हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा द्वारा आज लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है पहली सूची में 195 लोगों के नाम शामिल है इन प्रत्याशियों में नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
देखे सूची :













हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा द्वारा आज लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है पहली सूची में 195 लोगों के नाम शामिल है इन प्रत्याशियों में नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
देखे सूची :













हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा द्वारा आज देश के 16 राज्यों व 2 केन्द्र शासित प्रदेशों के 195 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारो की घोषणा कर दी हैं।भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में बस्तर से महेश कश्यप, वहीं महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, दुर्ग- विजय बघेल, राजनांदगांव- संतोष पाण्डेय, रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर- तोखन साहू, जांजगीर- महिला कमलेश जांगड़े, कोरबा- सरोज पाण्डेय, रायगढ़- राधेश्याम राठिया, सरगुजा- चिंतामणि महाराज और कांकेर से भोजराज नाग को टिकट दिया गया है।



हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं जारी आदेश में संयुक्त संचालक से लेकर डिप्टी कलेक्टर शामिल है।
देखिए आदेश:

हिंद स्वराष्ट्र : आज कल होने वाली शादियों में कई नई नई रस्मों का जन्म हो रहा हैं जैसे मेंहदी रस्म, हल्दी रस्म और रिंग सेरेमनी और उनसे भी खतरनाक एक नवाबी चोचला हैं प्री वेडिंग शूट। इन रस्मों की शुरुवात तो अमीरों ने की लेकिन इन अमीरों के चक्कर में बेचारे गरीब पीस कर रह गए हैं। जहां एक गरीब पिता बमुश्किल शादी का खर्च उठा पाते हैं वही इन अमीरों के चोचलों का दंश गरीब माता पिता को भुगतना पड़ रहा हैं। इन मेंहदी रस्म, हल्दी रस्म और रिंग सेरेमनी जैसी रस्मों के दौरान हजारों रूपये खर्च कर के हर रस्म के अनुसार विशेष डेकोरेशन किया जाता है, मेंहदी हो तो उस दिन दूल्हा या दुल्हन हरे, हल्दी हो तो पीले कपड़े पहनते हैं यह हरा– पीला कांसेप्ट बस दूल्हा दुल्हन तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि पूरा परिवार मेहमान और नाते रिश्तेदार सभी थीम के अनुसार कपड़े पहनते हैं। यहां तक कि हजारों रुपए खर्च कर रस्म के अनुसार डेकोरेशन किया जाता हैं। साल 2020 से पहले इस तरह की किसी भी रस्म का प्रचलन कहीं पर भी देखने को नहीं मिलता था, लेकिन पिछले दो-तीन साल से इसका प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है। पहले इन रस्मों के पीछे कोई दिखावा नहीं होता था, बल्कि तार्किकता होती थी। पहले के समय में दूल्हा दुल्हन को सुंदर दिखने के लिए ब्यूटीपार्लर नही जाना पड़ता था बल्कि घर पर ही उनके चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए हल्दी, चंदन, आटा, दूध का उबटन लगाया जाता था। लेकिन आजकल की हल्दी रस्म मोडिफाइड, दिखावटी और मंहगी हो गई है। जिसमें हजारों रूपये खर्च कर डेकोरेशन किया जाता है। शादियों में होने वाले इस दिखावे और बनावटीपन के कारण आर्थिक रूप से असक्षम परिवार के बच्चे भी इस शहरी बनावटीपन में शामिल होकर परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे है। क्योंकि उन्हें अपने दोस्तों, परिचितों के सामने अपना स्टेटस दिखाना हैं, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि के लिए रील बनानी है। उनके इस दिखावे के कारण माता पिता कर्जे में डूब जा रहे हैं इसकी चिंता उन्हे बिलकुल नहीं हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर मे आमनागरिकों का बेहतर प्रतिसाद मिलने पर लर्निंग लाइसेंस शिविर पुनः आयोजित कर आमनागरिकों कों उक्त शिविर से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे दिनांक 02/03/24 से 08/03/24 तक पीजी कॉलेज स्थित ग्राउंड मे लर्निंग लाइसेंस शिविर 2.0 आयोजित किये जाने की रुपरेखा तैयार की गई हैं।
शिविर अपने निर्धारित स्थल पीजी कॉलेज मे प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक कार्यरत रहेगी, उक्त शिविर दिनांक 02/03/24 से शुरू होकर दिनांक 08/03/24 तक आयोजित किया जायगा, उक्त शिविर मे आमनागरिक अपने पहचान पत्रों समेत उपस्थित आए एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर का बहुतायत की संख्या मे लाभ उठाये, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करे स्वयं सुरक्षित रहे एवं अन्य राहगीरो कों भी सुरक्षित रखे, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : ईडी की टीम ने आज सुबह व्यवसायी अशोक अग्रवाल के अम्बिकापुर स्थित निवास पर छापा मारा है। शुक्रवार सुबह रायपुर नंबर की दो गाड़ियों से केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ईडी के अधिकारी टाइम आउट सिनेमा के पास रामनिवास कालोनी पहुंचे और सीधे अशोक अग्रवाल के घर पर दबिश दी। रामनिवास कालोनी स्थित उनके घर के सामने और पिछले हिस्से में केंद्रीय सुरक्षा बलों के हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया हैं। अशोक अग्रवाल उर्फ कोढ़ी सेठ ठेकेदारी के अलावा शासकीय आपूर्तिकर्ता भी हैं।
हिंद स्वराष्ट्र बैकुंठपुर : कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में ईडी ने छापा मारा हैं। ईडी की टीम सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दो गाड़ियों में सुबह जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में पहुंची और सीईओ राधेश्याम से पुछतांच जारी हैं। मिर्झा कोरबा जिले के जनपद पंचायत पौड़ी उपरोड़ा में 3 साल से पदस्थ थे और कोरिया जिले में भी एक साल उन्होंने पदभार संभाला। मिर्झा आदिम जाति विकास विभाग में मंडल संयोजक भी रह चुके है। सीईओ राधेश्याम मिर्झा का हाल ही में स्थानांतरण सुरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद में हुआ है। कांग्रेस सरकार में कोरिया के सोनहत में पदस्थ किये गए थे, बहुत रसूखदार अफसर के साथ लग्जरी गाड़ियों के शौकीन माने जाते है।
हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : जंगल के अंदर राजस्व भूमि में साल के बड़े बड़े वृक्षों की अवैध कटाई व परिवहन पर वन विभाग द्वारा छापा मारा गया हैं। अल सुबह वन अमले ने लकड़ी से लदी ट्रक, मशीन, ऑटो व बाईक को जप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं।
सूत्रों की माने तो लकड़ियों का परिवहन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा था।

मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत बहरासी वन परिक्षेत्र का मामला
आखिर किसकी मिली भगत व संरक्षण से हो रहा बड़े पैमाने से अवैध लकड़ी कटाई व परिवहन….????
उपवन मंडल अधिकारी के.एस. कवर नें बताया की वनमंडलाधिकारी के निर्देशन से तीनों रेंज जनकपुर, कुंवारपुर, बहरासी की संयुक्त टीम के द्वारा बीती रात लगभग 2 से 3 बजे के लगभग वन अमला ने सर्च के दौरान ट्रक में 10 घन मीटर साल की लकड़ी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 से 5 लाख आंकी गयी है और 1 ऑटो दो मोटर सायकिल जप्त किया गया जप्त किए गए सभी की अनुमानित कीमत लगभग 40 से 50 लाख है इन सभी को जप्त कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जारी है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा के अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में कक्षा 8 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालक की मौत के बाद परिजनो ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कलेक्टर ने मामले की एसडीएम द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही हॉस्टल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास दरिमा में कक्षा आठवीं के छात्र मुकेश तिर्की पिता रामजी तिर्की 13 वर्ष – निवासी बिशुनपुर सीतापुर के द्वारा कमरे के भीतर फांसी लगाकर बुधवार की शाम आत्महत्या कर लिया गया था. पुलिस और परिजनों के मुताबिक छात्र पिछले दो वर्षों से पथरी की बीमारी से जुझ रहा था। तकलीफ बढ़ने पर वह तीन दिन से स्कूल नहीं गया। था वो हॉस्टल में ही था। बुधवार को स्कूल से वापस लौटे अन्य छात्रों ने कमरे का दरवाजा बंद देख शोर मचाया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिससे अनहोनी की आशंका पर रोशनदान से झांक कर देखने पर वह फांसी पर झुलता मिला। आशंका जताई जा रही है कि पथरी बीमारी से तंग आकर छात्र ने फांसी लगाई होगी।
बताया जा रहा है कि छात्र मुकेश दो साल से पथरी की बीमारी से जुझ रहा था। परिजनो द्वारा गांवों में ही जंगली जड़ी बूटियों से बच्चे का इलाज करवाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि छात्र को तकलीफ होने के बावजूद छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्र को इलाज के लिए ना तो चिकित्सालय लेकर गए और ना ही चिकित्सक का परामर्श ले उपचार ही शुरू कराया गया। बताया जा रहा हैं कि अत्यधिक दर्द होने पर अधीक्षक के द्वारा मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा लाकर बच्चे को दिया गया था, लेकिन उस दवा से भी छात्र को कोई राहत नहीं मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सरगुजा ने हॉस्टल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही मामले में एसडीएम द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ सरकार के बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला दर्शन ;अयोध्या धामद्ध योजना का लाभ लेने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा आवेदन जमा करना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना लागू की गई है। श्री रामलला दर्शन योजना में क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कलेक्टरों को विस्तृत दिशा.निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देश पर आवेदन लेने हेतु आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।आवेदन के साथ जमा करने होंगे आवश्यक दस्तावेज
अयोध्या धाम जाने हेतु इच्छुक यात्रियों से ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों में आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन स्पष्ट हिंदी भाषा में ही भरे जाने हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों में 3.5 बाई 3.5 सेमी साइज की नवीनतम रंगीन फोटो प्रथम पृष्ठ पर, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्युत देयक मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या फिर शासन द्वारा स्वीकार्य कोई अन्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
प्रथम चरण में इन भक्तों को मिलेगी प्राथमिकता
जिले के इच्छुक आवेदनकर्ता में प्रथम चरण में 55 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ चयन किया जाएगा। इस योजना में भाग लेने वाले की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम 75 वर्ष होगा। 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 25 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के होंगे। प्राप्त आवेदनों में उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। साथ ही निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में यात्रियों का चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चयनित यात्री यात्रा पर नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजने की व्यवस्था होगी। चयनित यात्रियों एवं प्रतीक्षा सूची को कलेक्टर कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। केवल वही व्यक्ति यात्रा में शामिल हो सकेंगे जिनका चयन हुआ है अनाधिकृत व्यक्ति को नहीं ले जाया जाएगा। विभाग के दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिसने अकेले यात्रा हेतु आवेदन किया होए उन्हें अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। पति-पत्नी में से किसी एक का नाम यात्रा के लिए चुना जाता है तो उसका जीवन साथ भी यात्रा पर साथ जाने की पात्रता होंगे।
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन.
जारी निर्देशानुसार श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के तहत यात्रा के लिए हितग्राहियों का चयन एवं अन्य कार्य संपादन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री दिलीप कुमार राय को जिला स्तरीय नोडल बनाया गया है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा की तिथियां और जरूरी जानकारी समय से पहले यात्रियों को दी जाएगी। समिति द्वारा आवश्यक जानकारियां, शिकायत, समस्याओं का निराकरण एवं व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सहित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को जिला स्तर पर एकत्रित करने के अलावा हितग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण, टिकिट मुहैया व स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी।
170 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन योजना में होंगे शामिल
संभाग स्तर पर प्रत्येक यात्रा में यात्रियों की कुल संख्या 850 निर्धारित है। जो अधिकतम 01 हजार तक होने की संभावना है। प्रत्येक यात्रा में सरगुजा जिले से लगभग 170 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना में शामिल होंगे।
मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा .
यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट के अभाव में कोई यात्रा हेतु यात्री रवाना नहीं हो सकेगा। ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, एलर्जी, मधुमेह आदि का भी उल्लेख करना होगा ताकि यात्रा के दौरान मेडिकल सहायता की आवश्यकता होने पर मदद की जा सके। यात्री अपने स्वास्थ्य संबंधी दवाइयां स्वयं रखेंगे। यात्रा हेतु चिकित्सक द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम होने का प्रमाण देंगे। मेडिकल टेस्ट में अनफिट पाए जाने गए यात्रियों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में शामिल व्यक्तियों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के तहत जाने वाले या़त्री अपने साथ महंगे आभूषण, गहने आदि ले जाने पर प्रतिबंध होगा। यात्रियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े रखने तथा सामान की सुरक्षा स्वयं करने की हिदायत दी गई है। तीर्थ स्थल पर जाने वाले यात्रियों से मर्यादा के अनुसार आचरण करने तथा वेशभूषा शालीन एवं पारंपरिक रखने भी कहा गया है।
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शासकीय स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल है। शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। साथ ही अपनी जेब में एक देसी पव्वा रखे हुए था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों के पास थी। शिक्षक जब शराब के नशे में स्कूल पहुंचा तो वहां मौजूद एक शख्स उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देखकर शराबी शिक्षक अकड़ दिखाने लगा। उसे इस बात की कतई परवाह नहीं थी कि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
कैमरा देखकर वह अपनी जेब से देसी पव्वा निकालकर दिखाने लगा। साथ ही कहा कि मैं रोज पीता हूं। आपको कोई दिक्कत है। इस दौरान कैमरे के सामने वह अपनी मूंछों पर ताव देता रहा है। साथ ही देसी शराब और बाइक की डिक्की में रखा पानी निकाला। वीडियो बना रहे शख्स को शासकीय शिक्षक ने कहा कि मैं रोज पीता हूं।
उससे यह सवाल भी किया गया कि आप स्कूल में हैं। यहां बच्चे आते हैं। आप सरेआम शराब पी रहे हैं। इस पर शिक्षक कहता है कि मैं रोज पीता हूं। बच्चे हैं तो क्या है। वीडियो बना लो और डीईओ और कलेक्टर को दिखा दो। इसके बाद शराब लेकर वह प्रिंसिपल के चैंबर में पहुंच जाता है। प्रिंसिपल के सामने ही टेबल पर पैग बनाता है और उसे गटक लेता है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : पिछले दिनों कमलपुर गांव में सीमांकन के दौरान पटवारी मोतीलाल ठाकुर के साथ हुए मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवारी संघ कलम बंद आंदोलन करते हुए कोतवाली थाना के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि इससे पूर्व पटवारी संघ ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए दो दिवस में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पटवारी संघ द्वारा गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कलम बंद आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पटवारियो ने आज आंदोलन शुरू कर दिया है। पटवारी संघ ने कलम बंद आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया है और थाना के सामने टेंट लगाकर धरना पर बैठे गये हैं। नगर निरीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया मगर पटवारी संघ जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रखने पर अड़े हुए है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : वर्षो से बंद पड़े एसईसीएल बिश्रामपुर के जयनगर ओल्ड 3/4 खदान में अवैध रूप से कोयला खुदाई के दौरान मलबे में दबे युवक के शव को निकाल लिया गया हैं। युवक के शव को 3 दिन से निकालने का प्रयास किया जा रहा था। 26 फरवरी की सुबह करीब छह बजे चाल धसकने से सुनील सोनी आत्मज राम गोविंद सोनी 30 वर्ष मलबे में दब गया था जिसके शव को तीसरे दिन 28 फरवरी की रात साढ़े सात बजे रेस्क्यू टीम के सदस्यो के अथक प्रयास के बाद बरामद कर लिया गया।

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई हैं, जहां एक युवक पिस्तौल लेकर सीएम हाउस में घुस गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना 25 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त सीएम दौरे पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति वीआईपी वाहन में बैठकर अंदर पहुंचा था। वीआईपी गाड़ी होने के चलते अस्थायी सीएम हाउस पहुना के गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने पिस्टल पकड़े व्यक्ति की चेकिंग नहीं की। व्यक्ति सीधे सीएम हाउस के अंदर घुस गया। सीएम केबिन के बाहर तलाशी में युवक के पास से पिस्तौल बरामद हुआ। युवक के पास से पिस्तौल मिलने से सीएम सुरक्षा में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। व्यक्ति ने खुद को जशपुर का बताया और लाइसेंसी पिस्तौल होना बताया। फिलहाल इस सनसनीखेज मामले को गम्भीरता से लेते हुए 8 अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से एक और बुरी खबर निकलकर सामने आ रही हैं, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर विश्वकर्मा ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली हैं। आपको बता दें कि प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम करंजवार निवासी डॉ. अखिलेश विश्वकर्मा वर्तमान में प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वे प्रतापपुर के बीएमओ भी रह चुके थे। मंगलवार को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी कर डॉ. विश्वकर्मा शाम को अपने घर करंजवार पहुंचे। यहां देर शाम लगभग 7.30 बजे उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने उन्हें फांसी पर लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच के बाद शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा।
पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं, मैं जीना नहीं चाहता, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी चौथी कक्षा के छात्र रिशु कश्यप की हत्या के बाद शव जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा। गौरतलब है कि छात्र की हत्या के आरोपियों को फांसी देने तथा उनके अवैध घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग आक्रोशित नगरवासियों द्वारा की गई थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी किया गया हैं।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा के प्राइमरी स्कूल रेडियापारा के स्कूल परिसर में आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान 5 बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और चौथी कक्षा के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य छात्र घायल हो गए। वहीं रेडियापारा स्थित आंगनबाड़ी में महिलाओं को टीका लगाने आई एक नर्स भी इसकी चपेट में आकर झुलस गई। सभी घायलों को मोहरसोप व बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां से चारों छात्र को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया। छात्र की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार ओडग़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा स्थित रेडियापारा प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को 30 बच्चे पढऩे गए थे। दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच तेज गरज के साथ स्कूल में ही आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर चौथी कक्षा के छात्र लक्ष्मण सिंह पिता रामलाल 9 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र अमरजीत सिंह पिता कुंभकरण 8 वर्ष कक्षा तीसरी, सहदेव सिंह पिता रामनाथ 8 वर्ष कक्षा दूसरी, शिवराम सिंह पिता रामकिशन 10 वर्ष कक्षा चौथी व भुवन सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 8 वर्ष कक्षा दूसरी भी झुलस गए। शिक्षकों द्वारा घायल छात्रों को बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां बिजली गुल होने के कारण टॉर्च की रोशनी में इलाज करना पड़ा। कुछ देर बाद यहां से चारों छात्रों को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया। यहां एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर डॉक्टरों ने पीएम पश्चात मृत छात्र का शव उसके परिजन को सौंप दिया हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य सरकार द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। बड़ी संख्या में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए गए थे वही आज 24 जनपद सीईओ के तबादले किए गए हैं.
देखिए आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी. महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली के वार्ड न.09 में रहने वाली कुंती पत्नी स्वर्गीय राम रुचि 50 वर्ष सोमवार की शाम अपने घर पर अकेली थी. इस दौरान दो युवक घर में आए और उनसे पीने के लिए पानी मांगे. माया जैसे ही पानी लेकर लौटी तो उन दो युवकों में से एक ने महिला पर फायर कर दिया. गोली लगने के बाद अज्ञात हमलावर घर से फरार हो गए. जब कुंती की पुत्री घर पहुंची तो उसने घर अस्त-व्यस्त देखा. जब उसने मां को आवाज लगे तो मन अंदर के कमरे में छिपी हुई थी और उदाहरण मन बताया कि मुझे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है. घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक पर बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर आरबीआई (Reserve Bank of India) ने करोड़ों का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंकिंग नियमों और रिजर्व बैंक के निर्देशों के उल्लंघन पर लगा है। इसी घोषणा खुद रिजर्व बैंक ने की है।
क्या कहा है रिजर्व बैंक ने
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने बैंकिंग नियमों और आरबीआई के निर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और केनरा बैंक पर अलग-अलग जुर्माना लगाया है। आरबीआई की तरफ से जारी एक आदेश में बैंकिंग विनियमन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन और जमाकर्ता शिक्षा जागरूकता निधि योजना का अनुपालन नहीं करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
एसबीआई किन मोर्चे पर विफल रहा
आरबीआई ने कहा कि जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट/निरीक्षण रिपोर्ट की जांच से पता चला है कि अन्य बातों के अलावा एसबीआई ने कुछ कंपनियों के पेड-अप शेयर कैपिटल के 30 प्रतिशत से अधिक राशि के शेयरों को गिरवी रखा। साथ ही बीआर अधिनियम में निर्धारित अवधि के भीतर जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष के योग्य राशि को क्रेडिट करने में भी विफल रहा।
केनरा बैंक पर भी लगा जुर्माना
इसी तरह, आरबीआई ने ‘क्रेडिट सूचना कंपनियों और अन्य नियामक उपायों के लिए क्रेडिट सूचना प्रस्तुत करने के लिए डेटा प्रारूप’ पर केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए केनरा बैंक पर 32.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कहा कि केनरा बैंक के मामले में जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट/निरीक्षण रिपोर्ट और सभी संबंधित पत्राचारों की जांच से पता चला है कि अन्य बातों के अलावा, बैंक सीआईसी से ऐसी अस्वीकृति रिपोर्ट प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर अस्वीकृत डेटा में सुधार करने और इसे क्रेडिट सूचना कंपनियों के पास अपलोड करने में विफल रहा है। इसके अलावा 31 मार्च 2021 को जोखिम में फँसे ऋण खातों के पुनर्गठन में भी वह विफल रहा।
जुर्माना अनुपालन में खामी की वजह से
हालांकि, आईबीआई ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई दोनों बैंकों के नियामक अनुपालन में खामियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय लेना नहीं है।