अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र आम जनता कि सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा वाहन चालन के लिए चालक शिक्षार्थी लाइसेंस हेतु मैनपाट जनपद के नर्मदापुर में 22 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। चालक शिक्षार्थी लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेबसाइट से parivahan.gov.in से स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं 22 दिसम्बर का स्लॉट लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।
शासकीय माध्यमिक शाला सुन्दरगंज के शराबी शिक्षक का उतरा नशा,, बीईओ ने किया सस्पेंड…
सुरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र
सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत सुंदरगंज में एक शराबी शिक्षक के द्वारा शराब का सेवन करके बच्चों को पढ़ाने की बात सामने आई थी जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शराबी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शिक्षक हर किसी मायने में एक जिम्मेदार और बहुत ही पूज्यनीय होता है क्योंकि घर के बाद एक शिक्षक ही होता है जो बच्चों को सही मार्गदर्शन देता है शिक्षक का कार्य केवल बच्चों को पढ़ाना ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी को सही आकार में ढालना भी होता है लेकिन कुछ ऐसे मामले भी आते हैं जो शिक्षकों को बदनाम करते हैं नामिक साय आंडिल जैसे कुछ बदनाम चेहरे भी है जो शिक्षा जगत को पूरी तरह से शर्मसार करते हैं। ऐसे शिक्षकों की जगह स्कूलों में नहीं नशा मुक्ति केंद्र में होनी चाहिए। कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे शिक्षकों के भरोसे नहीं छोड़ सकता जो शराब पीकर स्कूल आता हो एवं बच्चों को गलत शिक्षा देता हो।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी , जिला सूरजपुर ( छ.ग. ) के अनुशासनात्मक कार्यवाही की हैं। उक्त कार्यवाही 16 दिसम्बर के परीक्षण उपरांत नामिक साय आंडिल , उ 0 श्रे ० शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला सुन्दरगंज , विकास खण्ड सूरजपुर जिला सूरजपुर ( छ.ग.) को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर शाला में उपस्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर जिला सूरजपुर , छत्तीसगढ़ नियत किया गया है । निलंबन काल में शराबी शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
समय-सीमा की बैठक एवं जनदर्शन इस बार बुधवार को
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक एवं जनदर्शन इस सप्ताह 22 दिसम्बर 2021 बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक एवं जनदर्शन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।
एनएसयूआई द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम सौपा गया ज्ञापन,,नामांकन फार्म भरने 7 दिवस के अतिरिक्त समय देने की रखी गई मांग…
अम्बिकापुर :– एनएसयूआई द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें यह मांग की गई की जिन UG के छात्रों ने अब तक नामांकन का फार्म नहीं भरा है उन छात्रों को सात दिवस का समय दिया जाए जिससे छात्र फार्म भर परीक्षा दे सकें।

प्रदेश महासचिव आतीफ रजा ने बताया कि पूरे संभाग में ऐसे कई छात्र हैं जिन्होंने अभी तक नामांकन का फार्म नहीं भरा है हमारे पास लगातार फोन के माध्यम से छात्रों ने अपनी समस्या हमे बताई जिसके बाद एनएसयूआई ने आज कुल सचिव के नाम का ज्ञापन सौंपा है और विश्वविद्यालय द्वारा आश्वासन दिया गया है की तीन दिवस के भीतर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा जिसमें छात्रों को नामांकन फार्म भरने के लिए सात दिवस का समय दिया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव आतीफ रज़ा के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा, युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सील,शशिकांत निर्मलकर, RGSSU के जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत के साथ उनके पदाधिकारी उपस्थित थे जिनमें जय प्रकाश यादव (नगर अध्यक्ष), हीरालाल मिंज(जिला महासचिव), अंकुश टोप्पो (जिला सचिव) समेत शा. विज्ञान महा विद्यालय के कई छात्र- छात्राएं जिनमे सिप्रियन ,दिव्या,महिमा, मनीषा,अमन, नितीन,कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
हादसे में कांग्रेस नेत्री के बेटे की मौत : अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई,,मौके पर ही मौत..
धमतरी :– धमतरी जिले में सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई। वह काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया गया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर (22) अपने किसी निजी काम से मगरलोड गया हुआ था। काम होने के बाद वह वापस रांकाडीह जा रहा था। इसी दौरान रात को करीब 9.30 बजे रास्ते में उसकी कार परसवानी मार्ग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार नीचे एक गड्ढे में गिर गई और सौरभ की वहीं मौत हो गई। कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घरवालों को भी इसकी जानकारी दी गई। बताया गया है कि सौरभ की मां ज्योति दिवाकर ठाकुर कांग्रेस नेत्री हैं। वह वर्तमान में मगरलोड जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। इसके पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पनामा पेपर लीक मामले में ED के दफ्तर पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन हो रही पूछताछ…
Panama Papers leak case: पनामा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालन (ईडी) ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है। इसके बाद ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचीं।अभिषेक बच्चन भी एक महीने पहले ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। बता दें, Panama Papers leak में बच्चन परिवार का नाम सामने आया था। कई हस्तियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच आगे बढ़ाई थी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया था। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में समन जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को भी समन भेजा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 भारतीय जिनके नाम आए थे सामने
1. ऐश्वर्या राय बच्चन: अभिनेत्री को उनके भाई और माता-पिता के साथ एमिक पार्टनर्स लिमिटेड के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। 2. अमिताभ बच्चन: अभिनेता को कथिततौर पर ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में एक कंपनी और बहामास में तीन में निदेशक के रूप में नामित किया गया है।
3. केपी सिंह: पनामा पेपर्स लीक में डीएलएफ के प्रमोटर का भी नाम आया था।
4. अजय देवगन: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2013 को ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में मैरीलेबोन एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मूल शेयरधारक लंदन स्थित हसन एन सयानी थे। देवगन ने कथित तौर पर उसी दिन पूरी शेयरधारिता खरीद ली थी। 5. विनोद अडानी: ये गौतम अडानी के भाई हैं।
6. शिशिर कुमार बाजोरिया: पनामा पेपर्स लीक में कोलकाता के इस बिजनेसमैन का नाम आया था।
7. अनुराग केजरीवाल: ये 2014 में निष्कासित होने तक लोक सत्ता पार्टी की दिल्ली विंग के अध्यक्ष थे। 8. रविंद्र किशोर सिन्हा: पैराडाइज पेपर्स लीक में भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा का नाम सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिन्हा 2008 में माल्टा में पंजीकृत एसआईएस एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स के अल्पसंख्यक शेयरधारक और निदेशक थे। 9. नरेश गोयल: जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल का नाम एचएसबीसी सूची में था, जबकि उनके सहयोगी दुबई के व्यवसायी हसमुख गार्डी पनामा पेपर्स में शामिल थे।
10. जयंत सिन्हा: पैराडाइज पेपर्स में भाजपा सांसद जयंत सिन्हा का नाम भी है। आईसीआईजे द्वारा की गई जांच में ओमिडयार नेटवर्क के साथ उसके सहयोग में अनियमितताएं सामने आई हैं।
10 लाख की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई पूर्व एयर होस्टेस,,, 31st में खपाने की थी तैयारी…
इन्दौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मुंबई की पूर्व एयर होस्टेस को 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. युवती 31 दिसंबर को नए साल पर होने वाली पार्टी के लिए तस्करों को एमडीएमए ड्रग्स की डिलीवरी देने आई थी. पुलिस ने युवती से करीब 10 लाख रुपये की कीमत की 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है.
पुलिस को मिली थी नार्को हेल्पलाइन नंबर पर सूचना
दरअसल पिछले दिनों इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने चार दिन पूर्व नार्को हेल्पलाइन नंबर 7049108383 जारी किया था. पुलिस को इसी नंबर पर युवती के बारे में सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पालदा क्षेत्र के तीन इमली चौराहा बस स्टैंड से एक महिला को हिरासत में लिया गया. महिला की बैग की तलाशी करने पर बच्चे के डायपर के बीच 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये की बरामद की गई है.
महाराष्ट्र की रहने वाली है एयर होस्टेस
वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में युवती ने अपना नाम मानसी बताया और वह मूलतः मुंबई महाराष्ट्र की रहने वाली है और उसके पति का निवास पुणे महाराष्ट्र में है.युवती मुंबई से एमडीएमए ड्रग्स लेकर इंदौर में पिछले तीन चार साल से सप्लाई कर रही है .वही पुलिस के अनुसार युवती 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स इंदौर में खफा चुकी है .वही यह बात भी सामने आई है की युवती पूर्व में एयर लाईन्स में एयर होस्टेस थी उसी दौरान एम डी ड्रग्स खाने की लत लग गई और बाद में मुंबई में ड्रग माफियाओं के सम्पर्क में आकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई का धंधा करने लगी. इसके साथ ही ड्रग्स तस्करी से जुड़े बड़े मोहरे ड्रग्स के क्रय विक्रय ‘डार्क नेट’ का उपयोग करते है.
नए साल के पूर्व संध्या पर सप्लाई करने की थी तैयारी
वही इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के अनुसार की युवती द्वारा आने वाले नए साल के पूर्व रात (31st दिसम्बर) के कार्यक्रमों में ड्रग्स की सप्लाई करने इंदौर ड्रग्स लेकर आई थी , लेकिन उसके पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गई पुलिस ने आरोपी महिला के विरूद्ध धारा 8/22 एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. वही पुलिस द्वारा पकड़ी गई पूर्व एयर होस्टेस से पूछताछ की जा रही है कि उससे जुड़े हुए लोग कौन-कौन हैं और किस तरीके से उनका नेटवर्क संचालित किया जाता है.इन सभी का पता लगाया जा रहा है.
परिजन हो जाए सावधान : बच्चों पर भी हावी हो रही नशे की लत,,,, नशे ने ले ली 8वी के छात्र की जान…
कांकेर :– कांकेर जिले में नशे ने 8वीं के स्टूडेंट की जान ले ली। उसके मुंह पर एक पन्नी बंधी हुई थी, जिससे बोनफिक्स (नशा करने की एक ट्यूब) की बदबू आ रही थी। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को सुबह 6 बजे वो अपने घर से निकला था। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बापू नगर का है।
छात्र कापसी स्थित विवेकानंद स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। कापसी में वह अपने मामा के घर रहता था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपने घर बापूनगर आया हुआ था।
स्कूल के पीछे मिली लाश
सुबह 10 बजे छात्र की लाश गांव के स्कूल के पीछे पड़ी हुई थी। मुंह में झिल्ली(पन्नी) लगी होने से वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लाश के पास बाेनफिक्स का पैकेट भी पड़ा हुआ था। जो झिल्ली उसके मुंह में लगी थी, उसमें भी बोनफिक्स की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है
इस तरह के नशे को लेकर डॅाक्टर दिलीप सिन्हा ने बताया की यदि ज्यादा मात्रा में बोनफिक्स का नशा किया जाए तो दिमाग सुन्न हो जाता है। इसके साथ ही नशा करने वाले को बेहोशी भी आ सकती है। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। झिल्ली अगर मुंह में चिपक गई तो सांस नहीं ले पाने के कारण मौत भी हो सकती है।
दुकानों की करेंगी जांच
इधर,पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इस प्रकार के नशे में लगाम लगाने के लिए पुलिस सक्रियता से काम करेगी। दुकानों की भी जांच कराई जाएगी।
झिल्ली में लगाकर रगड़ते हैं
बोनफिक्स का इस्तेमाल इन दिनों युवाओं में काफी बढ़ गया है। परेशान करने वाली बात ये है कि स्कूली छात्र भी नशा करने बोनफिक्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। बताया जाता है कि इसके ट्यूब को पन्नी में पहले रगड़ा जाता है। इसके बाद उस झिल्ली को जोर-जोर से सूंघा जाता है।
नौकरी करने वाली बहन का रात को देर से घर आना नहीं था पसंद इसलिए भाई ने कर दी अपने ही बहन की हत्या…
अम्बिकापुर :– जिले की दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहगा खर्रापारा के सड़क किनारे 18 जुलाई 2021 को मृतिका की खून से सनी हुई लथपथ शव बरामद हुआ था. साथ ही कुछ दूर में मृतिका की स्कूटी भी बरामद की गई.
दअरसल दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहगा के खर्रापारा की रहने वाली मृतिका रंजनी कुजूर का सड़क किनारे शव बरामद किया गया था, लेकिन प्रथमदृष्टया पुलिस कि जांच में दुर्घटना होना पाया गया. तो वही दरिमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की हत्या होना पाया गया.
इधर पुलिस को हत्या की आसंका होते ही धारा 302 ,201 का मामला दर्ज कर घरवालों से मृतिका के बारे में पूछताछ किया गया. जिसमे यह पाया गया कि मृतिका रोजाना देर रात अपने घर आती थी.जिसको लेकर लंबे समय से भाई और बहन के बीच झगड़ा होता रहता था.
इधर घटना के दिन आरोपी भाई को रात 10 बजे घर जाते वक्त मृतिका बहन से मुलाकात हो गई और उसी दौरान पास में रखे डंडे से आरोपी भाई ने मृतिका बहन के सिर पर वार करते हुए गले मे प्राणघात हमला कर दिया.जिससे उसकी मौत हो गई. इधर पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाई ने जुर्म कबूल कर लिया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
मैनपाट के विचलहवा में पेट्रोल पंप के पास देर रात हुए दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
मनीष चौबे मैनपाट हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र
मैनपाट के ग्राम विचलहवा में पेट्रोल पंप के पास रात करीब 9 बजे बुलेरो पेड़ से जा टकराई जिसमें चालक की मौके पर हुई मौत आपको बता दें कि कमलेश्वर पुर थाना अंतर्गत ग्राम वंदना के निवासी कनक तिर्की उम्र 26 साल पिता अल्समेवार तिर्की रिटायर शिक्षक के पुत्र था जो की वंदना से बैड बाजे वाले लोग को नर्मदापुर छोड़ के वापस अपने घर वंदना जा रहे था तभी तेज रफ्तार होने की वजह से विचलहवा में गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाने की वजह से सामने पेड़ से टकरा कर पलट गई।दुर्घटना इतना भयानक था
की चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे ग्रामीणों 108 की मदत से नर्मदापुर स्वास्थ केंद्र एडमिट कराया, घायल व्यक्ति का इलाज जारी है, तथा इस दुर्घटना की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी गई।
मृत्य व्यक्ति का पोस्टमार्टम आज किया गया पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया
गांजा तस्करों ने किया पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी,, जिला चिकित्सालय में भर्ती
सुरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र। 18 दिसंबर को देर रात्रि में गांजा परिवहन की सूचना मुखबीर के माध्यम से प्राप्त होने पर थाना प्रभारी भटगांव पुलिस टीम के साथ भटगांव क्षेत्र में घेराबंदी लगाकर एक बोलेरो को रोकवाया जिसमें अपराधी सवार थे जिसमें से कुछ लोग फरार हो गए, पुलिस ने 3 आरोपी मधुसुदन दास वैष्णव, कामता प्रसाद वैष्णव व उदल प्रसाद वैष्णव को पकड़ा जिनके कब्जे से 2 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 28 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर अपराध क्रमांक 198/21 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा गया। प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी में पुलिस टीमें लगी हुई है।
थाना भटगांव में पंजीबद्व एनडीपीएस एक्ट मामले के आरोपी गांजा तस्कर मधुसुदन दास वैष्णव का भाई अविनाश वैष्णव जिसके विरूद्व आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही में शामील एक आरक्षक को 19 दिसंबर को बसदेई क्षेत्र में ड्यूटी जाने के दौरान रास्ता रोककर अविनाश वैष्णव व उसके 3 अन्य साथी जो कार क्रमांक सीजी 29 एसी 2489 से पहुंचे थे सभी ने घेरकर आरक्षक को यह कहते हुए कि गांजा पकड़ते हो कहकर प्राणघातक हमला कर फरार हो गये। आरक्षक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। प्रकरण में आरोपी अविनाश वैष्णव एवं विरेन्द्र वैष्णव को हिरासत में लेकर कार जप्त कर मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्व धारा 307, 186, 353, 342, 294, 506, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया है। इस मामले में फरार 2 अन्य आरोपियों की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है।
नर्मदापुर में गुरु घासीदास जयंती पर किया गया सद्भावना शिविर का आयोजन
मनीष चौबे हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र मैनपाट विकास खंड क्षेत्र के जनपद मुख्यालय नर्मदापुर में गुरु घासीदास जयंती पर सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मैनपाट क्षेत्र के सभी स्कूलों से बच्चे नर्मदापुर स्टेडियम पहुंचे जहां बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक विकाश खंड शिक्षा अधिकारी तज्जमुल हसन ने कहा कि देश भर में में चल रही छुआछूत को दूर करने एवम भाई चारे बढ़ाने की बात कही, सभी मानव हैं खून सबका एक ही रहता है।
मुख्य अतिथि के रूप में आयी जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि हमें ऊंच-नीच जात पात,छुआछूत को नहीं मानना चाहिए हम सब एक हैं हमें लोगों को जागरूक करना होगा तभी समाज से ऊंच नीच जात पात छुआ छूत जैसी बीमारी को समाज से बाहर निकाला जाएगा यह समाज के लिए एक अभिशाप है,
साथ ही बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देकर गुरु घासीदास जी के जन्मदिवस को यादगार बनाया है इसके बाद ऊंच नीच जात पात छुआ छूत जैसी बीमारी को समाज से हटाने के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया इस जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के गौ सेवा आयोग की सदस्य अटल बिहारी यादव ,जिला महामंत्री नागेश्वर यादव ,अनुराग सोनी यूथ इंटक जिला उपाध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मैनपाट बलराम यादव,मंत्री प्रतिनिधि बदरुद्दीन इराकी ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जमुना यादव,तज्जमुल हसन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, उर्मिला खेर ब्लॉक अध्यक्ष मैनपाट , गणेश यादव, सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिका,ग्रामवासी उपस्थित रहे
नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता,,,नशे के 8 सौदागरों समेत 28 युवकों को किया गिरफ्तार.…
अंबिकापुर :– महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अजय कुमार यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान नवा बिहान कार्यक्रम के तहत इन्जेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले एवं नशा बेचने वालो के खिलाफ आपरेशन ऑल क्लियर चलाया गया है, जिसके तहत अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनसे अब तक 168 नग इन्जेक्शन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना गांधीनगर में अप०क० 704/2021, 706/2021, 707/2021 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजिबद्ध कर आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात नशे के 8 सौदागरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को करीब 168 नग नशीली इंजेक्शन भी बरामद हुए है। पुलिस की पेट्रोलिग कार ने नशे में धुत पड़े 20 युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया और उन्हें परामर्ष केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। नशा मुक्ति अभियान नवा बिहान के तहत सरगुजा पुलिस ने परामर्श केंद्र की शुरुआत की है। आरोपीयो से जप्त नशीली इन्जेक्शन 70 नग और (Pheniramine Maleate Injection) – 107 नग है। (Lupigesic Bupranorphine Injection I.P)- 91 नग शामिल है।
इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे पहुंचे अम्बिकापुर,,कार्यकर्ताओं से की अहम मुद्दों पर चर्चा…
अम्बिकापुर :– इंटक प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक दुबे जी एवं असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री संजू तिवारी जी तथा इंटक के प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ जी झारखंड के रामगढ़ में कल दिनांक 18/12/2021 को होने वाले मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने निकले। अपने एक दिन के झारखंड प्रवास के लिए जाते वक्त वे सभी अम्बिकापुर स्थित राजीव भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी की।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे जी ने कहा की इंटक केवल एक संगठन ही नही है बल्कि एक परिवार हैं तथा परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चलना हैं और संगठन को और मजबूत बनाना हैं। उन्होंने अपने एक दिवसीय प्रवास में अपने कार्यकर्ताओं में नए जोश का किया संचार।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ जी ने भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के बीच कार्यों के विभाजन और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाने की बात कहीं। उन्होंने आगे कहा की संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को अपने अपने स्तर पर कार्य करना होगा तभी संगठन मजबूत हो पाएगा।
बैठक के दौरान सरगुजा इंटक जिलाध्यक्ष राजा पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला कुशवाहा,जिला प्रवक्ता महिला मोर्चा मृण्मयी पाण्डेय,जिला महामंत्री महिला मोर्चा देवंती गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील,संभाग प्रभारी यूथ इंटक अवधेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस जोसेफ केरकेट्टा, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सतीश घोष, आरजीएसएसयू जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत, जिलाध्यक्ष असंगठित इंटक राहुल पटेल,अनिकेत सोनी,संजय बाला, रेहान अली, तथा अन्य समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
रेंजर गजेंद्र दोहरे के संरक्षण में चल रहा वन उपज नाका में अवैध वसूली और मनमानी ड्यूटी …..मीडिया के सवालों से भागते नजर आए दोहरे
प्रशान्त पाण्डेय हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र
मामला अंबिकापुर वन परीक्षेत्र का है जिसके अंतर्गत वन उपज जांच नाका चठिरमा में संचालित है जहां के कर्मचारी लगातार अवैध वसूली को अंजाम दे रहे हैं जिसमे पर गाड़ियों से ₹10 से लेकर 1500 तक की अवैध वसूली करते हैं। वहीं आपको बाते दें की बेरियर के कर्मचारी एवं प्रभारी सिन्हा अपने मन मुताबिक ड्यूटी ड्यूटी करते हैं। कुछ दिनों की बात है जहां दोपहर के 12:00 बजे बेरियर में ताला लगा हुआ मिला वही रात में भी बेरियर पूरी तरह बंद नजर आता है। इन सब के जिम्मेदार है रेंजर गजेंद्र दोहरे क्योंकि जब मौके से इन सारे घटनाओं से अवगत कराने के लिए हमने रेंजर गजेंद्र दोहरे से फोन से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने कॉल उठाना जरूरी नहीं समझा तत्पश्चात हमने तत्काल व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से हमने उन्हें मामले से अवगत कराया इसके बाबजूद ना ही उन्होंने कोई जवाद दिया और ना ही इस कोई कार्यवाही हुई।
अत्यंत व्यस्त एवं कर्तव्य परायण रेंजर।
जब पत्रकारों के द्वारा मामले की जानकारी के लिए उनके ऑफिस जाया जाता है तब रेंजर साहब अपने ऑफिस से नदारद रहते हैं और जब उन्हें फोन किया जाता है तब कर्तव्य परायण कर्तव्यनिष्ठ रेंजर द्वारा फोन काट दिया जाता है यही कारण है कि पत्रकार जमीनी स्तर से कोई भी जानकारी लेकर आता है उसे समय से अधिकारियों को अवगत नही करा पाता और ना ही कोई कार्यवाही हो पाती है जिसकी वजह से विभाग के कर्मचारी लगातार खुले संरक्षण में गलत कार्यों को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं।
रेंजर दोहरे मामलों को भांप कर पत्रकारों को देते हैं बयान जिससे बची रहे उनकी जान
बड़ी मुश्किल से रेंजर से मुलाकात कर जब हमने उक्त मामले की जानकारी चाहि तो उन्होंने मैं इसके लिए अधिकृत नहीं हूं कहते हुए अपना बीच बचाव किया एवं हमे किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी। क्योंकि मामला विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही एवं अवैध वसूली का था।
वहीं रेंजर के पास जब अन्य पत्रकार छोटे मोटे मामलों की जानकारी के लिए जाते हैं तो रेंजर दोहरे मीडिया में अपना चेहरा चमकने के लिए दिल खोलकर बयान देते हैं,तब वे यह नहीं सोचते की हम अधिकृत नहीं है।
देखिए वीडियो जब हमने एसडीओ अम्बिकापुर को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने क्या कहा।
ऐसे गैरजिम्मेदार लापरवाह रेंजर के खिलाफ उच्च अधिकारियों को मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करनी चाहिए जिससे विभाग की छवि धूमिल ना हो सके
राजीव भवन की छत से गिरकर युवक की मौत…शिव डहरिया के कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा….
कोरिया :– राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय कोरिया में आज शाम को लिफ्ट बनाने छोड़ी जगह में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। अचानक गिरने की आवाज आने पर कार्यकर्ता दौड़कर वहां पहुंचे, उन्होंने देखा कि युवक गिरकर तड़प रहा है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी बीच शाम करीब 6 बजे रामपुर कॉलोनी निवासी नजीर अहमद 41 वर्ष लिफ्ट बनाने के लिए छोड़ी जगह पर बैठा था। इसी बीच वह अचानक सिर के बल गिर गया। आनन-फानन में कुछ कार्यकर्ता गंभीर हालत में युवक को लेकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
पत्रकारों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शिक्षक धर्मानंद गुर्जे के खिलाफ पुलिस चौकी में दी गई लिखित शिकायत।
कैमरा देखते दुम दबाकर भागे धर्मानंद।
प्रशान्त पाण्डेय सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र
मामला सूरजपुर जिले के माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज का है,ज्ञात हो की माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज के शिक्षक के द्वारा किए गए कुछ गलत कार्य की जानकारी एवं वीडियो फुटेज प्राप्त होने के पश्चात दिनांक 16/12/ 2021 को हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र की टीम के द्वारा उक्त मामले में स्पष्टीकरण के लिए माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज पहुंच प्रधान पाठक से मुलाकात कर उनसे स्पष्टीकरण लिया गया। तत्पश्चात हिंद स्वराष्ट्र टीम के कार्य के दौरान वहां पर मौजूद पाठकपुर के सहायक शिक्षक धर्मानंद गुरजे द्वारा हिंद स्वराष्ट्र की टीम पर धमकी देते हुए और पत्रकारों पर आरोप लगाते हुए अपना रौब दिखाने लगे और पत्रकारों को वहां से चले जाने को कहा गया और यह भी कहा गया कि जिस मामले में आप लोग आए हुए हैं उस मामले में कोई दम नहीं है इसलिए आप लोग यहां से जाइए नहीं तो आप मुझे जानते नहीं हैं।
धमकी सुनकर जब पत्रकारों ने उनका वीडियो बनाना चाहा तो आरोपी शिक्षक पहले पत्रकारों का कैमरा छीनने की कोशिश करने लगा जब वह कैमरा छीनने में सफल नहीं हो पाए तो वहां से दुम दबाकर भाग निकले।
पत्रकारों द्वारा तत्काल उक्त शिक्षक के खिलाफ स्थानीय नजदीकी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत कर दी गई है।
वहीं पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


ऐसे शिक्षकों के वजह से बच्चों का भविष्य है अंधकारमय
ऐसे शिक्षक के होते बच्चों का भविष्य कैसे उज्ज्वल हो सकता है यह आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं जो शिक्षक अपने स्कूल का छोड़ दूसरे स्कूल में किए गए गलत कार्य को उजागर करने वाले सच दिखाने वाले पत्रकारों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने बिना बुलाए पहुंच जाते हैं,
लाजमी है इस शिक्षक के स्कूल के बच्चों का भविष्य अंधकारमय होगा क्योंकि क्लास के वक्त जब शिक्षक ही अनुपस्थित होंगे तो बच्चों को पढ़ाएगा कौन?
ऐसे शिक्षक के खिलाफ विभाग को मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई एवं निलंबित करना चाहिए।
PUB-G गेम के लिए युवक ने रची अपने ही किडनैपिंग की कहानी…4 लाख से 1 करोड़ जीतने रची इतनी बड़ी साजिश…
अम्बिकापुर :– शहर का रहने वाला एक युवक PUB-G गेम का इतना बड़ा दीवाना था कि उसने अपने किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली। बताया गया कि वह गेम खेलते-खेलते इतना चिल्लाता था कि उसके मां-बाप ने उसे अलग से कमरा दिला दिया। यहीं से उसकी लत और बढ़ गई। वो दिनभर कई घंटों तक गेम खेलता रहता था। घर से जाने से पहले ही उसने नानी को बताया था कि मैं गेम में जीत गया हूं, मैं जाने वाला हूं।
10 दिसंबर को अंबिकापुर के कोतवाली थाना इलाके के कंपनी बाजार में रहने वाला वाशु विश्वकर्मा (19) घर से लापता हुआ था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। घरवालों की शिकायत और पतासाजी के बाद मंगलवार को उसे बिलासपुर से बरामद किया गया है। लेकिन इस मामले में जो खुलासे हुए हैं, वह हैरान करने वाले हैं।
वाशु विश्वकर्मा की नानी शोभा देवी विश्वकर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर को वाशु ने उनसे कहा था कि गेम में वह जीत गया है, वह जाने वाला है। फिर वह उन्हें उनके घर छोड़कर निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तब इसकी शिकायत से पुलिस से की गई थी। शोभा ने बताया कि हमें पता ही नहीं चला कि वह फोन में दिनभर करता क्या था। ये PUB-G गेम बहुत ही खरतनाक है। ऐसे तो वो अपनी जान ले लेता।
जिंदा रहा तो ठीक, मर गया तो मम्मी को समझा लेना
वाशु ने गायब होने के अगले दिन अपने वॉट्सऐप नंबर से मैसेज किया था। जिसमें उसने बताया था कि मुझे किडनैप कर लिया गया है। मेरे कपड़े उतार कर मुझे रखा गया है। आगे लिखा था कि मैं जिंदा रहा तो ठीक है, और मर गया तो रोना मत, मम्मी को भी समझा देना। ये सोचना की घर छोड़कर भाग गया हूं। इसके बाद उसने रोते हुए एक इमोजी भेजा और गुड बॉय, जिंदा रहूंगा तो फिर मिलेंगे कहकर मैसेज करना बंद कर दिया।
डरावनी आवाज में ऑडियो मैसेज
इसके अलावा वाशु ने वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज भी किया था। जो डब की गई थी। ऑडियो में बेहद ही डरावनी आवाज में कहा गया था कि तेरे बच्चे को छुड़ाना है तो 20 लाख देने होंगे। उसी ऑडियो में कहा गया कि तेरे बेटे को ऐसी जगह मारकर फेकूंगा कि मिलेगा भी नहीं। बाद में फिरौती की रकम को 4 लाख रुपए कर दिया गया और वॉट्सऐप में ही वाशु की अर्धनग्न तस्वीर भेजी गई। यह सब देखकर परिजन परेशान हो गए और इन्होंने इन सब बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने वॉट्सऐप से किए गए मैसेज और फोन कॉल के जरिए ही उसका पता लगाया। जिसमें उसका लोकेशन बिलासपुर के एक निजी होटल में मिली। पुलिस ने मौके से जाकर उसे बरामद कर लिया और घरवालों को सौंप दिया है।
पिछले एक साल से गेम खेल रहा था
पुलिस की जांच में पता चला कि वह पिछले एक साल से गेम खेल रहा था। उसके कुछ और दोस्त भी हैं, जो गेम खेलते थे। मगर उनके बारे में पुलिस ने अभी कोई और जानकारी नहीं दी है। वाशु घर जाने से पहले 14 हजार लेकर भागा था। उन्हीं पैसे के जरिए वह बिलासपुर के होटल में रह रहा था। गेम में दाव लगाने के चक्कर में पहले भी वह अपनी बाइक बेच चुका था।
4 लाख के जरिए एक करोड़ जीतना चाहता था
वाशु ने पुलिस को बताया कि वह 4 लाख रुपए फिरौती लेकर गेम के जरिए एक करोड़ जीतना चाहता था। इसलिए ही उसने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने वाशु के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
CDS बिपिन रावत के चॉपर क्रैश में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन….
बीते सप्ताह तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चॉपर क्रैश में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अकेले ऐसे सदस्य थे, जो घटना के बाद जीवित मिले थे और उन्हें बचाने के तमाम प्रयास किए। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें बेकार साबित हुईं और बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में उनका शरीर 90 फीसदी से ज्यादा जल चुका था और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए चेन्नै से बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। पूरे एक सप्ताह तक डॉक्टर उनके जीवन को बचाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
वरुण सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख और संवेदना व्यक्त की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने पूरे गर्व, पराक्रम और पेशेवर क्षमता के साथ देश की सेवा की थी। उनके निधन से मैं बेहद दुखी हूं। देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संदेवनाएं। ओम शांति।’ उनके निधन के बारे में वायुसेना ने भी जानकारी दी है। इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर बताया गया, ‘8 दिसंबर, 2021 को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जख्मी बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की जानकारी देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। भारतीय वायुसेना उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है।’
हादसे की वजह का खुलासा होने की बड़ी उम्मीद भी टूटी
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन देश के लिए बड़े दुख की खबर है। इसके साथ ही चॉपर क्रैश की वजह पता चलने की एक बड़ी उम्मीद भी टूट गई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चॉपर को वरुण सिंह ही उड़ा रहे थे। माना जा रहा था कि यदि वह उबर जाते हैं तो हादसे कैसे हुआ, इस बारे में वह बता सकेंगे। लेकिन उनके निधन ने इस उम्मीद को भी तोड़ दिया है। इससे पहले 8 दिसंबर को चॉपर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। विमान में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें वरुण सिंह ही जीवित बचे थे। लेकिन अब उनकी भी मौत ने देश को बड़ा आघात दिया है।
अगस्त में ही मिला था शौर्य चक्र सम्मान
पिछले साल एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था। देश भर में उनके दीर्घायु होने की दुआएं मांगी जा रही थीं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कलेक्टर साहब आखिर कब तक चलेगा यू रात के अंधेरे मे अवैध खनन का यह खेल
सूरजपुर । खनन विभाग एवं प्रशासन की सख्ती के अभाव में सूरजपुुर जिले के कई नदीयो में रात के अंधेरो में अवैध खनन का यह खेल निराले अंदाज में ही चल रहा है।खनन विभाग की खननकर्ताओ पर रहम दिली के कारण इनका कारोबार रात के अंधेरे में शुरू होकर सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जाता है।
सूरजपुर- जिले इलाके से गुजरने वाली कई प्रमुख नदीयो पर शाम ढलते ही अवैध खनन का कारोबार शुरू हो जाता है,जिसे रोकने वाला कोई नही है।पर्यावरण एवं प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वाले खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है कि वे खनन विभाग की खनन विभाग इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
वही अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालको के खिलाफ कार्यवाही करता भी है,लेकिन खनन विभाग का तो भगवान ही मालिक है।

कुरुवां, कोरेया, रतनपुर, कांसापारा, जयनगर , राजापुर ,कांतीपुर, सत्तीपारा, खडगवा कला, बंशीपुर, हर्राटिकरा, कदरंई, , समौली, खोपा घाट, भैसा मुड़ा ,रेवटी, नमनाकला,सलका,बकालो, कांतीपुर, पम्पापुर, लखनपुर समौली सेमरा सहित अनेक नदीयो में पिछ्ले लंबे समय से खनन माफियाओ के द्वारा जेसीबी एवं फोकलेन मशीनो की सहायता से रात्रि के समय मे बड़े पैमाने पर खनन कर मुंह मागे दामो पर बेची जा रही है।भरोसामंद सूत्रो का कहना है कि खनन विभाग के अधिकारीयो को इसकी सम्पूर्ण जानकारी होने के बावजूद वे इस पर कार्यवाही नही कर रहे है।इसके पीछे तर्क यह है कि उनको घर बैठे चांदी मिल रही है।खनन विभाग की नजरो में तो सूरजपुुर जिले में कई ऐसा खनन हो ही नही रहा है,लेकिन मौके पर जो बड़े बड़े गडडे एवं मशीनो के निशान इस बात की गवाही देने के लिए काफी है। क्षेत्र के ग्राम वासियों के लोग तो रात के अंधेरे में चलने वाले इस खनन के खेल की शिकायतें करते करते परेशान भी हो गए है,लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नही। अवैध खनन करने वालो पर कार्यवाही करने से हिचकिचा रही है।यहां दोष किसी दूसरे विभाग का नहीं है,असल में दोषी तो स्वयं खनन विभाग ही है जो जानते हुए भी अनजान बन रहा