हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर श्री संजीव कुमार एवं नगर निगम आयुक्त श्री विजय दयाराम के ने बुधवार को बलरामपारा एस एल आर एम सेंटर का औचक निरीक्षण किया साथ ही नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के डाटा सेन्टर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी एवं सफाई व्यवस्था के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाल अनुरुप निकाय में वर्तमान व्यवस्था एवं प्रोटोकाल में वर्णित प्रावधान अनुरुप गैप का आंकलन अनुसार विषयों पर बिन्दूवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निगम क्षेत्र में जो लोग स्वच्छता दीदियों को कचरा न देकर सड़क या नाली में कचरा फेंकते है उनसे जुर्माना वसूलने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए संबंधित वार्ड में पार्षद, समाज प्रमुख, धर्मगुरु, वैद्य, आंगनबाडी कार्यकर्ता, शिक्षक आदि से संपर्क कर लोगों से सफाई कार्य तथा प्रतिदिन स्वच्छता दीदियों को कचरा देने एवं यूजर चार्ज के भुगतान हेतु अपील करें। इसके साथ ही समय-समय पर वार्ड में बैठक कर स्वच्छता पर जरूर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि नगर के सभी 48 वार्डो के मध्य स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन करें जिससे जनप्रतिनिधियों के साथ आम जन भी अपने-अपने वार्ड की साफ-सफाई के प्रति रुचि लेने लगेंगे। निगम क्षेत्र में गठित समस्त स्व सहायता समूह को प्रेरित कर वार्ड में स्वच्छता संबंधी व्यापक जन-जागरुकता गतिविधि प्रारंभ करें। कलेक्टर ने बड़े व्यवसायिक काम्पलेक्स तथा बडे़ चिकित्सालयां में यूजर चार्ज का निर्धारण मापदण्ड अनुरुप संग्रह कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निगम क्षेत्र के विभिन्न कालोनियों में रेसिडेन्ट वेलफेयर एशोसियेन के साथ बैठक कर स्वच्छता में सहयोग हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही नगर के समस्त पेट्रोल पंप में स्थित शौचालयों का पंप संचालक द्वारा व्यवस्थित एवं मापदण्ड अनुरुप रखे जाने हेतु कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कार्यवाही करने के साथ-साथ प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि के विकल्प हेतु समूहों के माध्यम से उत्पादित कुल्हड, कपडे का झोला, दोना-पत्तल, पेपर बैग, पेपर प्लेट आदि बनाने एवं उचित मूल्य पर बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर के समस्त शासकीय कार्यालयों,बैक,शासकीय एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालय में संस्थान के नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं नोडल अधिकारी को स्वच्छ कार्यालय संबंधी मापदण्ड उपलब्ध कराने कहा।
बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री झा ने बलरामपारा एस.एल.आर.एम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता दीदियों से केन्द्र से संबंधित चर्चा की। केन्द्र में जगह की कमी होने से कार्य प्रभावित होने की समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सेन्टर में अतिरिक्त निर्माण तथा अन्य केंद्रों में भी आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छता दीदीयों को अतिरिक्त मैनुअल रिक्शा एवं वर्दी आदि समय-समय पर प्रदान करने के निर्देश दिये।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विजय दयाराम के, निकाय के समस्त अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक, समस्त एस.एल.आर.एम केन्द्र की प्रभारी स्वच्छता दीदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
अम्बिकापुर को स्वच्छ बनाने में पार्षदों की भूमिका अहम- कलेक्टर संजीव कुमार झा, 48 वार्डो के बीच जल्द ही शुरू होगी स्वच्छता प्रतियोगिता..
बतौली मामले की हो जांच,विद्यार्थियों को बहकाने वालो पर हो सख्त कार्यवाही, विद्यार्थियों का साल नही होने देंगे बर्बाद – आदित्येश्वर शरण सिंहदेव
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने बतौली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश विद्यालय खुलने को लेकर छात्र-छात्राओं के चक्का जाम का मुद्दा उठाया। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा 10-12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की उम्र एवं समझ को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि हम छात्र-छात्राओं के हित में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर बच्चों को प्रायोगिक परीक्षा में शामिल करने एवं उन्हें एक मौका दिया जाये, जिससे बच्चों का भविष्य खराब न हो। यदि शासन एक तरफा निर्णय लेगी तो बच्चों का एक साल बर्बाद हो जायेगा। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ सहित समस्त जिला पंचायत सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि हो सकता है बच्चे किसी के बहकावे में धरना अथवा चक्काजाम में शामिल हुए होंगे, किसी ने उन्हें भ्रमीत कर यदि ऐसा कराया हो तो, इसकी भी जांच हो और ऐसा कराने वालों के ऊपर कार्यवाही हो ताकि ऐसी गतिविधियों में बच्चों को आगे से सम्मिलित न किया जाये, साथ ही स्कूली बच्चे भी ऐसी गतिविधियों से दूर रहें, जिससे उन्हें ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में सर्वसहमति से सभी सदस्यों ने कहा कि बच्चों को ढाल बना कर किया गया यह प्रदर्शन बिल्कुल गलत है एवं अभिभावकों व बच्चों को भ्रमित करने वाले शिक्षकों पर एवं अन्य लोगों पर जांच करा कर कठोर कार्यवाही की सामान्य प्रशासन में अनुशंषा की गई तथा बच्चों की गवाही लेकर इस मामले में बच्चों को शामिल कराने वालों पर सख़्त कार्यवाही करायी जाये। सामान्य सभा की बैठक के दौरान बतौली से जिला पंचायत सदस्य शारदा पैंकरा ने भी इस विषय को उठाया और शासन को बच्चों के हित में फैसला करने का निवेदन किया।
नेतागिरी ले डूबी 372 बच्चों का भविष्य, अपनी नेतागिरी चमकाने के लिये सरगुजा कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं हटाया गया था चक्का जाम…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए नेतागण किस हद तक गिर सकते हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बतौली विकासखण्ड के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन बहला-फुसलाकर बीजेपी के नेता अमित गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों से 22 फरवरी को चक्का जाम करवाया गया जबकि उस दिन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं थी जैसे ही कलेक्टर संजीव कुमार झा को इस बात का पता चला तो उन्होंने दो से तीन बार बीजेपी के नेता अमित गुप्ता को समझाइश भी दी कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें अगर वह प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे तो उनका 1 साल संपूर्ण बर्बाद हो जाएगा लेकिन नेताजी अपना नेतागिरी कर रसूख और अपने क्षेत्र में अपना दबदबा दिखाने के लिए इतना बेचैन थे कि उन्होंने ना तो विद्यार्थियों के भविष्य क्या ख्याल किया और ना ही कलेक्टर की बात का उन्होंने अपनी नेतागिरी चमकाना जरूरी समझा जिसका हर्जाना अपनी प्रायोगिक परीक्षा छोड़ कर उस चक्का जाम में सम्मिलित हुए 372 विद्यार्थियों को अपना 1 साल बर्बाद करके भरना पड़ेगा यह कोई बताने की बात नहीं है कि शिक्षा विद्या का मंदिर होता है जहां विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाती है ताकि उनके आने वाला भविष्य उज्जवल रहे और वह आगे चलकर देश का नाम रोशन करें पर आजकल स्कूल कॉलेजों में कुछ इस तरह के उद्दंड नेता भी आ गए हैं जो अपनी नेतागिरी चमकाने के चक्कर में बच्चों के भविष्य तक से खिलवाड़ करने से नहीं रुक रहे परिजनों को सलाह है कि नेतागिरी में ना पढ़कर बच्चों के उज्जवल भविष्य पर ध्यान देने का कष्ट करें बहरहाल विद्यार्थियों द्वारा जाम में शामिल होकर विद्यालय की अनुशासन को भंग किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों द्वारा प्रायोगिक एवं प्रयोजना कार्य को छोड़कर उक्त चक्का जाम में शामिल होने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 372 विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित किया गया है एवं इसकी सूचना सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर को दे दी गई है। इस आधार पर इन्हें इस वर्ष के प्रायोगिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण माना जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि उक्त कार्यवाही के लिए सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्यार्थियों की है एवं विद्यालय के अनुशासन भंग करने के कारण उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सचेत किया है कि किसी प्रकार की अनुशासनहीनता का कार्य न करें एवं विद्यालय के अनुशासन एवं गरिमा को बनाए रखते हुए आगामी 02 मार्च 2022 से आयोजित बोर्ड परीक्षा वर्तमान में संचालित होने वाली उपचारात्मक शिक्षण परीक्षा, बालिका अभिरुचि परीक्षा, विज्ञान एवं गणित ओलम्पियाड परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं का ध्यान में रखते हुए अपने अध्ययन पर केन्द्रित हो।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा इस आशंका पर कि हिन्दी माध्यम विद्यालय बंद किया जा रहा है। स्थानीय कुछ लोगों के साथ 21 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम में शामिल होकर विद्यालय के अनुशासन को भंग किया। कोविड-19 के प्रभाव के कारण वर्तमान सत्र में भी विद्यालयों का संचालन बाधित रहा ऐसी स्थिति में बोर्ड की कक्षाओं का प्रयोजना एवं प्रायोगिक कार्य समय पर सम्पादित नहीं हो सके जिन्हें 28 फरवरी 2022 तक पूर्ण किया जाना है इसी आधार पर विद्यालय के द्वारा प्रायोगिक की समय-सारणी में 21 फरवरी को 12वीं भौतिक शास्त्र एवं पशुपालन की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गई थी एवं 10वी गणित एवं 12वीं इतिहास, अर्थशास्त्र के प्रयोजना की परीक्षा भी आयोजित थी। कल के गैर कानूनी चक्का जाम में कक्षा 10वीं के 169 एवं कक्षा 12वीं इतिहास अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं पशुपालन विषय में अध्ययनरत 203 विद्यार्थी चक्का जाम में शामिल रहे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रयोजना एवं प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित किया गया।
देश में क्यों न बढ़े भ्रष्टाचार….
हिंद स्वराष्ट्र संपादक की कलम से…..पूरे देश में एक शब्द जिसने कोहराम मचा रखा है वह हैं भ्रष्टाचार। रहने को तो एक छोटा सा शब्द है जिसने कई लोगों की जिंदगियां, खुशियां छीन ली हैं। लेकिन आखिर क्या ऐसा कारण है कि ईमानदारी की कसमें खाने वाला एक समय ऐसा होता है की सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बन जाता है। भ्रष्टाचार आखिर यह भ्रष्टाचार है क्या? क्या यह मजबूरी का पर्यायवाची नहीं??
हर इंसान के लिए भ्रष्टाचार के अलग अलग अर्थ हैं आज छोटे से छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े से बड़ा अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त नजर आता है। आज हम बात करते हैं छोटे कर्मचारियों की।।। किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने से पहले जरूरी है कि समस्या का कारण ढूंढना आखिर इस समस्या का कारण क्या है आखिरकार ऐसी क्या वजह आन पड़ी जो किसी कर्मचारी को भ्रष्टाचार के दलदल में घुसना पड़ा!!
जब कोई इंसान पहली बार कोई अपराध करता है तो उसके पीछे उसकी कोई ना कोई मजबूरी होती है जो बाद में उसे अपराधी बना देती है और जब मजबूरी खत्म होती हैं तबतक वह पेशेवर अपराधी बन जाता हैं और उसे अपराध करने में मजा आने लगता है। कुछ दिनों पहले एक पूर्व कर्मचारी से बातचीत हुई इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से कार्य किया कभी किसी से घूस नहीं ली लेकिन एक दिन ऐसा मामला आता है जब उनके दरवाजे पर लिफाफा लेकर व्यक्ति खड़ा होता है और दूसरी ओर उनके पास अपने कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए पैसे नहीं होते हैं….फिर क्या मजबूरी ईमानदारी से जीत गई….
एक नगर निगम की प्लेसमेंट कर्मचारी की माता जी को हार्ट अटैक आ जाता है उन्हें शहर के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जाता है जहां 9 दिन के उपचार का बिल 300000 आता है अब सोचने की बात यह है कि एक प्लेसमेंट कर्मचारी जिस की तनख्वाह मात्र ₹6000 है और जिसके परिवार में 7 सदस्य हैं वह इस बिल का भुगतान कैसे करेगा? जो व्यक्ति प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में पिछले 12 साल से कार्यरत है क्या वह ईमानदारी के साथ कार्य करके अपने भरण-पोषण करने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में सफल हो पाएगा? क्या ऐसी छोटी-छोटी वजह किसी इंसान को भ्रष्टाचारी बनने को मजबूर नहीं करती?? क्या सरकार का अपने कर्मचारियों को भ्रष्ट बनाने में योगदान नहीं हैं??
चलिए ऐसा एक और मामला देखते हैं… कहा जाता है कि पुलिस वाले घूसखोर होते हैं बिना घूस लिए कोई काम नहीं करते लेकिन क्या उनकी सैलरी परिवार चलाने के लिए पर्याप्त है?? एक पुलिस अधिकारी से हुई चर्चा में उन्होंने अपने विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ किए जाने वाले सौतेलेपन के बारे में बताया। उनका कहना था कि कहना था कि पुलिस विभाग में उनकी भी कई समस्याएं हैं जिनको सुनने वाला कोई नहीं हैं अगर पुलिसवाले 100 – 50 की लेनदेन नहीं करेंगे तो उनका घर परिवार कैसे चलेगा?? यहां भी भ्रष्टाचार का कारण सिर्फ उनकी अपर्याप्त वेतन ही हैं…
ये सारी बातें सोचने को मजबूर करती हैं आखिरकार इस भ्रष्टाचार का असली जिम्मेदार कौन हैं..??? भ्रष्टाचार को कैसे रोका जा सकता हैं..?? इसका समाधान काफी सरल हैं…जरूरत हैं तो बस सरकार को इस ओर अपना ध्यान आकृष्ट करने की। सरकार का एक निर्णय समाज को बदल सकता हैं और यह एक समस्या कई अन्य समस्याओं का अंत करने को सक्षम हैं।
IFS के बाद एसडीओ फॉरेस्ट और रेंजर, डिप्टी रेंजरों की बड़ी संख्या में तबादले, देखें पूरी सूची…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षक/ सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) की अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थापना दी गई है। सूची में 59 सहायक वन संरक्षक के नाम शामिल हैं। स्थानांतरण / पदस्थापना हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। राज्य शासन ने 59 नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षक / सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा ) अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण कर उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए कॉलन-4 अनुसार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ करता है।
देखिए लिस्ट




इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का विरोध,अंबिकापुर-रायगढ़ हाईवे किया जाम.. बोले-हिंदी माध्यम बंद होगा तो हम कहां पढ़ेंगे..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में करीब एक हजार स्कूली छात्र सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। बच्चों के चक्काजाम की वजह से ये रोड करीब 5.30 घंटे तक बंद रहा। बच्चे यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर हिंदी मीडियम को बंद कर दिया जाएगा तो हम कहां जाएंगे। हम कहां पढ़ेंगे। बच्चों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने इनकी बात सुनी है और अंग्रेजी माध्यम स्कूल को दूसरे स्थान पर लगाने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद चक्काजाम को खत्म कर दिया गया।
सोमवार सुबह अंबिकापुर से 30 किलोमीटर दूर शांतिपारा में करीब एक छात्र-छात्राएं शांतिपारा में ही चौक के पास आकर सड़क पर बैठ गए। 10 बजे से इनके स्कूल खुलने का समय होता है। मगर ये स्कूल जाने की बजाए सीधे रोड पर ही आकर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीर प्रदर्शन में इन बच्चों के परिजन भी शामिल हो गए थे। बैनर पोस्टर लिए बच्चों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी थी।
बताया जा रहा है कि की ये सभी बच्चे शांतिपारा के सरकारी स्कूल के 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चे हैं। इनका कहना है कि प्रशासन और सरकार हमारे स्कूल को हटाकर अंग्रेजी स्कूल खोल रही है। ऐसे में हम कहां जाएंगे। स्कूल में पढ़ने वाली छात्र काजल ने बताया कि पहले तो स्कूल के एक छोटे से हिस्से में 9वीं से 12वीं तक अंग्रेजी मीडियम स्कूल चलाया जा रहा था। फिर धीरे-धीरे कर हमारे स्कूल के और कमरों को भी ले लिया गया। ऐसे में हम जब यदि स्कूल में अंग्रेजी स्कूल खुलेगा तो हम कहा जाएंगे। हमें डर है कि प्रशासन हिंदी माध्यम को बंद कर रहा है।
मांग पूरी नहीं होने तक दी थी आंदोलन की चेतावनी
वहीं स्कूल में ही पढ़ने वाले दूसरे छात्रों ने कहा कि हम शुरू से ही हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं। अब यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जा रहा है। जबकि यहां बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो शुरू से ही हिंदी मीडियम में पढ़ें हैं तो वो कैसे करेंगे। साथ ही बच्चों का कहना है कि इस इलाके में ज्यादातर गरीब बच्चे हैं। वो सरकारी स्कूल में ही पढ़ सकते हैं। अंग्रेजी मीडियम में जाएंगे तो उनके खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए हमारी मांग है कि यहां पर अंग्रेजी मीडियम स्कूल नहीं खोला जाना चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हम सड़क से नहीं उठेंगे। मौके पर एसडीएम, प्रशासन की टीम और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद पहुंचे थे। काफी समझाइश के बाद बच्चे शांत हुए हैं। कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हिंदी माध्यम स्कूल वहीं पहले की तरह चलता रहेगा। अंग्रेजी स्कूल को कहीं और लगाया जाएगा। कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद बच्चों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है।
प्यार में आंगनबाड़ी सहायिका को दिया धोखा, फिर दूसरी लड़की से ओडिशा में की शादी; लौटा तो पुलिस ने दबोचा…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर
जशपुर में एक दूल्हे को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर एक अन्य लड़की से ओडिशा में शादी कर ली। बारात लेकर आरोपी जैसे ही अपने गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, तपकरा निवासी अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। उसकी शादी 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में थी। वह 18 फरवरी को बारात लेकर गया। वहां धूमधाम से शादी हुई और फिर दुल्हन को विदा करा अगले दिन घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी उसके इंतजार में मौजूद तपकरा थाना पुलिस भी पहुंच गई और उसे दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया।
शादी के दिन ही युवती ने दर्ज कराई एफआईआर
अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने 19 फरवरी को ही FIR दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि युवती और अनिरूद्ध का पिछले 4 साल से संबंध था। वह अनिरूद्ध से प्यार करती है और उसने भी शादी का वादा किया था। शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे पता चला कि अनिरूद्ध ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है।
मौका मिलते ही जेवरात लेकर फरार होटल संचालक…
हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी सूरजपुर : मिली जानकारी के अनुसार भैयाथान के प्रतापपुर रोड में बने पूल के पास आरोपी लखन राम चेरवा ग्राम भैयाथान इंदिरा कालोनी निवासी समोसा चाय की दूकान चलाता है की राम मिलन् गुप्ता ग्राम सलका अघिना निवासी थाना भटगांव जो की बैजनाथ पुर की और से आ रहा था जो की आरोपी लखन राम चेरवा के होटल में रुके चाय पिने जो की प्राथि घूम घूम कर गहने बेचने का कार्य करता है जिसके पास गहनों से भरा एक बैग भी था जो चाय पिने के बाद आगे की और बढ़ गए पूल पार करने के बाद उसे याद आया की बैग तो आरोपी लखन चेरवा के होटल में ही छूट गया वापस आने पर आरोपी से अपने बैग की मांग करने पर आरोपी द्वारा यह कह कर के की यहां पर कोइ बैग नहीं छूटा है अभद्र व्यवहार करने लगा फिर प्रार्थी के द्वारा थाना भैयाथान में लिखित शिकायत किया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए फ़ौरन थाना प्रभारी भैयाथान के द्वारा तुरंत जांच पड़ताल में लिया गया और आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई जहां आरोपी द्वारा अपना जुर्म कुबूल किया गया। फिर जांच के दौरान आरोपी के घर से पायल सात नग चांदी पुराना एक नग चांदी का बिछिया सत्रह नग चांदी का घुन्घरू सोलह नग बजारु माला व् अन्य जेवरात पाया गया जिसे अपराध क्र २६/२०२२.धारा ३७९ ipc के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया।
अवैध कोयले के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही.. डेढ़ टन कोयले के साथ वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी
सूरजपुर
अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर रविवार को थाना बिश्रामपुर की पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन सहित अवैध कोयला का परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना प्रभारी बिश्रामपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक पिकअप वाहन जिसमें भरपूर कोयला लोड है मानिग्राम मनी की ओर से दातिमा की ओर जा रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने घेराबंदी लगा सतर्कता बरते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए और जिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जी व सीएसपी जेपी भारतेंदु के मार्गदर्शन में फौरन थाना बिश्रामपुर की पुलिस टीम ने पूर्वांचल में घेराबंदी लगाया तभी एक पिकअप काफी स्पीड में आते दिखा जिसे रुकवाया गया और वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड पाया गया जिस के संबंध में वाहन के चालक अशोक राजवाड़े पिता पिंगल राम निवासी गांधी कोर्ट थाना बिश्रामपुर से दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41(1_4 ) जा फौ /३७९ भा द वि के तहत के तहत कार्यवाही करते हुए डेल्टन कोयला जिसकी कीमत लगभग ₹5000 और परिवहन में उपयोग किया गया वह पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 4005 को जप्त कर आरोपी अशोक राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर शिव कुमार खुटे आरक्षक नवीन सिंह प्रधान आरक्षक नवीन सिंह अविनाश सिंह आरक्षक खेल शाह राजवाड़े व उमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।
वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले,, देखे पूरी लिस्ट…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा 50 वन सेवा अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। नवीन पदस्थापना के अनुसार अनुराग श्रीवास्तव को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक से वन संरक्षक अम्बिकापुर बनाया गया हैं।
देखे सूची :




डिगमा पटवारी अगस्तुस लकड़ा निलंबित…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : डिगमा पटवारी अगस्तुस लकड़ा निलंबित
शहर से लगे ग्राम डिगमा के भूमि बिक्री मामले में बिक्री नकल कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण डिगमा पटवारी को निलंबित कर दिया गया है दरअसल 18 फरवरी 2022 को डिगमा पटवारी को प्रतिवेदित किया गया था 10 दिसंबर 2021 को ग्राम डिगमा में स्थित भूमि खसरा नंबर 317/1 रकबा 0.390 हे0 भूमि को विक्रय किए जाने हेतु 12 बिंदुओं में जांच प्रतिवेदन सहित भूमि का बिक्री नकल प्रस्तुत करने हेतु ज्ञापन जारी किया गया था परंतु हल्का पटवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए निर्धारित समयावधि में जांच प्रतिवेदन एवं बिक्री नकल जमा नहीं किया जाने के कारण पटवारी अगस्तुस लकड़ा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई है उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत होने के साथ ही सिविल सेवा नियम 1966 के तहत दंडनीय है जिसके फलस्वरूप पटवारी अगस्तुस लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय अंबिकापुर नियत किया जाता है इस समयावधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी
फर्जी तरीके से आदिवासी की जमीन हथियाने वाले डिगमा उपसरपंच समेत नौ आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : ग्राम डिगमा के एक आदिवासी की जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने के मामले में पुलिस ने 2 महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिगमा उपसरपंच सुभाजित मंडल भी शामिल हैं। इनके द्वारा षडय़ंत्र पूर्वक 70 लाख रुपए की जमीन को कौडिय़ों के दाम में मात्र 7 लाख रुपए में खरीदकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई गई थी। जिसके बाद रजिस्ट्री के 24 घंटे के भीतर ही जमीन मालिक की मौत हो गई थी। फिलहाल मृतक के मौत के मामले में जांच चल रही हैं। फर्जी तरीके से जमीन हथियाने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को ग्राम डिगमा निवासी माखनलाल ने एक लिखित शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसकी जमीन खसरा नं. 317/1 रकबा 0.39 हेक्टेयर को मुकेश मुण्डा, राहुल विश्वकर्मा, भोलू उर्फ विशाल मजूमदार, अनिल चटर्जी तथा निशांत जायसवाल द्वारा उसकी जमीन को फर्जी तरीके से किसी अन्य आदिवासी के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई है। कुल रकबा में से 35 डिसमील जमीन बिकवाने के बाद इसके पैसे भी उसे नहीं मिले। विक्रय पत्र में अंकित ऋण पुस्तिका का नंबर भी उसका नहीं है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि विशाल मजूमदार उर्फ भोलू जो जमीन खरीद-बिक्री का काम दर्रीपारा निवासी सूर्य प्रकाश साहू की मिलीभगत से करता है। भोलू तथा उसके साथी शुभाजित मण्डल, दिनेश मंण्डल, रीता मण्डल भी जमीन खरीदी–बिक्री का काम करते हैं।
पुलिस शिकायत मिली थी कि जमीन को कब्जा करने की नियत से विशाल उर्फ भोलू द्वारा अपने साथी राहुल विश्वकर्मा, रीता मण्डल व ललिता द्वारा माखन को बहला फुसलाकर तथा ललिता के साथ शादी का झांसा देकर उसे ललिता के नाम पर जमीन का कुछ हिस्सा रजिस्ट्री कराने राजी किया गया था। आदिवासी जमीन होने के कारण जमीन की बिक्री हेतु सूर्य प्रकाश साहू द्वारा अपने साथ काम करने वाले आदिवासी मुकेश मुण्डा के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करने को बोला गया। जमीन की रजिस्ट्री हेतु दस्तावेज भोलू, शुभाजित मण्डल तथा दिनेश मण्डल द्वारा तैयार कराया गया। इस दौरान माखन को इस पूरे मामले की बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा हैं कि आवेदक माखनलाल अपनी जमीन बेचना नहीं चाहता था क्योंकि उसके बेटों के बीच जमीन के बंटवारे का केस न्यायालय में विचाराधीन था। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा षडय़ंत्र के तहत जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। जमीन की रजिस्ट्री के लिये स्टांप शुभाजित मण्डल द्वारा खरीदा गया था। रजिस्ट्री दिनांक को विवादित जमीन जिसकी कीमत 70 लाख रुपये हैं उसे 7 लाख रुपए में खरीद लिया गया।
आरोपी भोलू उर्फ विशाल, राहुल विश्वकर्मा, रीता मण्डल और ललिता घरामी के द्वारा आवेदक के नाम एक खाता कैनरा बैक में खोला गया और बैंक का एटीएम कार्ड और सीक्रेट पिन भोलु उर्फ विशाल के पास था। जमीन बिक्री के 7 लाख रुपए का चेक जमीन मालिक माखनलाल के खाते में जमा कराया गया। जिसके बाद विशाल द्वारा मृतक के खाते से 6 लाख रुपए निकाल ली गई।
पूरे मामले में आरोपी भोलू उर्फ विशाल मजूमदार, राहुल विश्वकर्मा, शुभाजित मण्डल, दिनेश मण्डल, अनिल चटर्जी, मुकेश मुण्डा, प्रकाश साहू, रीता मण्डल व ललिता घरामी द्वारा माखन के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित ऋण पुस्तिका के माध्यम से उसकी 35 डिसमील जमीन को सस्ते दाम पर किसी अन्य आदिवासी को सामने रख कर खरीदा जाना पाया गया।
हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की शिवमोगा में हत्या, लगी धारा 144..
हिंद स्वराष्ट्र : हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्थिति हिंसा तक पहुंच गई है। कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है और धारा 144 लागू है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंगदल का कार्यकर्ता था। राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जिले के स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि 4 से 5 युवकों ने हर्ष की हत्या की है। अब तक इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल शिवमोगा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। जिले के सीगेहट्टी इलाके में कई लोगों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी, जिन्हें बुझाने का काम जारी है। इस घटना ने हिजाब विवाद से पहले ही बढ़े राज्य के राजनीतिक पारे को और चढ़ा दिया है।
युवक ने हिजाब के विरोध में लिखी थी सोशल मीडिया पोस्ट
पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद तनाव बढ़ गया। शिवमोगा शहर के कई इलाकों में उपद्रव हुए और गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस हिजाब विवाद से इस मामले को जोड़कर इसलिए देख रही है क्योंकि युवक ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर इससे संबंधित एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में उसने हिजाब का विरोध किया था और भगवा गमछे का समर्थन किया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
हिजाब का विरोध कर रहा बजरंग दल
बता दें कि कर्नाटक के उडुपी के कॉलेज से शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय आकार ले चुका है। वहीं कर्नाटक के कोपा में सरकारी स्कूल में छात्रों ने भगवा गमछा लेकर हिजाब का विरोध किया था। बताया गया कि स्कूल प्रशासन ने ही भगवा पहनने की अनुमति दी थी। बजरंगदल इस मामले में काफी ऐक्टिव है। बजरंग दल के कर्नाटक संयोजक सुनील के आर ने इसे जिहाद बताया था। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन भी किए।
बॉलिवुड तक भी पहुंची हिजाब विवाद की आंच
हिजाब विवाद पहले तो सियासत में पहुंचा और अब इसकी एंट्री बॉलिवुड में भी हो चुकी है। पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने इसको लेकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और हिजाब का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि यह केवल शौक नहीं है बल्कि अल्लाह के द्वारा दिया गया दायित्व है जिसे लोगों को निभाना है। जायरा ने कहा, मैं भी एक महिला हूं और हिजाब पहनती हूं। किसी की धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।
मणिपुर चौकी प्रभारी अनीता आयाम अपने सिपाही के साथ पहुंची करने अवैध वसूली!!! हुआ विवाद तो मामला पहुंचा थाने…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली मणिपुर चौकी प्रभारी अनीता आयाम रोज नए-नए कारनामों के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अभी अभी पत्रकारों से विवाद का मामला सुलझा भी नहीं था की एक और विवाद सामने आ रहा है। गौरतलब है की मणिपुर चौकी प्रभारी अनीता आयाम का नाम आए दिन किसी ना किसी विवाद में आते ही रहता है,अनीता आयाम के विवादों को देखते हुए यह कहना गलत नही होगा की अनीता आयाम एक विवादित प्रभारी है लेकिन यह सोचने की बात है की इतने सारे मामले सामने आने के बाबजूद एसपी अनिता आयाम पर इतनी हमदर्दी क्यों दिखा रहे हैं और ऐसे विवादित प्रभारी पर अबतक कोई कार्यवाही क्यों नही की गई है।आखिर ऐसे विवादित प्रभारी अनीता आयाम पर उचित कार्यवाही कर एसपी सरगुजा मणिपुर के विवादों का समाधान क्यों नहीं करते यह समझ से परे है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस तिवारी नाम के युवक ने अपने दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय शराब दुकान गंगापुर में वह अपने पट्टे की जमीन पर गुमटी का संचालन करते है। वहीं शनिवार की देर शाम पीडि़त अपने कर्मचारियों के साथ दुकान पर ही थे तभी मणिपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक प्रवीण सिंह और चौकी प्रभारी अनीता आयाम मौके पर पहुंच कर विवाद करने लगे। वहां पहुंचे आरक्षक प्रवीण सिंह वर्दी का रौब दिखाते हुए दुकान के अंदर घुसता हैं और पीडि़त एवं उसके कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर दुकान बंद करने की धमकी देने लगता हैं। पीडि़त का आरोप है कि आरक्षक दुकान खोलने के एवज में पैसे की मांग कर रहा था, जब उसने पैसा देने से मना कर दिया तो आरक्षक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज की। इस मामले में पीडि़त ने आरक्षक प्रवीण सिंह और मणिपुर चौकी प्रभारी अनीता आयाम के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।
शनिवार और रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं,, सिलेबस पूर्ण करने के लिए परीक्षार्थियों के लिए लगाए जाएंगे स्पेशल क्लास…
फिरोज अंसारी हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त पाठ्यक्रमों स्नातक स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की कक्षाएं आगामी सोमवार 21 फरवरी 2022 से ऑफलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देश के परिपेक्ष में यह निर्णय लिया।
विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षण द्वारा जारी आदेश के अनुसार चालू सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी विभिन्न विषयों का सिलेबस पूर्ण करने के लिए नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाएं लगाई जाएंगी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस एस सिंगर ने इस संबंध में बताया कि विषय वार सिलेब्स के पूर्ण होने की जानकारी अधिष्ठाता प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष द्वारा निदेशक शिक्षण को भेजी जाएगी जिसके उपरांत विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की समय सारणी जारी की जाएगी उन्होंने बताया कि पूर्व में स्नातक छात्रों के लिए जारी मिड टर्म टाइम टेबल एवं स्नातकोत्तर एवं पीएचडी छात्रों के लिए जारी अंतिम सिद्धांत परीक्षाओं के टाइम टेबल को निरस्त कर दिया गया है।
21 फरवरी 2022 के पूर्व ऑफलाइन माध्यम से ली गई कक्षाएं एवं परीक्षाएं मान्य होगी उन्होंने बताया कि सभी महाविद्यालय कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शैक्षणिक कार्य सुनिश्चित करेंगे
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,दंपत्ति की मौत, ड्राइवर घायल..
फिरोज अंसारी हिंद स्वराष्ट्र पेंड्रा गौरेला : पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है कल देर रात फिर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस हादसे में कार सवार रिटायर्ड शिक्षक पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई वही ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बिलासपुर शांति नगर के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक दंपति श्री लोकनाथ शास्त्री व चंद्रकांता मध्य प्रदेश के सीधी से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे इसी दौरान कारीआम के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई घायल ड्राइवर का इलाज जारी है।
कोरोना से मृत व्यक्ति के खाते से ₹800000 हुए गायब,, परिजन तीन महीने से बैंक के चक्कर काटने के लिए हुए मजबूर…
फिरोज अंसारी हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : आए दिन बैंक के खाते से फर्जी तरीके से निकासी के मामले में आप सुनते होंगे जिसमें ज्यादातर मामले साइबर अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जाते हैं हालांकि इसको लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ी है पर ऐसे में अगर बैंक की ही लापरवाही से पैसा खाते से गायब हो जाए तो फिर जिम्मेदार कौन होगा ऐसे ही मामले में नगर की एक महिला ने लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दी है।
सूरजपुर वकील कॉलोनी निवासी सरोज सिंह पति स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरे पति मनोज कुमार सिंह जिला कोरिया में पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे जिनकी मृत्यु दिनांक 21 अगस्त 2021 को कोरोना बीमारी के कारण हुई है, पति मनोज कुमार सिंह का भारतीय स्टेट बैंक शाखा सूरजपुर में खाता क्रमांक 011259 033 213 संचालित था राधा के पति की मृत्यु के बाद भारतीय स्टेट बैंक शाखा सूरजपुर में 6 नवंबर 21 को मृत्यु प्रमाण पत्र लिखित सूचना तथा खाता होल्ड कराए जाने हेतु आवेदन दिया गया था। तब स्टॉप शक्ति श्रेष्ठा द्वारा खाता होल्ड नहीं किया गया, ना ही खाते का स्टेटमेंट मांगे जाने पर प्रदान किया गया। महिला के अनुसार उसके पति द्वारा अपने जीवन जीवित काल में एटीएम कार्ड प्राप्त करने हेतु बैंक में आवेदन दिया गया था परंतु उन्हें एटीएम कार्ड प्राप्त नहीं हुआ था। वह बैंक में महिला के पति का पता वकील कॉलोनी सूरजपुर जिला सूरजपुर दर्ज है।
महिला के पति की मृत्यु के बाद पुलिस विभाग से जीपीएफ का रकम प्राप्त होना था जो 2 नवंबर 21 को खाता में ट्रांसफर होकर आया था तथा 31279 रुपए पूर्व से खाता में जमा था महिला द्वारा बैंक जाकर कई बार मौखिक रूप से भी पति के खाते की जानकारी देने व खाता होल्ड करने हेतु निवेदन किया गया लेकिन बैंक प्रबंधन व स्टाफ दल द्वारा टालमटोल किया जाता रहा इस बीच 15 फरवरी 2022 को बैंक शाखा सूरजपुर में जानकारी मिली कि महिला के पति के खाते से 02 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक जमा रकम ₹800000 एटीएम हुआ यूपीआई ट्रांसफर के जरिए आहरण कर निकाल लिए गए थे।
वही खाते में वर्तमान में ₹36484 ही बचे हैं खाते का स्टेटमेंट प्राप्त करने पर धोखाधड़ी कर रकम एटीएम कार्ड से निकालने तथा अन्य कई खातों में ट्रांसफर करने के बारे में जानकारी मिली रकम एटीएम कार्ड से निकालने एवं अन्य खातों में ट्रांसफर करने वाले का नाम मनोज कुमार सिंह पिता रामकिशन सिंह निवासी मरपा ताहिर पोस्ट मरा ताहिर थाना नर्निया बिहार का होना बताया गया महिला ने बताया कि उनके पति द्वारा एटीएम कार्ड हेतु आवेदन किया गया था लेकिन आवेदन पश्चात एटीएम कार्ड प्राप्त होने के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई थी बाद में उनका एटीएम कार्ड पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर द्वारा यह कह कर महिला को नहीं दिया गया था कि एटीएम कार्ड लेने वाले की मृत्यु हो चुकी है अब बैंक वापस जाएगा।
बैंक ने भी कि थाने में शिकायत
महिला ने मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए थाने में शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है इधर बैंक प्रबंधन ने बताया कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी, हमारे द्वारा रकम आहरित करने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में शिकायत दे दिया गया है वहीं इस पूरे मामले में यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दो एटीएम जारी हुए थे।
महिला ने बैंक प्रबंधन पर लगाए आरोप
प्रार्थीया द्वारा या उसके परिवार के किसी सदस्य द्वारा कभी भी किसी भी अज्ञात व्यक्तियों को स्वर्गीय मनोज सिंह के उक्त खाते की जानकारी या ओटीपी वगैरह नहीं बताई गई है ना ही किसी ने कभी पूछा है बैंक प्रबंधक से खाते से पैसा कैसे ट्रांसफर हो गया यह पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि बैंक खाते को होल्ड नहीं किया गया था तथा स्वर्गीय मनोज सिंह का उक्त खाता उन्हीं के नाम के मनोज कुमार सिंह निवासी भरता ताहिर बैरगनिया बिहार के साथ बैंक से ही लिंक पर ज्वाइन कर दिया गया था। वही प्रार्थीया का आरोप है कि उसके पति स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह का एटीएम कार्ड जानबूझकर पोस्ट मास्टर बैंक प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया वह उसी नाम के अन्य व्यक्ति को दे दिया गया बैंक प्रबंधन द्वारा आवेदन दिए जाने पर भी खाता होल्ड नहीं किया गया तथा खाता को अन्य व्यक्ति के नाम से लिंक कर ज्वाइन कर दिया गया इसी कारण बैंक खाते की रकम ₹800000 धोखाधड़ी कर एक दूसरे व्यक्ति द्वारा निकाली गई।
12 लाख कीमत के 10 टन कोयला सहित 1 मिनी टिपर टाटा, 2 मोटर सायकल जप्त…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भटगांव शिवारी पारा में पिछले कई वर्षों से कोयला की अवैध तरीके से चोरी हो रही है पर एसईसीएल विभाग स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं यह समझ से परे है , परंतु इस अवैध कोयला की तस्करी में कई हाई प्रोफाइल इसमें काम कर रहे हैं विगत कई वर्षों से ऐ काम चल रहा है पर आज तक कोई ठोस पहल इस चोरी को अंकुश लगाने के लिए कोई प्रशासनिक आमला के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया इसी का खामियाजा है की सरकार को करोड़ों लाखों रुपए का राजस्व की नुकसान हो रही है अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस प्रकार की कोयला की हेराफेरी चलती रहेगी अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह व पुलिस टीम के द्वारा भटगांव थाना क्षेत्र के सिवारीपारा नर्सरी के पास किया गया। दरअसल भटगांव क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार करने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने ट्रेनी आईपीएस व एसडीओपी प्रतापपुर को रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम ने भटगांव के सिवारीपारा नर्सरी के पास से लावारिस हालत में 7 टन कोयला तथा मिनी टिपर टाटा 909 क्रमांक सीजी 16 ए 2459 में भरा हुआ करीब 3 टन कोयला कुल 10 टन कोयला कीमत 40 हजार रूपये, 1 बुलेट रायल इनफिल्ड क्रमांक सीजी 29 एसी 2638 एवं बिना नंबर का यामहा क्रक्स मोटर सायकल कीमत 11 लाख 60 हजार रूपये कुल 12 लाख रूपये का लावारिश हालत में पाया गया। पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही करते हुए कोयला व वाहनों को जप्त किया है।
सरगुजा : सोमवार से पुनः संचालित हो सकेंगी कक्षा 1 से 5वी तक की कक्षाएं…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले संचालित किए जाने वाले सभी विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को ऑफलाइन तरीके से संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। इन कक्षाओं को कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए संचालित किया जा सकेगा। कोरोना के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सभी कक्षाओं को बंद कर दिया गया था।

ग्राम पंचायत करौंदा में विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने लाखो रुपए के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन…
फिरोज अंसारी हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौंदा मुड़ा में बडगांव क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। आज उन्होंने स्टाप डेम और दो सौ मीटर के सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस संबंध में ग्राम पंचायत करौंदा मुड़ा के सरपंच सत्यनारायण ने बताया कि सीसी सड़क और स्टाफ डेम सहित लाखों रुपए के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।
संसदीय सचिव राजवाड़े ने ग्राम पंचायत करौंदा मुड़ा में दो नए निर्माण कार्यों, मंच व नवीन सीसी सड़क की घोषणा की। वहीं जिला पंचायत सदस्य सभापति प्रतिनिधि संतोष सारथी ने गांव में पेयजल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप की स्वीकृति दिलाने की घोषणा की। इस दौरान भैया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नूर आलम, शांतनु सिंह, जिला पंचायत सदस्य व सभापति प्रतिनिधि संतोष सारथी, रक्षक प्रताप सिंह, जनपद सदस्य सुनील साहू, राजू गुप्ता, विनय जायसवाल, महेश्वर साहू, ग्राम पंचायत करौंदा मुड़ा के सरपंच सतनारायण, महमूद अंसारी, गोविंद कुशवाहा, जगदीश विश्वकर्मा,मोहम्मद इरशाद, फजूल और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।