Home Blog Page 202

नदी में मिला 3 दिन से लापता हेड कॉन्स्टेबल का शव,, हत्या की आशंका में पुलिस ने चार को लिया हिरासत में…

कोरिया :– 3 दिन से लापता हेड कॉन्स्टेबल का शव नदी में मिला है। जवान अपने छोटे भाई के साथ घूमने निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही उसकी बाइक भी मिली है। पुलिस 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक नगर सेना में हेड कांस्टेबल के रूप में पदस्थ दीपेंद्र सिंह 25 अक्टूबर को अपने भाई के साथ घूमने निकला था। दोनों भाई भट्‌टी पारा में घूम रहे थे। इसके बाद रात करीब 8 बजे उसका छोटा भाई शैलेंद्र सिंह वापस अपने घर आ गया था। मगर दीपेंद्र उस दिन पूरी रात घर नहीं लौटा था।

रातभर घर नहीं लौटने के कारण परिजन दीपेंद्र की तलाश कर रहे थे। दीपेंद्र शहर के मिशन कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।

गेद नदी में तैर रही थी लाश
पुलिस की अलग-अलग टीम भी दीपेंद्र की तलाश कर रही थीं। इस बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बिहीडांड़ के जंगल में गेद नदी में किसी की लाश तैर रही है। स्थानीय पुलिस ने देखा तो वह दीपेंद्र सिंह का निकला। पुलिस को नदी से कुछ दूर दीपेंद्र की बाइक भी मिली।

इधर, शव मिलने के बाद से दीपेंद्र के घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच करने के बाद ही कुछ डीटेल में बता पाएंगे। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घरवालों ने बताया है कि दीपेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी।

आज का दिन लेकर आया हैं इन राशियों के लिए बहुत खास समय,,, जानें अपना राशिफल…

आज का राशिफल एवं पंचांग-30 अक्टूबर 2021, शनिवार
🏵️🎉🎯🌷🔥💐🍁🌺🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-हेमन्त
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/उग्रकर्म मुहूर्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सवा किलो इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌺💐💐🔥🌷🎯🎉🏵️
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज रुका धन मिलेगा।कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। सुख-शांति बनी रहेंगी।
🎯🎉🎉🌷🔥💐🌺🌹🍁

वृष:-

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी।विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी।
🍁🌹🌺💐🔥🌷🎉🎯🏵️

मिथुन:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन संभव है।
🏵️🎯🎉🌷🔥💐🌺🌹🍁

कर्क:-

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
🍁🌹🌺💐🔥🌷🎉🎯🏵️

सिंह:-

स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
🏵️🎉🎉🌷🔥💐🌺🌹🍁

कन्या:-

प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
🍁🌹🌺💐🔥🌷🎉🏵️🎯

तुला:-

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
🎯🏵️🎉🌷🔥💐🌺🌹🍁

वृश्चिक:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🍁🌹🌺💐🔥🌷🎉🏵️🎯

धनु:-

जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
🎯🏵️🌷🌷🔥💐🌺🌹🍁

मकर:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌹🌺💐🔥🌷🏵️🎯🎉

कुंभ:-

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
🎉🎯🏵️🌷🔥💐🌺🌹🍁

मीन:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🍁🌹🌺💐🔥🌷🏵️🎯🎉

प्रतापपुर में जनपद सीईओ का चारा घोटाला,नरावा, गरावा, बाड़ी कागजों पर।

प्रतापपुर/सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ शासन की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना नरवा गरबा और बाड़ी प्रतापपुर में विफल नजर आ रही है जहां सरकार द्वारा गाय मवेशियों को सुरक्षा व्यवस्था देने को लेकर नरवा गरवा गुरवा बाड़ी योजना चलाई जा रही है, जिससे सभी ग्राम पंचायतों में एक निश्चित स्थान पर मवेशियों के लिए चारा पानी ठहराव का व्यवस्था गौठान के रूप में किया गया है, जिसमें शासन के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं परंतु यह योजना भी आज पूरी तरह फेल होते नजर आ रही है। गौठान तो लगभग सभी जगह बना दिया गया है लेकिन ना इसमें चारा पानी ना ही कोई सुविधा मुहैया कराया गया, वहीं शाम होते ही रोड में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है पशु इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं पशुओं की उचित व्यवस्था ना होने की वजह से आए दिन रोड में दुर्घटना होते रहता है कितने पशु दुर्घटना में अपनी जान गवा चुके हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी इस मामले को लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है, कई वरिष्ठ पत्रकारों के द्वारा भी इस मामले से शासन को अवगत कराया गया परंतु शासन के द्वारा या उच्च अधिकारियों के द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। जहां सत्ता पक्ष के नेता व पूर्व पार्षद नगर पंचायत प्रतापपुर वार्ड क्रमांक 3 मासूम इराकी ने भी जनपद सीईओ प्रतापपुर पर इस लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत सूरजपुर जिला कलेक्टर से की है अब देखने वाली बात होगी कि कलेक्टर द्वारा क्या कदम उठाया जाता है।

चारा चोर बने जनपद सीईओ
जब शासन द्वारा पशुओं के लिए नरवा गरवा बाड़ी योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं उसके बाद भी प्रतापपुर क्षेत्र में यह योजना केवल कागजों पर ही सीमित रह गई है जिससे साफ जाहिर होता है कि यह पैसा चोरा चोरी करने वाले ग्राम पंचायत सचिव सरपंच एवं महानुभाव जनपद सीईओ के जेब में जा रहा है, जिससे गाय एवं मवेशियों का चारा कोई और खा जा रहा है। यह एक बेहद शर्मनाक घटना है इस प्रकार की घटना और माननीय कृत्य की श्रेणी में आती है। क्योंकि जब सरकार द्वारा बेजुबान जानवरों के लिए काफी सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है उसके बाद उन बेजुबान जानवरों का निवाला चारा चोरी करके कोई और अपनी जेब भरने में लगा है। सत्ता पक्ष के नेता मासूम इराकी इस मामले में जनपद सीईओ को घेरते हुई सीधे तौर पर इसकी शिकायत कलेक्टर से की है तथा चोरा चोरी करने वाले जनपद सीईओ पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विदित हो कि कुछ दिनों पहले मुख्य मार्ग प्रतापपुर पर एक अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा तीन गायों को ठोकर मार दी गई थी से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी इससे पूर्व भी 7 गौ वंश कि इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी इससे साफ जाहिर होता है कि जनपद प्रतापपुर में अव्यवस्था का आलम जोरों पर है शासन की महत्वकांक्षी योजना का केवल मजाक बनाया जा रहा है, यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस प्रकार से ग्राम पंचायतों में गौठान की व्यवस्था होनी चाहिए उसके अनुरूप कार्य नहीं हुआ है और गौठान में प्रयुक्त होने वाले राशि का प्रयोग सीओ साहब अपने व्यक्तिगत कार्य में कर रहे हैं।

Facebook ने बदला अपना नाम और लोगो,,, जानिए क्या है इसके पीछे Mark Zuckerberg की स्ट्रैटेजी…

फेसबुक (Facebook) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपनी कंपनी का नाम बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc.) कर रहे हैं। रीब्रांडिंग के बारे में जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक नाम में वह सब कुछ शामिल नहीं है जो कंपनी अब करती है। जुकरबर्ग ने Meta को एक ‘virtual environment’ का रूप दे दिया है। इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी वह ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी के लिए अलग से फाइनेंशियल रिजल्ट पब्लिश करेगा। फेसबुक की इस नई दुनिया Metaverse में लोग वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का उपयोग करके मिल सकते हैं, काम कर सकते हैं और खेल सकते हैं।

Metaverse क्या है?
Metaverse एक वर्चुअल कंप्यूटर-जनरेटेड स्पेस है, जहां लोग बातचीत कर सकते हैं। इसमें कई बढ़ते हुए बिज़नेस शामिल हैं, जैसे वर्चुअल रियलिटी हार्डवेयर ब्रांच ओकुलस और होरिजन वर्ल्ड, कई वर्चुअल रियलिटी सॉफ़्टवेयर जो अभी भी बीटा टेस्टिंग मोड में है।

नया लोगो
कोई भी कंपनी जब भी अपना नाम बदलती है तो अपने लोगो में भी बदलाव करती है, फेसबुक ने भी ऐसा किया है। फेसबुक के नए लोगों को इनफिनिटी शेप में डिज़ाइन किया गया है, थोड़ा तिरछा, लगभग एक pretzel की तरह।

क्या फेसबुक और अन्य ऐप का नाम बदलेगा?
फेसबुक ऐप, जहां यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल्स अपडेट पोस्ट करते हैं और पसंद दर्ज करते हैं वह अपना नाम नहीं बदल रहा है। न ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर का नाम बदला जा रहा है। कंपनी का कॉर्पोरेट ढांचा भी नहीं बदलेगा। लेकिन 1 दिसंबर से इसका स्टॉक एक नए टिकर सिंबल एमवीआरएस के तहत कारोबार करना शुरू कर देगा।

बिलकुल अलग दुनिया का एक्सपीरियंस देगा Metaverse
Metaverse एक नया ऑनलाइन स्पेस होगा। इस स्पेस में लोग रियल दुनिया की तरह एक-दूसरे से इंटरएक्ट कर पाएंगे। इससे आप वर्चुअल वर्ल्ड में जा सकते हैं। यहां पर आप अपने फ्रेंड्स या रिलेटिव से बातचीत करके उनके साथ घूमने जा सकते हैं। आप इसमें शॉपिंग कर सकते हैं। आप Metaverse में खुद की घर-गाड़ी खरीद कर उसे बिल्कुल रियल दुनिया की तरह यूज कर सकते है। इसमें यूजर के पास एक कैरेक्टर होता है जो चल सकता है और दूसरे प्लेयर्स के साथ रियल वर्ल्ड की तरह इंटरएक्ट भी कर सकता है। इसमें यूजर्स वर्चुअल लैंड और दूसरे डिजिटल एसेट्स को क्रिप्टोकरेंसी से खरीद सकते हैं।

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक से मौत,,, कर्नाटक में धारा 144, सभी थिएटर बंद…

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। हार्ट अटैक के तुरंत बाद 46 साल के पुनीत को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।

पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।

छत्तीसगढ़ में हेलमेट नहीं तो 500 का जुर्माना: तेज रफ्तार पर एक हजार का चालाना कटेगा, बघेल सरकार ने दो साल से रोक रखा था केंद्र का रेट..

परिवहन विभाग ने प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने में भारी इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी 9 मई 2016 के बाद की गई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इसमें केंद्र द्वारा 2019 में घोषित कई दरों में कटौती भी की गई है। इसके अनुसार अब हेल्मेट न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा।

केंद्र सरकार ने इस पर एक हजार रुपए जुर्माना हर बार पकड़े जाने पर घोषित कर रखा है। इसी तरह, बिना बेल्ट के गाड़ी चलाने व सवारी बैठाने पर एक हजार रुपए देने होंगे। इस पर केंद्र सरकार ने भी हजार रुपए तय किए हैं। बिना परमिट की गाड़ी चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 5 हजार और दूसरी बार में दस हजार रुपए देने होंगे। तेज रफ्तार वाहन चलाते पकड़े जाने पर पहली बार में हजार और दूसरी बार में 2000 रुपए जुर्माना तय किया गया है। परिवहन विभाग ने नए नियमों की अधिसूचना भी जारी कर दी है। बिना रजिस्ट्रेशन वाली दो व तीन पहिया वाली गाड़ी का उपयोग करने पर पहली बार में 1000 और दूसरी बार में दो हजार रुपए देने होंगे। इधर, केंद्र ने पांच से दस हजार रुपए जुर्माना पहले अपराध पर तय किया है। राज्य ने लाइट व्हीकल में 2000 और दूसरी बार में तीन हजार रुपए देने होंगे।

इसी तरह मध्यम या हैवी गाड़ी के उपयोग पर पहली बार में तीन हजार और दूसरी बार में पांच हजार रुपए लगेंगे। बिना बीमा वाली गाड़ी चलाने पर पहली बार में दो हजार व दूसरी बार में चार हजार रुपए देने होंगे। केंद्र ने भी यही अर्थदंड तय कर रखा है। छत्तीसगढ़ में अब खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर पहली बार में दो हजार और दूसरी बार में 5000 हजार रुपए जुर्माना लगेगा। केंद्र ने इस पर क्रमश: एक हजार से पांच हजार दूसरे अपराध में दस हजार तय किए हैं। राज्य ने मानसिक या शारीरिक रूप से अक्षम होने पर भी गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर पहली बार में 500 और दूसरी बार में 1000 रुपए देने होंगे। केंद्र ने एक हजार से दो हजार रुपए तय जुर्माना तय किया हुआ है।

तेज रफ्तार पर दूसरी बार 2 हजार रुपए जुर्माना
नए नियमों के अनुसार प्रदेश में तेज गति से लाइट व्हीकल चलाने पर पहली बार में 1000 व दूसरी बार में 2000 रुपए देना होगा, उधर केंद्र ने भी एक से दो हजार रुपए तय कर रखा है। प्रदेश में मध्यम मालयान अथवा मध्यम यात्री यान एवं भारी मालयान या भारी यात्री गाड़ी का चालन पहली बार में दो हजार और दूसरी बार पकड़े जाने पर तीन हजार रुपए लगेगा। इसी तरह अब वर्तमान में दौड़ और गति का मुकाबला करने पर पहली बार में 500 और दूसरी बार में 1000 रुपए अर्थदंड लगेगा।

शोर वाले वाहन भी फंसेंगे
टू-व्हीलर से सड़क सुरक्षा, शोर नियंत्रण और वायु प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन करने पर 300 और फिर दूसरी बार पकड़ने जाने पर 600 रुपए देने होंगे। केंद्र ने इस पर दस हजार निर्धारित कर रखे हैं। राज्य में थ्री व्हीलर यानी ऑटो रिक्शा पर 500 फिर दूसरी बार में 800 लगेंगे। लाइट व्हीकल में पहली बार में 800 फिर दूसरी बार पकड़े जाने पर 1500 रुपए देने होंगे। अनावश्यक, निरंतर या आवश्यकता से अधिक हार्न बजाने प्रतिबंधित इलाके में हार्न बजाने या ऐसी गाड़ी जो प्रदूषित धुआं छोड़ती है, उस पर पहली बार में हजार व दूसरी बार में दो हजार रुपए लगेंगे।

कुछ और अपराधों में बढ़ा जुर्माना

  • राज्य में अनुमति से अधिक भार ढोने पर पकड़े जाने पर पहली बार में दस हजार रुपए। दो हजार प्रति टन देना होगा।
  • कामर्शियल ड्राइवर परिवहन विभाग के रोकने और वाहन का भार कराने से इनकार करता है, तो उसे 20-20 हजार भरने होंगे।
  • सवारी गाड़ियों में तय से अधिक यात्रियों को बिठाने पर पहली व दूसरी बार में 100-100 रुपए प्रति सवारी जुर्माना होगा।
  • सीट बेल्ट नहीं बांधने पर 500 व दूसरी बार में हजार रुपए देने होंगे। केंद्र ने पहली बार के लिए एक हजार जुर्माना तय किया है।
  • 4 साल से कम उम्र का बालक बैठा हो तो तय गति सीमा पर गाड़ी नहीं चलाने पर 500-1000 रुपए जुर्माना देना होगा।
  • बाइक चालकों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन पर पहली व दूसरी बार में 500-500 रुपए देने होंगे।

प्रिंसिपल को सुसाइड के लिए मजबूर किया गया : भिलाई के कॉलेज में फांसी लगाने वाले प्राचार्य का सुसाइड नोट मिला, 3 लोगों को बताया दोषी..

भिलाई :– नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. भुवनेश्वर नायक की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट से साफ हो गया है कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें तीन लोगों का नाम लिखा है। बताया जा रहा है कि ये तीनों उसी कॉलेज के स्टाफ हैं। डॉ. नायक ने लिखा है कि इन्हीं तीन लोगों के प्रताड़ित करने से खुदकुशी कर रहे हैं। पुलिस ने अभी यह बताने से इनकार किया है कि सुसाइड नोट में किन लोगों के नाम लिखे हैं और क्या आरोप हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस डॉ. नायक का शव परिजन को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर गृह ग्राम सरायपाली पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एडिशनल एसपी ग्रामीण अनंत कुमार ने बताया कि जांच में जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें तीन सरनेम लिखे गए हैं। यह तीनों लोग कौन हैं। इसकी जांच की जा रही है। जांच में यह बात जरूर सामने आई है की जिन लोगों का नाम सुसाइड नोट में लिखा है वह कॉलेज के स्टॉफ है। अब इन्होंने डॉ. नायक को किस तरह प्रताड़ित किया कि वो आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए। इसकी जांच की जा रही है। डॉ. नायक के परिवार वालों ने भी किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
गड़बड़ियों का विरोध करते थे डॉ. नायक
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जो तीन नाम सुसाइड नोट में मिले हैं वह नागरिक कल्याण कॉलेज के हैं। तीनों लोग अपनी मर्जी से कॉलेज को चलाना चाहते थे और कई भ्रष्टाचार कर चुके हैं। डॉ. नायक इन सब में उनका साथ नहीं दे रहे थे। वह लोग न सही से क्लास लगने देते थे न कॉलेज की व्यवस्था बनने देते थे। कॉलेज के हर काम में डॉ. नायक का विरोध करने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। इसी के चलते डॉ. नायक ने उच्च शिक्षा विभाग को यह लिखकर दे दिया था कि वह प्राचार्य का प्रभार नहीं लेना चाहते हैं।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने बताया कि डॉ. नायक कॉलेज के छोटे से छोटे कार्य नहीं कर पा रहे थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे कॉलेज की व्यवस्था चरमरा गई थी।

प्राचार्य त्रिपाठी के तबादले के बाद अकेले पड़ गए थे नायक
6 महीने पहले तक नागरिक कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसआर त्रिपाठी हुआ करते थे। उनके रहते तक डॉ. नायक और डॉ. त्रिपाठी की जोड़ी काफी अच्छी चली। दोनों ने मिलकर कॉलेज में अच्छा कार्य किया। उस समय भी कुछ स्टॉफ उनका साथ नहीं देते थे, लेकिन नायक और त्रिपाठी की जोड़ी नियम पर ही चलती थी। 6 महीने पहले प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी का तबादला परपोड़ी हो गया और प्राचार्य का प्रभार डॉ. नायक को मिला। डॉ. त्रिपाठी के जाने के बाद डॉ. नायक अकेले पड़ गए थे और परेशान रहने लगे थे।

छोटी बेटी की शादी का सपना अधूरा
डॉ. नायक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी खुशबू की शादी करीब 3-4 साल पहले बस्तर में हुई थी। इसके बाद छोटी बेटी सिम्मी के हाथ पीले करने का सपना ही बचा था। सिम्मी बीए फर्स्ट ईयर में नागरिक कल्याण कॉलेज में ही पढ़ रही है। फिलहाल डॉ. नायक के जाने से उनका पूरा परिवार बिखर सा गया है। उनकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुदकुशी की प्लानिंग करके निकले थे घर से
घटनाक्रम को देखकर पता चल रहा है कि डॉ. नायक ने खुदकुशी करने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। सुबह 8 बजे वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद रास्ते में उन्होंने एक लाल रंग की नाइलोन की रस्सी खरीदी और बाइक से कॉलेज पहुंचे। कॉलेज पहुंचने के बाद वह बाइक को पुराने भवन में ले गए, जहां कोई नहीं आता जाता। वह बाइक को अंदर ले गए और उसमें चढ़कर पंखे की हुक के सहारे रस्सी का फंदा बनाया और उसमें झूल गए।

2 साल की बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा,,,भाई को लेने पिता के पीछे-पीछे गई थी,,,चलती बस में बच्चों को छोड़कर कूदा ड्राइवर…

बड़वानी में स्कूल बस ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। सिर का एक हिस्सा सड़क से चिपक गया था। मासूम अपने पापा के पीछे स्कूल बस में आ रहे भाई को लेने आई थी। घटना के बाद चलती बस से ड्राइवर कूद गया। बस में 12 बच्चे सवार थे। आसपास के लोगों ने दौड़कर बस को ब्रेक लगाकर रोका।

घटना का CCTV फुटेज आया सामने
बच्ची का नाम यशिका राठौड़ था। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। इसका दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज अब सामने आया है। द अग्रवाल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने पलसूद से गंधावल आई थी। मासूम याशिका का बड़ा भाई भी अग्रवाल पब्लिक स्कूल, पलसूद में पढ़ाई करता है। बस भाई को घर के सामने उतारने के लिए रुकी थी। बच्ची के पिता अंतिम राठौर बच्चे को लेने बस के पास गए थे। इसी दौरान पिता के पीछे-पीछे मासूम भी चली गई थी।

स्थानीय लोगों ने बस रोकी, नहीं तो जातीं और जानें
यशिका बस के सामने से गुजर रही थी। ड्राइवर ने बिना सामने देखे बस को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान मासूम बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का ब्रेक लगाकर 12 बच्चों की जान बचाई। समाज के रवि राठौड़ ने बताया बस चालक ने लापरवाही से बस चलाकर बच्ची को कुचला है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पाटी थाना प्रभारी, पिंकी सिसौदिया का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमने बस को जब्त कर के थाने पर खड़ा कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-29 अक्टूबर 2021, शुक्रवार
🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ/वाहन क्रय मु./श्रीराधा जयंती
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-राधा मंदिर में श्रंगार सामग्री भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🔥

मेष:-

रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
🎯🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌺🌹

वृष:-

यात्रा सफल रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।
🌹🌺🏵️🍁💐🎉🔥🎯🌷

मिथुन:-

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी।
🌷🔥🔥🎉💐🍁🏵️🌺🌹

कर्क:-

आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
🌹🌺🏵️🍁💐🎉🔥🌷🎯

सिंह:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
🎯🌷🔥🎉💐🍁🏵️🌺🌹

कन्या:-

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
🌺🌺🏵️🍁💐🎉🔥🌷🎯

तुला:-

आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।कार्य में रुकावट होगी।
🎯🔥🔥🎉💐🍁🏵️🌺🌹

वृश्चिक:-

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🌹🌺🏵️🍁💐🎉🔥🎯🌷

धनु:-

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है।
🌷🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌺🌹

मकर:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
🌹🌺🏵️🍁💐🎉🔥🎯🌷

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🌷🔥🔥💐🍁🍁🌺🌺🌹

मीन:-

आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे।
🌹🌺🍁💐🔥🌷🎯🎉🏵️

काॅलेज परिसर में प्रभारी प्रिंसिपल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या…

दुर्ग :– काॅलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक शिक्षक का नाम भुवनेश्वर नायक है, जो दुर्ग के शासकीय नागरिक कल्याण काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य थे। भुवनेश्वर नायक का शव पुराने काॅलेज परिसर में फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद काॅलेज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नांदिनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-28 अक्टूबर 2021, गुरुवार
🔥🎯🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/गुरु-पुष्य योग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में स्वर्ण का मोती अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🎯🔥
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

वृष:-

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯

मिथुन:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

कर्क:-

आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯

सिंह:-

कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा।
🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

कन्या:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯

तुला:-

किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।
🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

वृश्चिक:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯

धनु:-

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।
🎯🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

मकर:-

आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯

कुंभ:-

आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।
🔥🔥🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

मीन:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।धनार्जन सुगम होगा।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🔥🎯

ड्यूटी से लौट रहे शिक्षकों की सरकारी वाहन पुल से नीचे गिरी.. दो की मौत,,,एक गंभीर…

धमतरी :– ड्यूटी से लौट रहे दो शिक्षकों की पिकअप वाहन पुल के नीचे गिर गई है। हादसे में वाहन में सवार दो प्रशिक्षित अधिकारी शिक्षकों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर किसी काम से कुरूद आईआईटी के प्रशिक्षण अधिकारी रतन बसाक 50 वर्ष और अभिषेक ठाकुर 34 वर्ष मगरलोड़ आये हुये थे वही शाम को दोनों सरकारी पिकअप वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान शाम के करीब 6 बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मेघा पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दोनों शिक्षकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज के दिन क्या है विशेष,,,जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग-27 अक्टूबर 2021, बुधवार
🎯🎉🔥💐🌺🍁🏵️🌷🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/अन्नप्राशन मुहूर्त/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में शहद चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌷🏵️🍁🌺💐🔥🎉🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।
🎯🎉💐💐🌺🍁🏵️🌷🌹

वृष:-

पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी।पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।
🌹🌷🏵️🍁🌺💐🎉🎯🔥

मिथुन:-

कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🔥🎯🎉💐🌺🍁🏵️🌷🌹

कर्क:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विवाद से बचें। लाभ होगा।
🌹🌷🏵️🍁💐💐🎉🎯🔥

सिंह:-

राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।
🔥🎯🎉💐🍁🏵️🌷🌹🌺

कन्या:-

आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा।
🌺🌷🌷🏵️🍁💐🎉🎯🔥

तुला:-

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
🔥🎯🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

वृश्चिक:-

नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🎯🔥

धनु:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
🔥🎯🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

मकर:-

आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🎯🔥

कुंभ:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🔥🎯🎉💐🍁🏵️🌷🌺🌹

मीन:-

धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
🌹🌺🌷🏵️🍁💐🎉🎯🔥

कार का शीशा तोड़ एक किलो सोना ले भागे चोर ,, कर्मचारी और ड्राइवर सोना कार में छोड़ होटल में रह गए सोते…

कोरबा :– कोरबा में सोमवार देर रात कार का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखे एक किलो सोने के गहने ले गए। गहनों की डिलीवरी करने के लिए रायपुर से ज्वैलरी व्यवसायी का कर्मचारी पहुंचा था। इस दौरान उसने कार के अंदर ही गहनों से भरा बैग छोड़ दिया और खुद होटल में रहने चला गया था। फिलहाल इस कहानी को लेकर पुलिस को संदेह है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के सदर बाजार स्थित रतन ज्वैलर्स का कर्मचारी एके बलेचा सोमवार को गहनों की डिलीवरी करने के लिए कार से कोरबा गया था। उसके साथ ड्राइवर रवि साहू भी था। दोनों रात को शहर के पॉश इलाके निहारिका स्थित होटल में पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर दी। सुबह दोनों जब सोकर उठे और डिलीवरी के लिए जाने निकले तो चोरी का पता चला।

सुरक्षा कारणों से सोना कार में छोड़ा
इसके बाद कर्मचारियों और होटल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर SP भोजराम पटेल, CSP योगेश साहू सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सोना अपने पास रखने की जगह कार में रख दिया था। उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि चोर कार का शीशा तोड़कर गहने ले जाएंगे।

CCTV फुटेज में रात 2 बजे 2 लोग दिखाई दिए
अभी तक कि जांच में होटल में लगे CCTV में रात करीब 2 बजे दो लोग कार में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनकी फुटेज साफ नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में चोरी के साथ ही साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। शहर में लगातार हो रही वारदातों के चलते पुलिस भी मामले को दबाए हुए थी। अभी भी इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है।

पुलिया के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलटी SDM की कार,, SDM और ड्राइवर हुए घायल…

बलरामपुर :– बलरापुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में नवपदस्थ एसडीएम की कार आधी रात को शंकरगढ़ के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एसडीएम व ड्राइवर दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घायल एसडीएम ने मोबाइल से अपने उच्चाधिकारियों की इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

इसी बीच कुसमी-राजपुर मार्ग पर शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सरगवां के पास ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर छोटी पुलिया के पास खेत में पलट गई। हादसे में एसडीएम व उनके ड्राइवर को चोटें आईं हैं। हादसे के बाद एसडीएम अजय किशोर ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। इधर सूचना मिलते ही स्थानीय अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि कार की स्पीड कम थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

शहर के नजदीक पहुंचे 24 हाथियों के दल ने ग्रामीण को कुचल कर मारा,, फसलों को किया बर्बाद..

अम्बिकापुर :– शहर से लगे लोधिमा, लब्जी गांव में 24 हाथियों का नया दल सोमवार की सुबह पहुंचा। धान की फसल रौंदते हुए हाथियों का दल आगे बढ़ता रहा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सूचना पर वन विभाग के बड़े अधिकारी के अलावा प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और एक गांव को खाली कराया।
इधर ग्राम लब्जी के बैगापारा में हाथियों के दल ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। फिलहाल हाथियों का दल ग्राम जगदीशपुर के चिटकीपारा स्थित एक जलाशय के पास आराम कर रहा है।

सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों का कई दल टुकड़ों में संभाग में विचरण कर रहा है। सरगुजा जिले की बात करें तो लुंड्रा ब्लॉक में हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। इसी बीच सोमवार की सुबह 24 हाथियों का नया दल अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम लब्जी में पहुंचा।

यहां के बैगापारा में हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला और फसलों को रौंदते हुए आगे बढ़े। लब्जी से निकलकर हाथी सुंदरपुर फूटामुड़ा तालाब को पार कर लोधिमा होते हुए जगदीशपुर के चिटकीपारा पहुंचे। यहां एक जलाशय के पास हाथियों का दल आराम कर रहा है।

सीसीएफ-डीएफओ समेत प्रशासनिक टीम मौके पर
हाथियों के शहर के नजदीश पहुंचने की सूचना मिलते ही सीसीएफ, डीएफओ सहित वन अमला व प्रशासन-पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सबसे पहले लोधिमा के पास एक गांव को खाली कराया। वहीं ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक न जाने की समझाइश दी।

24 हाथियों का यह दल किधर से आया यह वन विभाग भी नहीं बता पा रहा है। सीसीएफ का कहना है कि यह हाथियों का नया दल है। फिलहाल हाथियों के दल ने ग्रामीणों के धान की फसल रौंद डाली है। वन विभाग द्वारा हाथियों को शहर से दूर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा को अर्घ्य देंगी सुहागिन, जानिये करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, कथा और आरती…

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर को पूरा देश करवा चौथ का त्योहार मना रहा है। हिंदू धर्म में यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जल उपवास रखती हैं और मां करवा से सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना करती हैं। फिर पूरे दिन महिलाएं चांद के दीदार का इंतजार करती हैं। रात को चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत पारण किया जाता है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त:

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ: 24 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 2 मिनट से शुरू
चतुर्थी तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक
पूजन के लिए शुभ मुहूर्त: 24 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजकर 55 से लेकर 8 बजकर 51 तक
चन्द्रोदय का समय: शाम 7 बजकर 51 मिनट पर होगा

करवा चौथ से जुड़ी मान्यता: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रती को शिव परिवार और भगवान गणपति की पूजा करनी चाहिए।

पूजा विधि:

इस दिन सुहागिन महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठाकर स्नानादि से निवृत होकर स्वच्छ कपड़े धारण करने चाहिए। फिर घर के मंदिर की साफ-सफाई करें। फिर व्रत का संकल्प लें। महिलाएं इस मंत्र के जरिए करवा चौथ के व्रत का संकल्प ले सकती हैं- ‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।‘ आप चाहें तो पूजा के स्थान पर मां करवा और स्याहु की तस्वीर बना लें या फिर बाजार से लाए हुए कैलेंडर का भी पूजा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

अब आप पीले रंग की मिट्टी से मां पार्वती की मूर्ति बनाएं और उनकी गोद में गणेश जी को विराजित करें। फिर इस मूर्ति का श्रृंगार कर और लाल रंग की चुनरी ओढ़ाकर चौकी पर स्थापित करें। मां गौरी के सामने एक करवे में जल भरकर रखें। फिर गणेश और गौरी की विधि-विधान से पूजा करें और करवा चौथ की कथा सुनें। कथा सुनते समय हाथ में गेहूं या फिर चावल के 13 दाने रखें। शाम को चंद्र दर्शन के बाद, उसे अर्घ्य दें और पति का छलनी से देखें। फिर पति के हाथों से जल ग्रहण कर, व्रत का पारण करें।

करवा चौथ कथा: पौराणिक कथाओं के अनुसार करवा नामक स्त्री अपने पति के साथ एक गांव में रहती थी। एक दिन उसका पति जब नदी में स्नान करने के लिए गया तो मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया और वह उसे पानी के अंदर ले जाने लगा। तब युवक ने रक्षा के लिए अपनी पत्नी को पुकारा। करवा ने अपने पति की जान बचाने के लिए धागे से मगरमच्छ को बांध दिया। वह धागे का एक सिरा पकड़कर और अपने पति को साथ लेकर यमराज के पास पहुंची। करवा ने बड़े ही साहस से यमराज के सभी सवालों का जवाब दिया।

करवा की बातों से प्रसन्न होकर यमराज ने उसके पति को वापस कर दिया। साथ ही कहा कि जो कोई भी स्त्री इस दिन व्रत-उपवास करके करवा को याद करेगी, उसके सौभाग्य की मैं रक्षा करूंगा। इस घटना के बाद से हर साल करवा चौथ मनाने की परंपरा चली आ रही है।

करवा चौथ की आरती:

ऊँ जय करवा मइया, माता जय करवा मइया ।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।। ऊँ जय करवा मइया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी ।। ऊँ जय करवा मइया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती ।। ऊँ जय करवा मइया।

होए सुहागिन नारी, सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।। ऊँ जय करवा मइया।

करवा मइया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। ऊँ जय करवा मइया।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-24 अक्टूबर 2021, रविवार
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल-पश्चिम
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-करवा चतुर्थी व्रत/श्रीगणेश चतुर्थी (चंद्रोदय रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर)
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-गणेश जी को दूर्वा की माला व मोदक भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

वृष:-

वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।
🍁🌺🏵️💐🌷🌷🎉🌹🎯

मिथुन:-

जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।
🎯🌹🎉🌷💐🏵️🌺🍁🔥

कर्क:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🔥🍁🌺🏵️💐🌷🎉🎯🎯

सिंह:-

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है।
🎯🎉🌷💐🏵️🌺🍁🔥🌹

कन्या:-

समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें।
🌹🔥🍁🌺🏵️🌷🎉🎉🎯

तुला:-

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
🎯🎉🌷🏵️🌺🍁🔥🌹💐

वृश्चिक:-

शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।
💐🌹🔥🍁🌺🏵️🎉🎯🎯

धनु:-

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
🎯🎉🏵️🌺🔥🌹💐💐🌷

मकर:-

धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
🌷💐🌹🔥🌺🏵️🎯🎯🍁

कुंभ:-

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा।जल्दबाजी न करें।
🍁🎯🏵️🌺🔥🌹💐🌷🎉

मीन:-

आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा ।
🎉🌷💐🔥🌺🏵️🎯🎯

मैनपाट के आमगांव में पानी की टंकी गिरने से मजदूर की मौत

मनीष चौबे
मैनपाट
के ग्राम आमगांव में पानी टंकी चढ़ाते समय एक बड़ा हादसा हवा है जिसमे,पानी टंकी को उपर चढ़ते हुए वह एक मजदूर पर जा गिरा जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आई जिसके बाद उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें की मैनपाट के कई ग्रामों में पानी की सप्लाई के लिए विद्युत टंकी का कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्राम आमगांव मैं ठेकेदार पंकज बंसल के द्वारा पानी टंकी चढ़ाने का का कार्य किया जा रहा था जो पानी टंकी 3000 लीटर क्षमता की थी जिसे चढ़ाया जा रहा था वह दुर्घटना वर्ष कार्य कर रहे एक मजदूर राम अवध यादव पिता धुव्रवली यादव का के ऊपर गिर गई जिससे गंभीर चोट आई उसे स्थानीय लोगों द्वारा अंबिकापुर में भर्ती कराया गया जिसे चिकित्सा ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने लाश का पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सौंपा गया।

आज का दिन इन राशियों के लिए होगा बेहद ख़ास,, जाने आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-23 अक्टूबर 2021, शनिवार
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-हेमन्त
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतयोग/हेमन्त ऋतु प्रारंभ
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काली ध्वजा लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

वृष:-

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

मिथुन:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

कर्क:-

शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

सिंह:-

आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

कन्या:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

तुला:-

घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ
रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

वृश्चिक:-.

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

धनु:-

शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

मकर:-

किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

कुंभ:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
🎯🌹🎉🌷🔥💐🏵️🌺🍁

मीन:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
🍁🌺🏵️💐🔥🌷🎉🌹🎯

error: Content is protected !!