Home Blog Page 186

गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर खुद पी लिया जहर,सुसाइड नोट में लिखा था-हम मर रहे, साथ जला देना…

हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : जिले के प्रेमी जोड़े की मौत मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है। दोनों ने जहर तो पिया ही था। मगर पीएम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि युवक ने युवती तो जहर पिलाकर उसका गला भी घोंटा था। जिसके चलते उसकी मौत हुई। वहीं युवक की मौत सिर्फ जहर पीने से हुई थी। मामला बड़ी करेेली चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल, 21 जनवरी को भेंड़री के महुआ पारा निवासी खुमान सिंह साहू और रुखमणी साहू दोनों बेहोश हालत में मिले थे। परिजनों ने बताया था कि दोनों एक कमरे के अंदर बंद थे। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला था तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा था। दोनों अंदर जमीन पर बेहोश पड़े थे। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसी रात को दोनों की मौत हो गई थी।

जहर की शीशी भी मिली थी

बाद में दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों ने यह भी बताया था कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि उस दौरान दोनों के शव के पास से जहर की शीशी भी मिली थी। जिससे ये मामला आत्महत्या का ही लगा रहा था। लेकिन पुलिस के पास पीएम रिपोर्ट जब आई तो उसमें ये बात सामने आई है कि खुमान ने रुखमणी का जहर तो पिलाया ही था। साथ ही उसका गला भी घोंटा था।

सुसाइड नोट में लिखा था-हम मर रहे

घटना के बाद पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी जब्त किया था। जिसमें लिखा था कि हम मर रहे हैं। हमारे मरने के बाद हमारा शव साथ में जलाया जाए। हालांकि दोनों ने ये कदम क्यों उठाया था। इस बारे में अब तक जानकारी सामने नहीं आई है। अब गुरुवार को बड़ी करेेली चौकी प्रभारी संतोष साहू ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

महिला का नदी में मिला शव, मुस्लिम युवक से की थी लव मैरिज, पति बोला- 2 दिन पहले लापता हुई थी, पर पुलिस को नहीं बताया…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : गुरुवार को एक महिला का शव हसदेव नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात बोल रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला हसदेव नदी में गुरुवार सुबह लोग नहाने के लिए पहुंचे तो एक महिला का पैर उन्हें दिखाई दिया। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने शव देखा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।

4 माह की गर्भवती थी महिला
पुलिस ने आसपास के इलाके में मुनादी कराई। इस पर भिखारी टोला निवासी शेख रमजान पहुंचा और उसने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। उसका नाम पूजा मिश्रा (30) बताया। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि वह हमाल का काम करता है। करीब 6 साल पहले पूजा मिश्रा से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 साल की एक बेटी भी है। पूजा 4 माह की गर्भवती थी।

शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि पूजा का 2 दिन से कुछ पता नहीं था। इसके बाद से ही उसकी तलाश कर रहा था। हालांकि उसने पत्नी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर शेख रमजान उसे मना भी करता था, लेकिन पूजा नहीं मानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व सीएम की डॉक्टर नातिन की मौत, बेंगलुरु के फ्लैट में लटका मिला शव..

हिंद स्वराष्ट्र कर्नाटक : बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है. इसमें सुसाइड का शक जताया जा रहा है. बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या खुद डॉक्टर थीं और उनकी उम्र सिर्फ 30 साल थी. शुक्रवार यानी 28 जनवरी को उनकी डेडबॉडी बेंगलुरु स्थित फ्लैट में लटकी मिली.
फिलहाल येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या के शव को ऑटोप्सी (autopsy) के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लेकर जाया गया है. सौंदर्या शादीशुदा हैं, वह चार महीने के बच्चे की मां भी थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनमें गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन के साइन मिले थे.
जानकारी के मुताबिक, येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या की दो साल पहले शादी हुई थी. वह येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं.
इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन का शिकार थीं. ज्ञानेंद्र ने कहा कि येदियुरप्पा खुद सौंदर्या को अपने साथ कई बार लेकर आते-जाते थे, ताकि वह खुश रह सकें. मंत्री ने कहा कि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है, सब उनके डिप्रेशन के बारे में जानते हैं. मंत्री ने कहा कि नातिन के सुसाइड से येदियुरप्पा काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि सौंदर्या के पति काफी अच्छे हैं, उन दोनों (पति-पत्नी) से वह मिले भी थे.

50 क्विंटल धान लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा किसान, बोला – ट्रैक्टर की किस्त जमा करनी है आप ही धान खरीद लो शाहब…

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान : भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जूर के एक किसान का गुस्सा फुट पड़ा। गुस्साए किसान ने टैक्टर और पिकअप में धान भरकर एसडीएम कार्यालय के सामने खड़ी कर दिया और एसडीएम से ही धान खरीदी की मांग करने लगा। किसान द्वारा समिति केंद्र से लेकर कलेक्टर,एसडीएम, तहसीलदार तक को आवेदन दिया गया था लेकिन आवेदन के उपरांत भी उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं होने पर किसान एसडीएम कार्यालय के सामने धान लेकर पहुंच गया, जहां किसान के साथ तहसीलदार और थानेदार के बीच काफी नोकझोंक हुई। जिसके बाद हंगामा होते देख एसडीएम ने मोर्चा संभाला और दो दिवस के भीतर तकनीकी खराबी को दूर करने की बात कहकर किसान को घर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार एसडीएम कार्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा उस समय हो गया जब एक किसान शुखलाल एक ट्रैक्टर व पिकअप में धान लेकर कार्यालय परिसर के अंदर आ पहुंचा और साहब मेरा धान आप ही खरीद लो ट्रैक्टर का किस्त पटाना है। परिसर में ट्रैक्टर घुसा देख आसपास के लोग भी कौतूहल बस जुटने लगे मौके की नज़ाकत को भापते हुए तहसीलदार ओ पी सिंह ने पुलिस व्यवस्था बुलाई थाना प्रभारी बसंत खलखो पहुंचते ही किसान को ट्रैक्टर बाहर निकालने के लिए धमकाने लगे। कार्यालय के बाहर हो हल्ला के बीच अंततः एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत बाहर आए और किसान के समर्पण हुए रकबे को एनआईसी रायपुर से दो दिवस में सुधारने पश्चात समिति में धान खरीदी अवश्य होगी की बात कहकर किसान को घर भेज दिया।

इंटक के नाम पर चला रहे दुकानदारी पदाधिकारीयो ने दिया इस्तीफा

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र जिला जांजगीर चाम्पा के सैकड़ो पदाधिकारी जो कथित इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रकाश उपाध्याय को बैठकर अपना स्थिपा भेजकर कहा कि आपके द्वारा इंटक के मोनो को उपयोग कर स्वयंभू अध्यक्ष बना गया हैं हम लोगो के द्वारा जब पता किया गया कि इंटक असली नकली कौन है जिसमे सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है जो डॉ संजीवा रेड्डी इंटक 2007 एवं चंद्रशेखर दुबे इंटक 1947 के बीच चल रहा है और विगत दिनो इंटक के विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं दिग्विजय सिंह ने बैठक रखा था जिसमे पूर्वमंत्री सासंद चंद्रशेखर दुबे जी एवं डॉ संजीवा रेड्डी को ही बुलाया गया जिससे यह समझ आता है आपके द्वारा संचालित इंटक सिर्फ नाम से है और इंटक के मोनो उसके नाम का उपयोग कर आमजनो कांग्रेस को दिग्भ्रमित आपके जैसे कई इंटक पदाधिकारी बन कर कर रहे है वही सुप्रीम कोर्ट औऱ कांग्रेस को 6 फरवरी 2007 को रेड्डी रजिस्ट्रेशन करवा कर दिग्भ्रमित कर मजदूरों श्रमिको के शोषण किया जा रहा है !
श्रमिक नेताओ ने कहा कि जानकारी होने पर हम जिला जांजगीर चाम्पा के समस्त ब्लाक जिला ग्रामीण पदाधिकारी अपना स्थिपा देते हुवे इसकी जानकारी मोहन मरकाम प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस चंद्रशेखर शुक्ला प्रदेश महामंत्री कांग्रेस
अर्जुन तिवारी प्रभारी कांग्रेस ,राघवेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस जांजगीर चाम्पा को त्याग पत्र दिए जिसमे जिलाध्यक्ष इंटक शहर लाल साहू,जिला महामंत्री कृष्ण वलभ सींह,जिलाध्यक्ष महिला इंटक श्रीमती शांति देवी यादव, सुनाराम साहू,जि.उपा.,ईश्वरीय साहू जि.उपा.,राजकुमार अन्नत जि.उपा.होरीदास मानिकपुरी जि.उपा.संतोष साहू जि.सचिव, दारासिंह जि.महा.सचिव, राजेश कश्यप जि.कोषाध्यक्ष, दिलीप साहू(ब्लॉक अध्यक्ष-पामगढ), सुरेश सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष-अकलतरा),चेतन प्रसाद(ब्लॉक अध्यक्ष-बम्हनीडीह),दिलहरणलाल दिवाकर(ब्लॉक अध्यक्ष-बलौद),नटराज साहू(ब्लॉक अध्यक्ष-नवागढ सुनील पन्डा,चन्द्रपुर(जि.उपा.),दीनानाथ श्रीवास(जि.उपा.),दिनेश सारथी,अजय सारथी,केशव चौहान, रवि,संतोष देवागन, सहित कांग्रेस विचार धारा से जुड़े भारी संख्या में लोग उपस्थित थे !

इंटक के नाम पर चला रहे दुकानदारी पदाधिकारीयो ने दिया स्थिपा

जिला जांजगीर चाम्पा के सैकड़ो पदाधिकारी जो कथित इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रकाश उपाध्याय को बैठकर अपना स्थिपा भेजकर कहा कि आपके द्वारा इंटक के मोनो को उपयोग कर स्वयंभू अध्यक्ष बना गया हैं हम लोगो के द्वारा जब पता किया गया कि इंटक असली नकली कौन है जिसमे सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है जो श्री डॉ संजीवा रेड्डी इंटक 2007 एवं श्री चंद्रशेखर दुबे जी इंटक 1947 के बीच चल रहा है और विगत दिनो इंटक के विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस महासचिव द्वय श्री केसी वेणुगोपाल एवं श्री दिग्विजय सिंह ने बैठक रखा था जिसमे पूर्वमंत्री सासंद श्री चंद्रशेखर दुबे जी एवं श्री डॉ संजीवा रेड्डी जी को ही बुलाया गया जिससे यह समझ आता है आपके द्वारा संचालित इंटक सिर्फ नाम से है और इंटक के मोनो उसके नाम का उपयोग कर आमजनो कांग्रेस को दिग्भ्रमित आपके जैसे कई इंटक पदाधिकारी बन कर कर रहे है वही सुप्रीम कोर्ट औऱ कांग्रेस को 6 फरवरी 2007 को श्री रेड्डी जी रजिस्ट्रेशन करवा कर दिग्भ्रमित कर मजदूरों श्रमिको के शोषण किया जा रहा है !
श्रमिक नेताओ ने कहा कि जानकारी होने पर हम जिला जांजगीर चाम्पा के समस्त ब्लाक जिला ग्रामीण पदाधिकारी अपना स्थिपा देते हुवे इसकी जानकारी श्री मोहन मरकाम प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस चंद्रशेखर शुक्ला जी
प्रदेश महामंत्री कांग्रेस
श्री अर्जुन तिवारी प्रभारी कांग्रेस ,राघवेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस जांजगीर
चाम्पा को त्याग पत्र दिए जिसमे जिलाध्यक्ष इंटक शहर लाल साहू,जिला महामंत्री कृष्ण वलभ सींह,जिलाध्यक्ष महिला इंटक
श्रीमती शांति देवी यादव,
श्री सुनाराम साहू,जि.उपा.,ईश्वरीय साहू जि.उपा.,राजकुमार अन्नत जि.उपा.होरीदास मानिकपुरी जि.उपा.संतोष साहू जि.सचिव, दारासिंह जि.महा.सचिव, राजेश कश्यप जि.कोषाध्यक्ष, दिलीप साहू(ब्लॉक अध्यक्ष-पामगढ),सुरेश सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष-अकलतरा),चेतन प्रसाद(ब्लॉक अध्यक्ष-बम्हनीडीह),दिलहरणलाल दिवाकर(ब्लॉक अध्यक्ष-बलौद),नटराज साहू(ब्लॉक अध्यक्ष-नवागढ सुनील पन्डा,चन्द्रपुर(जि.उपा.),दीनानाथ श्रीवास(जि.उपा.),दिनेश सारथी,अजय सारथी,केशव चौहान, रवि,संतोष देवागन, सहित कांग्रेस विचार धारा से जुड़े भारी संख्या में लोग उपस्थित थे !

दिनांक 27/01/22

प्रकाशनार्थ हेतु सम्मनिय समाचार पत्र प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक वेबपोर्टल मीडिया

भवदीय

शहर लाल साहू
ग्राम पोस्ट रसौटा

पैसों को लेकर हुए विवाद में पोते ने की अपने दादा की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : नशे में धुत्त युवक ने पैसे न मिलने के कारण अपने दादा की हत्या कर दी। धान बिक्री के बाद बुजुर्ग को मिले पैसों को लेकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया की बात बुजुर्ग की जान पर बन आई और उनकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बसदई में वृद्ध भैयालाल गोड़ 80 वर्ष अपने बहू व पोता-पोती के साथ रहते थे। उनका 21 वर्षीय पोता सुनील सिंह पिछले दो दिनों से बुजुर्ग दादा से पैसे की मांग कर रहा था। बीती रात भी आरोपी शराब के नशे में अपने दादा से धान बेच कर मिले पैसों की मांग कर रहा था, जिसके बाद आरोपी युवक गाली गलौज कर मारपीट करने लगा जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपने दादा पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे भैयालाल के सिर में गंभीर चोटें आई और अत्यधिक रक्त बहने से मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुची बसदेइ पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं और मामले की जांच में जुट गई है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी हमेशा अपने दादा से पैसे की मांग करता था और पैसे को लेकर विवाद करता था।

नक्सली हमले में शहीद हुए बेटे की मां ने लगवाई मूर्ति, भावुक कर देगा ये बयान..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर में एक मां का संतान के प्रति अनूठा प्रेम देखने को मिला है. देश पर शहीद हो चुके बेटे के लिए मां ने प्रतिमा स्थापित करवा दी. शहीद बेटे की प्रतिमा को सुबह-शाम मां निहारती रहती है. प्रतिमा नहीं मानो जीवित बेटा हो. प्यार, दुलार को देखकर लगता है मां से दूर होते हुए भी शहीद बेटा बेहद करीब है. जशपुर-l ओडिशा सीमा पर पेरवाआरा गांव में शहीद बसील टोप्पो का घर है. शहीद जवान बसील के माता-पिता बेटे की यादों के सहारे जीवित रहते हैं.

नक्सली हमले में मिली शहादत बताया गया कि शहीद बसील टोप्पो वर्ष 2011 में बस्तर के जिला पुलिस बल में शामिल हुआ था. बसील की पोस्टिंग बीजापुर के भद्रकाली पुलिस थाने में थी. इसी दौरान अगस्त 2011 में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से हमला कर एक वाहन को उड़ा दिया. वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. वाहन में सवार बसील टोप्पो शहीद हो गया. नक्सली घटना में बेटे की शहादत की खबर बसील की मां को मिलने पर सदमा पहुंचा. मां बेटे को याद कर सिसक-सिसक कर रोती रहती थी. अंतिम विदाई के बाद मां ने पति से शहीद बेटे की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही. प्रतिमा तैयार करने के लिए ओड़िशा और कोलकाता के कलाकारों की मदद ली गई.

मां ने याद में बनवाया प्रतिमा

उन्होंने शहीद बसील की याद में आदमकद प्रतिमा तैयार की. आदमकद प्रतिमा को पेरवाआरा गांव में स्थापित किया गया. मां की ममता इस कदर हावी हो गई बेटे बसील की शहादत को जीवंत रखने के लिए प्रतिमा स्थापित करवाई और प्रतिमा पर प्यार-दुलार लुटाने लगी. मां की ममता के आगे बेटा मानो जीवित है और प्यार कर रही है. बहरहाल, मां को पता है कि बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा. इसके बावजूद ममता का एहसास ऐसा है कि दूर होते हुए भी शहीद जवान मां के बेहद करीब है. देश सेवा करते हुए शहादत पानेवाले जवान की मां को बेटे पर गर्व है. उसका कहना है कि बेटा नेक काम करते हुए देश पर कुर्बान हो गया और बेटे की कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी.

लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गया घर, एक महीने तक करता रहा दुष्कर्म, अब गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले तो लड़की को डराया धमकाया था। फिर उसके साथ रेप किया था। बाद में लड़की को जबरदस्ती घर से उठे ले गया। घर में फिर से एक महीने तक उसके साथ रेप करता रहा। लड़की किसी तरह से वहां से जब भागने में कामयाब रही तब मामला सामने आ सका है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग की कुछ साल पहले अतुल भगत(26) के नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत भी होती थी। इस बीच अतुल ने लड़की को अकेला पाकर 25 दिसंबर 2020 को उसे पहले से जान से मारनेे की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ रेप किया था। इस मामले के बाद लड़की लोक-लाज के डर से चुप रही। उसने किसी को इस बात की जानकारी ही नहीं दी थी।

युवक ने फिर किया संपर्क

कुछ दिन बाद अतुल ने फिर से लड़की से संपर्क किया। मगर लड़की उससे बात करने से इनकार करती रही। जिसके बाद 22 नवंबर 2021 को अतुल लड़की के घर के पास पहुंचा और उसे जबरदस्ती वहां से उठा ले गया। अतुल उसे अपने घर ले गया था। बताया गया कि अतुल घर पर अकेला ही रहता था। उसके घरवाले कहीं और रहते थे।

विरोध करती तो पीटता था

अतुल ने लड़की को लेजाकर एक कमरे में बंद कर दिया था। यहां वो उसके साथ पहले तो रेप करने लगा। फिर जब लड़की इस बात का विरोध करती तो उसे पीटता भी था। यह सब कुछ एक महीने तक चलता रहा। 22 जनवरी को लड़की जब वहां से किसी तरह भागकर आई, तब जाकर पूरा मामला सामने आया।

इधर, लड़की के परिजन भी उसकी तलाश लगातार कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला था। लड़की जब घर आई और उसने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत थाने में की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CM बघेल बोले- सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन छुट्टी, श्रमिकों की बेटियों को मिलेंगे 20 हजार..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में मनाया गया। सशस्त्र बल के जवानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्हें अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करना होगा। सरकार ने यह फैसला कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए लिया है।

गण को तंत्र का तोहफा
मुख्यमंत्री ने करीब 15 घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं के तहत मजदूर परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी। यानी पहली दो बेटियों के बैंक खाते में सरकार 20 हजार रुपए की राशि जमा कराएगी। शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का हिस्सा 10% से बढ़ाकर 14% किया जाएगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए जगदलपुर में शहीद गुंडाधुर स्टेट लेवल तीरंदाजी अकादमी शुरू होगी।

CM की घोषणाओं में यह भी शामिल रहा

  • रिहायशी इलाकों में होने वाली व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।
  • समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी साल कानून लाया जाएगा।
  • नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर के भूखंड बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी।
  • लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। युवा रोजगार के लिए बड़ी संख्या में परिवहन सुविधा केंद्र शुरू किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू की जाएगी।
  • महिला सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
  • औद्योगिक नीति में संशोधन कर अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10% भूखंड आरक्षित किए जाएंगे।
  • खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मुंग, उड़द, अरहर इत्यादि की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

शहीद स्मारक पहुंचे सीएम
कार्यक्रम स्थल से निकलने के बाद CM सीरासार भवन के पास स्थित शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किए। फिर वहां से गीदम रोड़ पर स्थित शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर सर्किट हाउस चले गए।

प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पीसीसी ने दी डिजिटल सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष मोहन मरकाम ने डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर सरगुजा जिले का प्रभार प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए यह जिम्मेदारी प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को दिया है और साथ यह भरोसा भी जताया है की प्रदेश सचिव की लोकप्रियता एवं यूथ आइकन होने से लोग अधिक से अधिक संख्या में उनसे जुड़ेंगे

गणतंत्र दिवस मे कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित, जिले में प्रभारी मंत्री डॉ शिव डहरिया ने किया ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया गया 73वा गणतंत्र दिवस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुज़ा जिले में गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया सरगुज़ा जिले में 73 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्वक तरीके से मनाया गया अम्बिकापुर के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया। समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 164 कोरोना वारियर्स सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. डहरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गये। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में परेड़ कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री मुकेश जोशी एवं सहायक कमाण्डर उप निरीक्षक श्रीमती रश्मि राज के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।

कोरोना वारियर्स एवं अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित- समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 164 कोरोना वारियर्स, अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अम्बिकापुर के 19, कार्यालय संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सा अम्बिकापुर के 12, राजस्व विभाग कलेक्टर सरगुजा के 5, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  अम्बिकापुर   के 14, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर के 1, कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के 4, कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा के 7, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा के 13, आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के 6, कार्यालय जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा के 2, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के 38, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह परियोजना अधिकारी आरएमएसए के  3, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी  अम्बिकापुर के 5, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के 2,  जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर के 3, इंदिरा गांधी कृषि  विश्व विद्यालय कृषि विज्ञान केन्द्र मैनपाट के 2, कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा के 2, निज सहायक मंत्री छ.ग. शासन के 1, छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के 1, बेजुबान जानवरों की संस्था के 1 तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक सरगुजा के 23 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित हुए। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्टर्स अवार्ड भी दिया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पारेशन के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, मुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

अपने 5 सूत्रीय मांगों के लिए 30 जनवरी से प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी काली पट्टी लगा सरकार का ध्यान करेंगे आकृष्ट….

73 वा गणतंत्र पर माननीय मुख्यमंत्री पर अनियमित कर्मचारियों किसी प्रकार की घोषणा नहीं किये जाने पर आक्रोशित…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के 48 प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत 650 से अधिक शासकीय विभागों/निगम/आयोग/मंडलों/स्वायतशासी निकायों में लाखों अनियमित कर्मचारी/अधिकारी विगत अनके वर्षों से कार्यरत है तथा प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे है। अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण एवँ पृथक किये कर्मचारियों के बहाली के लिए निरंतर संघर्षरत है।

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माननीय टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि इनके संघर्ष के दिनों में इनके मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर 10 दिवस में हमें नियमित करने का वादा किया। वादे के अनुरूप कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र ‘’दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा’’ के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने वादा किया है।

दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही। अद्यतन 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री एवं आप से मिलने भी अनेक बार अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया परन्तु इनको मिलने का समय नहीं दिया गया।

73 वा गणतंत्र पर माननीय मुख्यमंत्री पर अनियमित कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई थी पर अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार की घोषणा नहीं की। अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों के प्रति सरकार के इस व्यव्हार से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी/अधिकारी ठगा महसूस कर रहा है तथा अत्यधिक आक्रोशित है। हमारी मांगों पर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने 30 जनवरी 2022 से प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी काली पट्टी लगा कर कार्य करेंगे तथा आगामी समय में अनिश्चित कालीन आन्दोलन में जायेगें।

गौ तस्कर थाना प्रभारी के ऊपर नहीं हुई कोई कार्रवाई हुआ सिर्फ थाना चेंज,,नए थाने में आते ही कोयला तस्करी ने पकड़ी रफ्तार…

गौ तस्कर थाना प्रभारी के ऊपर नहीं हुई कोई कार्रवाई हुआ सिर्फ थाना चेंज गौ तस्करी में सम्मिलित आरक्षक किया गया था लाइन अटैच लेकिन अब किया गया गौ तस्कर थाना प्रभारी के संरक्षण में पदस्थ….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/रामानुजनगर : जिले के चर्चित थाना क्षेत्र रामानुजनगर में इन दिनों कोयले का अवैध व्यापार बड़े पैमाने पर चल रहा है। ठंड के मौषम की शुरुआत होते ही देर रात जिले से लगे कोरिया जिले के पटना से अवैध कोयले की तस्करी पुलिस व खनिज विभाग के सरंक्षण में फलने फूलने लगती है।
गौरतलब है कि रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम तिवरागोड़ी, उमापुर, माँजा सहित आस पास के क्षेत्रो में चिमनी भट्ठा, अवैध बंगला भट्ठा का संचालन किया जाता है। इन ईंट भट्ठों में अवैध कोयला खपाया जा रहा है। कोयले की तस्करी कोरिया जिले के पटना व कटोरा से छोटे माल वाहक वाहन पीकप में रात्रि में किया जा रहा है। जिसे अवैध बंगला भट्ठा चिमनी भट्ठा में खपाया जा रहा है। जबकि खनिज विभाग को लगातार मॉनिटरिंग की जानी चाहिए थी। साथ ही रामानुजनगर पुलिस की संलिप्ता से मुंह नही मोड़ा जा सकता हैं। सूत्रों की माने तो रामानुजनगर में पदस्थ चुनींदा पुलिस आरक्षक जिनका तबादला हो चुका है जिसके बाद भी अगंद की पाव के माफिक जमे हुए है। जो अवैध कोयला की तस्करी करवाने में महारत हासिल किए हुए है। पुलिस के विभागीय सूत्र यहां तक बताते है कि प्रति पिकअप वाहन 2 हजार रुपये प्रति ट्रिप दी जाती है ताकि अवैध कार्य बंद ना हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की माने तो कहते है कि ये कोयला की तस्करी रामानुजनगर में कोई आज की बात नही है बल्कि यह कार्य लम्बे समय से चलते आ रहा है। पुलिस कप्तान आते है और चले जाते है। किंतु अवैध कोयला का कारोबार बंद नही होता है। रही बात पुलिस कर्मियों की संलिप्ता की तो सभी पुलिस के आला अफसरों को भी जानकारी है कि उनके पुलिसकर्मी तस्करी करवाते है किन्तु विभाग के ऊपर कार्यवाही करने में उनके हाथ पांव फूलने लगते है।

इस थाने के प्रभारी के ऊपर लग चुके हैं आरोप

इससे पूर्व उक्त प्रभारी प्रतापपुर थाने में पदस्थ थे,तो वहां गौ तस्करी का काम करवाते थे जिसका वीडियो वायरल होने पर खानापूर्ति के लिए आरक्षक को लाइन अटैच किया गया वहीं थाना प्रभारी को प्रतापपुर थाने से हटाकर रामानुजनगर थाने का प्रभार दे दिया गया। रामानुजनगर भी गौ तस्करी का क्षेत्र है यहां भी उनके आने से अवैध कारोबार प्रतिदिन फल फूल रहा है।


https://youtu.be/jiGdhgh-K1Y

रामानुजनगर थाना प्रभारी ग्रामीणों से नहीं करते कभी भी बात

थाना प्रभारी ग्रामीणों से मिलना उचित नहीं समझते हैं, कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है और बताया कि वे जब भी शिकायत लेकर थाने जाते हैं तो थाना प्रभारी थाने में नहीं रहते हैं, हमेशा कहीं ना कहीं रहते हैं और कभी कभार मिल भी जाए तो मोबाइल में व्यस्त ही रहते हैं।

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, CDS रावत- कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण,, देखें पूरी लिस्ट…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : सरकार ने पद्म पुरस्कारों के नामों का घोषणा की है। इसमें सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी हैं, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर सरकार की ओर से अपने क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पद्म विभूषण सम्मान के लिए चार नामों का चयन किया गया है। देश की रक्षा में कई बार अदम्य साहस दिखाने वाले जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे उस वक्त देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद पर थे।

वहीं, पद्म विभूषण पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का भी नाम है। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा। इसके अलावा कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे का भी नाम है। चौथा नाम राधे श्याम खेमका का नाम है, उन्हें शिक्षा के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। वहीं, इस साल भी सरकार की ओर से भारत रत्न के लिए किसी का भी नाम चयनित नहीं किया गया है।

यहां देखिए पूरी लिस्टः

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत,, भागने की चक्कर में स्कार्पियो और साइकिल को भी चपेट में लिया…

हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर : सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 साल का एक बच्चा भी शामिल है। तीनों आपस में मां-बेटा और पोता बताए जा रहे हैं। हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के चलते हुए। बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने की हड़बड़ी में ट्रक ने एक स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद जंगल में ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक, हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। शिवरीनारायण के रिंगनी निवासी ओम बेसवर भैना (25) अपनी मां गिर्दी भैना (48) और बेटे रामेश्वर भैना (8) के साथ बाइक पर एक परिवारिक कार्यक्रम में बिलासपुर में मस्तूरी के मल्हार गए हुए थे। वहां से सोमवार को लौटने के दौरान दोपहर करीब 12 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक और रेत में फंसकर बच्चे ने तोड़ दिया दम
टक्कर लगते ही मां-बेटा उछल कर सड़क पर जा गिरे। जबकि बच्चा रामेश्पवर भैना बाइक सहित सड़क किनारे रेत पर जा गिरा। उसकी बाइक के बीच में ही रेत में धंसकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। भागने की हड़बड़ी में उसने सामने से आ रही एक अन्य स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गया। गनीमत रही कि स्कार्पियो और साइकिल में सवार दोनों सुरक्षित हैं।

जंगल किनारे ट्रक छोड़कर भाग निकला ड्राइवर
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने हादसे को लेकर जानकारी जुटाई और एक पुलिस टीम को ट्रक के पीछे की ओर भेजा गया। वहां पकरिया के जंगल में पुलिस को ट्रक मिल गया, लेकिन चालक भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 26 जनवरी 2022 को अम्बिकापुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह अम्बिकापुर स्थित पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्हें पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

पीएम मोदी ने नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, बोले – महान हस्तियों का इतिहास सीमित करने की गलतियां सुधार रहा हैं देश…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण कर दिया। पीएम मोदी ने इसके बाद स्थापना समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है। ये कालखंड भी ऐतिहासिक है। और ये स्थान जहां हम सब एकत्रित है, वो भी ऐतिहासिक है। भारत के लोकतंत्र के प्रतीक हमारी संसद पास में है। हमारी क्रियाशीलता और लोकनिष्ठा के प्रतीक अनेक भवन भी पास हैं। हमारे शहीदों को समर्पित नेशनल वॉर मेमोरियल भी पास है।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर हम इंडिया गेट पर महोत्सव मना रहे हैं और नेताजी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नेताजी ने हमें संप्रभु भारत का विश्वास दिलाया, जिन्होंने बड़े गर्व के साथ, बड़े आत्मविश्वास, साहस के साथ अंग्रेजी सत्ता के सामने कहा था- मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा। मैं इसे हासिल करूंगा। जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आजाद सरकार को स्थापित किया, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम की जगह ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा लगेगी।

उन्होंने कहा कि नेताजी की यह प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। पिछले साल से देश ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाना शुरू किया है। नेताजी कहते थे कि कभी भी स्वतंत्र भारत के सपने का विश्वास मत खोना, दुनिया की कोई ताकत नहीं है, जो भारत को झकझोर सके। आज हमारे सामने आजाद भारत के सपनों को पूरा करने के लक्ष्य हैं। हमारे सामने आजादी के सौंवें साल से पहले यानी 2047 के पहले नए भारत के निर्माण का लक्ष्य है। नेताजी को देश पर जो विश्वास था, उनके इन भावों के कारण मैं कह सकता हूं कि दुनिया की कोई ताकत नहीं है, जो भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचने से रोक सके।

उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ कई महान हस्तियों की याद को मिटाने का काम किया गया। उनके इतिहास को सीमित करने की कोशिश की गई। लेकिन आजादी के दशकों बाद देश उन गलतियों को डंके की चोट पर सुधार रहा है। आप देखिए बाबासाहेब अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों के विकास का काम देश में जनभागीदारी से हो रहा है। सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हमने भारतवासियों को समर्पित की। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत हमने कर दी है।

उन्होंने कहा कि नेताजी बोस के जीवन से जुड़ी हर विरासत को देश पूरे गौरव से संजो रहा है। अंडमान में तिरंगा लहराने की घटना के 75वें वर्ष पर वहां एक द्वीप का नाम नेताजी के नाम पर रखा गया है। इस बार नेताजी के साथ इंडियन नेशनल आर्मी के साथ एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नेताजी बोस कुछ ठान लेते थे, तो उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती थी। हमें नेताजी की कैन डू, विल डू के मंत्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें उनकी इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि हमें राष्ट्रवाद को जिंदा रखना है। हम मिलकर नेताजी बोस के सपनों का भारत बनाने में सफल होंगे।

सम्मानित लोगों को बधाई दी
उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी दिए गए हैं। नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही इन पुरस्कारों को देने का फैसला लिया गया। जिन्हें आज सम्मान का अवसर मिला है, उन्हें मैं बधाई देता हूं। साथियों हमारे देश में आपदा प्रबंधन को लेकर जिस तरह का रवैया रहा है। उस पर एक कहावत सटीक बैठती है। जब प्यास लगी तो कुआं खोजना। यानी जब आपदा सिर पर आ जाती थी, तो उससे बचने के उपाय खोजे जाते थे।
नए भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी बोले
उन्होंने कहा कि हमने अपने एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव किए। जितने भी इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के कोर्स होते हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन से जोड़ा गया है। सरकार ने डैम सेफ्टी कानून भी बनाया है। आपदा में आर्थिक और जानमाल के नुकसान की चर्चा की जाती है, लेकिन इसमें जो इन्फ्रास्ट्रक्चर की तबाही होती है, वो भी अनुमान से ज्यादा होती है। इसलिए हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐसा होना चाहिए, जो आपदा भी झेल सके। जिन क्षेत्रों में आपदा का खतरा ज्यादा रहता है, वहां पीएम आवास योजना के तहत बन रहे घरों में भी इसका ख्याल रखा जाता है। उत्तराखंड में जो घर बन रहे हैं उनमें यह ख्याल रखा जाता है। आपात स्थिति में ये एक्सप्रेस-वे विमान उतरने के काम आ सकें, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। यही नया भारत है और नए भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर है।

भारत आपदा की घड़ी में सबके साथ खड़ा है: मोदी
उन्होंने कहा कि भारत की इस पहल में ब्रिटेन हमारा प्रमुख साथी बना है। आज दुनिया के 35 देश इससे जुड़ चुके हैं। दुनिया की सेनाओं के बीच हमने सैन्य अभ्यास काफी देखे हैं। लेकिन भारत ने पहली बार आपदा प्रबंधन के लिए सैन्य अभ्यास का प्रावधान किया है। हमने कई देशों में आपदा प्रबंधन में सेवाएं दी हैं। जब नेपाल में भूकंप आया, तो भारत ने मित्र के तौर पर मदद में जरा भी देरी नहीं की। आपदा प्रबंधन में हमारा अनुभव सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए काम किया है।

कांग्रेस का बड़ा आरोप – भाजपाई लुंड्रा क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना चाह रहे…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कुंदीकला मामले को लेकर भाजपा के रुख पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने कहा है कि लुंड्रा क्षेत्र में विकास की जरूरत है धार्मिक उन्माद की नहीं। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का पखवाड़े भर बाद जब मामला शांत हो गया तब गांव का दौरा कर न्याय यात्रा निकालने की बात कहे जाने पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष न्याय यात्रा किसके साथ निकालेंगे। ग्रामीण तो उनके साथ ही नहीं हैं। इतने बड़े राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष होते हुए उन्हें इस बात को समझना चाहिए। सरगुजा शांति का टापू है, ऐसे स्थान पर आपसी मारपीट की घटना को धार्मिक रंग देकर भाजपा यहां की शांति को भंग करना चाहती है, जिन गांव में लोगों को जाकर भाजपा के लोग भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, राजनीतिक व धार्मिक रंग दे रहे हैं, यह वही गांव है जहां सर्वाधिक खेती होती है और किसान उन्नत तकनीक से खेती कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मामले में पुलिस व प्रशासन ने बड़ी संजीदगी के साथ काम किया और नामजद छह आरोपितों को ही नहीं बल्कि मामले में शामिल 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अेसे में पुलिस की कार्रवाई पर कैसे संदेह किया जा सकता है। कांग्रेस के नेताओं ने आज यहां राजीव भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता लेकर कुंदी कला मामले पर अपना बयान दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में लुंड्रा विधायक व छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. प्रीतम राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डा. जेपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा, काग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष इस्लाम खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विनय शर्मा बंटी, कांग्रेस के जिला महामंत्री सैयद अख्तर हुसैन, जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा,अशफाक अली, अनूप मेहता, नरेंद्र विश्वकर्मा शामिल हुए।

लुंड्रा विधायक डा. प्रीतम राम ने कहा कि दो पक्षों का आपसी विवाद पिकनिक से शुरू हुआ और उसमें स्वजन शामिल हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। अब भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं बचा तो लुंड्रा क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने के प्रयास में लग गए हैं। भाजपा के लोग यहां का माहौल बिगाड़ रहे हैं। भाजपाइयों के इस करतूत को कोई स्वीकार नहीं करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित जो लोग गांव पहुंचे इन लोगों से कोई ग्रामीण बात करना नहीं चाहा, क्योंकि ग्रामीणों को मालूम था कि कानून ने अपना काम किया है। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम भाजपा ने शुरू से किया है। जो गलत किया है उसे सजा मिलेगी। इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं है। इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी गंभीरता से लिया और प्रशासन के अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा के पखवाड़े भर बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कुंदी कला जाना समझ से परे है। उनका छत्तीसगढ़ को जम्मू कश्मीर की तरह बनाने की बात कहना छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है। सरगुजा में कभी विद्वेष की भावना आपस में नहीं थी। यह जिला सद्भावना के लिए जाना जाता है। विपक्ष को नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक विषयों को उठाना चाहिए। वर्ग विशेष को बचाने का आरोप भाजपाई लगा रहे हैं जबकि ऐसा है ही नहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा पटखनी खा रही हैं। इसी का खींझ कुंदीकला के मामले को लेकर उतारने का प्रयास कर रही है। लुंड्रा को विकास की जरूरत है, धार्मिक उन्माद कि नहीं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डा. जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में अजमानती धाराएं पहले दिन से ही आरोपितों पर लगी है। अब मामला न्यायालय में चल रहा है। छह लोगों पर अपराध दर्ज था पर 13 की गिरफ्तारी हुई है, ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर संदेह करना ही गलत है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि मीडिया ने इस मामले को बहुत ही अच्छे ढंग से लोगों के सामने रखा। मीडिया के कारण ही मामला पानी की तरह साफ सामने आया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इतनी बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं पर उनकी बातें बहुत हल्की हैं। वह लोगों को क्यों भटकाने पर आमादा हैं समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी ने घटना को अंजाम दिया है इसे लोगों को क्यों नहीं बताते। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि कुंदीकला गांव में पूरी तरह शांति है। अब तो उस गांव में इस मामले की कोई चर्चा भी नहीं करता। ऐसे समय में भाजपाई वहां जाकर अशांति का माहौल क्यों बना रहे हैं।

पेड़ से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत,एक की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र
कांकेर
कांकेर में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धमतरी के मिशनरी अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर पेड़ से जा टकराई। मृतकों में पूर्व जनपद अध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। हादसा बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बेलगाल गांव निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष सोन सिंह पवार का बेटा हेमलाल पवार (23), मनेश पवार (23) और प्रतापपुर निवासी राहुल बघेल (22) तीनों एक ही बाइक पर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार देर रात बांदे बस्ती जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे वे कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी पहले पखांजूर-बांधे मार्ग, बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई।
हादसा होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस पहुंची तो हेमलाल पवार की मौत हो चुकी थी। वहीं बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख धमतरी रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में धमतरी से करीब 10 किमी पहले ही राहुल बघेल ने भी दम तोड़ दिया। मनेश पवार का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

अग्नि को साक्षी मानकर हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प,,वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज..

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा में एक व्यापारी पर धार्मिक उन्माद भड़काने का आरोप लगा है। व्यापारी हिंदू संगठन से भी जुड़ा हुआ है। आरोप है कि व्यापारी ने लोगों को एकत्र कर हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों में काम देने की शपथ दिलाई है। इसके लिए बाकायदा अग्नि को साक्षी मानकर शपथ ली गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में व्यापारी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वीडियो ट्विटर पर शनिवार को पोस्ट किया गया। रात में बनाए गए इस वीडियो में कुछ लोग आग जलाकर गोला बनाए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति स्पीकर के माध्यम से बाकी लोगों को भारत को कट्‌टर हिंदू राष्ट्र बनाने, हिंदुओं को हर तरह से सामाजिक, आर्थिक मदद करने और उनको ही काम देने की शपथ दिला रहा था। वीडियो के अंत में लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भी दिखाई दे रहे थे।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का था। यहां रहने वाला व्यापारी प्रमोद अग्रवाल, हिंदू संगठन हिंदू सुरक्षा सेना से जुड़ा हुआ है। उसने और अन्य लोगों ने एकत्रित होकर धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली भाषा शैली का प्रयोग किया है। थाना कोतवाली में आरोपी प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!