Home Blog Page 218

50 फीसदी उपस्थिति के साथ आज संचालित होंगे कक्षाएं,, नियमों का पालन कराने नोडल अधिकारी रहेंगे मौजूद..

अम्बिकापुर :– वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण भौतिक उपस्थिति के साथ बंद स्कूलों की कक्षाएं 2 अगस्त से 50 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ संचालित होना प्रारंभ होंगे। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में स्कूल संचालन की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। प्रत्येक स्कूल के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा स्कूल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करा दी गई है।
कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को स्कूलों का भ्रमण कर मॉनिटरिंग करने और आवश्यक समर्थन देने के निर्देश दिए है, ताकि लॉकडाउन के दौरान सीखने में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके। इसके साथ ही शिक्षकों एवं बच्चों को प्रोत्साहन भी मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान आवश्यक चेक लिस्ट भी तैयार की गई है जिसके अनुसार कोविड-19 संबंधी सावधानियों का पालन कराते हुए अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। नोडल अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान स्कूल साफ-सफाई, शिक्षक एवं बच्चे की समय पर शाला में उपस्थिति, गणवेश एवं मास्क पहनना मध्यान्ह भोजन वितरण हेतु सामग्री एवं रसोईयों की व्यवस्था, शाला खोलने हेतु शाला प्रबंधन समिति की अनुमति, शालाओं में सेनिटाईजर, बच्चों के बीच की दूरी एवं कोरोना से संबंधित अन्य सावधानियों के पालन, शौचालय की स्वच्छता तथा पानी पिने की उपलब्धता के साथ हाथ धोने की व्यवस्था आदि की जानकारी निर्धारित प्रारूप में देना होगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली से पांचवी, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं की कक्षाएं 2 अगस्त से प्रारंभ हो रही है।

आज का राशिफल एवं पंचांग 2 अगस्त 2021…

आज का राशिफल एवं पंचांग 2 अगस्त 2021, सोमवार
🎉🌸💐🔥🌷🎯🌺🏵️🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, श्रावण कृष्ण पक्ष, नवमी दिन सोमवार

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 11 मिनट पर

तिथि अष्टमी -सुबह 10.27 एएम तक तत्पश्चात नवमीं
नक्षत्र कृतिका – रात 10.44 पीएम तक तत्पश्चात रोहिणी
योग वृद्धि – रात 11.07 पीएम तक तत्पश्चात ध्रुव
वार सोमवार
पक्ष श्रावण, कृष्ण
करण गर-सुबह 10.27 एएम तक, वणिज-रात 11.44 पीएम तत्पश्चात विष्टि
सूर्य राशि कर्क राशि पर
चंद्र राशि वृषभ राशि पर
अभिजित मुहूर्त
दोपहर 12:00 पीएम से 12:54 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.42 पीएम से 03.36 पीएम तक
निशिथ काल रात 12.06 एएम से 12.49 एएम तक (3 अगस्त)
गोधूलि मुहूर्त संध्या 07.01 पीएम से 07.25 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.17 एएम से 04.59 एएम तक (3 अगस्त)
अमृत काल
दोपहर 08:01 पीएम से 09:49 पीएम तक
रात 10:44 पीएम से 05:44 एएम तक (3 अगस्त)
त्योहार/व्रत/दिवस/जयंती श्रावण द्वितीय सोमवार व्रत
राहुकाल संध्या 07:24 एएम से 09:05 एएम तक

यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-बहते जल में बताशे प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🏵️🌺🎯🌷🔥🌸💐🎉
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🎉

मेष:-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। नौकरीपेशा को तरक्की की सूचना मिल सकती है। आपको शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। ईश्वर की आराधना करेंगे। युवाओं को नई सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।
🎯🏵️🌹🌷🔥🔥🌸💐🎉

वृष:-

आज आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। छात्र वर्ग को लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। निवेश कर सकते हैं।
🎉💐🌸🔥🌷🌹🏵️🎯🌺

मिथुन:-

आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी कुछ परेशानी दूर होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के विचार को त्यागें। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। तनाव दूर होगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद उभर सकता है। काराेबारियों को लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा।अपने कार्य
पूरे कर पाएंगे।
🌺🎯🌹🌹🌷🔥🌸💐🎉

कर्क:-

आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। युवाओं के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरीपेशा का दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। किसी रिश्तेदार से दुखद सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नई जानकारी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉💐🌸🔥🌷🌹🎯🌺🏵️

सिंह:-

आज आपकाे काफी सावधान रहना होगा। पैतृक मामले उलझ सकते हैं। यात्रा जरूरी न हो तो टाल दें। किसी काम को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अचल संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें। दफ्तर में आपके सहयोग से बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी।
🏵️🌺🎯🌹🌷🔥🌸💐🎉

कन्या:-

आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक रहेगी। धन लाभ हो सकता है।शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा।
🎉💐🌸🔥🌷🌹🎯🌺🏵️

तुला:-

आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। छात्रों को लाभ होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। जोखिम न लें। जमीन या मकान खऱीदने का प्लान बनाएंगे।
🏵️🌺🎯🌷🔥🔥🌸💐🎉

वृश्चिक:-

सामाजिक रूप से आज आपकी सराहना होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं।शासकीय कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा आज खुश रहेंगे। तरक्की की संभावना है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।आपका काम आगे बढ़ेगा। आपको यात्रा को टालना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉💐🌸🔥🌷🎯🌺🏵️🌹

धनु:-

विरोधियों से आज सावधान रहें। आपको कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। अनजानों से दूरी बनाकर चलें। आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। पारिवारिक कार्यों से यात्रा पर जा सकते हैं।जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं।
🌹🏵️🌺🎯🌷🔥🌸💐🎉

मकर:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसायियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खुश रहेंगे। खुशखबरी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्य को न टालें। सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉💐🌸🔥🌷🎯🌺🏵️🌹

कुंभ:-

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। वित्तीय लेनदेन में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत की स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
🌹🏵️🌺🎯🌷🔥🌸💐🎉

मीन:-

आज आपका तनाव दूर होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। सार्वजनिक कार्यों में सहयोग देंगे।स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है।युवाओं को नौकरी मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🎉💐🌸🔥🌷🎯🌺🏵️🌹

गृह मंत्री अमित शाह ने विंध्य कॉरिडोर की रखी नींव,,, बोले- UP आता हूं तो लगता है कि घर आया हूं…

लखनऊ :– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले विधान सभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं से हार के लिए तैयार रहने को कहा. लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में बन रहे उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) के भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य एक लीडर के रूप में उभरा है. शाह ने मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन भी किया.

चुनाव के दौरान ही आएंगे विपक्षी नेता
यूपी दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ ने 44 कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में उत्तर प्रदेश को नंबर एक राज्य में बदल दिया है. उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है जो अब निवेश को आमंत्रित कर रही है और भ्रष्टाचार की भी जांच की है. कोविड महामारी के दौरान, योगी जी और उनकी टीम ने बहुत अच्छा काम किया. विपक्षी नेता अब सामने आएंगे, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं लेकिन लोगों को उनसे गुमराह नहीं होना चाहिए. वे कहां थे जब भू-माफिया थे, दंगे हो रहे थे, महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे और परिवारों के पास शौचालय नहीं था?’

भाजपा किसी जाति के लिए काम नहीं करती
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा किसी विशेष जाति या परिवार के लिए काम नहीं करती बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए काम करती है. उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के बारे में बात करते हुए, अमित शाह ने कहा कि यह गुजरात के गांधीनगर में फोरेंसिक इंस्टीट्यूट से संबद्ध होगा. ‘यह संस्थान न केवल युवाओं को अपने लिए एक नया करियर प्राप्त करने में सक्षम करेगा बल्कि कानून व्यवस्था में सुधार करने में मदद करेगा. संस्थान में एक डीएनए केंद्र होगा जिसके लिए 15 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. अपराधियों की सजा दर भी बढ़ेगी क्योंकि जांच अधिक पेशेवर और वैज्ञानिक हो जाएगी और अपराध दर अपने आप कम हो जाएगी.’

मोदी जी जानते हैं कि यूपी क्या चाहता है

अमित शाह ने कहा, जब भी यूपी आता हूं तो लगता है कि अपने घर आया हूं. 2013 से 2019 तक उत्तर प्रदेश में घूमा हूं. यहां मोदी जी की कई रैलियां आयोजित करवाईं. उत्तर प्रदेश की वजह से ही भाजपा की सरकार 2014 में पूर्ण बहुमत आई और उत्तर प्रदेश की वजह से ही 2019 में मोदी जी फिर आये. मोदी जी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश क्या चाहता है. 500 वर्षों से राम मंदिर के लिए संघर्ष चल रहा था. कई लोगों ने लाठी खाईं और गोली खाई. आज राम मंदिर बन रहा है. पहले कुम्भ को रोकने की बातें होती थीं लेकिन योगी जी के आने के बाद कुम्भ की जो व्यवस्था हुई वो मैंने पहले कभी नहीं देखी.

5 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम होगा: योगी

वहीं मिर्जापुर में सीएम योगी ने कहा, माता मोदी जी और अमित शाह जी को इतनी ताकत दें कि जो समस्याएं दशकों से पैदा की गईं उन समस्याओं का निदान किया जा सके. आजादी के बाद पहली बार किसी गृह मंत्री ने आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उठाया है. चाहे धार्मिक भावना से जुड़े मुद्दे हों उनके लिए भी काम किया है. साथ ही उन्होंने कहा, 5 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम होगा मोदी जी के नेतृत्व में अन्न वितरण होगा. पांच अगस्त की तारीख बहुत महत्वपूर्ण है.

असामाजिक तत्वों के अत्याचार के कारण दर – दर भटकने को मजबूर महिला साध्वी…राजनीतिक दबाव के कारण नहीं मिल रहा बेसहारा को सहारा….

मनेंद्रगढ़ :– सांसारिक जीवन को त्याग कर ईश्वर की आराधना में अपना जीवन त्यागने वाली साध्वी श्याम बाबा त्यागी के साथ असामाजिक तत्वों गजाधर मिश्रा तथा गोपाल चौधरी एवं उनके सहयोगियों द्वारा जबरजस्ती मारपीट की जाती हैं साथ ही महिला साध्वी के ऊपर केरोसीन तेल डालकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की जाती हैं। आरोपियों को इतने में ही शांति नही मिलती हैं उनके द्वारा साध्वी के समाधि स्थल,गौशाला तथा बाउंड्री वॉल को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त किया जाता है महिला को अपने ही मंदिर से बेदखल कर वहां पर गजाधर मिश्रा द्वारा अवैध कब्जा कर लिया जाता है साथ ही अपराधियो द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया है। बिलासपुर रजिस्ट्रार द्वारा किस आधार पर उक्त जमीन का नामांतरण आरोपियों के नाम पर किया गया यह भी जांच का विषय हैं। जबकि मंदिर का निर्माण स्व. भैया लाल सोनी द्वारा कराया जाता है तथा उनके द्वारा अपनी मृत्यु से पूर्व ही थाने में उपस्थित होकर मंदिर परिसर साध्वी श्याम बाबा त्यागी को लिखित आवेदन द्वारा सौपा गया था।


महिला द्वारा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाती है लेकिन आरोपियों तथा राजनीतिक दबाव के कारण साध्वी को न्याय नहीं मिल पाता हैं। साध्वी दर दर भटक रही हैं जबकि उसके समाधि स्थल एवं आश्रम में गजाधर मिश्रा और उसकी समिति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर वहां पुजारी के रूप में रह रहा हैं। साध्वी द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा साध्वी के वकील को भी खरीद लिया जाता है जिसके चलते साध्वी का केस खत्म हो जाता है। साध्वी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। जब मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संज्ञान में आता है तो मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा मामले की पुनः जांच के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

दुर्ग-भिलाई के 20 हुक्का बार में रेड: कैफे में हुक्का गुड़गुड़ाते मिले नाबालिग लड़के-लड़कियां..

दुर्ग :– दुर्ग-भिलाई में पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात छापा मारकर करीब 20 हुक्का बार-कैफे में जांच की। रेस्टोरेंट की आड़ में इन हुक्का बारों का संचालन किया जा रहा था। जब टीम ने छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में नाबालिग हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मिले। ये हुक्का बार शहर के पॉश इलाकों सुपेला, स्मृति नगर और मोहन नगर, दुर्ग और पुलगांव के क्षेत्र में हैं।

छापे के बाद फिर खुल जाते हैं

एसपी दुर्ग प्रशांत अग्रवाल को शिकायत मिली थी कि कुछ रेस्टोरेंट्स, कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। जहां पर देर रात नाबालिग पहुंचते हैं। इसके बाद छावनी, दुर्ग, भिलाई नगर क्षेत्र के आधा दर्जन थाना प्रभारियों की टीम के नेतृत्व में शनिवार देर रात दुर्ग-भिलाई में संचालित रेस्टोरेंट व कैफे में छापा मारा तो वहां कई नाबालिग लड़के-लड़कियां हुक्के का कश लगाते हुए मिले।
मौके से टीम ने लैंप, अलग-अलग फ्लेवर्ड टोबैको, कई हुक्का पाइप और कुछ जली हुई सिगड़ियां जब्त की है। पुलिस ने कुछ हुक्का बार कैफे पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें होटल फ्लोरेट, हिपस्चर कैफे भिलाई,गोल्डन सोशल कैफे दुर्ग के संचालक शामिल हैं। यहां मिले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि प्रदेश में हुक्का बार बैन हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर इन्हें चोरी-छिपे चलाया जा रहा है। यहां नियमों के विरूद्ध नशे का सामान नाबालिगों को दिया जाता है। दुर्ग-भिलाई में हमने सख्ती की कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत लगातार छापे मारे जा रहे हैं। जहां भी ऐसे नशे के सामान मिले हैं उन हुक्का कैफे में छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है। यदि कोई संचालक एक बार के बाद फिर यह काम करेगा तो उस पर आपराधिक धाराओं के तहत भी कार्रवाई करेंगे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

बाबुल सुप्रियो ने किया राजनीति छोड़ने का एलान,,, TMC बोली- राजनीति छोड़ने का ऐलान बस ‘शोले का ड्रामा’..

नई दिल्‍ली :- बाबुल सुप्रियो ने भले ही राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया हो लेकिन अभी भी उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक महकों में जुबानी जंग जारी है. बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया के जरिये संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन इस दौरान उन्‍होंने कई ऐसे सवाल छोड़ दिए, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई. अब उन्‍हें टीएमसी के कुणाल घोष और बीजेपी के दिलीप घोष की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
हालांकि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर उनको लेकर चल रही बातों पर जवाब देते हुए कहा कि अब उनके पास गाने के लिए पर्याप्‍त समय है. उन्‍होंने शनिवार देर रात एक पोस्‍ट के जरिये कहा, मुझे लेकर राजनीति दलों के बीच जिस तरह की बात कही जा रही है उसे आप सभी पढ़ें. आप सभी चीजों को अपने नजरिए से देख रहे हैं. कुछ लोगों ने अपनी संस्‍कृति के अनुसार भाषा का प्रयोग किया है.
सुप्रियो ने कहा, मैं इन सभी लोगों के सवालों का जवाब उस काम के जरिए देना चाहता हूं, जिसके लिए मुझे सांसद होने की जरूरत नहीं है. मुझे कुछ समय दीजिए, मैं जल्‍द ही गीत गाना शुरू कर दूंगा. अब मेरे पास पर्याप्त समय है. कम से कम मुझे इस तरह की अभद्र टिप्पणियों से नहीं जूझना पड़ेगा, जिससे मेरी सकारात्मक ऊर्जा की बचत होगी.
सुप्रियो की ये प्रतिक्रिया टीएमसी नेता कुणाल घोष द्वारा उनके इस्तीफे को नाटक बताए जाने के बाद आई, जिसमें कहा गया था कि लोकसभा काम कर रही है और अगर वह गंभीर थे तो उन्हें सांसद के रूप में इस्तीफा दे देना चाहिए था. घोष ने शोले के धर्मेंद्र से उनकी हरकतों की तुलना करते हुए कहा कि सुप्रियो दिल्ली के अपने नेताओं को आकर्षित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे थे, क्योंकि वह अब एक असंतुष्ट नेता हैं.
वहीं बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सुप्रियो के फैसले पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की और इसे उनका निजी फैसला बताया. हालांकि, सुप्रियो के साथ तनावपूर्ण संबंधों की चर्चा के बीच, उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट था कि वह ‘महत्वपूर्ण’ थे और इसलिए सभी ने उनकी आलोचना की.

आज का राशिफल एवं पंचांग 1अगस्त 2021, रविवार …

आज का राशिफल एवं पंचांग 1अगस्त 2021, रविवार
🌹🎯🏵️🌺🌷🔥🌸💐🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-देवदर्शन/बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में एक नारियल व आठ बादाम चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🏵️🎯🌹
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🏵️

मेष:-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको धैर्य रखना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। परिवार के लोगों का ख्याल रखें। कुसंगति से दूर रहें।मित्रों से मुलाकात होगी।
🏵️🎯🌹🌺🌷🔥🌸💐🎉

वृष:-

आपका कोई परिचित अनावश्यक काम में उलझाने की कोशिश करेगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी और की हाथों की कठपुतली न बनें ।छात्रों को कामयाबी मिलेगी। किसी मित्र के साथ समय बिता सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🌹🎯🏵️

मिथुन:-

आज आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार में किसी तरह का नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे।आपका दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
🏵️🎯🌹🌺🌷🔥🌸💐🎉

कर्क:-

आज काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी की बातों में आकर अपने करीबियों पर संदेह न करें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है।आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं । युवाओं को कैरियर से जुड़ी सूचना मिलेगी।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🌹🎯🏵️

सिंह:-

नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी।आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं।वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🏵️🎯🌹🌺🌷🔥🌸💐🎉

कन्या:-

आज का दिन तनाव में बीतेगा। किसी मित्र से आपकी बहस हो सकती है। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे।समय रहते समस्या पर ध्यान दें।छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🌹🎯🏵️

तुला:-

आज आपकी किसी सहयोगी से कुछ बातों पर असहमति हो सकती है । अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। आप नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी मित्र के पास के शहर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा।
🏵️🎯🌹🌺🌷🔥🌸💐🎉

वृश्चिक:-

अनजान लोगों से सतर्क रहें। लेनदेन सावधानी से करें। आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करना चाहिए। रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं।आत्मसंतोष होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को सोच समझकर स्वीकारें।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🌹🎯🏵️

धनु:-

आपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। यात्रा को टालें। आपका काम अच्छा चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे।
🏵️🌹🌺🌺🌷🔥🌸💐🎉

मकर:-

पारिवारिक आयोजन होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आपको कारोबार क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा।आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🌹🏵️🎯

कुंभ:-

युवाओं को लाभ होगा।आपको आज अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। धैर्य के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। तनाव दूर होगा। यात्रा पर जाएंगे।
🎯🏵️🌹🌺🌷🔥🌸💐🎉

मीन:-

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपको जो सबसे ज्यादा पसंद है वहीं काम करें। आपको कैरियर या निजी जीवन को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। छात्रों को लाभ होगा।धन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
🎉💐🌸🔥🌷🌺🌹🏵️🎯

प्लास्टिक को हाथ लगाते ही हुआ ब्लास्ट,,,चपेट में आए राहगीर को आई गंभीर चोटे…

रोहतक :- हरियाणा के रोहतक शहर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. खरावड़ गांव के पास आईएमटी एरिया में आज सुबह विस्फोट हो गया. ब्लास्ट की आवाज सुनते ही इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. ब्लास्ट की चपेट में एक राहगीर भी आ गया. विस्फोट होने से सैर करने गए राजकुमार नामक शख्स के चेहरे और हाथ पर भी गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार रोहतक-दिल्ली हाईवे पर स्थित खरावड़ गांव के नजदीक आईएमटी इलाके में आज सुबह तीन-चार ग्रामीण सैर पर निकले थे. चश्मदीदों ने बताया कि आईएमटी के खेतों में पानी के नल के पास एक संदिग्ध पॉलीथिन रखा हुआ था. सुबह सैर करने निकले राजकुमार से इसे देखा और नजदीक चला गया. राजकुमार ने जैसे ही पॉलीथिन को छूने की कोशिश की अचानक ब्लास्ट हो गया. विस्फोट में राजकुमार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल ग्रामीण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है. जांच के लिए घटनास्थल पर हरियाणा पुलिस का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया. पॉलीथिन में आखिर क्या रखा था, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है. सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ रोहतक एसपी राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त बैटरी एवं कुछ पतली तारें बरामद हुई हैं. शुरुआती जांच के अनुसार कम क्षमता का बम विस्फोट माना जा रहा है. एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि हमारी टीमें संदिग्ध सामान की जांच पड़ताल कर रही है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है. उन्होंने खुफिया जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी है।

जिले में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण,,कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

सूरजपुर:- कलेक्टर ने जारी किया आदेश छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर 12 सितम्बर 2014 के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र में खंड 5 क्रं. 1 में नवीन प्रतिस्थापित कंडिका-16 के प्रावधान अनुसार जिले में तहसीलदार, नायब तहसीलदार की पदस्थापना की संबंध में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने पूर्व में तहसीलदारो की पदस्थापना संबंधी जारी समस्त आदेश को निरस्त कर जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार का स्थानान्तरण अन्य तहसील में आगामी आदेश पर्यन्त तक किया गया है जिसमे श्री प्रतीक जायसवाल, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार भैयाथान को प्रभारी तहसीलदार सूरजपुर बनाया गया है।
इसी प्रकार सुश्री पूनम रश्मि तिग्गा, नायब तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जरही सर्किल को नायब तहसीलदार सूरजपुर, मो. इजराइल, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदार प्रेमनगर को नायब तहसीलदार सूरजपुर, श्रीमती माधुरी अचला, नायब तहसीलदार, नायब तहसीलदार भटगांव को नायब तहसीलदार पिलखा, श्री ओ.पी. सिंह नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार सूरजपुर को प्रभारी तहसीलदार भैयाथान, श्रीमती ऋतुराज सिंह, नायब तहसीलदार, नायब तहसीलदार डांडकरवा को नायब तहसीलदार भैयाथान, श्री नीरजकांत तिवारी, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख सूरजपुर को प्रभारी तहसीलदार ओड़गी, श्री अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार, नायब तहसीलदार पिलखा को नायब तहसीलदार भटगांव, श्री राधेश्याम तिर्की, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, प्रभारी तहसीलदार ओड़गी को नायब तहसीलदार डांडकरवा (प्रतापपुर), श्री तेजू प्रसाद यादव, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सूरजपुर को नायब तहसीलदार जरही सर्किल (प्रतापपुर) बनाया गया है।

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,,, पति, सास-ससुर और भांजा पहुंचे जेल…

अम्बिकापुर :- महीने भर पूर्व एक नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर आत्महत्या का कारण दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में एसडीएम व सीएसपी द्वारा की गई जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने मृतिका के पति, ससुर-सास व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोरबा निवासी शाबिया बानो 28 वर्ष की शादी 8 माह पूर्व अंबिकापुर के मायापुर निवासी रशीद हुसैन से हुई थी। इसी बीच अचानक २९ जून को शाबिया ने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पति द्वारा फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा था दोपहर में पति से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
इसकी सूचना जब नवविवाहिता के परिजनों को दी गई तो वे अंबिकापुर पहुंचे। यहां मृतिका के पिता इजराइल आलम ने आरोप लगाया था कि मेरी बेटी को दामाद व उसके परिजनों द्वारा दहेज को लेकर प्रताडि़त किया जाता था।
इस कारण उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम व सीएसपी द्वारा की गई थी।

जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर

परिजन की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति रशीद हुसैन, ससुर मुस्तफा अंसारी, सास व भांजा शमीम उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर धारा 304 (बी) के तहत जेल दाखिल कर दिया गया है।

भाई ने अपने 3 बेटों के साथ मिलकर की भाई की हत्या,,, 2 भतीजों को भी किया घायल…

अम्बिकापुर :- रमकोला थाना क्षेत्र के ग्राम छतौली में गुरुवार को जमीन विवाद में भाई व भतीजे ने मिलकर एक वृद्ध के सिर पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक के दो बेटों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौली बिजो निवासी मंगल साय 65 वर्ष का छोटा बेटा हीरा साय गुरुवार को खेत में काम कर रहा था। इसी बीच जमीन विवाद को लेकर मंगल साय का भाई जयराम पंडो व उसका बेटा चुन्नी लाल, अमृत लाल व पप्पू पंडो वहां पहुंच गए।
इसके बाद चारों हीरा साय के साथ मारपीट करने लगे। अपने बेटे के साथ मारपीट होता देख मंगल साय बीच-बचाव करने पहुंचा तो सभी आरोपी मंगल साय के ऊपर टूट पड़े।
आरोपियों ने कुदाल से मंगल साय के सिर पर जानलेवा प्रहार कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि मारपीट में मंगल साय के पुत्र हीरा साय व रवि प्रताप को भी चोटें आईं।

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन ने सभी को इलाज के लिए रमकोला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मंगल साय की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बेटों के सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज जारी है। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग 31 जुलाई 2021, शनिवार
🎯🎉💐🌸🔥🌷🌹🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/वाहन क्रय
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌹🌷🎯🔥🌸🌸💐🎉
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज के दिन अपने कौशल से कार्य को आसानी से पूरा करेंगे । आपको धन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । आपका किसी से अकारण मनमुटाव हो सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎉💐🌹🌺🌸🌷🎯🔥🏵️

वृष:-

आज का दिन शानदार रहेगा। नए काम की शुरूआत करने की योजना फलित होगी । जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। किसी मित्र की मदद से अपने रूके हुए कार्य पूरे करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
🏵️🔥🎯🌷🌸🌺🌹💐🎉

मिथुन:-

आज आप काफी तनाव में रहेंगे। क्रोध से अपना बचाव रखे। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च न करें। कारोबार में मंदी रहेगी। नई योजना या फैसला लेते समय सावधान रहें।
🎉💐🌹🌺🌸🌷🎯🔥🏵️

कर्क:-

आज संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति से लंबे समय के बाद मिलना हो सकता है।आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष को लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है।
🏵️🔥🎯🌷🌸🌺🌹💐🎉

सिंह:-

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। मित्रों से मदद मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। प्रबल लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक शांति मिलेगा।
🎉🌹🌹🌺🌸🌷🎯🔥🏵️

कन्या:-

आज आपको अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे।
🏵️🔥🎯🌷🌸🌺🌹🎉

तुला:-

आज का दिन दिक्कतों वाला हो सकता है। आज आप सावधान रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है । इस समय में आपके ऊपर किसी तरह का आरोप लग सकता है । अपने खर्चों को कम करें।
🎉🌹🌺🌸🌷🎯🔥🏵️💐

वृश्चिक:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। नए काम से लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आपको भाग्य का अधिक साथ प्राप्त नहीं होगा। इस समय में आपके परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकती हैं। खर्च ज्यादा होगा।
💐🏵️🔥🎯🌷🌺🌺🌹🎉

धनु:-

विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। आपको सामाजिक कार्यों को करने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। आज शुभ फलों की प्राप्ति होगी । स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें।
🎉🌹🌷🌷🎯🔥🏵️💐🌸

मकर:-

आज आपके सभी काम पूरे होंगे । आज के दिन आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।कर्ज की रकम वापस मिलेगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा।
🌸🏵️🔥🎯🌷🌷🌹🌺🌺

कुंभ:-

आपका भाग्य प्रबल रहेगा । जमीन या मकान खरीद सकते हैं। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कार्यों में सफलता आसानी से प्राप्त होगी। आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं ।योजनाएं बनाने के लिए आज अच्छा दिन नहीं है। नौकरी मिलेगी।
🌺🌹🌷🎯🔥🏵️🌸💐🎉

मीन:-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलेगी। अचानक विवाद हो सकता है।आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
🎉💐🌸🏵️🔥🎯🌷🌹🌺

शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से होंगी संचालित,,छठवी, सातवीं, नौवी और ग्यारहवी की कक्षायें नही होंगी संचालित…

सूरजपुर :- राज्य शासन के आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में 10 वी और 12 की कक्षायें सोमवार 2 अगस्त से संचालित होना प्रारंभ हो जायेगी। इसी तरह छठवी, सातवाँ, नौवी और ग्यारहवी को छोड़कर शेष सभी कक्षायें अर्थात कक्षा पहली से लेकर पांचवी और आठवी की कक्षायें भी 2 अगस्त 2021 से संचालित होगी। ये सभी कक्षायें उन जिलों में प्रारंभ की जा रही हैं जिनमें कोरोना पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों में एक प्रतिशत हो राज्य शासन के निर्णय अनुसार सभी प्रायमरी स्कूलों में कक्षा पहिली से लेकर पांचवी तक तथा मिडिल स्कूलों में कक्षा आठवीं संचालन के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत तथा स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। किन्तु हाई हा.से. स्कूलों में 10 वीं और 12 कक्षायें संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों सहित पालक समिति की अनुशंसा की आवश्यक नहीं होगी सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग और आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार वर्तमान में छठवीं, सातवी, नौवीं और ग्यारहवीं की ऑफलाईन कक्षायें प्रारंभ नहीं की जा रही हैं भविष्य में इन कक्षाओं को संचालित करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी दर में निरंतर संभावित गिरावट और उसके प्रसार के सम्यक आकलन पश्चात यथासमय लिया जायेगा।
राज्य में इन ऑफलाइन (प्रत्यक्ष रूप से संचालित) कक्षाओं के अलावा सभी स्तर की ऑनलाइन कक्षायें पूर्व की भाँति संचालित होती रहेगी।

अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

कुनकुरी :- जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटिया में रहने वाले 55 वर्षीय ग्रामीण ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा हैं की मामला करीब 2 से 3 बजे के बीच घटित हुई हैं। ग्रामीण की पहचान साधु विश्वकर्मा आत्मज फिरू राम के रूप में हुई हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका हैं।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी हैं। न्यूज लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुंच पाई हैं। पुलिस के आने के बाद ही शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही हो पाएगी।

3 ASI समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले,,,शहरी क्षेत्रों से हुए ग्रामीण क्षेत्रों में तबादले….

अम्बिकापुर :- सरगुजा जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये है। सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले ने तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने 3 ASI समेत 38 आरक्षकों का ट्रांसफर किया है। यह तबादला लंबे समय से शहरी क्षेत्रों में डटे हुए पुलिस्कर्मियो का किया गया हैं जिन्हे अब शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है।

CBSE 12वीं बोर्ड के रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे किए जाएंगे जारी,, 30:30:40 के फॉर्मूले के आधार पर तय होंगे मार्क्स…

नई दिल्ली :- CBSE आज दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
छात्र CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सिपाही ने लड़के को बुरी तरह पीटा,,हुई मौत तो लाश को नहर में फेंक दिया….

नई दिल्ली:- पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कत्ल के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, एक लापता शख्स की तलाश के दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा. जिसमें न्यू अशोक नगर थाने का सिपाही मोनू सिरोही एक लड़के को बुरी तरह पीट रहा है, जिसके बाद घायल लड़के को कांस्टेबल मोनू अपने दोस्तों के साथ उसे कार में डालता दिखाई दे रहा है. बाद में उस शख्स की पहचान लापता शख्स अजित के रूप में हुई. अजित दिल्ली के कोंडली इलाके का रहने वाला है.
13 जून को अजित के परिजनों ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. आरोप है कि एसएचओ ने ना तो किडनेपिंग का मुकदमा दर्ज किया और जांच में भी लापरवाही बरती जिसके बाद एसएचओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल मोनू सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है.
मोनू ने खुलासा किया कि उसने अजित को अपने साथियों के साथ बुरी तरह पीटा था जिससे उसकी मौत हो गयी थी. पकड़े जाने के डर से कांस्टेबल मोनू ने लाश को अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में मुरादनगर की गंग नगर में ठिकाने लगा दिया.

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 जुलाई 2021, शुक्रवार
💐💐💐💐💐🎉🎉🎉🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-अमृतयोग/भद्रा/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र व चुनरी अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🏵️🌷🌸🌺🔥🎉🌹💐
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹
मेष:-

आज आपको मित्रों की मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में प्रगति होगी। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है।कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी।
🏵️🌷💐🌹🌸🌺🔥🔥🎉

वृष:-

आज किसी का काम को लेकर असमंजस में रहेंगे।साझेदारों पर नजर रखें। आज आप किसी घटना को लेकर अनजाने भय से गुजरेंगे। आपको सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। किसी की बातों में न आएं। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉🔥🌺🌸🌹💐🌷🏵️🎯

मिथुन:-

आज कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।आपको कारोबार के क्षेत्र में कुछ नुकसान उठाना पड सकता है। नए विचार आएंगे। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारियों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
🎯🏵️🌷💐🌹🌸🌺🔥🎉

कर्क:-

आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। निजी बातें हर किसी से शेयर न करें। नई जानकारी मिलेगी।
🎉🔥🌺🌸🌹💐🌷🏵️🎯

सिंह:-

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहे। पैतृक मामले सुलझेंगे। आज आप धार्मिक कार्य कर सकते हैं। आज धन लाभ होने की संभावना है।
🎯🏵️🌷💐🌹🌸🌺🔥🎉

कन्या:-

आज का दिन सकारात्मक रूप से बीतेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकते है। नई योजनाएं बनेंगी। किसी से मतभेद हो सकता है। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
🎉🔥🌺🌸🌹💐🌷🏵️🎯

तुला:-

आज आप पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी आज आपको क्षमता के अनुसार कामयाबी प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा करने से बचें।
🎯🏵️🌷💐🌹🌸🌺🔥🎉

वृश्चिक:-

आज आपको किसी के कार्य के पूरा नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। निवेश को टालें। सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार में प्रगति होगी।
🎉🔥🌺🌸💐🌷🏵️🏵️🎯

धनु:-

आज आप को रिश्तेदारों से जरूरी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र में भी नुकसान उठाना पड सकता है। छात्रों काे मेहनत का फल मिलेगा।गैरजरूरी कार्यों में खर्च कर सकते हैं।
🎯🏵️🌷💐🌸🌺🔥🎉🌹

मकर:-

आज सावधान रहें। कुछ अप्रिय घटना हो सकती है। आज अच्छे कामों पर आपका धन खर्च होगा।दफ्तर में अफसरों से मुलाकात हो सकती है। पदोन्नति की सूचना मिलेगी। आपको धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
🌹🎉🔥🌺🌸💐🌷🏵️🎯

कुंभ:-

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम को टालें। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा।
🎯🏵️🌷💐🌸🌺🔥🎉🌹

मीन:-

आज आपको बेहतर कामयाबी मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। निवेश को लेकर जानकारों से सलाह जरूर लें।जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। उधार देने से बचें। आज आपको लाभ होगा।
🌹🎉🔥🌺🌸🌷🌷🏵️🎯

स्त्री प्रबल फाउंडेशन ने किया पोड़ी थाना प्रभारी व उनके पूरे टीम का सम्मान…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया / चिरिमिरी :-
प्रबल स्त्री फाउंडेशन की तरफ से आज चिरमिरी पोड़ी के थाना प्रभारी श्री सुनील सिंह जी और उनकी पुरी टीम का सम्मान करते हुये आभार व्यक्त किया गया, पोड़ी थाना टीम जिन्होंने नाबालिग लड़की को उत्तरप्रदेश से बरामद किया वो भी एक महिने के ही अंदर, इस दौरान टीम बाड़ के भी चपेट मे आये। प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने सभी पुलिसकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही उनका आभार भी व्यक्त किया। साथ ही साथ प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने सभी पुलिस वालो को देश के रियल हीरोज़ से नवाजा।
थाना प्रभारी और टीम के साथ बैठकर लोगो को पास्को एक्ट और कानून को लेकर जागरुकता बेहद जरुरी है, नाबालिग बच्चे बिना कुछ सोचे समझे गलत कदम उठाते है, इस विषय पर गहन चर्चा की गयी और आगे लोगो को जागरूक करने के लिए प्रबल स्त्री फाउंडेशन जल्दी ही मैदान में उतरेगा,प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य है महिलाओं और बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, जागरूक बने ताकि अपराधो को होने से पहले रोका जा सके। डा. रश्मि सोनकर, शिला सिंह और प्रतिमा प्रसाद मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

अम्बिकापुर : वर्चुअल फैशन नामक फर्जी कंपनी बनाकर युवकों से लाखो की ठगी…

अम्बिकापुर :- शहर के नवापारा इलाके में वर्चुअल फैशन नामक एक मॉर्केटिंग कंपनी द्वारा कई युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का मामला तब सामने आया जब ठगी के शिकार एक युवक ने पुलिस में जाकर अपने साथ हुए ठगी की शिकायत की। अंबिकापुर निवासी शहबाज अंसारी ने अपने शिकायत में बताया की उसने कंपनी में 45 हजार रुपए जमा किए थे जिसके बाद वह इस कंपनी से जुड़ गया था। कंपनी द्वारा युवाओं को कपड़े की मॉकेटिंग के लिए जोड़ा गया था। कंपनी द्वारा युवाओं से अमानत राशि के रूप में 35 से 45 हजार जमा कराकर कुछ कपड़े बेचने को कहा गया था। युवाओं को अपने नीचे 5 और लोगो को जोड़ने पर कमीशन के रूप में राशि देने की बात बताई। इसी तरह कंपनी द्वारा कई अन्य युवक-युवतियो को कंपनी से जोड़ा था और इनसे लाखों रुपए जमा कराया गया। जिसके बाद कंपनी आफिस बंद कर वहां से चली गई।

error: Content is protected !!