हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद पूरे विश्व की भारत के प्रति अवधारणा बदली है, आज पूरा विश्व भारत को एक सशक्त भारत के रूप में देखना चाहता है। विश्व की हमारे देश के प्रति बदली हुई अवधारणा को लेकर हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को आज भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, करता राम गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, अरुण सिंह, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, रमेश जयसवाल, अजय प्रताप सिंह, विश्व विजय तोमर , अभिषेक शर्मा, सर्वेश तिवारी, रवि जैसवाल, छोटू थामस सोनू तिग्गा, अनुराधा गोस्वामी, अवधेश सोनकर, दीपक तोमर, आनंद राज सोनी, मनीष बारी, शोलु सिंह, रवि उरांव, अंकित तिरकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शराब दुकानों के करीब अब नही चलेंगे अघोषित चखना सेंटर, प्रशासन ने की सख्ती, हटाये गए दुकान…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा के शराब दुकानों के किनारे चल रहे अवैध अघोषित चखना सेंटरों पर प्रशासन ने नकेल कसने का जिम्मा अब जिला प्रशासन ने उठा लिया है, आज देर शाम जब सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा खैरबार धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के लिए निकले तो रास्ते में गाड़ाघाट शराब दुकान के पास अघोषित रूप से चल रहे चखना सैंटरो में कुछ शराबियों पर उनकी नजर पड़ी शराबियों द्वारा अवैध रूप से चल रहे चखना सेंटरों में बैठकर शराब सेवन किया जा रहा था इसे देखते ही सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदार किशोर वर्मा को शराब दुकान के पास स्थित अघोषित चखना सेंटरो और ठेलों को वहाँ से त्वरित रूप से हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद नायब तहसीलदार एवं प्रशासनिक टीम द्वारा गाड़ाघाट स्थित मदिरा दुकान के पास स्थित अघोषित सेंटरों को हटा दिया गया है साथ ही वहां पर चखना सेंटर चलाने वालों को हिदायत भी दी गई है कि अब वह दोबारा ऐसा करते हुए पाए जाएंगे तो उन पर फाइन के साथ साथ अपराध दर्ज कर उचित कार्यवाही भी की जाएगी
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए “फाइव डे वर्किंग” अधिसूचना जारी…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा के तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है।

साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में 3 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बनाया गया रूट प्लान..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं वीआईपी एवं सामान्य वाहन चालकों के बीच सुगम सुचारू व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा रूट मैप तैयार किया गया है जिसके तहत कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी , वीआईपी एवं सामान्य नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार है।
01. बलोदा बाजार, महासमुंद सरायपाली-बसना, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर रिंग रोड नंबर 1 से टाटीबंध चैक होकर महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल प्रवेश करेंगे।
02. दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर टाटीबंध चैक से महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट के भीतर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क है पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
रायपुर शहर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक जी.ई. रोड से होते हुए आश्रम तिराहा होकर निर्धारित एनआईटी पार्किंग स्थल एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
03. शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित गोरे हॉस्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
वीवीआइपी एवं वीआईपी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी एवं वीआईपी गणों का वाहन रिंग रोड नंबर 1 से होकर रायपुरा चैक, ओवरब्रिज से यू-टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चैक-रोहणीपुरम हॉस्टल चैक से साइंस कॉलेज ग्राउंड में प्रवेश कर ऑडिटोरियम एवं प्रैक्टिस हॉकी ग्राउंड के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे।
अम्बिकापुर : जीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज टीम ने दी कारोबारी ऋषि सिंह के घर एवं ऑफिस में दबिश….12 सदस्यीय टीम कर रही जांच…
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : अम्बिकापुर के भट्टी रोड स्थित व्यवसायी ऋषि सिंह उर्फ टीनू के घर जीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज टीम ने दबिश दी। जीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट के 12 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने रायपुर से अंबिकापुर पहुंची है। टीम ने व्यवसायी के घर के अलावा अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सेंट्रल एक्साइज की टीम जीएसटी संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों द्वारा मीडिया को किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी द्वारा जीएसटी का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज विभाग को मिली थी, जिसके बाद सेंट्रल टीम ने मंगलवार को व्यवसायी के घर सहित अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे है।
चीफ इंजीनियर व जिला समन्वयक पीएचई को शोकाज नोटिस जारी,,कलेक्टर ने दिए परफॉर्मेंस सुधारने के निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के जलजीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गए।
कलेक्टर श्री झा ने कहा कि सभी शासकीय विभागों में जलजीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति के लिए कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओवर आल छत्तीसगढ़ में 27 वे पायदान में दिख रहा है। क्या हम अन्य जिलों से इतना पिछड़े हुए हैं। कलेक्टर ने धीमी प्रगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्कूल, आंगनबाड़ी, हेल्थसेन्टर, आश्रम शाला तथा अन्य शासकीय भवनों में रनिंग वाटर की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिये। सभी ब्लॉक में ऑनलाइन एन्ट्री का कार्य पूर्ण करें। प्रतिदिन की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें। कुछ लोगों के सैलरी की तकनीकी दिक्कत को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह तथा पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज संसद में प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन है। बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। श्री बघेल ने कहा कि बजट को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि किसानों को, मजदूरों को कुछ मिलेगा, लेकिन इसमें कुछ नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में कोई बात नहीं कही गई है। पुराने बजट में जिन विषयों को शामिल किया गया था, उनके बारे में कोई प्रावधान नहीं है। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी, वो भी पूरा नहीं हो रहा है। यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन बजट है। जिसमें न नौजवानों के लिए कुछ है, न बेरोजगारों के लिए, न महिलाओं के लिए और न किसानों के लिए कुछ है।
उन्होंने कहा कि बजट में भारत की सबसे बड़े ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, कृषि एवं किसान, बेरोजगार एवं गरीब, महिलाएं एवं युवा तथा मध्यम वर्ग व सामान्य जन के लिए किसी भी प्रकार की राहत अथवा उनकी आजीविका एवं आय बढ़ाने के बारे में कोई ठोस प्रावधान, कार्ययोजना अथवा इच्छाशक्ति नहीं दिखाई देती। बजट से किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का केन्द्र सरकार का वादा खोखला साबित हुआ है।
भूपेश बघेल की कैबिनेट बैठक संपन्न लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :-
1.अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूखण्ड आरक्षित किए जाएंगे जो कि भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा एक प्रतिशत भू-भाटक की दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
2. राज्य में धान उपार्जन हेतु बड़ी मात्रा में जूट बैग की आवश्यकता को देखते हुए राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत ‘‘जूट बैग निर्माण प्रोजेक्ट‘‘ हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया। 3. छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद, मेगा एवं अल्ट्रा मेगा उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत ‘‘इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं लीथियम आयन बैटरीज क्षेत्र‘‘ हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया।
4. कौशल्या मातृत्व योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र हितग्राहियों को द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर 5 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करने हेतु पात्र हितग्राहियों का निर्धारण एवं योजना क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान की गई।
5. छत्तीसगढ़ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी एवं रागी का प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से क्रय करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि – पांचवी अनुसूची के तहत बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में उद्भूत रिक्तियों पर भर्ती हेतु उक्त संभाग के मात्र स्थानीय निवासी ही पात्र होंगे, जो कि दिनांक 31 दिसंबर 2023 की कालावधि के लिए निरंतर प्रवृत्त रहेगा।
6. नगर निगम और उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों की गाईड लाईन दरों में 30 प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत की छूट में वृद्धि करते हुए 40 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह उल्लेखित क्षेत्र में पंजीयन शुल्क की दर 4 प्रतिशत की दर में वृद्धि करते हुए 5 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया। यह छूट और वृद्धि विभागीय अधिसूचना जारी होने की तिथि से 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी।
7. छत्तीसगढ़ राज्य की युवा शक्ति को संगठित करने एवं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के राज्यांश राशि 762.81 करोड़ रूपए ऋण के माध्यम से शासकीय गारंटी के रूपए छत्तीसगढ़ रूरल हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अनुमति प्रदान की गई।
8. छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अध्यादेश-2022 एवं छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण नियम-2002 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
9. छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम-2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में निजी क्षेत्र में स्थित वृक्षों की कटाई एवं परिवहन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा के आधार पर 32 प्रकार के वृक्षों के काष्ठ एवं जलाऊ को परिवहन अनुज्ञा पत्र की अनिवार्यता से मुक्त किया गया। इसके साथ ही किसी व्यक्ति के स्वयं के स्वामित्व के बांस की समस्त प्रजातियों को अब 9 जिलों के स्थान पर छ.ग. राज्य के समस्त जिलों में परिवहन की अनुज्ञा पत्र की अनिवार्यता से मुक्त किया गया।
10. वाणिज्यिक कर विभाग में उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक और रिकार्ड कीपर को उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति हेतु एक जनवरी 2022 की आगामी पदोन्नति में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया।
11. वाणिज्यिक कर विभाग अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण फीस की सारणी में पुनरीक्षण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन तथा राजीव युवा मितान क्लब योजना के वित्तीय पोषण के लिए उपकर राशि लिए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत रिक्त भूमि के तथा कृषि के प्रयोजन भूमि के अंतरण पर जो विक्रय, दान के रूप में या 30 वर्ष या उससे अधिक अवधि के पट्टे के रूप में या भोग बंधक के रूप में ली जाए, उपकर की राशि भारित होगी।
12. स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत गठित विशेष प्रयोजन यान (एसपीव्ही) रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संरचना में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत विशेष प्रयोजन यान के संचालक मण्डल में संबंधित आयुक्त नगर पालिक निगम को संचालक के रूप में रखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में प्रबंध संचालक सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद में पदस्थापना सामान्य प्रशासन विभाग से करने का निर्णय लिया गया।
13. छत्तीसगढ़ राज्य में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में निजी क्षेत्र में वृक्षों की कटाई हेतु पूर्व नियमों के संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
भारत का बजट 2022 बेहतर भविष्य का ब्लूप्रिंट है – अखिलेश सोनी..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारत का आम बजट 2022 को बेहतर भारत का ब्लूप्रिंट की संज्ञा देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रेदश अध्यक्ष अखिलेख सोनी ने कहा कि यह बजट आत्म निर्भर भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा सभी वर्गों का विकास के लिए समर्पित है। यह बजट अगले कई दशकों के लिए यह बुनियाद को मजबुती प्रदान करता रहेगा। इतनी बड़ी आपदा के बीच अर्थव्यवस्था को मजबुती, अनेक नये अवसर, अधिकत्तम निवेश, विकास और नौकरियों की नई सम्भावनाओं से भरा हुआ यह बजट है। पीएम आवास योजना के लिए 40 हजार करोड़ से ले कर किसान हित में एमएसपी के तहत किसानों के खाते में सीधे भुगतान जैसे अनेक प्रावधान वाले बजट का हम स्वागत करते हैं और ऐसे उत्तम बजट के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं वितमंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
शासन से मिले पशु क्रय–विक्रय लाइसेंस की आड़ में गौ तस्करी कर रहे गौ तस्कर, गौ रक्षक मनोज पाण्डेय ने लाइसेंस रद्द करने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सुरजपुर पशुओं के क्रय एवं विक्रय करने हेतु विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने लाइसेंस आवंटित किया है जिससे पशु तस्करी में नया मोड़ आ गया है क्योंकि कलेक्टरों के इस लाइसेंस का पशु तस्कर ढंग से उपयोग कर रहे हैं, एक और जहां गौ रक्षक जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं अपनी जान की बाजी लगाकर पशु तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं वही पशु के क्रय विक्रय के लिए लाइसेंस देना पशु तस्करी को हरी झंडी देने के समान है, लाइसेंस गौ रक्षकों की कड़ी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है।
चन्दौरा में दिनांक 30/01/2022 को सरगुजा कलेक्टर के लायसेंस समेत तस्करों द्वारा वाहन का प्रयोग करते हुए गौ तस्करों पर कार्यवाही कराई गयी।
लाइसेंस मिलते ही पशु तस्करों में तस्करी को लेकर एक नया आयाम आ चुका है क्योंकि यह तस्कर अब लाइसेंस धारी हो चुके हैं जिन्हें कानूनन रोकना संभव नहीं है, क्योंकि पशु तस्कर लाइसेंस के दम पर अब खुलेआम तस्करी करने को आमादा है और आए दिन गौ रक्षक अपनी जान पर खेलकर पशु तस्करी को रोकने हेतु प्रयास करते रहते हैं बावजूद इसके पशु तस्करों को लाइसेंस दिया जाना या पशुओं के क्रय विक्रय के लिए लाइसेंस दिया जाना गलत है क्योंकि इस लाइसेंस का प्रयोग सही तरीके से करने वाले से ज्यादा पशु तस्करी में प्रयोग करने वाले ज्यादा है। यह मामला कहीं ना कहीं गौ रक्षक को के मनोबल को प्रभावित करने का काम कर रही है क्योंकि गौ रक्षक बिना किसी वेतन या सैलरी के निस्वार्थ भाव से बेजुबान गोवंश की हत्या का विरोध करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं।
गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लाइसेंस रद्द करने की मांग उचित कार्यवाही ना होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी। सरगुजा अबिकापुर, सूरजपुर व कोरिया जिला अंबिकापुर साथ ही अन्य समस्त जिले के कलेक्टरों द्वारा गौ वंश की क्रय-विक्रय किये जाने का लायसेंस कलेक्टर सरगुजा अंबिकापुर, सूरजपुर व कोरिया व अन्य समस्त जिले के द्वारा जारी किया गया है। जिसका दूरुपयोग कर गौ-तस्कर छः ग सरकार की महत्वाकांछी योजना नरवा-गरूवा-घूरूवा योजना को विफल करते हुए प्रतिदिन गौ वंशो को क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर अन्य प्रदेशों में विक्रय कर उन्हें स्लाटर हाऊस भेज कर उनकी हत्या कराई जा रही है। जिससे असमय गौ वंशो की मार्मिक हत्या गौ तस्करी के माध्यम से किये जाने की वजह से हिन्दु समाज आहत है। उक्त यह लायसेंसों को तत्काल प्रभाव से छ0ग0 प्रदेश में निरस्त करावे तथा उक्त गौ वंशों की तस्करी और गौ वंशों की हत्या होने से समस्त बहुसंख्यक हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हो रही है, और समाज में आक्रोश का वातावरण व्याप्त है। जिसके विरोध में इस घटनाक्रम को बन्द कराने हेतु एक बहुसंख्यक समाज आन्दोलन की तैयारी में है। ऐसी स्थिती में उक्त बातों का संज्ञान नहीं लेने व कार्यवाही नहीं करने के स्थिती में समस्त जिलाओ में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए समस्त हिन्दू संगठन गौ सेवकों द्वारा क्रमिक आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। तत्कालिक घटना जिला- सूरजपुर थाना चन्दौरा में दिनांक 30/01/2022 को सरगुजा कलेक्टर के लायसेंस समेत तस्करों द्वारा वाहन का प्रयोग करते हुए गौ तस्करों पर कार्यवाही कराई गयी। हमारे समाज व संगठन की तरफ से अनुरोध है कि गौ तस्करी करने वाले लोगों के लायसेंस को रदद करें एवं रोक लगाया जाय।

कल से स्कूल खोलने जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कोरोना के मामले कम होने के बाद अब एक बार फिर स्कूलों को खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोरोना गाइडलाइन के साथ प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को संचालित किया जा रहा है। इसी बीच अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्कूलों को कल से खोला जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

नव पदस्थ कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेंद्र ने किया पदभार ग्रहण..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा संभाग के नव पदस्थ कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेंद्र ने सोमवार 31 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह में कमिश्नर कार्यालय में सरगुजा कमिश्नर का पदभार विधिवत ग्रहण किया। 2003 बैच के आईएएस अधिकारी श्री चुरेन्द्र इससे पूर्व बस्तर कमिश्नर के पद पर पदस्थ थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, निगम आयुक्त श्री विजय दयाराम के., उपायुक्त सुश्री संतन देवी जांगड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री टीसी अग्रवाल, संभागीय सेनानी श्री राजेश पांडेय, जिला सेनानी श्री एसके कठौतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गौ रक्षकों के भरोसे बच रही पशुओं की जान… पुलिस निकम्मी या दे रही तस्करों का साथ..??
हिंद स्वराष्ट्र वाड्रफनगर : बड़े शर्म की बात है कि हर बार की तरह इस बार भी पुलिस प्रशासन का कार्य आम जनता तथा गौ सेवा संगठन के गौ रक्षक कर रहे हैं। निकम्मी पुलिस तस्करी को रोक पाने में असफल हो रहे हैं या फिर तस्करी को समर्थन देते हैं? भाजपा युवामोर्चा मंडल महामंत्री कमलेश मार्को के नेतृत्व में मिली सूचना के तहत शनिवार की रात्रि 3 बजे गौ संगठन के कार्यकर्ता प्रियम दुबे, प्रिंस जायसवाल, विकास श्रीवास और आशीष दुबे द्वारा दबिस देकर पुनः एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें 26 नग मवेशी लोड थे जिन्हे उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। गौ रक्षको के मौके पर पहुंचते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर गाड़ी को पकड़ कर नजदीकी चौकी प्रभारी को सूचना दी गई।सूचना के पश्चात चौकी प्रभारी और उनकी टीम आकर गाड़ी को अपने सुपुर्द ले लिए और पूरे मवेशियों को चंदौरा थाना पहुंचाया गया।
सोचने की बात यह है कि ये गाड़ी लगातार महीने में 4 से 5 बार धड़ले से अवैध पशु तस्करी कर रहे हैं और अम्बिकापुर से रेवटी तक सारे थांने चौकी पार करते हुवे आते है। ऐसे में क्या प्रशासन सोते रहती है या फिर वह भी इस अवैध कार्य मे संलिप्त है। बारम बार केवल आम जनता और गौ रक्षक ही तस्करो को पकड़ते है प्रशासन के द्वारा आजतक एक बार भी इन तस्करो को नही पकड़ा गया। इस प्रकार प्रशासन की लापरवाही से बड़े तादाद पर तस्करी को अंजाम दिया जाता है और थाना चौकी चैन की नींद सो रहे होते है शर्म आनी चाइये ऐसे पुलिस के अधिकारियों को जिनके निकम्मेपन के कारण पशु तस्करों के हौशले दिन पर दिन और बुलंद होते जा रहे हैं।
5 सूत्री मांग को लेकर भाजपा ने किया सोसायटियों में धरना प्रदर्शन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला भाजपा सरगुजा द्वारा 5 सूत्री मांग को लेकर आज जिले के 46 धान खरीदी केंद्रों व सोसायटियों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । खैरबार, नमनाकला, करजी, दरिमा, नवानगर, रघुनाथपुर सोसायटियों सहित अन्य धान खरीदी केन्द्रों में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछडा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल, विकास पांडेय, संतोष दास, रूपेश दुबे, जन्मेजय मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा सहित जिले के भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.. इस अवसर पर सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के पास किसानों के लिए न कोई ठोस नीति है न नीयत है.. भूपेश सरकार प्रदेश के किसानों के साथ कभी गिरदावरी, कभी खाद कभी बारदाने के नाम पर लगातार छल कर रही है.. बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों को कोई राहत नहीं दे रही है।
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार व एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें किसानों के हित में भाजपा सरगुजा द्वारा धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाने, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय ओला वृष्टि एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाने, तथा पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दिए जाने की मांग की गई।
विनोद राय,विनोद दुबे,चंद्रदेव पाण्डेय तीनो हैं भाई इसी लिए नही हो रही हैं बाल मजदूरी कराने वाले शिक्षक पर कार्यवाही। देखें वीडियो में बच्चों ने क्या कहा
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रशान्त पाण्डेय सूरजपुर जिले में एक मामला सामने आया था जिसमे वीडियो के माध्यम से स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि कुछ बच्चे सरकारी यूनिफार्म पहने खेतों में काम कर रहे थे जब उन बच्चों से वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पूछा कि तुम लोग यहां पर क्या कर रहे हो तो इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि वह सर का मटर लगा रहे हैं और सुंदरगंज स्कूल से आकर के लगा रहे हैं और टीचर का नाम भी बच्चों ने बताया जोकि चंद्रदेव पाण्डेय है, जिसकी जानकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद दुबे जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर विनोद राय को दी गई लेकिन विनोद राय और विनोद दुबे जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्तियों के संबंध उनके कर्तव्य निष्ठा के सामने हावी हो रहे हैं हम ऐसा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि चंद्रदेव पाण्डेय और इन दोनों अधिकारियों का बहुत ही गहरा संबंध है, तीनों आपस में भाई भाई लगते हैं जिसके चलते बाल मजदूरी कराने वाली शिक्षाक चंद्रदेव पाण्डेय पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है, आखिर जिला स्तर के अधिकारियों ने भी दिखा दिया है की फर्ज पे भारी रितेदारी। इस मामले में बच्चों का बयान जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय को व्हाट्सएप के द्वारा भेजा गया है जिसे देखने के बाबजूद इसके की दोषी शिक्षक(मुंहबोले भाई) पर कुछ कार्यवाही करने के मामले को लीपापोती करने में लगे हुए हैं।

आखिर लीपापोती की भी एक हद होती है।
हर जगह हम लीपापोती की मामले देखते और सुनते रहते हैं लेकिन ऐसे मामलों में जब पूर्णता खुलासा हो जाता हैं तब लीपापोती एक्सपर्ट बने अधिकारियों को भी कार्यवाही करने के लिए आगे आना पड़ता है लेकिन शिक्षा विभाग कि इन अधिकारियों ने लीपापोती की हदें पार कर डाली है, और अपने मुंह बोले भाई को बचाने के लिए कानून की नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं आखिरकार भाईचारा दिखाने के लिए क्या इन्हें सरकारी विभाग भी मिला है जिसके दम पर विनोद राय अपने मुंह बोले भाई को दोषमुक्त करने के लिए लगे हुए हैं किसी का भाई हो क्या किसी का पिता हो यदि कोई गलत करता हो तो उसे विधिवत सजा मिलनी चाहिए इस पर रिश्ते नाते सगे संबंधी होने की बात कह कर उन्हें दोषमुक्त करना या फिर इस मामले में वाइपर लेकर लीपापोती करना वह भी एक वरिष्ठ पद पर बैठे अधिकारी के द्वारा कहां तक सही है यह सोचने का विषय है।
बच्चों ने बताया मध्यनभोजन के बाद चंद्रदेव पाण्डेय ले गया था अपने खेत।
जब हम इस मामले में बच्चों से मिले तो उसने बताया कि दोषी शिक्षक ने मध्यान भोजन के बाद उन्हें अपने घर आकर मटर लगाने की बात कही थी जिस पर बच्चे उसके खेतों में काम कर रहे थे जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है आगे बच्चे ने बताया कि शिक्षक चंद्रदेव पाण्डेय ने बच्चों से अपने खेत में ले जाकर के बाल मजदूरी कराई तथा उनसे मटर की फसल भी लगवाई इस बात को स्वयं बच्चों ने स्पष्ट भी किया है।
कार्रवाई करने के नाम पर हो रहा है अधिकारियों के पेट में दर्द।
इतना सब कुछ सामने आने के बावजूद अधिकारी लीपापोती करने में लगे हैं और अपने भाई को बचाने में लगे हुए हैं यह बेहद शर्मनाक घटना है क्या रिश्तेदारी अपने फर्ज से बढ़कर है और क्या अब ना कोई संबंधी गलत करें तो उसे छोड़ देना चाहिए और यदि उसे छोड़ देना चाहिए तो बाकी लोगों पर भी कोई कार्यवाही नहीं करनी चाहिए जिनकी कोई शिकायत हो या जिनकी किसी अनुचित मामले की जानकारी मिली हो ऐसे में सवाल उठता है की जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद दुबे अपना भाईचारा छोड़कर दोषी शिक्षक चंद्रदेव के खिलाफ कोई कार्यवाही करते हैं या फिर इस मामले को भाईचारा के नाते रफा-दफा कर देते हैं।
खबर का असर सोनपुर खरीद केंद्र ने खरीदी किसान श्री हरिनारायण साहू की 83.20 क्विंटल धान..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सोनपुर ख़रीदी केंद्र के ग्राम जूर में एक कृषक हरिनारायण साहू का किसान रकबा समर्पण त्रुटिवश हो जाने के कारण उनका धान विक्रय नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद किसान द्वारा खरीदी केंद्र से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दिया गया जिसके बावजूद पीड़ित किसान को कोई मदद नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद किसान हरिनारायण साहू ट्रैक्टर और पिकअप में 50 क्विंटल धान भरकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गया और एसडीएम से धान को खरीदने की मिन्नते करने लगा जिसकी खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित किसान का आवेदन लेकर एनआईसी रायपुर में सुधार के लिये पत्र जारी करते हुए समन्वय किया गया और 27 जनवरी को एनआईसी स्तर से सुधार होते ही सोनपुर समिति द्वारा किसान हरिनारायण साहू का 83.20 क्विन्टल का टोकन अगले दिन ख़रीदी के लिए काट दिया गया। जिसके बाद कृषक अपना 83.20 क्विन्टल धान सोनपुर खरीदी केंद्र में बेच पाया।
दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के खड़गांव चौकी क्षेत्र में शाम करीब 6:30 बजे अम्बिकापुर-प्रतापपुर मुख्यमार्ग पर धरमपुर से पहले बाइक सवार दो युवकों की लाश मिली पास ही बाइक क्रमांक CG14/MK/8763 क्षतिग्रस्त हालात में गिरी हुई थी। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा खड़गांव पुलिस को दी गयी। सूचना पर खड़गांव चौकी प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस स्टॉफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद सड़क पर पड़े दोनों युवकों के शव को सड़क किनारे करवाया गया। इसके पश्चात बाइक नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता साजी की गई जिसमे बाइक केरता भगतपारा का होना पाया गया। जिसके बाद हादसे की सूचना केरता भगतपारा में दी गयी। जिसके बाद मृतकों की पहचान कमल पिता मोहरलाल व भारत आयाम पिता साधन गोंड के रूप में हुई। मृतकों के परिजनो को मामले की सूचना दे दी गई हैं। फ़िलहाल घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। आशंका जताई जा रही है की केरता में शुगर फैक्ट्री है। जहां प्रतिदिन कई ट्रैक्टर गन्ना लेकर आते है हो सकता हैं इसी दौरान बाइक सवार पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए होंगे।
5 सूत्री मांग को लेकर 31 जनवरी को सभी धान खरीदी केंद्रों में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला भाजपा सरगुजा द्वारा 5 सूत्री मांग को लेकर 31 जनवरी को जिला के सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के बताया कि इस धरना प्रदर्शन में जिला में निवासरत प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सांसद विधायक पूर्व विधायक मंत्री भी किसी एक सोसाइटी के आंदोलन में शामिल होंगे एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार/ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के पास किसानों के भलाई के लिए कोई ठोस नीति नहीं है यहां के किसानों के साथ लगातार छलावा किया जा रहा है , बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन कांग्रेस सरकार इसकी भरपाई करने के स्थान पर किसान विरोधी कार्य को अंजाम दे रही है।
किसानों के हित में भाजपा सरगुजा द्वारा धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाने, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाने, पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दिए जाने, ये सभी पांच प्रमुख मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दिया।
बच्चों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने 1 फरवरी से स्कूल खोलने का लिया निर्णय…
हिंद स्वराष्ट्र राजनांदगांव : कोरोना के घटते मामले को देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा बच्चो के पढ़ाई को मद्देनजर रखते हुए स्कूल दुबारा खोलने का निर्णय लिया हैं।राजनांदगांव जिला प्रशासन ने 10वीं-12वीं के बच्चों के लिए 50 प्रतिशत के साथ स्कूल खोलने का आदेश जारी किया है.

नकली नोट 4 सालों तक बैंक में होते रहे ज़मा, ना मशीन पकड़ सकी ना कर्मचारी,अब मामला पहुँचा थाने..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में 4 सालों तक बैंक में अज्ञात आरोपियों द्वारा जाली नोट ज़मा करने का मामला दर्ज किया गया है।आपको बता दे कि एक्सीस बैंक लिमी. करेंसी चेस्ट ब्लाक पचपेडी नाका से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489बी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2021 तक कुल 52 बार अज्ञात आरोपी द्वारा 5,60,560 रुपये के कूटरचित नोट बैंक में ज़मा करवाए गए है जिसमे 2000,500,200,100,50,10 रुपए के नोट शामिल है। फिलहाल पुलिस टीम अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।
क्या है IPC 489 बी
जो कोई किसी कूटरचित या कूटकृत करेंसी नोट या बैंक नोट को, यह जानते हुए, या विश्वास करने का कारण रखते हुए कि वह कूटरचित या कूटकृत है, किसी अन्य व्यक्ति को बेचेगा या उससे खरीदेगा या प्राप्त करेगा या अन्यथा उसका दुर्व्यापार करेगा या असली के रुप में उसे उपयोग में लाएगा, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा।