Home Blog Page 200

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-16 नवंबर 2021, मंगलवार
🎯🍁🌸🎉🔥🌷🌷🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी 8:00 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोष. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-भौम प्रदोष/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में मसूर की दाल चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺🔥🔥🌸🍁🎯🎯💐
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

धनार्जन होगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
🎯💐🍁🌸🌺🏵️🏵️🌷🎉

वृष:-

संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
🎉🌷🏵️🌺🌸🍁💐🔥🔥

मिथुन:-

जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।
🔥💐🌸🌺🏵️🌷🎉🎉🎯

कर्क:-

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।आय में कमी होगी।
🎯🎉🏵️🌺🌸💐🔥🔥🍁

सिंह:-

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।
🔥💐🌸🌺🏵️🎯🎯🌷

कन्या:-

मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी।अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
🌷🎯🏵️🌸🌸🍁🎉🌷🌺

तुला:-

दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।
🌺🌷🍁🍁🏵️🎯🎯💐🔥

वृश्चिक:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी।
🔥💐🎯🍁🌺🎉🎉🌸

धनु:-

उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें।आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें।
🌸🎉🌺🍁🎯💐🏵️🏵️🌷

मकर:-

धनार्जन होगा। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌷🏵️🎯🎯🍁🌺🎉🌸🔥

कुंभ:-

समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
🔥🌸🎉🍁🎯🏵️🏵️🌷💐

मीन:-

रुके कार्य बनेंगे।व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
💐🌷🏵️🎯🍁🌸🔥🌺🌺

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर गर्माया माहौल, जानें राजपूत और गुर्जर क्यों उठा रहे ऐतराज़?

फिल्म जोधा अकबर और पद्मावती सहित कई फिल्मों पर विवाद के बाद अब राजस्थान में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर विवाद गहराने लगा है। दरअसल, इस फिल्म की रिलीज़ से पहले प्रदेश के राजपूत और गुर्जर समाज ने ‘पृथ्वीराज’ को अपने-अपने समाज का सम्राट होने का दावा करते हुए ऐतराज जताया है। दोनों समाज के नेताओं ने फिल्मकारों को चेताते हुए कहा है कि यदि फिल्म में समाज के इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि फिल्म ‘पृथ्वीराज’ यशराज फिल्म के बैनर तले बनी है, जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीज़र आज जारी किया गया है, जबकि फिल्म जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी।

इतिहास बचाने की लड़ाई के लिए हम तैयार : हिम्मत सिंह
मिहिर आर्मी संगठन के चीफ हिम्मत सिंह गुर्जर ने कहा है कि सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म का ट्रेलर आ रहा है। यशराज बैनर यदि इस फिल्म में गुर्जर समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करता है तो इसका अंजाम बुरा होगा। हम इतिहास बचाने की लड़ाई लिए तैयार हैं।

गुर्जर नेता ने आशंका जताते हुए कहा कि यदि फिल्म चंद बरदाई की किताब पर आधारित है, तो उसमें ऐतिहासिक विकृतियां ज़रूर होंगी, क्योंकि इसमें सम्राट पृथ्वीराज के बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। उदाहरण के लिए, पुस्तक कहती है कि पृथ्वीराज एक राजपूत राजा था जो पूरी तरह से गलत है। दरअसल, 13वीं शताब्दी से पहले राजपूत कभी अस्तित्व में थे ही नहीं। हम ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से साबित कर सकते हैं कि गुर्जर अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं। यह केवल 13वीं शताब्दी के आसपास था जब गुर्जरों का एक गुट राजपूतों में परिवर्तित हो गया था। इस तरह से कुछ राजपूत वंश मूल रूप से गुर्जरों की ही शाखा थे।

इसलिए गुर्जर जता रहे आपत्ति
गुर्जर समाज के नेताओं का कहना है उन्हें जानकारी मिली है कि फिल्म पृथ्वीराज रासो के उस महाकाव्य पर आधारित है जिसे ब्रज और राजस्थानी भाषा में प्रसिद्द कवि चंद बरदाई ने लिखा है। गुर्जर नेताओं का कहना है कि ये हमेशा से विवाद का विषय रहा है कि चंद बरदाई सम्राट के दरबार में कवि थे।
मिहिर आर्मी चीफ़ हिम्मत सिंह ने कहा कि इतिहास और उपलब्ध शिलालेखों के अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने भी माना है कि चंद बरदाई ने राजा के शासनकाल के लगभग 400 साल बाद 16वीं शताब्दी में पुस्तक लिखी थी। उन्होंने राजा के बारे में जो वृत्तांत प्रस्तुत किया है वह बहुत ही काल्पनिक है।



‘कुछ आपत्तिजनक हुआ तो होगा विरोध’

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि हमें पहले दिन से ही इस फिल्म को लेकर आपत्ति रही थी। इसे लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में फिल्म शूटिंग को रुकवाया भी था। हालांकि उसके बाद से लॉक डाउन लग गया, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही पूरी हुई है। लेकिन यदि अब भी फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज को लेकर किसी तरह के आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए या फिर राजपूत इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई, तो बड़े पैमाने पर इसका विरोध जताया जाएगा।

इनामी नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में 20 नवंबर को माओवादियों का भारत बंद..

झारखंड :– एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस (किशन दा) और उसकी नक्सली पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी 15 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके साथ ही 20 नवंबर को भारत बंद का अह्वान किया है। पार्टी ने विभिन्न संगठनों से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।
मालूम हो कि एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा को नक्सली पत्नी शीला मरांडी के साथ पुलिस ने 12 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया था। दोनों ही माओवादी पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। प्रशांत बोस को देश में नक्सलियों का सबसे बड़ा विचारक माना जाता है। इनका काम एक से दूसरे राज्य में घूमकर माओवादियों की विचारधारा को बढ़ाना था। इनकी गिरफ्तारी सरायकेला के चांडिल कांड्रा चौका मार्ग पर टोल गेट के पास हुई थी। इस गिरफ्तारी को माओवादियों के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री की हत्या की रची थी साजिश, छतीसगढ़ में 30 कांग्रेसी नेताओं की हत्या में भूमिका
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूणे के भीमा कोरेगांव हिंसा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने में प्रशांत बोस की भूमिका थी। एनआईए की चार्जशीट में भी बोस का नाम सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, इस केस में एनआईए प्रशांत बोस को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। वहीं, छतीसगढ़ में साल 2013 में बस्तर प्रभाग के झीरम घाटी में सलवा जुड़म के खिलाफ विद्याचरण शुक्ल, नंदकिशोर पटेल, दिनेश पटेल, महेंद्र करमा 30 कांग्रेसी नेताओं की हत्या की वारदात को अंजाम देने की मंजूरी प्रशांत बोस ने दी थी। इस केस की जांच भी एनआईए के जिम्मे है।

रायपुर के रेलवे ट्रैक पर मिली की युवती की लाश,, आत्महत्या की आशंका….

रायपुर :– रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में एक युवती की लाश पटरियों पर मिली है। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की खबर दी। पटरी के पास बनी बस्ती में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की। यह खबर मिलने के बाद सरस्वती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल यह हादसा सरस्वती नगर थाने के पीछे कोटा इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुआ। अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। सरस्वती नगर थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र 20 से 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि युवती स्टूडेंट रही होगी क्योंकि जिस इलाके में कई गर्ल्स हॉस्टल हैं जिनमें इस उम्र की युवतियां रहती हैं। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों से संपर्क कर इसी युवती के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है।

हाल ही में हुई दूसरी घटना
5 दिन पहले रायपुर के खमतराई इलाके में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी। यहां पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आने की वजह से मारा गया था। पटरी पर उसकी सिर कटी लाश मिली थी। ट्रेन की टक्कर की वजह से युवक का सिर कुछ दूरी पर जा गिरा था। इस मामले में भी पुलिस छानबीन कर रही है। इस घटना के पीछे भी आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।

जय माता दी एग्रोटेक पर प्रशासन की छापेमारी,60 बोरी माही सूजी जब्त, सैम्पल भेजा गया रायपुर

मनीष चौबे अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर एसडीएम सह अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा के नेतृत्व में टीम ने लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम बटवाही स्थित फर्म जय माता दी एग्रोटेक पर छापामार कार्यवाही करते हुए फर्म द्वारा पैक किये गए माही सूजी की 60 बोरी 500.500 ग्राम का सूजी पैकेटद्ध जब्त कर सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया।
एसडीएम सह अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा श्री प्रदीप साहू ने बताया कि ग्राम बटवाही में श्री नितिन कुमार अग्रवाल द्वारा मेसर्स जय माता दी एग्रोटेक का संचालन किया जा रहा है। इस फर्म द्वारा खाद्य पदार्थ सूजी को माही सूजी के नाम से 500 ग्राम का पैक कर विक्रय किया जा रहा है। यहां पैक किये गए माही सूजी के गुणवत्ताहीन मिलने की शिकायत की गई थी । कलेक्टर के निर्देश पर छापामार कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मौके पर विक्रय हेतु भंडारित माही सूजी के 60 बोरी को संदेह के आधार पर जब्त किया गया जिसका मूल्य करीब 78 हजार रुपये है। इसके साथ ही मौके पर भण्डारित माही आटा 1 किलोग्राम और माही बेसन 500 ग्राम का पैकेट जांच हेतु नमूना लिया गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व झारखंड के एक उपभोक्ता के द्वारा माही सूजी को गुणवत्ताहीन बताते हुए सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट कर जांच की मांग की थी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने उक्त पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियो को दिए थे।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कुमार तिवारी, श्री विनोद कुमार गुप्ता एवं सैम्पल असिस्टेंट श्री तुलेश्वर सिंह मौजूद थे ।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान फिर आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता,,,बैनर पोस्टर को लेकर हुआ विवाद…

अम्बिकापुर :– जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपस में आज फिर भिड़ंत हो गई है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अम्बिकापुर प्रवास के कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी।

जानकारी के मुताबिक राजीव भवन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपस में ही तू-तू-मैं-मैं हो गई और कार्यकर्ता आपस में मारपीट पर उतारू हो गए. बता दें कि प्रदेश सरकार के आपसी अंतर कलह जारी जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपस में आज फिर भिड़ंत हुई है. जानकारी के मुताबिक राजीव भवन में बैठक चल रही थी. इस दौरान कार्यकर्ताओं आपस में तू-तू-मैं-मैं करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद जिले के एसपी और एएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

मैनपाट में लगातार दो दिनों की बारिश ने फसलों को किया बर्बाद

मनीष चौबे/ आपको बता दें कि मैनपाट में बेमौसम भारी बारिश होने से मैनपाट के किसानों को हो रहा भारी नुकसान पाठ के किसान भारी मात्रा में टाऊ एवं धान की खेती करते हैं जिससे बारिश होने से टाऊ एवं धान की खेती में काफी नुकसान हो रहा है धान की फसल अब कटने लगा है कटने के बाद धान की फसल खेत में लगातार पानी गिरने से छोड़ने पर मजबूर हो गय हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है लगातार बारिश होने से किसान काफी परेशान है विगत कुछ दिनों पहले हाथियों के दलों द्वारा धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था अब बारिश के वजह से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।

सीजी – महाराष्ट्र बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर,,मारा गया 50 लाख रुपए का इनामी मिलिंद, 3 जवान भी घायल, गढ़चिरौली के जंगल में सर्चिंग जारी..

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को ढेर किया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के SP अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि की है। सीनियर कैडर का हार्डकोर नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी इस मुठभेड़ में ढेर हुआ है। इसके साथ ही और कई बड़े लीडरों के मारे जाने की खबर मिल रही है। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी के जंगल में भारी संख्या में कई हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 यूनिट को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। जैसे ही जवान इस इलाके के जंगलों में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार समेत सामान भी बरामद किया गया है।
गढ़चिरौली एनकाउंटर में जवानों ने खूंखार नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को भी मार गिराया है। इस पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। मिलिंद नक्सलियों को गोरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित करता है। इससे प्रशिक्षण लिए कई लीडर आज महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्य में तांडव मचा रहे हैं। मिलिंद की पत्नी भी माओवाद संगठन में थी, जिसे 2011 में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर शहीद,, पत्नी और बेटे समेत 6 अन्य की मौत…

0

असम :– मणिपुर के सूरज चंद जिले में शनिवार को घात लगाकर हमले किए गए. इस आतंकवादी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार शहीद हो गया. एस सेहकेन गांव, सिंगनगट उपखंड के पास ये हमला किया गया. कर्नल विप्लव त्रिपाठी (सीओ-46 एआर), उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायलों को बेहियांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है.
इस बीच हमले में तीन क्यूआरटी सदस्यों की भी मौत हो गई. कथित तौर पर आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया. सेना के सूत्रों के अनुसार, काफिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य भी थे.ऑपरेशन अभी भी जारी है.

घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को युवक ने जमीन पर पटका,,,इलाज के दौरान मौत…

अम्बिकापुर :– घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम बच्चे की गांव के ही एक व्यक्ति ने पिटाई कर उसे उठाकर पटक दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे को गोद में लेकर माता-पिता बिलख-बिलखकर रोते रहे।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली निवासी दीपक कुमार पिता बीतू नगेशिया ३ वर्ष गुरुवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजन घर के भीतर थे। इसी बीच गांव का ही बिहारी नगेशिया बच्चे के साथ मारपीट करने लगा और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बेहोश हो गया। साथ में खेल रही एक बालिका ने घटना की जानकारी दीपक के परिजन को दी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत
मासूम बेटे को इस हाल में देख परिजनों के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। मौके की नजाकत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए।
यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिर परिजनों द्वारा एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-13 नवंबर 2021, शनिवार
🍁🎯🌺🔥🌷💐🏵️🎉🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-हेमन्त
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-विष्णु त्रि-रात्रि व्रत/ अक्षय नवमी (मतांतर)
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में आंवले अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎉🏵️💐🌷🔥🌺🎯🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
🎯🌺🔥🌷💐🏵️🎉🌹🍁

वृष:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी की आलोचना न करें।आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
🍁🌹🎉🏵️💐🌷🔥🌺🎯

मिथुन:-

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें।
🎯🌺🔥🌷💐🏵️🎉🌹🌹

कर्क:-

धनलाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।
🌹🎉🏵️💐🌷🔥🌺🎯🍁

सिंह:-

योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बेचैनी दूर होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
🍁🎯🌺🔥🌷🏵️🏵️🎉🌹

कन्या:-

नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
🌹🎉🏵️🌷🔥🌺🎯🍁💐

तुला:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।
💐🍁🎯🌺🔥🌷🏵️🎉🌹

वृश्चिक:-

लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा।कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
🎉🏵️🌷🔥🌺🎯🍁💐

धनु:-

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक लाभ मिलने से एक्स्ट्रा खर्च उठा पाएंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा।
💐🍁🎯🌺🔥🌷🏵️🌹🌹

मकर:-

राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
🌹🏵️🌷🔥🌺🍁🍁💐🎉

कुंभ:-

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें।
🎉💐🍁🌺🔥🌷🏵️🌹🎯

मीन:-

व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा।
🎯🌹🏵️🌷🔥🌺🍁💐🎉

किशोरी को घर से भगा ले जाकर 1 महीने तक करता रहा दुष्कर्म,,,अब चढ़ा पुलिस के हत्थे…

बिलासपुर :– बिलासुपर में युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस बीच युवक उसे भगाकर अपने गांव ले गया। एक माह से फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। तभी वह बुधवार को किशोरी को लेकर घूमने के लिए शहर आ रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने का भी राज खुला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोनी थाना प्रभारी सुनील कुर्रे ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले में रहने वाला प्रेमकुमार सतनामी (23) कोनी क्षेत्र में निजी संस्थान में काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान कोनी क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से हुई। उसने किशोरी से पहले दोस्ती की। फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। प्रेमकुमार ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। करीब एक माह पहले सितंबर में प्रेमकुमार उसके साथ शादी करने की बात कहकर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान भी वह किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गायब होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।

किशोरी ने दी दुष्कर्म करने की जानकारी
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक बीते एक माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवक का उसके घर भी आना-जाना था। इसके बाद भी परिजन को आरोपी की करतूत की भनक तक नहीं लगी। जब वह किशोरी को भगाकर ले गया तब भी परिजन को भरोसा नहीं हो रहा था। लेकिन, आरोपी युवक के भी अचानक गायब होने पर उन्हें शक हुआ। तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-12 नवंबर 2021, शुक्रवार
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-अक्षय आंवला नवमी (मतान्तर)
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में आंवलें चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🍁

मेष:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी।
🍁🎯🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

वृष:-

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
🏵️💐🌷🌷🔥🌹🌺🎯🍁

मिथुन:-

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🍁🎯🌺🌹🔥🌷💐🏵️🎉

कर्क:-

अप्रत्याशित लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।
🎉🏵️💐🌷🔥🌹🌺🎯🍁

सिंह:-

पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।व्यापार में सफलता मिलेगी।
🍁🎯🌺🌹🔥🌷💐🏵️🎉

कन्या:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें।व्यापार में हानि हो सकती है।
🎉🏵️💐🌷🔥🌹🌺🎯🍁

तुला:-

कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।
🍁🎯🌺🌹🔥🌷💐🏵️🎉

वृश्चिक:-

संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे।
🎉🏵️💐🌷🔥🌹🌺🎯🍁

धनु:-

लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है।राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।
🍁🎯🌺🌹🔥🌷💐🏵️🎉

मकर:-

नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा। योजना फलीभूत होगी।
🎉🏵️💐🌷🔥🌺🌺🎯🍁

कुंभ:-

धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
🍁🎯🌺🔥🌷💐🏵️🎉🌹

मीन:-

प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी।
🌹🎉🏵️💐🌷🔥🌺🎯🍁

विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत…

जबलपुर :– बरगी विधायक संजय यादव के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। कांग्रेस विधायक संजय यादव के 23 वर्षीय बेटे समन उर्फ विभू यादव ने शाम करीब 4 बजे बंदूक से अपने आपको गोली मार ली। जिसके बाद आनन-फानन में पीडि़त को भंडारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया अभी इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। मौके पर पहुँची पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ हैं। जिसमे विभु ने लिखा की उनके माता पिता बहुत अच्छे हैं और उसके सुसाइड मामले में उनके माता पिता को परेशान न किया जाए।

जैसे ही घटना की जानकारी शहर के कांग्रेस नेताओं को लगी सभी हॉस्पिटल पहुँच गए हैं। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई हैं।

डी. एम. अवस्थी के स्थान पर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा बने प्रदेश के नए डीजीपी…

रायपुर :– सरकार ने गुरुवार को जारी किए अपने आदेश में छत्तीसगढ़ के DGP दुर्गेश माधव अवस्थी की जगह अशोक जुनेजा को प्रदेश के नए DGP के पद पर नियुक्त किया हैं।

अशोक जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशंस) हैं जिनको प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया है।
वहीं पूर्व छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक दुर्गेश माधव अवस्थी (1986 बैच) को शासन ने राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया है।

हिन्दुत्व की तुलना ISIS से करने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से हुई शिकायत…

दिल्ली :– कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई है. उनकी किताब का बुधवार को विमोचन किया गया और आज उनके खिलाफ शिकायत की गई है. उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने हिन्दुत्व की आतंकवाद से तुलना कर उसे बदनाम करने की कोशिश की है. खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में टिप्पणी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई है. विवेक गर्ग नाम के दिल्ली के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए केस दर्ज करने का अनुरोध किया है.

‘हिन्दुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से’

किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है. इसकी वजह पूछे जाने पर सलमान ने कहा, “हिन्दू धर्म बहुत उच्च स्तर का धर्म है. इसके लिए गांधी जी ने जो प्रेरणा दी उससे से बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है. कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं? कोई हिन्दू धर्म का अपमान करे तो भी मैं बोलूंगा. मैंने ये कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है.”

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अपनी किताब को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘’अयोध्या विवाद को लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी. सुप्रीम कोर्ट ने उसका समाधान निकाला. कोर्ट के फैसले ने काफी दूर तक देखने की कोशिश की है. ऐसा फैसला है जिससे ये ना लगे कि हम हारे, तुम जीते.’’ बीजेपी सरकार की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘’ऐसा एलान तो नहीं हुआ कि “हम जीत गए” लेकिन कभी-कभी ऐसे संकेत दिए जाते हैं. सबको जोड़ने की कोशिश होनी चाहिए. फिलहाल अयोध्या के उत्सव में ऐसा लगता है कि एक ही पार्टी का उत्सव है.’’

आज का दिन होने वाला हैं इन राशियों के लिए बहुत ही खास,, जानें आज का राशिफल…

आज का राशिफल एवं पंचांग-11 नवंबर 2021, गुरुवार
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-गोपाष्टमी (मतान्तर)/पंचक प्रारंभ
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में बेसन के हलवे का भोग लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

वृष:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯

मिथुन:-

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। नए अनुबंध होंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है।
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

कर्क:-

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯

सिंह:-

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

कन्या:-

व्यवसाय ठीक चलेगा।आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। राजकीय काम बनेंगे। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯

तुला:-

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

वृश्चिक:-

वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।
💐💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯

धनु:-

मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

मकर:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯

कुंभ:-

आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। संतान से कष्ट रहेगा।
🎯🍁🌺🌹🔥🌷🎉💐🏵️

मीन:-

प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
🏵️💐🎉🌷🔥🌹🌺🍁🎯

भीषण सड़क हादसे में युवा भाजपा नेता और उनके चाचा की दर्दनाक मौत,, चचेरे भाई की हालत गंभीर…

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र :– कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में बुधवार सुबह कार व टैंकर में हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए इस हादसे में अम्बिकापुर के युवा भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके एक रिश्तेदार ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार नमनाकला निवासी संजीत सिंह अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री थे तथा वर्तमान में वे भाजपा के सदस्य थे। आज तड़के संजीत अपने चाचा केदारपुर निवासी पी. सिंह व लखनपुर निवासी चचेरा भाई अनुज सिंह के साथ कार से बिलासपुर जा रहे थे तभी मार्ग में कटघोरा थाना अंर्तगत मुख्यमार्ग पर सामने से आ रही टैंकर क्रमांक सीजी 12 ए क्यू 9244 से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं वहीं घटनास्थल पर ही कार चला रहे युवा भाजपा नेता की मौत हो गई। हादसे में कार सवार अन्य दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान पी. सिंह की भी मौत हो गई वहीं अनुज सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

यूथ इंटक की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,,,, सेमरा कार्यकारिणी का किया गया गठन…

सुरजपुर :– आज दिनांक 09/11/2021 को सेमरा के शासकीय पाठशाला में इंटक तथा यूथ इंटक के साथ स्थानीय युवाओं की बैठक रखी गयी। जिसकी अध्यक्षता इंटक के असंगठित जिला कार्यकरणी अध्यक्ष(सरगुजा) राहुल पटेल, यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष(सरगुजा) सतीष घोष तथा इस कार्यक्रम निर्देशन यूथ इंटक के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपेश धर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए RGSSU के जिलाध्यक्ष(सरगुजा) परमेश्वर भगत ने युवा साथियों को देश के प्रति अग्रसर होने को लेकर प्रेरित करते हुए कैसे वे हमारे विकासशील देश को विकसित करने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं इसकी जानकारी दी। तथा इंटक के असंगठित जिला कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल पटेल द्वारा कैसे कार्यकरणी का विस्तार किया जाए,तथा कैसे सरकार की नीतियों का बोध उन लोगों को भी कराया जाए जिन्हें इसकी जानकारी नही है। साथ ही मजदूरों को कैसे इश्रम कार्ड बनवाया जाए इस बारे में संक्षिप्त जानकारी दी तथा इंटक के जिलाध्यक्ष सतीष घोष द्वारा संगठन में जुड़कर किस तरह हमे लोगों की मदद हो सके, लोगों को सरकारी नीतियों का कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है इसके बारे में बताते हुए उन्हें संबोधित किया।इस कार्यक्रम में इंटक के असंगठित जिलाकार्यकर्णी अध्यक्ष राहुल पटेल , यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष सतीष घोष तथा यूथ इंटक के जिलाकार्यकरणी अध्यक्ष दीपेश धर द्वारा सेमरा से अरविंद कुजूर को असंगठित इंटक का ब्लॉक अध्यक्ष तथा शिव राजवाड़े को असंगठित इंटक का ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ इंटक के जिला महामंत्री रोहित धर, यूथ इंटक के नगर अध्यक्ष संजय बाला तथा यूथ इंटक के विधानसभा उपाध्यक्ष अमन मंडल के साथ साथ सभी युवा साथी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक संपन्न,,, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र…

कोरिया :– राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की बैठक का आयोजन दिनांक 07/11/21 को की गई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के पत्रों के जवाब न दिए जाने एवं सूचना के अधिकारों का उल्लंघन मामले की निष्पक्ष जांच करने बाबत राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित किया गया। इस मीटिंग में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सदस्य सुशीला, लक्ष्मी, मनीराम सोनी, मीडिया प्रभारी राजीव सिन्हा, जिला संगठन सचिव संतोष कुमार सोनी एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!