अमानक खाद्य सामग्री बेचने की हुई पुष्टि, कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन, जांच में मानक स्तर पर खरे नही उतरे खाद्य सामग्री।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर एस डी एम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू द्वारा लगातार खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए नमूना जांच में शहर के दो मिठाई दुकानों के खाद्य सामग्री मानक पर खरे नही उतरे। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर के द्वारा दोनों संस्थानों के खाद्य पदार्थों के नमूना जांच में अवमानक स्तर ( sub standard ) पाया गया। अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं अभिहित अधिकारी श्री प्रदीप साहू ने बताया कि 28 दिसम्बर को गांधीनगर स्थित मेसर्स आयुषी स्वीट्स के खोवा बर्फी तथा 29 दिसम्बर को प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित शिवम डेलीनीड्स से बर्फी का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कुमार तिवारी के द्वारा लिया गया। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपूर को नमूना जांच हेतु भेजा गया था। केंद्रीय प्रयोगशाला से अंतिम जांच हेतु अपील फार्म संबंधित संस्थानों को जारी किया गया है। प्रतिष्ठानों के द्वारा अपील फॉर्म नहीं भरने की स्थिति में वर्तमान जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। अपील फार्म जमा करने की स्थिति में केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे ने बताया है कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इनमें बतौली व लखनपुर स्थित बालक विद्यालय, विकासखंड लुण्ड्रा के धौरपुर, विकासखंड मैनपाट के नर्मदापुर, विकासखंड मुख्यालय उदयपुर के कन्या विद्यालय, विकासखंड सीतापुर के देवगढ़ एवं विकासखंड अम्बिकापुर के बह्मपारा स्थित विद्यालयों में भर्ती की जानी है। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
बसपन का प्यार गाने से फेमस हुए सहदेव दिन्दो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम सहदेव अपने पिता के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे तभी अचानक सहदेव के पिता का बाइक असंतुलित हो गया और बाइक सड़क के दूसरी ओर जाकर दुर्घनाग्रस्त हो गई जिससे नन्हा सिंगार सहदेव घायल हो गया। घायल सिहदेव को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। बच्चपन के प्यार गाने से प्रसिद्ध हुए सहदेव को इस घटना में काफी गंभीर चोटें आयी हैं। घायल सहदेव के हालात का जायजा लेने कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं,और सहदेव के हालात की जानकारी ली।सहदेव को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया जा रहा है।
सरगुजा में दिन-ब-दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है इसके अलावा कई समाजसेवी संस्था भी इस ठंड में जिला प्रशासन का हाथ बटाने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं इसी क्रम में आज ऑफीसर्स क्लब के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह बालक ,,बाल संप्रेक्षण गृह बालिका , संमार्ग बालगृह बालक, एम एस एस वी पी बालगृह बालिका, ,, सेवा भारती मातृछाया विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में जाकर कुल 163 बच्चों को स्वेटर इनर मौजा और टोपी का वितरण किया इस मौके पर ऑफिसर क्लब की सदस्य डॉ रचना झा ने वहां पर मौजूद बच्चों से बातचीत की और वहां के हाल समाचार जाना।
उन्होंने बच्चों से जब जानना चाहा कि उन्हें क्या खाने की इच्छा है तो बच्चों ने उन्हें चॉकलेट, पानीपुरी,कुरकुरे तथा अन्य चीजें खाने की इच्छा जताई जिसके तुरंत बाद डॉ रचना झा ने बच्चों को जल्द ही यह खाने का सामान पहुंचाने का वादा किया साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं और अभी उनकी पढ़ाई कैसे चल रही है साथ ही उन्होंने बच्चों से उनके न्यू ईयर रेजोल्यूशन के बारे में पूछा जिस पर बालक – बालिकाओं के एक से एक जवाब सामने आए कोई अगले साल खेल में फर्स्ट आना चाहता है तो कोई ड्राइंग में किसी को पढ़ाई में 85% से ऊपर परसेंट लाना है तो किसी को गायकी में अव्वल लाना है इन सारी बातों को सुनकर ऑफीसर्स क्लब के सदस्य बहुत खुश हुए और उन तक हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया साथ ही बच्चे भी ऑफीसर्स क्लब के सदस्यों को अपने बीच पाकर खुश हुए उन्होंने गाना गाकर और पहाड़ा सुना कर अपनी खुशी जाहिर की, इस मौके ऑफीसर्स क्लब की सदस्य डॉ रचना झा, श्रीमती एकता,श्रीमती शालिनी, श्रीमती अदिति, श्रीमती खुशबू , डॉ प्रियंका और श्रीमती कविता मौजूद रही ।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : रेंज आईजी अजय यादव ने हवलदार से सहायक उप निरीक्षक याने ASI पद पर पदोन्नत हो चुके 54 कर्मचारियों को पदस्थापना आदेश दे दिया है।
बस्तर हिंद स्वराष्ट्र : बस्तर पुलिस अधीक्षक ने अपने जारी एक आदेश में एक उप निरीक्षक सहित 112 प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षकों के साथ एक आरक्षक का प्रशासनिक कारणों से तबादला किया है. इनमें उप निरीक्षक रनेश सेठिया को जगदलपुर पुलिस लाइन से कोतवाली थाना में तबादला किया गया है.इनके साथ एक महिला आरक्षक और सात प्रधान आरक्षकों का कोतवाली में तबादला किया गया है.
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र कुछ दिनों पहले सुंदरगंज के शिक्षक चंद्रदेव पाण्डेय का एक वीडियो सामने आया था जिसका खुलासा हमारे द्वारा साक्ष्य के साथ किया गया जिस पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशीष शील द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है तथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की बात भी कही गई है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के द्वारा इस संबंध में दोषी शिक्षक के विरुद्ध मोर्चा खोलने की तैयारी की जा रही है। साथ ही ऐसे शिक्षक के विरुद्ध कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने तथा उचित कार्रवाई की मांग कलेक्टर से की जायेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी ने बताया की बच्चों को अपने घर में काम करना बहुत अनुचित हैं जिस पर दोषी शिक्षक के उपर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।
ऐसे भ्रष्ट शिक्षाक पर होनी चाहिए उचित कानूनी कार्यवाही
जाहिर सी बात है कि ऐसे शिक्षक जिसके चलते शिक्षा जगत बदनाम हो रहा है और जिनके चलते हैं समाज में शिक्षा विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन की गलत छवि सामने आ रही है उस शिक्षक को नाबालिग छात्रा से अपने घर में ले जाकर अपने खेतों का काम करवाने के लिए उचित दंड मिलना चाहिए जिससे आगे कोई अन्य शिक्षक इस प्रकार की गलती ना कर सके।
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र एक युवक का दिल टूट गया तो उसने अपनी ही बाइक जला डाली। आस-पास के लोगों ने समझाया कि भाई बाइक जल रही है पास में मत रहो तो कहने लगा ठंड है आग ताप रहा हूं। दिल का फंडा है। लव टेंशन है…प्यार में कुछ भी हो सकता है। मैंने ही बाइक में आग लगाई है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 दिसंबर का है। अंबिकापुर के सरगवां स्थित मझलीपारा स्थित मुख्य सड़क पर एक बाइक-धू-धूकर जल रही थी। यह देखकर कुछ लोगों ने बाइक के पास खड़े युवक को समझाया कि वहां मत खड़े रहो। इस पर युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। वह आराम से वहीं टहलता रहा। इस बीच दूसरी तरफ से बाइक में सवार होकर दो लड़के भी पहुंचते हैं। जो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहते हैं। वह कहते हैं ये कौन है भाई जो इतना हीरो बना रहा है। युवक अपने साथी से कहता है, थोड़ा आगे चलो भाई, बाइक के ब्लास्ट होने का डर रहता है। फिर कहता है मझलीपारा में एक कांड हो रहा है। एक युवक हीरो बना रहा है। इसके बाद दोनों युवक जलती बाइक के पास खड़े युवक को बुलाते हैं।
कैलाश पर्वत से हूं, 100 सोनार की, एक लोहर की
पूछते हैं भाई कहां से हो भाई, तो युवक कहता है कैलाश पर्वत से हूं। भोले शंकर हूं। मैंने बाइक जला दी है। मेरा जन्मदिन है। ठंड लग रही है तो आग ताप रहा हूं। क्रिसमस मना रहा हूं। इसके बाद युवक उसका नाम पूछते हैं तो कहता है, दिनेश विश्वकर्मा, 100 सोनार की, एक लोहर की। दिनेश ने बताया कि वह परसा का रहने वाला है। पूरे चेहरे पर लगाया बाम, वीडियो वायरल
यह सब बात होने के बाद बाइक सवार युवक फिर पूछते हैं भाई दिल से बताना क्या बता है। हम कुछ मदद कर सकें तो.. तब दिनेश सर्दी में होठ में लगाने वाली हार्ट शेप का लिप बाम निकालता है और कहता है दिल का मामला है, दिल टूट गया है। इसके बाद बाम को वह होठ में लगा लेता है। पूरे चेहरे में बाम लगा लेता है। फिर वह उसी बाइक के पास जाकर खड़ा हो जाता है। लोग उसे समझाते रह जाते हैं। वो चुपचाप फिर वहीं टहलने लगता है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल है।
बिलासपुर हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पक्ष कुल्हाड़ी और डंडा लेकर हमला करते दिखाई दे रहा है। इस हमले में दूसरे पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमले के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा के पटेलपारा निवासी धनेश्वर पटेल और सुरेंद्र पटेल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। वहां लगे कांटे और तार उखाड़ दिए। इस बात का पता दूसरे पक्ष को चला तो वह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि धनेश्वर व बलराम के साथ अन्य ने मिलकर कुल्हाड़ी निकाल ली और सुरेंद्र के बेटे मुकेश व उसके चाचा विनोद के सिर पर हमला कर दिया। विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायल सुरेंद्र व मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर धनेश्वर व बलराम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई FIR इस विवाद के बाद आरोपी धनेश्वर के पक्ष से भी उसके रिश्तेदार शिकायत लेकर थाना पहुंच गया। इसमें बताया गया कि विवाद के दौरान योगेश पटेल, रामबिहारी पटेल, अमित पटेल ने मिलकर धनेश्वर पटेल, तीरथ पटेल, बलराम पटेल, शिव कुमार पटेल से गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। उनकी शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी योगेश, रामबिहारी व अमित सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र जिला ग्रन्थालय सभागार, घड़ी चौक, अम्बिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़, भारत में दोपहर 02बजे से सायं 06बजे तक सम्पन्न हूआ.कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी आ.मुक्ता श्रेष्ठ थी.अध्यक्षता उपभोक्ता अधिकार संगठन, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण मिश्र ने की.उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों की व्यापक व्याख्या प्रदेशाध्यक्ष श्री मिश्र ने की.न्यायालयीन कार्यप्रणाली और उपभोक्ता समस्या समाधान की बात की गयीं. राष्ट्रीय कार्य में दक्षता रखने वाले आ.अरविन्द मिश्र जी ने अपनी अनूठी पहल कर कमजोर तबको के सहयोग का बीड़ा उठाया है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं. जागरूकता की कमी और व्यक्तिगत् लापरवाही उपभोक्ता समस्या के प्रमुख कारण हैं. राष्ट्रीय आंदोलन को समय समय पर दशा और दिसा तय करने की जिम्मेदारी संवेदनशील साहित्यकारों को होता है. राष्ट्रीयता से ओतप्रोत अपनी रचनाओं से उपभोक्ता समस्याओं के समाधान की नई दिशा तय करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. प्रमुख साहित्यकारों में शहरे शायर विकास यादव,आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर,श्री अंजनी कुमार सिन्हा, आ.मीना वर्मा, आ.गीता द्विवेदी, अर्चना पाठक, माधुरी जायसवाल, अमरेश कश्यप, अजय शुक्ल, मुकुंद लाल साहू, समाजसेवी एवं साहित्यकार श्री विनोद हर्ष, श्री अजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन से उपभोक्ता समस्या के निदान के लिये अपने विचार व्यक्त किये.अन्य उद्बोधन में श्री जय प्रकाश चौबे और आ.रेणु चौबे सारगर्भित विचारों से उपभोक्ताओं को प्रशासनिक सहयोग लेने की बात कही. उपभोक्ता अधिकार संगठन की ओर से श्री महाजन राम,श्री इन्द्र कुमार सिंह, श्री राकेश उपाध्याय ने अपने विचार रखे. मंच संचालन संयुक्त रुप से श्री चन्द्र भूषण मिश्र,प्रदेशाध्यक्ष,उपभोक्ता अधिकार संगठन, छत्तीसगढ़ और समाजसेवी श्री राजनारायण द्विवेदी ने किया.आभार प्रदर्शन वरिष्ठ संगठन सदस्य श्री ननका राम जी द्वारा किया गया.कार्यक्रम में उपभोक्ताओं और साहित्यिक मर्मज्ञों की उपस्थिति प्रसंशनीय रही.
अंबिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र ताएक्वांडो संघ सरगुज़ा द्वारा राष्ट्रीय क्युर्गो रेफ़री सेमिनार तथा बेल्ट इग्ज़ैम का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री ऐ.टी.राजीव ने सरगुज़ा के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस सेमिनार में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।सरगुजा ताएक्वांडो अध्यक्ष श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।
सेमिनार का उद्घाटन ताएक्वांडो सरगुज़ा संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया यह सेमिनार तीन दिवसीय है ,इस दौरान उपाध्यक्ष सौरभ फ़िलिप ,सचिव अशोक तिरकी तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे
रायपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग की टीम पुणे मे आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक होने जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ से चयनित कर कुल 32 प्रतियोगी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के महासचिव शेख वसीम के नेतृत्व मे पुणे के लिए रवानगी हेतु टीम के संरक्षक नीरज सैनी व अभिषेक वर्मा एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रसाद व, उपाध्यक्ष चंदू तांडी द्वारा प्रतियोगी बच्चों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें अपने इस खेल में जीत की शुभकामनाएं प्रदान कर उन्हें अपने प्रदेश का अच्छे से अच्छा नेतृत्व करने हेतु संकल्पित किया गया । आईपीएस उदय किरण जी के आशीर्वाद के साथ टीम बालेवाड़ी पुणे के लिए खुशी खुशी रवाना हुये ।
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र प्रशान्त पाण्डेय सूरजपुर । गत वर्ष भैयाथान झिलिमिली थाने को उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ. इसको देखते हुए क्षेत्रवासियों में बेहतर पुलिसिंग की आस जगी थी. वहीं झिलिमिली पुलिस की कार्यशैली से पुलिस की छवि धूमिल होते जा रही है. विगत कई वर्षों से चोरी के एक भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है. जबकि थाने से महज कुछ ही दूरी पर चोरियां हुई हैं. दूर दराज के ग्रामों में पुलिसिंग के नाम पर महज कागजी कार्रवाई ही जारी है. बड़सरा क्षेत्र के नाम से भैयाथान पुलिस बिदक जाती है. जबकि बड़सरा ग्राम में ला एंड ऑर्डर की स्थिति काफी दयनीय है. रातों में शराबखोरी, जुआँ और चोरी इस क्षेत्र में आम हो चला है. पूर्व थाना प्रभारी चित्ररेखा साहू के रहते पुलिस का खौफ अपराधियों में रहता था अब तो चोरों, कोयला चोरों, और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. यहाँ यह बताना लाज़मी है कि थाना क्षेत्र के कई राशन दुकानों, किराना व्यापारियों के यहाँ चोरी पिछले दिनों हुई थी. तो वहीं कई किसानों के पंप की भी चोरी हुई है. इन मामलों के कागज फाइल में ही बंद होकर रह गए और ख्याति प्राप्त पुलिस एक भी मामले का अब तक खुलासा नहीं कर पाई और एक भी अपराधी पुलिस की गिरफ़्त में न आ सका।
अम्बिकापुर :– धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव व नववर्ष अब क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों की मौजूदगी में मनाना होगा। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के नियंत्रण के लिए पूर्व में जारी दिशा निर्देश के तारतम्य में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक, सामाजिक उत्सव एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रशान्त पाण्डेय सुंदरगंज सुरजपुर जिले के सुंदरगंज माध्यमिक शाला के शिक्षक के द्वारा किए गया एक ऐसा कृत्य सामने आ रहा है, जिसने गुरु के पद का मान खराब कर दिया है। गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा होता हैं लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो हैवान बने फिर रहे हैं। हम अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं ताकि वे पढ़ लिख कर देश के भावी भविष्य बने लेकिन कुछ तुच्छ मानसिकता के शिक्षक ऐसे भी हैं जिनकी वजह से शिक्षा जगत बदनाम हो रही है।
तुच्छ मानसिकता के शिक्षक चंद्र देव पाण्डेय ने स्कूल के बच्चों को अपने घर ले जाकर कराया काम, शिक्षा जगत को किया बदनाम
शासकीय माध्यमिक शाला सुंदरगंज में पदस्थ शिक्षक चंद्रदेव पाण्डेय के द्वारा अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपने घर में ले जाकर अपने खेतों का काम कराया जाता है, जो की बेहद शर्मनाक घटना है क्योंकि बच्चे देश के भावी भविष्य हैं उन्हें पढ़ने लिखने और अपने भविष्य को बनाना है। आखिर क्या अधिकार है की इस प्रकार स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से एक शिक्षक अपने घर ले जाकर उन्हें अपने खेतों का काम कराएं।
बच्चे स्कूलों में पढ़ने आते हैं शिक्षकों के खेतों का काम करने नहीं
मध्यम वर्ग के माता-पिता अपने बच्चों को महंगी स्कूलों में महंगी फीस नहीं दे पाने के कारण शिक्षा के लिए उन्हें सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं लेकिन उन स्कूलों में कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिसके कारण कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं भेजना चाहेगा। आखिर अब ऐसे में सवाल यह उठता है की बच्चे स्कूलों में पढ़ने आते हैं या फिर शिक्षकों के घरों की गुलामी करने, मजदूरी करने क्या कोई माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों में काम करने के लिए भेजता है या फिर उन्हें पढ़ने के लिए अपना भविष्य संवारने के लिए भेजता है, इन सवालों के जवाब जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ही दे सकते हैं क्योंकि मामला उन्हीं के जिले के एक शिक्षक द्वारा किया गया है। ऐसे ही कुकृत्य करने पर शिक्षक पर क्या कार्रवाई होती है या इसे लीपापोती कर मामले को ठंडा किया जाएगा यह तो आने वाले समय में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ही बताएंगे।
हेड मास्टर शोभनाथ महानंदी की मिली भगत से चल रहा बाल मजदूरी का कारनामा,,, सूचना के बाद भी अपने उच्च अधिकारियों को नही दी जानकारी..
हेड मास्टर शोभनाथ महानंदी
माध्यमिक शाला की हेड मास्टर शोभनाथ महानंदी को इस बात की जानकारी नहीं है की उनकी शिक्षक के द्वारा बच्चों को अपने खेतों में ले जाकर स्कूल के समय में काम कराया जा रहा है इस बात को हेड मास्टर सोमनाथ महानंदी की लापरवाही कहीं जाए या फिर उनकी मौन सहमति या फिर यह भी हो सकता है की सोमनाथ महानंदी भी बच्चों को अपने घर ले जाकर अपने खेतों में काम कराता होगा, नहीं तो यह कैसे संभव है कि हेड मास्टर को अपने स्कूल के बच्चों की स्थिति की जानकारी नहीं है।
जब हिंद स्वराष्ट्र की टीम द्वारा मामले की सूचना हेड मास्टर शोभनाथ महानंदी को दी गई तो और उनसे आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्यवाही के लिए बोला गया तो सोभनाथ महानंदी द्वारा खुद के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही ना कर पाने और मीडिया कर्मियों को ही उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना देने की बात कही गई। ऐसे में सोभनाथ महानंदी द्वारा अपने आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश करना और उस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना करना, इससे साफ जाहिर होता है कि बाल मजदूरी में चंद्र देव पाण्डेय और शोभनाथ महानंदी दोनों बराबर के साझेदार हैं तभी कार्यवाही करने का साहस हेड मास्टर नहीं कर पा रहे है।
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र सूरजपुर। बालू उत्खनन के मामले को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है ग्रामीण एकजुट होकर रेत खदान पहुंचकर रेत को दूसरे राज्यों में नहीं भेजने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कहते हुए बालू उत्खनन रोकने की कोशिश की। बालू उत्खनन में जुड़े लोग जब इसका विरोध करने लगे तो ग्रामीण उग्र होकर बालू उत्खनन से जुड़े लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दिया। मामला नमदगिरि घाट का है जिसे लेकर माहौल गरम है।मारपीट की इस घटना में कांग्रेस के एक युवा नेता विष्णु कसेरा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं मिलनसार व्यक्तित्व का यह युवा नेता घटना के दौरान रेत खदान में मौजूद रहा।इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है जिसमें नमदगिरी गांव के 9-10 लोगों नामजद अपराध दर्ज किया गया।प्रशासन के आंख मूंद लेने से जिले के बालू खदानों में नियम कानूनों को ताक में रखकर जिस कदर रेत निकाला जा रहा है उसे लेकर पूरे जिले भर के रेत खदानों में पहले भाजपा और अब ग्रामीण विरोध करने पर उतारू हो गए हैं और न सिर्फ विरोध किया जा रहा है बल्कि अब तो ग्रामीण कानून को भी हाथ में लेने पीछे नहीं है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण शुक्रवार को सुबह नमदगिरी घाट में देखने को मिला। पिछले लंबे अरसे से जिले में रेत खदानों में अवैध तरीके से रेत निकाल कर दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा है ग्रामीण इसी का विरोध करने उतारू हैं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करने से जहां ग्रामीण सड़कें व पुल पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही है तो वहीं स्थानीय लोगों को भी रेत ऊंचे दामों पर मिल रहा है। जेसीबी व पोकलेन मशीनों से नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है इससे आने वाले समय में जलस्तर में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है जहां जहां रेत खदानें हैं वहां के ग्रामीण अपनी इस धरोहर को सुरक्षित रखने रेत ठेकेदारों को नियमो के साथ काम करने की हिदायत तो दे रहे हैं मगर इसका कोई असर नहीं हो रहा है
प्रशासन भी मौन साधे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि इन रेत ठेकेदारों को जिला प्रशासन का पूरी तरह संरक्षण प्राप्त है सभी रेत ठेकेदार ऊंची पहुंच वाले है जिससे जिला प्रशासन को इन पर एक्शन लेने में उनके हाथ-पांव फूल रहे हैं।सूत्र तो यह भी बताते हैं कि रेत ठेकेदार को मनमानी करने की छूट स्वयं प्रशासन दे रखी है इसके एवज में मोटी चढ़ोतरी मिल रही है कुछ ठेकेदार के लोग तो यह भी कह रहे हैं कि प्रशासन की हम पूरी बात मान रहे हैं तो हमें रेत खदानों में सुरक्षा प्रशासन को देना चाहिए। बहरहाल रेत खदानें शुरू होने के बाद सूरजपुर जैसे शांत जिले में ही अपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगी है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है और प्रशासन के लोग आराम से चैन की नींद सो रहे हैं। यही हाल रहा तो आने वाले समय में ग्रामीण अभी तो रेत के खदानों तक ही विरोध कर रहे हैं कल दफ्तरों तक विरोध के स्वर गूंजने लगे तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रशासन को समय रहते रेत से जुड़े मामलों को मजबूती से सुलझा लेना चाहिए जिससे जिले की शांत आबोहवा खराब ना हो और सरकार की भी किरकिरी होने से बच जाए फिलहाल जिले में रेत उत्खनन के मामले को लेकर गांव गांव में लोग सरकार से भी नाखुश हो चले हैं और यहां प्रशासन से भी भरोसा लोगों का उठ चुका है।
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्रप्रशान्त पाण्डेयसीतापुर दिनांक 24.12.21 को मुखबीर से डायल 112 में सूचना मिला कि ग्राम चिडापारा निवासी हवलसाय एक्का अपने घर में बैल काट रहा है कि सूचना पर डायल 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे ग्राम चिडापारा हवलसाय के घर पहुंचे जहां पर एक गाय का कटा हुआ मांस पडा था, हवलसाय को थाना लेकर आया गया और विवेचना में लिया गया। आरोपी हवलसाय से पूछताछ कर अपराधी के कथन लेने पर अपने रिस्तेदार अजय खाखा, गांव के संतराम एक्का व अपनी पत्नी जानकी एक्का के साथ मिलकर गाय को टांगी से मारकर उसको कटारी से मांस बनाना स्वीकार किया। अपराधी के कथन के आधार पर आरोपी जानकी एक्का, अजय खाखा, संतराम एक्का से पूछताछ पर सभी ने अपने जुर्म स्वकीर किये तथा घटना में प्रयुक्त टांगी, कटारी को जप्त किया गया है। प्रकरण में सभी चारों आरोपीयों 1 हवल साय एक्का पिता एतवा एक्का उम्र 45 वर्ष पता चिडापारा महुवापारा 2. श्रीमती जानकी पति हवलसाय एक्का उम्र 43 वर्ष पता चिडापारा महुवापारा 3.संतराम एक्का पिता लोया एक्का उम्र 35 वर्ष पता भलतराई 4.अजय खाखा पिता धोबसाय उम्र 30 वर्ष पता ढोढागांव परतोपारा को धारा 429 भादवि, छ0ग0 कृषक पशु परी0 अधि0 4,5,10 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में सीतापुर थानाप्रभारी रूपेश नारंग और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र शक्कर कारखाना पंडरिया प्रबन्धन द्वारा गन्ना विभाग के ठेका श्रमिको को क्रिसमस त्योहार का हवाला देकर अवैतनिक अवकाश दिया जा रहा था जिसपर असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा कारखाना श्रमिको के साथ केन मैनेजर मेघराज सिंग से मिलकर अवकाश निरस्त कर पारिश्रमिक देने की मांग किया गया जिसे सैद्धांतिक तौर पर कारखाना प्रबन्धन द्वारा मानते हुए क्रिसमस के अवकाश को निरस्त कर ठेका श्रमिको को आज सवैतनिक कार्य प्रदाय किया गया मजदूरों को उनका अधिकार प्राप्त होने पर मजदूर काफी उत्साहित हुए तथा सभी मजदूरों ने प्रदेश अध्यक्ष संजू तिवारी का धन्यवाद किया। इस दौरान संजू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के नेतृत्व में कारखाना इंटक अध्यक्ष पालन सिंह बैस , विश्वनाथ चन्द्राकर , फूलचंद, सन्तोष चन्द्राकर , विनोद जयसवाल , सन्तोष चन्द्रवंशी, राकेश भास्कर, के साथ सैकड़ो कारखाना श्रमिक सम्मलित रहे।
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र जशपुर :- नायक नित्यानंद साय शासकीय महाविद्यालय आरा में NACC (नेक) पीयर टीम द्वारा दिनांक 13 और 14 दिसंबर 2021 को निरीक्षण किया गया। इस टीम में चेयर पर्सन डॉ.कमल के मिश्रा, पूर्व कुलपति, उत्कल यूनिवर्सिटी आफ कल्चर, मेंबर कोआर्डिनेटर डॉ सम्पन तांगजग, प्रोफेसर बॉटनी, वनस्पतिशास्त्र विभाग, राजीव गांधी विश्वविद्यालय , इटानगर अरुणाचल प्रदेश और सदस्य डॉ अशोक वाघ, प्राचार्य, बीएनएन कॉलेज, ठाणे, महाराष्ट्र शामिल थे। नायक नित्यानंद साय शासकीय महाविद्यालय आरा को NACC के द्वारा CGPA 1.87 के साथ C – ग्रेड की उपाधि प्राप्त हुई। वहीं आपको बता दें कि महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती वन्दना पाठक ने कॉलेज के सफ़लता के सन्दर्भ में यह बताए उनका कहना है कि आरा जो एक इंटीरियर पर कॉलेज स्थापित 2012 से हुआ, और जब हम लोग 2017 आए मेरे सहयोगी राजपाल सहायक प्रध्यापक और गोपाल सहायक प्रध्यापक में इस महाविद्यालय में ज्वाइन किया और कार्य प्रारंभ किया उस समय में कॉलेज बहुत ही संसाधन के दृष्टि से कम ही था, परन्तु हमने सीमित संसाधनों में ही काम किया और इसका श्रेय अपनी टीम सभी टीचिंग नॉन- टीचिंग स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने मिलकर जिस तरीके से कार्य किया उस लिहाज़ से C – ग्रेड मिलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे हमको पता चलता है कि आज हम कहां पर हैं! और हमें कभी भी ज्यादा उम्मीद नहीं करना चाहिए इससे हमारा जो फीडबैक हमको मिला और हमको सुधार करना है, जैसे कि रेगुलर शिक्षकों की नियुक्ति, E- लायब्रेरी की कमी, और कॉलेज में उक्त समस्याओं का समाधान कर अगले पांच वर्षों में अपने महाविद्यालय का स्तर को बढ़ाकर ऊपर लेने का अथक प्रयास रहेगा, यही हमारा उद्देश्य है।
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 29 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक प्लैसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लैसमेंट कैम्प में अपोलो हास्पिटल, सीपत रोड बिलासपुर के श्री बी. श्रीनिवास उपस्थित रहेंगे। ज्ञातव्य है कि इस कैम्प में फॉर्मासिस्ट एवं फॉमेंसी असिस्टेंट के 15-15 पदों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, बी.फॉर्मा या डी.फॉर्मा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों के लिए वेतनमान 10 हजार से 12 हजार निर्धारित है। इच्छुक आवेदकों को अपने साथ बायो डाटा, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची एवं पासपोर्ट आकार की 2 फोटोग्राफ लाना होगा।