Home Blog Page 217

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,,, जाने आज के अपने राशिफल में..

आज का राशिफल एवं पंचांग 6 अगस्त 2021, शुक्रवार
🌸🌷🌹🏵️🌺🎉💐🎯🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदषी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में शिवलिंग का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🎯💐🎉🌹🌺🏵️🌸🌷
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹

मेष:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। लेनदेन सावधानीसे करें। जिम्मेदारी पूरी होने से अच्छा महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि मिलेगी। कैरियर से जुड़े फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है।
🔥🎯💐🎉🏵️🌹🌹🌷🌸

वृष:-

आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा।काम समय पर होने की संभावना है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष को सफलता मिलने पर प्रसन्न रहेंगे।
🌸🌷🌹🏵️🎉🎯🔥🌺🌺

मिथुन:-

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आज आपको धन लाभ होगा। आत्मविश्वास उच्च शिखर पर रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। लाइफ पार्टनर से आपको शुभ सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से आपके रिश्ते मधुर होंगे।
🌺🔥🎯🎉🏵️🌷🌸🌸💐

कर्क:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कारोबार में कामयाबी मिलेगी। जोखिम न लें। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। जरूरी काम के सिससिले में बाहर जा सकते हैं।आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। अज्ञात लोगों पर तत्काल भरोसा न करें।
💐🌸🌷🏵️🎯🎯🔥🌺🌹

सिंह:-

आज यात्रा को टालें। आज का दिन कुछ चिंता में बीतेगा। आज महत्वपूर्ण फैसले न लें। आज सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। काम में रूकावट आ सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा।
🌹🌺🎯🏵️🌷🌸🌸💐🎉

कन्या:-

आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा।यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। भारी मशीनरी से जुड़े कार्यों को सावधानी से करें। निवेश कर सकते हैं आज धन लाभ होगा।
🎉💐🌷🏵️🎯🎯🌺🌹🔥

तुला;-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। उधार को टालें। विरोधी शांत रहेंगे। दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।
🔥🌹🌺🎯🏵️🌷💐🎉🌸

वृश्चिक:-

आज पारिवारिक कार्यों के अलावा दफ्तर में भी जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार की दिक्कत दूर होगी।
🌸🎉💐🌷🎯🌺🌺🌹🔥

धनु:-

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे।कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। जोखिम न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी रिश्तेदार के यहां से खुशखबरी मिलेगी।
🔥🌹🌺🎯💐🎉🌸🌸🏵️

मकर:-

कारोबार की मंदी दूर होगी। आज आप काफी खुश रहेंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।समाज में आपकी सराहना होगी। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। आपको कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।
🌸🌸💐💐🎯🌺🔥🔥🌷

कुंभ:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य रूके रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है।आपकी योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर बाहर जा सकते हैं।
🌷🔥🎯🎯🌸🏵️🎉🌹🌹

मीन:-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कौशल बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।युवाओं को लाभ होगा। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है।
🌹🎉🏵️🌸🎯🔥🌷🌺💐

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक कुनकुरी मंडल में संपन्न …

कुनकुरी :– भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक आज कुनकुरी मंडल में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके साथ ही स्वर्गीय श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव जी के चित्र पर उनके जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा कुनकुरी माननीय श्रीनायक मिश्रा, जिला अध्यक्ष भाजयुमो माननीय श्री अमन शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो माननीय श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मुनेश्वर केसर, जिला भाजयुमो के मण्डल प्रभारी सत्यम सिंह, जिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता श्री संकेत साय, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी संदीप सोनी, भाजयुमो मंडल कुनकुरी अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा, भाजयुमो महामंत्री मंडल कुनकुरी श्री बॉबी ताम्रकार, भाजयुमो कुनकुरी मंडल के समस्त पदाधिकारी एवम अन्य अतिथि गण शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र यादव ने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ता निस्वार्थ होकर एकजुट होकर कार्य करें तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर भाजपा के आदर्शों का अनुशरण करते हुए पार्टी के लिए कार्य करना है। जिला अध्यक्ष भाजयुमो माननीय श्री अमन शर्मा जी ने कहा कि आने वाले चुनाव में एकजुट होकर कार्य करना है तथा 1 बूथ 20 यूथ के लक्ष्य को पूरा करना है ।

विधायक बृहस्पत सिंह आदिवासी समाज से माँगे माफी – इन्दर भगत

अम्बिकापुर :– जनजाति गौरव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता इन्दर भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर रामानुजगंज – बलरामपुर विधायक बृहस्पत सिंह की टिप्पणी “सरगुजा के अँगूठा छाप आदिवासी” पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होनें टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि विधायक बृहस्पत सिंह आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। इस बार उन्होंने सरगुजा के आदिवासी समाज को अपमानित करने का काम किया है, जिस पर सरगुजा के आदिवासी समाज को कड़ी आपत्ति है एवं समाज का बहुत बड़ा वर्ग मर्माहत महसूस कर रहा है।
आदिवासी बाहुल्य सरगुजा वनांचल क्षेत्र से अखिल भारतीय परीक्षाओं, राज्य प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, उच्च शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में आदिवासी अपनी अप्रतिम उपलब्धियों से गौरवान्वित है एवं अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करता है। यही नहीं सामाजिक समरसता में अपने आदर्श कार्य-व्यवहार के माध्यम से नए – नए आयाम गढ़ रहा है ऐसे सृजनशील, प्रगतिशील, दूरदर्शी, समाज के बारे में क्षुद्र बयानबाजी समाज के गौरव को धूमिल करना ही होगा। वे आदिवासी समाज पर ओछी टिप्पणी कर स्वयं अपने ऊपर कई तरह के प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहें हैं।
रामानुजगंज – बलरामपुर विधानसभा सीट जिसमें वे स्वयं विधायक हैं, आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है, जिसमें सबसे अधिक मतदाता आदिवासी हैं, उनके विश्वास की हत्या कर रहें है। विधायक जैसे सम्मानीय पद में बैठे व्यक्ति का इस प्रकार का बेतुका बयान आदिवासी समाज में स्थापित शांति – सौहाद्रपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का काम करेगा, जिसके जिम्मेदार स्वयं बृहस्पत सिंह होंगे। आदिवासी समाज से माफी माँगकर खेद व्यक्त करना उनकी सामजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी बनती है। यही घटनाक्रम का सुखद पटाक्षेप होगा।

सूरजपुर में 12 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित,, सभी बच्चे प्राइमरी और मिडिल स्कूल के,, बलरामपुर में भी मोहल्ला क्लास के 3 बच्चे हुए पॉजिटिव…

सुरजपुर :– छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना संक्रमण ने बच्चों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सूरजपुर में 12 बच्चे संक्रमित मिले हैं। सभी बच्चे प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हैं। वहीं बलरामपुर में भी मोहल्ला क्लास के 3 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी बच्चे अलग-अलग गांवों के हैं। इसके बाद पंचायत स्तर से स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
सूरजपुर के केरता में मिडिल और प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की बुधवार को जांच की गई। इसमें दोनों स्कूलों के 6-6 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर ब्लॉक के मितगई व बरवाही पंचायत में चल रहे मोहल्ला क्लास में 3 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद सभी बच्चों और उनके परिजनों की भी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

दो दिन में 27 बच्चे स्कूल में संक्रमित मिल चुके

दो दिन में ही प्रदेश के स्कूलों में 27 बच्चे पॉजिटिव मिल चुके हैं। खास बात यह है कि यह सभी बच्चे कोरबा, बलरामपुर और सूरजपुर जिले के हैं। एक दिन पहले ही सूरजपुर के केरता स्थित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के 3 स्टूडेंट संक्रमित मिले थे। वहीं बलरामपुर में भी 7वीं क्लास का एक बच्चा और कोरबा में मोहल्ला क्लास के 8 बच्चे संक्रमित मिले थे।

सभी स्कूलों में बच्चों का कोविड टेस्ट शुरू किया गया

बच्चों में संक्रमण को देखते हुए तीसरी लहर का डर और विशेषज्ञों की आशंका को बल मिलने लगा है। इसे देखते हुए सभी स्कूलों में बच्चों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। सूरजपुर जिले के CMHO डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि कोविड टेस्ट के लिए जिले में 3 हजार से अधिक एंटीजन टेस्ट किट हैं। जो बच्चे संक्रमित मिले हैं, उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

रवि दहिया ने कुश्ती में जीता रजत, पूनिया के हाथ से फिसला कांस्य..

रवि कुमार दहिया गुरुवार 57 किलोग्राम फ़्री स्टाइल कुश्ती के फ़ाइनल में रूसी ओलंपिक समिति के पहलवान ज़ोर उगुएव से 7-4 से हारे. तो वहीं 86 किलोवर्ग फ़्री स्टाइल कुश्ती में पूनिया यूरोपीय देश सैन मारिनो के पहलवान माइल्स अमीन से हारे.
57 किलोग्राम फ़्री स्टाइल कुश्ती के फ़ाइनल के पहले हाफ की शुरुआत रवि के दो अंक गंवाने के साथ हुई. रवि ने जल्द ही बराबरी कर ली लेकिन रूसी ओलंपिक समिति के पहलवान पहले हाफ में 4-2 से आगे रहे. दूसरे हाफ में भी रवि केवल दो ही अंक बना पाए. वहीं ज़ोर उगुएव ने तीन अंक बनाए और मुक़ाबला 7-4 से जीत लिया।
पूनिया के सामने कांस्य पदक के मुक़ाबले में रेपचेज में बेलारूस के अली शाबानाउ को 2-0 से हरा कर पहुंचे माइल्स अमीन थे.

ओलंपिक में 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल,,,जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया..

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।
दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने जर्मनी को कोई मौका नहीं दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है। ये दिन हर भारतीय के जेहन में हमेशा मौजूद रहेगा। टीम इंडिया को ब्रॉन्ज घर लाने के लिए बधाई। उन्होंने हमारे देश के युवाओं को नई उम्मीद दी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

आज का दिन लेकर आया हैं आपके लिए क्या खास,,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…..

आज का राशिफल एवं पंचांग 5 अगस्त 2021, गुरुवार
🌷🌸💐💐🎉🎯🌹🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को स्वर्ण भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺🌹🎯🎉💐🌸🌷🔥
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लें।
🌸🔥🌷💐🎉🎯🌹🌺🏵️

वृष:-

संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर में बड़ी योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों से आपके संबंध अच्छे होंगे। आज छात्रों को सफलता मिलेगी। महिला वर्ग से लाभ मिलेगा।
🏵️🌺🌹🎯🎉💐🌷🔥🌸

मिथुन:-

व्यवसाय ठीक रहेगा। आपको आर्थिक उन्नति के मौके मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आज आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज बड़े फैसले लेने के लिए अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण योजना के आप हिस्सेदार हो सकते हैं। सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
🌸🔥🌷💐🎉🌹🌹🌺🏵️

कर्क:-

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपका काम बढ़ेगा। रिश्तेदारों के यहां से खुशखबरी मिल सकती है। नए काम में निवेश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। घर में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है।
🏵️🌺🌹🎉💐🌷🔥🌸🎯

सिंह:-

आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। आप कामकाज ठीक चलेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी।ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी।
🎯🌸🔥🌷💐🎉🌹🌺🏵️

कन्या:-

आपकी दिक्कतें आज दूर होने की संभावना है। नए काम से आपको लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगा।आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपको सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
🏵️🌺🌹🎉💐🌷🔥🎯🎯

तुला:-

आज किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🎯🔥🌷💐🎉🌹🌺🏵️🌸

वृश्चिक:-

आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। आज काम का दबाव कम होने से बेहद अच्छा महसूस करेंगे। किसी से मतभेद दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी।
🌸🏵️🌺🌹🎉💐🌷🔥🎯

धनु:-

आज आप जरूरत के अनुसार कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।जोड़ों का दर्द उभर सकता है। माता-पिता की सेवा करें। शांति मिलेगी।वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।
🎯🔥🌷💐🎉🌹🌺🏵️🌸

मकर:-

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आप अपने काम से बेहद संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।पुरानी यादें ताजा करेंगे। कुछ नयापन महसूस होगा।
🌸🏵️🌺🌹🎉💐🌷🔥🎯

कुंभ:-

आज किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपको आज तनाव लेने से बचना होगा। अपने काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है।
🎯🔥🌷💐🎉🌹🌺🏵️🌸

मीन:-

आज आपको अपनी निजी बात किसी से कहने से बचना होगा। आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। समय पर आपके काम पूरे होंगे।
🌸🏵️🌺🌹🎉💐🔥🎯🎯

पुलिस ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन,,,इस बार भी नही होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम…

अम्बिकापुर :– 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन अमिकपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में होगा। इस बार भी कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षा में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित तैयारी बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कलेक्टर ने बताया कि कोविड 19 के रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूली बच्चो द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकी का आयोजन नही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जीका स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियी को समानित किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय गरिमामय आयोजन की तैयारी हेतु सम्बधित विभाग के अधिकारियो को दायित्व सौंपते हुए समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस ग्राउण्ड पुलिस लाईन अम्बिकापुर में आयोजित करने हेतु परेड ग्राउण्ड की तैयारी, मुरमीकरण, बेरिकेटिंग, मंच की सजावट, माईक, पोडिएम, कबूतर, पुष्पगुच्छ एवं गुब्बारे की व्यवस्था, मंच संचालन, झण्डे की व्यवस्था, पेयजल, स्वल्पाहार, चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड, आमंत्रण कार्ड, मुख्य अतिथियों का स्वागत, पण्डाल एवं कुर्सी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पुरस्कार व्यवस्था, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, मिष्ठान्न वितरण, स्वागत द्वार सहित अन्य कार्यो के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु समारोह स्थल पुलिस ग्राउण्ड पुलिस लाईन मैदान के सभी प्रवेश द्वारों में थर्मल स्कैनर एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा है।

35 साल की महिला को हुआ 17 साल के लड़के से प्यार,,,शादी से इंकार करने पर दुष्कर्म का केस कराया दर्ज….

जशपुर :– जशपुर जिले से एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आई है जिसमे एक 35 साल की महिला को 17 साल के लड़के से प्यार हो जाता है दोनों के बीच 6 महीने तक अफेयर भी चलता है। जिसके बाद लड़का महिला से शादी करने से इंकार कर देता हैं और महिला द्वारा बगीचा थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केश भी दर्ज करा दिया जाता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला का दिसंबर 2020 में सरगुजा के 17 साल के किशोर से मोबाइल पर संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उससे रुपए भी लिए। महिला जब भी उससे शादी की बात कहती तो लड़का टाल जाता। फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़के ने बात करना बंद कर दिया। बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क करता है और महिला को बताता है कि वह जिससे बात करती थी उस लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह उसी लड़के का छोटा भाई है। इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला से छोटा भाई बनकर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला को रिश्तेदारों से जानकारी मिलती है कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा हैं और वह जीवित हैं। महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई और FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने पांचवें दिन निकाली लाश..

सिमडेगा :– झारखंड के सिमडेगा जिले से बड़ी खबर आई है। जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के लोम्बोई पंचायत अंतर्गत करमापानी निवासी जगदीश गंगेश्वर ने अपनी पत्नी बासमती देवी (30) की पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नही, हत्या के बाद पत्नी के शव को भी छुपा दिया। थाना प्रभारी फिलिप मिंज ने बताया कि अभियुक्त ने गत शुक्रवार को दिन में अपनी पत्नी की हत्या कर ससुराल वालों को सूचित किया कि बासमती देवी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद महिला के पिता शहरु साय टिंनगिना इंदटोली निवासी ने दामाद के घर जाकर देखा। वहां उनकी बेटी मृत पड़ी थी और मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे।
तब उन्हें संदेश हुआ। इसके बाद मृतका के पिता शहरू साय अपने गांव वालों को सूचना देने गए। उसके जाने के बाद उनके दामाद जगदीश गंगेश्वर ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को अपने घर से 5 किमी दूर तेलाजंजी नदी किनारे बालू में दफन कर दिया। जब मृतका के पिता पुनः अपने गांव वालों के साथ दामाद के घर पहुंचे, तब बेटी का शव घर से गायब पाया। इसके बाद मृतका के पिता ने गांव के बुद्धिजीवियों के समझाने के बाद सोमवार को जलडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी कड़ी में पता चला कि अभियुक्त करमापानी गिरजाटोली स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में गिरफ्तारी के डर से छि‍पा हुआ है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र से पुलिस ने आरोपी को सोमवार की रात गिरफ्तार किया और थाना ले आई। इसके बाद मंगलवार को अभियुक्त की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट खगेन महतो एवं जलडेगा थाना प्रभारी की उपस्थिति में दफन किए गए शव को गड्ढे से निकाला गया।
पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को धारा 302 हत्या करने एवं धारा 201 साक्ष्य छुपाने के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका बासमती देवी चार माह की गर्भवती थी। उसकी दो पुत्री होलिका कुमारी (5) एवं पूर्णिमा कुमारी (3) है।

आज का राशिफल एवं पंचांग 4 अगस्त 2021…

आज का राशिफल एवं पंचांग 4 अगस्त 2021, बुधवार
🏵️🌺🌹🎯🎉💐🌸🔥🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-कामदा एकादशी व्रत (सर्वे.)/जातकर्म/ नामकरण मु.
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को हरे फल सहित कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷🔥🌸💐🏵️🎯🌹🌺🎉
आज का राशिफल
🌺🎯🌹🌺🏵️

मेष:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। नया अवसर मिलेगा। छात्र खुश रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
🏵️🎯🌹🌺🌷🔥🌸🎉💐

वृष:-

आज कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधान। जोखिम से जुड़े काम करने से बचें। निवेश को टालें। यात्रा से लाभ होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आज कर्ज देने से बचें। निवेश कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी।
🎉🎉🌸🔥🌺🌺🎯🎯🏵️

मिथुन:-

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी कार्य को लेकर अधीरता न दिखाएं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में आपके काम से अफसर प्रभावित होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। जमीन या मकान खऱीदने का विचार कर सकते हैं। सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। नौकरी मिल सकती है।
🏵️🎯🌺🔥🎉💐🌷🌹🌹

कर्क:-

आज दुखद सूचना मिल सकती है। अधिक खर्च होने से मासिक बजट प्रभावित होगा। उधार की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य्थल पर कुछ दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। सेहत ठीक रहेगी।
🌹🌷💐🎉🔥🎯🏵️🏵️🌸

सिंह:-

आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार से जुड़े कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। किसी रिश्तेदार से मतभेद होने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन में तालमेल रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम न लें।
🌸🎯🔥🔥🎉💐🌷🌹🌺

कन्या:-

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धनलाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधान रखें। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी की सेहत के चलते चिंता हो सकती है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी।
🌺🌹🌷💐🎉🔥🎯🌸🏵️

तुला:-

आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।। यथासंभव दान आदि कार्य करें। आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵️🌸🎯🔥🎉🌷🌷🌹🌺

वृश्चिक:-

मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने कौशल से लोगों प्रभावित कर पाएंगे। निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने के दौरान बेहद सतर्क रहें। आज यात्रा को टालें। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आज कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी।
🌺🌷🎉🎉🔥🎯🌸🏵️💐

धनु:-

आज कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। कर्ज देते समय लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। निवेश से जुड़े कार्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।
💐🏵️🎯🎯🎉🌷🌺🌹🌹

मकर:-

आज रिश्ते की सूचना मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।व्यवसाय को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी से तालमेल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।। संतानपक्ष की दिक्कत दूर होगी।
🌹🌷🌷🎯🏵️🏵️💐🌸🔥

कुंभ:-

आज कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का सामना करेंगे। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी।कारोबार में लाभ होगा।धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी।
🔥🌸💐🏵️🎯🌹🌺🌺🎉

मीन:-

आज विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। युवाओं को अवसर मिलेगा। किसी विवाद में शामिल होने से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।उधार की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉🌺🌹🎯🏵️💐🌸🔥🌷

भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 4 अगस्त को

अम्बिकापुर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 4 अगस्त बुधवार को संकल्प भवन अम्बिकापुर में आयोजित की गयी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री हर्ष जायसवाल ने बताया कि भाजयुमो जिला कार्यसमिति की यह बैठक भाजयुमो प्रदेश मंत्री व सरगुजा जिला प्रभारी जितेन्द्र देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,भाजपा वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, अनुराग सिंहदेव, प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, अम्बिकेश केशरी, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, संजय सोनी, मधुसूदन शुक्ला, उपस्थित रहेंगे। यह बैठक जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में भाजयुमो के समस्त जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे तथा कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रतापपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

सौरभ साहू/सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता के सख्त कदम के बाद आज फिर नशीली दवाओं के कारोबारी पकड़े गए हैं प्रतापपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है बाइक से नशीली दवाओं का परिवहन किया जा रहा था जिसे पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया है।। अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के सख्त निर्देश पर नशीली कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में बीते रविवार को थाना प्रतापपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम लोलकी जोड़ा सरईपारा में घेराबंदी कर थाना चंदौरा क्षेत्र के मोहम्मद जाहीद खान व धर्मपाल सिंह को हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सहित पकड़ा जिनके कब्जे से 91 नग कोडेक्स नशीला कफ सिरप जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत 55 हजार रूपये है। पुलिस ने नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए दोनों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

अवैध नशीली दवाइयों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सौरभ कुमार साहू /- सूरजपुर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को जानकारी मिली कि जिला कोरिया की ओर से स्वीफ्ट कार में कुछ लोग नशीली दवाई लेकर सूरजपुर की ओर आ रहे है। पुलिस अधीक्षक ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस की ज्वाईंट टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।।

ज्वाईन्ट टीम के द्वारा कमलपुर चौक धनेशपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर एक स्वीफ्ट डिजायर कार को रोकवाया जिसमें जिला कोरिया के सब्बीर अहमद, अयाज खान व तारीक अहमद मिले जिनके कब्जे से 50 नग रिलेक्स कॉफ कफ सिरप एवं स्पास्मो टेबलेट 696 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत 50 हजार रूपये है। पुलिस ने नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सीजी 29 ए 0251 जप्त करते हुए तीनों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने कहां की जिले में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्व कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यो की सूचना हम तक पहुंचाए निश्चित तौर पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

क्या कैग की रिपोर्ट सरकार की असफलता का प्रमाण : अभिषेक शर्मा

अंबिकापुर :– भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अग्रवाल जी के निर्देशन में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जिला सह कोषाध्यक्ष भाजपा सरगुजा श्री अभिषेक शर्मा अधिवक्ता टैक्स ने कैग की रिपोर्ट के आधार पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
बड़ी निराशा की बात है राज्य सरकार के प्रवक्ता व् सीनियर मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे जी ने कैग के रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा की राज्य की आय में कमी का कारण कोरोना है ।
जबकि यह रिपोर्ट कोरोना के पहले के आकडे बता रही है यह रिपोर्ट वर्ष 31.03.2020 तक की स्थिति बताती है कोरोना का पहला केस छत्तीसगढ़ में मार्च 2020 में आया था ।
सरकार की ऐसी बयानबाज़ी से क्या अंदाज़ा लगाया जा सकता है
कैग द्वारा प्रस्तुत यह रिपोर्ट राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की गयी वित्तीय अनियमिताओ का जीता जागता प्रमाण प्रस्तुत कर रही है और यह संकेत करती है की छत्तीसगढ़ दिवालिया होने की दिशा में कदम रख चुका है
बजट की राशि खर्च व् सरेंडर न कर पाना , 36 में से 24 वादे पूरा करने का झूठा दावा करने वाली,विकास के बड़े बड़े झूठे दावे करने वाली ,हर मामले में खुद को बेहतर बताने वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य के बजट में से 21,334.80 करोड़ रु. खर्च ही नही कर सकी और तो और इसमें से 1527.05 करोड़ न खर्च किये ,न सरेंडर किये यह राशि लैप्स हो गयी.
किसी एक विभाग में पैसो को इस्तेमाल न हो तो समय पर इसे सरेंडर करने से जरुरत के आधार पर इसे उपयोग किया जा सकता है परन्तु सरकार इस मामले में पूरी तरह फेल रही.

सरकार रेवेन्यु डेफिसिट में जो आज तक कभी नही हुआ
छत्तीसगढ़ बंनने के यह पहली बार हुआ है की राज्य 9,608.61 करोड़ रु के राजस्व घाटे में रहा है
इससे पहले भाजपा सरकार में प्रदेश वर्ष 15-16 में 2,366.65 करोड़ वर्ष 16-17 में 5,520,.65 करोड़ 17-18 में 3,417.32 करोड़ के रेवेन्यु सरप्लस में रहा लेकिन इस सरकार ने आते ही घाटे का रिकॉर्ड कायम कर लिया.
उल्लेखनीय है कि राजस्व व्यय , अगर राजस्व आय से बढ़ जाये तो उससे होने वाले घाटे को राजस्व घाटा कहा जाता है.
फिश्कल डेफिसिट (वित्तीय घाटे ने सारी सीमाए पार की )
राज्य ने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा वितीय घाटा दर्ज किया है वर्ष 19-20 में वित्तीय घाटा 17,969.55 करोड़ हुआ है एफआरबीएम एक्ट के हिसाब से यह राज्य की जीएसडीपी का 3.5% से ज्यादा नही होना चाहिए लेकिन यह 5.46% तक जा पंहुचा है
इससे पहले भाजपा सरकार में वित्तीय घाटा वर्ष 15-16 में 4573.71(2.03%) करोड़ वर्ष
16-17 में 4047.27 करोड़(1.61%) 17-18 में 6810.32(2.73%) करोड़ मात्र रहा व् कभी भी तय सीमाओ से बाहर नही गया.
पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 19-20 में राज्य की राजस्व आय बढने की बजाय 1226.23 करोड़ रु घटी है जबकि राजस्व व्यय 9066.14 करोड़ बढ़ा है जो की प्रदेश की आर्थिक बदहाली को बताने काफी है
किसी भी प्रदेश के विकास के लिए पुजीगत व्यय करना अति आवश्यक है आश्चर्य की बात है विकास के दावे करने वाली सरकार इस मामले में भी फिस्सडी साबित हुई है पिछले दो वर्षो में पूंजीगत व्यय में 1098 करोड़ व् 337 करोड़ की कमी देखी गयी है वर्ष 2019-20 में मात्र 8,622 करोड़ का पूजीगत व्यय किया गया था जोकि अनुमानित किये जाने वाले खर्च से 30% कम है
सरकार द्वारा निवेश करने में रिटर्न व् कर्ज लेने की लागत में अंतर बढ़ा
सरकार ने कुल 7265.79 करोड़ निवेश किये जिसमे रिटर्न मात्र .03% रहा जबकि कर्ज लेने पर औसत खर्चा 6.83 % रहा.
नकद राशि का उपयोग न कर सकी सरकार
एक तरफ राज्य ने ब्याज के तौर पर हजारो करोड़ का भुगतान किया वही सरकार के पास कैश बैलेंस 11,396, करोड़ पड़ा रहा,इसका मतलब निकाला जा सकता है की आपके घर में पैसे है लेकिन आप बैंक से लोन लेके ब्याज भर के दिवालिया होने की इच्छा रखते है यह सरकार के बेहद ख़राब वित्तीय प्रबन्धन की कहानी बयान करता है.
बिना अनुमति के खर्चा
केवल वर्ष 19-20 में राज्य सरकार ने 6682.69 करोड़ स्टेट लेजिस्लेचर की अनुमति से ज्यादा खर्च किया जबकि वर्ष 2000 से 2019 तक इस प्रकार के खर्चो का कुल योग 3261.83 करोड़ है अधूरे काम अधूरे रहने से उनकी लागत बदने से बढ़ा नुक्सान
ऐसे 145 प्रोजेक्ट है जिन्हें वर्ष 2020 तक पूर्ण किया जाना था परन्तु राज्य सरकार पूर्ण न कर सकी
51 प्रोजेक्ट्स की बड़ी हुई अनुमानित लागत 2,496.7 करोड़ है
अपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कोई काम न करने से छत्तीसगढ़ सरकार को हजारो करोड़ रु ली अतिरिक्त लागत लगेगी जो प्रदेश की जनता की खून पसीने की कमाई को पानी में बहाने जैसा है
आप सभी भी महसुसू करते होंगे जो काम 2.5 वर्ष पहले जिन हालात में था अब भी उन्ही हालात में है
क्या किसी राज्य के लिए कर्ज लेने की कोई सीमा होती है हां होती है अगर न हो तो शायद हर प्रदेश दिवालिया हो जाये इसीलिए ही एफआरबीएम एक्ट कर्ज लेने की सीमाए तय करता है
वह सीमा है अधिकतम राज्य की जीएसडीपी का 21.23 %
परन्तु हर नकारात्मक रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार यह रिकॉर्ड भी कैसे न बनाती.राज्य ने इस सीमा को पार करते हुए वर्ष 2020 तक राज्य की जीएसडीपी का 23.91% कर्ज लिया है यानी लगभग 24%.
मार्च 2020 को सरकार का कर्ज व् अन्य देनदारिया कुल 78,712 करोड़ है जिसमे बाज़ार से लिया ऋण 60,382.67 करोड़ है
इससे पहले भाजपा सरकार में कर्ज जीएसडीपी के अनुपात में वर्ष 15-16 में 16.76% वर्ष 16-17 में 17.64 % 17-18 19.31% रहा जोकि तय सीमाओ से बहुत कम है।
वर्ष 2019-20 में सरकार ने पिछले वर्ष के मुकाबले 1317.78 करोड़ ज्यादा चुकाया. कुल ब्याज 4,970.33 करोड़ पटाया. बढते कर्ज की वजह से सरकार को अब विकास के कार्यो में खर्च होने वाली राशि ब्याज के रूप में चुकानी होगी जिससे विकास पूरी तरफ बाधित होगा. पब्लिक डेब्ट के भुगतान में 658.8% की वृद्धि हुई है ।
जैसे देश के विकास का सूचक जीडीपी होता है वैसे ही प्रदेश के विकास का सूचक जीएसडीपी होता है पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2019-20 में जीएसडीपी की ग्रोथ में 2.69 % की गिरावट दर्ज की गयी है।
वर्ष 2018-19 में ग्रोथ रेट 10.95 % था जो 19-20 में 8.26% रह गया।
यह आकड़ा बताता है प्रदेश विकास के मामले में रिवर्स गियर पर है आर्थिक खुशहाली के सरकार के दावे खोखले है।

भाजपा सरकार में जीएसडीपी ग्रोथ रेट

वर्ष 2016-17 में जीएसडीपी 11.42% ,2017-18 में 9.23%, 2018-19 में 10.95% रहा. ।
राजस्व आय का 53 फीसदी केंद्र से 47 फीसदी राज्य का
राज्य सरकार लगातार केंद्र पर पैसे न देने के झूठे आरोप लगाती है वर्ष 2019-20 में राज्य की कुल राजस्व आय 63,868.70 करोड़ है जिसमे से 53% यानी 33,817.08 करोड़ केद्र से दिया गया है केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली ग्रांट में भी पिछले वर्ष के मुकाबले वर्ष 19-20 लगभग 9 फीसदी की वृद्धि हुई है

छत्तीसगढ़ के खतरे की लाइन पार की

किसी भी राज्य के लिए चिंता का विषय होता है जब उसकी कुल देनदारिया उसकी राजस्व आय से बढ़ जाए छत्तीसगढ़ में राजस्व आय 63,868.7 करोड़ है जबकि कुल देनदारिया 78,712 करोड़ है।

सरकार की आय की ग्रोथ में 8% की कमी

वर्ष 19-20 में सरकार का अपना रेवेन्यु ग्रोथ मात्र 3.16% रहा जबकि पिछले तीन वर्षो में यह 10.43%, 6.58% 11.04% रहा.

केंद्र द्वारा जीएसटी का भुगतान, राज्य द्वारा कैग को जीएसटी पोर्टल का एक्सेस न देना

केंद्र ने वर्ष 19-20 में 7894.82 करोड़ स्टेट जीएसटी व् 3081.44 करोड़ कम्पंशेशन दिया.बड़ी बात है वर्ष 19-20 की रिपोर्ट बनाने के दौरान राज्य सरकार ने कैग के आग्रह के बावजूद स्टेट पोर्टल ला एक्सेस नही दिया.जून 2020 में केंद्र ने सभी राज्यों को एक्सेस देने कहा था जिसे राज्य सरकार ने नही माना।

जमीन से निकले लगी बीयर की बोतले,,लोगो को मिली सूचना तो मची लूट…

बलौदाबाजार-भाटापारा :– बलौदाबाजार जिले के सोनपुरी नामक गांव में आबकारी विभाग द्वारा श्मशान घाट में बियर को जमीन के नीचे गाड़कर रख दिया गया है. बताया जा रहा है की आबकारी विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व ही एक ट्रक अवैध शराब और बीयर पकड़ा गया था जिसे आबकारी विभाग द्वारा शमशान घाट की जमीन में गाड़ कर रख दिया गया था। जैसे ही इसकी खबर गांव वालों को लगी युवा बोतलें निकाल कर पीना शुरू कर दिए। जमीन के नीचे लगभग एक ट्रक बीयर की बॉटल दबे होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद वाहन लोगो की भीड़ जमने लगी और लोग बीयर निकाल निकालकर पीने लगे, तो वही कुछ लोग बैग और डिक्की में भरकर पार्सल भी ले गए।
जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार जिले के सोनपुरी में कचरा डंप करने वाले स्थान पर जमीन के भीतर बीयर की बॉटल मिलने की खबर आई है। बाद में जब यह बात सार्वजनिक हुई, तो न केवल क्षेत्रीय विधायक प्रमोद शर्मा, बल्कि आसपास की पूरी भीड़ वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी से जमीन की खुदाई करते हुए बीयर की बॉटलें निकाली गई। वहां जुटे लोग वहां से निकाल निकालकर बीयर पी रहे थे,तो कुछ लोग तो बैग, थैला, डिक्की आदि में पार्सल भी ले जा रहे थे। इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग तक भी पहुंच गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

धारदार हथियार से युवक की हत्या,, दलदल में फंसा मिला शव..

बिलासपुर :– बिलासपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार सुबह दलदल में फंसा हुआ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मोपकाखार क्षेत्र में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु के रूप में हुई है। उसकी मां BSNL ऑफिस में कार्यरत हैं। युवक यहां राजकिशोर नगर में किराए के मकान में रहता था।

देर रात हत्या किए जाने की आशंका

देर रात युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मोपकाखार का इलाका शाम होते ही सुनसान हो जाता है। युवक को लेकर कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होने की संभावना है।

आज का राशिफल एवं पंचांग 3 अगस्त 2021…

आज का राशिफल एवं पंचांग 3 अगस्त 2021, मंगलवार
💐🎉🌸🔥🌷🌺🌹🎯🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का पंचमुखा दीपक लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🏵️🌺🌷🌷🔥💐🌸🎉
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों से मतभेद खत्म होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा।
💐🎉🌸🔥🌷🌺🏵️🌹🎯

वृष:-

आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। तनाव दूर होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
🎯🌹🏵️🌺🌷🔥🌸🎉💐

मिथुन:-

किसी बात पर विवाद हो सकता है। तनाव रहेगा। वाहन व मशीनरी का उपयोग करते सयय सावधानी बरतें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी आवश्यक है।
💐🎉🌸🔥🌷🌺🏵️🌹🎯

कर्क:-

आपको आज लाभ होगा। यात्रा फलदायी रहेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
🎯🌹🏵️🌺🌷🔥🌸🎉💐

सिंह:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। रोजगार प्राप्त होगा।संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।किस्मत का साथ मिलेगा।
💐🎉🌸🔥🌷🌺🏵️🌹🎯

कन्या:-

यात्रा पर जा सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। कार्य से लाभ होगा।वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से लाभ में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🎯🌹🏵️🌺🌷🔥🌸🎉💐

तुला:-

अनजान लोगों से सावधान रहें। कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। रुके कार्य बनने लगेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
💐🎉🌸🔥🌷🌺🏵️🌹🎯

वृश्चिक:-

कर्ज की रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। निवेश के प्रस्ताव पर विचार करेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। कारोबार ठीक चलेगा।
🎯🌹🏵️🌺🌷🔥🌸🎉💐

धनु:-

घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। स्वास्थ् कमजोर रहेगा। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
💐🎉🌸🔥🌷🌺🏵️🌹🎯

मकर:-

आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किस्मत का साथ मिलेगा।प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🎯🌹🏵️🌺🌷🔥🌸🎉💐

कुंभ:-

कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी। डूबा हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों का काम सिद्ध नहीं होगा। कार्य में आसानी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
💐🎉🌸🔥🌷🌺🏵️🌹🎯

मीन:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी ओर से लाभ होगा। तनाव दूर होगा।
🎯🌹🌺🌺🌷🔥🌸🎉💐

मोंटफोर्ट स्कूल को एक सप्ताह में लौटाने होंगे लिए गए शुल्क..

अम्बिकापुर :– कोविड महामारी के दौर में विभिन्न मदों में तथा बढ़ी दर से छात्र-छात्राओं से फीस वूसल किए जाने पर मोन्टफोर्ट स्कूल को सात दिन में वापस करने के निर्देश दिए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि मोन्टफोर्ट स्कूल द्वारा कोराना काल में छात्र-छात्राओं से अधिक राशि वसूल किए जाने की शिकायत पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा जाचं कराया गया। जिसमें शिकायत की सत्यता की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय कि अवहेलना की स्थिति पुनः पाई जाती है तो संस्था की बोर्ड से संबद्धता समाप्त करने की अनुशंसा की जाएगी।

ब्रेकअप के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो पर करने लगे अश्लील कमेंट,,युवती और उसके दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :– दिनांक 25.05.2021 को प्रार्थी द्वारा चिरमिरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात आरोपी के द्वारा फर्जी आयुशी-2 नाम से इंस्टाग्राम आई डी बनाकर इनके फोटो पर अश्लील टिप्पणी की जा रही हैं। शिकायत पर अपराध क्रमांक 148/2021 धारा 509 (ख) भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी .पी .सिंह के निर्देश पर चिरिमिरी थाना प्रभारी अश्विनी सिंह के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का आईपी एड्रेस प्राप्त करने हेतु साईबर सेल बैकुण्ठपुर को प्रतिवेदन भेज कर जानकारी प्राप्त किया गया। आईपी एड्रेस के आधार पर संदेहियों के नाम पता प्राप्त होने पर संदेही ललित कुमार, अंचल गवाले तथा एक लड़की को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर संदेही लड़की का प्रकरण के प्रार्थी का भाई राहुल साहु के साथ अफेयर था उसी दौरान राहुल साहू के द्वारा अपने नाम से जियो कम्पनी का सिम नम्बर 6264422068 लड़की को बात करने के लिये दिया था जो राहुल साहू के साथ ब्रेकअप होने के बाद राहुल साहू द्वारा अपने इस्टाग्राम से लड़की को ब्लाक कर देने से नाराज होकर लड़की उसी सिम नम्बर से अपने दोस्त अंचल एवं चन्द्रशेखर राव के साथ तीनो एक राय होकर इन्स्टाग्राम में फर्जी आईडी आयुशी 2 के नाम से बनाकर प्रार्थी एवं प्रार्थी के भाई राहुल साहू तथा अन्य गवाहों के फोटो पर अश्लील टिप्पणियां टाईप कर इन्स्टाग्राम एकाउन्ट में डाल कर प्रार्थी एवं अन्य लोगों को उत्पीड़ित किया जाना पाये जाने पर दिनांक 31.07.2021 को आरोपी ललित कुमार अचारी पिता स्व0 सुभाष चन्द्र अचारी जाति सोनार उम्र 28 वर्ष निवासी बेनिया दफाई वार्ड नम्बर 3 पोंड़ी थाना पोंड़ी, अंचल गवाले पिता शंकर गवाले जाति पनिका उम्र 21 वर्ष निवासी बेहरा दफाई छोटीबाजार एवं लड़की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल बैकुण्ठपुर से प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र गुप्ता, आरक्षक प्रिन्स राय, पुष्कल सिन्हा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक संदीप सिंह, म0प्र0आर0 सुनिता एक्का, आरक्षक अशोक मलिक, अभिषेक द्विवेदी , महिला सैनिक लेखा प्रजापति तथा भानु प्रताप सिंह का योगदान रहा।

error: Content is protected !!