Home Blog Page 93

23 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले,, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारीयों को नवीन पदस्थापना दी है। देखे आदेश

23 IFS अधिकारियों के तबादले देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वन एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी अपने आदेश में 23 IFS अधिकारियों के तबादले किए हैं….देखे आदेश…..

एक्सप्रेस ट्रेन में RPF कांस्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत 4 की मौत, आरोपी अरेस्ट..

हिंद स्वराष्ट्र : गुजरात से मुंबई जा रही एक ट्रेन के अंदर आरपीएफ कांस्टेबल ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. ट्रेन के अंदर ही आरपीएफ जवान ने एक के बाद एक चार लोगों को गोलियों से भून दिया. इस गोलीबारी में आरपीएफ के एक एएसआई समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई है. फिलहाल आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंची है. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जयपुर-मुंबई सुपर फास्ट ट्रेन बोरीवली से मीरारोड जा रही थी. यहीं पर आरपीएफ कांस्टेबल चेतन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सुबह करीब 5 बजे यह फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें आरपीएफ के एएसआई टीकाराम की मौत हो गई. यह फायरिंग ट्रेन के बी5 कोच में हुई है.

बंदूक लेकर घूमता रहा आरोपी
एसी कोच अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने बंदूक चलने की आवाज सुनी. उस वक्त कांस्टेबल के हाथ में ही बंदूक थी और वह एएसआई को गोली मार चुके थे. उस वक्त कृष्ण कुमार शुक्ला सो रहे थे गोली की आवाज के बाद उनकी नींद खुली थी. 4 लोगों की हत्या के बाद कांस्टेबल पूरे बोगी में घूम रहा था और सभी दहशत में थे.

ASI से अनबन का शक
अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल चेतन की अपने अधिकारी एएसआई टीकाराम से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद मामला हाथ से निकल गया और उसने उन पर गोली चला दी. आरोपी यहीं नहीं रुका उसने आसपास के 3 यात्रियों पर भी गोली चला दी. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद ट्रेन के कोच में सवार बाकी पैसेंजर बहुत डरे-सहमे हुए अपनी जगहों पर बैठे रहे.

ट्रेन की बोगी सील की
सुबह करीब 5 बजे ट्रेन में यह गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंची. ट्रेन की बी5 बोगी में इस घटना को अंजाम दिया गया है. पूरी बोगी में कई जगहों पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे. मौके पर पहुंची जांच टीम ने बोगी को सील कर दिया है और बोगी के अंदर से अपराध के सबूत बरामद किए हैं.

77 तहसीलदारों एवं 132 नायब तहसीलदारों के तबादले देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय द्वारा भारी मात्रा में तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। विभाग द्वारा 77 तहसीलदारों और 132 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।

तहसीलदारों के तबादला आदेश :

नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश :

छत्तीसगढ़ में नये पुलिस रेंज का गठन… देखें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा में कौन कौन से जिले रहेंगे…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज प्रदेश के सभी नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गयी। राज्य शासन द्वारा आम जनता की सुविधा तथा बेहतर पुलिसिंग के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनर्गठन किया गया है। रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है। रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा। रायपुर ग्रामीण रेंज में जिला-धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा रहेंगे। दुर्ग रेंज में जिला-दुर्ग, बेमेतरा तथा बालोद रहेंगे। राजनांदगांव रेंज में जिला-राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी रहेंगे। बिलासपुर रेंज में जिला-बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा जशपुर रहेंगे। बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक के अधीन डीआईजी रायगढ़ रहेंगे। डीआईजी रायगढ़ के अंतर्गत जिला-रायगढ़, सक्ती तथा जशपुर रहेंगे। सरगुजा रेंज में जिला-सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानगुजगंज तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रहेंगे। बस्तर रेंज में जिला-बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर तथा सुकमा रहेंगे। आई.जी. बस्तर के अधीन दो डीआईजी दंतेवाड़ा एवं कांकेर रहेंगे।

SBI की शानदार स्कीम, एक बार निवेश करें पैसा, हर महीने होती रहेगी इनकम, जानें कैसे..

हिंद स्वराष्ट्र SBI Annuity Deposit Scheme: देश का सबसे बड़ें बैंक के रूप में जाना जाने वाला बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए काफी सारी सेविंग स्कीम पेश करता है। ये स्कीम काफी लोकप्रिय हैं। जिसमें एक एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme) है। इस स्कीम में एक साथ पैसा निवेश करना पड़ता है। इसमें तय समय के बाद प्रत्येक माह गारंटी के साथ में सैलरी की तरह इनकम होती है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme) के द्वारा कोई भी शख्स 3 साल से लेकर 10 सालों तक के लिए रेगुलर कमाई का इंतजाम कर सकता है। इस स्कीम में आप 36 महीने, 60 महीने, 84 महीने और 120 महीने के लिए पैसा जमा कर सकते हैं।

अधिकतम जमा करने की नहीं है कोई सीमा

SBI की सभी शाखओं में ये स्कीम पेश है। इसमें अधिकतम जमा करने की कोई सीमा नहीं है। वहीं स्कीम में आपको कम से कम इतना पैसा जमा करना आवश्यक है कि आपने जो भी समय चुना है उस समय तक आपको प्रत्येक माह कम से कम 1 हजार रुपये मिल सके।

सेविंग खाते से ज्यादा मिलता है ब्याज

जानकारी के लिए बता दें इस स्कीम में ब्याज की दर सेविंग खाते से अधिक है। जमा पर वही ब्याज मिलता है जो कि बैंक की एफडी पर मिलता है। खाता खोलते समय जो भी ब्याज दर होगी। वह आपकी स्कीम की अवधि तक मिलती रहेगी।

प्रत्येक माह कमाई होगी 12 हजार रुपये

मान लें यदि आप स्कीम में 7.5 फीसदी की दर से ब्याज के आधार पर 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कैलकुलेटर के आधार पर आपको प्रत्येक माह 11,870 रुपये मिलेंगे। प्रत्येक माह आपको EMI के रूप में पैसा मिलेगा।

मिलेगी ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा

SBI Annuity Deposit Scheme में निवेशक को लोन की भी सुविधा मिलती है। आवश्यकता पड़ने पर खाते में मौजूद बैलेंस का 75 फीसदी तक ओवरड्राफ्ट मिल सकता है।

पीजी कॉलेज मैदान में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, 1 का कटा पैर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के पीजी कॉलेज मैदान में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दोनों को बाइक समेत घसीटते हुए 20 मीटर दूर तक ले गया। इस दौरान दोनों युवक बाइक से छिटककर जमीन पर इधर-उधर गिरे। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि दूसरे का पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने पिकअप चालक सहित उसमें सवार 2 अन्य युवकों को पकडक़र थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीए-9600 में सवार होकर पीजी कॉलेज मैदान होते हुए मनेंद्रगढ़ रोड स्थित कंपनी के कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पीजी कॉलेज मैदान में ड्राइविंग सीख रहे पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीएच- 4565 सवार 3 युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चला रहे युवक ने वाहन रोकने की बजाय और तेज रफ्तार में भगाना शुरु कर दिया। ऐसे में दोनों युवक वाहन में बाइक समेत फंसकर कुछ दूर छिटककर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे कॉलेज ग्राउंड मैदान में मौजूद लोगों द्वारा मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद पिकअप में सवार तीनों युवक वाहन छोडक़र भागने लगे। यह देख लोगों ने उन्हें दौड़ाया और कुछ दूर जाकर पिकअप चला रहे युवक को धरदबोचा। वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसने लोगों से गाली-गलौज शुरु कर दी। इसके बाद लोगों ने उसकी अच्छी खबर ली। वहीं बाद में भाग रहे 2 अन्य युवक भी पकड़ लिए गए।

बनारस से कोरबा जा रही यात्री बस पलटी, 6 यात्रियों की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बनारस से कोरबा जा रही सिद्धार्थ यात्री बस आज सुबह 4:00 बजे के करीब उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दावा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वही कुछ अन्य को सामान्य चोटे आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल मरीजों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार के बस के पलटने का कारण ड्राइवर को आई झपकी बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस के ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़कर फरार हो गए हैं।

सरगुजा आईजी समेत 6 पुलिस महानिरीक्षकों के तबादले,,देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी अपने एक आदेश में सरगुजा, दुर्ग, रायपुर रेंज समेत 6 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखे आदेश:

पुलिस महानिदेशक ने 66 निरीक्षकों और 533 उप निरीक्षकों के किए तबादले…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आज जारी अपने आदेश में 66 पुलिस निरीक्षकों और 533 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

533 उप निरीक्षकों के तबादले देखे आदेश :

हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर सरकार ने लगाया एस्मा, 3 दिनों के भीतर कार्य पर लौटने के निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : संविदा पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के अनाधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया हैं। अपने आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा लिखा गया हैं की शासन के ध्यान में यह लायी गई है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत् विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारी / कर्मचारियों अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर हड़ताल पर हैं एवं इस कारण से लोक हित / नागरिक सेवाएं तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा हो रही हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संविदा पर कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार कर वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। उसके बावजूद भी संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा अपने कार्यों पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। अतः हड़ताल पर गये संविदा अधिकारियों / कर्मचारियों को तत्काल अपने कार्य पर उपस्थित होने के लिए नियोक्ता द्वारा तीन दिवस की समयावधि के भीतर सूचना जारी की जाए। जिन सेवाओं के विषय में एस्मा (छत्तीसगढ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 ) की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदस्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए लागू हो एवं जारी सूचना उपरांत भी संबंधित अधिकारी / कर्मचारी के कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर एस्मा अन्तर्गत कार्यवाई किया जाए। साथ ही नियमानुसार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाये एवं उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये।

मछली खाने के विवाद में दो बेटों ने की सौतेले पिता की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : शहर से लगे ग्राम कांतिप्रकाशपुर में दो भाइयों ने सौतेले पिता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक कल्लू बखला द्वारा खाने के लिए मछली नहीं देने और डांट कर भगा देने से नाराज पुत्रों ने घटना कारित की। पुलिस ने आरोपित विकाश उर्फ़ नन्नू बखला (20) तथा उसके नाबालिग छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कांतिप्रकाशपुर में कल्लू बखला का शव खून से लथपथ घर में ही पड़ा हुआ है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।जांच में पता चला कि मृतक कल्लू बखला की पत्नी की पहले मौत हो चुकी है।उसने दूसरी महिला को बतौर पत्नी साथ रखा है। उसके तीन बच्चे थे। उसकी दूसरी पत्नी इन दिनों बाहर गई हुई है। उसके दो सौतेले बेटे एक अन्य मकान में रहते थे।दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। रविवार को कल्लू बखला ने मछली बनाया था। बेटी के साथ उसने रात को मछली खाई थी।बेटों को उसने मछ्ली खाने नहीं दिया था। रात को जब दोनों बेटों को इस बात की जानकारी मिली तो दोनों सौतेले पिता के घर पहुंचे। उन्होंने भी मछली खाने के लिए मांगा।पिता ने दोनों को डांट कर भगा दिया। दोनों को कथित रूप से उसने यह भी बोल दिया कि अब तुम लोग अपनी व्यवस्था खुद देखो। इससे दोनों वापस लौट आए।

सौतेले पिता का यह व्यवहार उन्हें पसंद नहीं आया। देर रात दोनों फिर वहां पहुंचे। विवाद होने पर दोनों ने पिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण कल्लू बखला की मौके पर ही मौत हो गई। गांव पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सौतेले पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित विकास उर्फ़ नन्नू बखला ने नाबालिग छोटे भाई के साथ मिलकर विवाद होने पर फावड़ा एवं टांगी से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह एवं आरोपित को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है।

36 डीएसपी अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : गृह विभाग द्वारा जारी अपने एक आदेश में 36 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

IG सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने जारी किए संभाग के 100 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश..देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने रेंज के विभिन्न जिलों से अधिकारी/कर्मचारियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया। उक्त स्थानांतरण आदेश आपसी सहमति, पारिवारिक समस्याओं एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण के आधार पर कर्मचारियों का स्थानांतरण लिस्ट जारी किया गया है।

देखे आदेश :

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अति जर्जर विद्यालय भवनों के डिस्मेंटल की कार्यवाही जारी, अब तक 150 से ज्यादा भवनों को किया गया डिस्मेंटल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ऐसे अति जर्जर स्कूल भवनों का चयन किया गया, जिसे डिस्मेंटल की आवश्यकता है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा ऐसे 194 भवनों को डिस्मेंटल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले में अब तक अति जर्जर स्थिति वाले 155 विद्यालय भवनों को डिस्मेंटल करने का कार्य किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कुंदन ने शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा है कि ऐसे भवनों के चयन में गम्भीरता बरतें और जल्द डिस्मेंटल की कार्यवाही पूर्ण करें।
कलेक्टर कुंदन ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य है, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस हेतु ऐसे भवनों को डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि जहां वर्तमान में विद्यालय हेतु भवन उपलब्ध नहीं है वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में पढ़ाई हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 110 करोड़ रूपए की लागत से 1404 स्कूलों का कायाकल्प शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में कार्यों की स्वीकृति दी गई है। प्रथम चरण में 818 स्कूलों की स्वीकृति दी गई जिसमें 716 स्कूलों में आवश्यक मरम्मत के कार्य और 102 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शामिल है। दूसरे चरण में 456 स्कूलों की मरम्मत और तीसरे चरण में 130 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत 88 स्कूलों में मरम्मत कार्य भी शामिल किए गए हैं, जो इस माह पूर्ण हो जायेंगे।

100 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में खाली करवाई गई 11 एकड़ से अधिक की जमीन…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारस रोड अंबिका मिशन स्कूल के सामने 11 एकड़ 40 डिसमिल कब्जे की जमीन को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद खाली करा दिया गया है। इस जमीन को खाली कराने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। दरअसल गांधीनगर थाना अंतर्गत एक घर में बीते दिनों सो रहे परिवार की मौजूदगी में आधी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई थी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। इधर आज हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कई दशकों से काबिज आदिवासी परिवार को उक्त जमीन खाली कराने के लिए अपर कलेक्टर सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच आदिवासी परिवार और राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच नोक झोंक भी हुई और राजस्व अधिकारीयों और पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते हुए जमीन को खाली करवा दिया गया हैं।

कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल को ED ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : शहर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं जहां कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से शनिवार रात्रि 9 बजे तक जांच के बाद ईडी की टीम ने कारोबारी अशोक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4 सदस्यीय ईडी की टीम ने कारोबारी को गिरफ्तार करने से पूर्व उनका और उनके परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज करवाए हैं। कारोबारी के ठिकानों से 3 बोरी और 1 सूटकेस में दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

IAS रानू साहू गिरफ्तार, ईडी को मिली 3 दिन की रिमांड…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आइएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आइएएस रानू साहू विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। है। सुनवाई के बाद ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट नें 3 दिन की रिमांड को मंजूरी दी है। वहीं आइएएस रानू साहू को ईडी 25 जुलाई को फिर से कोर्ट में पेश करेगी। बता दें इससे पहले शनिवार को सुबह आठ बजे रानू साहू को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। आइएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। इससे पहले आइएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और कोयला घोटाला मामले में फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।

रानू साहू ने कोर्ट में ये कहा-

ईडी ने रिमांड 14 दिनों की मांगी थी। ईडी की हिरासत में अदालत पहुंची आइएएस रानू साहू ने कोर्ट में कहा कि मैंने लगातार पूछताछ में सहयोग किया है। इन्होंने जब भी बुलाया, मैं उपस्थित हुई। मैं इनके रिमांड के आवेदन का विरोध करती हूं। मेरा यह विरोध दर्ज किया जाए। इसके बाद अदालत ने रानू साहू को तीन दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।

संस्कार भारती द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय संगीत प्रशिक्षण का हुआ समापन..

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : सरस्वती शिशु मंदीर कुसमी में संस्कार भारती द्वारा पाँच दिवसीय संगीत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस संगीत प्रशिक्षण में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी, स्वामी आत्मानंद के विद्यार्थी,संत अन्ना के विद्यार्थी, एकलव्य के विद्यार्थी,कुसमी पब्लिक स्कूल के बच्चे इन सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं 150 से अधिक विद्यार्थीयो ने बढ़ चढ़ कर संगीत प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंकरगढ के जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मरावि और रामलखन पैंकरा का आगमन हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्कार भारती बलरामपुर रामानुजगंज के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी , विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष अंजय मेहता छत्तीसगढ़ वेलफेयर सोसाइटी के आकाश तिवारी , हिन्दू युवा मंच के मण्डल अध्यक्ष अनिकेत कश्यप( सोनू), सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता , व्यवस्थापक उमेश्वर ओझा, प्राचार्य संत कुमार तिवारी, कवि पंकज रामभक्त ,नागपुरी प्रसिद्ध गायक दिनेश नाग, गायिका रागिनी भगत, गीतकार अनुज यादव, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिव शंकर मरावी ने कहा कि संस्कार भारती का यह कार्य समाज को एक अलग दिशा और पहचान देगी इतनी संख्या में बच्चों को एक साथ व्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण देना देख मैं बहुत प्रभावित हुआ, संस्कार भारती के सदस्य और प्रशिक्षक बधाई के पात्र हैं मुझे जब भी संस्कार भारती के द्वारा याद किया जाएगा मैं संस्कार भारती के लिए सभी तरह से तैयार रहूंगा, वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामलखन पैकरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र और धर्म की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकल्प संस्कार भारती के द्वारा जिस तरीका से हमारे वनांचल क्षेत्र में कला का विस्तार कर रही है यह अभूतपूर्व है इससे समाज में नैतिक मूल्यों के रक्षक जन्म लेंगे कला और साहित्य समाज को जोड़ने का कार्य करती है कला और साहित्य के माध्यम से मनुष्य ईश्वर के शरण में रहता है हम सभी को संगीत कला की बारीकियों का ज्ञान रखना चाहिए , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती का प्रयास है जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कला का विस्तार करना पंचायत स्तर पर कला साधक का सहयोग करना और टोली बनाकर कला के हर आयाम को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाना संगीत साहित्य नृत्य रंगोली रंगमंच और अन्य सभी विधाओं के प्रमुख गुनी जनों को बुलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण के माध्यम से कला का विस्तार करना हमारा प्रमुख कार्य है जिसे हम सभी आगे भी करते रहेंगे।


संगीत का प्रशिक्षण दे रहे संस्कार भारती सरगुजा संभाग प्रभारी पवन कुमार पांडे ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि मैं कला के माध्यम से कुसमी के लोगों का सेवा कर पा रहा हूं लोगों का यह भीड़ देख हृदय गदगद है पांच दिवसीय संगीत प्रशिक्षण शिविर में जितने बच्चे लाभ ले रहे हैं उनसे आग्रह है कि वह अपने घर अपने समाज में रहे कला साधकों को या लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे।
संस्कार भारती के महामंत्री लक्ष्मण यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश बिंद, संगीत विद्या प्रमुख मयंक गुप्ता, आगे बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम को कराने का प्रयास किया अंत में महामंत्री लक्ष्मण यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

युवक को ठोकर मार फरार बॉक्साइट ट्रक को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : बीते दिनों 12 जुलाई 2023 को रात्रि करीब 10 बजे जनपद कार्यालय कुसमी के सामने अज्ञात ट्रक द्वारा अजय दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी जोधपुर चांदो को ठोकर मार कर ट्रक फरार हो गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ठोकर किस वाहन ने मारी इसकी जानकारी ना होने के कारण कुसमी नगर वासियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कुसमी को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और अज्ञात ट्रक को पकड़ने की मांग की थी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोमल तिग्गा द्वारा टीम गठित कर टाटीझरिया कांटा घर के पास से वाहन क्रमांक CG15,DZ5104 को पकड़कर दिनांक 17 जुलाई 2023 को कुसमी थाना लाया गया तथा वाहन चालक से गहन पूछताछ करने पर ट्रक वाहन चालक रमेश नगेसिया पिता जयनारायण नगेशीया उम्र 30 वर्ष ग्राम पुरान पानी( डूमरखोली)द्वारा अपना गुनाह कबूल किया गया तथा गुनाहगार द्वारा बताया गया की मेरी बॉक्साइट वाहन से ही अजय दुबे को ठोकर लगने के कारण मौत हो गई। जिस ट्रक से दुर्घटना हुई वह ट्रक आरेश कुमार यादव पिता सुरेश यादव ग्राम बिरहोर पाठ (टाटीझरिया) जो कि बीकेबी ट्रांसपोर्ट बॉक्साइट कंपनी में ट्रक का रजिस्ट्रेशन होना बताया गया।
जिस पर कुसमी पुलिस द्वारा लिखित रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 17/07/2023 को अपराध दर्ज करते हुए धारा 304A के तहत अपराध दर्ज कर वाहन चालक को हिरासत में लेकर न्यायालय न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

error: Content is protected !!