Home Blog Page 203

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग-22 अक्टूबर 2021, शुक्रवार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
🎯🙈🔥🌷🎉🌹💐🏵️🌺

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-धान्यछेदन मुहूर्त/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🏵️💐🌹🎉🌷🔥🙈🎯
आज का राशिफल
🎯🔥🌷🎉🌹

मेष:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🌹🎉🌷🔥🎯💐🏵️🌺🍁

वृष:-

मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🍁🌺🏵️💐🎯🔥🌷🎉🌹

मिथुन:-

किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
🌹🎉🌷🔥🎯💐🏵️🌺🍁

कर्क:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।
🍁🌺🏵️💐🎯🔥🌷🎉🌹

सिंह:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🌹🎉🌷🔥🎯💐🏵️🌺🍁

कन्या:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌺🏵️💐🎯🔥🌷🎉🌹

तुला:-

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा।
🌹🎉🌷🔥💐💐🏵️🌺🍁

वृश्चिक:-

बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

धनु:-

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

मकर:-

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

कुंभ:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

मीन:-

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

बांग्लादेश में चल रहा हिंदुओं के नरसंहार, मंदिर, पूजा स्थान और संपत्ति पर हमला को रोकने के लिए भारत सरकार तुरंत भारतीय सेना बांग्लादेश में भेजे:– बजरंग दल

बगीचा बजरंग दल ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार पर प्रधानमंत्री को लिखे अपने लेख में लिखा है की,जब देश स्वतंत्र हुआ तब आज का बांग्लादेश जो पूर्व पाकिस्तान था उसमें हिन्दुओं की जनसंख्या 30 प्रतिशत थी। जिहादियों के द्वारा निरंतर अत्याचार और उत्पीड़न के कारण लगभग डेढ़ करोड़ बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थी बनकर भारत में आ चुके है। और अब बांग्लादेश में सिर्फ 7% हिंदू जनसंख्या ही बची है। भारत सरकार के संकल्प और भारतीय सेनाओं के शौर्य और बलिदान के कारण पाकिस्तान के चुंगल में से आज का बांग्लादेश मुक्त हुआ,स्वतंत्र हुआ और भारत का इन पर उपकार होने के बावजूद भी 1971 के बाद भी बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं है।

आप जानते हैं कि बांग्लादेश में जिहादियों के द्वारा हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा का नग्न नाच चल रहा है । दुर्गा मंडप पर हमले उनको तोड़ना मंदिरों पर हमला अनेक हिन्दुओं की हत्या सैकड़ों घरों जलाकर संपत्ति को नष्ट करना लूटना और आज भी वह हिंसा का तांडव रुक नहीं रहा है। देश का देश भक्ति हिन्दू नागरिक बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के कारण दुखी है आक्रोश में है। आप जानते हैं कि देश जब स्वतंत्र हुआ तब भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ था। तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली ख़ान के बीच समझौता हुआ था। वह समझौता के अंतर्गत भारत पाकिस्तान के अल्पसंख्यक की सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी। बांग्लादेश में वह समझौता का पालन न करके हिन्दुओं पर निरंतर अत्याचार कर रहे है। बांग्लादेश की सरकार हिन्दुओं की रक्षा करने में विफल रही है ।बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी बांग्लादेश के साथ भारत सरकार की है। हम देश के हिन्दू माग करते हैं कि भारत सरकार नेहरू लियाकत समझौता का पालन करते हुए बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए तुरंत भारत की सेना बांग्लादेश भेजे।

अब मिल सकेगी हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदापुर में कोपा एवं वेल्डर ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा…

मनीष चौबे

मैनपाट :–

सरगुजा जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में स्कूली शिक्षा के साथ संयुक्त रूप से व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत चयनित स्कूलों में चिन्हांकित ट्रेड के छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुर मैनपाट में रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा आईटीआई का शुभारंभ 21 अक्टूबर को किया गया। हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदापुर में कोपा एवं वेल्डर ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा के लिये छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।  इस महत्वाकांक्षी योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आईटीआई के प्राचार्य श्री सोमनाथ साहू ने कहा कि विद्यार्थी हायर सेकेण्डरी की शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ आईटीआई से व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे। जिसके आधार पर छात्रों को रोजगार के अवसर में वृद्धि एवं कौशल क्षमता में विकास होगा।  उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्कूलों तथा आईटीआई में संयुक्त रूप से रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा व्यवसायिक शिक्षा संबंधी योजना का शुभारंभ किया है। योजनांतर्गत विकासखंड मुख्यालय स्तर पर चयनित हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों को चिन्हांकित ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार तथा स्व-रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

     कार्यक्रम के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्मदापुर के प्राचार्य श्री प्रदीप गुप्ता, निराकार पटेल व्याख्याता नर्मदापुर श्री निराकार पटेल,  ग्राम पंचायत नर्मदापुर के सरपंच, एसएमडीसी नर्मदापुर के सदस्य श्री मनसागर एवं श्री पारस यादव, आईटीआई मैनपाट के शिक्षक श्री शिव कंसारी एवं हायर सेकेंडरी नर्मदापुर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात….जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग-21 अक्टूबर 2021, गुरुवार
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/जातकर्म/अन्नप्राशन/नामकरण मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले वस्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

वृष:-

पुराना रोग उभर सकता है।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

मिथुन:-

किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

कर्क:-

प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

सिंह:-

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

कन्या:-

शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।
🏵️💐🙈🌺🌹🎉🌷🔥🎯

तुला:-

शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🙈💐🏵️

वृश्चिक:-

भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है।
🏵️💐🙈🌺🌹🎉🌷🔥🎯

धनु:-

प्रतिद्वंद्विता कम होगी।शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺💐🏵️🏵️

मकर:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें।व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
🏵️💐🌺🌹🎉🌷🔥🎯🙈

कुंभ:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
🙈🔥🔥🌷🎉🌹🌺💐🏵️

मीन:-

सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा।
🏵️💐🌺🌹🎉🌷🔥🙈🎯

क्या केवल अपराधियों की दलाली करने को है बलरामपुर पुलिस, गौ तस्करों के बाद अब जान से मारने की धमकी देने वाले को बचाने में लगी है एसपी रामकृष्ण की सेना

आर्य कुमार प्रशान्त पाण्डेय
बलरामपुर
प्रार्थी सुरेन्द्र पिता स्व. घासीराम उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कछिया थाना चलगली, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के साथ दिनांक 02/10/2021 को कछिया निवासी राजकुमार गुप्ता के द्वारा अपने आदमी रामचन्द्र से अपने घर में बुलाकर एक वर्ष पूर्व अनावेदक के द्वारा शासकीय तालाब पाटकर एवं लगभग 20 एकड़ में अतिक्रमण करने का शिकायत सामुहिक रूप से गांव वालों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर में किया गया था जिसमें प्रार्थी ने भी हस्ताक्षर किया था उसी बात को लेकर प्रार्थी को जातिगत गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी अनावेदक के द्वारा दिया गया। उक्त घटना का लिखित शिकायत अजाक थाना बलरामपुर में दिनांक 07/10/2021 को प्रार्थी द्वारा किया गया है। आज दिनांक तक अनवेदक राजकुमार गुप्ता पिता बासदेव के उपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। अजाक थाना प्रभारी के द्वारा टालमटोल किया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि पैसा का लेन देन करके मामला को निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है। वह गांव का प्रभुत्व रखने वाला व्यक्ति है, शिकायत करने के बाद प्रार्थी का पता करवा रहा है, घटना के दिन ही आरोपी द्वारा घटना के दिन ही गोली मारने की धमकी दिया है।आवेदक ने अपने आवेदन में बताया है की वह एक गरीब मज़दूर एवं असहाय व्यक्ति है उसके परिवार के परिवरिस के लिए उसके अलावा कोई भी नहीं है आरोपी की धमकी से वह बहुत भयभीत तथा उसे जान माल एवं मेरे परिवार के सदस्यों को ख़तरा है। आवेदक अपने लिखित आवेदन में कहता है की मैं इतना डरा हुआ हूं कि घर से बाहर रहने को मजबूर हूं तथा कभी भी आत्महत्या कर सकता हू।

आज फिर बज रहा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक गांधीनगर शाखा का अलार्म…

अम्बिकापुर :– आज फिर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक गांधीनगर शाखा का अलार्म अचानक बजना शुरू हो गया हैं। अलार्म बजने की आवाज 6.20 मिनट से शुरू हुई हैं समाचार लिखे जाने तक पुलिस और बैंककर्मी बैंक तक नही पहुंच पाए हैं। उनके बैंक पहुंचने के बाद ही बैंक के अलार्म के बजने का कारण अस्पष्ट हो पाएगा।

रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक,,, मौके पर ही दोनो युवकों की दर्दनाक मौत…..

कोरबा :– कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से टकराकर बाईक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कुचैना बस्ती में रहने वाले जावेद खान और किरण कुशवाहा एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में काम कर रही एल एंड टी ठेका कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे। आज सुबह साढ़े दस बजे के लगभग दोनों युवक बाईक से डयूटी से वापस घर लौट रहे थे तभी बरमपुर पटटा लाईन के समीप अस्थाई सड़क पर बिना फाटक के रेल्वे ट्रेक को पार करते वक्त कोरबा से गेवरा रेल्वे स्टेशन की ओर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है, पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

ब्रेकिंग जशपुर : शासन की महत्वकांक्षी योजना धनवंतरी मेडिकल के शुभारंभ पर नगर पंचायत बगीचा के CMO की लापरवाही आई सामने,कांग्रेस के पदाधिकारियों को नहीं किया गया आमंत्रित,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया उपेक्षा का आरोप

जशपुर
छत्तीसगढ़
सरकार द्वारा आम नागरिकों को सस्ते मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में धनवंतरी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ आज सीएम के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है।उक्त शुभारंभ में नगर पंचायत बगीचा के सीएमओ नीलेश केरकेट्टा की लापरवाही देखने को मिली।

गौरतलब है कि नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड में नगर पंचायत द्वारा सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में धन्वंतरि मेडिकल स्टोर का शुभारंभ आज किया गया जहां सीएमओ नीलेश केरकेट्टा के द्वारा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किए जाने से कांग्रेस पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता व युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि शासन की महत्वकांक्षी योजना है जिसको लेकर गांव गांव तक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के सीएमओ नीलेश केरकेट्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आमंत्रित करना भी जरुरी नहीं समझा।जब सत्ता दल के संगठन की उपेक्षा अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है तो इससे समझा जा सकता है कि नगरीय निकाय के अधिकारी किस हद तक शासन की योजना का क्रियान्वयन कर रहे होंगे।उन्होंने ऐसे अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की है।

फिलहाल मामले में कलेक्टर व सीएम से शिकायत किए जाने की बात कांग्रेस पदाधिकारी कर रहे हैं।

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जमकर चले लात घूंसे,,, 4 के खिलाफ अपराध दर्ज..

अंबिकापुर :– सरगुजा के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया सोमवार को अंबिकापुर प्रवास पर थे। वे अंबिकापुर स्थित सर्किट हाउस में कांग्रेस के सीनियर नेता व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे थे।
तभी सर्किट हाउस परिसर में ही कांग्रेस के युवा नेता विकल झा ने साथियों के साथ मिलकर आदर्श बंसल नामक युवक को भाजपाई बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इस मामले में आदर्श बंसल ने मंगलवार को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से विकल झा की ओर से भी शिकायत आई है। पुलिस ने फिलहाल आदर्श बंसल की ओर से चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
अंबिकापुर सर्किट हाउस में सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया कांग्रेस के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। इस दौरान सर्किट हाउस परिसर में अग्रसेन वार्ड निवासी आदर्श बंसल भी वहां उपस्थित था। वहीं पर तकिया रोड निवासी कांग्रेस नेता विकल झा भी उपस्थित था।
इसी बीच विकल झा ने आदर्श बंसल पर बीजेपी समर्थक होने का आरोप लगाया। फिर विकल ने अपने साथी मिशन चौक निवासी शुभम जायसवाल, गोधनपुर निवासी मिथुन सिंह व देवीगंज रोड निवासी विकास केसरी के साथ मिलकर आदर्श बंसल की पिटाई कर दी। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा बीच बचाव किया गया।

4 के खिलाफ अपराध दर्ज
पीडि़त आदर्श बंसल ने मंगलवार को गांधीनगर थाने में अपने साथ हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विकल झा, शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह व विकास केसरी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष विकल झा की ओर से भी शिकायत की गई है। इसकी जांच जारी है।

मनरेगा का काम करने जा रहे मज़दूर पर 2 भालुओं ने किया हमला, जबड़ा उखाड़ा, चेहरे और जांघ का मांस नोचा,, इलाज के दौरान मौत…

अंबिकापुर :– उदयपुर में मंगलवार सुबह भालुओं के हमले में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने खेतों को देखते हुए मनरेगा का काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया और सिर, चेहरे व जांघ से मांस नोच लिया। शोर सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों को आता देख भालू वहां से भाग निकले। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उदयपुर रेंज के डांडगांव के हर्रापारा निवासी गोविंद राम पैकरा (40) पुत्र बंधु राम सुबह करीब 5 बजे अपने खेत और बदामबाड़ी होते हुए नदी पार करने बाद मनरेगा के तहत मजदूरी करने के लिए जा रहा था। तभी रोहिना छोटे झाड़ के झोरखा जंगल में कार्यस्थल पास दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। गोविंद ने बचने का प्रयास किया, लेकिन भालुओं ने उसका जबड़ा उखाड़ दिया। पैर, सिर, पीठ का मांस नोच लिया।

मजदूरों ने बचाने का किया प्रयास, लकड़ी के स्ट्रेचर पर ले गए
शोर सुनकर करीब 200 मीटर दूर मनरेगा में काम कर रहे मजदूर फावड़ा और अन्य सामान लेकर उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों को आता देख दोनों भालू भाग निकले। इसके बाद लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी और पुलिस के साथ एंबुलेंस को बुलाया। रोजगार सहायक राजू मरकाम बताया कि घायल युवक को लकड़ी के स्ट्रेचर बनाकर लहूलुहान हालत में मजदूर 500 मीटर दूर सड़क पर लाए। इसके आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची।

दो माह में 7 लोगों को घायल कर चुका है भालू
सूचना मिलते ही सरगुजा DFO पंकल कमल सहित रेंज अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को फिलहाल 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। शेष 5.75 लाख रुपए की राशि प्रकरण तैयार करने के बाद खाते में जमा की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले 2 माह के दौरान वन परिक्षेत्र उदयपुर के ग्राम डांडगांव, ललाती, सोनतराई, रामनगर, डूमरडीह में भालुओं के अलग अलग दल ने करीब 7 लोगों को घायल कर चुके हैं।

आज का दिन लेकर आया हैं आपके लिए क्या ख़ास,,जाने आज के अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग-20 अक्टूबर 2021, बुधवार
🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-शरद पूर्णिमा व्रत/कार्तिक स्नान प्रारंभ/पंचक समाप्त/महर्षि वाल्मिकी जयंती
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हरे फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

वृष:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

मिथुन:-

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

कर्क:-

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

सिंह:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

कन्या:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

तुला:-

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

वृश्चिक:-

वजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

धनु:-

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

मकर:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

कुंभ:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
🎯🔥🌷🎉🌹🌺🍁💐🏵️

मीन:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।
🏵️💐🍁🌺🌹🎉🌷🔥🎯

लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे 45 से अधिक ईसाई समाज के लोग,,,ग्रामीणों ने घेर कर जमकर की नारेबाजी.. पुलिस ने किया 2 पर FIR दर्ज..

दुर्ग :– दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ईसाई समाज के कुछ लोगों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीण और हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उनका घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ईसाई समुदाय के लोग रुपए और अन्य लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची नंदनी थाना पुलिस ईसाई समाज के लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने उनसे धार्मिक किताबों सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
धमधा ब्लॉक के ओटेबंद गांव रविवार देर रात ईसाई समाज के 45 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। उनके पास बड़ी संख्या में बाइबिल सहित अन्य धार्मिक किताबें और दस्तावेज थे। यह लोग ग्रामीणों को एकत्र कर भाटापारा इलाके में विशेष प्रार्थना सभा कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वहां पूरा गांव एकत्र हो गया। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, शिवसेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

दो के खिलाफ केस दर्ज
ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने समुदाय के लोगों से गांव में आने का कारण पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। कुछ ने विशेष प्रार्थना सभा की बात कही तो कुछ ने अन्य कारण बताया। उनके अलग-अलग जवाब देने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने ईसाई समुदाय के लोगों से पूछताछ की और उसके बाद 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लालच देकर धर्मांतरण का आरोप
बताया जा रहा है कि मिशनरी अपने साथ काफी संख्या में बाइबिल व अन्य धर्म से जुड़े दस्तावेज लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने उनके पास से यह सभी दस्तावेज जब्त किया है। पता चल है कि उनके पास कुछ ऐसे भी दस्तावेज मिले हैं, जिसमें ग्रामीणों को दिए गए उधार रकम का जिक्र था। ग्रामीणों का आरोप है कि मिशनरी इसी तरह गरीब लोगों को उधार रकम देते हैं और उन्हें अन्य लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करते हैं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, BJP के साथ गठबंधन पर किया ये ऐलान..

नई दिल्ली : – पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से लगातार पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. अब अमरिंदर सिंह ने पंजाब में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है, साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए हैं.

बीजेपी से गठबंधन के संकेत

अमरिंदर सिंह की ओर से कहा गया है कि अकाली गुटों से अलग हुए दलों सहित समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर उनके साथ गठबंधन करने का भी विचार है. इसके अलावा अगर किसान आंदोलन का समाधान उनके हित में हो जाता है तो पंजाब में बीजेपी के साथ समझौते की भी उम्मीद है.
कैप्टन की ओर से नई पार्टी के ऐलान के साथ ही इस पर सियासी दलों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो चुकी हैं. अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन की पार्टी कुछ दिनों बाद बीजेपी की बी टीम साबित होगी. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में अमित शाह से मिलकर आए थे, पता नहीं दोनों के बीच क्या चर्चा हुई थी.

कांग्रेस छोड़ने का किया था ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद ही कैप्टन साफ कर चुके थे कि वह अब कांग्रेस में नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि वह अपमान नहीं सहेंगे और कांग्रेस में अब नहीं रहेंगे, क्योंकि जैसा बर्ताव उनके साथ किया गया है वह ठीक नहीं है. अमरिंदर से सीएम पद लेकर कांग्रेस हाई कमान ने पिछले दिनों चरणजीत चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था और इसके पीछे की वजह सिद्धू और कैप्टन की तकरार को माना गया.
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने सिद्धू को देशविरोधी और पाकिस्तान परस्त करार दिया था. साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि अगर कांग्रेस सिद्धू को पंजाब चुनाव में चेहरा बनाती है तो वह उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार हैं.

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक गांधीनगर शाखा में अचानक बजने लगा अलार्म….

अम्बिकापुर :– अभी थोड़ी देर पहले छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का अलार्म अचानक बजने लगा। मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई हैं। मौके में पहुंची भीड़ द्वारा मामले की सूचना गांधीनगर थाने को दी गई। वही मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस अलार्म बजने के कारणों का पता लगाने में जुट गई। बैंक कर्मियों के पहुंचने के बाद बैंक का ताला खोल अंदर जाकर देखा। अंदर जाने पर अलार्म के बजने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं।

सीतापुर में हांथी प्रभावितों से मिले खाद्यमंत्री,आश्रितों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के दिए निर्देश

मनीष चौबे
मैनपाट
खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ढोढ़ागांव (बोड़ाझरिया) में हाथी के हमले से प्रभावित लोगों से मिले। गांव में हाथी प्रभावित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने तत्काल डीएफओ को निर्देशित कर नियमान्तर्गत सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत दुर्गम तथा पहुंचविहीन गांव ढोढ़ागांव भी गए। यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ पैदल मैनी नदी को पार किया। इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत और उनके साथ प्रशासनिक अमले ने उबड़-खाबड़ पगडंडी से होकर 1किमी पैदल रास्ता तय किया।
मंत्री भगत के अपने क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद संवेदनशीलता हैं, ।कुछ महीने पहले भी इसी तरह मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट विकासखण्ड के हाथी प्रभावित ग्रामों का दौरा किया था एवम ग्रामवासियों से मुलाकात किए थे

सुरजपुर : 4 निरीक्षक सहित 13 पुलिसकर्मियों के तबादले…पशु तस्करी कराने का आरोप लग रहे प्रतापपुर TI का भी हुआ तबादला…

सुरजपुर :– सुरजपुर पुलिस द्वारा अपने विवादित TI को बचाने की पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं। आपको बता दें की कुछ दिन पहले ही हिंद स्वराष्ट्र द्वारा एक पशु तस्कर का वीडियो जारी किया गया था जिसमे पशु तस्कर द्वारा प्रतापपुर TI विकेश तिवारी द्वारा पशु तस्करी का काम कराने तथा 5 हजार की घूस लेने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सूरजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा TI प्रतापपुर के उपर कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं बल्कि विवाद को देखते हुए प्रतापपुर TI का तबादला कर दिया गया हैं।

सुरजपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा हिंद स्वराष्ट्र द्वारा 2 दिन से लगातार फोन करने के बावजूद हमारा कॉल उठाना और इस मामले में कोई भी जवाब देना जरूरी नही समझा जा रहा हैं। ना ही उनके द्वारा प्रतापपुर TI विकेश तिवारी तथा आरक्षक इंद्रजीत पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की जा रही हैं। वही मामले को रफा दफा करने और अपने पुलिस अधिकारी को बचाने के लिए उनका तबादला कर मामले को दबाया जा रहा हैं।

लखीमपुर और पत्थलगांव को दोहराती भोपाल की यह घटना……देखें वीडियो

भोपाल
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी फिर छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव के बाद अब यही घटना मध्यप्रदेश के भोपाल में घटित हुई है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एक कार चालक गाड़ी के पीछे करते हुए लोगों को रोंदते हुए जा रहा है। न्यूज़ लिखते समय तक मेरी जानकारी के अनुसार वाहन चालक फरार है उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। यह सोचने का विषय है कि तीन राज्यों में बिल्कुल एक जैसी घटनाएं हम घटनाओं की तरह है या किसी की सोची समझी साजिश खैर मामला जो भी हो लेकिन इसमें मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 घंटे के भीतर 4 नवजात बच्चों की मौत,,, परिजनों ने किया 2 घंटे चक्काजाम…

अम्बिकापुर :– स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा मरीज व उनके परिजन को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की अल सुबह 3.30 बजे से लेकर 6.45 बजे तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन स्थित एसएनसीयू में भर्ती 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। 4 घंटे के अंदर 4 नवजात बच्चों की मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने सुबह एमसीएच के सामने स्थित मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 2 घंटे से ज्यादा समय तक चक्काजाम रहा। परिजन स्वास्थ्य मंत्री को बुलाने को बात पर अड़े हुए थे।
सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल प्रसाद व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके रेलवानी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन चक्काजाम को समाप्त किया। हालांकि नवजात की मौत के मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेके रेलवानी का कहना है कि सभी बच्चे प्री-मेच्योर थे।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एमसीएच भवन में काफी अव्यवस्था का आलम है। पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की परेशानी बनी हुई है। ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय आए दिन जाम रहता है। इसका खामियाजा मरीज व उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है।

इसी बीच 16 अक्टूबर की सुबह 4 घंटे के अंदर 4 नवजात बच्चों की मौत हो जाने से अस्पताल (Medical College Hospital Ambikapur) में मौजूद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्टाफ नर्स से बात करने पर सही से जवाब तक नहीं देते हैं।
आवश्यकता पड़ने पर मरीज के परिजन स्टाफ नर्स के पास समस्या लेकर जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है, साथ ही गुस्से में कहतीं हैं कि अगर सुविधाजनक उपचार चाहिए था तो सरकारी अस्पताल में क्यों लाए थे। इस तरह के दुर्व्यवहार से परिजन नाराज थे और बच्चों की मौत के बाद अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया।

‘प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ, यहां क्यों लाए हो’
चक्काजाम के दौरान रघुनाथपुर निवासी महेश जायसवाल ने कहा कि यहां स्टाफ नर्स द्वारा कहा जाता है कि यहां क्यों आए हो, प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ। उसने रोते हुए कहा कि मुझे बिचौलिए द्वारा 10 हजार रुपए में पूरा इलाज हो जाएगा, कहने पर मैंने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
फिर घर की गाड़ी बेच कर 40 हजार रुपए निजी अस्पताल में इलाज का खर्च भरा। इसके बाद परेशान होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया तो यहां भी वही हाल है। मेरा बच्चा अभी भी स्वस्थ नहीं है। अस्पताल में काफी अव्यवस्था है।

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को कार ने कुचला,,, कार में भरा हुआ था अवैध गांजा..

पत्थलगांव :– छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने दुर्गा विसर्जन करने जा रही भीड़ पर चढ़ा दी, जिसमें कई लोग कुचले गए हैं. जिसमे 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला पत्थलगाँव का है, जहां दुर्गा मूर्ति के विसर्जन के लिए रैली निकल रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने कई लोगों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरा हुआ था.
हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया और आग के हवाले कर दिया, वहीं लोगों ने ड्राइवर को भी जमकर पीटा। वहीं दूसरी तरफ कार से कुचले गए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है. जहां 4 लोगो की मौत भी हो गई है।

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को कार ने कुचला,,, कार में भरा हुआ था अवैध गांजा..

पत्थलगांव :– छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने दुर्गा विसर्जन करने जा रही भीड़ पर चढ़ा दी, जिसमें कई लोग कुचले गए हैं. जिसमे 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला पत्थलगाँव का है, जहां दुर्गा मूर्ति के विसर्जन के लिए रैली निकल रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने कई लोगों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरा हुआ था.
हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया और आग के हवाले कर दिया, वहीं लोगों ने ड्राइवर को भी जमकर पीटा। वहीं दूसरी तरफ कार से कुचले गए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है. जहां 4 लोगो की मौत भी हो गई है।

error: Content is protected !!