Home Blog Page 79

अवैध रेत खनन, विभाग ने माफिया पर लगाया 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : विधायक पद की शपथ लेने के बाद भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह एक्शन मोड पर आ गई हैं. विधायक रेणुका सिंह के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा को निर्देश देने के बाद जिले के खनिज विभाग ने भरतपुर सोनहत विधानसभा में बड़ी कार्रवाई की है. अवैध रेत भंडारण पर रेत भंडारण करने वाले शिवम सिंह पर खनिज विभाग ने 2 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत बड़वाही में क्षमता से ज्यादा मात्रा में रेत भंडारण पर खनिज विभाग ने खनिज अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की है. बता दें कि रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेरे विधायक बनते ही इस क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार रुकेगा.
रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां हो रहे अवैध रेत कारोबार को चुनावी मुद्दा बनाया था. उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह वादा किया था कि भाजपा सरकार और मेरे विधायक बनते ही यहां रेत का अवैध कारोबार रुकेगा. उन्होंने कहा था कि किसी माई के लाल में दम नहीं जो जनता की इच्छाओं के विपरीत काम करे. उन्होंने तत्कालीन विधायक पर भी निशना साधते हुए कहा था कि जब वे विधायक नहीं थे तो कहते थे कि बालू नहीं ले जाने दूंगा. जब विधायक बन गए तो रेत माफिया के सबसे बड़े पार्टनर बन गए।

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र द्वारा अवैध रेत भंडारण को लेकर कई बार प्रमुखता से खबर का प्रकासन किया गया था।

21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी करेगी भाजपा सरकार, आदेश जारी..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भाजपा सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठा रही थी कि, भाजपा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कब से शुरू करेगी। वहीं अब भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह आदेश जारी किया हैं।

देखे आदेश :

पूर्व MLA विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल समेत सभापति गायत्री बिरहा गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ : रेलवे पुलिस ने पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल सहित चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल और सभापति गायत्री बिरहा के अलावा अन्य लोगो को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया। विनय जायसवाल को एक दिन पहले ही समन मिला था जिसके बाद अगले ही दिन वह गिरफ्तारी देने अपने समर्थकों के साथ पहुँचे। आप को बता दें कि दो साल पूर्व अक्टूबर 2021 में कोरोनाकाल के दौरान रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था जिसको लेकर विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल सभापति गायत्री बिरहा सहित कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा रेलवे पटरी में बैठ कर रेल रोको आंदोलन किया गया था जिसको लेकर दो साल बाद रेलवे विभाग द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को समन जारी किया गया। जिसके बाद विनय जायसवाल द्वारा आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ पहुँच कर अपनी गिरफ्तारी देकर जमानत करवाई गई। समन को लेकर विनय जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनसुविधाओं को लेकर किए गए आंदोलन में गिरफ्तारी की जा रही है लेकिन वह डरने वाले नहीं है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से दिया इस्तीफा..बीजेपी छोड़ कांग्रेस में कुछ महीने पहले हुए थे शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद नेताओं का पार्टी से इस्तीफे का दौर लगातार जारी हैं।इसी क्रम में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आदिवासी नेता साय ने इसी साल 30 अप्रैल को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। सूत्रो का कहना हैं कि साय विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की आस में थे, कयास लगाया जा रहा है कि टिकट ना मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

मध्यान्ह भोजन के नाम पर बच्चों से खिलवाड़, मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जा रहा खाना…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के विकाशखण्ड भरतपुर मे अधिकतर समूह द्वारा बच्चों के भोजन में काफी कांटामारी की जा रही है क्योंकि अब गिनती के स्कूल होंगे जहाँ बेहतर भोजन मिलता है उसी दर पर जो प्रत्येक समूह को मिलता है। प्राथमिक स्कूल के प्रत्येक बच्चे पर रोजाना 6.18 रुपए और पूर्व माध्यमिक के बच्चे पर 7.45 रुपए खर्च किए जाते हैं।
बच्चों को पौष्टिक आहार मिले इसके लिए मध्याह्न भोजन प्रारंभ किया गया, लेकिन मध्याह्न भोजन में अब पूर्व की तरह पौष्टिकता नहीं बची है और न किसी स्कूल में दिखने को मिल रहा है बच्चों को अब केवल सामान्य चावल, दाल और सब्जी ही खिलाया जाता है ओ भी अधिकतर आलू और सोया बड़ी। खीर, पूरी, सलाद, पापड़ और आचार तो बीती बात हो चुकी है। अंडा या केला देना भी बंद चुका है। जबकि राशि पूर्व की तरह यथावत है केवल कांटामारी के चक्कर में मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है। सब्जी के नाम पर बच्चों को केवल कभी कभार केला और आलू ही खिलाया जा रहा है।
एमसीबी जिले के विकाशखण्ड भरतपुर में अध्ययनरत इन बच्चों के लिए रोजाना ही मध्याह्न भोजन बनाया जाता है एवम दिया जाता है। लेकिन अब इनके भोजन से वह पौष्टिकता गायब हो चुकी है जो पूर्व में मिलती थी। चूंकि अब महिला स्वसहायता समूह मध्याह्न भोजन संचालित करती है तो इन पर विभागीय दबाव भी नहीं है। इसके चलते बच्चों की थाली में केवल सादा भोजन ही रह गया है। जबकि प्रतिदिन बच्चों के लिये शासन द्वरा लाखो रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
पूर्व में मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी प्रधानपाठकों पर थी, जिसके कारण बच्चों को मेन्यू के अनुसार ही भोजन परोसा जाता था। प्रधानपाठकों पर दबाव भी रहता था कि बेहतर भोजन नहीं मिलने पर कार्रवाई हो जाएगी, लेकिन अब बच्चों को केवल चावल, दाल और सब्जी परोसी जा रही है बाजवूद कोई बोलने वाला नहीं है। चार साल पूर्व खीर, पुरी, सलाद, आचार, पापड़, अंडा, केला भी मेन्यू में शामिल था, रोजाना नहीं कम से कम सप्ताह में एक बार तो मिलता ही था, लेकिन अब तो वह भी बंद हो चुका है।


अधिकतर समूह द्वारा बच्चों के भोजन में काफी कांटामारी की जा रही है क्योंकि अब भी गिनती के स्कूल में बेहतर भोजन मिलता ही नहीं है उसी दर पर जो प्रत्येक समूह को मिलता है। प्राथमिक स्कूल के प्रत्येक बच्चे पर रोजाना 6.18 रुपए और पूर्व माध्यमिक के बच्चे पर 7.45 रुपए खर्च किए जाते हैं। खाना स्कूल में पहुंचने वाले प्रत्येक बच्चे के हिसाब से बनता है जबकि खाना 80 से 90 प्रतिशत बच्चे करते हैं। शहर में तो बड़ी संख्या में बच्चे अपने घर चले जाते हैं खाना खाने।

मेन्यू का पालन नहीं
किसी भी दिन मध्याह्न भोजन मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है। बच्चों को चावल, दाल के अलावा मौसमी सब्जी में जो सबसे सस्ती सब्जी होती है वह खिलाया जाता है। मुख्य रूप से केला आलू और सोया बड़ी जैसे सब्जी ही रोजाना परोसा जाता है।


जब इस बारे में समूह के सचिव और अध्य्क्ष से बात हुई तो उनके द्वारा पैसा न मिलने का हवाला दिया जाता है कि शासन के द्वारा हमको समय पर पैसा भुकतान नहीं किया जाता और महंगाई बढ़ गयी है जिस हिसाब से पैसा का भुकतान किया जता है उतनी रकम पर्याप्त नहीं है और समय से भुकतान नहीं होता ताजा मामला ग्राम पंचायत घघरा का प्रथमिक शाला सादनटोला घघरा का है वहा पदस्थ शिक्षिका ने बताया ने बताया कि समूह द्वारा मेन्यू के अनुसार बच्चो को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है इसी तरह कई शिक्षको नें बताया की मेन्यू के अनुसार नही दिया जा रहा है जब इस बारे में हमारी बात जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा से हुई तो उनके द्वारा जांच करने की बात कही गई और कहा गया की जांच के उपरांत 2-3 दिन में बताता हूँ।

विष्णुदेव के मंत्रिमंडल का विस्तार कल, मंत्रिमंडल की घोषणा जल्द…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर स्टेडियम में सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कल 7 विधायको द्वारा मंत्री पद की शपथ ली जाएगी।

मंत्री पद के लिए बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक और किरण देव दौर में शामिल हैं।

रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर, डॉ रमन ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने रामानुजगंज से विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत समेत तमाम शीर्ष नेता विधानसभा भवन पहुंचे, जहां इन सभी नेताओं की उपस्थिति में राजनांदगांव से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को सदन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपा।
इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखा जाए जिससे अगले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।

डॉ चरण दास महंत बने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस हाईकमान द्वारा नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष के नामों की घोषणा शनिवार की देर शाम कर दी गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें डॉ. चरण दास महंत को छत्तीसगढ़ प्रदेश का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है वहीं दीपक बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। डॉ. चरणदास महंत पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष थे। वे कोरबा संसदीय सीट से सांसद भी रह चुके हैं। जबकि सक्ती विधानसभा सीट से इस बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक द्वारा 4 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। निरीक्षक कुमारी चंद्राकर को उदयपुर थाना प्रभारी बनाया गया हैं।

देखे आदेश :

एक माह पूर्व औराझरिया घाट में मिले युवती के शव मामले का हुआ खुलासा…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले के औराझरिया घाट में करीब एक माह पूर्व मिले युवती पूजा देवांगन 23 वर्ष निवासी गांधीनगर अंबिकापुर का रक्त रंजित शव के मामले में बलरामपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी अजीत पाठक पिता मृत्युंजय पाठक निवासी औरंगाबाद 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि घटना दिवस नवंबर को औराझरिया घाट में पूजा देवांगन का शव मिला था। पहले पुलिस इसे एक सामान्य दुर्घटना मान कर चल रही थी। मगर पूजा वहां कैसे पहुंची यह बड़ा सवाल अनसुलझा था। इस मामले की विवेचना के दौरान परिजनों ने पूजा का आरोपी के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी दी, इस जानकारी से मामले में एक नया मोड़ आ गया। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाया तो आरोपी के साथ कई बार बातचीत होने का पता चला। इसके बाद आरोपी को पकड़ पुछताछ की गई तो आरोपी ने पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। आरोपी कह रहा था कि वह बाइक में उसे लेकर रामानुजगंज की ओर जा रहा था, रास्ते में वह बाइक से गिर गई थी, जिसका उसे आभास नहीं हो पाया था। इस बयान पर संदेह जताते हुए कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा कार से कुचलकर प्रेमिका पूजा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी रामानुजगंज के एक बैंक में काम करता था, इसी दौरान उसकी युवती से जानपहचान हुई थी जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गया था। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। शादी में रोड़ा बनने पर उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर घटना दिवस को कार से औराझरिया घाट में लेकर पहुंचा था। उसने जंगल में ले जाकर अंतिम बार उससे शादी न करने समझाने की कोशिश की थी, नही मानने पर रोड में बुला कार में बैठाने के बहाने कुचलकर हत्या कर मौके से फरार हो गया था। इस करतूत से उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे उसने औरंगाबाद ले जाकर ठीक करवा लिया था।

शासकीय भूमि को निजी भूमि में दर्ज कराए जाने पर हुई कार्यवाही, भूमि शासकीय मद में हस्तांतरित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर जनचौपाल में पहुंचे विकासखंड सीतापुर के अंतर्गत सरपंच ग्राम पंचायत उरंगा तथा बरिमा एवं अन्य ग्रामवासियों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई थी कि तहसील मैनपाट के ग्राम कण्डराजा, बरिमा, नर्मदापुर स्थित शासकीय भूमि को कतिपय लोगों द्वारा निजी भूमि में दर्ज करा लिया गया है। जिसपर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की पूरी जांच कर आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
एसडीएम सीतापुर ने बताया कि उक्त शिकायत के तहत ग्राम पंचायत उरंगा के आश्रित ग्राम कण्डराजा, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा (छ0ग0) के कुल 48 प्रकरणों में विधिवत समस्त दस्तावेजों का जांच कर इश्तहार का प्रकाशन एवं नोटिस तामील कराया गया। अनावेदकों को दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित समय सीमा दी गई थी। समय उपरांत भी उनके द्वारा कोई विधिवत दस्तावेज अथवा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके फलस्वरूप ग्राम कण्डराजा के कुल 48 अनावेदकों के कुल खसरा 70 कुल रकबा 111.488 हेक्टेयर भूमि को अनावेदकों द्वारा उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के फलस्वरूप शासकीय मद में हस्तांतरित किया गया।

राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2023 के लिये आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चो को किसी घटना विशेष मे उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुिद्धमता के लिए राज्य वीरता पुरूस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक एवं बालिकाओं को 25000 रूपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाना है, पुरस्कार जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के अवधी हेतु आवेदन आंमत्रित किये गये हैं।
आवेदन 02 जनवरी 2024 तक महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन को संरक्षण अधिकारी अर्थात् प्रधान पाठक, प्राचार्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार या थाना प्रभारी द्वारा सत्यापित करा कर जमा करें। ताकि उसकी अनुशंसा कलेक्टर संजय अग्रवाल से करा कर राज्य को भेजा जा सकें। यह आवेदन सभी परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में प्राप्त कर सकतें है।

पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला, 18 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा आवास …

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे।
कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के पात्र शेष परिवारों (6,99,439) एवं आवास प्लस सूची के पात्र परिवारों (8,19,999) की स्वीकृति की जायेगी। योजना के तहत निर्माणाधीन 2,46,215 आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत कुल 17,65,653 आवास एवं अन्य 47,090 आवास कुल 18,12,743 जरुरतमंद पात्र परिवारों को तत्परता से स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

छोटा हाथी की टक्कर से ऑटो में सवार महिला की गोद से गिरा मासूम, मौत..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज दोपहर ऑटो में सवार होकर बाजार जाने के दौरान एक महिला और उसका 4 माह का बच्चा एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में जहां एक 4 माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई हैं वही उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुंवरपुर लखनपुर निवासी संतु बड़ा की पत्नी गंगोत्री बाई अपने 4 माह के बच्चे को गोद में लेकर ऑटो में सवार होकर बाजार जा रही थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार छोटा हाथी के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद महिला ऑटो से नीचे गिर गई और उसकी गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरा जिसे इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूर्व विधायक बृहस्पद सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस से 6 साल के लिए निस्कासित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 2023 विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह खुलकर सामने आया हैं। जहां चुनाव में मिली हार के बाद रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पद सिंह ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी और टीएस सिंहदेव पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था वही डॉ विनय जायसवाल द्वारा सह प्रभारी चंदन यादव पर 7 लाख रुपए लेकर टिकट न देने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर पार्टी द्वारा दोनो को 2 बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी द्वारा दोनो पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए दोनो को पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिषेक…उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने ली शपथ…

*मोदी मोदी ,आ गए है भगवा धारी के नारो से गूंजा साइंस कॉलेज मैदान*

*मोदी, नड्डा ,शाह, योगी, माथुर सहित दिग्गज नेता हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल*

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विधि पूर्वक शपथ ली।
शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। शपथ समारोह में कुल तीन लोगों को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह में अपार भीड़ उमड़ी।


शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कांकेर सांसद मोहन मांडवी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा विधायक सुश्री लता उसेण्डी, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी,सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव,विधायक, मोतीलाल साहू, धर्मजीत सिंह, ओ.पी. चौधरी, किरण सिंह देव, रामविचार नेताम, श्रीमती गोमती साय, श्यामबिहारी जायसवाल, भैयालाल राजवाडे, भूलन सिंह मरावी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, श्रीमती रायमुनि भगत, लखनलाल देवांगन, प्रेमचन्द पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, सुशांत शुक्ला, संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, टंक राम वर्मा, अनुज शर्मा, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह, इन्द्रकुमार साहू, रोहित साहू, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, दयालदास बघेल, श्रीमती भावना बोहरा, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

करंट की चपेट में आकर नर हाथी की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : गन्ने के खेत में फसल को बचाने लगाए गए करंट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। हाथी की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले में राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरसिंहपुर गांव में गन्ने के खेत में करंट लगाया गया था जिसकी चपेट में एक जंगली हाथी आ गया। इसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की नजर जब हाथी के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अफसरों को दी गई। मारे गए हाथी की उम्र 10 से 12 वर्ष बताई जा रही हैं। फिलहाल सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है वन विभाग की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है हाथी की पीएम के लिए डॉक्टरों की टीम को बुलाया जा रहा है।

शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिपरिषद की सूची वायरल…देखे सूची में किन्हें मिली जगह…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आज शाम 4:00 बजे छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। भाजपा द्वारा अबकी बार सभी को सस्पेंस में रखा गया है। पहले मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म रहा। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद चर्चाओं के बाजार में मंत्री परिषद को लेकर चर्चाएं होने लगी लेकिन भाजपा द्वारा इस बात को लेकर अपने पर्चे अब तक नहीं खोले गए हैं। इसी बीच शपथ ग्रहण से पूर्व सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो रही है जिसे मुख्यमंत्री के मंत्रीपरिषद की सूची बताई जा रही हैं। इस वायरस सूची में बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, ओपी चौधरी जैसे बड़े नेताओं के भी नाम हैं।

देखे वायरल सूची में किसे दिया गया कौन सा विभाग

बृजमोहन अग्रवाल: सहकारिता, धर्मस्व एवं पर्यटन
अरुण साव: उपमुख्यमंत्री
रेणुका सिंह: नगरीय प्रशासन
अमर अग्रवाल: जल संसाधन एवं रोजगार
धरमलाल कौशिक: कृषि विभाग
ओपी चौधरी: स्कूल शिक्षा विभाग
राजेश मूणत: PWD
अजय चंद्राकर: उच्च शिक्षा विभाग
केदार कश्यप: ग्रामीण एवं पंचायत विकास
राम विचार नेताम: मानव संसाधन
लता उसेंडी: महिला एवं बाल विकास विभाग
दयालदास बघेल: वन एवं उर्जा विभाग

पिकअप में इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन, 1 लाख की साल लकड़ी जब्त…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साड़बार बैरियर के पास पिकअप से भरी इमारती लकड़ी को पुलिस ने जप्त किया है. आपको बता दे की मणिपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तड़के सुबह एक पिकअप वाहन में इमारती लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना पर अंबिकापुर शहर के साड़बार बैरियर के पास पुलिस के द्वारा नाकाबंदी की गई. वही मुखबिर की निशानदेही पर पिकअप वाहन की जांच की गई जांच के दौरान पिकअप वाहन में साल की इमारती लकड़ी के मोटे-मोटे 5 गोला लकड़ी पाया गया. जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है.
इधर पुलिस ने पिकअप वाहन सहित लकड़ी को जप्त कर थाने ले आई है. वही लकड़ी का मामला होने से वन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है.

पार्षद के सुने घर पर चोरों ने बोला धावा, नगदी समेत सोने चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मणिपुर थाना क्षेत्र के तेंदूपारा स्थित एक सुने घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर रखे 70 हजार रुपए नगर सहित सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दिया है। हालांकि क्षेत्र में चोरी की घटना से आसपास के लोग काफी भयभीत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर तेंदूपारा निवासी कांग्रेसी पार्षद नरेश एक्का 8 जनवरी की शाम 6 बजे अपने परिवार के साथ परसापाली कार्यक्रम में शामिल होने गये थे । दूसरे दिन जब परिवार घर वापस पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर मुख्य दरवाजे की कुंडी उखड़ी थी और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में धान बिक्री से मिले 70000 रुपए के साथ साथ तीन जोड़ी चांदी के पायल, दो नग सोने का टॉप ,4 नाक का नथ, चांदी की बिछिया रखी हुई थी। अज्ञात चोरों ने नगदी सहित जेवरातो की चोरी कर ली। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मणिपुर पुलिस को दी है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!