Home Blog Page 87

आरटीओ उड़नदस्ता टीम मालवाहक वाहनों से कर रहे अवैध वसूली, प्रशासन से वाहन चालकों ने की तत्काल कार्यवाही की मांग….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आरटीओ उड़नदस्ते पर अवैध वसूली आरोप वाहन चालकों ने लगाया है। प्रतापपुर क्षेत्र में अंबिकापुर का आरटीओ उड़नदस्ता वाहन ट्रक व पिकप चालकों से रोजाना अवैध वसूली करने में लगा है। अवैध वसूली से परेशान वाहन चालकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरटीओ द्वारा की जा रही इस अवैध वसूली की जानकारी तब मिली जब सूरजपुर से प्रतापपुर की ओर जाते वक्त वाहन चालकों को कपसरा घाट के ऊपर आरटीओ का उड़नदस्ता वाहन खड़ा मिला। इसमें मौजूद आरटीओ के कर्मचारी अन्य प्रदेशों के सभी व्यवसायिक वाहन जिसमें ट्रक व पिकप शामिल थे उन्हें रुकवाकर उनके चालकों से प्रवेश शुल्क के नाम पर एक हजार से लेकर दो हजार तक की अवैध वसूली की जा रही थी। इस संबंध में जब वाहन चालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरटीओ उड़नदस्ते ने व्यवसायिक वाहन चालकों को त्रस्त कर रखा है। आरटीओ के यह कर्मचारी प्रवेश शुल्क के नाम पर बिना कोई रसीद दिए बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों से दो हजार व पिकप से एक हजार की वसूली कर रहे हैं। ट्रक चालकों ने बताया कि हमारे पास वाहन से संबंधित पंजीयन प्रमाण पत्र, बीमा, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, प्रदुषण सहित सभी जरूरी दस्तावेज होने के बावजूद पैसे की मांग करते हैं । पैसे नहीं देने पर जांच के नाम पर दस्तावेज लेकर जब्त कर लेते हैं।
दस्तावेज वापस मांगे जाने पर धौंस दिखाते हुए कहते हैं कि पहले पैसा दो तभी दस्तावेज मिलेंगे फिर हमें मजबूर होकर पैसा देना ही पड़ता है। ट्रक चालकों ने कहा कि हम भाड़े का माल लेकर आना जाना करते हैं जिसमें इतनी कमाई नहीं हो पाती की हम आरटीओ को मुफ्त का पैसा दे सकें। जानकारी के अनुसार आरटीओ का यह उड़नदस्ता वाहन प्रतापपुर क्षेत्र के कप्सरा घाट, दुरती, गोंदा, सत्तीपारा, भैसामूड़ा, दवनकरा, सेमरा, पोंड़ी मोड़, घाट पेंडारी व नवाधकी जैसे स्थानों में अवैध रूप से चेकप्वाइंट लगाकर व्यवसायिक वाहनों से वसूली करता है। आरटीओ की इस अवैध वसूली से निजात दिलाने वाहन चालकों ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है।

बता दें कि केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने 10 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को आरटीओ द्वारा लगाया जा रहे चेक प्वाइंट को बंद करने का आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि 2017 में जीएसटी लागू होने से जीएसटी में देश के सभी वाहनों के डाटा आनलाइन हो चुके हैं। इसलिए आरटीओ द्वारा कहीं पर भी इस तरह के चेक प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। इसके बावजूद आरटीओ के अधिकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश को दरकिनार करते हुए अपने मातहतों से जहां मर्जी वहां चेकप्वाइंट लगवा कर वाहन चालकों से अवैध वसूली करवा रहे हैं।

गांजा पीते 2 पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के जारी अभियान के बीच दो पुलिसकर्मियों का गांजा पीते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पुलिसकर्मी सरगुजा जिले के लुंड्रा थाने में पदस्थ हैं। इसमें एक आरक्षक तो दूसरा नगर सैनिक है। नगर सैनिक तो बकायदा वर्दी में गांजा सेवन कर रहा है। आरक्षक सादे वेश में हैं। चुनाव के मद्देनजर गांजा, शराब और नशीली दवाओं के विरुद्ध पुलिस के जारी नवा बिहान अभियान के बीच पुलिसकर्मियों के गांजा सेवन करने का वीडियो वायरल होने से सरगुजा पुलिस की भी जमकर किरकिरी हो रही है। प्रसारित वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की माने तो यह वीडियो लगभग डेढ़ वर्ष पुराना है। इसके पीछे जो कहानी निकलकर आई है उसके अनुसार दो पक्षों के बीच विवाद की शिकायत पर पुलिसकर्मी उसे सुलझाने गए थे। उसी दौरान इन्होंने एक घर के कमरे में खाट पर बैठकर गांजा का सेवन किया था। जिस व्यक्ति की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मी जांच के लिए गए थे उसने सुनियोजित तरीके से यह वीडियो बनाया था। घर के ही एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मियों की नजरें बचाकर मोबाइल में वीडियो बनाया गया है। उसकी मंशा थी कि यदि उसके इच्छा के अनुरूप पुलिस से सहयोग नहीं मिला तो वह यह वीडियो प्रसारित कर देगा लेकिन उस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हो जाने से वीडियो को मोबाइल पर सुरक्षित रखा गया था। जिस थाना क्षेत्र में दोनों पुलिसकर्मी पदस्थ हैं उसके कुछ गांव गांजा और नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री के लिए बदनाम है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। गांजा सेवन करते नगर सैनिक लुंड्रा थाना क्षेत्र का ही निवासी है जबकि आरक्षक के अंबिकापुर शहर का होने की बात कही जा रही है। शहरी थानों में सेवा देने के कारण लुंड्रा थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में भी वह आगे है। ऐसे में सुनियोजित तरीक़े से दोनों पुलिसकर्मियों के गांजा सेवन करते वीडियो होने की जानकारी पर उसे प्रसारित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से गलत है।जिनके कंधों पर नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी हैं यदि वही यह काम करे तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा का कहना है कि प्रसारित वीडियो के संबंध में दोनों पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, उन्होंने सिगरेट पीने की बात कही है। इसके बाद भी मामले की जांच चल रही है। यदि गांजा पीने के संबंध में पुष्टि होती है तो कार्रवाई होगी।

मनेंद्रगढ़ के यातायात पर उठ रही है सवाल कौन है जिम्मेदार कब सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : एमसीबी जिला बनने से पूर्व यातायात बहुत अच्छे तरीके से चल रही थी और दो कांस्टेबल भी ट्रैफिक में लगे रहते थे एमसीबी जिला बनने के बाद न जाने दोनों कांस्टेबल को क्यों हटा दिया गया क्या मजबूरी थी ? मनेंद्रगढ़ मुख्य बाजार में चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर सेन्ट्रल बैंक के सामने वाहनों को पार्क किए जाने से आवागमन बाधित होता रहता है। जिससे यहां के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों किसानों व बैंक में लेनदेन करने वाले उपभोक्ताओं का आना जाना लगा हुआ है। वहीं बाजार में सड़क पर सब्जी की दुकानें भी संचालित हो रही हैं। ऐसे में बैंक में आने वाले व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल मेन रोड पर अव्यवस्थित तरीके से दुकानों के सामने खड़ी का देते हैं। इस कारण बैंक के सामने हमेशा जाम के हालात बने रहते हैं। बैंक द्वारा पार्किंग की कोई व्यवस्था भी नहीं की जा रही है. वहीं बैंक के सामने ही बैंक द्वारा एक बड़ा जनरेटर भी रखा गया है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. जनापेक्षा है कि उक्त जनरेटर को तत्काल वहाँ से हटवाया जाय.
बैंक के ग्राहक सड़क पर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं जिससे यहां के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि आवागमन बाधित न हो व दुकानों के आगे खड़े होने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाए। वाहनों को लेकर पूर्व में तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ का ध्यान आकर्षण कराया गया लेकिन इसके बावजूद भी सड़क पर दुकानों के सामने पार्किंग की जा रही है। आम जनों नेइस सम्बन्ध में कलेक्टर एमसी बी से अनुरोध करते हुए कहा है कि आम जनों को हो रही असुविधा को देखते हुए या तो बैंक प्रबंधन से पार्किंग व्यवस्था करने को निर्देशित करें अथवा इन बैंकों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए जिससे शहर की चौपट हो रही यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सके. दरअसल शहर के अंदर जितने भी बैंक संचालित है उन्हें किसी के पास भी पार्किंग व्यवस्था नहीं है ऐसे में इन बैंकों में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं और सड़क को ही पार्किंग बनाकर रख देते हैं जिससे इन सड़कों से होकर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है कई बार दुकानदार और बैंक आने वाले लोगों में मारपीट तक की नौबत बन जाती है लेकिन इसके बावजूद भी जिले की अधिकारी पता नहीं क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं.आम जनों ने इस संबंध में एक बार पुनः कलेक्टर एमसीबी से अनुरोध करते हुए कहा है कि समय रहते इस व्यवस्था को सुधारे अन्यथा कभी भी किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है.

पदोन्नति पदस्थापना आदेश शून्य कराने की मांग लेकर खाद्य मंत्री के द्वार पहुंचे शिक्षक…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए पदोन्नति पदस्थापना संशोधन आदेश के निरस्तीकरण को वापस लेने शिक्षकों ने शनिवार को प्रदेश के खाद्य मंत्री के यहां दस्तक दी। शिक्षकों ने कहा पदोन्नति पदस्थापना संशोधन आदेश निरस्तीकरण होने से सभी शिक्षक मानसिक, शारीरिक रूप से व्यथित हैं। उन्होंने निरस्तीकरण आदेश को शून्य घोषित करते हुए सभी शिक्षकों को संशोधित पदस्थापना संस्था में यथावत रखने की मांग की है। शिक्षकों व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान पदोन्नति के लाभ से वंचित नहीं करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि बीते अप्रैल माह में शासन स्तर पर शिक्षा विभाग में पदोन्नति करते हुए सभी शिक्षकों की काउंसलिंग की गई और तिथि नीयत करते हुए ज्वाइनिंग करने आदेशित किया गया था। इसके बाद कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कई कारण दर्शाकर लंबी दूरी का हवाला दिया। इस पर शिक्षा विभाग के तत्कालीन संयुक्त संचालक ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए इन्हें मौका दिया और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मनचाहे स्कूलों में ज्वाइनिंग कर ली। इधर राज्य सरकार ने पदस्थापना में गड़बड़ी का संदेह जताते हुए 4 सितंबर 2023 को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी। इस वजह से सभी शिक्षकों को जहां पहले काउंसिलिंग के आधार पर सरकार ने पदोन्नत कर भेजा था, वहां भी अब वे ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं। इससे पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। अब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

ज्वाइनिंग के पहले शिक्षकों ने इसे बनाया आधार
पदोन्नति पदस्थापना उपरांत शिक्षकों ने चिकित्सीय, पारिवारिक के अलावा पति-पत्नी के आधार पर महिला शिक्षिकाओं की पदस्थापना घर-परिवार से काफी दूर होने जैसी समस्याओं का हवाला देकर पदस्थापना में संशोधन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर विचारोपरांत व मानवीय संवेदना के आधार पर संशोधित पदस्थापना आदेश जारी किए गए। संशोधित पदस्थापना आदेश उन्हीं संस्थाओं के लिए जारी किए गए, जहां पद रिक्त थे। किसी स्थान पर पद रिक्त नहीं रहने की स्थिति में उक्त स्थान हेतु संशोधित पदस्थापना आदेश जारी नहीं किए गए। संशोधित पदस्थापना आदेश के परिपालन में शिक्षकों द्वारा कार्यभार ग्रहण करते हुए अध्यापन कार्य प्रारंभ किया गया। वे तीन-चार माह से पूरी लगन से अपने शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इधर पदोन्नति उपरान्त पदस्थापना संशोधन के संबंध में कई प्रकार की भ्रांतियां फैली, जिस कारण संदर्भित आदेश के तहत संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक व शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरान्त पदस्थापना सशोधन आदेशों को निरस्त कर दिया गया है।

खाद्य मंत्री से मिलने पहुंचे सैकड़ों शिक्षक
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में पदोन्नति करते हुए सहायक शिक्षक से शिक्षक व शिक्षक से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति को यथावत रखने की मांग सरगुजा संभाग के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पहुंचकर की। शनिवार को सैकड़ो शिक्षक प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात की। खाद्य मंत्री ने इनकी बातों को राज्य सरकार तक पहुंचाने व इसके आधार पर आगे निर्णय लेने की बात कही है।

ठेकेदार पर फायरिंग करने वाले आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर के ग्रामीण यात्रिकी विभाग में आपसी विवाद को लेकर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी ठेकेदार को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 1 खाली खोखा सहित आरोपी की कार को जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के दुल्दुला थाना क्षेत्र के पतरा टोली निवासी रवीन्द्र गुप्ता और शहर के बिरसामुंडा चौक के निवासी चंदन गुप्ता के बीच गुरुवार की शाम ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में आपसी लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।

दोनों ठेकेदार आपस में भिड़ गए
बताया जा रहा है कि ठेकेदार और जशपुर के ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में आमना सामना हो गया. इस दौरान दोनों ठेकेदार आपस में भिड़ गए. आरोपी ठेकेदार रविंद्र गुप्ता ने कार से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी थी. पुलिस ने ठेकेदार रविंद्र गुप्ता और उसके वाहन चालक को हिरासत में ले लिया था।

रुपयों को लेकर हुआ विवाद

मामले में थाना प्रभारी रवि रवि शंकर तिवारी ने बताया कि चंदन गुप्ता कल शाम किसी कार्य से आर.ई.एस. ऑफिस गया था। ऑफिस में काम होने के बाद वहां रविन्द्र गुप्ता मिला, जिससे इसका पहले से रुपयों का लेन-देन था।

हत्या की नीयत से की फायरिंग

चंदन गुप्ता ने रविंद्र गुप्ता से पैसे मांगा, जिससे वह भड़क गया। वहां मारपीट करने लगा। रविन्द्र गुप्ता ने पिस्टल से हत्या करने की नीयत से चंदन गुप्ता पर फायरिंग कर दी थी।

डीईओ को राज्य शासन ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी किया गया है। दो जिलों का प्रभार संभाल रहे विवादित जिला शिक्षा अधिकारी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वे सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। मिलेट्स की खरीदी में उन पर करीब 34 लाख रुपए के गड़बड़ी का आरोप हैं। गौरतलब है कि राज्य में मिलेट का उपार्जन किया जा रहा है। शासन की संस्था सी-मार्ट के माध्यम से भी मिलेट विक्रय हेतु निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
अत: स्थानीय स्तर पर स्व सहायता समूहों के माध्यम से वन विभाग द्वारा उपार्जित सामगी से खाद्य पदार्थ जैसे रागी लड्डू, मिलेट बार, मिलेट चिवड़ा, खिचड़ी, पुलाव आदि बनवाकर भण्डार क्रय नियम 8 एवं उनके उप नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को वितरण किया जाना है।
भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार भी प्रधानमंत्री पोषण योजना का संचालन स्व-सहायता समूहों द्वारा कराया जा सकता है। शासकीय निर्देश था कि किसी भी स्थिति में बाजार में उपलब्ध रेडीमेड खाद्य सामग्री का क्रय कर वितरण नहीं किया जाना है। लेकिन शासन के आदेश निर्देश के विपरीत जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर रामललित पटेल ने शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में फ्लेक्सी मद से मिलेट्स आधारित खाद्य आपूर्ति किए जाने हेतु प्रदायकर्ता एजेन्सी सी-मार्ट सूरजपुर से 34 लाख 792 रुपए की खरीदी की गई। जांच में इस अनियमित कार्यवाही हेतु राम ललित पटेल जिला शिक्षा अधिकारी की मुख्य रूप से सहभागिता परिलक्षित हुई है।

राज्य सरकार ने जारी किया निलंबन आदेश
आदेश में लिखा गया है कि डीईओ राम ललित पटेल का उपरोक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत कदाचार की श्रेणी में आता है।
इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा नियत किया है।

कुत्तों से जान बचाकर भाग रही बच्ची डबरी में डूबी, दर्दनाक मौत..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : आवारा कुत्तों के आतंक से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। बच्ची पढ़ाई कर मदरसे से वापस घर जा रही थी तभी कुत्तों ने उसे दौड़ा दिया बच्ची कुत्तों से बचने के चक्कर में भागी और डबरी में गिर गई, जिसमें डूबकर मासूम की मौत हो गई। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता गांव में गुरुवार की शाम जीनत नाम की 9 साल की बच्ची मदरसा से पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उसे दौड़ाया। मासूम अपनी जान बचाने दौड़कर भागने लगी इस दौरान वह डबरी में गिर गई, जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही बच्ची के शव को निकालने के लिए एनडीआरफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, काफी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे बाद मासूम के शव को डबरी से बाहर निकाला गया।

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर: बनारस रोड नेशनल हाईवे में ग्राम गोंदा व दुरती के बीच मोड़ के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोंदा निवासी फुलेश्वर राजवाड़े उम्र लगभग 21 वर्ष व रामकुमार रजक उम्र लगभग 18 वर्ष जरही से वापस अपने घर गोंदा जा रहे थे तभी गोंदा व दुरती के बीच मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सीपीटी गड्डा से पेड़ से जा टकराई जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे के बाद दोनो युवकों का शव कार में बुरी तरह से फंस गया। जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

BIG BREAKING : आरईएस दफ्तर के बाहर चली गोली…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : इस वक्त की बड़ी खबर जशपुर से निकलकर आ रही है जहां जशपुर स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मेन दफ्तर के बाहर गोली चली हैं। मिली जानकारी के अनुसार 2 ठेकेदारों के बीच आपसी विवाद के बाद एक ठेकेदार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दूसरे ठेकेदार के ऊपर फायरिंग कर दिया हैं । फायरिंग के बाद वहां अफरा तफरी मच गई हैं। वही गोलीबारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि दुलदुला के ठेकेदार रविन्द्र गुप्ता और चंदन गुप्ता के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और विवाद के बाद रविन्द्र गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी।

चेकिंग के दौरान 2 करोड़ के चांदी के साथ 3 गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 21.09.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक यू पी/80/एफ एफ/0150 को चेक करने हेतु रोकवाया गया, वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे।
जिन्होने पूछताछ में अपना नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह एवं रामकुमार सिंह निवासी आगरा उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चेक करने पर वाहन में अलग-अलग बैग एवं बोरी में चांदी के जेवरात रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पुष्टिकारक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों व्यक्तियों के पास रखे कुल 355 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमती लगभग दो करोड़ सतहत्तर लाख रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना कोतवाली में जप्त कर माननीय न्यायालय को सूचना दी जा रही है।

होटल के कमरे में मिली बुजुर्ग व्यवसायी की लाश, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का लगाया आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज सुबह नया बस स्टैंड के पास स्थित होटल मातृकाश्री में एक बुजुर्ग का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। बुजुर्ग के शव के पास ही एक सुसाईड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने कुछ परिचितों पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप स्थित होटल मातृकाश्री में कल नमना निवासी 60 वर्षीय गुरूप्रसाद जायसवाल एक कमरे में रूके थे। कल स्टाफ द्वारा कमरे का दरवाजा खुलवाने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था आज सुबह भी दरवाजा नहीं खुलने पर स्टाफ ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस के आने के बाद जब स्टाफ द्वारा कमरे का दरवाजा खोला गया तो कमरे में गुरूप्रसाद जायसवाल का शव पंखे से लटका मिला। शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी पड़ा हुआ था जिसमें कुछ लोगों द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने का उल्लेख है। पुलिस द्वारा सुसाईड नोट को जप्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा हैं कि एक वर्ष पूर्व भी गुरूप्रसाद द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

फर्जी प्रस्ताव बनाकर 24 लाख का गबन, सीईओ के कार्यवाही के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पोड़िपा में सरपंच-सचिव पर शासकीय राशि का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रस्तावित आंदोलन को जनपद सीईओ के लिखित आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया है। आदिवासी एकता महासभा द्वारा आश्वासन के बाद मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी प्रशासन को दी गई हैं।

गौरतलब है कि सूरजपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़िपा में सरपंच, सचिव, सरपंचपति पर बगैर पंचायत बैठक व ग्रामसभा किए बिना ही फर्जी प्रस्ताव बनाकर करीब 24 लाख रुपए की शासकीय राशि के गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों कई बार कलेक्टर के अलावा जिपं सीईओ व जनपद सीईओ को ज्ञापन देकर आदिवासी एकता महासभा द्वारा जांच कराकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी थी। बावजूद इसके आज तक संबधित पोड़िपा पंचायत के सरपंच, सचिव व सरपंच पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात से क्षुब्ध होकर महासभा द्वारा गतदिनों कलेक्टर को ज्ञापन देकर 20 सितंबर को ग्राम पंचायत पोड़िपा के पंचायत भवन कार्यालय के समक्ष रैली निकालकर चक्काजाम किए जाने की बात कही गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार 20 सितंबर को जब महासभा के पदाधिकारी व सदस्य जनपद सदस्य कमलेश सिंह के नेतृत्व में पंचायत भवन पोड़िपा के सामने आंदोलन हेतु एकत्र हुए। तभी सूरजपुर जनपद सीईओ विनोद कुमार सिंह, प्रतापपुर एसडीओपी अमोलक सिंह, लटोरी नायब तहसीलदार सुशील शुक्ला, थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, खडग़ंवा चौकी प्रभारी बृज किशोर पांडेय तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

जांच टीम का किया गया गठन
सूरजपुर जनपद सीईओ विनोद कुमार सिंह द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया कि शिकायत की 8 दिवस के भीतर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है और टीम की जांच रिपोर्ट मिलने पर उचित कार्रवाई उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसके महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा अपना आंदोलन स्थगित कर दिया गया। महासभा के प्रतिनिधियों ने बताया की पोड़िपा सरपंच व सचिव के अलावा सरपंच पति द्वारा शासन के करीब 2412000 रुपए फर्जी प्रस्ताव के आधार पर आहरित कर गड़बड़ी की गई है। आरोप यह भी है कि पोड़िपा पंचायत में जनवरी माह से आज तक ग्राम सभा भी नहीं कराई गई है, जिससे ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं से वंचित होने विवश होना पड़ रहा है।

हाथी दांत और पैंगोलिन शल्क की तस्करी करते 4 तस्करों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन्यप्राणी हाथी दांत एवं पेंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित वन अपराध में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली हैं। आपको बता दे हाथी के दांत की तस्करी में चार आरोपी को मनेंद्रगढ़ वन विभाग की टीम ने धर दबोचा वन परिक्षेत्रधिकारी राम सागर कुर्रे ने जानकारी देते हुये बताया कि कठौतिया घुटरा रोड में रेल्वे फाटक के समीप राजकुमार आ. शिवप्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष सा भेलवाडांडपारा, सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) एवं दुबराज आ बाल सिंह गोंड उम्र 36 वर्ष सा. भेलवाडांडपारा, सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) से मोटर सायकल में हाथी दांत 02 नग वजन 14.00 किलो तथा बृजनंदन जायसवाल आ भगवान जायसवाल उम्र 45 वर्ष सा. मोहली, चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) एवं राधेलाल आ. बुद्धराम अगरिया उम्र 40 वर्ष सा मोहरसोप, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर (छ.ग.) से छतरंग के पास जंगल में टाटा सूमो गोल्ड वाहन से पेंगोलिन शल्क वजन 1.040 कि.ग्रा. जप्त किया गया। मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 40, 48(95) 50, 51 एवं 52 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19093/02 कायम कर आरोपियों कों न्यायालय मनेन्द्रगढ़ में पेश कर, 19 सितंबर 2023 को चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत की कार्यवाही सम्पन्न कराकर उप जेल मनेन्द्रगढ़ भेजा गया है।

रायगढ़ एक्सिस बैंक से 5 करोड़ 62 लाख की डकैती, बलरामपुर पुलिस ने किया 5 आरोपियों को गिरफ्तार….

हिंद स्वराष्ट्र : रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई डकैती मामले में पांच आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने मंगलवार की रात एक बजे पकड़ा। दो आरोपियों को पुलिस ने क्रेटा और तीन आरोपियों को ट्रक से पकड़ा गया। ट्रक सवार आरोपियों के पास से डकैती की नगदी रकम और सोना बरामद कर लिए गए है।

मंगलवार (19 सितंबर) की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच एक्सिस बैंक में आधा दर्जन डकैतों ने हथियार के दम पर मैनेजर को जख्मी कर चार करोड़ 19 लाख नगदी, तीन किलों सोना करीब 5 करोड़ 62 लाख की डकैती कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद आईजी अजय यादव, डीआईजी रामगोपाल गर्ग एसपी सदानंद मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज के बाद पुलिस ने रायगढ़, बलरामपुर सहित बिलासपुर संभाग की पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को आशंका थी कि सभी डकैत झारखंड औऱ बिहार के हो सकते है। आईजी अजय यादव के निर्देश पर बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह भी इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए थे। पुलिस को मंगलवार घटना वाली रात जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही क्रेटा को बलरामपुर में देखा गया है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और रामानुजगंज के पास क्रेटा को घेराबंदी कर रुकवाया गया। क्रेटा कार सवार दो डकैत को पकड़ा गया। दोनों डकैतों से पूछाताछ में अपने अन्य साथियों को ट्रक में नगदी रख भागने की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात 1 बजे बलरामपुर से 40 किलोमीटर दूर रंका झारखंड से ट्रक के साथ तीन आरोपी को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की पूरी रकम भी बरामद की गई है। साथ ही दो हैंडमेड वैपन भी बरामद की गई है।
सभी आरोपी शातिर थे और उन्हें पता था कि डकैती के बाद उन्हें पुलिस तलाशेगी। पुलिस से बचने तीन आरोपी ट्रक में नगदी रख झारखंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने सभी को दबोच लिया।
इस डकैती कांड में लगभग 10 आरोपी शामिल है। पांच पकड़े गए, पांच फरार है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। बलरामपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को रायगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए आरोपी झारखंड और बिहार के है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सीतामढ़ी, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…



हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : मंगलवार को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भरतपुर ब्लाक के ग्राम हरचोका स्थित राम वन गमन परिपथ सीतामढ़ी पहुंचे, यहां उन्होने भगवान श्रीराम के 25 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 360 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ० चरणदास महंत , पर्यटन मंत्री अमरजीत भगत , प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल, बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कहा कि हरचोका के सीतामढ़ी मे बना ज्योतिर्लिंग का आज मुझे दर्शन करने का सौभाग्य मिला, यहां भगवान श्री राम, लक्ष्मण और सीता माता वनवास के दौरान गुजरे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग भगवान राम के नाम पर वोट मांगते हैं और नोट भी मांगते हैं। जबकि भगवान राम आस्था का विषय है, भगवान राम जन जन में हैं, शबरी के राम हैं, जंगल में रहने वाले लोगों के राम हैं। मेहनतकश लोगों के राम है, माता कौशल्या के राम है। माता कौशल्या जो कि छत्तीसगढ़ की बिटिया थी इसलिए हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों का भगवान राम भांजा है। पहले सभी लोग छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद और खदान के नाम से जानते थे, लेकिन अब यहां के संस्कृति और यहां के आदिवासियों की प्राचीन संस्कृति के बारे मे लोग जानते है। भगवान राम, सीता माता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के दौरान इस रास्ते से गुजरे थे, इस बात को पूरी दुनिया के सामने लाने का प्रयास हमने किया है।

भगवान राम के प्रतिमा का अनावरण

मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ भरतपुर के हरचोका स्थित सीतामढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 फिट ऊंची भगवान श्री राम की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किए और सीतामढ़ी मे बने प्राचीन ज्योतिर्लिंग एवं मां कालिका सहित विराजे देवियों का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनके समक्ष नतमस्तक होकर देश प्रदेश के लोगों की खुशहाली व उन्नति की कामना किए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित समस्त अतिथियों के मंचासीन होते ही भजन गायिका तृप्ति शाक्या से हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

360 करोड़ का भूमिपूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर लगभग 360 करोड के विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किए। सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रूपए की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रूपए की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रूपए की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रूपए के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रूपए की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण किए।

जनपद सीईओ, सीएमओ और कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी…

0

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी किया है. विकासखंड मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने 5 सितम्बर 2023 को गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, जिसमें उत्पादित खाद की मात्रा की एन्ट्री एवं खाद की विक्रय अत्यंत अल्प पाई गई। इसके लिए उन्होंने मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करना बताया गया, जो शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि अधिकारियों का उक्त कृत्य पदीय दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, जो छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है. जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब तीन दिवस के अंदर समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

वार्ड क्रमांक 9 में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग,, सरपंच– सचिव से शिकायत के बावजूद नही हो रहा समाधान…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के जनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत माडीसराई के वार्ड क्रमांक 9 स्कूल पारा में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव को कई बार आवेदन दिया गया हैं लेकिन इसका कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड के लोगों के पास कोई भी पानी का साधन नहीं है इसलिए लोग आए दिन परेशान रहते हैं। यहां सचिव सरपंच की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जिन्हे बार बार शिकायत किए जाने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा हैं और इनका कहना है कि दिन-ब-दिन पानी की समस्या बढ़ती जा रही है, पीएचई विभाग में भी इसकी सूचना दी गई लेकिन वहां से भी कोई निराकरण नहीं हो पाया है। जब लोगों के पास पीने के लिए पानी ही नहीं हैं तो शासन प्रशासन से लोगों का विश्वास ही उठ जा रहा हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि पंचायत शासन के पैसों का व्यर्थ में ही दुरुपयोग कर रही है और यहां के प्रतिनिधि चुपचाप शासन के पैसे को डकारते जा रहे हैं ना की जनता को कोई सुविधा दे रहे हैं।

प्रताड़ना से फाँसी लगाकर दी थी जान…1 महीना बीतने के बाद भी नहीं मिल सका इंसाफ, बेटी ने IG, SP से लगाई न्याय की फरियाद…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर. सूरजपुर में परिवार सहित कमाने खाने आए युवक की 12 अगस्त को दुर्गा बाड़ी के पास शव फांसी के फंदे में मिलने के मामले में एक महीना बीत जाने के बावजूद आज तक मृतक के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल पाया है। मृतक की बेटी ने पिता को प्रताड़ित करने वालो पर अपराध दर्ज करने की गुहार आईजी,एसपी सहित अन्य अधिकारियों से की है।


उच्चाधिकारियों को दिए शिकायत में बताया गया है कि उसके पिता राजेन्दर प्रसाद सिंह ने दो शादी की है वह पहली पत्नी की पहली संतान है विगत 3 सालो से सूरजपुर के रहने वाले सेठ कैलाश अग्रवाल के गोदाम में रहकर दोनों काम करते थे। 12 अगस्त को उनका शव फांसी में लटका मिला था। मरने से पहले उसके पिता केरता अपने घर मे आये थे और बहुत परेशान हताश थे। पूछने पर उसने बताया था कि उसका सेठ पैसा नही दे रहा है और मांगने पर मारपीट कर जान से मारकर फेंकने की धमकी भी दिया था। मृतक ने उन्हें उसकी पत्नी के साथ मिलकर सेठ द्वारा प्रताड़ित किए जाने है तथा मारपीट कर गोदाम से निकाल देने और सूरजपुर में नहीं दिखने की धमकी दिए जाने की बात बताई थी। मृतक की बेटी का कहना हैं कि सेठ के आतंक से भयभीत होकर मृतक कई दिनों तक भूखे प्यासे सूरजपुर में ही रहते रहे। मृतक द्वारा सूरजपुर के अजाक थाना के साथ एसडीएम से शिकायत कर न्याय की फरीयाद की गई थी। लेकिन उनको किसी तरह का सहायता नहीं मिला। जिस वजह से मेरे पिता ने मौत को गले लगा लिया। बेटी ने अपनी मां और सेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं की उसके पिता की मौत की असली वजह उसकी मां और सेठ जी है। जो उसके पिता को बाधकर मारपीट कर प्रताडित करते थे। यह सब कुछ उसने अपने आंखों से देखा है। पिता की मौत के बाद बेटी ने अपनी माँ पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वह खुद तो ऐसी है और उसे भी अपने जैसी बनाना चाह रही थी इसके लिए वह मारपीट भी करती थी। फिलहाल पूरे मामले की उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत उसने न्याय की गुहार लगाई है।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़ा 2 माह का मासूम,, इलाज में देरी ने ली जान…


हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : दिन प्रतिदिन स्वास्थ विभाग की व्यवस्था बद से बत्तर होती जा रही है, ऐसा प्रतीत होता हैं जैसे खुद स्वास्थ्य विभाग ही बीमार हैं जिसे इलाज की शख्त जरूरत हैं। बीमार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते कई लोगो की जान सूली चढ़ चुकी है। ऐसे ही एक घटना आज फिर देखने को मिली जहां एक 2 माह के शिशु की तबियत खराब होने पर परिजन उसे लेकर बिश्रामपुर चिकित्सालय पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि शिशु को स्वास लेने में दिक्कत होने और परिजनों के लाख मिन्नत करने के बाद भी उसे ऑक्सीजन तक नही लगाया गया। जिसका नतीजा यह रहा की परिजन शिशु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनो के साथ भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुँच गए और नाराजगी जाहिर करते हुए नारे बाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुची।
समय रहते ऑक्सीजन मिलता तो बच जाती जान
बच्चे की मां करवा ग्राम निवासी प्रेमलाल राजवाड़े ने बताया की आज 3 बजे उसके 2 माह के बेटे की तबियत बिगड़ने पर वे उसे लेकर बिश्रामपुर अस्पताल पहुचे थे जहाँ पर प्राथमिक उपचार न कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि बच्चे को हालत लगातार बिगड़ रही थी बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, ऑक्सीजन लगाने के लिए उनके द्वारा मिन्नते की गई, पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहने के बाद भी नही लगाया गया।
लापरवाही कई लोग काल के गाल में समा गए
सरकार के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के संभाग के स्वास्थ विभाग की स्थिति बद से बत्तर हो गई है आये दिन मरीजो के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है स्वास्थकर्मियों की संवेदना की भी मौत हो चुकी है। लापरवाही का आलम यह है कि विभाग खुद में मदमस्त है, न कोई अंकुश है, न इसकी किसी जनप्रतिनिधियों को कोई चिंता।

अम्बिकापुर एएसपी समेत 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले,, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ गृह विभाग द्वारा आज जारी अपने एक आदेश में 7 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको के तबादले किए हैं। जारी आदेश में अंबिकापुर एएसपी विवेक शुक्ला का भी तबादला किया गया हैं। अंबिकापुर के नए एएसपी पुपलेश पात्रे होंगे।

देखे जारी आदेश :

error: Content is protected !!