Home Blog Page 68

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू भी आजमाएंगे अपनी किस्मत…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा पहली लिस्ट जारी करने के बाद आज कांग्रेस द्वारा भी अपनी पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में पहला नाम डॉक्टर शिवकुमार डहरिया का है जो की जांजगीर चांपा से चुनाव लड़ेंगे, वही ज्योत्सना महंत कोरबा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनंदगांव, राजेंद्र साहू दुर्ग, विकास उपाध्याय रायपुर तथा ताम्रध्वज साहू महासमुंद की सीट से चुनाव लड़ेंगे।

देखे उम्मीदवारों की लिस्ट :

फर्जी धान खरीदी : समिति प्रबन्धक एवं प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान के हेर-फेर के मामले में एफआईआर की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42,73,440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था जिसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े एवं धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी। अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

गन्दे नाली में पानी भरने से मिलेगी मुक्ति वर्ना होगा धरना – ज्योति सिंह

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर  : नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक 14 के सैकड़ो नगर वासियो को गन्दे बजबजाती नाली में बर्तन रख कर पानी भरने की नारकीय जीवन जीने को लाचार मुहल्ले वासियो को स्वक्छ पेयजल मुहैया कराने एवम उक्त समस्या से निजात दिलाने भाजपा नेत्री सहित भाजपाइयों ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप 10 दिवस में समस्या समाधान तो न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

सुरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 के रहवासियों को विगत चार वर्षों से मुहल्ले में बनी गन्दी नाली जिसमे मुहल्ले का गंदा पानी बहता रहता है उसमें बर्तन रख कर पानी पीने नहाने पूजा पाठ में उपयोग की जा रही थी। उक्त समस्या को लेकर ज्योति सिंह जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सुरजपुर के द्वारा इसकी कड़ी निंदा कर इस समस्या से प्रसाशन को अवगत कराया गया था, किंतु पखवाड़े भर का समय बित जाने के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर 7 मार्च को नगर पंचायत बिश्रामपुर पहुच कर नगर पंचायत के सीएमओ एस के तिवारी को ज्ञापन सौंप  10 दिवस के भीतर मुहल्ले वासियो को स्वच्छ पेयजल प्रदाय करने की मांग की। पेय जल की व्यवस्था नही होने की स्थिति में नगर पंचायत कार्यलय में धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया। ज्योति सिंह के अनुसार सीएमओ बिश्रामपुर ने आश्वस्त किया है कि अतिशिघ्र समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर के भाजपा पदाधिकारी सतीश तिवारी, विनय सिंह, अमरेश यादव सहित मुहल्ले वासी उपस्थित थे।

मंत्री ने श्रम निरीक्षक और श्रम उप निरीक्षक को निलंबित करने के दिए निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के कारण दुर्ग जिले के श्रम निरीक्षक अमित चिराग और जांजगीर-चांपा जिले के श्रम उप निरीक्षक कैलाश साहू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त एवं सहसचिव अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव सविता मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े सहित जिलों से आए श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री देवांगन ने समीक्षा के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत दुर्ग जिले के ग्राम अमलेश्वर में संचालित भोजन केन्द्र बिना सूचना के बंद पाये जाने और केन्द्र बंद होने की सूचना नहीं देने संबंधी अनियमितता के कारण भोजन केन्द्र निरीक्षण हेतु अधिकृत श्रम निरीक्षक अमित चिराग को तत्काल निलंबित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत् जिला जांजगीर-चांपा में निर्माण श्रमिकों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किये बिना योजना आवेदन को स्वीकृत करने की अनुशंसा के कारण अपात्र हितग्राहियों को देय राशि की वसूली से शासन की छवि खराब होने और गलत अनुशंसा करने के कारण संबधित श्रम उप निरीक्षक कैलाश साहू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मंत्री देवांगन ने छत्तीसगढ राज्य में संचालित कारखानों में औद्योगिक दुर्घटना को नियंत्रित करने एवं श्रमिकों को व्यवसायजन्य बीमारियों से सुरक्षित करने हेतु निर्धारित मापदण्डों का पालन करवाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये गये, जिससे श्रमिकों को सुरक्षित कार्यदशा एवं स्वस्थ्य कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम-1948 के अंतर्गत श्रमिकों को देय चिकित्सा हितलाभ एवं सामाजिक सुरक्षा का समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश के साथ-साथ औषधालयों में पदस्थ डॉक्टरों की समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

मासूम रिशु के हत्यारों के घर और दुकान पर प्रशासन का चला बुलडोजर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर के प्रतापपुर में हुए रिशु हत्याकांड के आरोपियों के घर को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है. जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान प्रशासनिक अमला सहित नगर पंचायत सदस्य और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रही. उल्लेखनीय हैं कि कुछ दिनों पहले 10 साल के रिशु की हत्या कर दी गई थी. रिशु की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था. स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. साथ ही आरोपियों के फांसी की मांग की. स्थानीय लोगों के बढ़ते आक्रोश को कई बार पुलिस को शांत करना पड़ा. रिशु की हत्या के तकरीबन 10 दिन बाद प्रशासन ने बुधवार दोपहर को आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे. पुलिस ने मौके पर बैरिकेड लगा दिया. साथ ही आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी.

इस पूरे मामले में प्रतापपुर तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही है. वहीं, परिजनों का कहना है कि, “जब से रिशु के शव का अवशेष जंगल से मिला है, हम आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई है. हालांकि जब तक पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक हम रिशु के अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे.”

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से लगातार जनता के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस प्रशासन काम कर रही थी. बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई. इस दौरान कोई भी विवाद की स्थिति ना पैदा हो, इसके लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है. – अरुण नेताम, एसडीओपी प्रतापपुर

ASP ट्रांसफर ब्रेकिंग : 76 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, अमोलक सिंह ढिल्लो होंगे सरगुजा के नए ASP…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा आज एक बड़ा उलटफेर करते हुए 76 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं।

जनकपुर में 3 करोड़ की लागत से बनेगा जिला स्तरीय स्टेडियम…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : हमें अपने जीवन में निश्चित रूप से खेल के प्रति लगाव होना चाहिए, स्वस्थ रहने के लिये भी हमें खेल खेलना जरूरी है। मानसिक, शारीरिक संतुलन के लिए खेल आवश्यक है। चाहे कोई भी खेल हो उसे खेल भावना से ही खेलना चाहिए। यह बातें जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में विधायक कप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने कही। विधायक का स्टेडियम पहुंचने पर ग्रामीणों व दर्शकों ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। फाइनल मुकाबला पुष्पेंद्र इलेवन नवलपुर एवं बादशाह इलेवन शहडोल मध्य निर्धारित 20 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर नवलपुर ने पहले बल्लेबाजी की एवं 197 रनों का विशाल लक्ष्य बादशाह इलेवन शहडोल को दिया एवं लक्ष्य का पीछा करते हुए बादशाह इलेवन की टीम 195 रनों पर ढेर हो गई और नवलपुर ने इस मुकाबले को 2 रन से जीत लिया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, सच्चिदानंद साहू, अंजनी सिंह बघेल, महाविद्यालय प्राचार्य शारदा प्रसाद त्रिपाठी,भाजपा कोटाडोल मंडल अध्यक्ष राजाराम दास कुवारपुर मंडल अध्यक्ष हीरा मौर्य मौजूद थे। विधायक कप को सफल बनाने में आयोजन समिति के मुख्य रूप से निलेश मिश्रा, बिल्लू खान, सुल्तान खान, रफीक खान, नफीस खान, निशांत गुप्ता, प्रशांत राजवाड़े, अमित गुप्ता, प्रमोद, फ़ुजैल, राज,  जुनैद सज्जू, सनी यादव, सिद्धू, बेली राजाराम, सुनील केवट, अभिषेक दुबे, प्रदीप पतवार, धीर रवानी, चंदन नामदेव की महती भूमिका रही।

आगामी विधायक कप में मिलेगी तिगुनी ईनामी राशि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विधायक रेणुका सिंह ने इस दौरान यह घोषणा की कि यहां 3 करोड़ रुपये की लागत से नए जिला स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा विधायक ने ऐसे आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात करते हुए आगामी विधायक कप प्रतियोगिता में विजेता टीम की राशि को डेढ़ लाख रुपये एवं उपविजेता टीम के लिए 1 लाख रुपये ईनाम के तौर पर देने की घोषणा की। इसके अलावा जनकपुर व सोनहत में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का चयन ट्रायल कराने की बात भी कही। चयन ट्रायल वनांचल क्षेत्रो में होने से वनांचल क्षेत्र की प्रतिभा को अवसर मिलेगा।

तहसीलदार की पहल पर रुका नाबालिक बालिका का विवाह…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर में तहसीलदार ने 14 साल की नाबालिग का विवाह रोकने में सफलता पाई है, वही नाबालिक और उसके होने वाले दूल्हे को महिला बाल विकास विभाग को सुपुर्द कर कार्यवाही की जा रही है।
भरतपुर तहसील में नाबालिग के पिता ने तहसीलदार भरतपुर को सूचित किया कि उनकी 14 साल की पुत्री का विवाह मध्यप्रदेश के सीधी जिले के नागपोकर में हो रहा है, आज बारात आने वाली है, सूचना पर मंगलवार की रात में 2 बजे की तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया की टीम मौके पर पहुंची, बारात आ चुकी थी, खाना हो चुका था विवाह की रस्म होने वाली थी कि तहसीलदार ने विवाह रोक कर नाबालिग का आधार कार्ड देखा तो हैरान रह गए, दुल्हन की उम्र मात्र 14 साल पाई गई, नाबालिक 10 वी कक्षा का एग्जाम दे रही है और आज बुधवार को ही उसका पेपर भी है। जिसके उसे निगरानी में ले लिया, दूल्हे की कार जप्त कर ली गई, मामला महिला बाल विकास विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
बताया जाता है कि दुल्हन नाबालिक थी जबकि दूल्हा बालिग है, मामले में महिला बाल विकास सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही सागौन लकड़ी चोरी करते पकड़ाए आरोपी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी : जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाले वन मंडल कार्यालय मनेंद्रगढ़ के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकार लव कुश पांडे और उनकी वन विभाग की टीम में सागौन की लकड़ी चोरी कर रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। लव कुश पांडे ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी की हसदो नागपुर पलानटेशन से सागौन की लड़कियों की चोरी हो रही है सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को सूचित करने के साथ मौके पर एक पिकअप वाहन में सागौन की लकड़ी जप्त की गई साथ ही मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए वहीं वाहन चालक को पड़कर बाल विभाग अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई पकड़ी गई लकड़ी की कुल कीमत करीब पचास हजार रुपए बताई गई लकड़ी चोरी कर रहे दो फरार आरोपियों को तलाश जारी है।

मेडिकल बिल में रिश्वतखोरी : जांच कमेटी अध्यक्ष डॉ रेलवानी को बदलने की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल क्लेम) बिल स्वीकृत करने के एवज में रिश्वतखोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लंबे समय से सामने आ रही शिकायतों के बाद भी अधिकारी इसे दबाते रहे हैं। अब सार्वजनिक रूप से रिश्वतखोरी की शिकायत करने वालों को ही इसे प्रमाणित करने दबाब बनाकर जिम्मेदार अधिकारी रिश्वतखोरी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शासकीय सेवकों के हित में अब जांच कमेटी के अध्यक्ष डॉ जे.के.रेलवानी को ही बदलने की मांग शुरू कर दी थी। इसके पीछे कई कारण भी है। दरअसल पिछले दिनों संघ की ओर से एक लिखित शिकायत की गई थी। एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल को पास करने के एवज में रिश्वत लेने का उल्लेख किया गया था। शिकायत की जांच के लिए मेडिकल कालेज के अस्पताल अधीक्षक ने जांच कमेटी का गठन किया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल पांडेय व जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने की मंशा से जांच कमेटी के अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी को फोन कर दबाब बनाना शुरू किया। संघ का दावा है कि जांच कमेटी के अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी से कहा कि अगर रिश्वत दिए हो तो इसका प्रमाण भी देना पड़ेगा। यदि प्रमाण नहीं दिए तो झूठी शिकायत पर कार्रवाई भी हो सकती है। विभाग के ही अधिकारी द्वारा फोन कर धमकी भरे अंदाज में फोन करने से महिला कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। इस परिस्थिति में रिश्वतखोरी की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। इसलिए संघ ने जांच कमेटी के अध्यक्ष को हटाने और संभव हो तो किसी प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने की मांग की है।

रिश्वत देने वाले दो शासकीय कर्मचारी बयान देने तैयार

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पारित करने के एवज में रिश्वतखोरी को प्रमाणित करने के लिए दो शासकीय सेवक सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इन दोनों कर्मचारियों का बयान दर्ज कराने का आग्रह किया है। इनमें से एक सहायक प्राध्यापक तो दूसरे शिक्षा विभाग से जुड़े हैं। इनसे क्रमशः 75 हजार और 10 हजार की रिश्वत ली गई है। इन दोनों शिकायकर्ताओं के सामने आने से रिश्वतखोरी का यह मामला उजागर हो जाएगा इसलिए पूरी कोशिश हो रही है कि प्रकरण को दबा दिया जाए। रिश्वत का हिस्सा जिम्मेदार अधिकारियों में भी बंटवारा होने का आरोप है इसलिए सच उजागर करने विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी रुचि नहीं ले रहे है।

संभागीय आपात बैठक में बनेगी अग्रिम रणनीति

सरगुजा जिले में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के बदले रिश्वतखोरी को लेकर घटित हालिया घटनाक्रम को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की संभागीय आपात बैठक 10 मार्च रविवार को होटल हरिमंगलम में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। इसमें संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांग एवं संभाग में स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पारित करने के विरुद्ध पैसा लेनदेन की शिकायतों पर सभी से चर्चा के बाद निष्पक्ष जांच नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

RTO अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में प्रमोशन के बाद RTO अधिकारियों के तबादले किए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर यह तबादले किए हैं।
देखे आदेश :

IPS TRANSFER : सरकार का बड़ा कदम एंटी करप्शन की बदल दी पूरी टीम, नए टीम में इन अधिकारियों को मिली जगह…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : साय सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो एवम् राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में पदस्थ डीआईजी प्रखर पांडेय सहित 32 पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर कर उन्हें मूल विभाग में वापस भेज दिए गए हैं वही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गोवर्धन राम समेत 25 पुलिस अधिकारियों को EOW में प्रतिनियुक्ति दी गई है।

देखे आदेश :

कल अंबिकापुर से रवाना होगी अयोध्या धाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मां महामाया की नगरी अम्बिकापुर से श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने हेतु स्पेशल आस्था ट्रेन कल 06 मार्च दिन बुधवार को रवाना होगी यह जानकारी देते हुए रामलला दर्शन योजना के संभाग प्रभारी रामलखन पैकरा ने बताया कि सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओ को लेकर स्पेशल आस्था ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 01 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सरगुजा संभाग के विभिन्न रेल्वे स्टेशनो पर रुक कर श्रद्धालुओं को लेगी जिसमें अंबिकापुर स्टेशन
departure दोपहर 1:45 pm, सूरजपुर स्टेशन arrival दोपहर  2:15 pm departure दोपहर 2:25pm, बैकुण्टपुर स्टेशन arrival दोपहर 2:55 pm departure दोपहर 3:05 pm, नागपुर रोड स्टेशन arrival दोपहर 3:25 pm Departure दोपहर 3:35 pm । श्री पैकरा ने सभी यात्रियों व श्रद्धालुओं से समय पर स्टेशन पहुँचने का आग्रह किया है। 

नर भालू की मौत, वन विभाग ने पीएम कराकर किया अंतिम संस्कार…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : वन मंडल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर में एक नर भालू की मौत हो गई। जनकपुर के ग्राम पंचायत घघरा के लालमाटी स्थित अमली बंधवा में यह नर भालू मृत पाया गया। भालू की मौत की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद वन विभाग के उच्च अधिकारी अपने दल के साथ घटना स्थल पहुचे और मृत भालू का पीएम कराकर उसका अंतिम संस्कार करवाया। स्थानीय लोगो के अनुसार भालू की मौत लगभग तीन दिन पहले हुई होगी, उनका कहना कि यह भालू इमली खाने रोज आया करता था। 

वृद्ध होने के कारण हुई मौत

वैटनरी विभाग के सर्जन डा.एम. बी.सिंह ने बताया कि मृत भालू की उम्र लगभग 24,25 वर्ष होगी और उसकी सामान्य मौत वृद्ध होने के कारण हुई है। भालू की मौत 3 दिन पहले हुई हैं।

वही इस मामले में उपवनमण्डलाधिकारी उत्तम पैकरा ने बताया की ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिलते ही हम लोग घटना स्थल पर वन परिक्षेत्र अधिकारी चरण केश्वर सिंह के साथ पहुचे और मृत भालू का पीएम उपरांत अंतिम संस्कार हम लोगो के द्वारा किया गया।

AAP नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : जिले के खरसिया में भाजपा कार्यकर्ता पर आप पार्टी के नेता द्वारा दिन दहाड़े गोली चलाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आप नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पीछे से गोली चलाई गई है जो भाजपा कार्यकर्ता के कंधे से नीचे लगी है। गोलीकांड के बाद गोपाल गिरी को आनन-फानन में खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के कारण अमर अग्रवाल ने भाजपा गोपाल गिरी को गोली मार दी।  बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने चिड़िया मारने वाली छर्रे वाली बंदूक का इस्तेमाल किया हैं।

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 8 मार्च को रायपुर में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों को करेंगे संबोधित…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक  8 मार्च को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसके ठीक अगले दिन 9 मार्च को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। श्री साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। इस कड़ी में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। किसानों के उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए श्री पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें श्री मोदी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगें। प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आकाश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। 

28 स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, घायल बच्चों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज सुबह एक स्कूल वैन की स्टेयरिंग फेल हो जाने से स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालाकि वैन की गति कम होने से बच्चों को ज्यादा चोटे नही आई लेकिन इस हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए। जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकिरमा के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले 28 छात्र-छात्राएं स्कूल वैन से सुखरी से केशवपुर आत्मानंद स्कूल जा रहे थे। हादसे में चार बच्चों को चोट आने पर उन्हे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है जहाँ उनका उपचार जारी हैं।

बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में तबादले : TI, SI, ASI समेत आरक्षकों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र बालोद : बालोद पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। बालोद पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 अलग आदेश जारी कर यह तबादले किए गए हैं।

चिंतामणि महाराज की कार से तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत, 2 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर/ बतौली : भाजपा से सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की कार देर रात दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे के वक्त चिंतामणि महाराज कार में ही सवार थे इस हादसे में वे बाल–बाल बच गए। दरअसल घटना अम्बिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, चिंतामणि महाराज जशपुर स्थित अपने आश्रम गए हुए थे। रविवार की रात (3 मार्च) को अम्बिकापुर होते हुए वे अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अम्बिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के बतौली शांतिपारा बासेन झुरी तालाब के पास सामने से आ रही एक बाइक उनके कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर ही गिर गए। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोट आने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे अंबिकापुर से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया हैं।

देश की विशिष्ट हस्तियों को मिला विभूति सम्मान…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली  :  शिक्षा, चिकित्सा, कला एवं समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट लोगों को अमरेंद्र फॉउंडेशन की ओर से शुक्रवार को भारत विभूति सम्मान सम्मान प्रदान किया गया। राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में सभी को यह सम्मान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भाजपा, डॉ. अलका गुर्जर, सीनियर एडवोकेट डॉ. जी वी राव, डीजी डिफेंस अभय सिंह, प्रोफेसर योगेश कुमार, कुलपति बीएन मिश्रा एवं संस्था के निदेशक अमरेंद्र पाठक द्वारा दिया गया ।

समारोह में सांस्कृतिक संगीत और नित्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन वरिष्ठ पत्रकार व फाउंडेशन के संस्थापक नवेश कुमार ने की। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, एवं लैंगिक समानता पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। एडवोकेट रंजिता राज, कैप्टन रमा आर्या, वरिष्ठ पत्रकार डॉ समरेंद पाठक, भाजपा प्रवक्ता विनीता हरिहरन, हीरा लाल प्रधान आदि ने आधुनिक भारत में महिलाओं के लिए समान अवसर और उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। जिन हस्तियों को भारत विभूति सम्मान दिया गया उनमें आईपीएस आनंद मिश्रा, कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा, विनीता हरिहरन, लैला परवीन, डॉ ईशा गर्ग, डॉ शाहीन आलम और अर्पिता स्वामी शामिल है ।

पंडित गोविंद मिश्रा, डॉ कुमार गौरव, एडवोकेट जगदीश चौहान, मनोज कुमार, निलम झा, इंजिनियर बेचन झा, मिस सुनीता चौधरी को समाज विभूति दिया गया। वही ओम भाटी, पुष्पा देवी को कला विभूति, अनुज झा, नवनीत द्विवेदी को शिक्षा विभूति और एडवोकेट दिनेश साहू, खोमचंद साहू, आशीष पाठक, शमा रमन, नंदकिशोर राय को युवा विभूति प्रदान किया गया ।

error: Content is protected !!