Home Blog Page 204

ट्रैक्टर को टक्कर मार ट्रक चढ़ी डिवाइडर पर,,,ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर…

सत्य प्रकाश गुप्ता

धमतरी :– धमतरी के कृषि उपज मंडी के पास की आज सुबह तड़के 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वही ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ वहां से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना नेशनल हाईवे में हुई। ट्रक ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मारकर डायवर्सन में चढ़ गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

कानून की रखवाली नही दलाली करती है प्रतापपुर की पुलिस,,, प्रतापपुर पुलिस करवाती है गौ तस्करी :– गौ तस्कर का बयान…देखें वीडियो..

प्रशान्त कुमार पाण्डेय
प्रतापपुर
गौ तस्करी के मामले में एक नया खुलासा सामने आ रहा है जिसमें सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन की पोल खुलती नजर आ रही है, इस खुलासे में सबसे बड़ी बात तो यह है कि बात पुलिस वालों की रिश्वत लेने की छोटी लगने लगी है क्योंकि रिश्वत लेकर काम करने की बात अब पुरानी हो गई है अब पुलिस वाले एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम गौ तस्करी भी करने लगे हैं यह हमारा कहना नहीं है बल्कि पकड़े गए गौ तस्कर का कहना है कि पुलिस उनसे गौ तस्करी कर आती है।


टाइम पर नहीं मिलती होगी सैलरी या फिर घर चलाने के लिए काफी नहीं होगा वेतन, जो गौ तस्करी भी करवाते हैं। पुलिस वाले

ऐसी क्या मजबूरी है की इन पुलिस वालों को गौ तस्करी करने पर मजबूर कर रहा है, या फिर इन पुलिस वालों के पैसे की भूख शांत नहीं हो रही है जो लालच बस गाय तक को बेचने पर आतुर हैं। किसी सामान्य व्यक्ति की बात क्या करें यह तो एक जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं फिर भी उसके बाद विकेश तिवारी प्रभारी प्रतापपुर एवं आरक्षक इंद्रजीत की भूख शांत नहीं हो रही है जो इन्हें अपने पद,पद की गरिमा एवं को मिट्टी में मिलाते हुए गौ तस्करी करने में उतर आए। जब किसी अपराध के लिए किसी आम आदमी को सजा मिलती है तो फिर पुलिस के भेष में बैठे इन दलालों को आखिर क्यों छोड़ा जा रहा है। विकेश तिवारी एवं आरक्षक इंद्रजीत को सस्पेंड कर देना लाइन अटैच कर देना कोई सजा नहीं है बल्कि मामले की लीपापोती कर मामला ठंडा करना है। ऐसे अपराधियों को जो पुलिस के भेष में बैठे हैं उन्हें तत्काल पद मुक्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि पुलिस वालों की बड़ी से बड़ी गलतियों को लाइन अटैच करके या फिर उन्हें कुछ दिनों के लिए सस्पेंड करके टाल दिया जाता है या कोई सजा नहीं दी जाती है।और नहीं पुलिस की वर्दी पहनने के बाद ए लोग कानून से बड़े हो जाते हैं हर गलती की सजा इन पुलिस वालों को भी ऐसी ही मिलनी चाहिए जैसे आम व्यक्ति को मिलती है। पुलिस लोक सेवक के रूप में काम करती है और यदि पुलिस वालों से गलती और अपराध होने लगे और उन्हें ऐसे ही माफ कर दिया जाए तो आम जनता में कानून का भय खत्म होगा और अपराध और बढ़ेगा।

भ्रष्ट पुलिस वालों को उचित सजा नहीं मिलने पर बढ़ेगा अपराध का ग्राफ
आज हमारे देश में पहले के मुकाबले शिक्षित व्यक्तियों की संख्या 90 के दशक से काफी ज्यादा है आज लोग अपने अधिकारों के लिए जागरूक हैं यदि ऐसे में पुलिस वालों की बड़ी से बड़ी गलतियों को लीपापोती कर छोड़ दिया जाएगा तो आम जनता का कानून पर से विश्वास उठ जाएगा और अपराधियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। ऐसे में सही यही होगा की दोषी पुलिस वालों को आम नागरिकों के जैसे अपराध के आधार पर सजा मिलनी चाहिए ना की कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करते हुए कुछ दिनों के लिए लाइन अटैच या सस्पेंड कर मामला ठंडा किया जाना
चाहिए।

अपराधी के बयान से स्पष्ट है पुलिस वाले शामिल है गौ तस्करी में फिर भी नहीं हो रही उचित कार्रवाई।
पकड़े गए अपराधी ने अपने बयान में कहा है कि प्रतापपुर थाना वाले उनसे गौ तस्करी करवाते थे, जिसमें प्रमुख रूप से सिपाही इंद्रजीत और थाना प्रभारी तिवारी ₹5000 की रिश्वत लेते थे उसके बाद भी इन पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं हो रही है यह पुलिस के बड़े अधिकारियों पर एक बड़ा सवालिया निशान है।

इस मामले में अभी और खुलासे बाकी हैं जिन्हे जल्द हम उजागर करेंगे

सीतापुर के खादी भंडार के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत…

मनीष चौबे

सीतापुर :– सीतापुर के खादी भंडार के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शाम को 5 बजे के करीब हुआ। हादसा इतना भयानक और दर्दनाक था कि दोनो युवकों के सिर के चीथड़े उड़ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृत 30 वर्षीय रघुवर सिंह और 35 वर्षीय धनेश्वर सिंह सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम बनेया मरघटपारा के रहने वाले थे जो अपनी बाइक क्रमांक CG15 DN 0989 से सीतापुर आये हुए थे। खादी भंडार के पास पहुंचे ही थे की तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक OR14R3068 ने अपने चपेट में ले लिया और ट्रेलर उनको कुचलते हुए आगे निकल गई जिससे दोनों युवकों के सिर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC सीतापुर भेज दिया जिनका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं मामलें में सीतापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतापपुर थाना प्रभारी 5 हजार और बसंतपुर थाना प्रभारी 10 हजार में गाय भेंसो से भरी ट्रक पार करवा देते हैं:–गौ तस्कर देखें घुस कांड का वीडियो

वाड्रफनगर सरगुजा संभाग के सूरजपुर ,बलरामपुर जिला के पुलिस विभाग की मिलीभगत से दिनप्रतिदिन गाय ,भैस की तस्करी उत्तर प्रदेश के बुचडखाना में किया जा रहा हैं।बीते 11 अक्टूबर की रात गौ रक्षकों ने मुखबिर के सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस चौकि के पास अंबिकापुर रोड तरफ से तेजरफ्तार से आ रही ट्रक को रोकने की कोशिश की जिसपर वाहन चालक ने स्पीड बढ़ा दी जिसके कारण गौरक्षको ने वाहन को रोकने के लिए रोड ब्लॉक किया। जब गौ रक्षकों ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 31नग भैस पाई गई, वहीं इस घटना में ट्रक के साथ चल रही स्कार्पियो में 3 लोग थे जो घटनास्थल से फरार हो गए। इस दौरान कुछ आरोपियों को गौ रक्षकों ने अपनी जान पर खेलकर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। यह घटना और बाकी घटनाओं की तरह आम सी घटना लग रही होगी लेकिन जब गौ रक्षकों ने एक तस्कर से पूछताछ की तो उसने पुलिस विभाग की कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी पर चार चांद लगा दिए।

पुलिस की इमानदारी बेमिसाल चले सालों साल
जब आरोपी को गौ रक्षकों ने पकड़ा तो उसने बताया कि उसे इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है परंतु इतना जरूर मालूम है कि प्रतापपुर थाना प्रभारी विकेश तिवारी एवं आरक्षक इंद्रजीत के द्वारा गाय-भैंसों से भरी ट्रक पार करने की एवज में ₹5000 वसूला जाता है, तथा साथ ही बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर थाना स्थित है जहां के प्रभारी ₹10000 की रिश्वत लेकर गाय-भैंसों से भरी ट्रक पार कराते हैं। इस व्यक्ति ने पुलिस की इमानदारी कर्तव्य परायणता पर चार चांद लगा दिए हैं आज जहां हम पुलिस के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हैं तो वही ऐसा कोई दिन शायद ही होगा जहां पुलिस वालों की करतूत सामने ना आती हो। ऐसे रिश्वतखोर पुलिस वालों को विभाग से वेतन नहीं मिलता होगा तभी वह अपना जीवन यापन करने हेतु मजबूरी में आकर के रिश्वतखोरी और अपराधियों की दलाली करते हैं। ऐसे रिश्वतखोर और भ्रष्ट पुलिस वालों को अब तक बचाया जा रहा है, इन भ्रष्ट पुलिस वालों के चलते इमानदार पुलिस वालों की छवि खराब होती है हम उन पुलिस वालों को भी जानते हैं जो हमारे समाज के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इन दलाल घूसखोर पुलिस वालों के चलते आम जनता का भरोसा पुलिस पर से उठता जा रहा है आज आए दिन ऐसी घटनाएं होती है जिसमें पुलिस महकमे के ऊपर सवालिया निशान उठाए जाते हैं लेकिन बड़े अधिकारी विभागीय मामला होने के चलते अपने खास खास पुलिस वालों को बचाने के लिए उन पर लीपापोती जैसी कार्रवाई करते हैं या नहीं करते। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस आम जनता से बड़ी है क्या आम जनता पुलिस की सेवा के लिए बनाई जाती है या आम जनता की सेवा के लिए पुलिस को बनाया जाता है। कोई आम आदमी या फिर हम उस तस्कर की बात करें जिसे पकड़ कर जेल में डाल दिया गया है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा है कि इंद्रजीत,तिवारी बसंतपुर चौकी प्रभारी 5हजार से लेकर के 10,000 तक की उगाही करते हैं और उसके बाद उन्हें जाने दिया जाता है। इस बात की नामजद वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस वाले किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं यह समझ से परे है या फिर पुलिस के बड़े अधिकारी मामला ठंडा होने पर मामला रफा-दफा करने के इंतजार में है यह सोचने का विषय है, पर इन सब बातों के बीच एक ही सवाल उठता है की आखिर इन दलाल और घूसखोर पुलिस वालों पर कार्यवाही होगी तो कब।

पता नहीं क्यों उसने मेरा नाम लिया:- विकेश तिवारी प्रभारी प्रतापपुर थाना
प्रतापपुर थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनका नाम क्यों लिया गया है लेकिन सवाल उठता है कि सिर्फ उन्हीं का नाम क्यों लिया गया थाना में और भी लोग थे और भी आरक्षक हैं प्रधान आरक्षक भी होंगे उतने में थाना प्रभारी और आरक्षक इंद्रजीत का नाम ही क्यों आ रहा है जबकि पकड़े गए आरोपी का थाना प्रभारी तथा आरक्षक इंद्रजीत से पूर्व में कोई आपसी रंजिश भी नहीं है फिर उसके बाद आरोपी ने थाना प्रभारी विकेश तिवारी एवं आरक्षक इंद्रजीत का नाम ही क्यों लिया क्या, पकड़े गए आरोपी के बयान से स्पष्ट है कि प्रतापपुर थाना प्रभारी विकेश तिवारी एवं आरक्षक इंद्रजीत इस घूस कांड में पूर्णता शामिल थे और उन्होंने वाहन पर होने के नाम पर तस्करों से ₹5000 की उगाही की थी।

ऐसे भ्रष्ट पुलिस वालों के चलते बदनाम होता है पुलिस विभाग
जैसा की वीडियो में दिखाया जा रहा है पकड़े गए अपराधी द्वारा पुलिस वालों के कई नाम लिए गए हैं जिसमे से थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, बसंतपुर दरोगा, इंद्रजीत,जुगेश,अंकित आदि नाम सम्मिलित हैं। वीडियो में अपना बयान दे रहे व्यक्ति द्वारा पुलिस का नाम स्पष्ट रूप से उजागर किया गया है जिससे पुलिस महकमा बदनाम होता है ऐसे कुछ चुनिंदा भ्रष्ट लोगों के चलते सारे लोग पुलिस महकमे पर भरोसा नहीं कर पाते क्योंकि आज पुलिसिंग की व्यवस्था निश्चित रूप से कहीं न कहीं काफी खराब है आवेदन देना हो या कुछ और काम हो बहुत सारे जगह से होते हैं जहां पुलिस वालों को चढ़ावा चढ़ाए बिना काम नहीं होते।

दरोगा बोला है मेरा नाम नहीं लिया है :– राजकुमार लहरें

बसंतपुर प्रभारी का कहना है कि व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर उनका नाम नहीं लिया गया है सिर्फ दरोगा बोला गया है जिससे यह स्पष्ट नहीं होता की उस व्यक्ति ने मुझे ही ₹10000 देने की बात कही है दरोगा 1 स्टार 2 स्टार भी होते हैं मैं तो थाना प्रभारी हूं उसने थाना प्रभारी नहीं कहा है, और यदि जांच में मैं दोषी पाया जाता हूं तो 1 घंटे के भीतर अपना त्यागपत्र दे दूंगा। इन शब्दों के साथ बसंतपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरें ने अपना बचाव किया अब देखने वाली बात है कि राजकुमार लहरी पुलिस की जांच में निर्दोष पाए जाते हैं या फिर उनका नाम अपराधियों के लिस्ट में आता है।

आईजी ने दिए दोनों एसपी को राजपत्रित अधिकारी से जांच करने के निर्देश
जब हिंद स्वराष्ट्र की टीम ने सरगुजा आईडी अजय यादव से इस मामले में जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि दोनों एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की निष्पक्षता के साथ राजपत्रित अधिकारी से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें

बाइट गौ रक्षक

प्रदेशभर के जनसंपर्क कार्यालयो में कामकाज ठप, अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर

राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी समर्थन में प्रदेशभर में काली पट्टी लगाकर काम किया

रायपुर 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के आह्वान पर आज प्रदेश भर के जनसंपर्क अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की। राजधानी रायपुर स्थित संचालनालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।संगठन द्वारा मांगें शासन के सामने रखी गई है। जनसंपर्क अधिकारियों की मांगों के समर्थन में आज राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी प्रदेशभर में काली पट्टी लगाकर काम किया।

जनसंपर्क अधिकारी संघ द्वारा मांग की गई है कि संचालक जनसंपर्क के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति को रद्द करके भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अथवा जनसंपर्क विभाग के ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाए। इसी तरह विभाग की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद में जनसंपर्क विभाग के प्रतिनियुक्ति के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा अथवा अन्य संवर्ग के अधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल निरस्त कर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को नियुक्त किया जाए। संगठन के आह्वान पर जनसंपर्क अधिकारी तथा कर्मचारी शासकीय कार्यक्रमों के कवरेज, समाचार संकलन, समाचार वितरण आदि काम बंद करते हुए हड़ताल पर चले गए। संगठन के मुताबिक आज की सांकेतिक हड़ताल के बाद भी सभी जनसंपर्क अधिकारी मांगें पूरी होने तक काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। शीघ्र मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन का विस्तार करते हुए अनिश्चितकाल हड़ताल की जाएगी। इससे पहले कल 11अक्टूबर को भी जनसंपर्क अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया था ।

छेड़छाड़ करने के बावजूद एडिशनल एसपी एवं अलरिक लकड़ा के चहेते शराबी आरक्षक पर नहीं हो रही कार्रवाई। विभागीय मामला बताकर कर रहे लीपापोती।

अम्बिकापुर प्रशान्त पाण्डेय अंबिकापुर के शनि मंदिर के पास नशे में धुत एक आरक्षक द्वारा बुधवार की रात करीब 11:00 बजे दो लड़कियों से नशे की हालत में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। जब स्थानीय लोगों ने आरक्षक को लड़कियों से बदतमीजी करते हुए देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया जिस पर आरक्षक शिव कुमार कुर्रे द्वारा अपने पुलिस होने तथा पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश करने लगा। काफी देर तक आरक्षक शिव कुमार कुर्रे उक्त स्थान पर अभद्रता पूर्वक व्यवहार करता रहा जिसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शराबी आरक्षक को गिरफ्तार किया तथा उसका मेडिकल जांच कराया गया जिस पर मद्यपान(शराब पीने) की पुष्टि की गई,इसके बाद भी पुलिस द्वारा अपने शराबी नशेड़ी आरक्षक पर किसी भी प्रकार का अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया।

विभागीय मामला है जांच के बाद होगी कार्यवाही:– विवेक शुक्ला

शिव कुमार कुर्रे अगर पुलिस वाला नही होता तो क्या फिर भी एडिशनल एसपी का यही बयान होता,क्या किसी लड़की से छेड़छाड़ हो या फिर रेप,मर्डर,चोरी डकैती सारी चीजें हों तो भी यह विभागीय मामला होगा यह सोचने का विषय है लेकिन इतना तय है की अगर यह दुसाहस किसी आम आदमी ने की होती तो वह निश्चित रूप से जेल में होता तो।

क्या पुलिस वालों को कुछ भी करने की अनुमति है…?क्या पुलिस वालों पर कुछ भी करने पे कार्यवाही नही होगी? या फिर कानून उन्हे किसी महिला के साथ अभद्रता करने की अनुमति है?। विवेक शुक्ला एडिशनल एसपी की बातों से प्रतीत होता है की सारी दुनिया के लिए कानून एक तरफ और पुलिस वालों के लिए कानून एक तरफ।

आम आदमी होता तो जेल में होता

अपने विभाग के कर्मचारी को बचाने के लिए पुलिस के टी आई से लेकर ए एस पी तक लग है और यदि ये कुकृत्य किसी आम नागरिक ने की होती तो उसे पकड़कर प्रेस विज्ञप्ति बनवाकर अपनी वाह वाही लूट रहे होते लेकिन मामला पुलिस विभाग का है इस लिए मामले को दबाया जा रहा हैं।

पुलिस विभाग को मिलती है फ्री हिट ?

सरगुजा पुलिस के रवैया को देख कर लगता है की पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों को गलती करने पर क्षमा धर्म का पालन करता है चूंकि कर्मचारी विभागीय होते हैं तो उन्हें सजा देना उचित नहीं समझा जाता। क्या पुलिस होने का मतलब किसी लड़की से छेड़छाड़ करने की छूट मिल जाती है। अब देखना है की पुलिस अपने शराबी आरक्षक को बचाती है या उस पर कोई कार्रवाई करती है।

अम्बिकापुर कोतवाली प्रभारी लाइन अटैच,,, 33 आरक्षकों को भी भेजा गया इधर से उधर,,, देखे जारी आदेश….

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर कोतवाली प्रभारी अनूप एक्का को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर भेज दिया गया हैं। वही राहुल तिवारी को रक्षित केंद्र से कोतवाली अम्बिकापुर का प्रभारी बनाया गया हैं। सरगुजा पुलिस विभाग द्वारा 33 आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।
देखे जारी आदेश –

ki

20 वी राज्य निशानेबाजी प्रतिष्पर्धा में धमतरी की महिला आरक्षक अमृता सिंह सेंगर ने 4 गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया जिले का मान…

सत्य प्रकाश गुप्ता
धमतरी :– NRAI के छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एशोसिएशन द्वारा 30.09.2021 से 09.10.2021 तक आयोजित 20 वी राज्य निशानेबाजी प्रतिष्पर्धा में धमतरी की महिला आरक्षक अमृता सिंह सेंगर ने 4 गोल्ड मेडल प्राप्त कर धमतरी एवं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

मैनपाट के मेहता पॉइंट में एक्सयूवी कार पेड़ से टकराई,,, कार सवार अपने साथ दोनो नंबर प्लेट लेकर हुए फरार…

मैनपाट :– मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेहता पॉइंट में कल 10 अक्टूबर की देर रात महिंद्रा एक्स यू वी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। महिंद्रा एक्स यू वी के पेड़ से टकराने के बाद कार सवारो ने गाड़ी के आगे पीछे दोनों तरफ के नंबर प्लेट को निकालकर साथ में लेकर भाग निकले। आज सुबह जब वहां गांव वालों ने दुर्घटना ग्रस्त कार को देखा तो इसकी सूचना कमलेश्वरपुर थाने में दी। चुकी कार सवार अपने साथ गाड़ी की दोनों तरफ के नंबर प्लेट ले गए हैं और नंबर प्लेट नहीं होने के कारण गाड़ी के मालिक का पता लगाना मुश्किल हो गया है। इस घटना में अगर वाहन पेड़ से नहीं टकराती तो कार के आगे गहरी खाई में गिरने का खतरा था, देर रात को हुई इस घटना से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

मैनपाट के मेहता पॉइंट में एक्सयूवी कार पेड़ से टकराई,,, कार सवार अपने साथ दोनो नंबर प्लेट लेकर हुए फरार…

मैनपाट :– मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेहता पॉइंट में कल 10 अक्टूबर की देर रात महिंद्रा एक्स यू वी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। महिंद्रा एक्स यू वी के पेड़ से टकराने के बाद कार सवारो ने गाड़ी के आगे पीछे दोनों तरफ के नंबर प्लेट को निकालकर साथ में लेकर भाग निकले। आज सुबह जब वहां गांव वालों ने दुर्घटना ग्रस्त कार को देखा तो इसकी सूचना कमलेश्वरपुर थाने में दी। चुकी कार सवार अपने साथ गाड़ी की दोनों तरफ के नंबर प्लेट ले गए हैं और नंबर प्लेट नहीं होने के कारण गाड़ी के मालिक का पता लगाना मुश्किल हो गया है। इस घटना में अगर वाहन पेड़ से नहीं टकराती तो कार के आगे गहरी खाई में गिरने का खतरा था, देर रात को हुई इस घटना से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

आज का दिन लेकर आया हैं आपके लिए क्या खास…..अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग-11 अक्टूबर 2021, सोमवार
🎉🌸🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-रवियोग/उपांग ललिता व्रत
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को चांदी भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🌸🎉
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।
🌸🎉🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹

वृष:-

किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🎉🌸

मिथुन:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी।
🌸🎉🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹

कर्क:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🎉🌸

सिंह:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
🌸🎉🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹

कन्या:-

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🎉🌸

तुला:-

किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
🌸🎉🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹

वृश्चिक:-

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🎉🌸

धनु:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🎉🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹

मकर:-

किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🎉🌸

कुंभ:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
🌸🎉🔥🍁💐🌷🌺🏵️🌹

मीन:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी।
🌹🏵️🌺🌷💐🍁🔥🎉🌸

अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले कमलेश नेत्रालय के संचालक अभिजित व चेतना जैन डॉक्टर के भेष में है गुंडे,,, असहाय महिला का घर तोड़ दे रहे हजारो यातनाए,,गांधीनगर पुलिस भी दे रही उनका साथ…

अम्बिकापुर शहर में प्रतिदिन भू माफियाओं का अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां जमीन जायजात उसी की सुरक्षित है जिसके पास या तो शक्ति है या फिर पैसे…. पीड़ित व्यक्ति यदि मदद मांगने पुलिस के पास भी जाते हैं तो पुलिस से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिलती है क्योंकि पैसे और पावर के दम पर भू माफिया पुलिस वालों को भी अपनी और मिला लेते हैं। ऐसे हालात में आखिर पीड़ित व्यक्ति न्याय की उम्मीद किससे रखें। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां कमलेश नेत्रालय के संचालक अभिजीत जैन एवं उनकी पत्नी चेतना जैन,उत्तम गुप्ता, प्रकाश,आयुष तथा अन्य 10-12 अज्ञात हमलावरों एवं दो पुलिसवालों के साथ 2 अक्टूबर को महिला संगीता श्रीवास्तव के फुंदुरदिहारी स्थित घर पहुंच कर महिला के निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर देते हैं। महिला के जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयत्न डॉक्टर दंपति द्वारा लगातार किया जा रहा है महिला के ऊपर लगातार दबाव डालकर महिला को परेशान किया जा रहा है घटना दिवस को भी महिला के साथ आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी तक जी जाती है उसे उठवा लेने तक की धमकी दी जाती है जिसके कारण महिला काफी डरी हुई है महिला अपनी फरियाद लेकर गांधीनगर थाने पहुंचती है लेकिन डॉक्टर दंपत्ति अन्य साथियों के साथ पहले ही वहां पहुंच जाते हैं और रसूखदार होने की वजह से पुलिस पर पैसे और पावर का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को अपनी ओर कर लेते हैं। महिला की लाख मिन्नतों के बावजूद गांधीनगर पुलिस द्वारा महिला का आवेदन लेने से इंकार कर दिया जाता है अंततः महिला द्वारा थक हार कर मामले की शिकायत एसपी सरगुजा से की जाती है।

जहां एक ओर डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है वही डॉक्टर दंपति द्वारा किसी असहाय बेसहारा औरत की जमीन हड़पना और उसके निर्माणाधीन भवन को तोड़कर महिला के साथ अभद्रता करना व जान से मारने की धमकी देना काफी शर्मनाक है।

नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरिया :– थाना खड़गवां क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/10/21 के 3:00 बजे दिन को खाना पहुंचाने दुकान गई थी तब नाबालिक लड़की ने प्रार्थी को बोला कि मेरा चप्पल टूट गया है मैं चप्पल खरीदने बाजार जाऊंगी। तब प्रार्थी ने अपनी बेटी से अपनी कमीज लेकर आने तथा साथ में गाड़ी से बाजार चप्पल लेने जाने की बात कही, लड़की कमीज लेने घर गई और काफी समय तक वापस कमीज लेकर नहीं आई ।जब रात में दुकान बंद करके घर में जाकर देखा तो प्रार्थी का लड़की घर पर नहीं थी आसपास रिश्तेदारी में पता किए पता नहीं चलने पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 361/21धारा 363,366,376 (2)(ढ)IPC पास्को एक्ट की धारा 4,6 कायम कर विवेचना करवाई। जिसके बाद मामले को पतासाजी में लिया गया था।

इस दौरान दिनांक 09/10/21 को पता चला कि ग्राम तिलोरा बोदरा पारा थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) का आरोपी करण सिंह पिता रन सिंह जाति गोड़ नाबालिक लड़की को अपने घर में रखा है तब तत्काल ग्राम तिलोरा थाना पेंड्रा जाकर अपहृत बालिका को आरोपी के घर से बरामद कर थाना लाया गया एवं आरोपी करण सिंह पिता रन सिंह जाति गोंड़ उम्र 22 वर्ष निवासी तिलोरा बोदरा पारा थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को गिरफ्तार कर दिनांक 10/10/21 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

संपूर्ण विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, प्रधान आरक्षक, सुखलाल खलखो, आरक्षक जितेंद्र मिश्रा,सैनिक विनय श्याम का विशेष योगदान रहा।

कवर्धा में हुए हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बजरंग दल सूरजपुर ने किया मुख्यमंत्री बघेल का फूंका पुतला

सुरजपुर बजरंग दल विभाग संयोजक के निर्देशन पर सूरजपुर बजरंग दल के द्वारा कवर्धा में हुए पवित्र भगवा ध्वज का अपमान तथा इसके विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हमारे हिंदू भाइयों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी से प्रहार किया गया तथा एक पक्षीय कार्यवाही कर FIR करके गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर विभाग व जिला के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे प्रमुख रूप से विहिप जिलाध्यक्ष उत्पल चटर्जी, बजरंग दल जिला सह संयोजक संजय कुमार, गौभक्त मनोज पांडेय, छोटू साहू सहित सूरजपुर बजरंग दल नगर संयोजक अनुज साहू, नगर सह संयोजक संजय महतो, गौरक्षा प्रमुख रोहित कसेरा, सुरक्षा प्रमुख भवनीत मिश्रा, विकास साहू, साप्ताहिक मिलन प्रमुख पवन गुप्ता, प्रीतम सोनी, शशांक दुबे, गुलशन साहू,आर्यन चौबे, वीरेंद्र गोयल, अमन कश्यप, बादल साहू, रितेश मिंज, संदीप साहू, अभिषेक पांडे, नवीन दुबे, अशोक साहू, जवाहिर सिंह, नकुल प्रभाकर, दीपक, आकाश कसेरा, नीरज, सुजल महतो, अनिल, विनय हथगेन, अजय साहू, अखिलेश पांडे, अनिल साहू, राहुल सोनवानी, संतोष सोलंकी, छोटू सारथी, कविराज सारथी, रितेश रजक, शिवम सिंह, आदि बजरंगी उपस्थित रहे ।

RGSSU एवं यूथ इंटक के पदाधिकारियों द्वारा छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं मार्कशीट की हार्ड कॉपी की परेशानी को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन।

अम्बिकापुर संत गहिरगुरु विश्वविधालय में छात्रों के साथ हो रहे हेल्पडेस्क पर बैठी मैडम द्वारा दुर्व्यवहार करने को लेकर तथा BSC के द्वितीय वर्ष(2019-2020)की मार्कशीट की हार्ड कॉपी शा.विज्ञान महाविधालय में नही भेजा गया था। इन सारी समस्याओं को लेकर RGSSU तथा यूथ इंटक के पदाधिकारियों द्वारा कुलपति जी से मुलाक़ात की गई। जिसपर इन सभी समस्याओं से RGSSU के जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत जी ने कुलपति जी से सीधे वार्ता की जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए। दुर्व्यवहार को लेकर कुलपति जी द्वारा मैडम को लताड़ लगाई गई। यह भी समझाइस दी गयी कि छात्रों को किसी तरह के दुर्व्यवहार का सामना दोबारा न करना पड़े तथा BSC की द्वतीय वर्ष की मार्कशीट की हार्ड कॉपी को भी शा.विज्ञान महाविधालय में भिजवा दिया गया है ।तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष अशीष शील जी द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से यूथ इंटक के जिला कार्यकरणी अध्यक्ष दीपेश धर जी, यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष सतीश जी, INTUC के जिला प्रवक्ता प्रशांत पांडेय जी तथा RGSSU के जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार यादव जी मौजूद रहे। तथा छात्रों के साथ यूथ इंटक के कई पदाधिकारी जिनमे राहुल पटेल(INTUC असंगठित जिला कार्यकरणी अध्यक्ष),अनिकेत सोनी(यूथ INTUC जिला उपाध्यक्ष),रिहान(INTUC असंगठित जिला उपाध्यक्ष),रोहित धर(यूथ INTUC महामंत्री) ,संजय बाला(यूथ INTUC नगर अध्यक्ष),चांदनी, ऋषभ,रामविलास मनीश वैध जी आदी उपस्थित रहे।

कश्मीर से फिर पंडितों का पलायन, आतंकी हमलों के बाद कई परिवारों ने छोड़ी घाटी…

कहां तो सरकार कश्मीर घाटी में पंडितों की वापसी के वादे और दावे कर रही थी और हकीकत यह है कि एक बार फिर यहां से पलायन शुरू हो गया है। ताजा आतंकी हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद यहां इस कदर खौफ पसर गया है कि कई परिवार जान बचाने के लिए जम्मू भाग आए हैं। इन कश्मीरी पंडितों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की मांग की है। हमलों के खिलाफ शनिवार को जम्मू में कई जगह प्रदर्शन हुए।
कश्मीर घाटी में 5 दिनों में ही आतंकवादियों ने 7 लोगों की हत्या कर दी। इनमें से 4 अल्पसंख्यक समुदाय के थे और 6 हत्याएं ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में हुईं। जम्मू में एक कश्मीरी पंडित ने कहा, ”मैं टीचर के रूप में 20 सालों से काम करता आ रहा हूं। प्रमोशन के बाद कुछ साल पहले ही कश्मीर घाटी में लौटा था, लेकिन अचानक चुन-चुनकर हत्याओं की वजह से हालात खराब हो गए और वापस आ गया हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में तीन साल से पोस्टिंग के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई थी। शिक्षक ने कहा, ”मुस्लिम सहयोगियों और पड़ोसियों के साथ हम भाई की तरह रहे।” उन्होंने दावा किया कि कई कश्मीरी परिवार, जिसमें प्रधानमंत्री के पैकेज के तहत नौकरी पाने वाले भी कश्मीर छोड़कर जम्मू आ गए हैं।
जगती कैंप में शनिवार को पहुंचे संजय भट ने कहा कि ताजा हत्याओं के बाद घाटी में अल्पसंख्यकों में खौफ है। उन्होंने कहा, ”घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच 2016 (हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी की हत्या के बाद) की तरह डर है, जब वहां विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बावजूद हमें जम्मू लौटना पड़ा।”
एक अन्य कश्मीरी पंडित विस्थापित ने कहा कि वह घाटी में नहीं लौटना चाहते। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को लौटने के लिए कहने से पहले सरकार को उनमें विश्वास बहाली के लिए कदम उठाने चाहिए। एक अन्य टीचर ने कहा कि जोनल एजुकेशन ऑफिसर गांदरबल ने एक आधिकारिक आदेश के जरिए उन्हें खीर भवानी मंदिर में रिपोर्ट करने को कहा। उन्होंने कहा, ”एक अन्य आदेश में हमें ड्यूटी पर रिपोर्ट करने से छूट दी गई। इसमें खाने का कोई जिक्र नहीं था। हम महसूस करते हैं कि भूखे मर जाने से अच्छा है वापस लौट जाना।”

गांधीनगर पुलिस की गुंडागर्दी,,,कानून के रक्षक ही बन जाए भक्षक तो आम जनता किससे लगाए फरियाद…

अंबिकापुर :– पिछले कुछ समय से गांधीनगर पुलिस लगातार चर्चा में बनी हुई है आए दिन कोई ना कोई ऐसा मामला सामने आ रहा हैं जो गांधीनगर पुलिस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ी कर देती हैं। ताजा मामला कल शाम का हैं जिसमें गांधीनगर पुलिस फिर से विवादों में घिर गई है, दरअसल मामला गंगापुर स्थित शराब दुकान के पास का है जहां कल शाम को गांधीनगर टीआई अपने दल बल के साथ गंगापुर शराब दुकान के पास पहुंचे और शराब दुकान के आसपास मौजूद ठेलो और गुमटीओ में आग लगाकर उनके पूरे सामानों को नष्ट कर दिया।
गंगापुर स्थित शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग बार बार वहां के नागरिकों द्वारा की जा रही थी साथ ही साथ वहां शराब दुकान के आसपास चलने वाले ठेलो और गुमटियों के कारण वहां दिन भर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता हैं जिस कारण वहां के लोगो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसे लेकर वहां राजनीतिक पार्टियों द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। ऐसे में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा ठेलो और गुमटियों को वहां से हटाने से लोगो को काफी सहूलियत होगी। किंतु कानून को हाथ में लेना चाहे वो आम नागरिक हो या स्वयं पुलिस सही नही कहा जा सकता।
ऐसे में अब सवाल यह भी उठता है कि कानून के रखवाले को कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार आखिरकार किसने दिया पुलिस को चखना दुकानों को वहां से हटाने की अनुमति थी ना कि वहां जाकर ठेलो और गुमटीओ में आग लगाने की।
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि वहां के छोटे-छोटे व्यवसायी जोकि शराब दुकान के पास अपने ठेले और गुमटीओ को लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे उनकी ठेलो और गुमटीओ और उनके पूरे सामानों में आग लगा दी गई जिससे इन व्यवसायियों को काफी क्षति हुई है इसकी क्षतिपूर्ति कौन करेगा..??

मां को ससुर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आगबबूला हुई बहू,, हत्या कर परिवार के साथ मिलकर लाश को लगाया ठिकाने…

पेंड्रा:– छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महिला ने अपनी मां से अवैध संबंधों के चलते अपने ससुर की हत्या कर दी. इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर गले में पत्थर डाल शव को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने पिता-बेटी सहित हत्या में साथ देने और जानकारी छिपाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. जहां पर दो दिन पहले खोडरी के मानपुर में अरपा नदी में तैरती लाश देख गांव के ही एक शख्स ने देखा था. जिसके बाद घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की तो शव की शिनाख्त चैन सिंह भैना (45) साल बनझोरका गांव थाना गौरेला के रूप में हुई.

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें डॉक्टर द्वारा धारदार हथियार से गले में वार करने से गले की हड्डी टूटने व कोमा में चले जाने से मृत्यु होना बताया गया. पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुट गई.
पुलिस जांच के दौरान कुछ बाते सामने आई जिसमे पुलिस को पता चला कि मृतक का उसकी समधन के साथ अवैध संबंध रहा है. जिसकी वजह से कई बार वाद-विवाद भी हो चुका है. सुराग मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मृतक की बहू रामप्यारी भैना को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो पहले रामप्यारी भैना पुलिस को गुमराह करती रही पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा

दरअसल घटना के दिन चैन सिंह अपने बेटी के ससुराल आया हुआ था और कुछ सामान लाने को कह कर बाहर गया. जब काफी देर तक नहीं लौटा. फिर रामप्यारी को घर में उसकी मां भी नजर नहीं आई तो दोनों को ढूंढने निकली तो घर से कुछ दूर पर चैन सिंह और उसकी मां को आपत्तिजनक हालत में देख कर अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी. उसके बाद घर मे रखे टंगिया से वारकर अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया. जिससे चैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बहू रामप्यारी अपनी मां को ससुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पहले भी देख चुकी है. जिसका उसने विरोध किया था.
घटना के बाद बाद रामप्यारी भैना, अपने पिता कुंवर सिंह भैना और बहन अमिता बाई और मां बिरसिया बाई के साथ मिलकर मृतक चैनसिंह के लाश में पत्थर को प्लास्टिक के बोरी से बांधकर घर से आधा किलोमीटर दूर लाकर अरपा नदी में जाकर फेंक दिया. साथ ही घटना के बाद मृतक की साइकिल को बनझोरखा गांव पहुंचा दिया.

चारों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उस टंगिया को भी बरामद कर लिया है. हत्या में सहयोग के साथ साथ कुछ रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों को घटना के संबंध में जानकारी थी. बावजूद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी. इस पर से पुलिस ने चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

268 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, आईजी ने कहा- नक्सल विरोधी अभियान में मिलेगी मदद …

अम्बिकापुर :– पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम कांबले की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति हेतु योग्य आरक्षक से प्रधान आरक्षकों की परीक्षा हुई। सरगुजा संभाग अंतर्गत आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उतीर्ण 268 आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई। योग्यता सूची नाम लाए गए प्रधान आरक्षकों का पदोन्नति पूर्व कोर्स (पीपी कोर्स) परिणाम के आधार विभागीय प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति होने से अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।
आईजी के नेतृत्व में संभाग अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर एवं पीटीएस मैनपाट में आरक्षक से प्रधान आरक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभागीय पदोन्नति परीक्षा वर्ष-2021 संपन्न कराई गई।
नवीन एसओपी एवं पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी की गई समय-सारिणी अनुसार पदोन्नति प्रक्रियाओं का पालन करते हुये 15 से 21 सितंबर २०२१ तक शारीरिक स्वस्थता परीक्षा का आयोजन किया गया।
आईजी द्वारा विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया हेतु रेंज के अधिकारियों का टीम गठित कर उनके निर्देशन में जिला सरगुजा के पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। उक्त शारीरिक स्वस्थता परीक्षा में कुल 729 आरक्षक योग्य पाए गए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में योग्य पाए गए आरक्षकों का 26 सितंबर 2021 को संभाग के जिला सरगुजा में लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के दौरान आईजी पदोन्नति प्रक्रिया अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम कांबले एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

योग्यता सूची जारी होने से सुधरेगी कानून व्यवस्था

विभागीय पदोन्नति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने वाले आरक्षकों में से रेंज अंतर्गत जिलों में क्रमश: जिला सरगुजा में 38, सूरजपुर 62, कोरिया 33, बलरामपुर 75, जशपुर 54 एवं पीटीएस मैनपाट -6 आरक्षकों के वरिष्ठता अनुसार प्रधान आरक्षक हेतु रिक्त पद के विरुद्ध कुल 268 आरक्षकों का योग्यता सूची जारी की गई है।
आईजी अजय कुमार यादव ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में 268 प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने से संभाग अंतर्गत अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-9 अक्टूबर 2021, शनिवार
🌺🔥🌷🌹💐🎉🍁🏵️🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-शरद
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया/चतुर्थी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/विनायकी चतुर्थी व्रत/रवियोग/मार्गी गुरु
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में तिल के मोदक भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🍁🎉💐🌹🌷🔥🌺
आज का राशिफल
🌺🔥🌺🌺🌺

मेष:-

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
🌺🔥🌷🌹💐🍁🍁🏵️🌸

वृष:-

आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
🌸🏵️🍁💐🌷🌷🔥🌺🎉

मिथुन:-

आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी।
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

कर्क:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
🎉🌺🔥🌷💐🍁🏵️🌸🌹

सिंह:-

विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
🌹🌸🏵️🍁💐🌷🔥🌺🎉

कन्या:-

भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎉🌺🔥🌷💐🍁🙈🌸🌹

तुला:-

दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
🌹🌸🍁💐🌷🔥🌺🎉🏵️

वृश्चिक:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏵️🎉🌺🔥🌷💐🍁🌸🌹

धनु:-

किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
🌹🌸🍁💐🌷🔥🌺🎉🏵️

मकर:-

संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
🏵️🎉🌺🔥🌷💐🍁🌸🌹

कुंभ:-

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
🌹🌸🍁💐🌷🌺🌺🎉🏵️

मीन:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵️🌺🌺🌷💐🍁🌸🌹🔥

error: Content is protected !!