हिंद स्वराष्ट्र अमृतसर: बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के पांच जवानों के मौत हो गई। घटना रविवार 6 मार्च की है। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बीएसएफ के चार जवानों के शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटना में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गोली चलाई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया।
गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के घरवालों को भी जानकारी दी गई है।
BSF जवान ने मेस में की गोलीबारी, आरोपी सहित 5 जवानों की मौत,, 1 की हालत गंभीर…
महुली आंगनबाड़ी भवन हो चुका है जर्जर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,,,जर्जर आंबा भवन में बच्चो को भेजने से घबरा रहे अभिभावक…
हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी : प्रदेश सरकार छोटे-छोटे बच्चों के अच्छे विकास, पोषण और आरंभिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी संचालित किया है, लेकिन ये नन्हे बच्चे केंद्र में सुरक्षित भी है की नहीं इस और शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है। सुरजपुर जिले के ओडगी विकासखण्ड के पंचायत ग्राम महुली में आंगनबाड़ी भवन तो बना है लेकिन भवन की स्थिति काफी दयनीय है।

क्षेत्र में शासन ने इसी तरह कई साल पहले बनाए सरकारी भवन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इन भवनों में आगनबाड़ी संचालित करना खतरनाक है। महुली के इस भवन में आंगनबाड़ी को संचालित करना बच्चों सहित सहायिका,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जान जोखिम में डालकर बैठना है। जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की ओर से इस आंगनवाड़ी भवन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे आंगनवाड़ी भवन भरभरा कर गिर रही है। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है। इन भवनों में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इस भवन की छत से टपकता है पानी लेकीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका करें भी तो क्या? पुराना होने के कारण कमजोर प्लास्टर व रोशनदान का दोनो छज्जा टूट कर झूल गई है। इस कारण अभिभावक अपने बच्चों को केन्द्र पर भेजने से डर रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों ने बताये कि बारिश के मौसम में इसकी हालत और भी खराब हो जाती है। ऐसी हालत में केन्द्र का सुचारू रूप से संचालन एवं क्रियान्वयन करना कार्यकर्ता एवं सहायिका की मजबूरी बन गया है तथा कोई भी संबंधित विभाग के साथ जनप्रतिनिधि इस आंगनवाड़ी पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं, आने वाले भविष्य में यदि कोई अनहोनी हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है?
पेन्डारी जंगल में रेन्जर की मिलीभगत से बीएसएनएल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा अवैध नाली खुदाई…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के रेंजर की मिलीभगत से जंगलों में अवैध रूप से नाली खुदाई का कार्य ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है। इन दिनों जोर शोर से बीएसएनएल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा रोड के किनारे पेंडारी के जंगल में नाली का अवैध रूप से खुदाई का कार्य किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से चांदनी क्षेत्र के जंगलों में कंपनी द्वारा अवैध रूप से वन परीक्षेत्र बिहार पुर की मिलीभगत से यह कार्य चलते आ रहा है और जेसीबी द्वारा रोड के किनारे जंगल के जमीन पर अवैध रूप से पाइप डालने का प्रयास किया जा रहा है।
जिससे ग्रामीणों ने जेसीबी ड्राइवर से कागजात की मांग किया। कागजात ना देने की स्थिति में ग्रामीणों ने तत्काल जंगल में नाली खुदाई पर रोक लगा दिया है।
बीएसएनएल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा अपने निर्देशों का पालन ना करते हुए रोड किनारे जंगल में अवैध रूप से नाली खुदाई किया जा रहा हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जब वन परीक्षेत्र अधिकारी को दिया तब उन्होंने बताया कि इनका जंगल की भूमि खोदने का कोई अधिकार नहीं है ना ही हमारे द्वारा इन्हे किसी प्रकार का कोई अनुमति दिया गया है ।
आपको बता दें कि इसी तरह से महोली के जंगल एवं खैरा के जंगल पेंडारी के जंगल में ठेकेदारों द्वारा जबरन नाली खुदाई का कार्य किया जा चुका है।
पिछले कई दिनों तक बीएसएनएल कंपनी द्वारा खुदाई किए जाने के संबंध में वन परीक्षेत्र बिहारपुर रेंजर को सूचना दे दी गई हैं और सूचना मिलने पर भी उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों का कहना है कि रेंजर और बीएसएनएल कंपनी की मिलीभगत से अवैध रूप से यह कार्य चलाया जा रहा है।
पैसों के विवाद में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : बाबापारा निवासी जीवधन जायसवाल ने थाना प्रतापपुर में सूचना दिया कि ग्राम सरहरी निवासी 55 वर्षीय सुखमनिया पति स्व. रामसूरत का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पलंग में पड़ा हुआ है सूचना पर शव पंचनामा बाद मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान डॉक्टर के द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण हत्यात्मक होना लेख किए जाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 49/22 धारा 302 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को घटना से जुड़े सभी बिन्दुओं पर बारीकी से जांच करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच जानकारी मिली कि मृतिका का लड़का राजेश बछोर को घटना से पूर्व सुखमनिया के साथ देखा गया था तथा च्वाईस सेंटर के पास पैसे की बात पर झगड़ा करने की जानकारी मिली जिसके बाद संदेही राजेश को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि मॉ से पैसा मांगने पर नहीं देने की बात पर गुस्सा होकर अपनी मॉ को हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए पलंग में पटक कर चेहरा को बिस्तर में दबा कर श्वास अवरूद्ध करते हुए हत्या कर दिया। मामले में आरोपी राजेश बंछोर पिता स्व. रामसूरत बंछोर उम्र 26 वर्ष निवासी अमनदोन को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्यवाही में एसआई नवल किशोर दुबे, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक भागवत एक्का, रामाधीन श्यामले, आरक्षक अभय तिवारी, अवधेश कुशवाहा, कौशलेन्द्र सिंह व निरंजन एक्का सक्रिय रहे।
बाइक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई कार…
हिंद स्वराष्ट्र भूषण बघेल सूरजपुर – आज रात करीब 8 से 9 बजे के दरमियानी सूरजपुर मुख्य मार्ग NH-43 पर अंबिकापुर से सूरजपुर जा रही कार डिवाइडर से जा टकराई। दरअसल बिश्रामपुर थाना के पास बाइक को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई। वाहन क्रमांक CG 15 CY 2446 अंबिकापुर से सूरजपुर जा रही थी तभी विश्रामपुर थाना के समीप पहुंचते ही बाइक को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही की कार में सवार लोगों को किसी प्रकार कि गंभीर चोट नहीं आई है।

लीवर को लम्बी उम्र तक हेल्दी रखना चाहते हैं तो इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल
हिंद स्वराष्ट्र : लीवर शरीर का पावर हाउस है जो विभिन्न प्रकार के आवश्यक कार्य करता है। लिवर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि को अलग करता है, और बॉडी की आवश्यकता के मुताबिक इन्हें अलग-अलग अंगों तक पहुंचाता है। खून में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम भी लिवर का ही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत के लोगों का लाइफस्टाइल और खान-पान खराब हो रहा है जिसकी वजह से भारत में लीवर की समस्या से होने वाली बीमारियां 10वे पायदान पर आ गई हैं। बॉडी के जरूरी इस अंग की देखभाल करने के लिए बेस्ट डाइट, अच्छी नींद और एक्सरसाइज करना जरूरी है।
आपका खान-पान आपके लीवर की हेल्थ को प्रभावित करता है। लीवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में कुछ खास फूड का सेवन करें जो आपके लीवर को फैटी होने से बचाएं, साथ ही आपका लीवर भी हेल्दी रहे। आइए जानते हैं कि कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में जो आपके लीवर को हेल्दी रखें।
ग्रीन टी का करें सेवन: लीवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ग्रीन टी को डाइट में शामिल करें। ग्रीन टी लीवर को हेल्दी रखती है, साथ ही कई बीमारियों से भी दूर रखती है। ग्रीन टी लीवर एंजाइम के स्तर में सुधार कर सकती है, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकती है साथ ही लीवर की चर्बी को भी कम कर सकती है।
गोभी खाएं: गोभी का सेवन लीवर की सेहत के लिए फायदेमंद है। गोभी लीवर से टॉक्सिन बाहर निकालती है और लीवर को हेल्दी रखती है।
बेरीज खाएं: लीवर को हेल्दी रखने के लिए बेरीज का सेवन करें। एंथोसायनिन से भरपूर बेरीज लीवर को फैटी होने से और डैमेज होने से बचाता है। बेरीज का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है, साथ ही आप हेल्दी भी रहते हैं।
टोफू: टोफू लीवर की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। सोया से बना टोफू लीवर में वसा के निर्माण को कम करने में मदद कर सकता है। सोया और टोफू लीवर को हेल्दी रखने में असरदार है।
फ्रूट्स का करें सेवन: फलों का सेवन लीवर की अच्छी हेल्थ के लिए भी जरूरी है। संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फल लीवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। संतरे में मौजूद विटामिन सी लीवर में फैट जमा होने से रोकने में मदद करता है।
अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लीवर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। कुछ अन्य फलों जैसे क्रैनबेरी और ब्लूबेरी में भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लीवर को हेल्दी रखने में असरदार है।
दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का थाइलैंड में 52 साल की उम्र में निधन
हिंद स्वराष्ट्र : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शेन वॉर्न की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, वह थाईलैंड में थे और वही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
अपने 19 साल के इंटरनेशनल करियर में गेंद को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले शेन वॉर्न ने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी. लेकिन अब अचानक उनके दुनिया के चले जाने से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है.
सेवा दल कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद अग्रहरि ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ओझा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार…
हिंद स्वराष्ट्र : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जिला सोनभद्र रावटसगंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 401 कोन ब्लॉक के अंतर्गत रामगढ़ ग्राम पंचायत में छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी के कुशल मार्गदर्शन में एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं सीजीएमएससी के संचालक राज्यमंत्री माननीय के के गुरु जी के आदेशानुसार मदारी आर्ट द्वारा नुक्कड़ सभा में कांग्रेस की रीति नीति और विचारों के संगीत संगीतमय गीतों की प्रस्तुति के पश्चात जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के अध्यक्ष भाई शिव प्रसाद अग्रहरि जी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 401 किलोकरी कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी भाई कमलेश ओझा जी के पक्ष में मतदान दिनांक 7 मार्च को पंजे के निशान पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की गई साथ में श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी भाई आलोक यादव जी (अधिवक्ता) भाई मोनू सिंह जी उपेंद्र सिंह भाई अज्जू खान रामगढ़ की स्थानीय कांग्रेस सेवा दल के भाई रमेश भंडारी जी श्रीराम परि खा यादव उपस्थित रामगढ़ ग्रामीण के संभ्रांत एवं प्रबुद्ध ग्रामीण जन माता बहने युवा साथियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के मध्य कांग्रेस की विचारधारा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी बहन श्रीमती प्रियंका गांधी के उन्नति विधान कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में उल्लिखित “हम वचन निभाएंगे” के परिपेक्ष में जनता जनार्दन से अधिकाधिक कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई कार्यक्रम समापन के पश्चात माननीय मरवाही विधायक श्री के के ध्रुव जी के दिशा निर्देशन में रामगढ़ के स्थानीय बाजार में नुक्कड़ सभा का पुनः आयोजन कर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए जनता जनार्दन के उपस्थिति में कांग्रेस के प्रत्याशी भाई कमलेश ओझा जी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया गया तत्पश्चात निगाही ग्राम पंचायत में निवासरत आदिवासी भाइयों के बीच डोर टू डोर संपर्क करें कांग्रेस के पक्ष में मतदान दिनांक 7 मार्च को कांग्रेस के पंजा निशान पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।

कलयुगी बेटे ने अपने माता पिता की हत्या कर शव को दफनाया घर के अंदर…
हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : उदयपुर थाना अन्तर्गत ग्राम खोंधला से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग कपूत ने अपने ही माता पिता की हत्या कर अपने ही घर में दफना दिया। बताया जा रहा हैं की बुजुर्ग दंपत्ति के बेटी दामाद ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी जिसके बाद आरोपी नाबालिग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है वहीं सुबह से फॉरेंसिक टीम,जिला मसिस्ट्रेट और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बुजुर्ग की लाश को घर की खुदाई कर बरामद कर लिया गया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. नाबालिग युवक ने 5 दिन पूर्व ही मां-बाप की हत्या कर घर में अंदर ही दफन कर दिया था. हालांकि, मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतक बेटी और दामाद घर पहुंचे. तब दमाद को उसके सास-ससुर कहीं नहीं नजर नहीं आए और घर से बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिस पर शुक्रवार को मौके पर पुलिस पहुंची और शव को ढूंढने के लिए घर की खुदाई शुरू कर दी है. वहीं आरोपी नाबालिग युवक से पूछताछ पुलिस कर रही है.
खाद्य निरीक्षक ने घर में काम करने वाली नाबालिक से की छेड़छाड़, ड्राइवर भी बनाता था दबाव, दोनों गिरफ्तार..
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है. दरअसल खाद्य निरीक्षक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.पुलिस के मुताबिक नाबालिग इसी साल जनवरी माह से रामानुजगंज खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेंभूरने के रामानुजगंज निवास पर काम करती थी. उसी दौरान खाद्य निरीक्षक टेंभूरने नाबालिग से अवैध संबंध बनाने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. यही नहीं किसी को बताने पर उसे जान से मारने और काम से निकाल देने की धमकियां दिया करता था. इसकी जानकारी खाद्य निरीक्षक के वाहन चालक को भी थी और वाहन चालक भी खाद्य निरीक्षक की ओर से नाबालिग पर दबाव बनाया करता था. आखिरकार नाबालिग ने खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक से तंग आकर अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई. जिसके बाद नाबालिग की मां ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी. इस पर पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक को रामानुजगंज से गिरफ्तार कर लिया है.
दो ट्रेनों की फुल स्पीड से आज टक्कर करवाएगा रेलवे, एक में सवार होंगे खुद रेल मंत्री, जानिए वजह..
हिंद स्वराष्ट्र : भारतीय रेलवे के लिए आज का दिन काफी अहम साबित होने वाला है. सिकंदराबाद में शुक्रवार को फुल स्पीड से दो ट्रेनों की टक्कर करवाई जाएगी. इसमें एक ट्रेन में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सवार होंगे तो दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य बड़े अधिकारी. इसके जरिए से रेलवे देसी तकनीक ‘कवच’ का परीक्षण करेगा. ‘कवच’ देश की ऐसी तकनीक है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे लागू किए जाने के बाद से दो ट्रेनों की टक्कर नहीं होगी. यह इस तरह की दुनिया की सबसे सस्ती तकनीक है.
रेलवे को ‘जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली का निर्माण किया गया है. कवच को एक ट्रेन को स्वचालित रूप से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जब डिजिटल सिस्टम को रेड सिग्नल या फिर किसी अन्य खराबी जैसी कोई मैन्युअल गलती दिखाई देती है, तो ट्रेनें भी अपने आप रुक जाती हैं. उन्होंने कहा कि एक बार लागू होने के बाद इसे चलाने में 50 लाख रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा, जबकि दुनिया भर में ऐसी तकनीक के लिए करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होते हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी होंगे ट्रेन में सवार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सनतनगर-शंकरपल्ली खंड पर सिस्टम के परीक्षण का हिस्सा बनने के लिए सिकंदराबाद में होंगे. रेलवे से जुड़े अधिकारी ने बताया, “रेल मंत्री और सीआरबी (रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष) 4 मार्च को होने वाले परीक्षण में भाग लेंगे. हम दिखाएंगे कि सिस्टम तीन स्थितियों में कैसे काम करता है.”
इस तकनीक में जब ऐसे सिग्नल से ट्रेन गुजरती है, जहां से गुजरने की अनुमति नहीं होती है तो इसके जरिए खतरे वाला सिग्नल भेजा जाता है. लोको पायलट अगर ट्रेन को रोकने में विफल साबित होता है तो फिर ‘कवच’ तकनीक के जरिए से अपने आप ट्रेन के ब्रेक लग जाते हैं और किसी भी एक्सीडेंट से ट्रेन बच जाती है. अधिकारी ने बताया कि यह तकनीक हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो कम्युनिकेशन पर काम करती है. साथ ही यह SIL-4 (सिस्टम इंटिग्रेटी लेवल-4) की भी पुष्टि करता है जोकि सेफ्टी सर्टिफिकेशन का सबसे बड़ा स्तर है.
केंद्रीय बजट में हुई थी ये घोषणा
बता दें कि साल 2022 के केंद्रीय बजट में भी कवच तकनीक को लेकर घोषणा की गई थी. ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत दो हजार किलोमीटर के रेलवे नेटवर्क को कवच तकनीक के अंदर लाया जाएगा. अब तक, दक्षिण मध्य रेलवे की चल रही परियोजनाओं में कवच को 1098 किमी से अधिक मार्ग और 65 इंजनों पर लगाया जा चुका. इसके अलावा, कवच को दिल्ली-मुंबई और दिल्ली हावड़ा कॉरिडोर पर लागू करने की योजना है, जिसका कुल रूट लगभग 3000 किमी है.
बिहार के भागलपुर में एक-एक कर कई धमाके, बम ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी..
हिंद स्वराष्ट्र भागलपुरः बिहार के भागलपुर में गुरुवार की रात एक-एक कर कई धमाके हुए जिससे पूरा शहर दहल उठा. धमाके की गूंज पूरे शहर में सुनाई दी. धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे दो से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है. भागलपुर में हुई इस बम विस्फोट की घटना में चार लोगों की मौत और 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है. भागलपुर रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार ने घटना के प्राथमिक कारणों में बारूद, पटाखा और देसी बम बनाने की बात कही है. कहा कि एफएसएल की जांच के बाद कई चीजें सामने आएंगी.
घटना कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान की है. इस ब्लास्ट से एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया. वहीं आसपास के एक-दो मकान भी इससे क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना की जानकारी पर डीआईजी सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबू राम भारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. घटनास्थल पर धेराबंदी कराते हुए दो जेसीबी लगाकर मलबा साफ कराने और उसमें दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से शुरू कराया गया.
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
इधर, घटना में घायलों लोगों को भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. इस घटना को लेकर पड़ोसी युवक यूसुफ ने आरोप लगाया कि मकान वाले बम बनाने का धंधा करते हैं. फिलहाल पुलिस राहत बचाव के साथ इस पूरी घटना की जांच में जुटी है.
लोगों को लगा भूकंप आया
लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि शहर के अधिकांश भागों में इसकी आवाज सुनाई दी. धमाके से विक्रमशिला कालोनी, रिकाबगंज, उर्दू बाजार, रामसर, जब्बारचक, इशाकचक, लालूचक, आदमपुर आदि इलाके में रहने वाले लोगों का घर हिल गया. उन्हें लगा कि भूकंप आया है. इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए.
सूरजपुर : बीएमओ ने की 30 हजार रुपये की मांग,, शोशल मीडिया में ऑडियो हुवा वायरल…
हिंद स्वराष्ट्र प्रेमनगर भूषण बघेल – भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर जिले के अध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारद गुप्ता के ऊपर कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है आपको बतादें की भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर ने बीएमओ के ऊपर आरोप लगाया है कि जबसे डॉक्टर नारद गुप्ता ने जबसे बीएमओ का पद संभाला है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में पदस्थ कर्मचारि पूरी तरह से परेशान हैं पूरे कर्मचारियों ने मिलकर अपनी समस्या जिला सूरजपुर कलेक्टर को बताया लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ हैं जिससे बीएमओ का हौशला बुलंद हो गया और आज छत्तीसगढ़ सरकार के सबसे महत्वपूर्ण योजना धन्वन्तरि जेनरिक दवाई दुकान के संचालक से तीस हजार रुपये दुकान चलाने के नाम से मांग रहे थे जिसकी आडियो शोशल मीडिया में वायरल हुआ है, आडियो को सुनकर क्षेत्र के आमजनों में आक्रोश का माहौल है भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि फील्ड स्तर के कर्मचारियों से कमीशन की मांग प्रत्येक माह किया जाता है हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों को खाना देने के नाम से भी कमीशन की मांग किया जाता है युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर नारद गुप्ता ने अपने निजी वाहन पर शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुवे ईंधन डलवाते हैं और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को गांव गांव में जाकर परेशान करता है जिससे पूरे कर्मचारियों में भय का वातावरण बना रहता है hwc में अपने अधीनस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में पदस्थ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर परसेंटेज एवं कमीशन की मांग किया जाता है साथ ही avdc के कर्मचारियों जो फील्ड में वैक्सीन का काम करते हैं उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी बार बार दिया जाता है भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने आरोप लगाया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में जीवन दीप समिति की बैठक डॉक्टर नारद गुप्ता के पदस्थ होने के बाद आज तक नहीं किया है जबकि जीवन दीप समिति की बैठक साल में कम से कम दो बार करना अनिवार्य रहता है बैठक न होने के बाद भी डॉक्टर नारद गुप्ता ने वित्तीय लेन देन हमेशा की तरह मनमानी ढंग से करते रहता है इसके संबंध में जिला चिकित्सा अधिकारी को भी जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया था लेकिन इसके संबंध में उच्च अधिकारियों की उदासीनता भी समझ से परे है।
डॉक्टर नारद गुप्ता पूर्व से ही विवादों में घिरे रहते हैं इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में पदस्थ था वहाँ पर भी बड़े पैमाने पर लेन-देन के विरोध में विवाद हुवा था मामला शांत करने के उद्देश्य से प्रेमनगर में पदस्थ किया गया लेकिन डॉक्टर नारद गुप्ता अपने हरकत से बाज नही आया और शोशल मीडिया में तीस हजार रुपये की मांग करते हुवे तथाकथित आडियो बीएमओ प्रेमनगर के नाम से वायरल हो रहा है।


चौकी पहुंचाने जा रहे केंद्राध्यक्ष से गुमी उत्तरपुस्तिका…6 घंटे बाद मिली बच्चों ने ली चैन की सांस….
हिंद स्वराष्ट्र भूषण बघेल दतिमा मोड़ – इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं सभी हाई स्कूल एवं माध्यमिक स्कूल निजी स्कूल को अपने विद्यालय से परीक्षा संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई है। 3 मार्च को 10 वी कक्षा हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत ग्राम राई हाई स्कूल में दसवीं का हिंदी परीक्षा संपन्न होने के बाद शिक्षकों के द्वारा उत्तर पुस्तिका को बच्चों से एकत्र करने के बाद दोपहर 12:30 बजे के बीच केंद्राध्यक्ष इसीदौर तिर्की मोटरसाइकिल के पीछे थैले में लटका कर उत्तर पुस्तिका को करंजी चौकी में जमा करने के लिए जा रहे थे लेकिन लापरवाही के कारण उत्तर पुस्तिका का बंडल बीच रास्ते में कहीं गिर गया। बताया जा रहा है कि स्कूल से 3 किलोमीटर आगे चलकर केंद्राध्यक्ष को पता चला कि उत्तर पुस्तिका कहीं पर गिर गया है आनन-फानन में केंद्राध्यक्ष द्वारा करंजी चौकी प्रभारी को इस मामले की जानकारी फोन के माध्यम से दी गई। चौकी प्रभारी ने उत्तर पुस्तिका की पतासाजी करना शुरू कर दिया। लेकिन देर से सूचना मिलने के कारण उत्तर पुस्तिका नहीं मिला। ग्रामीणों के बताए अनुसार उत्तर पुस्तिका सड़क में गिरने के पश्चात किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया जिसके कारण उत्तर पुस्तिका का तलाश करने के बावजूद भी नहीं मिला। 32 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका परीक्षा में 17 बालक 15 बालिकाएं शामिल हुई थी जिन की उत्तर पुस्तिका गुम हो गई है।
6 घंटे बाद मिली उत्तरपुस्तिका। बतरा निवासी महेंद्र राजवाड़े रामनगर से अपने घर जा था तो उसी दौरान दतिमा के आस- पास उत्तर पुस्तिका गिरा हुआ मिला जिसको लेकर अपने घर चले गए व बाद में उत्तर बालक 15 पुस्तिका के खोजबिन के बाद स्थानिये शिक्षक गणेश राजवाडे को उत्तर पुस्तिका दिया जिसको उन्होंने करंजी चौकी प्रभारी को दे दिया। तब तक छः घण्टे बीत चुके थे।
प्रदेश का 7वां डाक संभाग बना सरगुजा,, नए संभाग बनने से लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं- श्रीमती रेणुका सिंह….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ शासन के पंचयात एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरुवार को सरगुजा डाक संभाग के उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित प्रधान डाकघर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर प्रदेश के 7 वें डाक संभाग के रूप में सरगुजा डाक संभाग का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा डाक संभाग का अस्तित्व में आना हम सबके लिए खुशी की बात है। नए डाक संभाग बनने से संभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा आम जनां को सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले रायगढ़ डाक संभाग होने के कारण लोगो को लंबी दूरी की यात्रा कर रायगढ़ जाना पड़ता था जिससे समय और धन दोनो ज्यादा लगता था। अब सरगुजा डाक संभाग संचालित होना शुरू हो गया है। यह डाक संभाग आने वाले समय मे प्रदेश का सबसे अच्छा संभाग बनेगा और लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग हर आदमी के करीब है और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है। कोरोना काल मे डाक विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अस्पतालों में दवाई, उपकरण से लेकर लोगों के घर-घर पैसा पहुँचाने का काम किया है।
श्रीमती सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग में विकास के कार्य लगातार विस्तारित हो रहे हैं। इसी कड़ी में मां महामाया एयरपोर्ट से शीघ्र हवाई सेवा शुरू हो होगी और हम सब हवाई यात्रा से बड़े शहरों को जा सकेंगे। उन्होंने मंत्री प्रतिनिधि एवं पार्षद द्वितेन्द्र मिश्रा के आग्रह पर अम्बिकापुर जबलपुर ट्रेन में स्लीपर कोच लगवाने पहल करने का आश्वासन दिया। महापौर डॉ अजय तिर्की ने नए डॉक संभाग बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अब लोगों को और सुविधा मिलेगी। शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो सकेगा।
बताया गया कि सरगुजा डाक संभाग अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले शामिल हैं। संभाग अंतर्गत एक प्रधान डाक घर, 35 उप डाक घर तथा 305 शाखा डाक घर संचालित होंगे।
कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि एवं पार्षद श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पार्षद श्री आलोक दुबे, छतीसगढ़ डाक परिमंडल के पोस्ट मास्टर जनरल श्री रामचन्द्र जायभाय, डाक अधीक्षक श्री डीडी मुर्मु सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
फिल्म गदर पार्ट-2 की शूटिंग से पहले मचा हंगामा…
हिंद स्वराष्ट्र लखनऊ : ला-मार्टिनियर ब्वायज कालेज में बुधवार दोपहर गदर दो की शूटिंग की तैयारी को लेकर बैठक के दौरान बवाल हो गया। जब जूनियर कलाकारों ने काम के बदले पैसे की जगह सिर्फ किराया व खाना देने की बात सुनी, तो हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख फिल्म की यूनिट काम समेट कर होटल वापस आ गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक फिल्म में भीड़ के लिए लोगों को बुलाया गया था। कलाकारों ने रुपये न दिए जाने को लेकर हंगामा किया था। किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
फिल्म में भीड़ दिखाने के लिए लोगों को गया था बुलाया : फिल्म समन्वयक जुबैर ने बताया कि शहर में गदर दो की शूटिंग शनिवार से होनी जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। बुधवार को फिल्म में भीड़ दिखाने के लिए कुछ सह-कलाकारों को बुलाया गया था, जिसको लेकर करीब 150 स्थानीय कलाकार जुटे थे। जहां निर्देशक अनिल शर्मा के सहयोगियों ने भीड़ को रुपये देने की जगह सिर्फ खाना देने की बात कही। विरोध पर किराया और बढ़ाने की बात पर सहमत हुए। जिसके बाद कलाकारों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर फिल्म की टीम ने पुलिस को बुला लिया। साथ ही बिना किसी को रुपये दिए चले गए। यदि जल्द कलाकारों को पैसा नहीं दिया गया तो थाने पर लिखित शिकायत की जाएगी। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर के मुताबिक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शूटिंग देखने वालों से करा लेंगे एक्टिंग, यहां के लोग खाली : फिल्म की शूटिंग में भाग लेने आईं शबाना के मुताबिक कहा गया कि जो शूटिंग देखने आएंगे उनसे ही एक्टिंग करा लेंगे। तुम लोगों को खाना किराया पर काम करना है तो करो, वरना जाओ। इसी तरह यासिर बेग के अनुसार जुबैर फिल्म की शूटिंग के लिए लोगों को लाए थे। फिल्म वालों ने पैसे नहीं दिए तो हंगामा हुआ। कलाकार अर्चना भल्ला और वैभव का कहना है कि फिल्म के नाम पर कलाकारों का शोषण किया जा रहा है।
डंपर ने मारी स्कूटी सवारों को टक्कर, मां-बेटे की मौत…
हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : आज सुबह हुए एक हादसे में डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। तभी सामने से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुरैना के डाकबंगला निवासी शशिकला मिश्रा (59) अपने बेटे अश्वनी मिश्रा (30) को उसके काम पर छोड़ने के लिए सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही थीं। अभी वे डबरापारा तिराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी डंपर में फंसकर घिसटती चली गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक पहुंची मां-बेटे दोनों दम तोड़ चुके थे। उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और ऑटो से दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित अस्पताल भिजवा दिया। अश्वनी एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करता था। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।
शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर 15 साल की छात्रा को दी फेल करने की धमकी, शिक्षक गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सरकारी स्कूल का शिक्षक कक्षा दसवीं की छात्रा को व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो, फोटो भेजता था. शिक्षक की हरकत से छात्रा डर गई और घर पर उदास और अकेली रहने लगी. उदासी का कारण पूछने पर बेटी ने मां को हो रही घटना की जानकारी दी. छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की. शिकायत पर पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है.
नाबालिग छात्रा को शिक्षक भेजता था अश्लील मैसेजेस
महिला ने नाबालिग बेटी के साथ बैकुंठपुर थाना में शिकायत दी. शिकायत में बताया कि नाबालिग बेटी ग्राम सलका के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दसवीं क्लास में पढ़ती है. बच्ची की उम्र 15 वर्ष है. 28 फरवरी को बेटी काफी डरी हुई उदास बैठी थी. उदासी का कारण पूछने पर नाबालिग ने डरते हुए बताया कि स्कूल में नैयर अंसारी नामक शिक्षक कक्षा छठवीं से ट्यूशन पढ़ा रहे हैं. अभी दो महीने पहले व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज, फोटो, वीडियो भेज रहे थे. मना करने के बाद भी लगातार अश्लील मैसेज, फोटो, वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बहला फुसला रहे हैं. विरोध करने पर वाट्सएप कॉल के जरिए प्रैक्टिकल एक्जाम में फेल करने की धमकी दे रहे हैं.
अदालत के आदेश पर जेल दाखिल किया गया आरोपी
नाबालिग बेटी ने सभी मैसेज, फोटो, वीडियो का स्क्रीनशॉट मां को दिखाया. मां ने पति, देवर और स्कूल के प्राचार्य शशि बाला खलखो को घटना के बारे में बताया. नाबालिग बच्ची ने चाचा के साथ बैकुंठपुर थाना में जाकर लिखित आवेदन दिया. थाना में धारा 354 (घ), 509 (बी), पाक्सो अधिनियम की धारा 12 दर्ज कर जांच शुरू की गई. जिसके बाद आरोपी शिक्षक मो. नैयर अंसारी पिता मो. ताहिर अंसारी निवासी खुटहनपारा बैकुंठपुर को बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया.
स्टेट बैंक परिसर में मधुमक्खियों का हमला,, 1 की मौत कई घायल…
हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट : मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्टेट बैंक शाखा परिसर में दोपहर करीब 12 बजे मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में 1 व्यक्ति की मौत की जानकारी मिल पाई हैं वही मिली जानकारी के अनुसार कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। कल शिवरात्रि की छुट्टी की वजह से आज बैंक में थोड़ी ज्यादा भीड़ थी इस वजह से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के चपेट में आ गए।
सीएमएचओ डॉ रनसाय सिंह ने अपनी चोरी छिपाने कैमरे के सामने बोला झूठ…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : 20 वाहन चालकों की गुपचुप तरीके से भर्ती मामले में हिंद स्वराष्ट्र की पड़ताल में एक नया खुलासा हुआ हैं मामले की पड़ताल में कुछ ऐसे कागजात हाथ लगे हैं जो स्वास्थय विभाग सूरजपुर और वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पोल खोल देगी। मामले की पड़ताल में पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग में जो भर्ती की गई थी और जिस भर्ती को सीएमएचओ द्वारा अल्प अवधि के लिए की गई भर्ती बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी दरअसल वह भर्ती 3 महीने की ना होकर 1 वर्ष के लिए की गई थी। जबकि डॉ रनसाय सिंह द्वारा कैमरे के सामने हिंद स्वराष्ट्र को दिए अपने बयान में बोला गया था कि भर्ती अल्प अवधि 3 महीने के लिए की गई भर्ती थी इसीलिए लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी।

जब भर्ती 1 साल के लिए की गई थी लेकिन कैमरे के सामने आकर रनसाय सिंह द्वारा इस तरह से झूठ बोलना उनकी चोरी को छिपाने की साफ साफ कोशिश को दर्शाता है। ऐसे बड़े अधिकारी द्वारा पहले गलती करना बाद में गलती को छिपाने के लिए झूठ बोलना काफी शर्मनाक हैं….