Home Blog Page 205

मैनपाट भाजयुमो मंडल ने कवर्धा की घटना को लेकर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला…

मनीष चौबे
मैनपाट :– मैनपाट में भारतीय जनता युवा मोर्चा मैनपाट मंडल के द्वारा कवर्धा में घटित घटना पर प्रशासन के द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मैनपाट मंडल के द्वारा कमलेश्वर पुर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया प्रदेश को जलता छोड़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी राजनीतिक भविष्य बना रहे हैं और मोहम्मद अकबर के द्वारा कोई भी पहल नहीं की जा रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उक्त घटना को निंदनीय बताया एवं भगवा ध्वज के अपमान करने वाले को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए इसमें रजनीश पांडे, कमलेश यादव युवा मोर्चा मंडल आशीष सोनी महामंत्री युवा मोर्चा अभिनाश महंत मंडल अध्यक्ष बालेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

मैनपाट में कलश यात्रा के साथ नवरात्रि की हुई शुरुआत…

मनीष चौबे
मैनपाट :–
मैनपाट क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदा पुर में विगत 41 वर्षों से धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी विगत वर्षो की भांति नर्मदा पुर मैं कलश यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकाली गई नर्मदा पुर दुर्गा पूजा पंडाल से ब्लॉक तहसील कार्यालय से होते हुए कलश यात्रा बाजे गाजे आतिशबाजी के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में बच्चे व महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित रही। तहसील मुख्यालय में एक ही जगह पर दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। सभी ग्रामवासी मिलकर एक ही स्थान पर पूजा अर्चना करते हैं,यहां बजने वाली आरती की धुन पर आस पास के इलाके के लोग भी नाचने लगते हैं।

कलश यात्रा में सुरेश अग्रवाल, अटल बिहारी यादव, रामनिवास गुप्ता कालू सेठ, सत्यप्रकाश ,विशाल सिंह, आशु भगत, गोल्डी सोनी, अजय वर्मा, शशि सिन्हा ,आरबी यादव ,नीतू वर्मा, उमेश यादव तथा बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Jio ने नेटवर्क समस्या के लिए मांगी माफी और करोड़ों यूजर्स को दिया यह खास उपहार….

अम्बिकापुर : जियो सिम के यूजर्स को 6 अक्टूबर को करीब 10 घंटे नेटवर्क व कॉल की समस्या से जूझना पड़ा। न तो उक्त सिम पर कॉल आ और जा रहा था और न ही नेटवर्क काम कर रहा था। इससे जियो के उपभोक्ता काफी परेशान रहे। नेटवर्क नहीं होने के कारण काम तो प्रभावित ही हुआ वे अपने लोगों से कनेक्ट भी नहीं हो पाए।
10 घंटे बाद जब नेटवर्क ने काम करना शुरु किया और कॉल लगना शुरु हुआ तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इधर रात में जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स से माफी मांगते हुए उन्हें 2 दिनों का अनलिमिटेड डाटा प्लान का तोहफा भी दिया।

जियो ने ये लिखा
जियो ने उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर लिखा कि-
‘प्रिय जियो उपभोक्ता
आपकी सेवा की गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सुबह दुर्भाग्यवश आपको और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य ग्राहकों को सेवा में रुकावट का सामना करना पड़ा।
हमारी टीम ने नेटवर्क संबंधी समस्या को कुछ घंटों में ही हल कर दिया था लेकिन हम समझते हैं कि आपके लिए यह सुखद अनुभव नहीं हुआ होगा।
हम इसके लिए क्षमा चाहते हैं। अत: हम आपके नंबर पर दो दिनों का असीमित डाटा प्लान नि:शुल्क लगा रहे हैं जो आज रात तक लग जाएगा। यह नि:शुल्क प्लान आपके वर्तमान प्लान की वैद्यता समाप्त होने पर स्वत: चालू हो जाएगा। आपकी सेवा के अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारी प्राथमिकता है।

अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या…

अम्बिकापुर :– आधी रात पड़ोसी के घर से बर्थ डे पार्टी सेलिब्रेट कर लौट रहे छोटे भाई की बड़े भाई ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। दरअसल आरोपी ने मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी के साथ छोटे भाई को बर्थ डे पार्टी से लौटते देख लिया। इस पर उसे शक हो गया कि उसकी पत्नी के साथ छोटे भाई का चक्कर चल रहा है। इसी गुस्से में उसने भाई को अधमरा होते तक मारा। भाई को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगांव प्रतापपुर निवासी बृजलाल कोरवा पिता देव साय कोरवा 35 वर्ष के पड़ोस में रहने वाले रामसुंदर कोडाकू के घर में मंगलवार की रात बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में बृजलाल व उसका बड़ा भाई विजय शामिल होने गए थे। काफी देर बाद जब विजय वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी खोजते हुए रामसुंदर के घर गई। वहां पता चला कि विजय अपने घर चला गया है। इसके बाद विजय की पत्नी अपने देवर बृजलाल के साथ वापस लौट रही थी।
इसी बीच रास्ते में विजय की नजर इन दोनों पर पड़ गई। अपनी पत्नी के साथ छोटे भाई का चरित्र संदेह के का शक करते हुए विजय ने पीछे से गाली-गलौज करते हुए बृजलाल की डंडे से बेदम पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

उसे इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी स्थिति की गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

चाची ने की 4 दिन के बच्चे की हत्या,,वजह जान उड़ जायेंगे आपके होश…

बलौदाबाजार :– जिले में 4 दिन के बच्चे की हत्या की गई है। उसकी चाची ने ही उसे कुएं में जिंदा फेंक दिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया है कि उसने बच्चे को इसलिए मार डाला क्योंकि उसकी एक लड़की थी, जिसके कारण उसके घर वाले उससे कम प्यार करते थे। मामला कसडोल थाना के पिकरी गांव का है।
3 अक्टूबर को पिकरी गांव निवासी दुखीराम निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 4 दिन का पोता शाम 4.20 बजे बिस्तर से गायब हो गया है। दुखीराम ने पुलिस को बताया कि बच्चे का जन्म 30 सितंबर को ही हुआ था। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच करने लगी। इस दौरान पुलिस ने घरवालों से भी पूछताछ की, गांव में बच्चे का पता लगाया। इसके अलावा पुलिस को गांव में जिन पर भी शक था, उनसे भी पूछताछ की। इसके बावजूद कुछ पता नहीं चल सका था।
अगले दिन 4 अक्टूबर को पुलिस फिर से पिकरी गांव पहुंची और घरवालों से भी कड़ाई से पूछताछ करने लगी। इसमें आरोपी महिला संजनाबाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया कि उसकी एक लड़की है, जबकि उसकी जेठानी राधाबाई के नवजात सहित 2 बच्चे थे। दूसरा बच्चा भी अभी कुछ दिन पहले ही हुआ था, जिसके चलते घर वाले उससे ज्यादा प्यार करते थे। इसी बात से वह परेशान रहती थी।
बच्ची को शौच कराने के बहाने बाहर गई, फिर वापस लौटी
संजनाबाई ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम उसकी सास जब कमरे में गई थी, उस दौरान बच्चा बिस्तर पर अकेला था। घरवालों को शक न हो इसलिए उसने सास को बताया कि वो अपनी बच्ची को शौच कराने के लिए बाहर जा रही है और वो भी घर से निकल गई। 5 मिनट बाद संजना वापस आ गई। इसके बाद उसने बच्चे को साड़ी के टुकडे में लपेटा और कुएं में फेंक दिया। उसने बताया कि फेंकने के बाद उसने साड़ी के टुकड़े को दीवार के पीछे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुएं से शव भी निकाल लिया गया।

मैनपाट के भारत एल्युमिनियम कम्पनी ने 15 वर्षों से कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को कंपनी से बिना किसी सूचना के निकाला,उड़ाई श्रम नियमों की धज्जियां

मनीष चौबे

मैनपाट भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड मैनपाट खदान में कार्यरत सुरक्षाकर्मि के रूप में 28 लोग कार्यरत हैं, जिनको बालको प्रबंधन द्वारा बिना सुचना के दिनांक 01/10/2021 को नौकरी से निकाल दिया गया जिसमें सभी श्रम नियमों का अवेहलना किया गया है। सुरक्षाकर्मियों के सामने परिवार के भरण-पोषण करने का कोई और रास्ता नहीं है, सभी सुरक्षाकर्मियों को इस तरह अचानक निकाल देने के कारण सभी सुरक्षाकर्मियों को सामने भुखमरीक स्थिति पैदा हो गई है। सभी सुरक्षाकर्मियों कम्पनी में 15 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं, इस तरह नौकरी से निकलने पर मानवाधिकार का शोषण कर रहे हैं एवं प्रबंधन द्वारा धमकी भी दी जा रही है और प्रबंधन द्वार कहा जा रहा है कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे। जिसकी शिकायत सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिले के कलेक्टर संजीव झा से की गई है

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज की इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,,, 2 दिन से पानी के लिए तरपती रही महिला अंततः प्यास से तोड़ा दम…

अम्बिकापुर :– मेडिकल कॉलेज से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जिसमे इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया हैं कि बुखार और लो बीपी की समस्या से अस्पताल में भर्ती हुई महिला को 2 दिन से लगातार बार बार पानी मांगने पर भी पानी नही दिया गया अंततः प्यास से व्याकुल महिला ने अपना दम तोड़ दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दरिमा थाना अंर्तगत ग्राम करजी शिवपुर निवासी 22 वर्षीय मायावती पति रामानंद यादव की तबियत शनिवार की शाम को अचानक खराब हो गई थी उसे तेज बुखार के साथ ही उसका ब्लड प्रेशर भी लो हो गया था जिसपर परिजनों द्वारा शाम 6 बजे महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार जब महिला को अस्पताल में लाया गया तब से वह पीने के लिए पानी की मांग कर रही थी परन्तु महिला को देखने आए चिकित्सक व स्टाफ नर्स ने पानी देने से मना कर दिया।
महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा नर्स से डॉक्टर को बुलाने की बात भी कही गई जिसपर नर्स द्वारा डॉक्टर की अनुपस्थिति में खुद को ही डॉक्टर बताया गया। साथ ही जो बोलना हैं मुझे बोलो बोलकर डॉक्टर को बुलाने से इंकार कर दिया गया। महिला द्वारा बार बार पानी मांगने के बाद भी स्टाफ नर्स का दिल नहीं पसीजा नर्स द्वारा महिला को पानी नही दिया गया। जब परिजनों द्वारा महिला को पानी लाकर देने की कोशिश की गई तो नर्स द्वारा परिजनों को भी डांटा फटकारा गया और पानी देने से मना किया गया। आखिरकार प्यास से व्याकुल महिला की पानी न मिलने के कारण मौत हो जाती हैं।

जजगा में रामपुरिहीन दाई देवी मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कलाकार संघ के द्वारा आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की लोगों के सुख समृद्धि के लिए मां से की प्रार्थना

जजगा में रामपुरिहीन दाई देवी मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कलाकार संघ के द्वारा आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की लोगों के सुख समृद्धि के लिए मां से की प्रार्थना। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कलाकार संघ के द्वारा इस कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया गया इस दौरान प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश सचिव जिला जिलाध्यक्ष ताईकाण्डो संघ श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कलाकार संघ के द्वारा रखे गए विभिन्न मांगों को बड़ी ही सहजता पूर्वक स्वीकार करते किया। श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा उन्हें आश्वासन देते हुए उनके मांगो को पूरा करने हेतु आगे बात रखने की बात कही एंव विभिन्न क्षेत्र से आये लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्री सिंह का आभार ब्यक्त किया गया

फेसबुक-वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग ने एक दिन में गंवाए 45,555 45,555 करोड़ रुपये

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित होने से सोमवार को दुनियाभर में हाहाकार मच गया। इससे फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ कुछ ही घंटों में 6.11 अरब डॉलर गिर गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, जुकरबर्ग ने सेवाएं बाधित होने से करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी।

इन दिक्कतों की वजह से फेसबुक के शेयरों में 4.9 फीसद की गिरावट आई। इस तरह कंपनी का शेयर सितंबर मध्य के बाद से करीब 15 फीसदी गिर चुका है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फेसबुक के शेयरों में गिरावट से जुकरबर्ग की नेटवर्थ 6.11 अरब डॉलर गिरकर 122 अरब डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले वह 140 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब वह फिर से बिल गेट्स से पिछड़ गए हैं। गेट्स 124 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।

सर्विस बहाल होने के बाद फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, ‘दुनियाभर के लोग और बिजनस जो हम पर निर्भर हैं, उनके लिए हमें दुख है। हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि वे दोबारा ऑनलाइन वापस आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।’

इस बीच जुकरबर्ग ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित होने से यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर की सेवाएं बहाल हो गई हैं। आज इनकी सेवाओं में जो बाधा आई, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं जानता हूं कि आप अपने लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सर्विसेज पर कितना निर्भर हैं।’

अम्बिकापुर की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा ने किया नगर निगम का घेराव…

अंबिकापुर :– निगम क्षेत्र में अव्यवस्था और व्याप्त समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा सरगुजा ने विरोध दर्ज करते हुए निगम प्रशासन का घेराव किया तथा आयुक्त नगर पालिक निगम को ज्ञापन सौंपा।
निगम की कांग्रेस सरकार को बने 7 वर्ष हो चुके हैं कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे आज तक पूरा नहीं कर पाई है नगर की जनता ठगा महसूस कर रही है नगर में लगभग सभी क्षेत्रों में समस्याएं व्याप्त है भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल सामान्य सभा में एवं समय-समय पर समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन के माध्यम से मांग करती रही है परंतु निगम की कांग्रेस सरकार सत्ता के मद में मस्त है, रैली के नेतृत्वकर्ता नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने उपरोक्त बातें कही।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पहले निगम में समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव चौपाल लगाया करते थे लेकिन अब ना चौपाल रहा और ना ही टी एस सिंहदेव दिखाई देते हैं, नगर निगम क्षेत्र में अव्यवस्था, आर्थिक अनियमितता और अराजकता का आलम है। कांग्रेस के लोकलुभावन घोषणा पत्र संपत्ति कर और समेकित कर आधा करने को कहा गया था, नगर क्षेत्र में सड़कों पर धूल और गड्ढों की भरमार है जिससे नगर क्षेत्र में आए दिन बड़ी बड़ी दुर्घटना हो रही है, सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है, अमृत मिशन फेल है जिसके तहत 24 घंटे में 20 मिनट भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध कब्जा का व्यापार चरम पर है, शहर के बस स्टैंड सहित कई जगहों पर अवैध गुमटी का बाजार गर्म है।

बड़ी संख्या में भाजपाइयों द्वारा निगम का घेराव के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि निगम में कांग्रेस सरकार लोक लुभावन वादा करके वादा खिलाफी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, सारे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं और जनता त्राहिमाम है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की निगम प्रशासन पूरी तरह असफल है, विगत 7 वर्षों से नगर के वार्डों का विकास कार्य रुका हुआ है निगम के वार्डों में सड़क नाली बिजली पानी के अभाव से जनता त्रस्त है
इस अवसर पर पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में नगर के महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जा किया जा रहा है श्मशान घाटों पर पानी और कर्मचारियों की कमी है आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होते रहा है, शहर में साफ सफाई की स्थिति दयनीय होने के कारण बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लाखों रुपए की स्वीपिंग मशीन शोपीस बनकर रह गया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि निगम के कुशल श्रमिकों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं सरगुजा सदन और राजमोहिनी भवन का किराया बकाया राशि करोड़ों में शेष है जिसे भ्रष्टाचार की सूली पर चढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह , फुलेश्वरी सिंह अरुणा सिंह, प्रशांत त्रिपाठी मंजूषा भगत, मधु चौदहा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केसरी , अजय प्रताप सिंह, दीपक सिंह तोमर, प्रेमानंद, विशाल गोस्वामी, शुभांगी बिहारे , मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, विकास पांडे, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, निरंजन राय, विश्व विजय सिंह तोमर, हरमिंदर सिंह टिन्नी, परमवीर सिंह बाबरा, सुषमा गुप्ता, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, संजय सोनी , अशोक सोनवानी, रविंद्र गुप्त भारती , रिंकू वर्मा, उमा पांडे, सुनीता सोनी, शैलू सिंह, सिकंदर जायसवाल, छोटू थामस, शरद सिन्हा, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, रोचक गुप्ता, संजीव वर्मा, सोनू कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, निशांत सिंह, मनीष बारी, अजय सोनी, अंकित तिरकी, शंभू सोनकर ,मनोज सोनी , पंकज गुप्ता कमलेश तिवारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-4 अक्टूबर 2021, सोमवार
🌺🌹🔥🍁🌷🌸💐🏵️🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/सोमप्रदोष/मास शिवरात्रि/त्रयोदशी श्राद्ध
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🏵️💐🌸🌷🍁🔥🌹🌺
आज का राशिफल
🌹🔥🌹🌹🌹

मेष:-

भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी।प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा।
🌹🔥🌺🍁🌷🌸💐🏵️🎉

वृष:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
🎉🏵️💐🌸🌷🍁🌺🔥🔥

मिथुन:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
🌹🔥🌺🍁🌷🌸💐🏵️🎉

कर्क:-

अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें।
🎉🏵️💐🌸🌷🌺🔥🔥🌹

सिंह:-

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
🌹🔥🌺🌷🌸💐🏵️🎉🍁

कन्या:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
🍁🎉💐💐🌸🌷🌺🔥🌹

तुला:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌹🔥🌺🌸🌸💐🎉🍁🏵️

वृश्चिक:-

कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🏵️🍁🎉💐🌸🌺🔥🌹🌷

धनु:-

आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है।
🌷🔥🔥🌺🌸💐🎉🍁🏵️

मकर:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।
🏵️🍁🎉💐🌸🌺🔥🌷🌹

कुंभ:-

मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।
🌹🌷🔥🌺🌸💐🎉🍁🏵️

मीन:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🏵️🍁🎉💐🌸🌺🔥🌷🌹

राष्ट्रीय महासचिव प्रीति राजपूत के मार्गदर्शन मे वृक्षारोपण कर मनाया गया गांधी शास्त्री जयंती।

अम्बिकापुर महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। यह कार्य श्री विनोद शर्मा जी और श्री गुलविंदर मेहता जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इस कार्य में श्रीमती प्रीति राजपूत राष्ट्रीय महासचिव नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी (मध्य प्रदेश प्रभारी), श्री अजीत सिंह राजपूत राष्ट्रीय उपसचिव नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी (उप प्रभारी छत्तीसगढ़) के द्वारा सरगवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कृष्णा सिंह राजपूत, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता सिंह, लेक्चरर श्रीमती पुष्पा, अधिवक्ता श्री राकेश सिन्हा, ग्राम सरपंच श्रीमती मीना जी, उप सरपंच श्री मनीष ली, मनरेगा इंजीनियर माइकल लकरा, पंचायत सचिव श्री मोती यादव, पटवारी पंकज जयसवाल, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती सुमन गुप्ता पंच राजेश सरकार एवं समस्त ग्रामवासी सरगवां उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, आंवला, कटहल आदि जैसे अनेक फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे भविष्य में समस्त ग्रामवासी और विद्यालय के बच्चे इसका लाभ उठा सकें। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रीति राजपूत जी के मार्गदर्शन में गांधी शास्त्री जयंती के पर्व में वृक्षारोपण किया गया, चूंकि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों का बने रहना अति आवश्यक है और आज के दौर में हमे अपने आने वाले कल को एक बेहतर वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है, पेड़ों से हमे बहुत सारे संसाधन प्राप्त होते है और ये हमारे जीवन का आधार हैं।

विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर में रा.से.यो. ने वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया शास्त्री,गांधी जयंती

अम्बिकापुर गांधी जी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर के रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलाभ कुमार के मार्गदशन पर महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें रा.से.यो. के उद्देश्य , सिद्धांत , लक्ष्य तथा इतिहास और गांधी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई इसके पश्चात वृक्षारोपण तथा स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कुसुमलता विश्वकर्मा , अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक डॉ जेवियर कुजूर तथा मधुलिका कुजूर उपस्थित रहीं।
प्रोग्राम में NSS के स्वयंसेवक परमेश्वर भगत की अगुवाई में ऋषभ चंद्राकर , हीरालाल मिंज , जयप्रकाश यादव, अमन मुंजानी, सिप्रियन केरकेट्टा, बिन्यामिन भगत , तरुण विश्वास , पंकज दास , तारा सिंह , अंगकुमारी तथा बहुत से स्वयंसेवकों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने गांधी शास्त्री जयंती पर देश के वीर सपूतों को किया नमन

अम्बिकापुर दिनांक 02 अक्टूबर 2021 दिन- शनिवार राष्ट्रीय मगदुर कांग्रेस (इंटक) के द्वारा राजीव भवन में गांधी जयन्ति एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया गया। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के बाद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री चन्दशेखर दुबे उर्फ (ददई दुबे) जी के रायपुर आगमन पर राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस (इंटक) सरगुजा के द्वारा सभी पदाधिकारीयों से विशेष चर्चाए की गई।

02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं पूर्व लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री विजय तायल जी एवं राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष श्री राजीव लोचन पाठक जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र पाठक जी, जिला महामंत्री श्री राकेश कुशवाहा जी, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महिला इंटक) के जिला अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला कुशवाहा जी, जिला महामंत्री श्रीमती देवन्ती गुप्ता जी, अम्बिकापुर ब्लॉक सचीव श्री पप्पु जायसवाला जी, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) प्रवक्ता श्री. प्रशांत पाण्डेय जी, राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस (महिला इंटक) के प्रवक्ता श्रीमति मृणमयी पाण्डेय जी,जोसेफ केरकेट्टा जिला सचिव,सीमा दास जिला सचिव (महिला इंटक) राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस सदस्य श्री करण कश्यप जी मुख्य रूप से उपस्थित थे !

बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को mi – 17 से भेजा गया रायपुर…

मनीष चौबे
मैनपाट :–
मैनपाट से मुंगेली जा रही जवानों की बस आमगांव घाट पर अनियंत्रित होकर गिर गई थी घटना के समय बस में 38 जवान सवार थे जिसमें से 13 जवान बस दुर्घटना में घायल हो गए थे। घायल जवानों में 3 जवान की हालत गंभीर थी, जिन्हे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिसमें से दो जवान जितेंद्र ध्रुव कमलेश तथा राम भास्कर प्रधान को बेहतर उपचार के लिए एयर लिफ्ट करा कर एयरफोर्स के mi-17 से दरिमा एयरपोर्ट से रायपुर शिफ्ट किया गया। जवानों को दरिमा से करीब 4:00 बजे रायपुर के लिए भेजा गया, 5:30 बजे जवान रायपुर पहुंचे। 1 अन्य जवान का उपचार अंबिकापुर में किया जा रहा है बाकी जवानों की चोट समान होने के कारण उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति व पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षको ने किया गांधी चौक पर सत्याग्रह…

मनीष चौबे
अम्बिकापुर :– गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सरगुजा जिले के शिक्षकों ने गांधी चौक पर शिक्षक सत्याग्रह किया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह प्रदेश संगठन सचिव मुकेश मुदलियार, सरगुजा के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शहर के गांधी चौक पर सामूहिक रघुपति राघव राजा राम का गायन करते हुए सरकार के सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई , इस दौरान शिक्षकों ने गांधी जी के प्रतिमा पर फूल माला भी अर्पित किया। साथ ही जनघोषणा पत्र में किये वायदे को जल्द पूर्ण करने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, अनुकम्पा नियुक्ति करने व पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की वादा किया था। पर अब सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने को है हमारी मांगो को लेकर सरकार गम्भीर नही हैं। हमारे संविलियन पूर्व सेवा की गणना को भी सरकार गम्भीर नही है । आज तो मांगो को लेकर स्वच्छता अभियान चला शिक्षक सत्याग्रह किया गया है अगर सरकार हमारी मांगो को पूर्ण नही करती है तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
टीचर्स एसोसियशन सरगुजा के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों की मांग को शाशन ने अब तक केवल टालमटोल ही किया है।मांगो को पूर्ण करना दूर हमारा डी ए भी दूसरों राज्यो की तुलना में कम दिया जा रहा है।श्री वर्मा ने कहा कि सरकार लोक लुभावन वायदे कर अब उनको पूर्ण करने के प्रति उदासीन है। पुरानी सरकार की तरह हमारी मांगो को पूर्ण करने बजाए कमेटी कमेटी के खेल चल रहा है। आज अनुकम्पा नियुक्ति न होने के कारण पंचायत शिक्षको के परिवार जनों की माली हालत काफी खराब है। अनुकम्पा नियुक्ति तो हमारा अधिकार है उस पर कमेटी क्यों । प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से हमारा अनुरोध है कि मांगो को तत्काल पूर्ण कर जनघोषणा में किये वायदों को निभाए। प्रदेश संगठन सचिव मुकेश मुदलियार ने कहा कि हमारी प्रमुख मांग क्रमोन्नति, पदोन्नति,वेतन विसंगति दूर करना,अनुकम्पा नियुक्ति,पुरानी पेंशन लागू करना व संविलियन से पूर्व सेवा की गणना करना है। इन मांगों के पूर्ण न होने से शिक्षक एल बी को हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति न होने से दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक ,मानसिक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज के कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ,प्रांतीय संगठन सचिव मुकेश मुदलियार, जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचनलता श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी अमित सिंह, काजेश घोष , राजेश गुप्ता ,लव गुप्ता, रामबिहारी गुप्ता, प्रदीप राय, संजय चौबे , रोहिताश शर्मा, अरविंद सिंह,प्रशांत चतुर्वेदी, संजय अम्बष्ट, करण जोगी, डुमेश वर्मा , विक्रम श्रीवास्तव, अनिल तिग्गा,अरविंद राठौड़, रणबीर सिंह चौहान, जवाहर खलखो, सुशील मिश्रा, रमेश यागिक ,कुमुदिनीं मिंज,अमित सोनी , मोजसम खान, सुरित राजवाड़े,लखन राजवाड़े, राकेश पांडेय,दीपलता देशमुख, गीता भूपाल, सुमंती मिंज, हिना रिजवी, संगीता बंजारे,उमेश बंजारे,नरेश पांडेय,अमरेश सिंह,दुर्गेश सिन्हा,राजेश मिंज,रामलखन सिंह,राकेश कैवर्तय सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

पीटीएस जवानों से भरी बस पलटी,,, 3 जवानों की हालत गंभीर…

मनीष चौबे
मैनपाट :–
सरगुजा मैनपाट में पीटीएस के जवानों से भरी बस पलट जाने से कई जवान घायल हो गए हैं। जिसमे 3 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। मैनपाट से पीटीएस जवानों को लेकर प्राइवेट बस मुंगेली सीएम ड्यूटी जा रही थी, तभी मैनपाट के आमगांव घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 12 से 13 जवान घायल हुए 3 जवानों की हालत गंभीर है। घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया बस में करीब 38 जवान बैठे हुए थे।

शासकीय उचित मूल्य दुकान रविंद्र नगर एवं सपकरा विकासखण्ड सूरजपुर के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।

सुरजपुर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान रविंद्र नगर एवं सपकरा विकासखण्ड सूरजपुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है।
शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 13 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। बाद में प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा

उपभोक्ता अधिकार संगठन द्वारा पूरे देश मे किया जा रहा ‘ग्राहक बोलेगा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन…

अम्बिकापुर :– सम्पूर्ण भारत में उपभोक्ता समस्या समाधान के लिये उपभोक्ता अधिकार संगठन, भारत, पूरे देश मे ‘ग्राहक बोलेगा’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. साथ ही प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी उपलब्ध कराने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया हुआ है.ऐसे ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री पंकज सूद जी द्वारा दिनांक 24.09.2021 से 30.09.2021 तक पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, मोगा और अन्य ग्रामीण ईलाकों में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया.इस कार्यक्रम में सभी प्रदेशाध्यक्षों को आत्मिय आमंत्रण प्रेषित किया गया था.छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण मिश्र के अलावा अरूणाचल प्रदेशाध्यक्ष, कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम में सिरकत किया.
संगठन द्वारा सामान्य स्थिति होने पर प्रत्येक तीसरे महिने में अलग अलग प्रदेशों में सास्कृतिक विरासत जानने और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार उपभोक्ता समस्या के समाधान के प्रयासों पर जानकारी देने और लेने का प्रशिक्षण भी विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जाना प्रस्तावित है. छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते श्री चन्द्र भूषण मिश्र द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। पंजाब प्रदेशाध्यक्ष, श्री पंकज सूद जी के आत्मिय सम्मान और आतिथ्य से गौरवान्वित हुए.

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 2 अक्टूबर 2021, शनिवार
🏵️💐🌺🎉🌹🌸🌷🔥🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-शरद
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-एकादशी श्राद्ध/इंदिरा एकादशी व्रत (सर्वे)/शुक्र गोचर
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को सवा किलो इमरती भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🔥🌷🌸🌹🎉🌺💐🏵️
आज का राशिफल
🏵️💐🌺🎉🌺

मेष:-

दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।
🌺🍁🔥🌷🌸🌹🎉💐🏵️

वृष:-

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
🏵️💐🎉🌹🌸🌷🔥🍁🌺

मिथुन:-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
🌺🍁🔥🌷🌸🌹🎉💐🏵️

कर्क:-

बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
🏵️💐🎉🌹🌸🌷🔥🍁🌺

सिंह:-

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
🌺🍁🔥🌷🌸🌹🎉💐🏵️

कन्या:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होग।
🏵️💐🎉🌹🌸🌷🔥🍁🌺

तुला:-

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
🌺🍁🔥🌷🌸🌹🎉💐🏵️

वृश्चिक:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
🏵️💐🎉🌹🌸🌷🔥🍁🌺

धनु:-

घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
🌺🍁🌷🌷🌸🎉💐💐🏵️

मकर:-

विवाद को बढ़ावा न दें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
🏵️💐🎉🌸🌷🍁🌺🔥🌹

कुंभ:-

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
🌹🔥🌺🍁🌷🌸🎉💐🏵️

मीन:-

स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
🏵️💐🎉🌸🌷🍁🌺🔥🌹

error: Content is protected !!