Home Blog Page 85

ABPSS की सूरजपुर कार्यकारिणी का किया गया विस्तार….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सूरजपुर की कार्यकारणी विस्तार को लेकर नगर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई. गौरतलब है कि क्रांति पत्रकारों की संस्था अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा के निर्देश पर सूरजपुर जिले की कार्यकारिणी का गठन नगर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार ओमकार पांडेय,चंचलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने जिले में पत्रकारों की सुरक्षा और उससे जुड़े समस्याओं को लेकर किये गए कार्यो को बताया साथ ही आगामी कार्य योजना की जानकारी दी. नए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे ने अपने अनुभव साझा कर पत्रकारों को कई टिप्स दिए. वरिष्ठ ओमकार पांडेय व चंचलेश श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर पत्रकार हित मे कार्य करने की बात की. इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव मौजूद रहे. जिले की कार्यकारणी के साथ ब्लाक स्तर पर संगठन का विस्तार किया गया है जिसमे संरक्षक में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे,ओमकार पांडेय,चंचलेश श्रीवास्तव,संयोजक-विजय पटेल,उपाध्यक्ष पप्पू जायसवाल, फिरोज खान,प्रशांत पांडेय, प्रदीप गुप्ता (सचिव ), मृण्मयी पांडेय,मोहिबुल हसन (कोषाध्यक्ष),अशोक जायसवाल (ब्लाक अध्यक्ष बिहारपुर), गुरजीत सिंह ( ब्लाक अध्यक्ष प्रतापपुर),भूषण बघेल (ब्लाक अध्यक्ष लटोरी), विशाल पटेल, नृपेंद्र अग्रहरी(ब्लाक उपाध्य्क्ष बिहारपुर),सुरेश विश्वकर्मा, मुकेश सिंह आयाम, सुंदर लाल साहू,अवधेश जायसवाल,आकाश कसेरा,विनोद गुप्ता (ब्लाक उपाध्य्क्ष प्रतापपुर), अनिल साहू, हासिम खान,एम डी सुल्तान, आशीष कुमार साहू, अरमान मंसूरी, अमर सिंह,सीपी साहू, सुभाष गुप्ता,रजनीश गर्ग, अजहर अंसारी, विजय साहू संगठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।।

90 लाख रुपए का घोटाला ? घोटाले का जिम्मेदार कौन?? अधिकारी और शासन प्रशासन मौन? कृषि विभाग कोरिया…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स योजना के नाम पर सरकार को 90 लाख का चूना लगाया गया है। अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 90 लाख का पूरा गबन कर लिया गया लेकिन उन्हें आज तक यह मालूम नही पड़ सका हैं की कौन सी योजना के लिए पैसे आए हुए थे और उसे कैसे खर्च करना था…? इस घोटाले का खुलासा आरटीआई द्वारा हुआ हैं। पूरे मामले के खुलासे के बाद इस मामले में विभाग द्वारा अपने बचाव के लिए जो कागजात दिए गए हैं उसने भी हुए घोटाले की पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी हैं।

दरअसल मामला अविभाजित कोरिया जिले के कृषि विभाग का हैं जहां के उप संचालक पीताम्बर सिंह दीवान के कार्यकाल में यह घोटाला हुआ हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा मिलेट योजना के नाम पर राज्य सरकार को पैसे दिए गए थे राज्य सरकार द्वारा कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बैकुंठपुर जिला कोरिया को 90 लाख रुपए दिए गए थे। विभाग द्वारा इन पैसों को उप संचालक कृषि बैकुंठपुर जिला कोरिया को दे दिया गया था इस पैसे से बैकुंठपुर, सोनहत, खंडगवा, मनेंद्रगढ़ और भरतपुर ब्लॉक में प्रति विकासखंड 18 लाख रुपए व्यय करना था लेकिन इस योजना के लिए आए पैसों का बंदरबांट करते हुए पूरे पैसे गबन कर लिया गया। जब इस मामले में आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगा गया तब विभाग द्वारा पहले तो इस योजना से कोई कार्य न होने की बात जवाब में दिया गया। 90 लाख रुपए गायब हो जाने की शिकायत जब कलेक्टर एसपी और कृषि विभाग के संभागीय अधिकारी से की गई तब विभाग द्वारा अपने बचाव के लिए एक पत्र जारी किया गया जिसमे आरटीआई के दूसरे शाखा में चले जाने की भूल का जिक्र करते हुए 483 पृष्ठों की जानकारी पेश की गई। गौर करने की बात यह रही की विभाग द्वारा अपने बचाव के लिए किसी दूसरे योजना के तहत हुए नाडेब टांका निर्माण कार्यों के दस्तावेज को मिलेट योजना के नाम पर भेज दिया गया।

विभाग द्वारा दिए गए कागजों की जांच में भी मिले पूरी तरह से हुए घोटाले के सबूत

विभाग द्वारा दिए गए नाडेब टांका निर्माण कार्य की जब हिंद स्वराष्ट्र की टीम द्वारा जमीनी स्तर पर जांच की गई तो वहां भी किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं पाया गया। इस मामले में जब कागजों में मिले हितग्राहियों से बयान लिया गया तो हितग्राहियों ने बताया की उनके नाम का गलत उपयोग किया गया हैं। जिस योजना में उन्हें हितग्राही बनाया गया हैं उस योजना का उन्हें कोई लाभ मिला ही नहीं हैं। दूसरी ओर विभाग द्वारा नाडेब टांका निर्माण के नाम पर सभी ब्लॉक में अलग अलग राशि हितग्राहियों को देने का जिक्र किया गया हैं। ऐसे में सवाल यह उठता हैं कि जब केंद्र सरकार द्वारा पैसे मिलेट्स योजना के नाम पर दी गई थी तो उस राशि का उपयोग दूसरी योजना में कैसे किया गया?? दूसरा प्रश्न यह उठता हैं कि जब योजना एक थी तो सभी विकासखंड स्तर पर हितग्राहियों को पैसे अलग अलग क्यों दिए गए??

REO ने खोली पोल

इस मामले में REO द्वारा दिए गए अपने बयान में विभाग की पोल खोल दी गई। उन्होंने बताया की उच्च अधिकारियों द्वारा उनसे सफेद कागजों में हस्ताक्षर करवा लिए गए और बाद में उन कागजों पर हितग्राहियों के नाम फोटो आदि लगाकर जाली दस्तावेज तैयार किए गए हैं।

कलेक्टर एसपी से लेकर संभागीय अधिकारी को भी घोटाले की जानकारी लेकिन कार्यवाही नील बटा सन्नाटा

गौर करने की बात यह हैं कि इस घोटाले की जानकारी कलेक्टर एसपी से लेकर कृषि विभाग के संभागीय अधिकारी को भी हैं लेकिन दोषियों पर कार्रवाई का कष्ट किसी अधिकारी द्वारा नही किया जा रहा हैं। जब इस मामले में संभागीय अधिकारी से बयान चाहा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 53 सीटों के उम्मीदवारों के नाम आए सामने…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। इस लिस्ट में 53 नाम सामने आए हैं। जारी लिस्ट में रामानुजगंज सीट में बरकरार सस्पेंस को खत्म करते हुए यहां से डॉक्टर अजय तिर्की को उतारा जा रहा हैं।

डंपर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक में सवार युवती मौके से फरार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के बंगाली चौक के पास देर शाम ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार युवक-युवती डंपर की चपेट में आ गए। डंपर के पहिए से कुचल जाने से जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक से गिरी युवती वहां से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सत्तीपारा निवासी राजकुमार चौधरी उम्र 22 वर्ष मंगलवार को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई-3442 से किसी युवती के साथ शंकरघाट की ओर से शहर की ओर आ रहा था। बाइक के आगे डंपर वाहन क्रमांक सीजी 15 डीटी 8121 जा रहा था।
युवक रामानुजगंज चौक के पास पहुंचा ही था कि वह डंपर को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान वह डंपर की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया और पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के पीछे बैठी युवती दुर्घटना में बाल-बाल बच गई और हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गई। युवती कौन थी, इसका पता नहीं चल सका है।

BIG BREAKING: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट…इन दिग्गजों को मिली जगह…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा की 30 सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। इस लिस्ट में इन दिग्गजों के नामों पर मुहर लग गई हैं। देखे लिस्ट :

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आएगी 15 को, इन नामों पर लग सकती हैं मुहर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विधानसभा चुनाव की तारीखे तय होने के साथ सभी पार्टियों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। बीजेपी ने अपने 85 पत्ते खोल दिए है, 5 सीटों पर नाम आना बाकी है। वहीं कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर सीएम बघेल ने भी खुलासा कर दिया है कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी।

इसी बीच कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की एक लिस्ट सोशल मीडिया में आ रहीं हैं जिन उम्मीवारों को टिकट मिलने की बात कहीं जा रही हैं।

सरगुजा कांग्रेस विधान सभा उम्मीदवार
पत्थलगांव कांग्रेस – नंदकुमार साय,
कुनकुरी कांग्रेस – यूडी मिंज,
जशपुर कांग्रेस – हीरू राम निकुंज,
सीतापुर कांग्रेस-अमरजीत भगत,
अंबिकापुर कांग्रेस- टीएस सिंहदेव,
भरतपुर कांग्रेस- गुलाब कमरो
मनेन्द्रगढ़ कांग्रेस-विनय उपाध्याय
बैकुंठपुर कांग्रेस- अंबिका सिंहदेव
प्रेमनगर कांग्रेस-भानुप्रताप सिंह
रामानुजगंज कांग्रेस-बृहस्पति सिंह
प्रतापपुर कांग्रेस – प्रेमसाय सिंह टेकाम,
भटगांव कांग्रेस-पारसनाथ राजवाड़े
सामरी कांग्रेस – चिंतामणि महाराज,
लुंड्रा कांग्रेस – डॉ. प्रीतम राम,


बिलासपुर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी

पामगढ़ -कांग्रेस गोरेलाम बर्मन,
जैजैपुर – कांग्रेस टेकचंद्र चंद्रा,
चंद्रपुर – कांग्रेस रामकुमार यादव,
सक्ती – कांग्रेस चरणदास महंत,
जांजगीर – कांग्रेस महंत रामसुंदर दास,
अकलतरा – कांग्रेस राघवेंद्र सिंह,
मस्तूरी – कांग्रेस प्रेमचंद जायसी,
बेलतरा – कांग्रेस रामशरण यादव,
बिलासपुर- कांग्रेस शैलेष पांडेय,
बिल्हा – कांग्रेस प्रमोद नायक,
तखतपुर – कांग्रेस संतोष कौशिक,
मुंगेली – कांग्रेस रूपलाल कोसरे,
लोरमी – कांग्रेस पवन अग्रवाल,
कोटा – कांग्रेस अटल श्रीवास्तव,
मरवाही -कांग्रेस डॉ. केके ध्रुव,
पाली- तानाखार कांग्रेस मोहित केरकेट्टा,
कटघोरा -कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर,
कोरबा -कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल,
रामपुर -कांग्रेस श्यामलाल कंवर,
धरमजयगढ़ -कांग्रेस लालजीत राठिया,
खरसिया -कांग्रेस उमेश पटेल,
लैलूंगा -कांग्रेस- चक्रधर सिदार,
रायगढ़ -कांग्रेस प्रकाश नायक,
सारंगढ़ -कांग्रेस उत्तरी जांगड़े

बैलून फुलाने के दौरान टंकी फटने से 3 युवक समेत दर्जनों बच्चें घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बैलून फुलाने वाले नाइट्रोजन गैस की टंकी फटने से तीन युवक सहित विवेकानंद स्कूल के दर्जनों बच्चे घायल हो गए हैं, इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित विवेकानंद स्कूल के कैंपस में नाइट्रोजन गैस से बैलून फुलाया जा रहा था। इस दौरान गैस टंकी फट जाने से गैस भर रहे 3 कर्मचारी एवं स्कूल के दर्जनों बच्चे घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

BIG BREAKING : चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने 2 कलेक्टर और 3 एसपी को हटाया…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को प्रभार मुक्त कर दिया है। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेने का उल्लेख किया है। वहीं हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। हटाए गए कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का नाम शामिल है। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा का नाम शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है, इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों का पैनल मंगाया है।

वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के खाल के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : वन परिक्षेत्र कुंवारपुर अंतर्गत परिषर भगवानपुर के अंतर्गत चांग देवी चौराहा के पास चांग देवी मार्ग पर अभियुक्त मदन सिंह आ. दलपत्तर गोड़ साकिन खमरौध . पवन यादव आ. बरछीबहादुर यादव साकिन खमरौध राजेन्द्र सिंह आ. महेश सिंह गोड़ साकिन भगवानपुर के द्वारा अवैध तस्करी करते हुये दिनांक 10.10.2023 को समय लगभग शाम 7.30 बजे वन्यप्राणी तेन्दुआ की 01 नग खाल एवं 01 नग मोटर सायकल को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल एवं स्थानीय वन कर्मचारी के संयुक्त टीम के द्वारा पकड़ा गया। जिसका परिषर रक्षक भगवानपुर के द्वारा जप्ती कर पी.ओ.आर. नं. 15826/ 12 दिनांक 10.10.2023 से
पंजीबद्ध किया गया है अपराध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (20) 9, 39 (1) अ,ब, 43, 44, 48, 49 (स) 50, 51, 52 जिसकी पूर्ण जॉच कर न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जनकपुर में भेजा गया है।

करंट की चपेट में आकर दंतेल हाथी की मौत….

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में बुधवार की सुबह एक नर हाथी का शव मिला है। बताया जा रहा हैं कि तीन हाथीयों का दल नरकालों की तरफ जा रहा था, तभी दल का एक हाथी हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में लंबे समय से हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। जंगलों में विचरण करने वाले हाथी कभी भी रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। इन हाथियों का दल ग्रामीणों के घरों को क्षति पहुंचाने के साथ-साथ उनकी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव के ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हाथी भोजन की तलाश में कॉलोनी तक पहुंच कर उत्पात मचा रहे हैं। घटना कल रात की बताई जा रही है। जहां विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा बेजुबान हाथी को भुगतना पड़ा हैं। जहां मेन लाइन काफी नीचे होने की वजह से है हाथी उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

2 चरणों में होंगे छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव… 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ में दो फेज में वोट डाले जाएंगे। राज्य में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी, और छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को मतगणना के बाद आएंगे।

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 64 सीटों के लिए इन उम्मीदवारों को मिली जगह…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसमें 64 उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है आपको बता दे कि भाजपा ने अबकी बार तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी की है।

राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 17 अधिकारियों को दी नवीन पदस्थापना…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 17 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में 11 जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं।

देखे आदेश :

49 डीएसपी के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 49 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश

सोशल मीडिया पर फिर एक BJP के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट वायरल हुई हैं… देखे इस लिस्ट में किन नामों को मिला हैं स्थान…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज फिर सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है जिसे कथित तौर पर बीजेपी उम्मीदवारों की संभावित सूची बताया जा रहा है देखें इस लिस्ट में किन नाम को स्थान दिया गया है।

सरगुजा संभाग

भरतपुर चंपादेवी पावले मनेंद्रगढ़ भाजपा श्याम विहारी जायसवाल बैकुंठपुर भाजपा भैयालाल राजवाड़े प्रेमनगर भाजपा भूलन सिंह भटगांव भाजपा लक्ष्मी राजवाड़े प्रतापपुर भाजपा शंकुतला पोर्ते रामानुजगंज भाजपा रामविचार नेताम सामरी भाजपा उद्धेश्वरी पैकरा लुंड्रा भाजपा प्रबोध मिंज अंबिकापुर भाजपा अखिलेश सोनी सीतापुर भाजपा रामकुमार टोप्पो जशपुर भाजपा गणेशराम भगत कुनकुरी भाजपा विष्णुदेव साय पत्थलगांव गोमती साय भाजपा

रायपुर संभाग

सरायपाली भाजपा सरला कोसरिया बसना भाजपा संपत अग्रवाल खल्लारी भाजपा अलका चंद्राकर महासमुंद भाजपा सुधा साहू बिलाईगढ़ भाजपा पुरेंद्र मल्होत्राकसडोल भाजपा श्याम बाई साहू बलौदाबाजार भाजपा टंकराम वर्मा या अदिति बाघमरे भाटापारा भाजपा शिवरतन शर्मा धरसींवा भाजपा अनुज शर्मा रायपुर ग्रामीण भाजपा अमित साहू रायपुर पश्चिम भाजपा राजेश मूणत रायपुर उत्तर भाजपा संजय श्रीवास्तव रायपुर दक्षिण भाजपा बृजमोहन अग्रवाल आरंग कांग्रेस भाजपा गुरु खुशवंत साहेब अभनपुर भाजपा इंद्रकुमार साहू राजिम भाजपा रोहित साहू बिंद्रानवागढ़ भाजपा गोवर्धन मांझी सिहावा भाजपा श्रवण मरकाम कुरूद भाजपा अजय चंद्राकर धमतरी कांग्रेस रंजना साहू

बिलासपुर संभाग

लैलूंगा भाजपा रवि भगत रायगढ़ भाजपा ओपी चौधरी सारंगढ़ भाजपा कामदा जोल्हे खरसिया भाजपा महेश साहू धरमजयगढ़ भाजपा हरीश चंद्र राठिया रामपुर भाजपा ननकी राम कंवर कोरबा भाजपा लखनलाल देवांगन कटघोरा भाजपा प्रेम पटेल पाली-तानाखार भाजपा जगत या राम दयाल उइके मरवाही भाजपा प्रणव मरपच्ची कोटा भाजपा सुषमा सिंह लोरमी भाजपा अरुण साव मुंगेली भाजपा पुन्नूलाल मोहले तखतपुर भाजपा धरमजीत सिंह बिल्हा भाजपा धरमलाल कौशिक बिलासपुर भाजपा अमर अग्रवाल बेलतरा भाजपा सुशांत शुक्ला मस्तूरी भाजपा कृष्णमूर्ति बांधी अकलतरा भाजपा सौरभ सिंह जांजगीर भाजपा नारायण चंदेल सक्ती भाजपा उमा राठौर चंद्रपुर भाजपा संयोगिता जूदेव जैजैपुर भाजपा निर्मल सिन्हा पामगढ़ भाजपा कमलादेवी पाटले।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंडारी का ड्रेसर रिश्वत मामले में निलंबित..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेण्डारी विकासखंड प्रतापपुर के ड्रेसर ग्रेड-01 के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई हैं। इस पर प्रकाश डालते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के द्वारा बताया गया कि ड्रेसर के विरुद्ध रिश्वत मांगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर सिविल सेवा नियम के तहत जांच कर विभाग द्वारा रिश्वत प्रकरण के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई।

‘‘वीरांगना’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष “वीरांगना“ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। “वीरांगना“ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार में एक महिला को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि “वीरांगना“ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023“ हेतु इच्छुक महिला 10 अक्टूबर 2023 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 5 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना दरिमा के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त 5 पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदन पत्र 13 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किये गये हैं। रिक्त पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 03 पद हेतु नगर पंचायत नवापारा कला के आंगनबाड़ी केन्द्र टिकलीसराई, कुनियाकला के आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा तथा करजी के आंगनबाड़ी केन्द्र नगेसियापारा में भर्ती की जा रही है तथा सहायिका के 02 पद हेतु ग्राम पंचायत करजी के आंगनबाड़ी केन्द्र भुरकुण्डपारा एवं कुनियाकला के आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा में भर्ती की जा रही है।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अर्हताओं के संबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

जिला न्यायालय परिसर में प्राथमिक उपचार केन्द्र का हुआ शुभारंभ….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार बुधवार को जिला न्यायालय परिसर के न्याय सदन भवन में प्राथमिक उपचार केन्द्र का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कुमार तिवारी, कलेक्टर कुन्दन कुमार, एसपी सुनील शर्मा के द्वारा फ़ीता काटकर किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट एवं सचिव नरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार केन्द्र में न्यायालय में उपस्थित होने वाले न्यायालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व पक्षकारों को आवश्यकता अनुसार प्रारंभिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड जांच व अन्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी,प्राथमिक उपचार केन्द्र प्रत्येक शासकीय कार्य दिवस पर समय 10.30 बजे से 05.00 बजे तक खुला रहेगा। प्राथमिक उपचार केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी अपूर्व जायसवाल, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी मोहनी कश्यप एवं फॉर्मासिस्ट धर्मेन्द्र कुमार चौहान की नियुक्ति की गई है। शुभारंभ पश्चात् जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी ने स्वयं ब्लड प्रेशर चेक कराया। इस अवसर पर न्यायालय स्तर पर समस्त न्यायाधीश, अधिवक्तासंघ के पदाधिकारी व अन्य अधिवक्ता एवं पक्षकार उपस्थित थे।

21 डीएसपी के तबादले, देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शासन द्वारा जारी आज एक आदेश में 21 डीएसपी के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

error: Content is protected !!