Home Blog Page 89

रिश्वत कांड के वीडियो वायरल होने के बाद उप अभियंता और सहायक ग्रेड 2 निलंबित….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जनपद पंचायत लुण्ड्रा के पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह को कलेक्टर सरगुजा द्वारा निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड 2 के वायरल ऑडियो पर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप तत्काल निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया है और उप अभियंता रावेन्द्र यादव का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में नियत किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

16 उप निरीक्षकों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जिले के 16 उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया हैं, जिसमें से 6 उप निरीक्षकों का तबादला रायपुर, 2 बालोद, 2 राजनांदगांव एवं शेष उप निरीक्षक का तबादला प्रदेश के अन्य जिलों में हुआ है। सभी उपनिरीक्षकों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिससे कि वह नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग कर सके।

नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से दिया इस्तीफा…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्री के 46वें एजीएम से बड़ी खबर सामने आई है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह पर ईशा अंबानी की नियुक्ति कर दी गई है. आरआईएल बोर्ड ने निदेशक मंडल में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति की सिफारिश की है. नीता अंबानी बोर्ड से हट जाएंगी. वैसे वो रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी.
मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि पिछले 10 सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 150 अरब डॉलर का निवेश किया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कॉरपोरेट ग्रुप की ओर किया गया यह सबसे बड़ा निवेश है. मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा कि वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस ने 2.6 लाख नए लोगों नौकरी दी है. उन्होंने बताया कि रिलायंस में मौजूदा समय में ऑनरोल कर्मचारियों की संख्या 3.9 लाख हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हमने जितने इनडायरेक्ट आजीविका अवसर पैदा किए हैं वो कई गुना ज्यादा है.
मुकेश अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस का कंसोलिडेट रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा. वहीं वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस का EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपये था, जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ था.

85 फीसदी बिक्री जियो नेटवर्क की

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में चालू कुल 5जी सेल में से लगभग 85 फीसदी जियो के नेटवर्क में हैं. कंपनी अपने नेटवर्क में हर 10 सेकंड में एक 5G सेल जोड़ रही है और दिसंबर तक हमारे पास लगभग 1 मिलियन 5G सेल चालू हो जाएंगे. मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में चालू कुल 5G सेल में से लगभग 85% Jio के नेटवर्क में हैं. अपनी वर्तमान गति से, हम अपने नेटवर्क में हर 10 सेकंड में एक 5G सेल जोड़ रहे हैं, और दिसंबर तक हमारे पास लगभग 1 मिलियन 5G सेल चालू हो जाएंगे.

8.28 लाख करोड़ का हुआ रिलायंस रिटेल

मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल पर बात करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल का वैल्यूएशन 2020 में 4.28 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर आज 8.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2023 में 2,60,364 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया. कंपनी का एबिटडा 17,928 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट 9,181 करोड़ का देखने को मिला. मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ग्लोबली टॉप 100 में एकमात्र भारतीय रिटेलर है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते रिटेलरों में से एक है.

गणेश चतुर्थी पर लांच होगा जियो फाइबर

मुकेश अंबानी ने एजीएम में घोषणा करते हुए कहा कि 19 सितबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन रिलायंस जियो फाइबर का तोहफा देश को दे सकता है. रिलायंस के जियो एयर फाइबर से लोगों को 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी के उपयोग में मदद मिलेगी. यह सेवा घर और ऑफिस में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा. दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के उतरने से मार्केट में कंपिटिशन बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

विधायक के विरोध में 200 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का हाथ…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जैसे जैसे चुनाव निकट आ रहा हैं रोज नए नए बवाल मच रहे हैं जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही हैं। जहां एक ओर बीजेपी में विधायक प्रत्याशियों की एक लिस्ट सामने आ चुकी हैं जिसको लेकर भी भारी विरोध चल रहा हैं वही दूसरी ओर कांग्रेस में टिकट के लिए होड़ मची हुई हैं। जहां एक विधानसभा सीट से सैंकड़ों की संख्या में लोग टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को मनाने में लगी हुई हैं वही कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव के बहिष्कार की भी बात कह दी हैं। ऐसे ही बलरामपुर के सामरी विधानसभा में भी सब कुछ सही नहीं चल रहा है, सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के विरोध के स्वर फिर से तेज हो रहे हैं वही इसी बीच 200 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। पार्टी में आपसी अंतर्कलह की वजह से सामरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने भगवा गमछा पहना कर सभी 200 कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिला दी हैं।

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर 45 लाख की चोरी करने वाले निकले कबाड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 1 हफ्ते पूर्व रिटायर्ड प्रोफेसर के घर हुई 45 लाख की चोरी मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के समान को भी जब्त कर लिया हैं। उल्लेखनीय हैं कि गोविन्द प्रसाद मिश्रा आत्मज स्व. राम प्रसाद मिश्रा उम्र 74 वर्ष विजय मार्ग अम्बिकापुर के निवासी हैं जिनके द्वारा दिनांक 22/08/23 को थाना कोतवाली में आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। दरअसल आर पी मिश्रा अपने इलाज के लिए बिलासपुर गए हुए थे और उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर से नगद, सोने एवं चांदी के आभूषण, सोने के बिस्किट, चांदी के सिक्के, सीसीटीवी का डीवीआर आदि समान चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरों की खोजबीन की जा रही थी। पुलिस द्वारा शक के आधार पर 2 संदेहियो को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की बात को स्वीकार कर लिया। चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी से पहले 2, 3 दिन उन्होंने मकान की रेकी की थी और दिनांक 19/08/23 की देर रात घर के अंदर घुसकर मुख्य ताला तोड़कर चोरी किये थे। चोरों के नाम (01) राहुल पैकरा आत्मज गजेंद्र प्रसाद पैकरा, उम्र 23 वर्ष निवासी लहपटरा लखनपुर (02) राहुल साहू उर्फ़ कल्लू कबाड़ी आत्मज रामअवतार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी साहू गली सूरजपुर जिला सूरजपुर हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 109600/- रुपये नगद, 06 नग सोने का बिस्किट, 01 जोड़ी सोने का कंगन,सोने का चूड़ी 01 नग,सोने का हार 01 नग, सोने का चैन 01 नग,सोने कि मांगटिका 01 नग, सोने का अंगूठी 01 नग ,चांदी का करधन 01 नग, चांदी का सिक्का 07 नग, सीसीटीवी का डीवीआर कुल किमती लगभग 45 लाख रुपये बरामद किया हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी जिला सरगुजा एवं जिला सूरजपुर मे चोरी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, दोनों आरोपी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की छत से कूदा मरीज, मौत…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती एक मरीज के द्वारा अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मरीज सोमवार की सुबह अस्पताल की छत में पहुंच गया और फिर उसने वहां से छलांग लगा दी जिससे मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी चक्रधर नगर थाना पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीएमएचओ ऑफिस के सचिवीय सहायक की सेवा समाप्ति के आदेश जारी…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्यालय के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. राजकिशोर सिंह खड़ग का सेवा समाप्त किया है। खड़ग के द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों का पालन नहीं करने, अपनी गलतियों पर पर्दा डालते हुए अधिकारी-कर्मचारियों पर दोषारोपण करने का दोषा पाये जाने के साथ ही विभागीय कार्यो में व्यापक लापरवाही एवं कदाचरण की पुष्टि होने की दशा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ अंतर्गत मानव संसाधन नीति 2018 की कंडिका क्रमांक 34 अनुसार राजकिशोर सिंह खड़ग को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने के उपरांत गंभीर कदाचरण की पुष्टि होने की स्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवायें समाप्त की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. राजकिशोर सिंह खड़ग को विभागीय कार्यो के निर्वहन में बरती जा रही लापरवाही, अनियमिता, उदासीनता एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा दुर्व्यवहार के संबंध में पत्र के माध्यम से अपना पक्ष रखने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया। खड़ग के द्वारा कलेक्टर के समक्ष संतोषप्रद प्रस्तुत जवाब नहीं किया गया और उनके कार्य सम्पादन में अनियमितता एवं लापरवाही के संबंध में विभिन्न तथ्यों की पुष्टि होना पााया गया।

10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम साल में 2 बार होंगे, जिसमें ज्यादा नंबर आएंगे, उसे गिना जाएगा…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि साल में एक बार होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब दो बार होंगी। दोनों एग्जाम में से जिसमें स्टूडेंट के ज्यादा नंबर आएंगे, उसे गिना जाएगा। यह फैसला बुधवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हुई बैठक में लिया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत बोर्ड परीक्षाओं का नया ढांचा तैयार हो गया है। 2024 के शिक्षा सत्र में किताबें भी इसी के हिसाब से तैयार होंगी।
इस नए पैटर्न का मकसद है कि बच्चों का फोकस विषयों पर बना रहे। माना जा रहा है कि जल्द राज्यों के बोर्ड इस बारे में निर्देश जारी कर सकते हैं। फिलहाल नई शिक्षा नीति में 2 बार बोर्ड परीक्षाएं कराने की सिफारिश जोड़कर केंद्र को भेज दी गई है। उधर, तमिलनाडु और केरल की सरकारों ने पहले ही नई राष्ट्रीय नीति को लागू करने से मना कर दिया है। कर्नाटक भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को पढ़नी होंगी दो भाषाएं
अब 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से एक भारतीय भाषा होनी चाहिए। हालांकि, स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट चुनने की छूट होगी। उन पर चुनी गई स्ट्रीम के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

किताबों का सिलेबस कम होगा, कीमतें भी घटेंगी
शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि ऐकेडमिक सेशन 2024 के लिए किताबों में भी बदलाव किया जा रहा है। किताबों में अब भारी-भरकम सिलेबस भी नहीं रखा जाएगा। किताबों की कीमतें भी कम की जाएंगी। नया सिलेबस न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
स्कूल बोर्ड कोर्स पूरा होने पर ऑन डिमांड एग्जाम कराने की मांग कर सकेंगे। इन बदलावों के पीछे का उद्देश्य स्टूडेंट्स को महीनों तक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के मुकाबले उनकी समझ और उपलब्धि का आकलन करना है।

दो बार एग्जाम क्यों?

दो बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ तर्क भी दिए गए हैं। इसके मुताबिक इससे बच्चे अपनी तैयारियों का मूल्यांकन खुद कर सकेंगे।
उन्हें एक ही सब्जेक्ट या उससे जुड़े तथ्यों को सालभर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए नई किताबें भी तैयार कराई जा रही हैं।
इससे महीनों तक कोचिंग लेने या याद रखने के बजाय समझ और योग्यता का मूल्यांकन करने की दक्षता बढ़ेगी। विषयों की गहरी समझ और उसका व्यवहारिक कौशल सशक्त होगा।

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर 50 लाख की चोरी: 48 लाख के जेवर, 2 लाख 20 हजार कैश और सोने के 6 बिस्किट पार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर पीजी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर जीपी मिश्रा के सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। वे मकान में ताला बंदकर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर गए थे। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। चोरों ने रिटायर्ड प्रोफेसर जीपी मिश्रा के घर से 2 लाख 20 हजार नकद, 6 सोने के बिस्किट सहित लगभग 48 लाख के जेवरात पार कर दिए हैं। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। रिटायर्ड प्राचार्य ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शहर के विजय मार्ग पर स्थित सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा के पीछे माइलस्टोन स्कूल के पास रहने वाले कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य गोविंद प्रसाद मिश्रा के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्हें पड़ोसी विनोद बंसल ने 21 अगस्त को सूचना दी कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर वे रात 10 बजे अंबिकापुर स्थित अपने निवास पर पहुंचे। जीपी मिश्रा ने देखा कि चोरों ने मुख्य द्वार और कमरों के कुंडे को तोड़ दिया था। घर में नकद 2 लाख 20 हजार रुपए और उनकी पत्नी के आभूषण गायब थे। मिश्रा ने बताया है कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे उनके मोबाइल से जुड़े हैं, जो 19 अगस्त को दिन में तो एक्सेस हुआ, लेकिन इसके बाद एक्सेस होना बंद हो गया। ऐसे में 19-20 अगस्त के बीच घटना को चोरों द्वारा अंजाम देने की आशंका है।

3 बाइक आपस में भिड़ी 5 घायल, 2 की हालत गंभीर..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड के सामने NH 343 पर बुधवार की रात तीन बाइको की आपसी भिड़ंत में पांच युवक घायल हो गए। घायलों में दो युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। मिली जानकारी अनुसार सभी घायलों को हाइवे पेट्रोलिंग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 2 युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।

पशु तस्करी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 40 नग मवेशी बरामद…

हिंद स्वराष्ट्र सीतापुर : 21/08/23 को थाना सीतापुर पुलिस टीम को 03 संदिग्ध युवको द्वारा मवेशी तस्करी की सुचना प्राप्त हुई, सुचना पर तत्काल मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।
आरोपियों द्वारा अपना नाम (01)मनुउवर अंसारी पिता जाकीर अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना जारी झारखंड, (02) साजीद अंसारी पिता शौकत अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी कमलपुर थाना जारी झारखंड, (03) मो.माजीद अंसारी पिता जमाल अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी डडगांव थाना मनोरा जिला जशपुर का होना बताये जो मवेशीयो के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर मवेशियों का क्रय विक्रय करते हुए पैदल हाकते हुए तस्करी करना बताया गया, राज्य मे लागू कृषक पशु परिरक्षण अधियम का उल्लंघन होना पाए जाने पर एवं मवेशीयो के साथ क्रूरता किये जाने पर तत्काल थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 205/23, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम कि धारा 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों के कब्जे से 40 नग मवेशी बरामद किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक नोहर साय, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक धनकेश्वर यादव, जितेंद्र, रामसाय नागेश, पंकज देवांगन सैनिक रमेश शामिल रहे।

5 हाथियों के दल ने 21 मकानों को तोड़ा, 42 किसानों की फसलें की बर्बाद…

हिंद स्वराष्ट्र पेण्ड्रा : 5 दंतैल हाथियों के दल ने मरवाही वन परिक्षेत्र के गांवों में पिछले 11 दिनों में उत्पात मचाते हुए भारी छती पहुचाई हैं। इन हाथियों ने ग्रामीणों के 21 मकानो को तोड़कर उसमें रखे अनाजो को चट कर डाला हैं, वही इनके द्वारा 42 किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। क्षेत्र में हाथियों के दहशत के कारण ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं वहीं वन विभाग हाथी मानव द्वंद को रोकने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा हैं। बता दें कि दंतैल हाथियों का दल मरवाही परिक्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीणों के मकान और फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं हाथी रोज रात में धान, महुआ खाने के लिए किसी न किसी ग्रामीण का घर तोड़ रहे हैं। अब तक 21 ग्रामीणों के मकान को इन हाथियों ने तोड़ दिया है और उनके घरों में रखे हुए धान, महुआ, मक्का इत्यादि को चट कर दिया है। यह हाथी खेतों में लगे हुए धान की फसलों को भी बुरी तरह से पैरों से रौंद रहे हैं। अभी इन हाथियों की उपस्थिति ग्राम दानीकुंडी और मौहरीटोला के बीच बताई जा रही हैं।

सीएम ने दी सरगुजा संभाग को कई सौगात: अंबिकापुर को मिली इंडोर स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी तो सभी जिलों में शुरू होंगे शासकीय बीएड कालेज, एमसीबी जिले में लॉ कॉलेज की भी घोषणा….

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में वुशू खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ला कालेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन नीलम नामदेव एक्का, मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अवनीश शरण, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सुनील कुमार जैन सहित सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को बताई मूकबधिरों की दिक्कत, मुख्यमंत्री ने छात्रा के आग्रह पर मूकबधिर लोगों के लिए राज्य स्तरीय रेसेडिंशयल कालेज खोलने की घोषणा की- केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की जांच कराएंगे तथा अच्छा इलाज कराएंगे।
संगीत और महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुख्यमंत्री को पसंद – छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने पूछा कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। साथ ही यह भी पूछा कि आप मनोरंजन किस तरह से करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। फिर भी जब कुछ समय मिलता है तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता हूँ। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक अच्छा लगता है। मुझे पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है इनमें महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुझे विशेष रूप से पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगीत भी पसंद करते हैं।
सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म – मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हॉकी स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा था। युवाओं ने छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों से अपनी प्रस्तुति दी। हाय डारा लोर गे हे जैसे गीतों की प्रस्तुति में युवा खूब झुमे। सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म। जैसे गीतों की प्रस्तुति ने भी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के शुभंकर बछरू ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
शिक्षिका बनना चाहती है अनुराधा पर बीएड कालेज नहीं, मुख्यमंत्री ने की घोषणा अगले साल से सरगुजा के सभी जिलों में बीएड कोर्स – बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूँ लेकिन हमारे जिले में बीएड कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संकाय शुरू करने की बात कही। कोरिया के टिंकेश कुमार ने टेक्निकल टैलेंट प्रदर्शन हेतु महोत्सव आयोजित किये जाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है इसे शीघ्र ही किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजाति की छात्रा सुनीता पंडो ने सुरजपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय आरंभ किए जाने को मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
रागी से बना केक लेकर आये – युवाओं ने भेंट मुलाकात के दौरान एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन को बढ़ावा देने का खूब काम कर रहे हैं। हमने सोचा कि अगले दिन मुख्यमंत्री का जन्मदिन है तो आज ही मिलेट का केक उनसे कटवाएंगे। युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मिलेट से बना हुआ यह केक काटने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अंकित गर्ग, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार सहित समस्त जिले के कलेक्टर एवं एसपी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा सम्भाग के युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का करेंगे लोकार्पण…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ अम्बिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर युवाओं से भेंट मुलाकात कर सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़”की परिकल्पना को साकार करने पर चर्चा करेंगे।
पूर्व में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है तथा युवा हित में मुख्यमंत्री द्वारा अनेक बड़ी घोषणाएं भी की गई है। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सुरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-भरतपुर जिले से बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवा, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य युवा भी मुख्यमंत्री से सीधे बात कर करेंगे।
जिला कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का होगा अनावरण
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जिला कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया थाए जिससे लोगों में राज्य की संस्कृति के प्रति चेतना जागृत हो। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।
संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया जाना है। प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। इन्हीं में से अम्बिकापुर के केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की घोषणा पश्चात शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को अपग्रेड करते हुए सुविधाओं के विस्तार हेतु जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य हुए। आज छात्रों के लिए आधुनिक समय अनुरूप तकनीकों, स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष जैसे अन्य सुविधाओं के साथ महाविद्यालय तैयार है।
महाविद्यालय में कुल 2.54 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य किए गए हैंए जिसमें 1.21 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण और कुल 1.33 करोड़ की लागत से गार्डन का सौन्दर्यीकरण एवं सीण्सीण्रोड निर्माण, प्रथम तल पर प्रयोगशाला पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं अहाता, भूतल पर प्राचार्य कक्ष ऑफिस का नवीनीकरण एवं प्रवेश द्वार एवं पार्किंग शेड का निर्माण कार्य शामिल है।

बस ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कल शाम मनेंद्रगढ़ से बनारस जाने वाली सिंह बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सूरजपुर से लगे ग्राम पंचायत देवीपुर का रहने वाला शिवम साहू उम्र 4 वर्ष अपने पिता जय प्रकाश साहू के साथ सूरजपुर किसी काम से आया हुआ था वे दोनो पैदल वापस अपने घर जा रहे थे तभी रिंगरोड में बस ने उसे ठोकर मार दी जिससे शिवम साहू को गंभीर चोटें आई जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय सूरजपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

अविवाहित युवती ने दिया बच्चे को जन्म,लोकलाज के डर से सेप्टिक टैंक में फेंका…ग्रामीणों ने बचाई जान…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अविवाहित महिला द्वारा बच्चे को जन्म देकर लोक लाज के भय से बच्चे को परिजनों के सहायता से सेप्टिक टैंक में फेंकने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक अविवाहित महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिया गया था और बदनामी के डर से उसने बच्चे को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने सेप्टिक टैंक से बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है जहां बच्चे का इलाज जारी है। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। वही इस मामले से ग्रामीण बहुत आहत हैं और ग्रामीणों द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई हैं।

सिंहदेव के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और सरगुजा के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख को अपना आवेदन सौंपा है। अंबिकापुर सामान्य सीट से वर्तमान विधायक टीएस सिंह देव ने ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा के पास अपना आवेदन जमा कर दिया है। वही उनके अलावा पीसीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव ने भी अपना आवेदन जमा किया है। उन्होंने टीएस सिंहदेव के प्रतिनिधि के तौर पर अपना आवेदन जमा किया है। गौरतलब है कि पीसीसी ने इस बार सभी आवेदकों के लिए आवेदन पत्र को अनिवार्य कर दिया है। सभी बड़े मंत्री और संगठन के पदाधिकरी उम्मीदवारी और टिकट के लिये इस प्रक्रिया का पालन करेंगे। इसके लिए उन्हें सबसे पहले अपने क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रमुख के पास आवेदन प्रस्तुत करना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष इन आवेदनों को जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे जबकि डीसीसी के माध्यम से आवेदन पीसीसी तक पहुंचेगा।

3 दिन से लापता महिला और उसके 5 माह के बच्चे की कुएं में मिली लाश..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : पिछले 3 दिन से लापता महिला का शव गांव के ही कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। दरअसल मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापुर मोहल्ले का हैं जहां रहने वाली बबीता सिंह अपने 5 महीने के बेटे को लेकर 16 अगस्त से गायब थी । बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में गणेश सिंह के साथ हुई थी। दोनों का पांच माह का एक बेटा भी है। 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चे को लेकर घर से बिना किसी को बताएं निकल गई थी। दूसरे दिन जब उसके ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं पाया तब उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम तक नहीं मिली तो भटगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व उसके बच्चे की तलाश शुरू की, उसके मायके में भी उसकी पत्तासाजी की गई। पर महिला और उसके बच्चे का कहीं पता नहीं चल पाया। परिजन और पुलिस महिला की तलाश कर रहे थे कि गांव वालों ने गांव के कुएं में महिला व बच्चे की लाश देखी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चा अपनी मां के साथ कपड़े से बंधा था। पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने महिला की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं होने की बात बताई है। सूचना मिलने पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

डैम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : शनिवार की देर शाम एक 25 वर्षीय युवक के जिंदल जलाशय टीपा खोल डैम में डूबने से मौत हो गई। जिसका शव रविवार को सुबह पुलिस व नगर सेना गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाल लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेपीएल तमनार के एजीएम अजय शर्मा का पुत्र शेखर शर्मा अपने दोस्तों के साथ शनिवार देर शाम पिकनिक मनाने जिंदल प्लांट के समीप टीपा खोल डेम में गया था। जहाँ नहाने के दौरान युवक गहराई में चला गया और डूब गया। जिसकी जानकारी युवक के दोस्तों ने आकर कोतरा रोड थाना में दी। सूचना मिलने पर कोतरा रोड थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर सेना के गोताखोरों को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया, लेकिन अंधेरा घिर जाने के कारण पुलिस टीम रात में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं कर सकी। लिहाजा रविवार को सुबह से ही पुलिस व गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवक की लाश को बाहर निकाल लिया गया। शव की शिनाख्त जेपीएल तमनार के एजीएम अजय शर्मा के पुत्र शेखर शर्मा 25 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त तीन बच्चों के बाप की फांसी पर लटकती मिली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : एक महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक तीन बच्चों के बाप की फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पियूष ( 35 वर्षीय ) प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता था। वह अपने तीन बच्चों और पत्नी सीमा बघेल के साथ रहता था। पीयूष का कल शाम अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया और उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया, पत्नी सीमा पड़ोस के घर में पनाह लेकर रात गुजारने के बाद जब सुबह घर पहुंची तो उसने अपने पति की लाश फांसी पर लटकती मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति को एक महिला जो खुद को पंप हाउस का निवासी बताती थी वह ब्लैकमेल करती थी। महिला द्वारा पीयूष से ₹50,000 की मांग की जा रही थी जिसे लेकर उसका पति काफी परेशान था। पीयूष, सीमा को बताया करता था कि वह महिला बड़ी खतरनाक है वह कुछ भी कर सकती है। इसी बात को लेकर सीमा और पीयूष के बीच कल काफी विवाद हुआ था, पीयूष ने गुस्से में पत्नी सीमा की पिटाई कर दी और घर से भगा दिया था। सीमा के अनुसार उसके पति की खुदकुशी का कारण वही महिला है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!