Home Blog Page 46

गौ तस्करों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 9 नग गायों की बच गई जान…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र में कल रात करीबन 12 बजे गौ तस्करों की पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद आस पास मौजूद लोगों द्वारा वाहनों में झांक कर देखा गया तो पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक 10 गायों को बांधे जाने की जानकारी उन्हें मिली, इसके बाद लोगों द्वारा मामले की जानकारी मणिपुर थाना और गौ रक्षकों को दी गई। सूचना के बाद गौ रक्षक और मणिपुर थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 10 गोवंश को क्रूरता पूर्वक उनके पैर बांधकर रखा गया था जिसमें से एक गाय की मृत्यु हो गई थी वही नौ गायों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस द्वारा गौ रक्षकों की सहायता से अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है, वही रेस्क्यू की गई गायों को खलीबा स्थित गौशाला में भेज दिया गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनोवा कार से मिले 4 करोड़ कैश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए नगद बरामद किए गए हैं, नगद के साथ पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सफेद इनोवा कार BH 23 J 8886 रायपुर से करीबन साढ़े चार करोड़ रुपए नगद लेकर महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इनोवा कार के अंदर अलग से डेक बनाकर नगद रकम को छुपाया गया था। बताया जा रहा हैं पैसे हवाला के हैं। आरोपियों द्वारा पैसों को महाराष्ट्र लेकर जाया जा रहा था।

विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की बैठक हुई सम्पन्न, सूरजपुर जिले हेतु हुई दायित्वों की घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : विश्व हिंदू परिषद (VHP) छत्तीसगढ़ प्रांत के 9,10,11 मार्च 2025 तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक राजनांदगांव में संपन्न हुआ। जिसमें विहिप केंद्रीय मंत्री माननीय अजय पारिख जी, छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री माननीय नन्द दास दंडोतिया जी, प्रांत मंत्री माननीय विभूति भूषण पांडेय एवं विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी व अन्य आयामों के प्रांतीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रांत स्तरीय बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा को सशक्त करने और हिंदू समाज के उत्थान हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए।

इसी क्रम में सुनिल पाण्डेय को विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष और दिनेश साहू को विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं मिथलेश साहू को जिला कोषाध्यक्ष, रचना सिंह को दुर्गा वाहिनी कोरिया विभाग संयोजिका, प्रहलाद निषाद को बजरंग दल का जिला संयोजक, अम्बे लाल यादव को सत्संग प्रमुख, किरण राजवाड़े को मातृशक्ति संयोजिका, शशि राजवाड़े को दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका बनाया गया है।

बैठक का आयोजन और मुख्य बिंदु

बैठक में हिंदू समाज की सुरक्षा, सेवा, संस्कार एवं संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विमर्श किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन हिंदू समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए  कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं संकल्प

विगत कार्यकाल में रहे अध्यक्ष सुनिल पाण्डेय को पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया है और पूर्व में काफी वर्षों तक बजरंग दल का कई दायित्व संभाल चुके दिनेश साहू को विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बनाया गया है साथ ही कोषाध्यक्ष, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी, सत्संग प्रमुखों की घोषणा हुई है सभी ने अपने दायित्वों की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि वे हिंदू समाज की सेवा, एकता और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, समाज में समरसता बनाए रखने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के अन्य वरिष्ठ प्रांतीय, विभाग पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की आशा व्यक्त की।

प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ शिक्षिकाओं ने खोला मोर्चा, गंभीर आरोपों के साथ तबादले की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। महिला शिक्षकों ने प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू पर कई गंभीर और संगीन आरोप लगाए है। शिक्षिकाओं ने प्रभारी प्राचार्य की शिकायत सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी से की है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।

आपको बता दे की शिक्षिकाओं का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद से शिक्षिकाओं पर नजर रखी जाती है और स्तनपान करने वाली शिक्षिकाओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए ब्रेक भी नहीं दिया जा रहा है यदि कोई शिक्षिका ब्रेक लेती है तो उनके वेतन में कटौती कर दी जाती है।

सिंहदेव के करीबी द्वितेंद्र मिश्र के दुकान पर IT का छापा,, शाम से टीम कर रही जांच…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस.सिंहदेव के करीबी द्वितेंद्र मिश्र के दुकान पर आईटी की टीम ने छापा मारा है। आईटी की टीम पिछले 7 घंटे से मिश्र के गांधीनगर स्थित दुकान श्री कल्याण ट्रेडर्स पर मौजूद है टीम द्वारा पूछताछ कर जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि आज ED की टीम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है जहां से भारी मात्रा में कैश बरामद हुए हैं।

ED की रेड में भूपेश बघेल और उनके बेटे के घर में मोबाइल समेत मिले लाखों कैश,,,नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन…

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ई़डी ने छापेमारी की है। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने सोमवार सुबह शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी की। चैतन्य बघेल के करीबी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के ठिकानों में भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।

ईडी को छापेमारी के दौरान क्या मिला
जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। सिम कार्ड समेत 6 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बातचीत की डिटेल खंगाल रही एजेंसी। वहीं, दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जताई गई, जिसके बाद बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर भी पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे। भूपेश बघेल के ठिकाने से करीब 33 लाख रुपये कैश मिले हैं।

पूछताछ कर रही है ईडी की टीम
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास में ईडी की टीम करीब 7 घंटे से कार्रवाई कर रही है। पिछले 7 घंटों से भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ हो रही है। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल के निवास पर पहुंच गए हैं। भूपेश बघेल के निवास के बाहर कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेता ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला जलाया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी…ईडी की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ की राजनीति में मची हलचल…

दुर्ग  : कांग्रेस के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह-सुबह भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर दबिश दी है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य सबूतों को खंगाला जा रहा है। आज सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के ठिकानों पर हुई छापेमार कार्रवाई से राजनीति में हलचल मच गई है। बता दें कि इससे पहले ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने बस्तर के तीन अफसरों के 15 ठिकानों पर एक साथ रविवार की सुबह छह बजे छापा मारा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर पर सोमवार सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। मौके पर पहुंची टीम दस्तावेज खंगाले रही हैं। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से पूछताछ जारी है।

इनके यहां चल रही छापेमार कार्रवाई
बताया जा रहा है कि भिलाई के नेहरूनगर में मनोज राजपूत, चरोदा में अभिषेक ठाकुर और संदीप सिंह, कमल अग्रवाल किशोर राइस मिल दुर्ग, सुनील अग्रवाल सहेली ज्वेलर्स दुर्ग और बिल्डर अजय चौहान के यहां छापेमार की कार्रवाई चल रही है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। किसी तरह मामले को शांत कराया गया है।

बेटे चैतन्य बघेल समेत 14 ठिकानों पर ED की दबिश
जानकारी मिल रही है कि ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि भिलाई में चैतन्य बघेल के ठिकानों के साथ-साथ राज्य में कई अन्य व्यक्तियों से जुड़े ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की गई। फिलहाल टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण, कार सवार युवकों की तलाश जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े कॉलेज से लौट रही छात्रा का कार सवार तीन-चार युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा द्वारा स्वयं फोन कर अपने परिजनों को उसके अपहरण की जानकारी दी गई है, इसके बाद से छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत की है और अपनी बेटी को सही सलामत वापस घर ले आने की गुजारिश पुलिस से की है।
मिली जानकारी के अनुसार अपहृत छात्रा का नाम खुशी दुबे है जो की माता राज मोहिनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा है। वह आज कॉलेज से घर लौट रही थी इसी दौरान कार सवार युवकों द्वारा छात्रा का अपहरण कर लिया गया।
मामला मणिपुर पुलिस थाने का हैं। मणिपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई, देखें वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं के बीच में हाथापाई होने लगी। विवाद बढ़ते देखकर बीच में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मामले को शांत करवाया। आपको बता दे की कुछ ही देर में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने वाला है और चुनाव से पहले किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच में विवाद उत्पन्न हो गया विवाद में बहस बाजी के बाद हाथापाई भी होने लगी।

चुनाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव और भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल उदयपुर पहुंच चुके हैं कुछ ही देर में चुनाव शुरू होने वाले हैं।

देखें वीडियो

घटना के बाद वायरल वीडियो

जिले का अनोखा घाघरा मंदिर जहां बिना जोड़ वाली पत्थरों से बनी हैं रहस्यमयी संरचना…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित घाघरा मंदिर ऐतिहासिक और रहस्यमयी धरोहरों में से एक है। यह मंदिर जिले के मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जनकपुर के पास घाघरा ग्राम में स्थित है। मंदिर की विशेषता यह है कि इसका निर्माण बिना किसी जोड़ने वाली सामग्री के, केवल पत्थरों को संतुलित करके किया गया है। यह अपने अनोखे निर्माण और झुकी हुई संरचना के कारण रहस्य और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है।
बिना किसी जोड़ के पत्थरों से निर्मित यह मंदिर अद्भुत स्थापत्य कला का उदाहरण..
घाघरा मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस मंदिर में पत्थरों को जोड़ने के लिए किसी भी प्रकार की गारा-मिट्टी, चूना या किसी अन्य पदार्थ का प्रयोग नहीं किया गया है। केवल पत्थरों को सही संतुलन के साथ रखकर इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। यह तकनीक प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला और इंजीनियरिंग कौशल को दर्शाती है। इतना ही नहीं इस मंदिर का झुकाव भी इसे और अधिक रहस्यमयी बनाता है। इतिहासकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंदिर किसी भूगर्भीय हलचल या भूकंप के कारण झुक गया होगा। हालांकि, सदियों पुराना यह मंदिर आज भी मजबूती से खड़ा है, जो इसकी निर्माण शैली की उत्कृष्टता को दर्शाता है।
मंदिर के निर्माण काल को लेकर इतिहासकारों में मतभेद हैं। कुछ इतिहासकार इसे 10वीं शताब्दी का मंदिर मानते हैं, जबकि कुछ इसे बौद्ध कालीन मंदिर बताते हैं। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यह एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां आज भी विशेष अवसरों पर पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर के भीतर किसी मूर्ति का न होना भी इसे और रहस्यमयी बनाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण उस समय की अद्भुत वास्तुकला और तकनीकी कौशल का प्रमाण है। कई शोधकर्ताओं का मानना है कि यह मंदिर बौद्ध काल की किसी विशेष शैली में बनाया गया होगा, लेकिन धीरे-धीरे यह हिंदू परंपरा में समाहित हो गया।
घाघरा मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि यह छत्तीसगढ़ के संस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक और शोधकर्ता आते हैं। मंदिर की रहस्यमयी संरचना और इसके झुके होने की वजह से यह पुरातत्वविदों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घाघरा मंदिर भारतीय स्थापत्य कला की उस उन्नत तकनीक का उदाहरण है, जो बिना किसी आधुनिक संसाधनों के भी इतनी मजबूत और संतुलित संरचनाएं बनाने में सक्षम थी। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में इस मंदिर को उचित पहचान मिलने से यह क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
श्रद्धालु कैसे पहुंचे घाघरा मंदिर?..
घाघरा मंदिर जाने के लिए सबसे नजदीकी प्रमुख कस्बा जनकपुर है। यहाँ से घाघरा गाँव तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। यदि आप मनेंद्रगढ़ से यात्रा कर रहे हैं, तो मंदिर तक पहुंचने में लगभग 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सड़क मार्ग से यह स्थान आसानी से पहुँचा जा सकता है, और यात्रा के दौरान आप छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकते हैं।

जनपद अध्यक्ष की स्कॉर्पियो स्कूली बस में टकराई…अध्यक्ष गंभीर, 5 स्कूली बच्चें घायल…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : वाड्रफनगर की निर्वाचित जनपद अध्यक्ष की स्कार्पियो आज स्कूल बस से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में बच्चे सवार थे। इस हादसे में जनपद अध्यक्ष शशि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं बस में सवार स्कूली बच्चों को भी चोटें आई है। हादसा वाड्रफनगर के मदनपुर गांव में हुई। बताया जा रहा हैं कि जनपद अध्यक्ष शशि सिंह स्कार्पियो में सवार होकर जा रही थी तभी बच्चों को घर छोड़ने जा रही एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में शशि सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई, वही हादसे के वक्त बस में सवार पांच बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से जनपद अध्यक्ष शशि सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

सरगुजा जिला पंचायत भी भाजपा के कब्जे में, निरूपा सिंह बनी अध्यक्ष देवनारायण बने उपाध्यक्ष..

अंबिकापुर : सरगुजा जिले में जिला पंचायत भी अब भाजपा के कब्जे में आ गया है। जिला पंचायत सभाकक्ष में आज हुए जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की श्रीमती निरूपा सिंह अध्यक्ष तथा देवनारायण यादव उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी निरुपा सिंह 9-5 से तथा उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी देवनारायण यादव 11-3 से विजयी हुए। आगामी 10 मार्च को नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद भार ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा की जनता का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए इसे विष्णु देव सरकार के एक वर्ष के जनकल्याणकारी कामों पर जनता की मुहर बताया है। इस अवसर पर भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक कृष्णा राय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा संभाग के मुख्यालय में महापौर सहित जिला पंचायत जीतकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हाथ मजबूत किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद हमें मिला है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जवाबदारी अब हम पर है। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह तिन्नी, देवनाथ पैकरा, अंबिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, विजय अग्रवाल तथा मधुसूदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अंधविश्वास में चाचा बना हत्यारा 3 साल की भतीजी की सिर काटकर बलि चढ़ाई फिर चूल्हे में डाल लगा दी आग….

जशपुर : जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते एक चाचा हत्यारा बन गया और अपने ही भाई की 3 वर्षीय मासूम बेटी की बली चढ़ा दी। आरोपी चाचा ने मासूम भतीजी का सिर धड़ से अलग कर बली चढ़ाई और उसके बाद शव को चूल्हे में डाल दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और अपने भाई से विवाद भी था। वहीं पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उसने अंधविश्वास के चलते उसने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की 3 वर्षीय बेटी (खुशी) की हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई जादू-टोना करने या अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाल व्यक्ति आया होगा, जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने ली शपथ, गरिमामय आयोजन में  अतिथियों की रही उपस्थिति…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेन्द्रगढ़ में आज नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अनेक  अतिथियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में ऐतिहासिक बन गया। पूरे कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात राज्यगीत की सुमधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया।
मंत्री और विधायकों की उपस्थिति रही गरिमामयी
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं जिला एमसीबी के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ किरण सिंह देव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भरतपुर-सोनहत रेणुका सिंह, विधायक बैकुण्ठपुर भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एमसीबी चम्पादेवी पावले, पूर्व अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन संजय अग्रवाल, एसडीएम लिंगराज सिदार, उप अभियंता पवन कुमार साहू एवं नम्रता सिंह, मिशन मैनेजर रुचि पाण्डेय, राजस्व उप निरीक्षक शिवनारायण मिंज और सहायक राजस्व निरीक्षक अमजद खान की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने ली शपथ
इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव को एसडीएम लिंगराज सिदार द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 01 से 22 तक के सभी पार्षदगणों ने भी शपथ ली। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) मुक्ता सिंह चौहान द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मनेन्द्रगढ़ के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नव निर्वाचित नेतृत्व ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जनता की सेवा का संकल्प लिया। भव्य आयोजन का सफल मंच संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।

रामविचार नेताम को चोट्टा और बेवकूफ बोलने वाले जनपद सदस्य का जुलूस निकालकर भेजा गया जेल…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : नवनिर्वाचित जनपद सदस्य द्वारा अपने विजय रैली में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम को अशोभनीय भाषा में परीक्षा केंद्र बदलने का आरोप लगाते हुए चोट्टा और बेवकूफ कहने मामले में जनपद सदस्य की गिरफ्तारी कर ली गई है और उसका जुलूस निकालकर उसे जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय हैं कि इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इसपर आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत देकर जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। इसके अलावा भी 23 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान सामग्री लूटने और मतदान करने से गाली गलौज के आरोप में जनपद सदस्य मोहम्मद बक्श के ऊपर एफआईआर दर्ज था। 

आपको बता दें कि जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श ने कहा था कि एक मंत्री जी हैं जो छठवीं बार चुनाव जीत कर आए हैं। उन्होंने हमारे क्षेत्र रामचंद्रपुर के परीक्षा केंद्र को बंद करवा दिया है और 20 किलोमीटर दूर भथुआडामर, गाजर और लोधा में परीक्षा केंद्र बनवा दिया है। उनसे जब एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि परीक्षा केंद्र क्यों बंद करवाया गया तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि तुम्हारे यहां मोहम्मद बख्श चीटिंग करवाता है, सामूहिक नकल करवाता है इसलिए बंद करवाया गया। तो अरे चोट्टा, अरे बेवकूफ उसको नहीं मालूम कि सत्ता उसकी है, सरकार उसकी है, यदि नकल होता है तो केंद्राध्यक्ष को सस्पेंड करें, प्राचार्य को सस्पेंड करें। हमारे बच्चों का सेंटर 20 किलोमीटर दूर क्यों ले जाया गया।

TI , SI समेत 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आज एक आदेश जारी कर 22 पुलिस अधिकारियों के तबादला किए हैं, जिसमें 9 निरीक्षक, 6 पुलिस उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षक शामिल है।

देखें आदेश :

सिविल सर्जन को हटाने की मांग, कलेक्टर ने जांच करने के लिए टीम की गठित…

हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर–चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के सिविल सर्जन के खिलाफ मिल रही शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय दल गठित किया है। उल्लेखनीय हैं कि जिला चिकित्सालय एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसपर कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने की सुनवाई…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह :  नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉटलाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई आयोजित की।
इस परियोजना के तहत चिरईपानी, बंजी, सरोला, सरभोका, खैरबना सहित अन्य गांवों की भूमि अधिग्रहण की जानी है। पूर्व में रेलवे व राजस्व विभाग द्वारा भूमि चयन हेतु सर्वे किया गया था, लेकिन कई मामलों में खसरा नंबर, रकबा, भूमि स्वामित्व, जाति संबंधी त्रुटियां सामने आई थीं। इन्हीं त्रुटियों को सुधारने के लिए आज 05 मार्च 2025 को न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) में भूमि स्वामियों को विधिवत सूचना देकर उनकी सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान भूमि स्वामियों की आपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की गई ताकि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी किसान या हितधारक को अनावश्यक परेशानी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से कानूनी प्रावधानों के तहत संचालित की जाएगी।

5 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: राज्य शासन द्वारा आज 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में अभिजीत सिंह,  अविनाश मिश्रा, रेना जमील, विश्वदीप और कुमार विश्वरंजन के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश :

हरमिंदर सिंह टिन्नी बने निर्विरोध नगर निगम सभापति…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : तीन बार के पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी आज नगर निगम अंबिकापुर के सभापति पद पर निर्विरोध चुन लिए गए । जिला पंचायत सभाकक्ष में नगर निगम चुनाव पर्यवेक्षक शिवरतन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों के उपस्थिति में सभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुआ, इस चुनाव में कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतरा और हरविंदर सिंह टिन्नी निर्विरोध नगर निगम अंबिकापुर के सभापति चुन लिए गए। इसके साथ ही अपील समिति के चार सदस्यों का भी निर्विरोध चुनाव हुआ, भाजपा ने सुषमा गुप्ता और विकास पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा तो वहीं कांग्रेस ने पपिंदर सिंह और गीता प्रजापति का नाम सुझाया, भाजपा और विपक्ष ने इन चारों के नाम पर सहमति जताई तथा चारों अपील समिति के निर्विरोध सदस्य चुने गए।
सभापति चुने जाने के बाद हरमिंदर सिंह भाजपा नेताओं एवं समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए भाजपा कार्यालय संकल्प भवन पहुंचे जहां पटाखे फोड़ कर एवं फूल मालाओं से उनकी स्वागत की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन और कार्यशैली का ही परिणाम है की सभी पार्षदों एवं नेताओं की आपसी सहमति से सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नवनिर्वाचित सभापति हरविंदर टिन्नी ने सभी पार्षद साथियों, भाजपा के नेता कार्यकर्ता और आम जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं सबके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी जनसंघ के नेता व मीसा बंदी स्वर्गीय बालकिशन सिंह के छोटे पुत्र हैं। विदित हो कि इनके पिता स्वर्गीय बालकिशन सिंह जनसंघ भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे, 1975 में जब देश आपातकाल का दंश झेल रहा था उस समय मीसा बंदी के रूप में 19 माह जेल में रहे।
अंबिकापुर में जन्मे नव निर्वाचित सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी 2014 से लगातार तीन कार्यकाल से पार्षद निर्वाचित होते आ रहे हैं, शिक्षा में स्नातक होने के साथ-साथ लोकतंत्र सेनानी संघ में
मीसा बंदियों के सेवा के लिए आज भी सदैव तत्पर रहते हैं, शहर की सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक समिति लोकमान्य तिलक बाल गंगाधर स्थापना समिति के तीन बार से लगातार अध्यक्ष रहकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वाह किया, 
इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, संजय नेता, आलोक दुबे, मुरारी बंसल, निश्चल प्रताप सिंह, निलेश सिंह, अनिल जायसवाल ,रूपेश दुबे, मनोज कंसारी दिलीप भसीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!