Home Blog Page 194

कर्मचारियों को सस्ते दर पर मिलेगा सामान और आकस्मिक सहायता के लिए कर्मचारी जमा करेंगे फंड..


जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, पुलिस की तरह अब प्रशासनिक कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सस्ते दर पर सामान  उपलब्ध कराने अम्बिकापुर   में जल्द एक कैंटीन खुलेगा । कैंटीन का संचालन   कर्मचारी को ऑपरेटिव मार्केटिंग द्वारा किया जाएगा। इसका नाम संभवतः सरगुजा जिला कर्मचारी  फेडरेशन कोऑपरेटिव मार्केटिंग होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय कार्यालयों के संघ के पदाधिकारी शामिल हुए और कर्मचारियों की समस्याओं को समिति के समक्ष रखे।
कलेक्टर ने कहा कि कैंटीन का संचालन देवीगंज रोड स्थित सीएमजीएसवाई के पूर्व कार्यालय में संचालित किया जाएगा। यहीं पर जिला प्रशासन द्वारा सी-मार्ट का संचालन भी किया जाएगा जिसमें जिले में उत्पादित सामग्री का विक्रय होगा। उन्होंने कहा कि कैंटीन संचालन के लिए पहले पंजीयन कराना होगा कैंटीन में स्टेट जीएसटी का छूट मिलेगा जिससे यहां कर्मचारियों को सस्ते दर पर सामान मिलेगा। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित विभाग के अधिकारियां को दिए। उन्होंने कर्मचारियों को आकस्मिक सहायता पहुंचाने के लिए कार्यालय स्तर पर फंड जमा करने का सुझाव दिए ताकि अकस्मात मृत्यु या उच्च ईलाज के लिए कर्मचारी को आर्थिक सहायता पहुंचायी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय इसके लिए स्वैच्छिक आधार पर वेतन से प्रतिमाह राशि कटौती कर संयुक्त खाते में राशि जमा कर सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वप्रथम अगले 15 दिन में कार्यालय स्तर पर परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित कर प्रत्येक समस्या पर चर्चा कर कार्यालय स्तर पर निराकरण कराएं। शेष समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी के सेवानिवृत्ति तिथि से 3 माह पूर्व कार्यवाही शुरू करने कहा। उन्होंने कोषालय से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन प्रविष्टियों की जानकारी के लिए आगामी सोमवार को सहायकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश कोषालय अधिकारी को दिए। उन्होंने संघों की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए एक निर्धारित प्रारूप तैयार कर सभी विभागों को प्रेषित्र करने कहा।
कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कोरोना काल के कारण बहुत विलंब से आयोजित हो रहा है। नियमतः इसे हर तीन माह में आयोजित होने रहना चाहिए। उन्होंने अंतर विभागीय खेल आयोजित करने तथा विभिन्न संघों के लिए एवं वाहन चालकों के लिए कक्ष आवंटन हेतु अपर कलेक्टर को निर्देशित किया। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा प्रकरण प्रस्तुत किए गए जिसे समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो सहित अन्य अधिकारी तथा 27 संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस की गाड़ी से उतार कर युवक को गुंडों ने पीटा,गुंडों के भय से दुम दबाकर भागी कांबले की सेना

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रशान्त पाण्डेय मामला अम्बिकापुर के मणिपुर चौकी का है जहां कुछ गुंडे 3 युवकों को पीट रहे थे जिसपर मौके में पहुंची डायल 112 की टीम ने एक युवक को अपनी गाड़ी में बैठाया लेकिन गुंडों का आतंक इससे शांत नही हुआ और वो युवक को पुलिस की गाड़ी से उतारकर फिर मारने लगे,पुलिस के दोनो मुस्तैद बलसली जवान जब कुछ नही कर पाए तो उसके बाद उन्हें अपने प्राणों का भय सताने लगा क्योंकि शायद पहली बार उनके सामने ऐसा हुआ की पुलिस की वर्दी देख कर भी लोग डरे ना हों और इसी भय से की गुंडे इन पुलिस वाले की भी पिटाई ना कर दें पुलिस के दोनो बहादुर जवान मौका देख दुम दबाकर भाग निकले।

किसी की जान चली जाती तो किसकी होती जिम्मेदारी

जब ऐसी घटना हो रही हो जिस पर पुलिस के सामने भी लोग मारपीट कर रहे हो तब डायल 112 की टीम को वहां से भागने के बजाय अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने की आवश्यकता थी लेकिन मार खाने के डर से डायल 112 की टीम मार खा रही युवक को छोड़कर वहां से दुम दबाकर भाग खड़ी हुई अगर इस बीच किसी की मौत हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती, मारपीट होते देख दुम दबाकर भागने वाले पुलिस वालों की या फिर उन गुंडों की जो आए ही थे मारपीट करने, या फिर सरगुजा के एसपी अमित तुकाराम कांबले की।

हर कोई पुलिस की अभिरक्षा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस अभिरक्षा की पोल खोल कर रख दी है आखिर जब पुलिस ही दुम दबाकर भाग निकलेगी तो आम आदमी अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करेगी। और जब पुलिस वाले ऐसे भागने लगेंगे तो लोग अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएंगे ऐसी लचर व्यवस्था और भगोड़े पुलिस वालों को देख कर लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करना ज्यादा उचित समझेंगे न की पुलिस से सहायता मांगना।

भगोड़े पुलिस वालों को नहीं मिलेगी सजा ?

पुलिस को समाज की सुरक्षा के लिए बनाया जाता है, जब समाज में कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की कोई गलती करता है तो उसे पुलिस सजा दिलवा दी है लेकिन पुलिस के दो बहादुर मुस्तैद दिलेर जवानों ने अंबिकापुर में अपनी बहादुरी का जो लोहा मनवाया है वह युगो युगो तक याद रखा जाएगा। लेकिन इस कुकृत के लिए इन पुलिस वालों को क्या दंडित नही करना चाहिए जिससे दूसरे पुलिस वालों को सबक मिल सके की उनकी ड्यूटी समाज की सुरक्षा के लिए हैं, ना की किसी व्यक्ति को गुंडों के हाथों मरने के लिए छोड़ दुम दबाकर भागने के लिए।

गोठान बन रहे रोजगार के केंद्र, ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में हो रहे विकसित,,,कलेक्टर संजीव झा ने सोहगा गोठान का निरीक्षण दिए कई निर्देश…

गोठान में गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश…


कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने गुरुवार को अम्बिकापुर विकासखंड के आदर्श गोठान सोहगा का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में वर्ष भर आजीविका मूलक गतिविधि सुचारू रूप से संचालित करने तथा सब्जी की खेती को और लाभदायक बनाने के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।
गोठान में सलंग्न महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर मल्चिंग विधि से की गई लौकी, टमाटर, मिर्च और करेला की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को प्याज़ की खेती हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने इस दौरान गोठान में रीपा के तहत अंडा उत्पादन, मुर्गी पालन, बटेर पालन, प्लास्टिक बोरा निर्माण इकाई का अवलोकन कर बोरा का शत-प्रतिशत उठाव गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट के भराई हेतु करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही बोरा निर्माण हेतु कच्चा सामग्री के क्रय हेतु बड़े नगरों से संपर्क कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।
स्वम सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा के दौरान समूह के सदस्यों से उद्यानिकी गतिविधि से 38600/-, अंडा विक्रय से 72000/- एवम मुर्गा विक्रय से 47500/- राशि मिलना बताया।
रीपा द्वारा तैयार हो रहे ह्यूमिक एसिड इकाई को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए गौठान में प्रारंभ ओएस्टर मशरुम इकाई को देखकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर को नेपियर घास की कटिंग कर विक्रय हेतु तथा गौठान में मछली पालन हेतु डबरी निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ श्री एस एन तिवारी, वैज्ञानिक डॉ प्रशान्त शर्मा, उपचालक उद्यान सहित कृषि, उद्यान एवम जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे : केंद्र की भाजपा सरकार कर रही मजदूरों का शोषण

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया का इंटक के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रांची रोड स्थित जिमखाना क्लब में हुआ साथ ही इसी दौरान राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का बैठक किया गया । इसमें बतौर मुख्य अतिथि इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री सांसद श्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे शामिल हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एन.जी.अरुण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर.एन.चौबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कालीचरण यादव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक के राष्ट्रीय संयोजक फुरकान अंसारी उपस्थित थे अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से इंटक प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ,असंगठित इंटक अध्यक्ष संजु तिवारी,युवा इंटक अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय टिकेंद्र सिंह,कमल किशोर साव,विजय तायल, दीपक श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा प्रदेश सचिव द्वय दिलेश्वर साहू जिला पंचायत सदस्य,संतोष यादव,दिनेश यादव,सुनील कंहारे, देवानंद वर्मा, कुशल पटेल,मोहन दास महंत,दिनेश बंजारे महिला इंटक उपाध्यक्ष समीना खातून,नीरा साहू, सुनीता बरेठ,नीरा साहू,उर्मिला कुशवाहा,सहित भारी संख्या में जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूँजी पतियों की कठपुतली बनकर कार्य कर रही है। इस कारण पूरे देश में मजदूरों का शोषण बढ़ा है । भाजपा सरकार तमाम कानून उद्योगपति के लिए बना रही है। इसमें मजदूर ही तो कर दो मन हो रहा है। इसे इंटक किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही करेगी। सरकार की दमनकारी नीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए मजदूर को देश भर में एकजुट किया जाएगा।इसके लिए इंटक कार्यकर्ताओं को एक जुट होना जरूरी है। तभी मजदूर हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी। कहा कि, जिस प्रकार सरकार को बाध्य ऊपर तीनों कृषि कानून वापस लेना पड़ा है, उद्योगपति को फायदा पहुंचाने वाले कानून भी वापस लेना पड़ेगा। इसके लिए इंटक की अगुवाई में देशभर में आंदोलन होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर की समस्या उठाने की बात कही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुबे ने छत्तीसगढ़ से पहुचें श्रमिक नेताओं से मुलाकात कर फरवरी में आने की सहमति दिए जिसमें प्रदेश स्तर पर इंटक की श्रमिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

नगर पंचायत प्रेम नगर चुनाव परिणाम घोषित कांग्रेस 11 वार्डों में, भाजपा 02 व निर्दलीय 02 वार्ड में रहे विजयी..

सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र : नगर पंचायत चुनाव 2021 के अंतर्गत सूरजपुर जिले के प्रेमनगर पंचायत चुनाव का परिणाम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रेमनगर में मतगणना 9.00 बजे प्रारंभ हुई। नगर पंचायत प्रेमनगर में कांग्रेस ने 15 वार्डों में जीत प्राप्त की। वहीं भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी दो-दो वार्डों पर जीत हासिल की है। रिटर्निंग ऑफिसर ने जीते हुए प्रत्याशियों को जीत निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया।
नगर पंचायत प्रेम नगर चुनाव परिणाम –
    नगर पंचायत प्रेमनगर में 15 वार्डो के लिए 20 दिसम्बर 2021 को मतदान हुआ था जिसमें आज मतदान गणना उपरांत कांग्रेस ने 11 वार्डो में जीत हासिल की वहीं भाजपा ने दो वार्ड में तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दो वार्डो में जीत दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 1 में श्री आलोक साहू कांग्रेस 163, भाजपा 67 व नोटा 1, वार्ड क्रमांक 2 में श्रीमती देव कुमारी श्याम कांग्रेस 182, भाजपा 21, नोटा 1, वार्ड क्रमांक 3 श्रीमती कयासो उईके कांग्रेस 121, भाजपा 88, नोटा 2, वार्ड क्रमांक 4 श्री धन सिंह बंजारा भाजपा 85, कांग्रेश 79, निर्दलीय 37, वार्ड क्रमांक 5 झम्मन सिंह टेकाम कांग्रेस 107, भाजपा 47, निर्दलीय 33, वार्ड क्रमांक 6 श्री गणेश्वर पच्ची कांग्रेस 88, भाजपा 72, निर्दलीय 21, वार्ड क्रमांक 7 श्री राजीव बंसल निर्दलीय 113, भाजपा 52, कांग्रेस 48, वार्ड क्रमांक 8 श्रीमती सुखमनीया जगत कांग्रेस 119, भाजपा 65, वार्ड क्रमांक 9 श्री वीरेंद्र जायसवाल भाजपा 116, कांग्रेस 97, नोटा 1, वार्ड क्रमांक 10 श्रीमती उर्मिला देवी साहू निर्दलीय 93, कांग्रेस 74, भाजपा 44, नोटा 1, वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती बसंती साहू कांग्रेस 72, भाजपा 54, निर्दलीय 54, नोटा 1, वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती भद्रासिनी उईके कांग्रेस 121, भाजपा 92 वार्ड क्रमांक 13 श्री सत्यनारायण उईके कांग्रेस 100, निर्दलीय 40, भाजपा 29, वार्ड क्रमांक 14 श्री कमलेश्वर उईके कांग्रेस 74, भाजपा 44, निर्दलीय 24, वार्ड क्रमांक 15 श्री उजीत राम उईके कांग्रेस 168, भाजपा 39 मत प्राप्त हुए एवं नोटा 3 में मतदान किये।

जरूरतमंदों को राहत दे रहा रैनबसेरा, खाने के साथ रहने की व्यवस्था है निःशुल्क, कड़कड़ाती ठंड में लाभ ले रहे लोग….

सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर जरूरतमंदों को अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित रेन बसेरा एवं आश्रय में मुफ्त ठहरने के इंतजाम किया गया है जिसका निरीक्षण करने आज नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे अंबिकापुर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचे और वहां पर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने बताया कि रैन बसेरा में कुल 60 बेड है जो जरूरतमंदों के लिए बिल्कुल निशुल्क है इसके इसके साथ ही यहाँ 60 बेड में से 35 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित है तथा 15 बिस्तर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं रैन बसेरा में बेड के साथ यहां पर गद्दा कंबल सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं तथा यही सेवाएं बीपीएल कार्ड धारियों को 20 रुपये प्रति बेड चार्ज में उपलब्ध होता है और जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है उनके लिए 70 रुपये चार्ज निर्धारित किया गया हैं साथ ही वहां श्रमिक अन्न सहायता केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत जरूरतमंदों को वहां निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही वे लोग जिनके पास श्रमिक कार्ड है उन्हें 10 रुपये में भरपेट भोजन तथा जिनके पास श्रमिक कार्ड नहीं है उन्हें 22 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है यानी कि रैन बसेरा में जाने वाले किसी भी जरूरतमंद को ना रहने के लिए ना ही खाने के लिए एक रुपए भी देने की जरूरत नही है साथी रैन बसेरे की मॉनिटरिंग नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे खुद कर रहे हैं ताकि इस ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े साथ ही नगर निगम द्वारा चिन्हाकित जगहों पर अलाव को व्यवस्था भी की गई है ।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर दिनांक 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक भाजपा सरगुजा जिले का आवासीय प्रशिक्षण

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर दिनांक 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक भाजपा सरगुजा जिले का आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री व सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल, जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे सहित प्रदेश के कई भाजपा वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा..
भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने जिले भर के सभी अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पूर्ण अनुशासन के साथ प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित रहने का आग्रह किया है।

रेंजर फेंकू चौबे ने की हिंद स्वराष्ट्र को खरीदने की नाकामयाब कोशिश…सुने ऑडियो में क्या कहा रेंजर बाबू ने….

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रशान्त पाण्डेय अपने कारनामों के चलती बहुचर्चित मैनपाट वन परीक्षेत्र अधिकारी फेकू चौबे का एक नया कारनामा सामने आ रहा है जिसमें रेंजर के खिलाफ रेंजर के काले कारनामों की तह तक खोलने वाले समाचार पत्र हिंद स्वराष्ट्र को फेकू चौबे के द्वारा खरीदने की कोशिश की जा रही है साथ ही मिलजुल कर रिश्वत के पैसों में ऐश करने की बात कही जा रही है।

फेकू चौबे को नहीं पता उनकी तरह बिकाऊ नहीं है हम।
मैनपाट रेंजर फेकू चौबे को यह नहीं पता कि उनकी तरह हम बिकाऊ नहीं हैं हम केवल सच दिखाते हैं और सच लिखते हैं हमारी कलम केवल सच की आवाज बनती है रिश्वत के रूप में भीख नहीं लेते हम।

रेंजर के काले कारनामों की जानकारी के बाद भी चुप है पंकज कमल।

वन मंडल अधिकारी सरगुजा पंकज कमल को इन सब बातों की जानकारी है बावजूद इसके उनके कानों में जूं नहीं रेंग रही है जाहिर सी बात है कि या तो डीएफओ साहब इतने अयोग्य हो चुके हैं की वे कार्रवाई नहीं कर सकते या फिर उन्हें इतनी मोटी रकम मिलती है कि वह कार्रवाई नहीं करना चाहते…?
दोनों ही बातों में से कोई भी एक बात हो सकती है जिसके चलते डीएफओ कार्रवाई करने के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं।

फेंकने से अच्छा काम करने पर ध्यान देते फेकू चौबे।
बड़ी-बड़ी बातें का ठीकरा फोड़ने वाले फेकू चौबे अगर काम करने पर ध्यान देते हैं तो उन्हें रिश्वतखोरी भ्रष्टाचारी जैसे कुकृत्य करके अपना मुंह काला नहीं करना पड़ता।
इस प्रकार से गलत कामों को संचालित करके फेकू चौबे और वन विभाग के आला अधिकारी सरकार का नाम बदनाम कर रहे हैं,इन अधिकारियों को अपना मुंह काला करने से पहले ये सोचना चाहिए कि इन्हे वेतन जनहित में कार्य करने के लिए दिया जाता है ना भ्रष्टाचार करके अपने पद, विभाग,और सरकार के नाम को बदनाम करने के लिए ऐसे भ्रष्ट लोगों से अच्छे तो वो चोर हैं जो चोरी करके अपना पेट पालते हैं ना की सरकारी वेतन लेकर भी चोरी करें।



ऑडियो में मंत्रियों पर भी उठाई उंगली।


फेकू चौबे ने अपने काले कारनामों में मंत्रियों के भी नाम लिए हैं और अपने कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगाया है,रेंजर फेकू चौबे ने कहा है की जब भी हम कार्यवाही करेंगे तो मंत्री जी लोगों के भी फोन आने लगते हैं जिससे हम कार्यवाही नही कर पाते है।

नही रुकेगा हमारा कारवां,और भी होंगे खुलासे

आगे हम और भी खुलासे करेंगे इसमें हमारी टीम लगातार कार्य कर रही है हम ना बिकने वालों में हैं ना झुकने वालों में, हम सच की आवाज हैं और ये आवाज जनहित में जान जाने तक जारी रहेगी।
हिंद स्वराष्ट्र,,,सच की आवाज

बिग ब्रेकिंग : कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट 3 की मौत,,,4 घायल…

पंजाब का लुधियाना शहर गुरुवार को धमाके से दहल गया। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना जिल एवं सत्र न्यायालय की 6 मंजिला इमारत में करीब 12.22 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल के बाथरूम में हुआ।इस हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत यह रही कि गुरुवार को वकीलों की हड़ताल थी। इस कारण यहां भीड़ नहीं थी। यदि यह ब्लास्ट सामान्य दिनों में होता तो कई अन्य लोगों की जान जाती। सत्र न्यायाधीश मुनीश सिंगला के निर्देश पर न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया है। सत्र न्यायाधीश ने न्यायाधीशों, कर्मचारियों को अदालत बंद करने और घर वापस जाने के लिए कहा गया है।

सामने आई पहली तस्वीर से साफ है कि कोर्ट की इमारत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए। परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी साफ नहीं है कि धमाका किसने और क्यों किया। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा भी हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोग इसे बम धमाका करार दे रहे हैं और प्रदेश की कानून तथा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न उठा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि घायलों के खून के छींटे छत तक पहुंच गए। यह कोर्ट 6 मंजिला इमारत की है।

वनाधिकार पत्र के तहत प्राप्त भूमि का अवैधानिक तरीके से अन्य व्यक्तियों को बेचने के मामले छ: लोगों के वन अधिकार पत्र निरस्त

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र वनाधिकार पत्र के तहत प्राप्त भूमि का अवैधानिक तरीके से अन्य व्यक्तियों को बेचने के मामले में छः वनवासियों को दिए गए वन अधिकार पत्र निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में 22 दिसम्बर 2021 को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रतिकूल स्वीकृत वन अधिकार मान्यता पत्रों के संदर्भ में यथोचित कार्यवाही करने हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उक्त वनाधिकार पत्र को निरस्त करने की अनुशंसा की गई।
बैठक में उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन हेतु ग्राम खैरवार निवासी आवेदक श्री बृजभान सिंह तथा आवेदक श्री निश्चल प्रताप सिंह बघेल के आवेदन के साथ ही पार्षद श्री आलोक दुबे द्वारा प्रस्तुत आवेदन के परिप्रेक्ष्य में महामाया पहाड़ स्थित ग्राम खैरवार एवं बधियाचुआं के व्यक्तियों को वर्ष 2016-17 में स्वीकृत वन अधिकार मान्यता पत्रों को नियम विरूद्ध तरीके से बाहरी व्यक्तियों को बेचे जाने के संबंध में की गई शिकायत के परिप्रेक्ष्य में समक्ष सुनवाई की गई। बैठक में आवेदक श्री बृजभान सिंह एवं श्री निश्चल प्रताप सिंह का पक्ष सुना गया। श्री बृजभान सिंह का वन अधिकार मान्यता पत्र निरस्त करने तथा निश्चल प्रताप सिंह के प्रकरण पर यथोचित कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्य अम्बिकापुर को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महामाया पहाड़ स्थित ग्राम खैरवार एवं बधियाचुआ के वनाधिकार पत्र धारक श्री कल्याण कुजूर, श्री सुधीर राज, श्रीमती रायत्लो बाई, श्रीमती मेरी फीलिसित, श्री बालरूप एवं श्रीमती बसती का पक्ष सुना गया। उक्त व्यक्तियों का पक्ष सुनने के उपरांत ग्राम खैरबार एवं बधियाचुंआ स्थित उपरोक्त छः हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र वनमंडलाधिकारी सरगुजा के जांच प्रतिवेदन पर जिला स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा निरस्त करने की अनुशंसा की गई।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन एवं स्टैंड अप योजना के नाम पर फर्जी तरीके से संचालित शिविर को प्रशासन ने किया शील…

अम्बिकापुर :– गांधी स्टेडियम के पास बिना अनुमति के ऑनलाइन ऋण आवेदन शिविर का आयोजन कर व्यवसाय हेतु प्रधानमंत्री मुद्रा लोन एवं स्टैंड अप योजना के अंतर्गत लोन वितरण करने वाले कंपनी पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए शिविर बंद कराया गया।
लोगों के द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर एसडीएम श्री प्रदीप साहू के द्वारा तहसीलदार अम्बिकापुर के नेतृत्व में जांच दल शिविर स्थल पर भेजा गया। जांच के दौरान शिविर में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं होने के कारण पूछ-ताछ की कार्यवाही नहीं हो सकी। तथापि प्रथम दृष्टया कंपनी फर्जी प्रतीत होने पर शिविर स्थल में लगे हुए टेंट पंडाल को जब्त कर लिया गया। आगे की कार्यवाही जारी है।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार श्री कोमल साहू के साथ निगम अमला मौजूद रहा।

टीसीपीसी छात्रावास की छात्राओं ने जनदर्शन में लगाई फरियाद,,,कलेक्टर के निर्देश पर हटाई गई छात्रवास अधीक्षिका….

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : छात्रावास अधीक्षिका के रवैये से पीड़ित छात्राओं को बुधवार को आयोजित जनदर्शन में तत्काल राहत मिल गई। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने छत्राओं के समस्या से संबंधित आवेदन पर आज ही कार्यवाही करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिए। कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में सहायक आयुक्त द्वारा संबंधित छत्रावास अधीक्षिका का प्रभार तत्काल प्रभाव से हटा कर प्रयास अवासीय विद्यालय में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में अम्बिकापुर के टीसीपीसी स्थित शासकीय कर्मचारी पुत्री पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास से बडी संख्या में छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर उपस्थित हुई। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता प्रदीप राठौर के द्वार विगत दो माह से छात्राओं को मानसिक रूप से परेशान कर छात्रावास से बाहर कर देने की धमकी दी जा रही थी। छात्रावास की सफाई व्यवस्था सहित अन्य समस्या बताने पर नाराज होकर डांटने लगती है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा श्रीमती अनिता राठौर को प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर तथा उनके स्थान पर प्रयास कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती भारती सिंह के कर्मचारी पुत्री पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास टीसीपीसी में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
जनदर्शन में दिव्यांग श्री श्यामानंद राहा को भी आजीविका का साधन उपलब्ध हो गया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने दिव्यांग श्री श्यामानंद राहा को कम्प्यूटर ऑपरेटर के रुप में कार्य करने के लिए एसडीएम अम्बिकापुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बुधवार को आयोजित जनदर्शन में विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

अमेरिका-ब्रिटेन से लौटे 3 यात्री मिले ओमिक्रॉन संक्रमित, उसी फ्लाइट में रायपुर के भी चार लोग थे सवार…

छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह विदेश से लौटे चार लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। केंद्र सरकार से इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। यहां हुई जांच में चारों व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें होम क्वारैंटाइन में रखा गया है। प्रशासन उनके सात दिन की क्वारैंटाइन अवधि पूरा होने का इंतजार कर रहा है, ताकि दूसरी बार कोरोना की जांच की जा सके।
बताया जा रहा है, 14, 15 और 16 तारीख की उड़ानों से अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) से आए यात्रियों में से दूसरे प्रदेशों के कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट अब आई है। उनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण पाया गया है।
केंद्र सरकार ने उन उड़ानों से आए सभी यात्रियों की सूचना संबंधित राज्यों को भेजी है। इस सूची में चार लोग रायपुर के भी हैं। बताया जा रहा है, उनकी शुरुआती जांच हो चुकी है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनको सात दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में रखा गया है। सात दिन पूरा होने पर उनकी दोबारा जांच की जाएगी। विदेश मंत्रालय नियमित तौर पर विदेश से छत्तीसगढ़ आए लोगों की सूची पते और फोन नंबर पर भेज रहा है। 27 नवंबर से 20 दिसंबर तक 2100 से अधिक लोग छत्तीसगढ़ आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में 34 नए कोरोना मरीज, रायगढ़ में सबसे अधिक 9

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 21 हजार 752 नमूनों की कोरोना जांच हुई। इसमें से 34 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक 9 मरीज रायगढ़ जिले में मिले हैं। रायपुर और कोरबा में 6-6 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं दुर्ग और बिलासपुर में 3-3 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को कोरोना से किसी की मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। 34 मरीजों के ठीक हो जाने की वजह से मरीजों की संख्या दूसरे दिन भी 304 ही है।

संक्रमण के आंकड़ों में बड़ा उलटफेर

पिछले तीन-चार दिनों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में बड़ा उलटफेर दिखा है। एक दिन पहले प्रदेश भर में 19 हजार 762 नमूनों की जांच हुई है। इस दौरान केवल 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए, लेकिन रविवार को 11 हजार नमूनों की जांच में ही 21 लोग संक्रमित थे। इस महीने एक दिन में नए मरीजों की संख्या 44 तक पहुंच चुकी है।

पांच जिलों में कोरोना का कोई मामला नहीं

राज्य के पांच जिलों में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है। इनमें बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिला।

बस ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर…

कोरिया जिले में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बस मनेंद्रगढ़ से रांची (झारखंड) जा रही थी। हादसा चरचा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास हुआ घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सहित चरचा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजहंस ट्रैव्हल्स की बस कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर होते हुए हर दिन रांची (झारखंड) जाती है। मंगलवार की रात बस यात्रियों को लेकर रांची जाने के लिए निकली थी। बस फूलपुर गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही ऑटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार कपिल देव सिह (27), दिनेश राजवाडे (30) और राजकुमार सिंह (32) की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर है, जिसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित चरचा थाना स्टाफ मौके पर मौजूद है। तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-22 दिसंबर 2021, बुधवार
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत-2078
ईस्वी सन्-2021
शक् संवत्-1943
अयन- दक्षिणायन
संवत्सर-आनन्द
आज पौष मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। आज पुष्य नक्षत्र रहने के साथ ही चंद्र का गोचर कर्क राशि पर होगा।

सूर्योदय : सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 29 मिनट पर

तिथि तृतीया – संध्या 04.52 पीएम तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र पुष्य – रात 12.45 एएम तक (23 दिसंबर) तत्पश्चात अश्लेषा
योग इंद्र – दोपहर 12.04 पीएम तक तत्पश्चात वैधृति
वार-बुधवार
पक्ष- कृष्ण
करण विष्टि – संध्या 4.52 पीएम, बव – सुबह 05.45 एएम (23 दिसंबर) तक तत्पश्चात बालव
सूर्य राशि धनु राशि पर
चंद्र राशि कर्क राशि पर
विजय मुहूर्त दोपहर 02:03 पीएम से 02:44 पीएम तक
निशिथ काल रात 11:52 पीएम से 12:47 एएम तक (23 दिसंबर)
गोधूलि मुहूर्त संध्या 05:19 पीएम से 05:43 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:21 एएम से 06:15 एएम तक (23 दिसंबर)
अमृत काल
संध्या 05:44 पीएम से 07:29 पीएम तक
राहुकाल दोपहर 12:20 पीएम से 01:37 पीएम तक
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज आप घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की सराहना नहीं होगी। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाजी में किये गये काम से नुकसान हो सकता है। समय नष्ट न करें। दफ्तर में कुछ तनाव हो सकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

वृष:-

सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सगे संबंधियों की चिन्ता रहेगी। तनाव रहेगा।
🔥🔥🔥🔥🔥🎉🎉🔥🎉

मिथुन:-

जरूरी काम के लिये योजना बना सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। दफ्तर में थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। काम का दबाव रहेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति ढिलाई न करें। दोस्तों आपके सम्बन्ध और मधुर होंगे। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। आज आप रुके हुए कार्यों को निपटाएंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सिंह:-

गैरजरूरी कार्यों के लिए खर्च कर सकते है। यात्रा को टालें। आमदनी कम रहेगी। किसी से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना ठीक नहीं है। आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

कन्या:-

कार्यक्षेत्र की विपरीत परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी सराहना होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। खर्च सावधानी से करें।
🌺🌺🌺🌺🌺🌷🌸🌺🌸

तुला:-

स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। किसी की भावनाओं का अनादर न करें। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। यात्रा को टालें।
🎉🎉🎉🎉🌷🎉🌷🌺🌸

वृश्चिक:-

आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। प्रबुद्ध लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में मिठास रहेगी। घूमने जा सकते हैं। परिवार की समस्याओं को हल्के में न लें। संतान का मार्गदर्शन करें।
🌺🌸🌺🌸🌷🎉🌷🌺🌸

धनु:-

अपने विचारों को दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें। गुस्से के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के साधनों में कमी रहेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी तैयारी करनी होगी। अनजान लोगों से भरोसा न करें।
🔥🎉🎯💐🎯🔥🎯💐🍁

मकर:-

यात्रा कर सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। आपको उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट न करें। पैतृक मामले सुलझेंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁💐🍁

कुंभ:-

कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी योग्यता साबित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। आज का दिन कुछ आलस्य भरा रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी से उम्मीद न रखें।
🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹

मीन:-

अपने काम को पूरा करने में लापरवाही न करें। छात्र ढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। किसी से गलतफहमी आज दूर हो सकती है। कारोबार में लाभ होगा।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

विद्यालयीन समय में शराब पीकर बवाल करने वाले प्रधान पाठकनिलंबित…

सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र : संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा ने आदेश जारी में बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्ताव पत्र के परीक्षण उपरांत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसदेई के प्रधान पाठक श्री अर्जुन राम कुशवाहा को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर शाला में उपस्थित होने तथा शिक्षकों के साथ अभद्रता करने एवं मध्यान्ह भोजन संचालन में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के दोषी पाए जाने पर छत्तीसगढ़़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के उप-नियम 9(1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय, कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर नियत किया गया है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर 103 लोगों को दिलाई गई कांग्रेस की सदस्यता,20 सक्रिय कार्यकर्ताओं को युवा इंटक में दिया गया पदभार

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र आज प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर 103 लोगों को कांग्रेस में सदस्यता दिलाया गया एवं 20 सक्रिय यूवाओ का नियुक्ति युवा इंटक में किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, जी जिला कांग्रेस सचिव दिलीप धर जी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आतिफ रजा, संभाग प्रभारी युवा इंटक प्रिंस विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा इंटक आशीष शील, संगठित इंटक प्रदेश सचिव अतुल्य सिन्हा, युवा इंटक जिला अध्यक्ष सतीश घोष, कार्यकारणी जिला अध्यक्ष दीपेश धर, असंगठित इंटक कार्यकरणी जिला अध्यक्ष राहुल पटेल,आरजीएसएसयू जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत अपने टीम सहित,जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी, विधानसभा अध्यक्ष वसीम अली,रेहान,शशांक,ऋषि,संतोष,शशि,विशाल,सुमित,विशाल, स्वतंत्र,एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ इंटक श्री आशीष शील
जन्म दिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ केक कटते हुए प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी

सरगुजा कमिश्नर का रिटायरमेंट से 10 दिन पहले बदला प्रभार…

रायपुर हिंद स्वराष्ट्र छत्तीसगढ़ में दो सीनियर IAS अफसरों के प्रभार में राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। 2004 बैच की आईएएस कु. जिनेविवा किण्डो, आयुक्त सरगुजा संभाग को मंत्रालय में बतौर सचिव पदस्थ किया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा कमिश्नर जिनेविवा किण्डो 31 दिसम्बर को रिटायर्ड होंगी। ऐसे में रिटायरमेंट के 10 दिन पहले तबादला कई सवाल खड़े कर रहा हैं।

शासन द्वारा जारी एक अन्य आदेश के तहत 2008 बैच की IAS अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी अब तक नियंत्रक नापतौल एवं संचालक आर्थिक व सांख्यिकी का कार्यभार संभाल रही थीं। जारी नए आदेश के तहत उन्हें अब अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अम्बिकापुर में कचड़े के ढेर में मिली बुजुर्ग की लाश,, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त…

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र आज दोपहर सत्तीपारा में एक बुजुर्ग का शव कचड़े के ढेर में मिलने से शहर में सनसनी फैल गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकलवाकर जांच शुरू की तथा शव को पीएम के लिए भिजवा दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार सत्तीपारा में भाजपा कार्यालय के आगे पार्षद गली में झाड़ियों के पास कचरे के ढेर में दोपहर 12 बजे के करीब एक व्यक्ति कचड़ा बिनने वहां पहुंचा तो उसने झाड़ियों के बीच गढ्ढे में शव को देखा और लाश दिखने की जानकारी आसपास के लोगों को दी। जानकारी पर लोगों ने भी वहां जाकर शव को देखा तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली टीआई राहुल तिवारी दलबल के साथ सत्तीपारा पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकलवाकर जांच शुरू कर दी हैं तथा शव को पीएम के लिए भिजवा दिया हैं। मृतक के बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

देश में तेजी से पैर पसार रहा ओमिक्रॉन, दिल्ली में आज मिले 24 नए मरीज; देशभर में अब तक 200 मामले..

ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में संक्रमितों की संख्या 200 पहुंच गई। यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए।

देश में ओमिक्रॉन संक्रमण दिल्ली व महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है। अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 लोग इस नए वैरिएंट से संक्रमित थे, लेकिन मंगलवार को दिल्ली में भी अचानक से 24 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके बाद यहां भी ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 पहुंच गई है।

देश भर में ओमिक्रॉन संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 200 पहुंच गई, जो सोमवार तक 174 थी। यहां सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी कुल संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है। जबकि, सोमवार तक यहां 30 ओमिक्रॉन संक्रमित थे।

error: Content is protected !!