हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके चलते उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के पात्र राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डों पर आगामी 05 वर्ष जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किए जाने के तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारियों को आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल वितरण कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री साय का गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला, गरीब परिवारों को अगले पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल…
अम्बिकापुर में फिर आया भूकंप…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर में आज दोपहर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। महसूस किए गए भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से लगभग 130 किलो मीटर दूर मध्य प्रदेश के सिंगरौली मे था। भूकंप के झटके दोपहर करीब पौने तीन बजे महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी भी तरह के जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा है।
इस साल जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले 24 मार्च, 28 अगस्त, 11 जुलाई और 4 अगस्त को भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
बिजली विभाग में नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, दंपति गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ : रेलवे एवं बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर चार लोगों से करीब 15 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपित दंपति को पुलिस ने मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामला चांपा थाना का है।थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि वार्ड क्र. 21 रापाखेरवा मनेंद्रगढ़ निवासी योगेश कुमार रजक 41 ने अपनी पत्नी उर्मिला रजक 29 के साथ मिलकर लोगों को रेलवे और बिजली विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।
बालपुर चांपा निवासी रमेश कुमार मन्नेवार भी उनके झांसे में आ गया और नौकरी लगाने के लिए चार लाख रूपये दे दिया। रमेश कुमार ने दोनों पति पत्नी के खाते में राशि जमा करा दिया। रूपये देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रकम वापस करने की मांग की। मगर योगेश रजक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। आखिरकार 25 अगस्त को रमेश कुमार ने चांपा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 201, 34 कायम कर विवेचना में लिया।
पुलिस लगातार आरोपितों की पातासाजी कर रही थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस को पता चला की दोनों आरोपित पति पत्नी मनेंद्रगढ़ अपने घर में हैं। जिस पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर चांपा ले आई। पूछताछ में उन्होंने रमेश कुमार सहित चार अन्य लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रूपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने दोनों दंपति को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जिले के 31,662 किसानों के खाते में आए 60.67 करोड़ रुपए की राशि, जरूरत पड़ने पर धान खरीदी …
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों को धान बोनस दिए जाने गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि वितरण करने की घोषणा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर “सुशासन दिवस“ के अवसर पर अमल किया गया। सोमवार को सुशासन दिवस पर किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जिलेभर के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया गया। सरगुजा जिले के 31662 किसानों के खाते में कुल 6067.76 लाख रुपए बोनस राशि का भुगतान किया गया। जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 15624 किसानो द्वारा 915185.90 क्विंटल धान बेचा गया था जिसकी बोनस राशि 2745.56 लाख रुपए का वितरण एवं 2015-16 में 16038 किसानो द्वारा 1107253 क्विंटल धान बेचा गया था जिसकी बोनस राशि 3321.76 लाख रुपए का वितरण किसानों को किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्यभर के जिलों से जुड़े किसानों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री साय ने धान बोनस वितरण समारोह में जय जवान जय किसान के नारे के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस और 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। हम हर वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है, उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है, हम किसानों से उनका पूरा धान खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे।
अटल चौक में सुशासन दिवस का किया गया आयोजन…
हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के विकासखण्ड भरतपुर के मुख्यालय जनकपुर के अटल चौक में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। वहीं सभी सहकारी समितियों में कार्यक्रम का आयोजन कर बोनस वितरण किया गया जनपद पंचायत से रैली निकाल अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर राजस्व मूलचंद चोपड़ा ने सुशासन दिवस की एवं स्वच्छता शपथ दिलाई ।आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना की राशि के वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड स्तर का कार्यक्रम भरतपुर विकासखंड में जनकपुर सहकारी बैंक कैम्पस में प्रांगण में आयोजित किया गया। विकास खंड समितियों में समिति स्तर पर प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र विशिष्ठ अतिथियों द्वारा हिग्राहियों को प्रदान किया गया विकासखंड स्तर पर आयोजित केंद्रों पर मुख्यमंत्री के द्वारा लाभांवित किसानों से सीधा संवाद किया जायेगा। इस हेतु केन्द्रों पर टू वे इंटरनेट कनेक्शन युक्त डिस्प्ले की व्यवस्था किया गया साथ ही शेष ग्यारह समितियों में मुख्यमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की समुचित व्यवस्था की गई शासन के नवीन निर्देशानुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।
यह मेरी नहीं भाजपा कार्यकर्ता और जनता की जीत है- राजेश अग्रवाल
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल के आभार प्रदर्शन यात्रा स्थानीय अग्रसेन भवन से निकल कर घड़ी चौक पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासी शामिल हुए। यात्रा गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्ग अग्रसेन चौक, जयस्तम्भ चौक, सदर रोड, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक पहुँची जहाँ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में मालयनपर्ण कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के शुरुवात में विधायक राजेश अग्रवाल का अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन भवन में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य मार्गों में विभिन्न संगठनों व वर्गों ने पुष्प वर्ष कर व पटाखे फोड़, मिठाईयां वितरण की गई व नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल का स्वागत किया।आभार यात्रा के दौरान जयस्तम्भ चौक में शहर के युवाओं ने ढोल नगाड़े व पटाखों के साथ भव्य स्वागत किया जिसमें मेवे से नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल को तौल कर मेवे को सभी मे बाट कर जीत का जश्न मनाया।

देवीगंज रोड में जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के निवास पर अपने परिवार साथ नव निर्वाचित विधायक का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ विधायक राजेश अग्रवाल ने पूरे मार्ग में हाथ जोड़ कर नगर के जनता का आभार जताया। यात्रा के समापन उपरांत भाजपा कार्यालय में भी महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। कार्यालय में विधायक राजेश ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी का विधायक अम्बिकापुर विधानसभा से जीत कर आया हैं जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व आम जनता को जाता है। उन्होंने बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल, जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
संकल्प भवन के आभार कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा हमारे नव निर्वाचित विधायक मिलनसार, सरल व्यक्तित्व वाले और भाजपा के एक आम कार्यकर्ता रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और हम सब को मिल कर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देना है।
आभार कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित रहे।
जशपुर जिले को रायगढ़ पुलिस रेंज से हटाकर फिर सरगुजा में किया गया शामिल, आदेश जारी …
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बीजेपी के शासन आते ही कई प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। इन प्रशासनिक बदलाव के बीच एक बड़ा बदलाव सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर को रायगढ़ पुलिस रेंज से हटाकर पुनः सरगुजा रेंज में शामिल किया गया है। जिसके लिए आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
देखें आदेश :

PG कॉलेज के प्रोफेसर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, छात्रों ने थाने के सामने जमकर किया हंगामा…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले से गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने की खबर सामने आ रही हैं। जहां रेवती रमन मिश्रा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने सूरजपुर कोतवाली थाने के सामने भी नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही कॉलेज की तरफ से एनएसएस का कैंप लगाया गया था। कॉलेज की छात्राओं का आरोप है कि नेवरा पसला में NSS कैंप के दौरान ही प्रोफेसर डॉक्टर आनंद कुमार पैकरा ने छात्राओं से बदतमीजी और छेड़छाड़ की। प्रोफेसर डॉक्टर आनंद कुमार पैकरा NSS के कार्यक्रम अधिकारी हैं। छात्राओं का कहना है कि जब इन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज की प्रिंसिपल से की तो उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। कार्यवाही न होते देख छात्र छात्राओं ने मामले की शिकायत थाने में की, इस दौरान छात्रों ने थाने के सामने नारेबाजी भी की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस शिकायत मिलने पर कॉलेज पहुंची और जांच के लिए प्रोफेसर को थाने लेकर पहुंची। छात्राओं ने प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
35 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी ने जारी किए आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। एक साथ 35 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।
देखे आदेश:

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान लोकसभा चुनाव पर ध्यान दे रही है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कुल 16 कांग्रेसी नेताओं को जगह दी गई है। इस कमेटी का चेयरमैन पी. चिदंबरम को बनाया गया है, वहीं टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संजोयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, शशि थरूर और प्रियंका वाड्रा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को स्थान दिया गया हैं।

12 सौ से अधिक एल्डरमैनो की सेवाएं समाप्त, नगरीय प्रशासन ने जारी किए आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश के नगरीय निकायों के 12 सौ से अधिक एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी किया है।
बता दें कि कांग्रेस शासन काल में नगर पालिका निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया था। यह नियुक्तियां करीब दो साल पहले हुई थी। जिन्हें बीजेपी की सरकार आते ही तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
3 IAS अधिकारियों के तबादले: लक्ष्मण तिवारी होंगे सूरजपुर के नए एसडीएम …
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरकार बदलते ही राज्य में तबादलों का दौर शुरू हो गया हैं। आज राज्य सरकार द्वारा 2021 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में लक्ष्मण तिवारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया हैं।
देखे आदेश :

मनोज पिंगुआ बने माशिमं के अध्यक्ष, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मनोज पिंगुआ पहले ही वन विभाग के प्रमुख सचिव और गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिव के अलावा नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त का दायित्व संभाल रहे हैं।
पद के दुरुपयोग मामले में तहसीलदार सस्पेंड…
हिंद स्वराष्ट्र सुकमा : कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े द्वारा कलेक्टर जिला सुकमा के अनुशंसा प्रस्ताव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोन्टा जिला सुकमा के प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी तहसीलदार दोरनापाल (सहायक अधीक्षक भू अभिलेख) को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित प्रभारी तहसीलदार का नाम अजय कुमार मेरावी है।
तहसीलदार पर पद का दुरूपयोग कर लाभार्जन करने के मामले में उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है। उक्त कृत्य के लिए निलंबित प्रभारी तहसीलदार दोरनापाल (सहायक अधीक्षक भू अभिलेख) जिला सुकमा अजय कुमार मेरावी के विरूद्ध विभागीय जांच भी प्रस्तावित किया गया है।
निलंबन अवधि में निलंबित प्रभारी तहसीलदार दोरनापाल (सहायक अधीक्षक भू अभिलेख) जिला सुकमा अजय कुमार मेरावी का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला सुकमा में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में शामिल हुए 9 मंत्री, पूर्व सरपंच से लेकर आईएएस तक सभी वर्गो को मिली जगह….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के बाद मंत्रिमंडल में नौ मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन नौ मंत्रियों में पांच नए चेहरे हैं, वहीं चार पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
आठवीं बार विधायक रह चुके बृजमोहन पांचवीं बार बने मंत्री
रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल आठवी बार के विधायक हैं। वह अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को रिकार्ड 67,919 मतों के अंतर से हराया। बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार में मंत्री का पद संभाल चुके हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। अग्रवाल ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी। वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे। 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए। वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए।
केदार कश्यप को मिला मौका
कद्दावार आदिवासी नेता और पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप के बेटे हैं। केदार कश्यप भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बस्तर ब्लॉक में जनपद सदस्य रह चुके केदार कश्यप 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए, 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2003 में केदार कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्वतंत्र प्रभार में रहे। 2008 में विधायक निर्वाचित होने के बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रहे। 2013 में जीत हासिल करने के बाद मंत्री आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री बने।
लखनलाल देवांगन बने मंत्री
कोरबा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने लखनलाल देवांगन मंत्री बने हैं। लखनलाल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद पद से की थी, वर्ष 2005 में पहली बार कोरबा नगर निगम के महापौर के रूप में चुने गए थे। देवांगन ने 2013 चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोधराम कंबर को हराकर कटघोरा से विधायक बने। इस दौरान डॉ. रमन सिंह की सरकार में संसदीय सचिव (राज्य मंत्री रैक) बने। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में हार गए। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में लखनलाल देवांगन कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ा और तीन बार के विधायक व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को परास्त किया हैं।
रामविचार नेताम को फिर बने मंत्री
छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए भाजपा के कद्दावर नेता रामविचार नेताम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल हुए हैं। रामविचार नेताम राज्यसभा के सदस्य और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है। रामविचार नेताम रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के डा. अजय तिर्की को पराजित कर लगातार छठवीं बार विधायक बने हैं।
विधायक बनते ही लक्ष्मी रजवाड़े को मिला मंत्री पद
सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुई लक्ष्मी राजवाड़े को अब मंत्री बनाया गया हैं। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थीं। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था। वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी हैं। लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने पहले ही चुनाव में दो बार के विधायक कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को 43 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।
दूसरी बार विधायक बने श्याम बिहारी जायसवाल
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हिस्सा बने श्याम बिहारी जायसवाल सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। अविभाजित कोरिया जिले में भाजपा के बड़े चेहरे श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में जनपद पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष भी रह चुके है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके जायसवाल ने वर्ष 2013 के चुनाव में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2018 के चुनाव में हार के बाद 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रमेश सिंह को पराजित कर जीत हासिल की हैं।
आईएएस से मंत्री बने ओपी चौधरी
2005 बैच के आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी केवल 22 साल में आईएएस बने और 36 साल की उम्र में 2018 में रायपुर कलेक्टर रहते हुए नौकरी छोड़ी थी। उसी साल भाजपा में प्रवेश कर खरसिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को हराया हैं।
पूर्व मंत्री दयाल दास को दुबारा मिला मौका
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हिस्सा बने अनुसूचित जाति से जुड़े दयालदास बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सरपंच के पद से की थी। दयालदास बघेल वर्ष 2003 में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2008 एवं 2013 में भी विधायक चुने गए। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार को पराजित किया।
शिक्षक से अब मंत्री होंगे टंकराम वर्मा
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हिस्सा बने बलौदाबाजार से भाजपा विधायक टंकराम वर्मा ने एलएलबी की पढ़ाई की हैं। विधायक बनने से पहले वे बलौदा बाजार जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष थे। क्षेत्र में रामायण व भागवत कथा करवाने के नाम से टंकराम वर्मा को ख्याति मिली हुई है। कुर्मी समाज से आने वाले टंकराम वर्मा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी को 14 हजार से अधिक मतों से हराया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में दो दर्जन से ज्यादा हितग्राहियों के खाते से 40 लाख से अधिक रुपए गायब…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच महगंवा में 2 दर्जन से अधिक खाताधारक खाते से रुपए गायब होने से काफी परेशान हैं। खाताधारको द्वारा बैंक द्वारा उनके पैसे गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने हंगामा किया और मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। दरअसल खाते से रुपए निकालने बैंक पहुंच रहे ग्राहकों का बैलेंस जीरो बताया जा रहा था। 2 दर्जन से ज्यादा हितग्राहियों का आरोप है कि उनके खाते से 40 लाख से अधिक रुपए गायब हो गए हैं। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन पर राशि गबन का आरोप लगाते हुए जब ग्राहकों ने बैंक मैनेजर को पूरे मामले की जानकारी दी तो उन्होंने शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच करने की बात कही हैं।
बता दें कि जिला मुख्यालय सूरजपुर के भैयाथान रोड स्थित सेंट्रल बैंक में लगभग 25 से ज्यादा उपभोक्ताओं की यह शिकायत थी कि उन्होने बैंक में रूपए जमा किए, पर उनके स्टेटमेंट में रुपए चढ़े ही नहीं। शाखा प्रबंधक से जब इस मामले की शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि आपलोगों ने रुपए निकाल लिए होंगे। बैंक की ओर से संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिलने पर खाताधारकों ने सूरजपुर कोतवाली में इस मामले की लिखित शिकायत की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधन से जवाब मांगा तो हितग्राहियों से बैंक के नाम लिखित आवेदन देने को कहा गया। यह बात जब खाताधारकों को पता चली तो उन्होंने बैंक प्रबंधन पर गबन के आरोप लगाते हुए बैंक में जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि करीब 2 दर्जन खाताधारकों के खाते से 40 लाख रुपए से अधिक गायब हैं।
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कल, नौ विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर: आखिरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कल होने जा रहा है। बीजेपी की ओर से विधायकों की सूची जारी कर दी गई है जिन्हें कल मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा द्वारा जारी सूची में 9 मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। वहीं सरगुजा संभाग से 3 मंत्री, रायपुर संभाग से 2,
बिलासपुर संभाग से 2, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में होगा।
ये 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन देवांगन
श्याम बिहारी जयसवाल
ओपी चौधरी
टंकराम वर्मा
लक्ष्मी रजवाड़े
किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। किरण सिंह देव जगदलपुर से विधायक हैं। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव थे लेकिन उनके उप मुख्यमंत्री बनने के बाद यह जिम्मेदारी इन्हे दी गई हैं।

कलेक्टर ने बहरासी धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कार्यवाही करने के दिये निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र मनेन्द्रगढ़ : जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने आज तहसील भरतपुर अंतर्गत बहरासी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा मूलभूत आवश्यक्ताओ का जायजा लिया। कलेक्टर दुग्गा द्वारा समिति प्रबंधक को एफ.ए. क्वालिटी के उत्तम धान खरीदी के साथ ही सही तरीके से धान की बोरियों को स्टेकिंग करने के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार भरतपुर व तहसीलदार कोटाडोल को कोचिंयो पर कड़ी कार्यवाही तथा मध्य प्रदेश से धान परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।