Home Blog Page 183

जिले में सोमवार से पुनः संचालित होंगे 6 से 12 तक की ऑफ़लाइन कक्षाएं..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में कोविड संक्रमण की दर कम होते ही कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सोमवार 14 फरवरी से जिले में संचालित समस्त शालाओं  के 6 से 12 तक की कक्षाएं पुनः ऑफलाइन संचालित करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे ने आदेश जारी कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यों को जिले में संचालित कक्षा 6 वीं से 12वीं तक की समस्त शालाओं को 14 फरवरी 2022 से कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड़ में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कक्षा पहली से पांचवी तक की शालाओं के ऑफलाइन मोड़ पर संचालन के लिए पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि जिले में कोविड-19 एवं इसके नए वेरियंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण दर के कारण जिले के समस्त शालाओं का संचालन विगत 10 जनवरी से पूर्णतः बंद थे। इससे  केवल ऑनलाइन मोड़ में ही कक्षा संचालित हो रही थी।

दो टुकड़े में मिली नवजात बच्ची के मामले में माता ही निकली कुमाता,,जमीन में पटक कर की थी हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : मां के नाम पर कलंक एक महिला ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपनी ही 3 दिन की बच्ची की हत्या कर दी। 6 बच्चियों की मां ने अपने 7वी संतान की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी ताकि 3 वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर जा चुके उसके पति को इस बात का पता न चल जाए। महिला का अपने ही मोहल्ले के एक युवक के साथ अवैध संबंध था जिससे उसे यह बच्ची हुई थी लेकिन लोक लाज के डर से माता कुमाता बन गई और जिस बच्ची को उसने 9 महीने अपनी कोख में रखा उस बच्ची को जन्म के 3 दिन बाद ही मार डाला और शव को घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। महिला के सच को छिपाने की बहुत कोशिश की लेकिन सच इतना बड़ा था की उसकी लाख कोशिश करने के बावजूद सच निकलकर बाहर आ गया। दरअसल देवरीडीह में रहने वाली गुड्डी विश्वकर्मा ने बुधवार सुबह अपने घर के आंगन में एक मासूम बच्ची का शव देखा। बच्ची का शव 2 टुकड़ों में मिला था। उसका धड़ सिर से अलग हो गया था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि शव को कुत्तों ने नोचा होगा और शव को आंगन में लाकर फेंक दिया होगा। पुलिस ने जांच शुरू की और आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि गांव की ही 46 वर्षीय राधिका यादव नाम की महिला गर्भवती थी। इस पर पुलिस ने राधिका को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपने संबंधों की कहानी बयां कर दी। उसने बताया कि 5 फरवरी को उसकी बच्ची पैदा हुई जिसे उसने पहले 3 दिन तक अपने पास रखा। फिर बच्ची को 8 फरवरी की देर रात को जमीन पर पटक कर मार डाला। पुलिस ने हत्यारिन मां को न्यायालय में पेश कर दिया हैं जहां से इस कुमाता को जेल भेज दिया गया हैं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा श्री श्री हरिनाम संकीर्तन, 15 से 18 फरवरी तक होगा आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र भगवानपुर में लगातार 8 वर्षों से होते चले आ रहे श्री श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से होने जा रहा है, इस आयोजन की तैयारियां काफी जोरों शोरों से हो रही है। 3 दिनों तक होने वाले अखंड श्री श्री हरि नाम सकीर्तन में क्षेत्रीय एवं बाहर से आए कलाकार संकीर्तन की रौनक बढ़ाएंगे। यह आयोजन सभी वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

24 घंटे अखंड रहने वाले संकृतन में लगता है लोगो का तांता

तीन दिनों तक अखंड होने वाले इस संकृतन में लोग भारी मात्रा में आकर संकृतन का आनंद उठाते हैं,साथ ही इस अवसर पे लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन और रहनें के रानी की व्यवस्था भी होती है।

कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम की रूपरेखा

पति की दरिंदगी: घर में पत्नी को जला रहा था, पड़ोसियों ने पूछा- कैसी बदबू है तो बोला- मांस भून रहा हूं; झांककर देखा तो उड़ गए होश..

हिंद स्वराष्ट्र पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पति की दरिंदगी का वीभत्स मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मार दिया। दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो पति ने बोला कि मांस पका रहा हूं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए।

लोगों ने जलती देखी लाश
पुलिस के अनुसार, आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी सुधीर नोनिया से हुई थी। गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा।
धुंए और दुर्गंध के बारे में पूछा तो सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वह कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ. कुलदीप एसएस ने बताया, ‘पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।’

परिजन बोले- दहेज के लिए बेटी को मार दिया
कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20,000 रुपए का ब्लेजर चाहिए था। यह बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। यह सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

दूसरे कमरे में सो रहा था डेढ़ साल का बेटा, दूध पिला कर आई थी मां
बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला को जलाया जा रहा था। उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

मुंह नहीं खोल रहा युवक
बताया जाता है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वह यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है।

छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी,, देखे टाइम टेबल…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी।

इस बार 6 लाख से अधिक परीक्षार्थी

माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 10वीं-12वीं में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। 12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या करीब 2 लाख 90 हजार है। वहीं 10वीं में 3 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। कुल 6 लाख 83 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

देखें टाइमटेबल

सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल (CGBSE Board 10th exam timetable)
03 मार्च 2022 – प्रथम भाषा के पेपर( हिंदी, हिंदी विशिष्ट और हिंदी सामान्य)
05 मार्च 2022- माध्यमिक भाषा के पेपर (अंग्रेजी, अंग्रेजी विशिष्ट और अंग्रेजी सामान्य)

08 मार्च 2022 – सामाजिक विज्ञान
10 मार्च – विज्ञान
12 मार्च 2022 – प्रोफेशनल कोर्सेज के पेपर
15 मार्च 2022 – गणित
21 मार्च 2022 – तीसरी भाषा के पेपर
23 मार्च 2022 – विशेष रूप से विकलांग छात्र की परीक्षाएं

12वीं क्लास का टाइम टेबल (CGBSE Board 12th exam timetable)
सीजीबीएसई 12वीं समय सारिणी
02 मार्च 2022 – थम भाषा के प्रश्नपत्र(हिंदी, हिंदी विशिष्ट और हिंदी सामान्य)
04 मार्च 2022 – द्वितीय भाषा के प्रश्नपत्र

07 मार्च 2022 – गणित (नया पाठ्यक्रम), नए पाठ्यक्रम के प्रश्नपत्र – इतिहास, विज्ञान और गणित के तत्व कृषि, ड्राइंग और पेंटिंग, भौतिकी, खाद्य और पोषण, व्यवसाय अध्ययन,
11 मार्च 2022 – पुराने पाठ्यक्रम के पेपर (इतिहास, नए पाठ्यक्रम के पेपर – जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, औद्योगिक संगठन, पशुपालन के तत्व और पोल्ट्री फार्मिंग, भारतीय कला का इतिहास,
11 मार्च 2022 – विज्ञान के तत्व
14 मार्च 2022 – कॉमर्शियल गणित,
16 मार्च 2022 – भूगोल (नया और पुराना पाठ्यक्रम)
22 मार्च, 2022 – वैकल्पिक विषय
24 मार्च 2022 – नए सिलेबस पेपर- पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, अकाउंटिंग, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइनिंग, फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड, और पॉलिटिकल साइंस (पुराना सिलेबस) के लिए नए सिलेबस पेपर्स – इंडियन म्यूजिक, सोशियोलॉजी के लिए उपस्थित होंगे।
25 मार्च 2022 – साइकोलॉजी, ड्रॉइंग एंड डिजाइनिंग, स्टेनो टाइपिंग, डांस, एग्रीकल्चर और होम साइंस।

कोरिया पत्रकार मामला : महिला के घर में घुस कर वर्दीवालो ने मचाया तांडव …बंधक बनाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा बनाया विडियो….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कोरिया जिले के पत्रकार पर एफआईआर दर्ज कर प्रताडित करने के मामले में एक नया कारनामा पुलिस द्वारा किया गया हैं जहां पत्रकार के सहयोगी महिला के घर रात में पहुचकर पुलिस द्वारा ताडव मचाया गया। जबरजस्ती महिला व उसके 15 वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर पटना थाने ले जाया गया और प्रताड़ित कर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर विडियो बनाया गया। सरगुजा सहित प्रदेश में कोरिया पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर किरकिरी हो रही है। विभागिय कार्यकलापो को प्रकाशित करने वाले पत्रकार पर एफआईआर दर्ज करने पर स्थानिय पत्रकारों सहित प्रदेश के पत्रकार आक्रोशित है। गुरुवार को पत्रकारों ने नाराजगी जाहिर कर झुठी एफआईआर का विरोध भी किया था। आज इसी मामले में पत्रकार के कंपनी में काम करने वाली सहयोगी महिला ललीता पटेल निवासी चंदरपुर सुरजपुर ने बताया कि वह एचडीएफसी एग्रो में कार्यरत हैं और यही पर किराये के मकान में अपने 15 साल के बच्चे के साथ रहती है, 9 फरवरी की रात के 3.50 बजे किसी ने दरवाजे को जोरो से पीटा, पूछने पर आवाज आयी कि हम लोग पुलिस वाले हैं और ताबडतोड़ दरवाजे पीटने लगे। सुबह तड़के दरवाजा खोलने पर पुलिसकर्मी घर में घुस गये और रवि सिंह के बारे में पूछताछ करने लगे। यहा तक की सो रहे उसके 15 वर्षीय बेटे आयुष को लात मारते हुये कहा कि यही रवि सिंह सो रहा है पर वह महिला का बेटा था। पुलिस वालो ने पूछताछ के नाम पर उन्हे बलपूर्वक सूरजपुर थाना कहकर पटना थाना ले गए।

इस दौरान पुलिस कर्मी ने महिला को धक्के मारते हुये उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया. महिला को पटना थाना में लाने के बाद महिला के नाबालिग बच्चे को कमरे में बंद कर मारपीट भी किया गया और महिला को रवि सिंह के खिलाफ शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान पुलिस द्वारा महिला को गांजा के मामले में फंसा देने और उसका पूरा कैरियर खत्म हो जाने की बात कही गई। थाने में महिला का विडियो बनाकर जबरजस्ती उनके बातो को कबुल कर सादे कागजो पर हस्ताक्षर कराया गया। जब कमरे में घंटो बन्द करने मारपीट की धमकी से मन नहीं भरा तो किसी मांडेय जी के घर बैकुठपुर भी ले जाकर भी सबके सामने महिला को प्रताड़ित किया गया।

महिला ने बताया कि तीन पुलिसकर्मीयों द्वारा उसके चरित्र की हत्या करने की कोशिश भी की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत है और बच्चा भी काफी डरा-सहमा हुआ है जबकि इन पूरे मामले में महिला और रवि सिंह का सम्बन्ध सिर्फ इतना है कि वे दोनों एक ही कम्पनी में कार्यरत है और वह महिला के सहकर्मी है.पीड़ित महिला ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी जिनका नाम उन्हीं के द्वारा बार-बार लिया जा रहा था और उसने सुना भी जिनमें वो एक को पहचानती भी हैं और दो लोग थे उन्हें देखने से जरुर पहचान जायेगी। इन तीनो द्वारा महिला के साथ दुर्यव्यवहार मारपीट कर प्रताडित किया गया। इसके साथ ही पटना थाना में थानेदार सौरव द्विवेदी ने उनपर दबाव बनाकर कुछ सादे कागज में हस्ताक्षर भी कराये है। बहरहाल पीड़ित महिला ने पुरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने सहित पुलिस अधीक्षक से करते हुये उनके साथ हुये अत्याचार दुर्यव्यवहार प्रताडित करने वाले पुलिसकर्मियो पर अपराध दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि विगत दिनो व्हाटसएप चैट में पुलिस की कारगुजारियों की पोल कलमकार रवि रंजन सिह ने अपने दैनिक समाचार में प्रकाशित किया था, जिससे नाराज विभाग के सुरमा कलमकार के पीछे पड़ गये हैं और उनके खिलाफ पुलिस ने अजजा अधिनियम के अपराध दर्ज किया हैं। पुरे मामले की जानकारी मिलने पर सरगुजा संभाग सहित स्थानिय पत्रकारो ने द्वेषपुर्ण फर्जी कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर की है पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर पत्रकार के उपर अपराध दर्ज करने का विरोध जताया है और विद्वेषपुर्ण कार्यवाही का विलोपित करने का आग्रह किया हैं।

पिकअप पलटने से 21 घायल, 8 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र महासमुंद : अनियंत्रित होकर पिकअप के पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया इस हादसे में 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 8 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग पिकअप में सवार होकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान क्षेत्र के परकोम मोड़ के पास पिकअप पलटी। मिली जानकारी के अनुसार लोग अछरीडीह से परकोम छट्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। परसुली धान मंडी के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई।

तहसीलदार पर धक्कामुक्की का आरोप, बीच बचाव करने आए नायब तहसीलदार की वकीलों ने कर दी पिटाई…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ जिले में आज का मोहौल काफी गरमागर्मी में बीता। जहां नायब तहसीलदार की वकीलों द्वारा पिटाई कर दिए जाने की घटना सामने आई। जमीन के नामांतरण को लेकर ऐसा विवाद हुआ वकीलों ने पहले तो तहसीलदार पर धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया जिसके बाद बीच बचाव करने आए नायब तहसीलदार की वकीलों द्वारा पिटाई कर दी गई। घटना के बाद वकील हड़ताल पर चले गए है और तहसील कार्यालय को भी बंद करवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे बंगला पारा में रहने वाले रामू राम यादव की जमीन का नामांतरण होना था जिसका मामला तहसील कार्यालय में लंबित हैं मगर तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने नामांतरण करने से इंकार कर दिया। इसी मामले को लेकर के पूरा विवाद हुआ। वकील जितेंद्र शर्मा का कहना है कि जब उन्होंने तहसीलदार से बात करने की कोशिश की और उनके फैसले को गलत बताया तो तहसीलदार ने उनके साथ बदसलूकी की। उनके साथ धक्कामुक्की की। इसके बाद उनके साथी वकील भी वहां पहुंच गए तो तहसील कार्यालय के रामप्रसाद सिदार और अखिलेश समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। वकीलों का आरोप है कि उनके साथ पहले तहसील कार्यालय के लोगों ने मारपीट की जिसके बाद उन्होंने अपने बचाव में ये सब किया।

छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन होगी बोर्ड परीक्षा: कोरोना के चलते 2,268 नए केंद्र बढ़ेंगे,संक्रमितों के लिए विशेष व्यवस्था;12वीं की 2,10वीं की 3 मार्च से परीक्षा…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। सरकार ने तय कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं इस बार ऑफलाइन होगी। यानी केंद्रों पर जाकर परीक्षा देनी होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है। इन केंद्रों में कोरोना से संक्रमित विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा की विशेष व्यवस्था करने की बात की जा रही है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने को बताया, “इस बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा तय समय सारिणी के हिसाब से कराई जाएंगी। यह परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा कितने केंद्रों पर कराई जाएगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके निर्धारण की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर ली जाएगी।’

शाम को माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी.के. गोयल ने बताया, प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त 6 हजार 787 स्कूल हैं। इन सभी 6 हजार 787 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जो विद्यार्थी जहां पढ़ाई कर रहा है, वहीं परीक्षा देगा। प्राइवेट फार्म भरने वाले उस स्कूल में परीक्षा देंगे जहां से उन्हाेंने आवेदन किया है। ऐसा शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए किया जा रहा है। 2021 में 10वीं-12वीं बोर्ड के लिए 4 हजार 519 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तब परीक्षा नहीं हो पाई थी।
इससे पहले बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। प्राचार्यों को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वे स्कूल से ही एक परीक्षक नियुक्त कर प्रायोगिक परीक्षाएं करा लें। प्रायोगिक परीक्षाएं 31 जनवरी तक होनी थी, लेकिन अधिक कोरोना संक्रमण वाले जिलों को बाद में भी कराने की छूट मिली थी।

कोरोना संक्रमित के लिए अलग व्यवस्था

माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी के लिए अलग व्यवस्था पर विचार कर रहा है। बताया गया, संक्रमण की स्थिति में परीक्षार्थी को केंद्र प्रभारी को सूचना देनी हाेगी। उसके बाद उस विद्यार्थी के लिए अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस कक्ष में निरीक्षक आदि पीपीई किट पहनकर जाएंगे।

दो मार्च से शुरू हो रही है परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी।

इस बार 6 लाख से अधिक परीक्षार्थी

माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 10वीं-12वीं में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। 12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या करीब 2 लाख 90 हजार है। वहीं 10वीं में 3 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। कुल 6 लाख 83 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

CBSE ने भी ऑफलाइन परीक्षा घोषित की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है, इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी।

पिछली बार 10वीं की परीक्षा नहीं हुई,12वीं वालों ने घर से लिखा था उत्तर

छत्तीसगढ़ में 2020-2021 की बोर्ड परीक्षा पर कोरोना की दूसरी लहर का साया पड़ा। बोर्ड को 10वीं की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। परीक्षार्थियों को उनके असाइनमेंट के आधार पर नंबर दिए गए। वहीं 12वीं की परीक्षा पहले स्थगित की गई, बाद में इसका तरीका बदल दिया गया। परीक्षार्थियों को केंद्रों से प्रश्नपत्र मिले, जिसका उत्तर उन्हें घर से लिखकर जमा कराने थे।

पदभार ग्रहण करते ही नगर निगम आयुक्त आये एक्शन मोड में, सड़कों को मवेशी मुक्त करने का उठाया बीड़ा..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर नगर निगम के नए आयुक्त विजय दयाराम के अपना पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं अंबिकापुर नगर निगम का पदभार ग्रहण करते ही सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर उन्होंने अंबिकापुर की सबसे बड़ी समस्या को निपटाने का बीड़ा उठाया है जी हां हम बात कर रहे हैं अंबिकापुर में घूम रहे मवेशियों की जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं साथ ही इन मवेशियों के कारण आये दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती हैं आज अंबिकापुर नगर निगम की कॉउ कैचर टीम ने 11 मवेशियों को रिंग रोड से पकड़ा है तथा उन्हें मठपारा स्थित कांजी हाउस ले जाया गया है जहां पर इन मवेशियों को रखा जाएगा जब इनके मालिक इन्हें लेने आएंगे तो ₹500 का जुर्माना भी उनसे वसूला जाएगा,इसके अलावा मवेशियों के मालिक जितने दिन भी लेट से मवेशियों को लेने आएंगे तो उनसे प्रतिदिन के ₹500 के हिसाब से अर्थदण्ड वसूल किया जाएंगया और यदि 1 सप्ताह तक कोई भी मवेशी का मालिक उसे लेने नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में उस मवेशी की पारदर्शी तरीके से नीलामी की जाएगी, पकड़ाए गए मवेशियों के मालिकों को सख्त हिदायत भी दी जाएगी कि अगर दोबारा उन्होंने अपने मवेशी खुले में घूमने छोड़े तो उनके ऊपर फाइन के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी

नाबालिग दोस्तों ने की छात्र की हत्या: पिकनिक मनाने गए, नशे में झगड़ा, फिर 2 लड़कों ने पत्थर से कुचलकर शव-कपड़े जला दिए…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर के कोरी डैम के जंगल में बुधवार दोपहर मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शव 12वीं में पढ़ने वाले लापता छात्र मयंक रात्रे उर्फ अप्पू (17) पुत्र अजय रात्रे का था। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। वहीं पर उसके दोस्तों ने हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों की उम्र 16 साल है। पूछताछ में शराब के नशे में हत्या करने की बात स्वीकार की है।

दरअसल, कोटा क्षेत्र के कोरी डेम के जंगल में वनकर्मी ने बुधवार दोपहर 12 बजे अधजली लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। TI दिनेश चंद्रा और SDOP आशीष अरोरा मौके पर पहुंचे, तो वहां शव के पास ही ऊनी टोपी, चप्पल और शराब की बोतलें मिली थीं। इस पर पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मंगाई। साथ ही शव के पास मिले सामानों को पुलिस के वाट‌्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया। तब सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी से गायब छात्र मयंक के रूप में पहचान हुई।

नाबालिग बोले-शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मयंक के साथ गांव के ही दो नाबालिग औंरापानी पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। इस दौरान कोरी डेम में उन्होंने शराब पी। शराब के नशे में उनका विवाद हो गया और मयंक से मारपीट की। वह घायल हो गया तो रिपोर्ट दर्ज कराने और परिजन को बता देने के डर से आरोपी नाबालिगों ने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिर पत्तों के साथ शव को जला दिया। उसके कपड़े भी जला दिए थे, लेकिन, झगड़े के दौरान ऊनी टोपी और चप्पल इधर-उधर पड़ी रह गई। इसी आधार पर पुलिस और परिजन ने शव की पहचान की।

एक सप्ताह से गायब था नाबालिग
मयंक के पिता अजय रात्रे फेब्रिकेशन मिस्त्री हैं। मयंक दो फरवरी को अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था और घर नहीं लौटा, तब उन्होंने आसपास उसकी तलाश की। अपने परिचितों से भी जानकारी जुटाई। इस दौरान उसे साथ ले जाने वाले नाबालिग दोस्तों ने मयंक को घर के पास छोड़ने की जानकारी दी। परेशान होकर उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन, पुलिस नाबालिग की तलाश करने के बजाए हाथ पर हाथ धरी बैठी रही। अब उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

दो टुकड़ों में मिली नवजात की लाश,धड़ से अलग हो गया था बच्ची का सिर…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में नवजात बच्ची की लाश दो टुकड़ों में मिली है। उसका धड़ से सिर से अलग हो गया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची की हत्या हुई है या फिर घटना कुछ और है। एक महिला ने अपने आंगन में यह शव दो टुकड़ों में पड़ा देखा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा के देवरीडीह में रहने वाली गुड्‌डी विश्वकर्मा की बुधवार की सुबह नींद खुली और वह बाहर निकल कर आंगन में आई, तब उसके होश उड़ गए। आंगन में मासूम बच्ची की लाश पड़ी थी। घबराई महिला ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। महिला को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर वो बच्ची कौन है। पुलिस उस बच्ची की पहचान करने में जुटी है।

15 से 20 दिन की नवजात
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए FSL टीम की मदद ली। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव का परीक्षण किया। टीम के मुताबिक नवजात बच्ची की उम्र 15 से 20 दिन बताई गई है। महिला के घर के आंगन में मिले नवजात की हत्या हुई है या फिर शव को कुत्ते नोंच कर यहां तक लाए हैं,यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बच्ची का धड़ और सिर अलग-अलग हिस्सों में पड़ा था। ऐसे में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

PM से स्पष्ट हो सकेगा मौत का कारण
एडिशनल SP सिटी उमेश कश्यप का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची की हत्या की गई है। या फिर मामला कुछ और है। उन्होंने आशंका जताई कि मृत नवजात को दफना दिया गया होगा और उसे कुत्तों ने नोंचकर घर में लाकर छोड़ दिया होगा। लेकिन, यह सब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

रेप के बाद 2 साल से ब्लैकमेल कर रहा कर्मचारी: मेडिकल कॉलेज में रजिस्टर्ड पोस्ट से पहुंचा पत्र, लिखने वाली ने खुद को भी बताया कर्मचारी..

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज को मिले एक गुमनाम पत्र ने अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मचा दी है। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए इस पत्र में अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसे नौकरी से हटाने की भी बात कही गई है। खास बात यह है कि इस पत्र को भेजने वाली महिला ने खुद को भी अस्पताल का ही स्टॉफ बताया है। फिलहाल डीन ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी ने पहले रेप किया,इसके बाद फोटो और वीडियो बनाकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा है। आखिरकार अब बदनामी होने के डर से पीड़िता ने अस्पताल प्रशासन को पत्र के माध्यम से शिकायत की है
इधर सप्ताह भर पहले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के नाम डाक से एक पत्र आया। खत किसी महिला ने लिखा था और उसने खुद को विभागीय कर्मचारी बताया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि जीवनदीप समिति का एक कर्मचारी दो साल से उसका दैहिक शोषण कर रहा है। वह उसे ब्लैकमेल करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। बदनामी की आशंका के चलते पत्र में कर्मचारी को काम से हटाने की मांग की गई है।

दो दिन में आएगी जांच रिपोर्ट, फिर कार्रवाई
इस पत्र के मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. वाईके बड़गइया ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच मेडिकल कॉलेज की महिला उत्पीड़न समिति को सौंपी गई है। समिति दो दिन में अपनी रिपोर्ट डीन को सौंप देगी। डीन बड़गइया ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनोवा से शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र कोरिया थाना मनेन्द्रगढ में मुखबीर सूचना मिली कि वाहन क्रमांक सीजी-04- एचके-1169 टोयोटा इनोवा वाहन 2.5 जी ग्रे कलर में मध्यप्रदेश की ओर से मनेन्द्रगढ बिक्री करने हेतु परिवहन करते आ रहा है, जिसे पकड़ने के लिए आरोपी को घेराबंदी करने हेतु हमराह गवाह के थाना मनेन्द्रगढ टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई पी0डबल्यू0डी0 तिराहा मनेन्द्रगढ़ के पास मुखबीर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर संदेही वाहन को रोककर चेक किया।

उक्त वाहन में एक व्यक्ति एवं एक अपचारी बालक बैठा हुआ था पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम जहरूद्दीन अंसारी पिता कसमुद्दीन अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 05 पठानपुरा लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा (छ0ग0) बताया । वाहन की तलाशी लेने पर 234 लीटर अंग्रेजी गोवा व्हीसकी शराब, 2.45 लीटर व्लूचीप अंग्रेजी शराब, 3.09 लीटर रायल चायलेंजर अंग्रेजी शराब, 4.08 लीटर 640 रायल स्टेग एमएल अंग्रेजी शराब,कुल 33 पेटी में 296 लीटर,640 एमएल शराब कीमत 2,25,500/रूपये बरामद किया जिसेेे जप्त कर आरोपियो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध क्रमांक 43/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है।

पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवंशी ने महेश प्राण प्रतिष्ठा मे सम्मलित हो कार्यकर्ताओ से की मुलाकात…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवंशी ने 8 फरवरी को पंडरिया छेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर कई धार्मिक कार्यक्रमो में सम्मलित होने के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया । छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवंशी 8 फरवरी दिन मंगलवार को पंडरिया विकास खण्ड के वनांचल एवं मैदानी गावो का दौरा किया । पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवंशी अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार वनांचल ग्राम कोदवा गोडांन पहुचकर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मलित हुए । महेश चन्द्रवंशी कोदवा गोंडान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना । वनांचल में स्थित छीरपानी में में नवधा रामायण में पहुचकर भगवान राम लखन का पूजन कर ग्रामीणो से भेंट मुलाकात किया ।

पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य क्षेत्रीय जन सम्पर्क के दरमियान सिंगपुर पहुचकर रामचरित मानस सम्मेलन में शिरकत कर रामकथा का श्रवण किया।सिंगपुर में वरिष्ठ जनों से भेंट मुलाकात कर ग्रामीणों का हालचाल जाना । पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवंशी के साथ वनांचल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललीत धुर्वे,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौतम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश राठौर , शिव गुप्ता ,बाबूलाल साहू , परस पड़वार ,जीवन राठौर ,गीताराम साहू , मोचन चन्द्रवंशी, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, अमन पाटस्कर, अमित पड़वार के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

ब्लॉक ऑफिस भैयाथान का पानी टंकी हो चुका हैं जर्जर, किसी बड़ी अनहोनी को दे रहा आमंत्रण..

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान : ब्लॉक ऑफिस भैयाथान के अंदर स्थित एक पानी टंकी की हालत काफी जर्जर हो गई हैं जिसके कई हिस्से टूट चुके हैं और कुछ हिस्से टूट कर लटक रहे हैं जो किसी अनहोनी को आमंत्रण दे रहे हैं। चुकी उक्त टंकी ब्लॉक ऑफिस के अंदर ही हैं और टंकी के नीचे लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं और हर वक्त टंकी के नीचे लोगो की भीड़ खड़ी होती हैं तो ऐसे में किसी भी अनचाही घटना के होने की आसार लगातार बनी रहती हैं। यह पानी टंकी काफी पुराना है और उसके बहुत सारे हिस्से ऊपर में ही टूट टूट के लटके हुवे है जिस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। देखे वीडियो :

बंद ट्रेनों को पुनःचालू करने भाजपाईयों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन..

हिंद स्वराष्ट्र चिरिमिरी : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 09/02/2022 दिन बुधवार को चिरमिरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए बिलासपुर डीआरएम को चिरमिरी में निवासरात प्रदेश तथा जिले के पदाधिकारियों ने बंद ट्रेनों को जल्द से जल्द चालू करने के संबंध में डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है।
भाजपाईयों ने चिरमिरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए बिलासपुर डीआरएम को चिरमिरी क्षेत्र में यात्रियों के यात्रा करने में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द ही आग्रह किया कि बंद पड़ी ट्रेनों को सुचारू रूप से पुनः चलवाने की बात कही है। ट्रेनों के बंद होने से जहां यात्रियों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक क्षेत्र में भी बहुत ही परेशानियां हो रही है।
इसी संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने मिलकर चिरमिरी रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे बिलासपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा, इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक उपेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, मनदीप गिरी, विक्की नाहक, तहसीलदार यादव,, सोनू दुबे,तथा चन्दन गुप्ता के द्वारा बिलासपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया।

प्राचार्य को हटाएं जाने की मांग लेकर ग्रामीण पहुंचे जिला शिक्षा कार्यालय..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुरनगर : प्राचार्य पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। तीन पिकअप में भरकर जशपुर पहुंचे ग्रामीणों ने जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर,प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की है। वहीं डीईओ जितेन्द्र प्रसाद ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामला जिले के कुनकुरी तहसील के ग्राम पंचायत का है। ग्रामीणों के साथ इस पंचायत के पूर्व सरपंच वीर सिंह ने बताया कि पंचायत कोरवाबहरी में स्थित शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों के आपसी खींचतान की वजह से अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय अधिकारियों का ध्यान कई बार इस ओर आकृष्ट कराया गया है। लेकिन अब तक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों के साथ डीईओ कार्यालय पहुंचे बीडीसी गाडफ्रिड खलखों ने बताया कि यहा पदस्थ प्राचार्य राजीव अबस्थ स्थाीनय लोगों से अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। जिससे लोगों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में भी नाराजगी व्याप्त है। पंचायत की पूर्व पंच श्रीमती सुलोचनी ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर बीते साल 15 नवंबर को गांव एक बैठक का भी आयोजन किया गया था। इस बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षक राजीव अबस्थ को स्थानांतरित किए जाने की मांग करने का निर्णय लिया था। जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचें महिलाओं ने भी प्राचार्य के रूख पर नाराजगी जाहिर किया है। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इस पूरे मामले में जिला शिक्षाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। शिकायत की जांच के सहायक संचालक श्रीमती सरोज खलखो को जिम्मेदारी दी गई है। मामले में प्राचार्य राजीव अबस्थ के साथ संस्था में पदस्थ शिक्षक सहित कार्यालयीन स्टाफ का बयान लिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें यह भी बताया कि राजीव अबस्थ का मूल पद व्याख्याता है और वे प्राचार्य के प्रभार में हैं। ऐसे में उन्हें हटाने का अधिकारी शिक्षा विभाग के संचालक को है। वे इस संबंध में सिर्फ कार्रवाई की अनुशंसा कर सकते हैं।

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले..देखे सूची..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने आज जारी अपने एक आदेश में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं साथ ही साथ प्राचार्य संवर्ग शिक्षको के भी तबादले किए गए हैं..

नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने ली पद और गोपनीयता की शपथ….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला पंचायत सरगुजा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने मंगलवार को यहां शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री सिंहदेव को पद और गोपनीयता की शपथ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के द्वारा दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता ,श्रीमती सरला सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने श्री सिंहदेव को शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

error: Content is protected !!