Home Blog Page 88

सड़क हादसे में बीजेपी नेता समेत 2 युवकों की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : बीती रात हुए एक सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत दो युवकों की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवनंदनपुर मंडल के उपाध्यक्ष 28 वर्षीय गगनदीप बग्गा और 25 वर्षीय गौरव राय किसी काम से देर रात छत्तीसगढ़ ढाबे की तरफ आ रहे थे। वे दोनों बुलेट वाहन क्रमांक सीजी 15 CZ 5506 में सवार थे। वाहन गौरव राय चला रहा था। जब वे दोनों कार वॉशिंग सेंटर के पास पहुंचे तब अनियंत्रित होकर बुलेट समेत दोनों नीचे गिर गए। इस दौरान सड़क किनारे बने नाले के स्लैब से दोनों के सर टकरा गए। गंभीर चोट के चलते दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें उठाकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे जहां परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, आदेश जारी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है जिसका आदेश आज जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अब बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़ दुष्कर्म आदि के अपराधियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 354, 376, 376(क), 376(ख),376(ग),376 (घ), 509, 493, 496 एवं 498 तथा लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनिय( पासको एक्ट) 2012 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज व्यक्ति को शासकीय सेवाओं एवं पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकरण के अंतिम निर्णय होने तक प्रतिबंधित किया जाता है।

19 डीएसपी को एएसपी के पद पर किया गया प्रमोट…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को DSP से ASP/उप सेनानी के पद पर प्रमोशन दिया है। दरअसल 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति समिति की बैठक 8 अगस्त 2023 को हुई थी। छानबीन समिति की अनुशंसा के के आधार पर 19 डीएसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नति दी गयी है।

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने धारदार हथियार से आरक्षक के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला…

रायपुर : पुलिस आरक्षक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख गुस्साए से बौखलाए पति ने आरक्षक के प्राईवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को अपोलो में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के पॉश इलाके का है। यहां पुलिस विभाग में आरक्षक (वाहन चालक) के पद पर कार्यरत एक युवक का कालोनी में ही रहने वाली एक विवाहिता के साथ अवैध संबंध था। बताया जाता है कि आरक्षक हमेशा की तरह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका का पति अचानक घर पहुंच गया। इस दौरान दोनों आपत्तिजनक हालात में थे। यह देख आरोपी का पारा चढ़ गया और उसने घर में रखे धारदार हथियार से आरक्षक के प्राईवेट पार्ट पर वार कर दिया। उसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है।

वाहन चेकिंग के दौरान बोरे में मिला 40…

हिंद स्वराष्ट्र : एम.सी.बी. जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन में एक बोरी में रखे 40 लाख रु नगद बरामद किये हैं. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा सरगुजा रेंज में मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ में अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीले इंजेक्शन एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना एवं चौकी को अपने – अपने सीमा क्षेत्र एवं अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग करने के संबंध में निर्देश दिये गये है, जिसके परिपेक्ष में सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर – के द्वारा जिले में स्थित चेक पोस्टो पर नाकाबंदी कर अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ एवं संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ चेकिंग के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं एस.डी.ओ.पी. राकेश कुर्रे के परिवेक्षण में उक्त कार्यवाही की गई.
थाना प्रभारी झगराखाण्ड प्रद्युम्न तिवारी के नेतृत्व में सउनि मनीष तिवारी चौकी प्रभारी खोंगापानी अपने स्टाफ को लेकर अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित घुटरीटोला बैरियर थाना झगराखाण्ड पर अनुपपुर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही सियाज कार क्रमांक सी जी04 एन वाय 0880 को घुटरी टोला चेक पोस्ट बैरियर पर पहुंचने पर 07.सितंबर .2023 को वाहन चेकिंग के दौरान सियाज कार को चेक करने पर कार के पीछे की सीट पर रखे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल रकम 40,00000/- रूपये ( चालिस लाख रूपये) बरामद होने पर अभिषेक गोयल पिता घनश्याम दास गोयल उम्र 41 वर्ष निवासी भैयाथान रोड, वार्ड नं 06, सूरजपुर थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) के कब्जे से जप्त किया गया है। अग्रिम विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रद्युम्न तिवारी, खोंगापानी पुलिस चौकी के प्रभारी सउनि मनीष तिवारी, प्र0आर0 अजय पोया, आरक्षक साधारण सिंह, आरक्षक प्रमोद यादव, एनसीओ संतोष पटेल तथा आबकारी प्राईवेट गार्ड मनोज कुमार मिश्रा, बृजनंदन की सराहनीय भूमिका रही ।

शिक्षिका से रेप मामले में सहायक सूचना अधिकारी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एमसीबी जिले में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी को सरगुजा जिले की गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक सूचना अधिकारी के खिलाफ एक शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी सहायक सूचना अधिकारी सुखसागर को गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप हैं कि आरोपी सुख सागर द्वारा शादीशुदा होते हुए भी खुद को कुंवारा बताया गया था और 2017 से लगातार शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया जा रहा था। जब शिक्षिका द्वारा शादी का दबाव डाला गया तो आरोपी मुकर गया। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज करवाया।

पुलिस विभाग में भारी संख्या में हुए तबादले, देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है. जिसमे 25 TI, 32 SI, 20 ASI और प्रधान आरक्षकों समेत आरक्षकों का नाम शामिल है. जिसका आदेश DGP अशोक जुनेजा ने जारी किया है.

देखे आदेश:

बलरामपुर जिले के 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया गया निलंबित…देखे सूची..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बलरामपुर जिले के 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है कलेक्टर के 48 घंटे के भीतर कार्य पर लौट के आदेश की अवहेलना के बाद सीएमएचओ ने यह कार्यवाही की है।

देखे आदेश :

गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया आरोप पत्र, चावल घोटाला, शराब घोटाला समेत सरकार पर कई आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र में चावल घोटाला, शराब घोटाला और जुआ सट्टा समेत कई आरोप लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडोटोरियम में किया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र पेश करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा, भाजपा के नेताओं ने इस राज्य को विकसित राज्य बनाया।

भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र

गृहमंत्री शाह ने मिशन आदित्य लांच पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि, बीजेपी ने यहाँ पर पांच साल तक जो घपले- घोटालों की सरकार वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ जन जाग्रति फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ को विकास की ओर ले जाने के लिए आरोप पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से अलग उसके विकास के लिए किया था। आगे गृहमंत्री शाह ने कहा कि, भाजपा ने कौशल उन्नयन से रोजगार देने का काम किया भूपेश सरकार ने युवाओं को गुमराह कर दुबई भेज कर महादेव सट्टा का ट्रेनिंग देकर जुए की लत लगाने का काम किया।



गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपकी और हमारी सरकार के 10 साल का हिसाब किताब रख दीजिए। 1 तिहाई भी 5 साल में आपने काम किया तो शासन पर आपका अधिकार है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि, 2023 का चुनाव मुख्यमंत्री बदलकर नया मुख्यमंत्री बनाने, मंत्री बदलकर नया मंत्री बनाने या पार्टी बदलकर नये पार्टी की सरकार बदलने का नहीं है, बल्कि यह चुनाव छत्तीसगढ़ को सुनहरे भविष्य को संवारने का चुनाव है और यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। आगे उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया, भाजपा ने सजाया-संवारा, कांग्रेस ने लूटने और घोटाला करने का काम किया।अब भाजपा इस घोटाला और अत्याचार से बचाने का कार्य करेगी।

दिल्ली के दरबार के लिए ATM

शाह ने कहा कि, दिल्ली के दरबार के लिए ATM बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटका दिया है। विकास के रास्ते चलाने का काम एक बार फिर से करना है।छत्तीसगढ़ की जनता को मैं कहने आया हूं।

इसके पहले रमन सिंह ने कहा कि, हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की धरती पर आए हैं। छत्तीसगढ़ की गांव, गलियों, सड़कों में मजदूर, किसान, माता बहने लाखो लोगों के मुंह से एक ही नारा गूंज रहा है। बदलबो- बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो। कार्यक्रम रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडोटोरियम में हो रहा है।

रमन सिंह ने कहा कि, 2018 घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे निकले, झूठे वादे कर सरकार सत्ता में आई। आज जनता उसका हिसाब मांगने तैयार खड़ी है। आज छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने के लिए जनता के बीच संदेश जाएगा। रमन सिंह ने सरकार पर 500 करोड़ का चावल घोटाला करने का आऱोप लगाया। इसके साथ ही 2000 करोड़ शराब घोटाला करने के भी आरोप लगाए।

90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची हुई वायरल, देखे किसे कहा से मिल रही सीट….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। जिसकी पुष्टि हिंद स्वराष्ट्र नहीं करता हैं।

देखे वायरल लिस्ट :

टैंकर चालक के लापरवाही ने ली पिता और 9 माह के मासूम की जान, पत्नी की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : गुरुवार की रात हुए एक सडक़ हादसे में बाइक सवार पिता व उसके दूधमुंहे पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पति अपनी पत्नी को लेकर रक्षाबंधन के दिन ससुराल गया था और राखी बंधवाकर वह पत्नी व 9 माह के पुत्र के साथ गुरुवार की देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान तारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोल खदान की ओर से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिता ने भी दम तोड़ दिया। वही पत्नी का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर निवासी ठाकुर प्रताप सिंह 40 वर्ष रक्षाबंधन त्यौहार के दिन अपनी पत्नी भुनेश्वरी 38 वर्ष व 9 माह के दूधमुंहे बेटे सत्यम के साथ ससुराल गया था। पत्नी ने वहां अपने भाइयों को राखी बांधी। इसके बाद गुरुवार की देर शाम तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे करीब 7 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर तारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्ही के पास पहुंचे ही थे कि परसा कोल माइंस की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर क्रमांक सीजी 04 एलडब्ल्यू 2490 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिन दहाड़े सीबीसी मशीन पार, 1 महीने बाद पुलिस को दी गई सूचना…

हिंद स्वराष्ट्र बगीचा : बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौकाने वाला वाक्या निकलकर सामने आया है, जहां खून जांच करने की मशीन को अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े पार कर दिया हैं। चौकाने की बात यह रही की चोरी आज कल नहीं बल्कि 1 माह पूर्व हुई हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा आज इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। सीएमएचओ डाॅ. रंजीत टोप्पो ने बगीचा अस्पताल में दिन के समय कीमती मशीन चोरी हो जाने की पुष्टि भी की है। बगीचा अस्पताल से चोरी हुए सीबीसी मशीन का मूल्य लगभग 15 लाख रुपए बताया जा रहा है। महीनेभर से गायब सीबीसी मशीन की स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना न देकर अपने स्तर पर खोजबीन किया जा रहा था लेकिन कहीं पता नहीं लगने पर पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं आखिर ऐसा क्या कारण था जो उन्हें चोरी की शिकायत दर्ज करवाने में इतना लंबा समय लग गया।

सूरजपुर पुलिस विभाग में तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी अपने एक आदेश में 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में एक निरीक्षक 6 उप निरीक्षक एवं पांच सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल है।

देखें आदेश :

मानसिक रोगी ने की 10 माह के अपने बेटे की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र गरियाबंद : जंगल में आज सुबह 10 माह के मासूम का शव एक पेड़ से लटका मिला हैं। पीठ के बल उल्टे बच्चे के शव को फटे हुए जींस पेंट से गले को लपेटा गया था। फिंगेश्वर निवासी दौलत बंजारे के बेटे ऋषभ के रूप में इसकी पहचान हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर फिंगेश्वर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला प्रथम दृष्टिया हत्या का लग रहा था, इसलिए पुलिस ने पिता दौलत बंजारे को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर लिया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिता के दिमाग का लम्बे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को भी दवा लेने वह आरंग गया था। शाम 5 बजे घर आया, फिर अपने बेटे को टहलाने के बहाने घर से ले गया और बेटे को घर से लेकर निकलते वक्त बाहर से मकान को ताला लगा दिया था। परिवार वाले इन दोनो को लेकर परेशान थे रात 10 बजे पिता अकेले घर लौट गया। जब उससे बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसने बताया की उसने बेटे को फेक दिया है। रात को ही परिवार वाले मासूम को जगह जगह ढूंढते रहे और बेटे के गुम होने की सूचना पुलिस को भी दी। जिसके बाद आज सुबह गनियारी के ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस के माध्यम से परिजनों को इसकी सूचना दी। गिरफ्तार के बाद कलयुगी पिता ने हत्या की बात कबूल कर ली हैं। उसने गला घोट कर अपने बच्चे की हत्या की बात बताई हैं। आरोपी ने बताया कि वह पिछले तीन माह से बच्चे की हत्या करना चाह रहा था। फ़िलहाल आरोपी ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है.

हाथियों के दल ने जमकर मचाया उत्पात, 2 सगे भाइयों के घर में मचाई तोड़फोड़…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : बीती रात जनकपुर विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शिवगढ़ में हाथियों ने घर को नुकसान पहुंचाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुकाल सिंह पिता गोविंद सिंह एवं सुखलाल सिंह पिता गोविंद सिंह दोनों भाइयों का घर को हाथियों ने तोड कर पूरा अनाज खाक कर दिया हैं।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार धर्मेंद्र पटवा के नाम पर जल्द मोहर लगा सकती हैं बीजेपी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन नाम सामने आया हैं जिनमे से दो नाम चिरमिरी से दिया गया है जिसमें एक नाम श्याम बिहारी जायसवाल दूसरा नाम संजय सिंह का है वही मनेंद्रगढ़ से एक नाम धर्मेंद्र पटवा का सामने आया है। अब देखने वाली बात यह है कि पार्टी महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से धर्मेंद्र पटवा को टिकट मिल जाती है तो पूरे शहर में खुशी का माहौल बन सकती है क्योंकि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हमेशा चिरमिरी ही टिकट जाती थी इस बार महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से परवल दावेदार धर्मेंद्र पटवा को जनता चाहती है की टिकट मिले ताकि मनेंद्रगढ़ शहर में खुशी का लहर आए धर्मेंद्र पटवा का भी कहना है कि मैं पूरी तरह से तैयार हूं पार्टी का इंतजार है और बहुत खुशी मिलेगी की महेंद्रगढ़ से ओन्ली मेरा नाम आना बहुत बड़ा सौभाग्य नजर आऊंगा जो की पार्टी मुझे इतना बड़ा जिम्मेदारी अगर देती है तो, अब देखने वाली बातें हैं की किस पर लग सकती है मोहर और जनता का कहना है धर्मेंद्र पटवा भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े पदों में रह चुके हैं और सक्रिय थे पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं और कोष अध्यक्ष भी रह चुके हैं मंडल अध्यक्ष भी चला चुके हैं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कार्य समिति सदस्य भी है तो पुराने अनुभवी कर्मठ सक्रिय धर्मेंद्र पटवा जी हमेशा जनता के बीच में रहे हुए हैं और जमीनी से जुड़े हुए अब देखने वाली बात यह है पार्टी कब लगती है सील मोहर।

13 SI और 11 ASI को मिली नवीन पदस्थापना, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आज जारी दो अलग–अलग आदेशों में 13 उप निरीक्षकों एवम् 11 सहायक उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना मिली हैं।

देखे आदेश :

116 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक…. देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 116 सहायक उप निरीक्षकों को पद्दोन्नत करते हुए उप निरीक्षक बनाया गया हैं।

देखे आदेश:

लापरवाह सिस्टम की भेंट चढ़े दो नवजात, प्रशव पीढ़ा से कराहती रही महिलाएं लेकिन नही पसीजा धरती के भगवानों का दिल….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सोमवार की रात सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 नवजात बच्चों की मौत हो गई। नवजात बच्चों की मौत से दुखी व नाराज परिजनों ने डॉक्टरों व नर्सों पर समय पर डिलीवरी न कराने तथा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के गेट पर काफी देर तक हंगामा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संविदा कर्मचारियों, एनएचएम व प्रशिक्षणरत स्टाफ नर्सों पर है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 2 गर्भवती महिलाएं प्रसूति कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचीं थीं। इसमे ग्राम रजौटी बरपारा निवासी रामेश्वर सुबह 5 बजे अपनी पत्नी को लेकर तथा ग्राम सुरेशपुर कुधरापारा निवासी माणिकचंद दोपहर 3 बजे पत्नी को लेकर आए थे। यहां भर्ती होने के बाद दोनों गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने लगी। असहनीय दर्द होता देख परिजन ड्यूटी में मौजूद नर्स को जब बुलाने गए। तब वहां ड्यूटी में मौजूद नर्स ने सीनियर नर्स के आने के बाद इलाज करने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। नर्स द्वारा इलाज करने से मना करने के बाद पीड़ित परिवार देर रात तक सीनियर नर्स और चिकित्सक के इंतजार में भटकता रहा। इसके बावजूद उन्हें न सीनियर नर्स मिले और न ही कोई अन्य डॉक्टर वहां आया। अंततः प्रसव पीड़ा से कराहती माणिकचंद की पत्नी ने उपचार के अभाव में देर रात 11 बजे मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत से लोग उबर भी नही पाए थे कि 2 घंटे बाद रामेश्वर की पत्नी का बच्चा भी प्रसव के दौरान मृत पैदा हुआ। जिसके बाद लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनो ने हंगामा कर दिया। उपचार के अभाव में लापरवाह सिस्टम की भेंट चढ़े दो नवजात शिशुओं की मौत से परिजनों में काफी आक्रोश हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक एवं नर्सों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

अम्बिकापुर समेत आस पास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं भूकंप का केंद्र अंबिकापुर का फुंदुरदिहारी रहा वही भूकंप की तीव्रता 4.9 रही।

error: Content is protected !!