Home Blog Page 180

कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 दिन में हुआ 5 बच्चों का जन्म..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यो के परिणाम सामने आने लगे हैं। दूर-दराज के गांवों में भी स्वास्थ्य महकमे में सुधार की प्रतिध्वनि सुनाई देने लगी है। कभी मामूली बीमारियों में भी गांव के लोगों को इलाज के लिए शहरों की ओर भागना पड़ता था, किंतु स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के प्रयासों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इतना सशक्त कर दिया है कि वे एक ही दिन में कई प्रसव संपादित कर रहे हैं। ताजा मामला ग्राम कुन्नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहाँ पदस्थ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार टोप्पो ने एक ही दिन में 5 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया है। दिनांक 27.2.2022 को रविवार को कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने ये कीर्तिमान बनाया है। इस दिन जन्मे इन पांच शिशुओं में 4 मेल व 1 फीमेल शिशु हैं। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इन सब मे फीमेल शिशु का वजन सर्वाधिक 2.820 कि. ग्र। है। डिलीवरी सामान्य थी। चिकित्सक डॉ अरुण कुमार टोप्पो ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब इतने साधन संपन्न बना दिये गये हैं कि वे रिकार्ड संख्या में प्रसव करवाने में सक्षम हैं। कुन्नी स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एक दिन में रिकॉर्ड प्रसव कराने पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टॉफ की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिया है।

जेल जाने के डर से युवक ने की आत्महत्या,, छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज होने वाला था केस..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : एक गांव का एक मामला सामने आया है जिसमे गांव के पंचों के मामले में समझौता कराया तो महिला ने युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट करने की बात पर अड़ी रही. इसी डर से युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक के खुदकुशी करने की वजह उसका डर बताया जा रहा है. दरअसल, युवक को शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक गर्भवती महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा था. वह उसके खिलाफ रविवार को थाने रिपोर्ट लिखवाने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही युवक ने खुदकुशी कर जान दे दी. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आशंका है कि जेल जाने के डर से युवक ने ऐसा कदम उठाया है. मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

डर के चलते की खुदकुशी

कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवक कल मछली मारकर वापस आ रहा था. इसके बाद एक गर्भवती महिला का हाथ पकड़ लिया. गांव के पंच लोग मामले का समझौता करने का प्रयास किए तो महिला ने युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट करने की बात पर अड़ी रही. इसी डर से युवक ने सुसाइड कर ली. मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है

जानें पैरों के तलवों की मालिश किस तेल से करें और इसके क्या हैं फायदे…

हिंद स्वराष्ट्र : वर्तमान दौर में ज्यादातर लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ बॉडी मसाज को भी काफी तवज्जो देते हैं. साथ ही स्पा से लेकर घर पर हेयर मसाज करने तक कई तरीके आजमाते हैं. लेकिन जानकारों की मानें तो शरीर और सर की मसाज के साथ पैरों के तलवों की मालिश भी बेहद जरूरी होती है. लेकिन क्या आप पैरों के तलवों की मालिश करने के सही तरीके और उससे होने वाले फायदों से वाकिफ हैं? एक्सपर्ट्स के अनुसार तलवों की मसाज न सिर्फ शारीरिक तंदुरुस्ती बल्कि मानसिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हालांकि पैरों के तलवों की मालिश से बेहतर नतीजे पाने के लिए मसाज करने के सही तरीके और सही तेल का चुनाव करना भी काफी आवश्यक होता है.

कैसे करें पैरों की मालिश

पैरों के तलवों की मसाज करने के लिए सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से धो लें. फिर तौलिए से पैरों को पोछकर अच्छी तरह सुखा लें. अब तेल को गुनगुना करके दोनों पैरों के तलवों पर लगाकर हाथों से तलवों की मसाज करें. तलवों पर लगा तेल पूरी तरह से सूख जाने तक मालिश करते रहें.
कौन से तेल का करें इस्तेमाल

तलवों की मालिश करने के लिए किसी अच्छे तेल का इस्तेमाल करना न भूलें. एक्सपर्ट्स की मानें तो सरसों का तेल पैरों की मालिश के लिए काफी फायदेमंद होता है. वहीं भारतीय आयुर्वेद देसी घी के इस्तेमाल करने की सलाह भी देता है. इसलिए अगर आप चाहें तो पैरों की मालिश करने के लिए सरसों के तेल या देसी घी का भी उपयोग कर सकते हैं.
मालिश से मिलते हैं ये फायदे

भरपूर नींद में सहायक

व्यस्त दिनचर्या और मानसिक तनाव के कारण कई लोग अनिद्रा का शिकार हो जाते हैं और नींद पूरी न होने का असर उनके रोजमर्रा के कामों पर पड़ने लगता है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करके तलवों पर कुछ देर तक मसाज कर सकते हैं. इससे आपकी थकान दूर होने के साथ-साथ मानसिक स्थिरता बरकरार रहती है. जिससे आप भरपूर नींद ले सकते हैं.
स्ट्रेस होगा छूमंतर

बिजी लाइफस्टाइल में तनाव और चिड़चिड़ाहट जैसी प्रब्लम कई लोगों में देखने को मिलती है. वहीं काफी टाइम तक तनावग्रस्त रहने के कारण कुछ लोग डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं. हालांकि तलवों की मसाज आपके स्ट्रैस को कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकती है.

जोड़ो के दर्द से मिलेगी राहत

तलवों की मसाज मेंटल प्राब्लम्स को डील करने के साथ-साथ फिजकली फिट रहने में भी मदद करती है. रोज रात को सोने से पहले तलवों की मालिश करने से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है. ऐसे में तलवों की मसाज गठिया के रोगियों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है.
बेहतर होगा खून का संचार

कई लोग ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए फुल बॉडी मसाज लेना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो तलवों की मसाज से भी शरीर में खून के संचार को बेहतर बना सकते हैं. हर रोज तलवों पर मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है.
पीरियड्स में करें मालिश पैरों के तलवों की मालिश महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. खासकर पीरियड्स के दौरान तलवों की मसाज करने से तनाव और थकान जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

लंबे लेन–देन के बाद हुई हैं 20 वाहन चालकों की भर्ती – बीजेपी जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भाई भतीजावाद योजना के तहत गुप चुप तरीके से चोरी छुपे केवल अपने सगे संबंधियों को जानकारी देते हुए 20 वाहन चालकों की भर्ती की गई थी। जिसके बाद मामले को तुल पकड़ते देख भर्ती निरस्त कर दी गई थी इसी मुद्दे पर सूरजपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का बयान आया हैं जिसमे उन्होंने बोला कि चयन की जो प्रक्रिया अपनाई गई है वो गलत तरीका है और साथ ही जो बेरोजगार युवा हैं उनके साथ खिलवाड़ किया गया है। किसी भी चयन प्रक्रिया के लिए पहले उसकी विज्ञप्ति निकाली जाती है और उसके बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन करके सही तरीके से लोगों को चयनित किया जाता है कोई भी चयन प्रक्रिया मौखिक आदेश से नही किए जाते हैं, जैसा की सीएमएचओ ने बताया है की कलेक्टर के मौखिक आदेश के आधार पर किए गए है, वो गलत है शासन प्रशासन में किसी भी प्रकार से मौखिक आदेश नही दिए जाते उसके लिए पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है, यदि किसी ने कहा है की आदेश मौखिक थे तो वो भी गलत है और जिसने मौखिक आदेश दिए हैं वो भी गलत है, बेरोजगार युवाओं के साथ गलत हुआ है और इस पर प्रदेश की सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा की यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो उन लोगों को हटा दिया गया है ये कहना गलत है क्योंकि जिन लोगों को 10 दिन काम कराने के बाद हटा दिया गया और जिनको इस नौकरी का पता नही चला उनके साथ गलत हुआ है और इस मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी होनी चाहिए ताकि आगे से किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नियम से हटकर काम करने का मौका ना मिले।
बाकी भर्तियों में हो रहा नियमों का पालन तो क्या कोरोना केवल सीएमएचओ और कलेक्टर के लिए था कोरोना
बीजेपी जिलाध्यक्ष से जब पूछा गया की सीएमएचओ का कहना है की कोरोना को देखते हुए बिना विज्ञप्ति निकाले इस तरह से भर्ती किया गया था तो इसपर श्री अग्रवाल ने बताया की जहां और भी विभाग की चयन प्रक्रिया हो रही हैं सारे कार्यों को संपादित किया जा रहा है 17–17 हजार स्टूडेंट्स एक साथ बैठकर एक्जाम दे रहे हैं तो क्या कोरोना केवल स्वास्थ्य विभाग के लिए था या केवल कलेक्टर और सीएमएचओ के लिए था? जो नियमों का पालन नहीं किया गया। ये सारी बात गलत है ये मनमुताबिक अपने लोगों को अपने सेटिंग कर के भर्ती करने का था, और साथ ही श्री अग्रवाल ने कहा की इस मामले में उनका आरोप है की लंबा लेनदेन हुआ है और इसी कारण यह भर्ती की गई है।
कलेक्टर के सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस भेजे जाने और कलेक्टर पर कोई कार्यवाही ना होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया की ऐसे मामलों में जो छोटे अधिकारी होते हैं गाज उन्ही पर गिरती है और बड़े अधिकारी बच जाया करते हैं और इस मामले में भी सीएमएचओ को नोटिस भेजकर ऐसा ही किया जा रहा है लेकिन बीजेपी ऐसा होने नही देगी इसके लिए बीजेपी पूरे प्रदेश में शिकायत करेगी और जरूरत पड़ने पर विधानसभा में इस मामले में प्रश्न भी उठाया जायेगा और महामहिम राज्यपाल को पत्र भी लिखेंगे।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर शब्दुनी वार करते हुए बताया की बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस की सरकार हमेशा से धोखा करते हुए आई है आज करीब करीब 90 हजार एक एक युवा का बकाया हो गया है बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने के बात भी कही गई थी। माननीय टीएस सिंहदेव जी ने ही संकल्प पत्र बनाया था घोषणा पत्र बनाया था किसी बेरोजगार ने उनसे नहीं कहा था कि बेरोजगार भत्ता चाहिए बल्कि उन्होंने खुद कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे युवकों को और आज तक न तो नौकरी मिल पा रही हैं और अगर मिल भी पा रही हैं तो सेटिंग के आधार पर मिल पा रही हैं बहुत बड़ी संख्या में आज भी बेरोजगार घूम रहे हैं और मेरा मानना है कि 90000 का पहले भुगतान करें 3 साल से ज्यादा की सरकार हो गई है तो उनको 90000 का भुगतान करना चाहिए और जो बेरोजगारों के साथ गलत काम हुआ है उनके दोषियों को भी क्षमा मांगनी चाहिए।

फर्जी चांदसी चंद्रा दंपत्ति की अब खैर नही,, स्वास्थय मंत्री ने दिए जांच के बाद कार्यवाही के आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : फर्जी चांदसी दंपत्ति अमूल्य चंद्रा और उसकी पत्नी सीमा चंद्रा समाचार लगने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी फर्जी दंपत्ति बेफिक्र होकर धड़ल्ले से लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हालाकि सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनको बचाने और संरक्षण देने की हर संभव कोशिश की जा रही हैं किंतु लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले और खुद को डॉक्टर की उपाधि स्वयं देने वाले फर्जी लोगो पर कार्यवाही जरूर होगी। सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही होती हुई नजर नहीं आई जिसके बाद इस मामले की शिकायत माननीय स्वास्थय मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव से की गई जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर सूरजपुर को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले भी हिंद स्वराष्ट्र द्वारा चठिरमा स्थित मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इलाज किए जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद मेडिकल संचालक पर कार्यवाही करते हुए मेडिकल स्टोर को 2 महीने के लिए सील किया गया था, वैसे ही इस मामले की भी जांच की जाएगी और जांच के बाद दोषियों को उचित सजा मिलेगी।

आपको बता दें कि भटगांव में चंद्रा मेडिकल स्टोर और चंद्र पॉलीक्लिनिक संचालित किया जाता है जहां चंद्रा मेडिकल स्टोर का प्रोपराइटर अमूल्य चंद्रा है वही चंद्रा पॉलीक्लिनिक की संचालक उसकी बहू नाइस मंडल है। लेकिन चांदसी अमूल्य चंद्रा और उसकी पत्नी द्वारा स्वयं को डॉक्टर घोषित करते हुए चंद्रा पॉलीक्लिनिक की आड़ में लोगो का इलाज किया जाता हैं। जिसका खुलासा हमारे द्वारा पहले ही किया जा चुका हैं।

स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर कर रहा बचाव की हर संभव कोशिश हिंद स्वराष्ट्र द्वारा सीएमएचओ कार्यालय सूरजपुर में मामले की शिकायत की गई थी जिसके बावजूद उक्त क्लिनिक पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत अमूल्य चंद्रा के फार्मेसी के सर्टिफिकेट की प्रमाणित कॉपी मांगी गई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिंद स्वराष्ट्र को गुमराह करने और अपने चहेतो को बचाने के लिए गलत जानकारी दी जा रही हैं। चुकी यह मामला स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जी के संज्ञान में आ गया हैं तो उम्मीद यही लगाई जा रही हैं कि अब इस मामले को दबाने के लिए प्रयासरत लोग अपनी मनसूबों पर कामयाब नही हो पाएंगे।

भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट ब्रांच शाखा ने किया चेक बाउंस, अदालत ने लगाया 10000 का जुर्माना…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आपने अक्सर यह बात तो सुना ही होगा कि नियम और कानून सबके लिए बराबर होते हैं फिर चाहे वो आम आदमी हो अधिकारी हो नेता हो या कोई बहुत बड़ा बिजनेसमैन ऐसा ही एक मामला स्थाई लोक अदालत जन उपयोगी सेवा अंबिकापुर मैं देखने को मिला जहां स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ए आर ढीडही, राजेश कुमार सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत और संतोष कुमार शर्मा सदस्य स्थाई लोक अदालत के द्वारा एक बैंक के ऊपर कस्टमर को मानसिक कष्ट क्षतिपूर्ति के लिए 10000 रुपये का जुर्माना देने का आदेश किया गया है
दरअसल पूरा मामला चेक बाउंस का है जहां रमेश चंद्र शुक्ला उम्र 70 वर्ष जोड़ा पीपल निवासी अंबिकापुर द्वारा स्थाई लोक अदालत (जनउपयोगी सेवा) अंबिकापुर में 8/9/2021 को भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट ब्रांच शाखा प्रबंधक के ऊपर लापरवाही पूर्वक चेक डिशऑनर करने के संबंध में आवेदन पेश किया गया आवेदक रमेश चंद्र शुक्ला ने बैंक पर आरोप लगाया कि उनका और उनकी पत्नी का जॉइंट अकाउंट स्टेट बैंक कि कलेक्ट्रेट शाखा में है जिसका चेक बुक रमाकांत शुक्ला के नाम से जारी है दिनांक 18/01/ 2021 को ₹35000 का चेक श्री राम ट्रेडर्स को प्रदान किया गया जिससे उसने केनरा बैंक कलेक्शन के लिए दिनांक 21 01 2021 को जमा किया था स्टेट बैंक द्वारा जमा करता के हस्ताक्षर में अंतर होना कहकर डिसऑनर कर दिया गया जिसके बाद आवेदक बैंक मैनेजर के पास गया तब उसने कंप्यूटर में देखकर बताया कि हमारे सिस्टम में रमाकांत शुक्ला का हस्ताक्षर नहीं है जबकि चेक बुक उनके नाम पर ही जारी किया गया है और उनकी पत्नी के भी हस्ताक्षर से उच्च का भुगतान करना संभव था किंतु हस्ताक्षर का मिलान नहीं हो पा रहा है यह कहकर बैंक द्वारा उस चेक को डिशऑनर कर दिया गया था जबकि उस चेक पर ज्वाइंट अकाउंट के दोनों लोगों का यानी उनका और उनकी पत्नी का हस्ताक्षर मौजूद था और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्वाइंट अकाउंट में कोई भी एक हस्ताक्षर से रकम निकाली जा सकती है जिनके नाम से जॉइंट अकाउंट हो साथ ही बैंक के द्वारा आवेदक के मोबाइल पर ₹35000 उनके खाते से डेबिट होने की सूचना भी दी गई थी जो तथ्य को प्रमाणित करती है कि प्रथम दृष्टि में चेक के हस्ताक्षर मिलते हैं जिससे बाद में पुनः आवेदक के खाते में क्रेडिट करने में और उनके खाते से ₹177 डिडक्ट करने का मैसेज दिया गया तथा उक्त चेक के डिशऑनर होने से आवेदक के खाते से ₹177 एवं श्री राम ट्रेडर्स के खाते से ₹590 काट लिए गए बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थाई लोक अदालत ने आज फैसला सुनाते हुए बैंक को मानसिक कष्ट क्षतिपूर्ति 10000 रुपये 30 दिनों के भीतर देने का आदेश दिया है साथी बैंक को त्रुटि सुधार कर संबंधित दोनों खातेदारों से खाते काटी गई रकम 177 एवं 590रुपये वापस उनके खाते में जमा करने का भी आदेश दिया है साथी बैंक को आवेदक का वाद व वाहन करने का भी आदेश स्थाई लोक अदालत द्वारा जारी किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट ब्रांच शाखा ने किया चेक बाउंस, अदालत ने लगाया 10000 का जुर्माना…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आपने अक्सर यह बात तो सुना ही होगा कि नियम और कानून सबके लिए बराबर होते हैं फिर चाहे वो आम आदमी हो अधिकारी हो नेता हो या कोई बहुत बड़ा बिजनेसमैन ऐसा ही एक मामला स्थाई लोक अदालत जन उपयोगी सेवा अंबिकापुर मैं देखने को मिला जहां स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ए आर ढीडही, राजेश कुमार सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत और संतोष कुमार शर्मा सदस्य स्थाई लोक अदालत के द्वारा एक बैंक के ऊपर कस्टमर को मानसिक कष्ट क्षतिपूर्ति के लिए 10000 रुपये का जुर्माना देने का आदेश किया गया है
दरअसल पूरा मामला चेक बाउंस का है जहां रमेश चंद्र शुक्ला उम्र 70 वर्ष जोड़ा पीपल निवासी अंबिकापुर द्वारा स्थाई लोक अदालत (जनउपयोगी सेवा) अंबिकापुर में 8/9/2021 को भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट ब्रांच शाखा प्रबंधक के ऊपर लापरवाही पूर्वक चेक डिशऑनर करने के संबंध में आवेदन पेश किया गया आवेदक रमेश चंद्र शुक्ला ने बैंक पर आरोप लगाया कि उनका और उनकी पत्नी का जॉइंट अकाउंट स्टेट बैंक कि कलेक्ट्रेट शाखा में है जिसका चेक बुक रमाकांत शुक्ला के नाम से जारी है दिनांक 18/01/ 2021 को ₹35000 का चेक श्री राम ट्रेडर्स को प्रदान किया गया जिससे उसने केनरा बैंक कलेक्शन के लिए दिनांक 21 01 2021 को जमा किया था स्टेट बैंक द्वारा जमा करता के हस्ताक्षर में अंतर होना कहकर डिसऑनर कर दिया गया जिसके बाद आवेदक बैंक मैनेजर के पास गया तब उसने कंप्यूटर में देखकर बताया कि हमारे सिस्टम में रमाकांत शुक्ला का हस्ताक्षर नहीं है जबकि चेक बुक उनके नाम पर ही जारी किया गया है और उनकी पत्नी के भी हस्ताक्षर से उच्च का भुगतान करना संभव था किंतु हस्ताक्षर का मिलान नहीं हो पा रहा है यह कहकर बैंक द्वारा उस चेक को डिशऑनर कर दिया गया था जबकि उस चेक पर ज्वाइंट अकाउंट के दोनों लोगों का यानी उनका और उनकी पत्नी का हस्ताक्षर मौजूद था और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्वाइंट अकाउंट में कोई भी एक हस्ताक्षर से रकम निकाली जा सकती है जिनके नाम से जॉइंट अकाउंट हो साथ ही बैंक के द्वारा आवेदक के मोबाइल पर ₹35000 उनके खाते से डेबिट होने की सूचना भी दी गई थी जो तथ्य को प्रमाणित करती है कि प्रथम दृष्टि में चेक के हस्ताक्षर मिलते हैं जिससे बाद में पुनः आवेदक के खाते में क्रेडिट करने में और उनके खाते से ₹177 डिडक्ट करने का मैसेज दिया गया तथा उक्त चेक के डिशऑनर होने से आवेदक के खाते से ₹177 एवं श्री राम ट्रेडर्स के खाते से ₹590 काट लिए गए बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थाई लोक अदालत ने आज फैसला सुनाते हुए बैंक को मानसिक कष्ट क्षतिपूर्ति 10000 रुपये 30 दिनों के भीतर देने का आदेश दिया है साथी बैंक को त्रुटि सुधार कर संबंधित दोनों खातेदारों से खाते काटी गई रकम 177 एवं 590रुपये वापस उनके खाते में जमा करने का भी आदेश दिया है साथी बैंक को आवेदक का वाद व वाहन करने का भी आदेश स्थाई लोक अदालत द्वारा जारी किया गया है।

पिता ने की अपने 1 साल के बेटे की गर्दन कांटकर हत्या,, हत्या के बाद पत्नी को बोला – अब हम तुम दुश्मन हो गए….

हिंद स्वराष्ट्र : बेमेतरा में शुक्रवार को एक युवक ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने इतनी जोर से वार किया कि बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद पत्नी के पास पहुंचा और उसे हत्या की जानकारी दी। फिर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर तक आरोपी इधर-उधर भटकता रहा। इससे पहले कि पुलिस उसे पकड़ती उसने खुद ही सरेंडर कर दिया।जानकारी के मुताबिक, नांदघाट क्षेत्र के बुचीपुर गांव निवासी शिव प्रसाद साहू शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने एक साल के बेटे हरिराम साहू को लेकर खेत में पहुंचा। फिर वहां कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शिव प्रसाद वहीं थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रही अपनी पत्नी के पास पहुंचा और उससे कहा कि अपने बेटे को मार दिया हूं। अब हम दोनों दुश्मन हो गए है। इतना कहकर वहां से भाग निकला।

इसके बाद पत्नी घर की ओर दौड़ी तो रास्ते में बच्चे का शव पड़ा मिल गया। आसपास के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही SP सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि वारदात सुबह करीब 8 बजे की है। चौकी प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी शिवप्रसाद पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी और उनके एक बेटी व दो बेटे थे। सबसे छोटे बच्चे की हत्या की है।

CG में बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला:10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को असाइनमेंट जमा नहीं करना होगा,माशिमं ने जारी किया आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस नए फैसले के मुताबिक इन स्टूडेंट्स को असाइनमेंट जमा करने की जरूरत नहीं होगी, यह सीधे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी मान्यता प्राप्त स्कूल के 10वीं और 12वीं के रेगुलर छात्रों को बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए हर विषय के 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। अब बिना असाइनमेंट जमा किए ही मेन एग्जाम में स्टूडेंट शामिल होंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल की तरफ से जारी किया गया है।

इससे पहले लागू की गई थी अनिवार्यता
इससे पहले बोर्ड ने ही असाइनमेंट को जरूरी किया था। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 2 असाइनमेंट जमा करने का नियम अनिवार्य किया था। तब आदेश में यहां तक कहा गया था कि अगर कोई छात्र असानइमेंट जमा नहीं करता तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, मगर अपने ही फैसले से यू टर्न लेकर बोर्ड ने स्टूडेंट्स को सहूलियत दे दी है।

अपने ही स्कूल में स्टूडेंट देंगे परीक्षा
इस बार अपने ही स्कूल में स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। साल 2019 के बाद ये पहला मौका होगा जब बोर्ड एग्जाम ऑफलाइन हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या करीब 2 लाख 90 हजार है। वहीं 10वीं में 3 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। कुल 6 लाख 83 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

सूरजपुर : पिकअप पलटने से 4 महिलाओं की मौत,, 8 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रेमनगर में पिकअप वाहन के बेकाबू होकर पलट जाने से 4 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 8 महिलाएं घायल हैं। इस दुर्घटना में घायल महिलाओं का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घायल महिलाओं में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। दरअसल एक पिकअप में सवार होकर लगभग 30 महिला-पुरुष शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान प्रेमनगर मुख्य मार्ग पर ही अचानक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गई । जिसमें 8 महिलाएं घायल हो गई हैं और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तीन अन्य महिलाओं की भी मौत हो गई।

हुआ कन्फर्म- 26 मार्च से IPL, 29 मई को फाइनल, जानें सभी टीमों का ग्रुप…

IPL 2022: आईपीएल 2022 के आयोजन की तारीख आ चुकी है. यह टूर्नामेंट 26 मार्च 2022 से शुरू होगा और फाइनल 29 मई को खेला जाएगा. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टाटा आईपीएल 2022 सीजन के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए.

70 ग्रुप मैचों का होगा आयोजन

मुंबई और पुणे में चार स्थानों पर पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा. 2011 की तरह ही इस बार भी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.

ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) होंगे. जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS)और गुजरात टाइटंस (GT) को रखा गया है.

अपने ग्रुप में सभी टीमों को एक दूसरे दो-दो मुकाबले खेलने हैं, जिसमें एक घरेलू मैच होगा और एक अवे गेम होगा. साथ ही, साथ ग्रुप ए को ग्रुप बी की दूसरी टीमों से एक-एक मैच खेलने होंगे, लेकिन इसमें भी ग्रुप-ए में ठीक उसी स्थान पर स्थित ग्रुप बी की टीम से भी दो मैच खेलने होंगे. उदाहरण के तौर पर ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस को केकेआर, आरआर, डीसी, और एलएसजी से दो-दो मैच खेलने होंगे. साथ ही साथ एमआई को सीएसके के खिलाफ भी दो बार खेलना होगा और बाकी बची ग्रुप-बी की टीमों के खिलाफ एक बार भिड़ना होगा.
ठीक इसी तरह ग्रुप बी में आरसीबी को सीएसके, एसआरएच, पीबीकेएस और जीटी से दो मैच खेलने होंगे, जबकि आरआर के खिलाफ भी आरसीबी की दो बार भिड़ंत होगी. ग्रुप ए की बाकी टीमों के खिलाफ आरसीबी को एक मैच खेलने होंगे.

वानखेड़े स्टेडियम में सर्वाधिक मैच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे के एमसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच होंगे. सभी टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4-4 मैच खेलेंगी, जबकि ब्रेबोर्न और पुणे के एमसीए स्टेडियम में 3-3 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.

सभी टीमों के ग्रुपों का विवरण

ग्रुप-ए: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स

ग्रुप-बी: चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस

मुंबई इंडियंस

दो बार – केकेआर, आरआर, डीसी, एलएसजी, सीएसके
एक बार – एसआरएच, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी

चेन्नई सुपरकिंग्स

दो बार – एसआरएच, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी, एमआई
एक बार – केकेआर, आरआर, डीसी, एलएसजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

दो बार – सीएसके, एसआरएच, पीबीकेएस, जीटी, आरआर
एक बार – एमआई, केकेआर, डीसी, एलएसजी

कोलकाता नाइटराइडर्स

दो बार – एमआई, आरआर, डीसी, एलएसजी, एसआरएच
एक बार – सीएसके, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी.

लखनऊ सुपर जायंट्स

दो बार – डीसी, आरआर, केकेआर, एमआई, जीटी
एक बार – पीबीकेएस, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके


दिल्ली कैपिटल्स

दो बार – पीबीकेएस, एलएसजी, आरआर, केकेआर, एमआई
एक बार – जीटी, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके

राजस्थान रॉयल्स

दो बार – आरसीबी, एमआई, केकेआर, डीसी, एलएसजी
एक बार – सीएसके, एसआरएच, पीबीकेएस, जीटी

सनराइजर्स हैदराबाद
दो बार – केकेआर, सीएसके, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी
एक बार – एमआई, आरआर, डीसी, एलएसजी

गुजरात टाइटंस

दो बार – एलएसजी, पीबीकेएस, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके
एक बार – डीसी, आरआर, केकेआर, एमआई

पंजाब किंग्स

दो बार – डीसी, जीटी, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके
एक बार -एलएसजी, आरआर, केकेआर, एमआई

बंद कमरे में मिली डांसर की लाश,, पति ने कहा-पत्नी ने खुदकुशी की, परिजन बोले- बेटी को मार डाला..

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा में एक विवाहित युवती का शव शुक्रवार को उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना के समय कमरा बाहर से बंद था और उसका पति स्कूटी लेकर भाग निकला था। युवती आर्केष्ट्रा में गायिका और डांसर थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मामला हरदी बाजार चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार निवासी माही ठाकुर (25) ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने और डांस का काम करती थी। करीब 5 पहले उसने ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राहुल ठाकुर से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों माही के घर के पास ही किराये से कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह जब माही की मां उसके घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खोला और अंदर गई तो देखा कि माही का शव बिस्तर पर पड़ा है। परिजनों ने राहुल पर लगाया हत्या का आरोप
इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। माही की मां का कहना है कि जब वह पहुंची तो राहुल नहीं था और उसकी स्कूटी भी नहीं खड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल ने ही सुबह कॉल कर कहा था कि वह माही को नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि राहुल उससे मारपीट कर रहा था। उसी ने ही माही की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहुल को पकड़ लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। राहुल बोला- माही ने मारपीट की, फिर खुदकुशी कर ली
वहीं राहुल का कहना है कि माही अक्सर उससे झगड़ा करती थी। शुक्रवार को भी उसने विवाद किया। उसके हाथ में भी काटने की कोशिश की। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह भी वह स्पष्ट नहीं कर रहा है। साथ ही घर से भागने को लेकर भी वह जानकारी नहीं दे पा रहा है। अगर माही ने खुदकुशी की है तो उसका शव बिस्तर पर कैसे मिला है। पुलिस को उस पर हत्या का संदेह है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

ग्राम पंचायत गढ़वार के तात्कालिक पंचायत सचिव के पुत्र की अनुकंपा नियुक्ति का आदेश जारी..

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम पंचायत गढ़वार में कार्यरत तात्कालिक ग्राम पंचायत सचिव स्व. श्री छत्रपाल सिंह के सेवा में रहते हुए विगत 22 फरवरी को निधन हो जाने पर उनके पुत्र श्री रविप्रताप सिंह को “ग्राम पंचायत सचिव” पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि तात्कालिक ग्राम पंचायत सचिव स्व. श्री छत्रपाल सिंह की सेवा में रहते हुए विगत 22 फरवरी 2022 को निधन हो जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति बाबत एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के प्रकाश में छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के पत्र में दिये गये निर्देश के तहत पंचायतकर्मियों की सेवा शर्तों हेतु जारी मार्गदर्शिका तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार तात्कालिक ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र श्री रविप्रताप सिंह को “ग्राम पंचायत सचिव” पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थाई रूप से नियुक्ति की शर्तों के अधीन अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि श्री सिंह को जनपद पंचायत भरतपुर में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पदस्थ किया जाता है।
विदित हो कि गुरुवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक के दौरान उक्त पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन उपरांत उनके आश्रित को अनुकम्पा प्रदान करने सम्बन्धी प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया था। जिसके तुरंत बाद दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करते हुए सचिव पद हेतु अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। उक्त आदेश के अनुसार जनपद पंचायत के विकल्प पर रविप्रताप सिंह को नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर के निर्देशन में दूसरे ही दिन जिला पंचायत के अधिकारियों के दल ने दिवंगत सचिव के घर जाकर आवश्यक कागजात एकत्र कर उनके आश्रित को जल्द से जल्द नियुक्ति के लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी। परिणामस्वरूप आज सामान्य सभा के पारित प्रस्ताव के आधार पर आज देर शाम अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।

अम्बिकापुर : 4 माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाज को कलंकित करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई थी जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था, जहां एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक 4 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने भर से ही हैवान युवक का दिल नहीं भरा था जिसके बाद हैवान ने वही गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद मासूम के परिजनों ने 16 जुलाई 2019 को उदयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस गंभीर मामले को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा सहित हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया था। वहीं इस मामले के लगभग 2 वर्ष बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने आरोपी हैवान सज्जन कुमार को दोषी पाते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 2 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।

यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के अभिभावकों एवं स्थानीय लोगो के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अगर आपके भी बच्चे या पहचान वाले यूक्रेन में फंसे हैं तो इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के बाद सरगुजा जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावक और स्थानीय लोगों के लिए दूरभाष नंबर 9425252891 जारी कर सरगुजा जिले में निवारत सभी लोगो से अपिल की है कि अगर यूक्रेन में सरगुजा के कोई भी निवासी या छात्र छात्राएं फंसे हैं तो उनके परिजन डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो को उनके दूरभाष नंबर 9425252891 पर संपर्क कर सकते हैं जिला प्रशासन उन छात्र-छात्राओं और परिजनों के मदद के लिए पूर्ण रूप से तैयार है और हर संभव मदद करने का प्रयास करेगा।

सीएमएचओ आर एस सिंह के गर्दन पर लटकी कार्यवाही की तलवार,,, स्वास्थ विभाग में भाई भतीजावाद योजना से हुई नियुक्ति की होगी जांच, दोषियों को मिलेगी सजा – स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : स्वास्थ्य विभाग में 20 वाहन चालकों की भर्ती मामले में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सांठगांठ से हुए घोटाले की सच्चाई सामने आ चुकी हैं। इस मामले को दबाने का भरसक प्रयास जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा हैं। मामले का खुलासा किए जाने के बाद दोषियों पर उचित कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव से हिंद स्वराष्ट्र ने जब बातचीत की तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की मीडिया और पब्लिक जागरूक हैं जिन्होंने इस मुद्दे को उठा दिया। भाई भतीजावाद और नियम की बात तार्किक हैं और उचित हैं ऐसे गैरनियमित तरीके से कोई कार्य नहीं होनी चाहिए अगर ऐसी कोई घटना होती हैं तो अवश्य ही जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

स्वास्थ्य मंत्री का कहना था कि मामले की जांच करवाई जाएंगी और इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ से देखा जाए तो जिन्होंने भी गलती की और नियुक्ति निरस्त करके उन्होंने अपनी गलती सुधार भी ली है किंतु भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो इसके लिए दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि सुरजपुर में कोरोना के समय स्वास्थ्य कर्मचारियों को मूल पदस्थापना से हटाकर अटैचमेंट में कार्य लिया जा रहा था जिन्हें आज पर्यंत अपनी मूल पदस्थापना में नहीं भेजा गया हैं। इस मामले में श्री सिंहदेव का कहना था की शिक्षा विभाग में ऐसा होता हैं इसकी जानकारी उन्हें है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में ऐसा होता हैं उसकी जानकारी उन्हें नही हैं उनका कहना था की कर्मचारियों की जहां कमी होती हैं वहां ऐसे कार्य लिए जाते हैं लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा स्टाफ रखकर ऐसा कार्य लिया जा रहा हैं तो यह गलत हैं जिसकी जांच होगी। नवंबर महीने में एएनएम भर्ती के समय 36 अभ्यर्थियों के फर्जी अनुभव पत्र के मामले में आज पर्यंत कोई कार्यवाही न होने के मामले में श्री सिंहदेव ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही किए जाने की बात कही हैं।

विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर कुल्हाड़ी छीनकर कर दी हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : एक विधवा महिला की हत्या कर दी गई, महिला को इसलिए एक युवक ने मार दिया क्योंकि वह उसे जंगल में अकेला पाकर उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। मगर महिला ने उसे इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज युवक ने महिला से ही कुल्हाड़ी छीनकर उस पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला आस्ता थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, जरहापाठ निवासी जयपाल राम ने मंगलवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को मेरी बहन झिबरी बाई (50) घर से बकरी चराने के लिए मुनकूपाठ टोकरी के जंगल में गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। वह अब तक घर ही नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की थी। जयपाल ने बताया था कि झिबरी बाई अपने पति की मौत के बाद से उसके साथ ही रहती थी।

2 दिन बाद मिला शव

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसी जंगल में पड़ताल की तो झिबरी बाई का शव जंगल में एक झाड़ी के पास मिल गया। पुलिस को जब उसका शव मिला तो उसके शरीर में काफी चोट के निशान थे। सिर में किसी औजार से वार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसी जंगल में और तलाश की तो घटनास्थल से कुछ दू्र में पुलिस को एक कुल्हाड़ी मिल गया। जिस पर खून लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने एफएसअल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया।

आरोपी के घर तक पहुंच गया डॉग

इधर, एफएसएल की टीम जांच कर रही थी। वहीं डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची थी और उस कुल्हाड़ी को सूंघते हुए डॉग स्क्वॉयड का कुत्ता सुलेन्द्र राम के घर(28) के पास रुका। तब पुलिस को सुलेंद्र पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सुलेंद्र के घर में भी पूछताछ की। मगर सुलेंद्र घर पर नहीं था। फिर पुलिस ने गांव और उसके काम करने के ठिकानों पर भी दबिश दी, पर उसका कुछ पता नहीं चला।

रात को घर आया तो पकड़ा गया

बताया गया की मंगलवार दिन में पता करने पर जब उसका कुछ पता नहीं चला तब पुलिस ने उसके घर के आस-पास लोगों को तैनात कर रखा था। उधर, रात के वक्त सुलेंद्र जब घर पहुंचा तब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ मे सुलेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर को वो जंगल में गया था। वहां उसने झिबरी बाई को देखकर सुलेंद्र ने कहा कि वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इसलिए जबरदस्ती की। मगर वह नहीं मानी। इसलिए गुस्से में आकर पहले उसकी ही कुल्हाडी को छीना। फिर उसी कुल्हाड़ी से उसके सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर वार किया। जिसके कारण उसकी वहीं मौत हो गई थी। आरोपी उसकी हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में डाल दिया था। फिलहाल आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

पुतिन ने किया युद्ध का खुला ऐलान, यूक्रेन में किसी भी वक्त घुसेगी रूसी सेना…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध की घोषणा कर दी है। उनके इस ऐलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। वहीं, पुतिन ने उन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है जो यूक्रेन में रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से ‘हथियार डालने’ की भी अपील की है।
पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है और खून-खराबे के लिए यूक्रेन का शासन जिम्मेदार होगा। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

बाइडेन ने की यूक्रेन पर रूस के हमले के इरादे की निंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के इरादे की निंदा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इसके लिए रूस की जवाबदेही तय करेंगे। बाइडेन ने कहा कि सात नेताओं के समूह की बैठक के बाद गुरुवार को अमेरिकी लोगों से बात करने की उनकी योजना है। गुरुवार को रूस के खिलाफ और प्रतिबंधों की घोषणा की जा सकती है। बाइडेन ने एक लिखित बयान में कहा, ”रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा, अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट हो कर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।”
संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से की युद्ध रोकने की अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपने सैनिकों को यूक्रेन में प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है।

रूस ने हमले को ठहराया जायज
वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने अपने आक्रमण को सही ठहराया है। रूस ने कहा, ”राष्ट्रपति पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए है जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है। हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।”

सुनी गई थी धमाकों की आवाज
आपको बता दें कि अलगाववादियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन के शहर डोनेट्स्क में गुरुवार तड़के कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इसके बाद चार सैन्य ट्रक घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से यह जानकारी दी थी।

दोनेत्सक की तरफ बढ़ी रूसी सेना
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अशांत क्षेत्र लुहान्सक और दोनेत्सक को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है और वहां अपनी सेना को भेजने के भी आदेश दिए हैं। इसी बीच बुधवार को कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उन्होंने रूसी सीमा की तरफ से दोनेत्सक की ओर दो सैन्य काफिलों को बढ़ते देखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आधुनिक सैन्य सामग्री से लैस इन काफिलों में सैन्य वाहनों पर किसी देश के प्रतीक चिन्ह नहीं हैं।

ऑनलाइन होंगीं कॉलेज की परीक्षाएं,,7 मार्च से शुरू होंगी संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने की कगार पर है, इसे लेकर हर क्षेत्र में सभी प्रकार की पाबंदियां हटा दी गईं हैं। स्कूली शिक्षा में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक ऑफलाइन परीक्षाएं (Offline Exams) हो रहीं हैं, लेकिन इस बीच संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के एक फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। विवि ने सूचना जारी की है कि इस बार भी सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड (Online exam) से ली जाएंगी। परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में हुई थीं। वहीं तीसरी लहर के कारण कुछ दिनों के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। वार्षिक परीक्षा की बारी आई तो स्कूली शिक्षा में 6वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं ऑफलाइन लिए जाने का निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया। इसे लेकर छात्र-छात्राओं ने कई जगह विरोध भी दर्ज कराया कि जब कक्षाएं हीं नहीं लगीं तो परीक्षा ऑफलाइन क्यों ली जा रही है। इसके बावजूद परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगीं।
इसी बीच संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा आदेश जारी कर कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन लिए जाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि जब कोरोना की रफ्तार कम हो गई है तो परीक्षा ऑनलाइन क्यों?

7 मार्च से शुरु होगी परीक्षा
कॉलेजों की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरु होंगीं। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार परीक्षार्थी अपना प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट 2 मार्च से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी को प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए अलग-अलग उत्तरपुस्तिका बनाना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थी प्रश्न पत्र डाउनलोड कर घर पर लिखकर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में जमा करेंगे। परीक्षार्थी अपनी सुविधा के लिए उत्तरपुस्तिकाओं की छायाप्रति अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

स्पीड पोस्ट व कोरियर से भी भेज सकते हैं उत्तर पुस्तिका
विवि ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं द्वारा स्पीड पोस्ट, कोरियर द्वारा भेजी गई उत्तरपुस्तिकाएं भी निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय और परीक्षा केन्द्र में स्वीकार की जाएंगीं। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन परीक्षा संबंधी अन्य गाइडलाइन जारी की है।

error: Content is protected !!