Home Blog Page 86

अवैध अंग्रेजी शराब के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाखों के अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : एमसीबी मनेन्द्रगढ़- पुलिस महानिरीक्षक महोदय अंकित गर्ग, एवं पुलिसअधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, एवं अनु. विभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुरें के नेतृत्व में विधानसाभ चुनाव को लेकर अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के मुखबीर द्वारा सुचना मिलने पर अलग अलग सरहदी थाना चौकी वालो के साथ घेरा बंदी कर ग्राम घुटरा में बिजुरी (म.प्र.) से आने वाली पीकप वाहन युपी 64 बीटी 1910 को चेक किया गया, पीकप में बैठे व्यक्तियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम सौरभ, सुरज, ईश्वर बताए जब ट्रॉली को चेक किया गया, सब्जी वाले केटर के नीचे ढका 100 पेटी गोवा अंग्रेजी जप्त पीकप टाटा योद्धा 1700 क्रमांक U.P. 64. बी. टी. 1910 कीमती 8,00,000/रु. 100 पेटी में गोवा अंग्रेजी शराब में प्रत्येक पेटी में 50-50 नग 180-180 एम. एल. गोवा अंग्रेजी शराब लगभग 900 लीटर कीमत. सब्जी वाला कैरेट 60 नग कीमती 5000/- रूपये।
6,00,000/रु जुमला कुल रकम 14,05,000/- रूपये,शराब मिला जिससे आरोपी को अंग्रेजी शराब परिवहन करने, बिक्री करने, रखने का पास परमिट पेश करने को बोला गया। जो पास परमिट पेश नहीं करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया आरोपियों को रिमांड पर भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली प्रभारी,उप निरीक्षक आर. एन. गुप्ता,सउनि दिनेश चौहान, प्र.आर. जुनास एक्का, आरक्षक पुष्कल सिन्हा, प्रिन्स राय, हफिज मोहम्मद कुरैशी शंभू नाथ यादव, ललित यादव, नीरज पढ़ियार, दीप तिवारी, प्रदीप लकड़ा, रवि सिंह, हरेन्द्र कुशवाहा,नोहर सिंह, राजकुमार सेन,राधेश्याम कुरे आदित्य कुरें, ज्ञानेश्वर राजवाडे, सैनिक रोहित सिंह इंजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष और साथी ने की बिजली ऑफिस में घुसकर शराब के नशे में गुंडागर्दी…देखे वीडियो सत्ता के नशे में चूर कैसे दे रहे अधिकारियों को भद्दी गालियां…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और उनके सहयोगी विजय गर्ग द्वारा दिनांक 30/9/2023 दिन शनिवार शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच बिजली ऑफिस केल्हारी मे घुसकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ जमकर बदसलूकी की। सत्ता के नशे में चूर खुद को कांग्रेस उपाध्यक्ष बताते हुए जिलाध्यक्ष के सहयोगी ने बिजली ऑफिस मे बैठ कर शराब के नशे मे बिजली विभाग के कर्मचारी ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर को गंदी गंदी गालीयां दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं बल्कि कई बार हो चुका हैं जब जिलाध्यक्ष अपने साथी के साथ पहुंचे हैं और ऐसे गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया गया हैं। इनके ऊपर शासन प्रशासन कार्यवाही करेगा या सत्ता के संरक्षण मे रहने के वजह से कोई कार्यवाही नहीं होगा यह देखने की बात होगी।

देखे वायरल वीडियो

आबकारी विभाग में तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

देखें आदेश…

लौटते मानसून ने मचाई तबाही कही सड़क तो कही पुल हो रहे तबाह…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इस वर्ष का मानसून लौटने के कगार पर हैं वही लौटते मानसून के 3 दिनों से जमकर बरसने से नदी नाले भी उफान पर हैं। इस बारिश के बीच सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रेवटी के आस पास के कई गांवों को अम्बिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क इस तेज बारिश में बह गई है जिससे लोगों को अब लम्बा सफर तय करके जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार की रात हुई भारी बारिश ने रेवटी, परसापारा, नरोला, गोविंदपुर, धूमाडांड़, बड़वार व रमकोला सहित अन्य गांवों को बनारस मार्ग से जोड़ने वाली गड़हईया नाला पुल के पास स्थित मुख्य सड़क को बहा दिया। जिसके कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीण अब बनारस मार्ग पर पहुंचने के लिए परसापारा से ग्यारह नंबर तक जुड़े मार्ग लंबे मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा हैं।

वही दूसरी ओर बलरामपुर जिले में रामानुजगंज से वाड्रफनगर तक जाने वाली सड़क में महाबीरगंज के नजदीक उड़ो नदी पुल के एप्रोच की मिट्टी नीचे से कट जाने के कारण अचानक पुल पर बनी सड़क धंस गयी। जिसके कारण 10 फीट गहरी और 8 फीट चौड़ी सड़क धंस गई हैं। जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया हैं। बताया जा रहा है कि 15 साल पुरानी सड़क की देखरेख लोक निर्माण विभाग के द्वारा की जा रही है और समय पर मरम्मत का काम नहीं होने के कारण यह नतीजा सामने आया हैं।

बस्तर में कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी कहा कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया, बस्तर के विकास के विरोधियों को बस्तर के नागरिको ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

हिंद स्वराष्ट्र जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर को 27 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के मालिक बस्तर के लोग हैं। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। उन्होंने फिर कहा कि मोदी सरकार धान का दाना दाना खरीदती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे। जगदलपुर की सभा में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया तो प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़े हैं। हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। छत्तीसगढ़ में विकास बैनर पोस्टर में दिखता है या फिर कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटाले। कांग्रेस की सरकार झूठे प्रचार की आड़ में यहां लोगों की आंख में धूल झोंक रही है। अखंड भ्रष्टाचार करते हैं। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है कि अउ नई साहिबो, बदल के रहिबो।

बस्तर तब भी था, जब राम आये थे

प्रधानमंत्री के कहा कि यह बस्तर, यह दंडकारण्य आज बना हो, ऐसा नहीं है। यहां मेरे आदिवासी भाई बहन मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं बसे हैं। यहां यह तब भी थे, जब प्रभु राम यहां आए थे। अटल जी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा सरकार ही थी जिसने जनजाति विकास के लिए काम किया। अलग से मंत्रालय बनाया। कांग्रेस ने दशकों तक क्या किया? कांग्रेस ने बस्तर को नजरअंदाज किया। आपकी परवाह ही नहीं की। दो-चार ठेकेदारों को अपना समझते थे। बाकी किसी की परवाह नहीं की। भाजपा सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज बनाया।भाजपा सरकार ने दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई मैं भी उसको देखने गया था। मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है। मेरा तो आपसे सीधा नाता है। दिल का नाता है।

प्लांट का मालिक बस्तर के लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि बस्तर का यह स्टील प्लांट आपका है। इसके मालिक मेरे बस्तर के लोग हैं। मेरे छत्तीसगढ़ के लोग हैं। मोदी इसका मालिक नहीं है और न ही कोई कांग्रेसी को इसका मालिक बनने देने वाला हूं। इस प्लांट के मालिक सिर्फ बस्तर के मेरे भाई बहन हैं। कोई आपका हक नहीं छीन सकता। कांग्रेस के नेताओं को किसी हाल में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। भ्रष्टाचार बेईमानी करप्शन करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

बस्तर को 27 हजार करोड़ की सौगात, कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां 27000 करोड़ के प्रोजेक्ट बस्तर को मिले हैं। आज यहां देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा स्टील कारखाना आपको मिला है। आपको गौरव हो रहा है। यह गौरव छत्तीसगढ़ के कांग्रेस वालों को नहीं हो रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम सरकार का था। छत्तीसगढ़ सरकार का एक मंत्री भी नहीं आया। मुख्यमंत्री नहीं आए। उपमुख्यमंत्री नहीं आए।भलाई के कार्य में राज्य सरकार को आना चाहिए कि नहीं? यह अगर आपका भला चाहते तो यहां आकर बैठना चाहिए कि नहीं? ये जनता की भलाई के काम में नहीं आते हैं तो इसके दो कारण हैं। इन्हें उनकी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने के लिए समय ही नहीं है। सरकार बचाने में लगे हैं। और, दूसरा कारण है कि मोदी है। अगर मोदी के सामने जाना है तो कोई भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता। इसलिए वह आने से डरते हैं। भाग जाते हैं। यह स्टील का कारखाना हमारे बलिराम कश्यप का सपना था, जो साकार हुआ है। बलीराम जी उस जमाने में कहा करते थे। आप दशकों से इसका इंतजार कर रहे थे। दिल्ली में मीटिंग में रमन सिंह स्टील कारखाने के लिए आवाज उठाते थे। आपकी आवाज वहां पहुंचाते थे। लेकिन आप जानते हैं कि कांग्रेस ने यह मांग क्यों नहीं मानी। इसके पीछे कांग्रेस के कमीशन और करप्शन की नीति रही है। कच्चा माल बेचो और उस से बना माल महंगे से महंगे में लेकर आया करो। क्या ऐसा कोई करता है? आप चावल खाते हो तो ऐसा कोई करता है क्या कि पहले विदेश को धान भेजो, वह विदेश में पकाया जाता है और पका पकाया चावल खाने के लिए आता है, ऐसा कभी होता है क्या? आप अपना धान उगाते हैं, उसे साफ भी यहीं करते हैं और खाते भी यहीं हैं। दुनिया का उत्तम से उत्तम आयरन ओर हमारे बस्तर में है। लेकिन यह क्या करते थे? उठाओ और विदेश भेज दो और बीच में मलाई खाओ। कांग्रेस ने यहां से कच्चा माल निकाला और उसे विदेश भेज दिया। कांग्रेस के नेताओं ने कमाया। यहां के नौजवानों को कुछ नहीं मिला। बस्तर के नौजवान मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हुए। यह मोदी है। यह आपके बीच पला बढ़ा है। इसलिए आपका ही सोचता है। गरीब का हित कैसे हो, यही मोदी के दिमाग में रहता है। इसलिए हमने बस्तर में स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा किया। 24000 करोड़ कारखाने में लगाए। 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ज्यादा लोगों को काम मिले, इसके लिए और निवेश होने वाला है। पूरे बस्तर की किस्मत और तेजी से बदलने वाली है।

कांग्रेस छत्तीसगढ़ को लूट रही है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राजस्थान को लूट का सबसे बड़ा खजाना बना दिया। कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेता को 15 साल जो नहीं मिला, वह भी 5 साल में जमा कर लिया। 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने का मौका नहीं मिला तो वह कसर भी अभी निकलना शुरू कर दी। उन्होंने तो गौ माता के नाम पर भी घोटाला कर दिया। गोबर तक को नहीं छोड़ा। इन्होंने क्या-क्या नहीं किया। उनके भ्रष्टाचार के सबसे बड़े शिकार मेरे बस्तर के नौजवान हैं।

पीएससी के घोटालेबाज जाएंगे जेल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को नौकरी का वादा किया था। नौकरी में ही घोटाला कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने पीएससी भर्तियों में अपने बच्चों रिश्तेदारों को सेट कर दिया। चारों तरफ लूट मचाई। उनकी पार्टी तो राजनीति में भी अपने ही बच्चों को सेट करती है और नौकरियों में भी यही करती है। छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों, आदिवासी पिछड़े परिवार से कांग्रेस ने नौकरी छीन ली है। उनका रोजगार छीन लिया है।नौकरी लगी नहीं। जो पहले से सरकारी नौकरी में हैं उनको भी कांग्रेस ने परेशान किया है। सरेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।

पहला हक गरीब का

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक अलग अलाप शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेता कहते हैं जितनी आबादी,उतना हक। मैं कहता हूं कि इस देश में सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण ही मेरा मकसद है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे? वह तो कहा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है और उसमें भी पहले मुसलमान का है। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होना चाहिए। क्या अब अल्पसंख्यकों का हक कांग्रेस खत्म करना चाहती है।

आउटसोर्सिंग से चल रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता मुंह पर ताला लगा कर बैठे हैं। कुछ पूछने और बोलने की हिम्मत करते हैं। अब तो कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है। कांग्रेस को ऐसे लोग चला रहे हैं, जो देश विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर देश के हिंदुओं को बांट कर भारत को तबाह कर देना चाहती है। कांग्रेस गरीबों को बांटना चाहती है। मोदी ने पिछले 9 साल में सभी योजनाएं गरीबों के लिए दी हैं।गरीबों में आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए तो देश का गरीब सबसे बड़ी जाति है। यही सबसे बड़ी बिरादरी है। अगर गरीब का भला हो गया तो देश का भला होगा। कांग्रेस ने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है, पूरा देश देख रहा है। समझौते के बाद कांग्रेस और ज्यादा भारत की बुराई करने में लगी हुई है। भारत की अच्छी बातों को बुरे तरीके से पेश करती है। ऐसा लगता है कि उनका भारत का प्रेम ही कम होता जा रहा है। आपको आगाह करता हूं ऐसी साजिश से सतर्क रहना चाहिए। इस देश के संसाधनों पर पहला हक भारत के गरीबों का है। गरीब चाहे कोई हो। चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, आदिवासी हो, सामान्य वर्ग का हो। सबसे बड़ी जाति मेरे लिए गरीब है। हमें गरीबों का जीवन बदलना है। कांग्रेस इस देश के लोगों में भेदभाव बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस ने देश को सिर्फ गरीबी दी है। लोगों को बांटने का काम किया। ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे। आज भी यह यही कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग वर्ग अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं लेकिन उन्हें जेल में डाला जा रहा है। उनकी आवाज दबाने में लगे हैं।भाजपा सरकार सामाजिक न्याय के लिए समर्पित होगी। हमने महरा महारा समाज को आदिवासी वर्ग में शामिल किया है। 12 जनजाति की मात्रात्मक त्रुटि सुधार कर वर्षों से वंचित रहे लोगों को उनका हक दिया है। मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है।

पहली महिला आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव भी भाजपा को मिला है। आप जानते हैं कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए 5 गुना ज्यादा बजट देती है। वे 100 रुपये देते थे तो हम 500 रुपये देते हैं। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। हमारी सरकार आदिवासी सेनानियों क्रांतिवीरों को समर्पित स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम बना रही है। हमने जनजाति वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति ढाई गुना कर दी। 300 से अधिक एकलव्य आवासीय विद्यालय बने हैं, मेरे जनजाति बच्चों के लिए। भाजपा सरकार देश में आकांक्षी जिला कार्यक्रम चल रही है। बस्तर संभाग में अनेक जिले इन आकांक्षी जिलों में शामिल हैं। अब तो हम उससे भी आगे बढ़ करके जिले से लेकर आकांक्षी ब्लॉक की पहचान कर रहे हैं। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा भी हम छत्तीसगढ़ में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं।

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के लोगों की परवाह नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के लोगों की परवाह नहीं है। उनकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना है। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लूटने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां से जो भी खनिज निकलता था, इसका लाभ कांग्रेस के राज में उन्हें ही मिला। उनकी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की इस खनिज संपदा को लूटना है। भाजपा ने आपको विकास का साझेदार बनाया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटाला कर दिया है।छत्तीसगढ़ को 8 लाख करोड़ दिए। जनता को कुछ नहीं मिला। हमारे जनजाति समाज का हिस्सा उन तक नहीं पहुंचा। कांग्रेस ने नमक से ठगा है। चिरौंजी जैसे बहुमूल्य पदार्थ इकट्ठा करते थे, बाजार पहुंचते थे वहां उन्हें 2- 4 किलो नमक दे दिया जाता था। भाजपा की सरकार ने राशन की दुकानों में मुफ्त नमक दिया। तब जाकर आदिवासी का शोषण खत्म हुआ। यह आदिवासी की वनोपज औने पौने दाम पर खरीदते थे। भाजपा 90 वनोपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है। भाजपा सरकार ने वन धन केंद्र बनाकर वनवासियों को काम देने का रास्ता खोला। आदिवासी को रोजगार मिला है। कांग्रेस की सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ क्या किया? भाजपा ने तेंदूपत्ता के काम से जुड़े परिवारों के लिए कार्यक्रम बनाए थे। कांग्रेस में बंद कर दिए।आदिवासियों के साथ शोषण छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा। जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी, वैसे ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए पहले की तरह ही बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी।

दाना- दाना धान खरीदी करती है केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दिल की बात बताना चाहता हूं। कांग्रेस आपको धान की कीमतों के नाम पर धोखा दे रही है। झूठ बोल रही है। सच्चाई यह है कि छत्तीसगढ़ के धान किसानों का दाना दाना केंद्र सरकार खरीदती है। मोदी सरकार खरीदती है। एक लाख करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दिए हैं। यहां पर जब भाजपा सरकार बनेगी, धान किसानों का पूरा-पूरा ध्यान रखने की गारंटी मोदी की है। आप मेरे शब्द लिख लीजिए। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।बस्तर से पूरे प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत वैलनेस केंद्र बने हैं। 6000 ऐसे अस्पताल बनाए जा चुके हैं। 1000 से अधिक आयुष्मान केंद्र बस्तर संभाग में हैं। 5 लाख रुपए तक का इलाज दिया। मुफ्त राशन की व्यवस्था की। बिजली पानी का प्रबंध किया। आदिवासी परिवारों के स्वरोजगार के लिए विशेष योजनाएं चला रहे हैं। जो पहली बार अपना वोट डालने जा रहे हैं वे नवजवान मेरी बात सुनें। आपको 2014 के पहले की सरकार के बारे में जानना जरूरी है। दिल्ली में जो सरकार थी, अखबारों में बड़े-बड़े घोटाले छाए रहते थे। पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम पूरी तरह बदनाम था। 2014 में देश ने कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका और पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाई। घोटाले की बजाय दुनिया में भारत के गौरव की गाथा गाई जाती है। सार्वजनिक चर्चा होती है। आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।

बदल देंगे लूट तंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा इस पूरे लूट तंत्र को बदल देगी। कांग्रेस ने लोकतंत्र को लूट तंत्र बनाया है। प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बनाया है। भाजपा सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच होगी। कोई कितना भी ताकतवर हो, मोदी उसको जेल में डालकर रहेगा। नौजवान, हर सरकारी कर्मचारियों को पूरा न्याय मिलेगा।

33 फीसदी महिला आरक्षण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन चुका है। 33 फीसदी महिला आरक्षण लोकसभा विधानसभा में दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन लाना है। बस्तर को, छत्तीसगढ़ को संकल्प लेना है। विकास का डबल इंजन फिर लगेगा। फिर से छत्तीसगढ़ विकास करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी का मां दंतेश्वरी की पावन धरा, बुढ़ादेव की धरती, दंडकारण्य की पवित्र भूमि में स्वागत है। हमारा बस्तर भोले भाले एवं शान्ति प्रिय लोगों का क्षेत्र है, आज इस क्षेत्र में अपने जननायक को पाकर पूरा बस्तर और छत्तीसगढ़ आनंदित है, प्रसन्न है। छत्तीसगढ़ को बस्तर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इतना प्यार करते हैं इतना लगाव रखते हैं दुनिया के सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना को शुरुआत करने के लिए इन्होंने बस्तर को चुना था। यह बस्तर के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। एक आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बिठाया यह आदिवासी समाज के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की 12 जातियां वर्षों से लिपिकीय त्रुटि के कारण अपने अधिकारों से वंचित थे, लिपिकीय त्रुटियों को दूर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदिवासी समाज के इन जातियों को उनका हक दिलाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड़ रूपए की भी अधिक की सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के लिए लगातार 3 लाख करोड रुपए से भी अधिक की राशि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दी है, किंतु कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। आज हमेशा की तरह बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड रुपए से भी अधिक देने सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आए तब प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने बस्तर बंद का आह्वान करके अपना लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर किया है। कांग्रेस के आह्वान को जनता ने नकारते हुए इतनी बड़ी संख्या में यहां पर आया यह बताता है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। आज से कांग्रेस की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार जाने वाली है। आज बस्तर से ही कांग्रेस साफ होने वाली है कांग्रेस की सरकार जाने वाली है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने और आभार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने की ।

इस दौरान मंच में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडेय, किरण देव, मोहन मंडावी, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, कमलचन्द भंजदेव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, तेजस्वी मंडावी, शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, चौतराम अटामी, रुपसाय सलाम, सतीष लाठिया, धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार दीपेश अरोरा, संतोष बाफना, सुभाऊ कश्यप, बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप, कांकेर प्रत्याशी आशाराम नेताम मौजूद रहे।

कुछ ऐसा रहा आज का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बस्तर नरेश प्रवीरचंद्र भंजदेव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
बलीराम कश्यप को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना गुरु समान बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बस्तर में बिताये अपने दिनों को याद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की उनके साथ बस्तर नरेश कमलचंद भंजदेव भी साथ रहे।
कांग्रेस द्वारा बस्तर बंद के आहवान के बावजूद भारी संख्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने़ पहुंची।
परिवर्तन महासंकल्प रैली में आए बहुत से लोग अपने हाथों में “छत्तीसगढ़ का सपना मोदी का संकल्प” लिख तख्तियां लेकर बैठे थे।
भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पारंपरिक आदिवासी जैकेट एवम मनीराम कश्यप ने गौर सींग पहनाकर स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवर्तन महासंकल्प रैली में आए लोगों से अपने मोबाइल फोन की लाइट ऑन करके समर्थन मांगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में कहा मेरा प्रयास यही है आपके प्यार का कर्ज विकास करके चुकाऊ।
भाजपा सरकार ने अटल जी ने आपके विकास के लिए अलग जनजातीय विभाग बनाया, छत्तीसगढ़ प्रदेश बनाया।
आज इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ छत्तीसगढ़ सरकार का कोई मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री तक नही आए।
अब बस्तर के लोगो को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा बल्कि हिंदुस्तान के लोग बस्तर आयेंगे।
बस्तर के लोग नगरनार स्टील प्लांट के मालिक है मैं किसी कांग्रेसी को इसका मालिक बनने नही दूंगा।
यह नरेन्द्र मोदी का प्यार है बस्तर में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की शुरूआत की।
आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर बैठाकर बढ़ाया आदिवासी समाज का सम्मान
बस्तर बंद कर कांग्रेस ने अपना लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजाकर किया।
प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास पर कांग्रेस के बस्तर बंद का आम जनता और व्यापारियों ने अनोखे तरीके विरोध जताते हुए, प्रधानमंत्री के प्रति अपना समर्थन प्रदान किया है।

राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : भारत के वनस्पतियों और जीवों की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 2 से 8 अक्टूबर के बीच पूरे भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। जिसे लेकर आज 8 अक्टूबर को वनस्पतियों और वन जीवो की रक्षा और संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई. जिस रैली में वन परीक्षेत्र जनकपुर, वन परिक्षेत्र कुवांरपुर और वन परिक्षेत्र बहरासी के कर्मचारी सम्मिलित हुए. साथ ही सुरक्षा श्रमिकों तथा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य भी रैली में मौजूद रहे.

वही उप मंडल अधिकारी उत्तम पैकरा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों की रक्षा करना और वनों को बचाना है साथ ही लोगों को जागरूक करना है.रैली के माध्यम से वन और आजीविका कैसे करें जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.वही वन्यजीव सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 तक मनाया जाता है। 2023 में हम 68वां वन्यजीव सप्ताह मना रहे हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह थीम 2023: “वन और आजीविका लोगों और ग्रह को बनाए रखना है।


वन्यजीव सप्ताह का इतिहास

भारतीय वन्यजीव बोर्ड का गठन किया गया था और भारत के वन्यजीवों की रक्षा के दीर्घकालिक लक्ष्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1952 में वन्यजीव सप्ताह के विचार की अवधारणा की गई थी। प्रारंभ में, 1955 में वन्यजीव दिवस मनाया गया था जिसे बाद में 1957 में वन्यजीव सप्ताह के रूप में उन्नत किया गया था।

रेलों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता हलाकान, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र ..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : ट्रेनों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिये जाने जैसी दिक्कतों से आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली अनेक लम्बी दूरी की ट्रेनों तथा स्थानीय यात्री ट्रेनों को विगत लम्बी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना एवं औचित्य पूर्ण कारण के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। शेष ट्रेनों के भी अत्यधिक विलम्ब से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रेलवे प्रशासन एवं केन्द्र सरकार से अनेक बार अनुरोध करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। व्यापक जनहित के इस विषय पर केन्द्र सरकार की उदासीनता से जनमानस अत्यधिक उद्वेलित है।
उन्होंने लिखा कि यात्री ट्रेनों के अव्यवस्थित संचालन का मुख्य कारण राज्य के खनिजों की अन्य राज्यों को ले जाने वाली माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होना तथा परिचालन में उन्हें यात्री ट्रेनों की तुलना में प्राथमिकता दिया जाना है। यात्रियों के असंतोष का एक अन्य कारण यह भी है कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा है। यात्री ट्रेनों के परिचालन में ऐसी अव्यवस्था तथा अराजकता देश के अन्य किसी प्रदेश में नहीं है। प्रदेश के इतने गंभीर मामले का इसने समय से हल नहीं निकलने से राज्य की जनता में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ता जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य की जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना किसी और विलम्ब के सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत आरंभ करने तथा ट्रेनों की घंटों लेट लतीफी पर रोक लगाने हेतु रेलवे मंत्रालय को आवश्यक निर्देश प्रदान किया जाए, जिससे कि जनता के व्यापक असंतोष एवं आन्दोलन को समाप्त किया जा सके।

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा RTO उड़नदस्ता निरीक्षक जितेंद्र भूषण,, अवैध वसूली करते मीडिया कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ा तो शासकीय कार्य में बाधा के केस में फसाने की देने लगा धमकी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बनारस रोड में अंबिकापुर आरटीओ उड़नदस्ता द्वारा की जा रही अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में रविवार को आरटीओ उड़नदस्ता निरीक्षक जितेन्द्र भूषण अपने सहयोगियों के साथ बनारस रोड पर स्थित चंदौरा क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर ट्रक चालकों से विवाद कर रहे थे कि तभी अचानक वहां प्रतापपुर के कुछ मिडिया कर्मी पहुंचकर विडियो बनाने लगे यह सब देखकर उड़नदस्ता के निरीक्षक जितेन्द्र भूषण ने मिडिया कर्मियों को धमकी देते हुए अपमानजनक भाषा में कहा कि विडियो बंद करो और यहां से चले जाओ अन्यथा तुम लोगों के खिलाफ थाने में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट कर दूंगा। जिसके बाद आरटीओ निरीक्षक से वाहन चालकों के साथ साथ मिडिया कर्मियों का भी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वाहन चालकों ने चंदौरा हाइवे थाने में पहुंचकर आरटीओ उड़नदस्ता के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत दर्ज करा दी।
शिकायत में ट्रक चालक रोशन कुमार पिता गोपाल सिंह निवासी मिर्जापुर यूपी ने बताया है कि रविवार की सुबह वह अपने ट्रक को लेकर सूरजपुर से बसंतपुर की ओर जा रहा था तभी घाट पेंडारी में खड़ी आरटीओ उड़नदस्ता की सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 डी जेड 8223 में बैठे एक उड़नदस्ता निरीक्षक व उनके सहयोगियों ने मेरे ट्रक को रूकने का इशारा कर मुझसे प्रवेश शुल्क के नाम पर एक हजार रुपए की मांग की रुपए नहीं देने पर चालान करने की धमकी दी जिस पर मैंने कहा कि मेरे पास केवल पांच सौ रूपए हैं फिर उन्होंने बिना कोई रसीद दिए मुझसे पांच सौ रुपए लेकर मुझे छोड़ दिया। वहीं एक अन्य ट्रक चालक प्रमोद मिश्रा पिता रामायण प्रसाद निवासी भटगांव जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ ने बताया है कि रविवार को मैं भी बनारस से अपना ट्रक लेकर सूरजपुर की ओर जा रहा था तभी बनारस रोड पर स्थित चंदौरा में खड़े आरटीओ उड़नदस्ता वाहन के निरीक्षक ने मेरा ट्रक रुकवाकर मुझसे भी तीन हजार की मांग की मैंने देने से मना किया तो उन्होंने मेरे ट्रक के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए और कहा कि अपने दस्तावेज अंबिकापुर कोर्ट में आकर ले लेना जिस पर मैंने कागजात वापस करने की गुहार लगाई तो आरटीओ निरीक्षक ने मुझसे गाली-गलौज करते हुए कहा कि अब तुम्हारे ट्रक के ऊपर चालिस हजार का आनलाइन चालान करुंगा तब तुमको समझ में आएगा इतना ही नहीं उन्होंने अपने मातहतों से मुझे डंडे से भी पीटने को कहा पर तभी अचानक मिडिया कर्मियों ने पहुंचकर मुझे बचा लिया। बता दें कि उक्त घटना के क‌ई विडियो इंटरनेट मिडिया में भी प्रसारित हो रहे हैं जिसके कारण आरटीओ उड़नदस्ता की काफी किरकिरी भी हो रही है।

निरीक्षक ने फोन पे से लिए पैसे

मामले को लेकर राजस्थान के एक और वाहन चालक देवराज गुर्जर से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मेरे दो ट्रक थे जिन्हें आरटीओ उड़नदस्ता के निरीक्षक ने रोककर मुझसे कहा कि तुम दोनों ट्रक की अलग अलग चार चार हजार की रसीद कटवा लो और एक हजार प्रवेश शुल्क का अलग से दो यानी कुल नौ हजार जिस पर मैंने नकद पैसा नहीं होने की बात कहते हुए फोन पे से पैसा देने की बात कही तो उन्होंने मुकेश कुमार राजवाड़े के नाम का एक फोन पे से जुड़ा हुआ नंबर देते हुए कहा कि पैसा इसमें स्थानांतरित कर दो फिर मैंने उनके द्वारा दिए गए फोन पे नंबर में कुल नौ हजार स्थानांतरित कर दिए पर आरटीओ निरीक्षक ने मुझे रसीद केवल आठ हजार की ही दी। उसमें भी एक रसीद में पहले तीन हजार लिखे हुए थे फिर उसे काटकर चार हजार किया हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस लेन-देन के पूरे सबूत भी मिडिया कर्मियों के पास मौजूद हैं।

बार बार दबाव बनाता रहा उड़न दस्ता निरीक्षक जितेंद भूषण मीडिया कर्मी पर वीडियो डिलीट करने अपनी करनी का डिलीट करने के लिए मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाता रहा डिलीट नही करने पर कई झूठे केश में फसाने की धमकी दी गई जिसकी जानकारी जिले के स्थानीय मीडिया कर्मी ने क्लेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दे दी हैं।

भाजपा के दूसरी लिस्ट में इन नामों पर लगी मुहर ,, टी. एस. सिंहदेव के खिलाफ ये भाजपा नेता लड़ेंगे चुनाव…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : दिल्ली में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 67 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम तय कर लिये हैं। भाजपा अपने सभी दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार रही है। इसमें सांसद भी हैं, विधायक भी हैं और पूर्व विधायक भी है। जिन नामों पर सहमति बनने की खबर आ रही है, उसमें कई युवा चेहरे भी हैं। सूत्रों के अनुसार यह सूची मंगलवार को जारी हो सकती है।

ये हैं संभावित प्रत्याशियों के नाम-
राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह
बिलासपुर- अमर अग्रवाल
रामपुर- ननकीराम कंवर
भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय
बिल्हा- धरमलाल कौशिक
जाँजगीर- नारायण चंदेल
मस्तूरी- कृष्णामूर्ति बांधी
बेलतरा- रजनीश सिंह
कुरुद- अजय चंद्राकर
आरंग- ख़ुशवंत सिंह
बसना- संपत अग्रवाल
साजा- ईश्वर साहू
रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा
रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
लोरमी- अरुण साव
तखतपुर- धर्मजीत सिंह
वैशालीनगर- रिकेश सेन
बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
कोटा- प्रबल प्रताप सिंह
पत्थलगांव- गोमती साय
रायगढ़- ओपी चौधरी
कवर्धा- विजय शर्मा
डोंगरगांव- भरत वर्मा
नारायणपुर- केदार कश्यप
जगदलपुर- किरण देव
बीजापुर- महेश गागड़ा
कोंडागांव- लता उसेंडी
अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
धरसींवा- अनुज शर्मा
बलौदबाजार- टंकराम वर्मा
बेमेतरा-राहुल टिकरिया
भरतपुर सोनहट- रेणुका सिंह
महासमुंद- योगेश्वर सिन्हा
जशपुर- रायमुनि भगत
सीतापुर- रामकुमार टोप्पो
चन्द्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेव
पाली तानाखार- रामदयाल उइके
कटघोरा- प्रेम पटेल

टी.एस.सिंहदेव के खिलाफ अनिल सिंह मेजर को उतारने की तैयारी

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा अंबिकापुर सीट से टी.एस. सिंहदेव के खिलाफ अनिल सिंह मेजर को उतारने पर विचार कर रही हैं। आपको बता दें कि अंबिकापुर विधानसभा सीट से गोपाल सिन्हा, राजेश अग्रवाल या आलोक दुबे के चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

बेटियों को जन्म देने के कारण महिला पर पेट्रोल डाल पति ने लगाई आग..गंभीर हालत में रायपुर रेफर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं जहां एक पति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी और आग लगाने की वजह सिर्फ इतनी थी की महिला ने 2 बेटियों को जन्म दिया था। बेटा न होने के कारण पति ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गोपालपुर निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता की पुत्री रेणु गुप्ता की शादी 9 साल पहले रामानुजनगर निवासी लवकेश गुप्ता पिता गया गुप्ता से हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर महिला को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के बाद रेणु ने दो लड़कियों को जन्म दिया था। लड़का नहीं होने की बात को लेकर ससुराल में हमेशा विवाद होता रहता था। शनिवार को भी पुत्र को जन्म नहीं देने की बात पर ससुराल वालों से उसका वाद विवाद हुआ था। आरोप है कि वाद विवाद की वजह से ही रविवार को लवकेश गुप्ता ने अपनी मां के सामने अपनी पत्नी रेणु गुप्ता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी रेणु को उसके पति ने ही जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया। रेणु के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ उसकी हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।जिला अस्पताल के डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि पेट्रोल से झुलसी महिला को लाया गया था, जो लगभग 75 प्रतिशत झुलस गई थी। उसका प्राथमिक उपचार कर हॉस्पिटल में बर्न यूनिट नही होने की वजह से बेहतर इलाज़ के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रिफ़र कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सूरजपुर ने बुरी तरह झुलसी रेणु गुप्ता का बयान लिया। महिला की हालत नाजुक होने के कारण अंबिकापुर से भी उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बुरी तरह से झुलसी रेणु जोगी की मां सुमित्रा देवी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पति लवकेश गुप्ता पिता गया गुप्ता (35) समेत उसकी मां मालती देवी एवं बड़े भाई बड़कू गुप्ता के विरुद्ध धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

46 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार..कोयला कारोबार में अधिक मुनाफे का दिया था झांसा..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :कोयला कारोबार में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 46करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों द्वारा प्रार्थी से अलग अलग किश्तों में यह पैसे लिए गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज अग्रवाल पिता स्व. लक्ष्मीचन्द्र अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मेरिडियन टावर, नारायणी काम्पलेक्स उदित नगर राउरकेला उड़ीसा, गणेश रोलिंग मिल्स (प्रा. लि.) का डायरेक्टर हैं जो छड़ निर्माण कर ब्रोकर के माध्यम से विक्रय करने का कार्य करता हैं। उसने दिनांक 16/05/23 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15/10/20 से लेकर 08/04/22 के बीच मे राहुल अग्रवाल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पूर्व मे फैक्ट्री मे कोयला सप्लाई करने से जान पहचान होने पर 2 वर्ष पूर्व सिंगरौली मध्यप्रदेश से ओक्शन मे कोयला खरीद कर पार्टनरशिप मे अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर एवं छड़ व्यवसाय मे ब्रोकर बनकर ठगी कर अलग अलग किस्तों मे कुल 46 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी किये हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 302/23 धारा 420, 409, 34 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की गई।

मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

इसी दौरान मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को सोनभद्र उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम राहुल अग्रवाल आत्मज सुरेंद्र कुमार गर्ग उम्र 32 वर्ष साकिन राममंदिर कॉलोनी ओबरा थाना ओबरा जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जो आरोपी के कब्जे से गणेश रोलिंग मिल्स से सम्बंधित लेन देन के दस्तावेज जप्त किये गए हैं, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह,सियाराम मरावी, आरक्षक रुपेश महंत, जयदीप सिंह, शिव राजवाड़े, कपिल देव, चित्रसेन प्रधान शामिल रहे।

विधायक गुलाब कमरों ने जन संपर्क के दौरान किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन..

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी: विधायक गुलाब कमरो विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क/जन चौपाल दौरान भरतपुर विकासखंड में सम्मानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजनों की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

*👉ग्राम पंचायत चुटकी-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत खितौली-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत बहरासी-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत लाखनटोला-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत मोहनटोला-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत मथमौर-कोईलरी आरसीसी सड़क निर्माण-8 लाख*
*👉ग्राम पंचायत गढ़वार-डोंगरीनाला में पुलिया निर्माण-7 लाख 17 हजार*
*👉ग्राम पंचायत गढ़वार-दर्रीटोला में सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉गग्राम पंचायत कुंवारपुर-ककलेड़ी में सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत मंन्नोड़-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख 20 हजार*
*👉ग्राम पंचायत मलकडोल-आरसीसी पुलिया निर्माण-5 लाख*
*👉ग्राम पंचायत घटई-आरसीसी पुलिया निर्माण-7 लाख*

क्या “नोट सेवा प्रयोग” से बन रहे IAS अधिकारी..?? अपने ही आदेश का कांट ढूंढने लगा रहे वकीलों के चक्कर…..!

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : क्या लोक सेवा आयोग के स्थान पर नोट सेवा प्रयोग का इस्तेमाल कर अभ्यर्थी बन रहे हैं आईएएस? यह हमारा नही बल्कि कहना हैं वरिष्ठ अधिवक्ता एवम् आरटीआई कार्यकर्ता ए. एन. पाण्डेय का। उन्होंने पत्रकारों को दिए अपने बयान में यह आरोप पूर्व नगर पालिक निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई पर लगाए हैं। उनका आरोप हैं कि प्रतिष्ठा ममगई द्वारा अपने पद की अवमानना करते हुए अनावेदक डॉ किरण भजगावली को संरक्षण दिया जा रहा हैं। ममगई द्वारा डॉ किरण द्वारा अवैध निर्माण की बात स्वयं स्वीकार करने के बावजूद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर निगम आयुक्त के आदेश की अवहेलना करते हुए डॉ किरण को लाभ पहुंचा रहे हैं।

अपने ही आदेश के खिलाफ नोटशीट चला ले लिया अनावेदक से जवाब

क्या आपने कभी किसी अधिकारी को अपने ही आदेश के खिलाफ में जवाब स्वीकार करते सुना हैं?? बेशक नही सुना होगा क्युकी कोई भी IAS अधिकारी ऐसा बेवकूफी भरा कारनामा शायद ही करता हो लेकिन IAS प्रतिष्ठा ममगई द्वारा अपने आदेश के खिलाफ किरण भजगावली द्वारा दिए गए जवाब को स्वीकार कर लिया गया हैं। जबकि नियम यह कहता हैं कि किसी भी अधिकारी के आदेश के खिलाफ अपील होती हैं या फिर पुनरीक्षण होती हैं।

अपने आदेश का कांट ढूंढने लगा रहे वकीलों के चक्कर

आईएएस प्रतिष्ठा ममगई द्वारा अपने ही आदेश का कांट ढूंढने के लिए वकील को पत्र लिखकर जरूरी सलाह मांगी गई है। आखिर ऐसा क्या कारण हैं जो निगम आयुक्त को अपने ही आदेश के खिलाफ कानूनी सलाह के लिए अधिवक्ता से अभिमत मांगना पड़ रहा हैं।

IAS अधिकारी के कारनामों से तंग आकर आवेदक ने संभागायुक्त सरगुजा से FIR दर्ज कर की कार्यवाही की मांग

आवेदक ए. एन. पाण्डेय द्वारा पूर्व नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई तथा वर्तमान नगर पालिक निगम आयुक्त समेत 5 लोगो के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 195 के तहत न्यायिक कार्यवाही की मांग की हैं।

कार्यवाही की आश लिए रोज लगा रहे कार्यालयों के चक्कर

किरण भजगावली द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर आवेदक रोज निगम आयुक्त तो कभी संभागायुक्त के कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैं। देखने की बात होगी की संभागायुक्त द्वारा दिए गए अपने आदेश पर क्या अमल कराया जा पाता है या सिर्फ कागजी कार्रवाई में ही मामला रफा दफा कर दिया जाता हैं।

बड़ी संख्या में रेंजरों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वन एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आज जारी अपने एक आदेश में 61 वन परिक्षेत्र अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में कई रेंजरों को अपने पूर्व स्थापना में पुनः भेजा गया हैं।

देखे आदेश :

31 इंस्पेक्टरों को बनाया गया DSP देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 31 निरीक्षकों को पदोन्नति कर उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं।

देखे आदेश :

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले को दी 734 करोड़ 60 लाख 48 हजार के विकास कार्यों की सौगात…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिंगल क्लिक में सूरजपुर के जिलेवासियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 734 करोड़ 60 लाख 48 हजार के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिनमें मुख्यमंत्री बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 259 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 734 करोड़ 60 लाख 48 हजार है। इन कार्यों में 225 करोड़ 52 लाख 1 हजार राशि के 166 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 509 करोड़ 8 लाख 47 हजार राशि के 93 विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि कैसे राज्य शासन नवा छत्तीसगढ़ के सतत विकास की दिशा में कार्य कर रही है। 26 जिलों में संपन्न हुए वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने सूरजपुर जिले का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आदिवासी बाहुल्य और दूरस्थ अंचल के क्षेत्र में विशेष फोकस करना शासन की प्राथमिकता की श्रेणी में है। उन्होंने आगे कहा किसान, मजदूर और लघु वन उपज संग्रहक को हमारी योजनाओं से निःसंदेह लागू है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति शासन की प्राथमिकता है। सभी लोग आर्थिक रूप से संपन्न बने ताकि शासन के नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो, इसके लिए समावेशी विकास की अवधारणा को छत्तीसगढ़ शासन अपना रही है। छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत मनरेगा कार्य के तहत विभिन्न स्थानों में बाजार शेड, पुल-पुलिया, स्टॉप डेम, चेक डेम, पहुँच मार्ग, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन जैसे 26 निर्माण कार्य शामिल है। जिसकी कुल लागत 3 करोड़ 63 लाख 89 हजार है। इसी प्रकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत 2 करोड़ 39 लाख 40 हजार के 12 पंचायतों में प्रशिक्षण भवन निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु 4 करोड़ 50 लाख 51 हजार के 20 कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क ) अंतर्गत 83 करोड़ 21 लाख 71 हजार की लागत के कुल 73 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 18 करोड़ 6 लाख 3 हजार की लागत के पुल निर्माण के 02 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 88 करोड़ 97 लाख 75 हजार की लागत से नवीन सड़क निर्माण व नवीनीकरण संधारण के 7 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानसभा में कुल 2 करोड़ 35 लाख 2 हजार की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग सूरजपुर अंतर्गत 9 करोड़ 56 लाख 63 हजार की लागत से जिले में जलाशय जीर्णाेद्धार के 05 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत प्रतापपुर विकास खण्ड में 19 लाख 97 हजार की लागत से 01 सामुदायिक भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग 6 करोड़ 01 लाख 44 हजार 12 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल परियोजना उपसंभाग सूरजपुर अंतर्गत 41 लाख 67 हजार की लागत से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा देवनगर हेतु 01 भवन जीर्णाेद्धार कार्य व 10 लाख 92 हजार की लागत से कार्यालय कलेक्टर परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा स्थापना 01 कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत कुल 3 करोड़ 44 लाख 48 हजार की लागत का 01 पोस्ट मैट्रिक व 01 प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंतर्गत 2 करोड़ 73 लाख 33 हजार की लागत का लटोरी में 33/11 के.व्ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शामिल है।
इसी प्रकार भूमि पूजन कार्यों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत मनरेगा कार्य के तहत 2 करोड़ 03 लाख 65 हजार की लागत से विभिन्न स्थानों में मुक्तिधाम, सीसी रोड, सामुदायिक जल संचयन तालाब, बाजार शेड, पुलिया निर्माण जैसे 18 निर्माण कार्य शामिल है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 58 लाख 24 हजार रूपए के 06 भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क ) अंतर्गत 157 करोड़ 47 लाख 82 हजार रूपए की लागत के कुल 28 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 23 करोड़ 67 लाख 72 हजार रूपए की लागत के पुल निर्माण के 04 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 28 करोड़ 4 लाख 19 हजार रूपए की लागत से वृहद पुलिया निर्माण व नवीनीकरण संधारण के 10 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कुल 5 करोड़ 44 लाख 55 हजार रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली 9 निर्माण के कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग 277 करोड़ 04 लाख 89 हजार 08 कार्य, जल संसाधन संभाग सूरजपुर अंतर्गत 5 करोड़ 58 लाख 21 हजार रूपए की लागत से जिले में जलाशय जीर्णाेद्धार के 04 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 1 करोड़ 93 लाख 68 हजार रूपए की लागत से जिले के 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 6-6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 25 लाख 52 हजार रूपए की लागत से बालक आश्रम भवन निर्माण के 02 कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजूदासन, (उपभोक्ता संरक्षण फॉरेम) सुभाष गोयल, भगवती राजवाड़े, त्रयासों बाई जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आई.कल्याण एलेसेला,जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

बलरामपुर जिले को 393 करोड़ 22 लाख 47 हजार रूपये की मिली सौगात…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6 हजार 80 करोड़ रुपये की राशि के कुल 7 हजार 300 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को मुख्यमंत्री ने 393 करोड़ 22 लाख 47 हजार रूपए की लागत के 65 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 8829.40 लाख रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 30493.07 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
विधायक बृहस्पत सिंह ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा जिला आगे बढ़ रहा है और नए आयाम गढ़ रहा है। विद्यार्थियों को छात्रावासों की सुविधा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने पूर्व में हुए संभाग स्तरीय युवा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए अवगत कराया कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में अगले वर्ष से बीएड कॉलेज की भी शुरुआत की जायेगी। उन्होंने बताया कि अब विकासखण्ड मुख्यालयों में बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा, सिविल सेवाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लॉस की भी सुविधा दी जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य हो रहे हैं, जल्द ही बलरामपुर में 100 बिस्तरीय शिशु एवं महिला अस्पताल की शुरूआत करेंगे।
कार्यक्रम में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज जिले में 65 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। विभिन्न विकास कार्यां के पूर्ण हो जाने से सुविधाएं तथा यातायात के सुगम साधन बढ़ेंगे।

सरगुजा जिले को 53.75 करोड़ के 128 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं 149.69 करोड़ के 134 विकास कार्यों के शिलान्यास की मिली सौगात…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव द्वारा की गई। इस दौरान सरगुजा जिले के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में स्थित पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा जिले को वर्चुअल माध्यम से 203.44 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों की सौगात दी गई, जिसमें 53.75 करोड़ के 128 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 149.69 करोड़ के 134 विकास कार्यों का शिलान्यास के कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्येय वाक्य के साथ आम जनता के आय में वृद्धि करने के साथ-साथ लगातार अधोसंरचना का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यो के साथ ही किसानों, मजदूरों, वनवासियों, युवाओं-महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गो के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक जन हितैषी कार्य चलाए जा रहे हैं जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।
इस दौरान पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, एमआईसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर, स्थानीय जनप्रतिनिधी, जिले के अधिकारी- कर्मचारी एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित थे।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण –

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में 53.75 करोड़ रुपए के 128 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में 20 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड, नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन का निर्माण कार्य एवं शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्य लागत 1.62 करोड़, दरिमा में तहसील कार्यालय भवन का निर्माण लागत 71 लाख, डीएमएफ अंतर्गत अलग अलग विकासखंडों में विभिन्न निर्माण कार्य लागत 1.91 करोड़, समग्र शिक्षा अंतर्गत 9 प्राथमिक शाला स्कूलों के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 50 लाख, राम वन गमन पर्यटन परिपथ कार्य रामगढ़, डब्ल्यूबीएम मार्ग निर्माण कार्य, अर्दन डेम निर्माण कार्य, नरवा विकास कार्य एवं निर्माण कार्य लागत 17.27 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत तटबंध, पुलिया निर्माण एवं घाट कटिंग निर्माण, सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य लागत 5.45 करोड़ शामिल है। इसी तरह  लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत आदिवासी बालक व कन्या छात्रावास भवन, मिनी स्टेडियम, कमिश्नर कार्यालय, सैनिक विश्राम गृह, सक्रिट हाउस में जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 17.16 करोड़, जल-जीवन मिशन के एकल ग्राम में नल जल प्रदाय 7 कार्य लागत 7.28 करोड़, अलग अलग विकासखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्यों लागत 1.82 करोड़ सहित कुल 53.75 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास –

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में 149.69 करोड़ के 134 विकास कार्यों के शिलान्यास किया। जिसमेंमुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं राज्य मद अंतर्गत 25 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास जिसकी कुल लागत 32.96 करोड़ होगी। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 21.91 करोड़, देवगढ़ व्यपवर्तन योजना लागत 49.30 करोड़, गंगोली उदवहन योजना अंतर्गत कार्य लागत 2.08 करोड़, समग्र शिक्षा के तहत सात स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 82 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 43 कार्य लागत 3.50 करोड़, कैम्पा मद अंतर्गत 18 कार्य लागत 6.16 करोड़, नगर पालिक निगम अंतर्गत 6 कार्य लागत 8.96 करोड़, शासकीय महाविद्यालय धौरपुर का निर्माण कार्य लागत 4 करोड़, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना  लागत 9.57 करोड़, क्रेडा द्वारा सोलर हाईमास्ट स्थापना कार्य लागत 7.43 सहित अन्य विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया।

विभिन्न विभागों के हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित –

इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री तथा चेक प्रदान किया गया। पशुधन विकास विभाग द्वारा नर बकरा वितरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 4-4 हजार रुपए का चेक, श्रम विभाग द्वारा नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए का चेक, उद्यानिकी विभाग के द्वारा 2 हितग्राहियों को गेंदे के फूल क्रय हेतु 16-16 हजार रुपए का चेक तथा 2 हितग्राही को सब्जी उत्पादन हेतु सब्जी मिनी किट प्रदान किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग  द्वारा 2 हितग्राहियों को कृषि मिनी किट, मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को जाल तथा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

आपसी विवाद में 2 की हत्या, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र मे जमीन विवाद के चलते 2 लोगो की हत्या हो गई है, जबकि एक को गम्भीर हालत में जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला के बनगुरकेला गाँव मे जमीन को लेकर चाचा और भतीजा में काफी लंबे समय से विवाद था। मंगलवार को उसी जमीन के लिए इनके बीच फिर से विवाद हो गया और उनके बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपनी सगी चाची और चचेरी बहन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल माँ बेटी को दुलदुला अस्पताल ले जाया गया जहां मां ने दम तोड़ दिया जबकि बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए जशपुर रेफर कर दिया गया है। इधर महिला की मौत के बाद महिला के बेटे ने आरोपी की भी हत्या कर दी हैं।

error: Content is protected !!