Home Blog Page 201

शराब दुकान के पास से हटाया जाएगा रोजगार कार्यालय,, कंपोजिट बिल्डिंग में किया जाएगा संचालन…

अम्बिकापुर :– सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा व एसपी अमित तुकाराम कांबले ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में लोगों की मांग और समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में एक महिला आवेदक ने आवेदन देते हुए कहा कि उनका मकान गंगापुर स्थित जिला रोजगार कार्यालय के समीप है तथा रोजगार कार्यालय के पास ही शराब दुकान संचालित है जिससे रोजगार कार्यालय आने वाले युवक युवतियों को भारी असहज महसूस होती है। इसलिए रोजगार कार्यालय को शहर के भीतर स्थानांतरित किया जाए। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आवेदिका की मांग को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला रोजगार अधिकारी को वर्तमान में संचालित रोजगार कार्यालय को तत्काल कलेक्टोरेट परिसर स्थित कम्पोजिट बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही कक्ष आवंटन के लिए अपर कलेक्टर को भी निर्देशित किया हैं।

12 नवम्बर को किया जाएगा प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन,, 400 पदों पर होगी भर्ती…

अम्बिकापुर :– सहायक संचालक कौशल विकास ने बताया है कि संकल्प परियोजना अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के तहत जिले के प्रशिक्षित हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 12 नवम्बर 2021 शुक्रवार को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में किया जाएगा। रोजगार मेले में डाटा एंट्री ऑपरेटर, सिविल इंजीनियर, सेल्समैन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एडवाइजर, मैनेजर, सर्विस मैनेजर, टेक्नीशियन, रिलायंस प्लानिंग ऑफिसर, इंडस्ट्रीयल टेलर आदि के लगभग 406 पदों की भर्ती किया जाएगा। इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं पास होना अनिवार्य है। अलग-अलग नियोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह 8 हजार से 25 हजार रुपये औसत मासिक वेतन कार्य क्षमता अनुसार भुगतान किया जाएगा।
जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते है वे अपने साथ बायो डाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो के साथ के रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर से संपर्क किया जा सकता है।

डायल 112 की गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत,,पुलिस थाने के सामने शव को रखकर ग्रामीणों ने किया 4 घंटे तक हंगामा..

रायगढ़ :– पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी डायल-112 की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार को परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। परिजन 50 लाख रुपए और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। जिससे कांग्रेस और भाजपा नेताओं के साथ ही अफसर भी मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भजनडीपा निवासी विमल दास महंत (38) ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर था। वह सोमवार रात अपने साथी विद्याधर के साथ किसी काम से स्टेशन गया था। दोनों वहां से रात करीब 9.30 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतरा रोड चौकी के पास डायल-112 की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विमल और विद्याधर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान विमल की मौत हो गई।

अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद जब विमल का शव घर पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं विमल का शव लेकर थाने के बाहर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। करीब 4 घंटे थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। लोग 50 लाख मुआवजा और मृतक की पत्नी की नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए थे।
लोगों ने बताया कि विमल घर का इकलौता बेटा था। उसकी ही कमाई से परिवार का खर्चा चलता था। उसके माता-पिता दोनों पैरालाइज्ड हैं और बीमार रहते हैं। परिवार में उसकी पत्नी और 5 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने डायल-112 के ड्राइवर रेगड़ा निवासी जुमैल अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

तेज़ रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मासूम को मारी टक्कर,, 10 फीट ऊपर उछलकर गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत…

कवर्धा :– जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। कार ने बच्चे को इतनी तेज से ठोकर मारी कि बच्चा 10 फीट तक हवा में उछल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार मध्यप्रदेश से रायपुर की तरफ जा रही थी। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देव सिंह पिता नरेंद्र गोड़ (7) शासकीय प्राथमिक शाला लखनपुर में कक्षा दूसरी का छात्र था। वह शाम 4.30 बजे स्कूल से घर जा रहा था। इसी दौरान एमपी की ओर से आ रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार काफी तेज थी।

मध्यप्रदेश के सीधी का रहने वाला है आरोपी
हादसा उस वक्त हुआ जब देव सिंह सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की थी। कुकदूर थाना के एसआई आरके मरकाम ने बताया कि आरोपी रजनीश मिश्रा (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजनीश मध्यप्रदेश के सीधी का रहने वाला है।

सुकमा के CRPF कैंप में ड्यूटी पर तैनात जवान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 4 जवानों की मौत,3 घायल..

सुकमा :– सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग करके 4 सीआरपीएफ जवानो की जान ले ली। खबर के मुताबिक, मराईगुडा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुई इस फायरिंग में 3 जवान घायल भी हुए हैं। घटना 50 बटालियन कैंप की है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की हो रही है जांच
सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए जवानों में दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। बिहार के जवानों के नाम धांजी और राजमणि थे। धांजी बिहार के कैमूर, राजमणि यादव बिहार के भोजपुर और धर्मेंद्र कुमार यहीं के रोहतास जिले का रहने वाला था। वहीं पश्चिम बंगाल के जवान का नाम राजीव मंडल था। वह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के देबग्राम गांव के रहने वाले थे। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।

चंगाई के आड़ में धर्मांतरण का खेल खेलते दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उदयपुर ढाब में बहला-फुसलाकर बीमारी ठीक करने के धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। सूचना पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने मौके पर पहुंच कर आयोजन को रोका और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी अनिल किसपोट्टा द्वारा अपने घर ग्राम उदयपुर ढाब में प्रशासन को बिना सूचना दिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था जहां बिलासपुर से आए पादरी सालवेशन मिंज द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था। प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शनिवार को जब इसकी जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर चल रहे कार्यक्रम को रोका और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने आयोजनकर्ता और पादरी पर दर्ज की एफआईआर
ग्रामीणों द्वारा चंगाई सभा के नाम पर धर्म प्रचार कर धर्म परिवर्तन के लिए लालच देकर उकसाने का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपी फादर व सभा के आयोजक ग्रामीण को पुलिस द्वारा पकड़कर मणिपुर चौकी लाया गया जहां पर ग्राम केराकछार निवासी एक ग्रामीण की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।

मैनपाट में खाद्य मंत्री ने कई गोठानों में किया गोवर्धन पूजा,मंदिर प्रांगण में छत की ढलाई के लिए 2 लाख की मिली स्वीकृति

मैनपाट छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शनिवार को मैनपाट के एक दिवसीय दौरे में बिहीबाड़ी, लालमुड़ा, बैगहवा तथा सपनादर गोठान में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर गऊओं को गुड़ के लड्डू और हरा चारा खिलाया। मंत्री श्री भगत ने सपनादर के देवस्थल मंदिर प्रांगण में छत की ढलाई के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री श्री भगत ने सपनादर में आयोजित 3 दिवसीय गोवर्धन यज्ञ में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने देवस्थल से लगे हुए जगह को सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है। हमने किसानों से सबसे अधिक दर पर धान खरीदी की। किसानों की सेवा के लिए गोधन न्याय योजना को लाया गया। यहां पर गोबर से लेकर धान तक को खरीदा जाता है। आम जनता के जेब में पैसा डालने की व्यवस्था सरकार ने की है। हमने गोवर्धन पूजा के दिन को गोठान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत् रहता हूं। बतौली के चिरंगा में प्रस्तावित एलुमिना रिफाइनरी फैक्टरी को निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मैंने पत्र भी लिखा है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड के ICU में लगी भीषण आग,,, 10 मरीजों की दर्दनाक मौत….

मुंबई :– महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के ICU वार्ड में आग लगने की घटना सामने आई है जहां आग से 10 मरीजों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है.।वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस हादसे में 13 -14 अन्य मरीज भी घायल हुए हैं। जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने हादसे के संबंध में जानकारी दी कि अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। आग सुबह 11.30 बजे के करीब लगी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 मरीज मौजूद थे, इनमें से कुछ को वैंटिलेटर पर भी रखा गया था। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

गौ तस्कर अंकित,जुगेश,शिव,इंद्रजीत,विकेश तिवारी,बसंतपुर दरोगा के पैसों से हो रहे हैं सूरजपुर ,बलरामपुर एसपी मालामाल ? इस लिए नही हो रही कार्यवाही और मिल रहा है संरक्षण

आर्य कुमार प्रशान्त पाण्डेय
बलरामपुर जैसे की हम जानते हैं की अपने लोगों को बचाने के लिए लीपापोती करना पुलिस की पुरानी आदत है लेकिन जब सच चीख चीख के कह रहा हो उस पर भी सस्ता तेल कान में डालकर सोने वाले सरगुजा संभाग के दो एसपी के तो क्या कहने। एक तरफ जहां एक चोर को पकड़ कर वाहवाही लूटने में कोई कसर ना छोड़ने वाले हमारे सूरजपुर और बलरामपुर के एसपी अपनी ईमानदारी कहां छोड़ आए हैं ये समझ से परे हैं। ऐसा लगता है की अपने सिपाही,दरोगा,और प्रभारी के जुटाए गए चंदों की रोशनी ने इन दोनो को चकाचौंध कर दिया है ,जो वीडियो सामने आने के बाद में भी ये दोनो खुद अपने हाथों में वाइपर लेकर लीपापोती करने में उतर आए हैं।

पैसे लेकर करते थे गाय,भैंस की तस्करी वाला वीडियो सामने आने के बाद भी एसपी के मुंह में ताला क्यों…?
एक वीडियो सामने आता है जिसमे पकड़े गए आरोपी ने नामजद तौर पे पुलिस वालों का नाम लिया और यह भी बताया की कौन कितना पैसा लेता है फिर भी एसपी कार्यवाही करने में लाचार हैं,यहां तक की निष्पक्ष जांच के लिए इन लोगों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था परंतु अपने विभागीय कर्मियों को बचाने के लिए दोनो एसपी अपने हाथ खड़े कर लिया और मामले के ठंडा होने का इंतजार कर रहे हैं।

अंकित,जुगेश,शिव इंद्रजीत,बसंतपुर दरोगा,प्रतापपुर प्रभारी तिवारी(विकेश तिवारी) के लिए नाम
अंकित,जुगेश,शिव इंद्रजीत,बसंतपुर दरोगा,प्रतापपुर प्रभारी विकेश तिवारी के लिए नाम वाला वीडियो सबके सामने आ चुका है लेकिन फिर भी इन अधिकारियों के कान में जू तक नही रेंग रहा है कार्यवाही के नाम पर। आखिर ऐसा क्या कारण है जो दोनो एसपी अपने विभाग के लोगों पर इतना मेंहरबान हैं। क्या इन लोगों के चंदे का एक बड़ा हिस्सा इन दोनो जिले के एसपी को भी जाता है?? और नोटो के वजन से ये कार्यवाही करने को उठ तक नही पा रहे हैं??
जब अपराधी ने स्पष्ट रूप से आरक्षक अंकित,आरक्षक जुगेश, आरक्षक शिव,आरक्षक इंद्रजीत,बसंतपुर दरोगा,प्रतापपुर प्रभारी विकेश तिवारी के लिए नाम उसके बाद भी इतनी लीपापोती समझ से परे हैं।


आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी की बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू बने लीपापोती एक्सपर्ट
जब वीडियो सामने आ चुका है तो उसमे तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए लीपापोती नही लेकिन एसपी रामकृष्ण साहू की लीपापोती से ही फुर्सत नही है। या फिर उनको इस काले कारनामे में सम्मानजनक हिस्सा मिलता रहा होगा जिसके चलते वो चुप है??

भावना गुप्ता को क्यों हैं अपने दागी दरोगा और आरक्षक से इतनी सदभावना।
सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता की ईमानदारी को जंग लग गया है या फिर विकेश तिवारी के चंदों ने उनको शांत रखा है जो नामजद वीडियो आने के बाद भी वो शांत है और लीपापोती ने नाम पर ट्रांसफर करके अपना पल्ला झाड़ रही हैं।

एक गौ वंश पे 1500 से 2000 तक की वसूली की जाती है:– सूत्र
हमे ऐसी जानकारी मिली है की पहले प्रतापपुर थाना अंतर्गत गौ वंश पर करने के लिए प्रत्येक के लिए 1500 से 2000 तक वसूले जाते थे लेकिन अब अपने परमानेंट कस्टमर्स को डिस्काउंट देते हुए रेट कम कर दिया गया।

बिना बड़े अधिकारियों के संलिप्तता के नही हो सकता ऐसा काम..क्या दोनो एसपी तक भी पहुंची ही चंदे की राशि??
यह संभव ही नहीं है की आरक्षक और प्रभारी मिलकर इस प्रकार का धंधा करना चालू कर दें और इस बात की खबर पुलिस के उच्च अधिकारियों को हो ही ना,कहीं ना कहीं पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी इस धंधे में लाभ मिल रहा होगा,जिसके कारण वो अपना मुंह बंद कर लिए हैं।नही तो अबतक इन दलनलों पर गाज गिर चुकी होती लेकिन जब दोनो एसपी ये बात अच्छे से जानते हैं की इससे उनका आवक जवक रुक जायेगा तो कार्यवाही क्यों करेंगे। सिर्फ मामला ठंडा होने के इंतजार कर रहे हैं।

सरगुजा जिले को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले एसपी और एडिशनल एसपी खुद हैं ट्रैफिक नियमों की कक्षा में 3री फेल।

आर्यकुमार प्रशान्त पाण्डेय
हिंद स्वराष्ट्र। अंबिकापुर
परिवहन विभाग ने प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने में भारी इजाफा कर दिया है। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इसके अनुसार अब हेलमेट न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा लेकिन शायद जिले के एसपी और एएसपी को ट्रैफिक नियमों की कोई जानकारी नहीं हैं या वे खुद को नियम और कानूनों से परे समझते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि धनतेरस के दिन शहर में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सड़कों का जायजा लेने एसपी और एएसपी बुलेट पर ही निकल गए जबकि ना तो उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था ना ही फेस मास्क ही लगाया था। जिसकी वजह से लोगो द्वारा इन्हे मजाक का पात्र बनाया गया और खासी बेइज्जती का सामना करना पड़ा। लोगो ने कहा की जिले के कप्तान का ऐसा लापरवाही भरा रवैया आम नागरिकों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता हैं।

कानून से बड़ा होता है एसपी एसपी का पद
अंबिकापुर एसपी और एडिशनल एसपी की कृत्यों को देखकर प्रतीत होता है कि यह दोनों अपने आप को कानून से भी बड़े मांनते हैं, अगर ऐसा नहीं होता तो जिले को लॉ एंड ऑर्डर की दुहाई देने वाले अमित तुकाराम कामले और विवेक शुक्ला खुद कानून के नियमों का पालन करते। सरगुजा एसपी एवं एडिशनल एसपी किसी प्रकार के आइकन नहीं है लेकिन पुलिस के आला अधिकारी होने के नाते जिले भर के पुलिस वाले इनके आदेशों का पालन जरूर करते हैं। यदि एसपी और एडिशनल एसपी कानून तोड़ते चलें तो जिले में पदस्थ एक आम पुलिसवाला कानून की मान मर्यादा का पालन कैसे करेगा। उसके दिमाग में भी अपने बड़े अधिकारियों के कु कृतियों की छवि जरूर बनेगी जिसका इन दोनों को आभास तक नहीं है।

आम नागरिक को कानून के दायरे में रहने की बात कहने वाले खुद नहीं जानते सही कानून…?
क्या पुलिस के इन बड़े अधिकारियों को कानून की सही जानकारी नहीं है। इन अधिकारियों के इस कृत्य ने जिले वासियों को कानून तोड़ने की प्रेरणा दी है क्योंकि जिले का हर व्यक्ति यह विचार करने पर विवश होगा कि पुलिस के कप्तान और उपकप्तान को कानून की सही जानकारी नहीं है या वह सही तरीके से पालन नहीं करते हैं तो जिले के हर व्यक्ति को कानून का पालन करने की जरूरत नहीं है।

कानून सबके लिए समान है या नहीं।
आम आदमी द्वारा एक छोटी सी गलती किए जाने पर उससे फाइन लिया जाता है या फिर पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेब खर्च रूपी रिश्वत लेकर छोड़ दिया जाता है तो फिर शहर में दिनदहाड़े बिना मास्क एवं बिना हेलमेट के घूम रहे एसपी और एडिशनल एसपी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई क्या यह दोनों कानून से बड़े हैं इनके लिए कानून में भी छूट है।
इन अधिकारियों के इस कृत्य ने पुलिस विभाग का पोल खोल कर रख दिया है की सारी दुनिया के लिए कानून एक तरफ और पुलिस वालों के लिए कानून एक तरफ। कई ऐसे मामले हैं जिसमें पुलिस विभाग अपने कर्मचारी से लेकर अधिकारी को बचाने में जी-जान की कोशिशों में लगा रहता है यह कोई पहला मामला नहीं है अभी तो इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं जिस पर पुलिस वालों को बचाने के लिए पुलिस विभाग की सारी कायनात एक हो गई थी।

मानवता के आधार पर खुद जाकर पटाना चाहिए इन दोनों को अपना फाइन
मानवता के आधार इन पुलिस वालों को खुद जाकर अपना अपना चालान जमा करना चाहिए,लेकिन जो कानून तोड़ते समय नही सोचे वो फाइन भरने क्या जायेंगे। अब जिले में कभी भी फाइन भरने किसी आम व्यक्ति को बोला जाएगा तो वह यह जरूर कहेगा की पहले एसपी और एडिशनल एसपी फाइन भरने फिर हम भरेंगे।
एएसपी और एसपी के कृत्य के लिए यह कहना बिलकुल भी गलत नही होगा की जो दूसरों पे उंगली उठाते हैं उनको कभी अपने गलतियों को भी झांक के देखना चाहिए,तब सही निर्णय निकल पाएगा।

मैनपाट के कोट ग्राम पंचायत में हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा था राशन, उपसरपंच लक्की सोनी ने दिलवाया सभी हितग्राहियों को उनका अधिकार…

मनीष चौबे मैनपाट के ग्राम कोट में 39 गरीब परिवारों का राशन कार्ड विभागीय त्रुटि की वजह से ए पी एल बन गया था जिससे वे सभी परिवार राशन नहीं ले पा रहे थे। इसकी शिकायत ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत कोट के उपसरपंच लक्की सोनी से की तो उपसरपंच लक्की सोनी ने कुछ दिनों पहले विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए खाद्य संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से इस बात पर चर्चा की। जिसपर मंत्री ने तत्काल ग्राम कोर्ट के 39 परिवारों को एपीएल राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया एवं छूटे हुए परिवारों का नाम भी राशन कार्ड में जुड़वाया। कल ग्राम कोट में लकी सोनी के द्वारा 39 परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिससे ग्राम पंचायत के गरीब परिवार के लोगों को कम दर पर राशन प्राप्त होने लगा है यह एक सराहनीय पालन है जिसमें उपसरपंच लक्की सोनी एवं खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है।

अम्बिकापुर – मैनपाट मार्ग में मिली महिला की अर्धनग्न लाश,,,चेहरे को जलाकर पहचान छिपाने का किया गया प्रयास…

मनीष चौबे मैनपाट मैनपाट क्षेत्र के मैनपाट – अंबिकापुर मार्ग में दरिमा थाना के अंतर्गत काली घाट के ऊपर एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। आरोपियों द्वारा महिला के चेहरे को भी जला दिया हैं जिससे महिला की पहचान नही हो पाई हैं। शव के पास से महिला के चप्पल एवं कपड़े भी मिले हैं जिसे भी आरोपियों द्वारा जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया हैं।

जंगल में महिला की अर्धनग्न शव को देखकर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई,सूचना पर पहुंची दरिमा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।

आज का दिन लेकर आया हैं आपके लिए क्या ख़ास जाने आज के अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग-2 नवंबर 2021, मंगलवार
🔥🏵️🍁🌺🌹🌷💐🎯🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-भौम प्रदोष/धन त्रयोदशी/धन्वन्तरि पूजन, धनतेरस।
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-धन्वन्तरि पूजन कर स्वर्ण अथवा रजत मुद्रा क्रय करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🎯💐🌷🌹🌺🌺🍁🏵️
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।
🏵️🔥🍁🌺🌹🌷💐🎯🎉

वृष:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना।
🎉🎯💐🌷🌹🍁🍁🔥🏵️

मिथुन:-

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। शत्रु पराजित होंगे।
🏵️🔥🍁🌹🌷💐🎯🎉🌺

कर्क:-

पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी।
🌺🎉🎯💐🌷🌹🍁🔥🏵️

सिंह:-

लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। धनागम सुखद रहेगा।कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।
🏵️🔥🍁🌹🌷💐🎯🎉🌺

कन्या:-

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्त्री कष्ट संभव।कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना।
🌺🎉🎯💐🌷🌹🍁🔥🏵️

तुला:-

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी।मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे।पराक्रम से सफलता मिलेगी।
🏵️🔥🍁🌹🌷💐🎯🎉🌺

वृश्चिक:-

यात्रा सफल रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना।
🌺🎉🎯💐🌷🌹🍁🔥🏵️

धनु:-

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।
🏵️🔥🍁🌹🌷💐🎯🎉🌺

मकर:

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक होगा। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।
🌺🎉🎯💐🌷🌹🍁🔥🏵️

कुंभ:-

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा।शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।
🏵️🔥🍁🌹🌷💐🎯🎉🌺

मीन:-

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।
🌺🎉🎯💐🌷🌹🍁🔥🏵️

सूरजपुर नगर पालिका की घोर लापरवाही से मृत्यु हुए गौवंशो के शवों को नोच नोच कर खा रहे कुत्ते

हिंद स्वराष्ट्र दिनांक 30 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को सूरजपुर नगर स्थित मेन रोड आइडिया टॉवर के पास एक गौवंश की दुर्घटना से स्पोर्ट पर मृत्यु हो गयी, जिसकी सुचना नगर पालिका को दी गयी जिससे नगर पालिका सूरजपुर के द्वारा ततपश्चात रेड़ नदी छट-घाट पर ले जा कर डंपिंग यार्ड में उसको फेंक दिया गया, बजरंग दल के गौ-सेवक नगर सयोंजक अनुज साहू ने जाकर देखा तो गौवंश को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे, जबकि सूरजपुर नगर पालिका परिषद द्वारा यह बताया जाता है कि जब भी कोई पशुओं की मृत्यु होती है तो उसे गड्ढा खोदकर हमारे नगर पालिका द्वारा विधि पूर्वक दफन किया जाता है परंतु जमीन पर स्थिति कुछ और ही है, गौ-सेवक अनुज ने बताया कि यह हर बार की स्थिति ऐसी ही है जब भी कोई गौवंशो की मृत्यु होती है तो उसे ऐसे ही जाकर नगर पालिका द्वारा कूड़े में डम्प किया जाता है नगर पालिका की ऐसे कृत्यों से बजरंग दल और गौसेवकों में भारी आक्रोश है।

प्रेमी ने जिस टावर से लटक कर की आत्महत्या प्रेमिका ने भी ठीक उसी जगह फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त..

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर के केपी गांव में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया हैं तीन दिन पहले जिस मोबाइल टावर से लटक कर प्रेमी ने खुदकुशी की थी आज प्रेमिका ने भी उसी टावर से फांसी लगाकर जान दे दी हैं उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें प्रेमिका ने लिखा है कि अब जी कर क्या करूंगी? सविता के प्रेमी अमितेश ने 3 दिन पहले इसी मोबाइल टावर से फांसी लगाकर जान दी थी। बताया जा रहा है कि उस दिन भी सविता ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया था। वहीं पुलिस ने भी समझा कर परिजनों के हवाले कर दिया। सविता के सुसाइड नोट में भी परिजनों के समझाने की भी बात है। उसने लिखा है कि मेरा सब कुछ जब खत्म हो गया है तो अब जी कर क्या करूंगी? इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को रौंदा,,,10 गायों की मौत 2 घायल…

राजनांदगांव हिंद स्वराष्ट्र डोंगरगढ़-पनियाजोब के बीच आज हुए एक सडक़ हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने गायों को बुरी तरह से रौंद दिया इस घटना में 10 गायों की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना में दो मवेशी घायल हो गए हैं जिनका इलाज पशु चिकित्सक कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अपरान्ह 11 बजे एक चरवाहा मवेशियों के झुंड को लेकर सडक़ से गुजर रहा था। इसी बीच तेज गति में दौड़ती एक ट्रक ने मवेशियों को रौंद दिया। तेज रफ्तार में ट्रक के चपेटे में कई मवेशी आ गए। जिसके चलते मौके पर ही 10 गायों की मौत हो गई। वहीं दो घायल मवेशियों का घटनास्थल में ही उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चालक ट्रक को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पतासाजी कर रही है।

पति पत्नी के आपसी विवाद ने किया परिवार तबाह,,,पति ने बच्चों और पत्नी की हत्या कर छत से लगा ली छलांग…

रायपुर हिंद स्वराष्ट्र पति पत्नी के बीच के आपसी विवाद ने विकराल रूप लेते हुए पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पति पत्नी के झगड़े में मासूम बच्चों को भी अपनी जान गवानी पड़ी। बीती रात नया रायपुर के सेक्टर 27 में बौराए मंत्रालय के कर्मचारी ने घर में खून की धारा बहा दी चपरासी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हथौड़े से वारकर हत्या कर दी और फिर खुद इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली।

घटना सेक्टर 27 की है जहां पंचायत विभाग में पदस्थ झंकार भास्कर परिवार के साथ रहता था। झंकार ने रात क़रीब दो बजे सात वर्षीय बिटिया परी भास्कर और तीन बरस के बेटे अंशी भास्कर के साथ पत्नी सुक्रिता भास्कर (28 वर्ष ) के सिर पर हथौड़े से वार किए। यह मानते हुए कि तीनों की मौत हो गई है, झंकार भास्कर इमारत की छत से कूद गया। जबकि इस हमले में दोनो बच्चो की मौत हो गई है वही पत्नी सुक्रिता की हालत गंभीर बनी हुई हैं। युवक ने मौत के तांडव से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें से एक दो पन्ना स्टेनो संतोष कँवर की मौत से जुड़ा है जिसका शव क़रीब एक महीने पहले रेल्वे स्टेशन में मिला था। उसने खत में अपने किए के लिए माफी भी मांगी हैं।

ख़ुदकुशी के ठीक पहले लिखे ख़त में झंकार ने लिखा

“मेरे भाई ने अपनी बीबी का खून किया तो इसमें मेरी क्या गलती.. बार बार उसी बात का ताना क्यों ? बार बार मुझे खूनी ख़ानदान का ताना क्यों ? आज फिर से वही सब हुआ.. मैंने तीनों को मार दिया है.. मुझे बच्चों को नहीं मारना था लेकिन मुझे पता है बिना माँ बाप के बच्चों के साथ कैसा सलूक किया जाता है.. मुझे सभी माफ़ कर दें”

स्कूलों में अब रोज गूंजेगा रघुपति राघव और वैष्णव जन का गान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा…

रायपुर हिंद स्वराष्ट्र छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अनुकरणीय पहल की है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को स्कूली बच्चे जान सकें, इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा की है. सीएम भूपेश ने ऐलान किया कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में रोज उनके दो प्रिय भजनों रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..का नियमित गायन किया जाएगा.
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि “महात्मा गांधी जी, इंदिरा गांधी जी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप छत्तीसगढ़ की शालाओं में बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ तथा ‘रघुपति राघव’ के नियमित गान का निर्णय लिया गया है। इससे राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना भी मजबूत होगी। आइए हम इन्हें जन जन तक पहुंचाएं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से दुनिया का सामाजिक-राजनैतिक परिवेश बदल रहा है. उसे देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है. यही कारण है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में उनके दो प्रिय भजनों के गायन कराने का फैसला लिया गया है.

फिर पांव पसार रहा कोरोना,,,4 महीने बाद जिले में कोरोना से पहली मौत,,,3 अन्य मरीजों का चल रहा इलाज…

बैकुंठपुर :– कोरोना ने एक बार फिर से अपने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं। कोरोना 4 महीने के अंतराल के बाद फिर से कोरिया जिले में पहुंच गया हैं। बीते कल ही जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें से 9वीं कक्षा की छात्रा की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा हैं की छात्रा की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उसका इलाज कंचनपुर अस्पताल में चल रहा था। 4 महीने बाद कोरोना से पहली मौत के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मिले अनुपस्थित,34 को कारण बताओ नोटिस

अम्बिकापुर / जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने शनिवार को बतौली विकासखंड के कई शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 34 शिक्षक एवं कर्मचारी शाला से अनुपस्थित पाए गए जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही अनुपस्थित दिवस का अवैतनिक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है कि विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शाला दिवस में अब शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा तथा अनुपस्थित पाए जाने पर दूरस्थ विद्यालयों में पदस्थ करने की कार्यवाही की जाएगी।

शासकीय हाई स्कूल बिलासपुर के निरीक्षण में प्राचार्य के अतिरिक्त समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थितों में व्याख्याता जुलेता कुजूर, दयावती कोरकेट्टा, पुष्पिका टोप्पो, सूरजा भगत, सुनीता पैकरा,अंजली गुप्ता तथा जीवन किशोर तिर्की, सहायक शिक्षक विज्ञान मोचन राम साहू, सहायक ग्रेड- राकेश कुमार पैकरा, भृत्य बोको राम, लव कुमार लकड़ा, गजेंद्र कुमार पैकरा, चौकीदार अमर शामिल हैं। इससे पूर्व भी रमेश सिंह सहायक जिला परियोजना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सरगुजा के निरीक्षण के दौरान भी उक्त कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे।
शासकीय प्राथमिक शाला बिलासपुर में प्रधानपाठक तिलक राम तथा सहायक शिक्षक सुमीत कुमार गुप्ता व आशा गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में प्रभारी प्रधानपाठक नरेश कुमार गुप्ता, उच्च श्रेणी शिक्षक बैजनाथ बड़ा तथा सहायक शिक्षक फिटकू राम, पूर्व माध्यमिक शाला घोघरा में उच्च श्रेणी शिक्षक प्रभा कुजूर तथा नूतन निराली, प्राथमिक शाला घोघरा में प्रधान पाठक एम. बड़ा तथा सहायक शिक्षक सखापति बाई अनुपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक शाला कुड़मेल के शिक्षक एवं छात्र विद्यालय से बाहर धूप में बाहर खड़े दिखाई दिए जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

error: Content is protected !!