Home Blog Page 178

भैयाथान जनपद पंचायत सीईओ रामदयाल साहू को हटाया गया,विनय कुमार गुप्ता होंगे नए सीईओ …

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : राज्य शासन द्वारा दिए गए अपने आदेश में वर्तमान में पदस्थ भैयाथान जनपद पंचायत के सीईओ रामदयाल साहू को हटाकर भैयाथान से कोरिया जिले के बैकुंठपुर का नया सीईओ बनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री साहू वर्तमान में सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, राज्य सरकार के आदेश अनुसार उनका तबादला कोरिया जिले के बैकुंठपुर के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया हैं। अब जनपद पंचायत भैयाथान के नए सीईओ विनय कुमार गुप्ता होंगे।

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में शिकारियों का आतंक….हिरण की हुई मौत….बडे संख्या में शिकारी व लकड़ी तस्कर है सक्रिय….

हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेंत्र में फिर से एक जंगली जानवर की हुई मौत. पुरा मामला उद्यान परिक्षेत्र के रसौकी गांव का है जहा मंगलवार को हिरण का जख्मी हालत शव मिला. ग्रामीणों ने पुरे मामले की सुचना उद्यान कर्मियों ने शव का पीएम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया है. गौरतलब है कि गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेंत्र में शिकारियों व लकडी तस्करो का आंतक है बडे संख्या स्थानिय और बाहरी शिकारियों ने यहा के वनजीव का शिकार के साथ बहुमुल्य लकडियों की तस्करी किया जा रहा है. जिससे उद्यान में वनजीव के साथ पेडों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रहे है. स्थानिय लोगो ने बताया कि मंगलवार को एक हिरण भागते हुये गांव में पहुचा जिसको शिकारियों के द्वारा छोडे गये कुत्ते दौडाते रहे आखिरकार कुत्तो के हमले से हिरण गंभीर रुप से जख्मी हो गया जहा पर उसकी मौत हो गई जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचे उद्यान कर्मियों ने हिरण के शव का पीएम पश्चात अंतिम संस्कार कर दिया है.
गुरुघासीदास नेशनल पार्क में कानन पेंडारी से लाकर छोड़े गए चीतल
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 50 की संख्या में चीतल कानन पेंडारी से लाकर छोड़े गए है वर्ष 2005 के सर्वेक्षण के हिसाब पार्क इलाके में 32 प्रकार के वन्यजीव प्राणी है जानवरों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो सके, इसके लिए विचरण क्षेत्र में विभाग के द्वारा एनिकट का निर्माण भी कराया है ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण में घटिया स्तर का सामाग्री उपयोग किया गया. जो अब भष्ट्राचार की भेट चढ गया है।
अफसर नही रहते यहा
बता दें कि अभ्यारण में जंगली जानवरों का शिकार और पेड़ों की कटाई लंबे समय से हो रही है महुली में लाखों खर्च कर बनाए गए दफ्तर और आवास में नाम मात्र के कर्मचारी रहते है जो कभी उद्यान में भ्रमण तक नही करते. यहा के ग्रामीणों ने बताया कि उद्यान के रेंजर साहब का कभी कभार ही आते है अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अम्बिकापुर, सूरजपुर और ओड़गी में रहते हैं जबकि इन्हें मुख्यालय में रहने का निर्देश कई बार दिया जा चुका है.
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेंत्र के परिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि रसौकी गांव के हरिजनपारा में एक हिरण भाग कर आया था जिसे कुत्तों के झुड ने जख्मी कर दिया था जिससे उसकी मौत हो जाने पर पीएम पश्चात अंतिम संस्कार कर दिया गया है-विरेन्द्र श्रीवास्तव परिक्षेत्राधिकारी महुली

इनकम टैक्स के छापों में मिले करोड़ो रुपए कैश,,ज्वैलरी और बेनामी संपत्तियां…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर के कचना स्थित रोमांस्क्यू विला में विनोद जैन के घर, उनके रिश्तेदार राशू जैन, पंडरी स्थित होटल पुनीत, अशोका रत्न, हीरापुर के तेंदुआ स्थित चना फैक्ट्री, तेलीबांधा के जीवन विहार, समेत रिश्तेदार एवं कारोबार से जुड़े लोगों के घर और दफ्तर पिछले 14 घंटों से रेड की कार्रवाई जारी है. जशपुर/रायपुर के विनोद जैन, कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल और दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के मकान और अन्य ठिकानों पर चल रही कार्रवाई. कन्हैया अग्रवाल के घर और उनकी दुकान अमन इलेक्ट्रॉनिक पर छापेमारी चल रही है, साथ ही उनके भाई विनोद अग्रवाल और नितेश अग्रवाल के मकान पर दबिश दी गई है.

सूत्रों के अनुसार अभी तक की कार्रवाई में विभाग को 9-10 करोड़ रूपए कैश मिले जाने की जानकारी है. वहीं बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कई जगहों पर प्रॉपर्टी की जानकारी भी विभाग को मिली है. इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक बैंक लॉकर की जानकारी भी इस छापे में मिली है. सूत्रों का दावा है कि ये कार्रवाई और करीब 2-3 दिनों तक चलेगी. वहीं इनकम टैक्स की एक टीम जल्द ही बैंक लॉकर भी खंगालने की तैयारी कर रही है.

भूपेश सरकार ने अपने 4थे बजट में भी अनियमित कर्मचारियों का किया अनदेखा, महासंघ अनियमित आन्दोलन को और उग्र करेगा :गोपाल प्रसाद साहू

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : गोपाल प्रसाद साहू, प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारियों को भूपेश सरकार ने अपने 4थे बजट में भी अनदेखा कर किया निराश किया। इसी प्रकार सदन में माननीय सदस्यों के प्रश्नों पर माननीय मुख्यमंत्री का जवाब संतोष जनक नहीं कहा जा सकता, विगत 3 वर्षों में अनियमित कर्मचारियों का संख्यात्मक जानकारी नहीं जुटा पाना, गठित समिति की बैठक 3 वर्ष में मात्र एक बार होना, महाधिवक्ता से विगत 3 वर्षों में अभिमत नहीं आना अनियमित कर्मचारियों के प्रति एक साजिस प्रतीत होता है। भूपेश सरकार के इस कार्यवाही से छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ निराश और आक्रोशित है और अपने 5 सूत्रीय मांगों को लिए जमीन-आसमान एक कर आगामी समय में अनियमित आन्दोलन को उग्र करेगा।
श्री रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्री अनिल कुमार देवांगन समन्वयक ने बताया कि यह बजट धोखा का बजट है क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री एवं श्री टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर हमें 10 दिवस में नियमित करने का वादा किया। वादे के अनुरूप हमारी मांगों को कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया। चुनाव के दौरान अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को भी कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाये थे। माननीय मुख्यमंत्री ने दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही। अद्यतन 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है।

श्री सूरज सिंह ठाकुर, श्री अजित नाविक, श्रीमती भगवती शर्मा, सुश्री गेमलता कोसरे, पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों का विगत 04-05 माह का वेतन अप्राप्त होना। निरन्तर विभागों द्वारा वित्त एवं आवश्यकता तथा अन्य कारणों का हवाला देते हुए सेवा से पृथक किया जाना, विगत तीन वर्षों से अनियमित (संविदा) कर्मचारियों का किसी भी प्रकार से वेतन वृद्धि नही किया जाना। विधानसभा में अनियमित कर्मचारियों के प्रश्नों को आग्रहया कर पटल पर न रखते हुए नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कार्यवाही को विलम्ब किया जाना से अनियमित कर्मचारी आक्रोशित है।
प्रेम प्रकाश गजेन्द्र, श्रीकांत लास्कर, श्री टीकमचंद कौशिक, तारकेश्वर साहू, टेकलाल पटले श्री धर्मेन्द्र वैष्णव ने कहा कि सरकार के इस बड़ा खिलाफी से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी/अधिकारी ठगा महसूस कर रहा है तथा अत्यधिक आक्रोशित है। आगामी समय में अनियमित आन्दोलन को समग्र रूप उग्र किया जावेगा।

ससुर व दामाद को छोटा हाथी ने मारी जबरदस्त टक्कर,, दोनों हुए गंभीर रूप से घायल….

हिंद स्वराष्ट्र दतिमा मोड़ भूषण बघेल – करंजी चौकी क्षेत्र के दतिमा-सलका मार्ग पर दतिमा मेन चौक से 200 मीटर दूर स्थित पुलिया के पास बुधवार को शाम 3 बजे के बीच छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 30 बी 5463 जो कि विश्रामपुर श्रीराम मोबाइल संचालक का बताया जा रहा है। छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल ड्रीम युगा क्रमांक सीजी 15 डीआर 6239 सवारों को चपेट में लिया है।
बताया जा रहा है कि चुंनगड़ी निवासी राथेचरण मानिकपुरी पिता परमेश्वर मानिकपुरी व भैयाथान निवासी चंद्र सेवक मानिकपुरी पिता मानसाय मानिकपुरी दोनों ससुर-दामाद एक साथ एक समारोह में शामिल होने निकले थे। शाम दोनों सलका मार्ग दतिमा रोड होते हुए समारोह में जाने निकले थे। दतिमा के पास बिश्रामपुर की और सामने से आई तेज रफ्तार का छोटा हाथी ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राधाचरण मानिकपुरी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। करंजी चौकी में पदस्थ एएसआई मनोज द्विवेदी सहित पूरे स्टाफ इस हादसे में मोटरसाइकिल दो सवारों को गंभीर चोट लगने से जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

सूरजपुर जनपद के दो कर्मचारी निलंबित..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जनपद पंचायत सूरजपुर के दो कर्मचारी शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सी. पी. जायसवाल एवं बृजलाल सिंह सहायक ग्रेड-2 को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर निर्धारित किया गया है। दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा, व्यापमं और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नहीं देना होगा कोई शुल्क,,सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा एलान किया है. सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को बजट पेश किया. इस दौरान सीएम ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा है. इसके अलावा सीएम ने न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा दिलाने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना में आगामी वर्ष से वार्षिक सहायता राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 रुपए करने की घोषणा की है.
सीएम बजट पेश करते हुए कहा कि गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा. इन औद्योगिक पार्कों में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु 600 करोड़ का बजट प्रावधान है.

इसके साथ ही राज्य में रैली ककून का संग्रहण कर राज्य में ही धागा उत्पादन एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था की जाएगी. सीएम ने धागा उत्पादन एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री रेशम मिशन की शुरुआत की घोषणा की है. साथ ही पोस्ट यार्न गतिविधियों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई है.
सीएम का एलान- परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क माफ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया कि बैगा/गुनिया/मांझी आदि आदिवासियों के देवस्थल के हाट पाहार्या और बाजा मोहरिया को राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अनुरूप लाभ मिलेगा.
सीएम ने कहा कि व्यापमं और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों की परीक्षा शुल्क माफ की जाएगी. सीएम ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम का विभिन्न नवाचारी योजनाओं के साथ समन्वय करते हुए रोजगार हेतु छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की शुरुआत के लिये 2 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा.

जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान
बजट में सरकार ने जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान किया है इसके अलावा जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान है. इसरे साथ ही जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है.
बजट में कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15,000 से बढ़ाकर 25,000, जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 15,000, जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6,000 से बढ़ाकर 10000, सरपंचों का भत्ता प्रतिमाह दो हजार से बढ़ाकर 4,000 और विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किए जाने की घोषणा की गई है.

कारोबारियों के ठिकानो पर आयकर विभाग का छापा, बिलासपुर रायगढ़ सहित कई जिलों में रेड जारी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है. बड़े कारोबारियों के अड्डे सहित अन्य कारोबारियों के अड्डे पर आईटी विभाग ने रेड मारी है, आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है.इस छापेमार कार्रवाई में 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के मौजूद होने की जानकारी है.बता दें कि, रोड कॉन्ट्रैक्टर जशपुर और कवर्धा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है.रायपुर, जशपुर समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की का छापामार कार्रवाई जारी है. साथ ही आयकर विभाग ने राजधानी स्थित रोमांस्क्यु विला, अशोका रत्न, पंडरी स्थित होटल पुनीत में भी छापामार कार्रवाई कर रही है. वही आईटी रेड की कार्रवाई कवर्धा, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग समेत कई जिलों में जारी है.

कोल्हुआ के सागौन प्लांट में लगी भीषण आग…हुई बेकाबू…वन विभाग की टीम नदारद…

हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी – सुरजपुर जिले के दूरस्थ वन परीक्षेत्र चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही जंगल में भीषण आग लगना शुरू हो गया है। इस आग पर वन विभाग द्वारा काबू पाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में जंगल के आस-पास स्थित ग्रामीणों के घर अब आग की चपेट में आ सकते हैं। इस आग ने जंगल के बीच वन प्राणी व छोटे बड़े विशाल पेड़ों को अपने चपेट में ले लिया है वही आग का धुआँ वप्रदूषण गांव के ओर कई बीमारियों को दे रहे हैं न्योता। कोल्हुआ, बीट क्रमांक P573 के जंगल में आज दोपहर में अचानक कोल्हुआ सागौन प्लांट में आग लग गया जिससे लगभग 50 हेक्टेयर में लगे हजारों पौधे जलकर खाक हो गये। लेकिन वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे अब क्षेत्र के जंगलों में महुआ चुनने के लिए आग लगाया जाएगा और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी केवल मूकदर्शक बने रहते हैं जिससे क्षेत्र के सभी जंगलों में आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाते हैं महुआ चुनने वाले जंगलों को नष्ट करते हैं।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर के जंगल में अब भीषण आग लगना शुरू हो गया है। आग को बुझाने वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में उन ग्रामीणों को परेशानी होगी। जिनके घर जंगल के बीच में स्थित हैं। जंगल में लगी आग का रुख अब इन गांव की ओर हो गया है। कोल्हुआ के जंगल में आग की लपटें और धुएं के गुबार नजर आने लगे हैं। आग ने भीषण रूप ले लिया और जगल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जगल में भीषण आग लगने से लगे लगभग हजारों पौधा व वन प्राणियों की जान खतरे में है वही आग नहीं बुझा या गया तो कोल्हुआ से लगे गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में भी लपटे पहुंचने लगेंगे जिससे जंगली जानवर सहित छोटे बड़े पौधे जलकर खाक हो जाएंगे ।
ज्ञातव्य हो कि पूरे गर्मी के सीजन में महुआ बीनने के दौरान जंगलों में आग लगती रहती है

अम्बिकापुर: एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर शहर के घड़ी चौक के पास स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई. घटना आज शाम करीब 7 बजे की है. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाया.
जानकारी के अनुसार घड़ी चौक पर यातायात पुलिस केंद्र के पीछे बने एसएलआरएम सेंटर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे वह सेंटर में काफी तेजी से फैल गई.
आसपास के लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम प्रारंभ किया. फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

31 मार्च तक सभी हितग्राहियों का e-kyc आवश्यक,, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी कराने के लिए परेशान हो रहे हितग्राही..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत समस्त हितग्राहियों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है इस संबंध में जिले के उपसंचालक श्री कोशले ने सूचना भी जारी कर दी है। 31 मार्च तक सभी हितग्राहियों का e-kyc आवश्यक है जिन हितग्राहियों का e-kyc पूरा नहीं होता है उसकी आगामी किस्त प्रदाय नहीं की जाएगी ऐसे में हितग्राही परेशानी में आ गए हैं क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऑफिसियल वेबसाइट से सरवर की वजह से e-kyc नहीं हो पा रहा है तो दूसरी ओर लोक सेवा केंद्र में भी वही समस्या आ रही है जिससे जिले के समस्त हितग्राहियों में खलबली मच गई है एक और सरवर का समस्या दूसरी ओर समय का बंधन ऐसे में वह सोच नहीं पा रहे हैं क्या होगा और इस तरह से सरवर चला तो 31 मार्च तक मुमकिन नहीं है करना ऐसे में हितग्राही करे तो करे क्या।

रामानुजनगर जनपद के सहायक ग्रेड-3 को कलेक्टर ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सुनील कुमार वैस, सहायक ग्रेड-03, जनपद पंचायत रामानुजनगर को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में सुनील कुमार वैस का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर निर्धारित किया गया है। सुनील कुमार वैस को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

महिला दिवस: एक दिन की बादशाहत….

हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी : हमेशा की तरह ‘महिला दिवस’ के आगमन के साथ एक बार फिर स्त्री-शक्ति की स्तुतियों का भ्रामक सिलसिला शुरू हो गया है। हर तरफ भाषण-प्रवचन हैं, यशोगान हैं, कविताई हैं, संकल्प हैं, बड़े-बड़े वादें हैं, बड़ी-बड़ी बातें हैं। तमाम बातों का लब्बोलुआब यह कि स्त्रियां मां है, देवी हैं, शक्तिस्वरूपा हैं, पूजनीय हैं। यह कोई नहीं कहेगा कि वे पुरुषों की जैसी ही हाड़-मांस की बनी एक व्यक्ति हैं जिसकी अपनी स्वतंत्र चेतना होती हैं, सोच होती है, इच्छाएं होती हैं, उड़ने की चाहत होती है। महिला दिवस या किसी भी बहाने स्त्रियों का महिमामंडन दरअसल उनको बेवकूफ़ बनाने का सदियों पुराना और आज़माया हुआ नुस्खा है। आमतौर पर स्त्रियों ने अपनी छवि ऐसी बना रखी हैं कि कोई भी उनकी थोड़ी प्रशंसा कर उन्हें अपने सांचे में ढाल ले जा सकता है। झूठी तारीफें कर हजारों सालों तक धर्म और संस्कृति के नाम पर हम पुरुषों ने इतने योजनाबद्ध तरीके से उनकी मानसिक कंडीशनिंग की हैं कि अपनी बेड़ियां भी उन्हें आभूषण नज़र आने लगी हैं। अगर स्त्रियां पुरूषों की नज़र में इतनी ही ख़ास हैं तो यह सवाल भी पूछा जाना चाहिए कि हर धर्म और संस्कृति में पुरूष धर्मगुरु और नीतिकार ही आजतक क्यों तय करते रहे हैं कि हमारी स्त्रियां कैसे रहें, कैसे हंसे-बोले, क्या पहने-ओढ़े और किससे बोलें-बतियाएं ? उन्होंने तो यहां तक तय कर रखा है कि मरने के बाद दूसरी दुनिया में उनकी कौन-सी भूमिका होने वाली है। स्वर्ग या जन्नत में पहुंचकर भी अप्सरा या हूरों के रूप में उन्हें पुरूषों का दिल ही बहलाना है। आधुनिक युग की बात छोड़ दें तो मानवता के इतिहास में क्या ऐसी कोई स्त्री नहीं हुई जो स्त्रियों के लिए आचारसंहिता लिख और उसे लागू करा सके ? ज़ाहिर है कि एक षड्यंत्र के तहत उन्हें परदे के भीतर ही रखा गया।

स्त्रियों के संदर्भ में आजतक गढ़ी गई तमाम नीतियां, मर्यादाएं, आचारसंहिताएं उनके व्यक्तित्व और स्वतंत्र सोच को नष्ट करने के पुरुष-निर्मित औज़ार हैं। दुर्भाग्य से उन्हें अपनी गरिमा मानकर स्त्रियों ने सहज रूप से स्वीकार कर लिया है। स्वीकार भर ही नहीं कर लिया हैं, उन्हें स्त्रीत्व की उपलब्धि और महिमा मानकर सदियों से आने वाली पीढ़ियों को गर्व से हस्तांतरित भी करती आई हैं। उन्होंने पुरुषों की झूठी बातों में आकर पुरुषों के समकक्ष एक अलग, स्वतंत्र व्यक्तित्व की जगह स्वयं को देवी और पूजनीय मान लिया और घर तथा समाज को बचाने और गढ़ी गई मर्यादाओं की रक्षा के नाम पर खुद की और अपनी स्वातंत्र्य चेतना की बलि दे दी। उनके इसी भोलेपन का नतीजा है कि प्रेम, ममता, करुणा, सृजनात्मकता में ईश्वरत्व के सबसे निकट होने के बावज़ूद दुनिया के ज्यादातर मर्दों की नज़र में वे आज भी पुरुषों की संपत्ति और उपभोग की वस्तु हैं। शिक्षा के प्रसार और कानूनी संरक्षण के विस्तार के साथ अब उन्हें धीरे-धीरे समझ आने लगा है कि दुनिया की आधी और श्रेष्ठतर आबादी को अपने इशारों पर चलाने की शातिर मर्दों की चाल उन्हें कहां तक ले आई है।

आज की पढ़ी-लिखी स्त्रियां पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी हुई हैं। अपने लिए उन्होंने एक हद तक आर्थिक आत्मनिर्भरता भी हासिल की है और अपेक्षाकृत अधिक आज़ादी भी। इस प्रक्रिया में उन्हें परिवार और बाहर के शिक्षित और विवेकवान पुरुषों का सहयोग भी मिला है। मगर ऐसी स्त्रियों और पुरुषों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। ज्यादातर पुरुष अपनी सोच में आज भी रूढ़िवादी हैं। ज्यादातर स्त्रियां आज भी पितृसत्ता की बेड़ियां नहीं तोड़ पाई हैं। शहरों में स्थितियां तेजी से बदली हैं, मगर ग्रामीण क्षेत्रों और अशिक्षित अथवा अर्द्धशिक्षित आबादी में स्त्रियों की मुक्ति की दिशा में कम खिड़कियां ही खुल पाई हैं।
स्त्रियों के लिए सीमित उपलब्धियों के साथ संतुष्ट होने का यह समय नहीं है। पितृसत्ता की जकड़न से मुक्ति और अपने अधिकारों को हासिल करने का यह संघर्ष जारी रहनी चाहिए। इस संघर्ष में शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता उनके सबसे कारगर हथियार बनेंगे। कोई खास दिवस आमतौर पर ऐसे लोगों या जीवों के लिए मनाए जाते हैं जो कमज़ोर हैं और जिन्हें सहानुभूति और देखभाल की आवश्यकता होती है। जैसे बाल दिवस, दिव्यांग दिवस, वन्यप्राणी दिवस आदि। आज की स्वतंत्रताकामी स्त्रियों को किसी खास दिन या किसी की दया, कृपा, सहानुभूति और झूठे महिमामंडन की नहीं, बहुत सारी स्वतंत्र सोच और स्वतंत्र व्यक्तित्व के साथ थोड़ी आक्रामकता की ज़रुरत है। उनकी ज़िन्दगी कैसी हो, इसे उनके सिवा किसी और को तय करने का अधिकार नहीं।
अगर हम पुरुषों द्वारा निर्मित रूढ़ियों की जकड़न से वे निकल सकीं तो साल के तीन सौ पैसठ दिन उनके, वरना एक दिन की बादशाहत उन्हें मुबारक हो।

महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : आज दिनांक 7 मार्च 2022 को महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा जिला इकाई सूरजपुर के बैनर तले अशोक उपाध्याय जिला संयोजक की अगुवाई में विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को लंबित 14% महंगाई भत्ता (डी.ए.)को एरियर्स सहित तत्काल प्रदान किए जाने हेतु तथा गृह भाड़ा भत्ता (एच.आर.ए.) सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
उक्त मांग पर शासन स्तर पर शीघ्र आदेश नहीं होने पर राज्य के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में शासन के ध्यानाकर्षण के लिए 11 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर में धरना देकर पैदल मार्च कर ज्ञापन देंगे तथा दिनांक 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2022 तक प्रदेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर जिला और ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

आज के आंदोलन में विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहें जिनमें अशोक उपाध्याय ,शेष नारायण शर्मा, भूपेश सिंह, डॉ. रजनीश जयसवाल, अजय सिंह, दयानंद चौबे, इकबाल अंसारी, श्रीमती शबीना मंसूरी, एकांत जयसवाल, योगेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार, महेश कुमार दोहरे, शोभनाथ चौबे, रामचंद्र प्रसाद सोनी, राकेश कुमार जयसवाल, नंद किशोर साहू, गौरी शंकर पांडेय, सुरविन्द गुर्जर, राजेंद्र प्रसाद साहू, घनश्याम सिंह, सुनील पांडे, प्रमोद तिवारी, रामाधार सोनवानी, अभिमन्यु सिंह, श्रीमती मैना वर्मा, श्रीमती सुषमा दत्ता, पारस प्रसाद पटेल, मोहम्मद रज्जाक, शिवमंगल सिंह, आर.पी. चक्रधारी, श्याम लाल कुशवाहा, मुरली प्रसाद साहू, सुधीर कुजूर, सुंदर राम नेताम,सबाबे हुसैन, वीरेंद्र राम, सुमार सिंह, नवरत्न राजवाड़े, नंदलाल साहू, दयानंद रजवाड़े, पंकज गुप्ता, हर्ष नारायण शर्मा, अमर सिंह ,समसुद्दीन शेख,महेन्द्र ठाकुर , अभिमन्यु सिंह , अरुण सोनी ,उमेश गुर्जर, अनुज राजवाड़े, टेकराम राजवाड़े, पीके दुबे, संत सिंह, भगत सिंह, सुभाष चंद्र पांडे, योगेश प्रताप सिंह, पंकज पैकरा, शंकरलाल, राकेश कुमार जयसवाल, मनीष कुमार, एस.पी. मिश्रा, विजय टोप्पो, जय प्रकाश, महेंद्र ठाकुर, मनमोहन सिंह, फलेश्वर सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी गण उपस्थित थे।
आंदोलन के प्रथम चरण में महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज तहसील मुख्यालय रामानुजनगर , प्रेमनगर , प्रतापपुर , ओड़गी एवं भैयाथान में भी बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एकत्रित होकर तहसीलदार के माध्यम मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौपा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आह्वान पर सचिव संघ सूरजपुर ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से पहले अपने कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में इस बात का उल्लेख किया था कि उनकी सरकार बनती है तो पंचायत सचिवों का नियमितीकरण किया जावेगा जो अभी तक कांग्रेस की भूपेश सरकार ने नहीं किया हैं। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ सचिव संघ ने सूरजपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमें कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से उनकी परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल उनका अविलंब शासकीयकरण करने की मांग की हैं। दरअसल लगभग 2 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद अभी तक नहीं हो पाया है शासकीय नियमितीकरण जिसके कारण छत्तीसगढ़ के सचिव संघ के प्रांतीय पर जिले भर के सचिव एकत्रित हुए और उन्होंने अपने मांगों को लेकर वादा निभाओ रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

अम्बिकापुर : पिता ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद को लगाई फांसी, पिता – पुत्री की मौत, बेटे का इलाज जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जिसने लोगो के दिल को पसीज दिया हैं। जहां एक व्यापारी ने अपने दो बच्चो को जहर दे दिया और बच्चो को जहर देने के बाद खुद फांसी लगा ली। घटना में 10 साल की बेटी की मौत हो गई वही बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गाँधी नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी को भी इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। गोधनपुर में उसकी हार्डवेयर की दुकान है। घटना वाले दिन पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप बच्चो के साथ अकेले था।

देर शाम जब पत्नी घर लौटी तो सुदीप को फांसी में लटका हुआ पाया और कमरे में दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक सुदीप की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जहां सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सुदीप की पत्नी बेसुध है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में जंगलों की अवैध कटाई, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान विभाग बना मुखदर्शक..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर क्षेत्र में मध्यप्रदेश राज्य सीमा से सटे गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में जंगलों की अवैध कटाई जारी है. वहीं वनकर्मियों की भूमिका संदिग्ध होने के बाद अब वन विभाग जंगल की कटाई करने वालों के खिलाफ मुख दर्शक बना हुआ हैं।


दरअसल, दूरस्थ अंचल बिहारपुर के बैजनपाठ, खोहिर, जुड़वनिया, कोल्हुआ, चौगा, कछवारी, रामगढ़, उमझर, महुली गांव मध्यप्रदेश के सीमा में स्थित है जहां गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से घिरा हुआ है. ऐसे में ग्रामीणों का आरोप है कि वनकर्मियों द्वारा खुलेआम छूट देने और विभाग द्वारा मिलीभगत कर पेड़ों की अवैध कटाई कर मध्यप्रदेश राज्य में भेजा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर माड़ा रेंजर शिल्पी जायसवाल ने आज एक बाइक चालक को सरई की लकड़ी को तस्करी करते धर दबोचा। आरोपी छत्तीसगढ़ के जंगलों से सरई की लकड़ियों को काटकर सिंगरौली में माड़ा क्षेत्र में ला रहा था जिसे रास्ते से पकड़ लिया गया। माड़ा रेंजर शिल्पी जायसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी ईश्वर प्रसाद वैश्य निवासी मिठुल माड़ा को माड़ा क्षेत्र के ग्राम कुम्हिया में घेराबन्दी करके पकड़ गया। आरोपी छत्तीसगढ़ के जंगलो से सरई के लकड़ियों की शिल्ली को बाइक पर लोड करके ला रहा था, आरोपी के पास से 3 नग शिल्ली बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध वन परिक्षेत्र अधिनियम के तहत कार्यवाही कर बाइक (MP52B4998) को जप्त कर राजसात करने की कार्यवाही चल रही है।
भाजपा मंत्री मदन जायसवाल द्वारा गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रेंजर पर लगाया गया गंभीर आरोप

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोल्हुआ और तेलाईपाठ में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में लगभग 50 लाख की लागत से तलाब बनाई जा रही है जिसमें जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से काम करवाया जा रहा है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को मजदूरी नहीं मिल रहा है कहीं तालाब निर्माण में क्षेत्र के ग्रामीणों को मजदूरी मिलता तो लकड़ी काटने के बजाय वह कार्य करने में व्यस्त रहते लेकिन कार्य नहीं मिलने से क्षेत्र के मजदूर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में पेड़ों की कटाई कर मध्यप्रदेश में बेच रहे हैं और वही गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी को तस्करों द्वारा कमाई के लालच में वन विभाग और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी कर्मचारियों को तस्करों द्वारा जेब भरने के कार्य किया जा रहा है जिससे गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान वह वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख दर्शक बने हुए हैं।

लकड़ी तस्करों के लिए गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बनाए गए बैरियर बना शोपीस, आने-जाने वाले वाहन से की जा रही यात्री गेट पास के नाम से खुलेआम वसूली

लगातार खबर प्रकाशन के बाद गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र कोल्हुआ मकरा द्वारी में 6 महीना पूर्व गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बैरियर लगाया गया जिसमें अब लकड़ी तस्करों को खुलेआम छोड़ दे दिया गया है वही बाहर से आने-जाने वाले वाहनों से यात्री गेट पास के नाम से खुलेआम वसूली की जा रही है वही ताज्जुब की बात यह है कि जो पर्ची गेट पास के नाम से दिया जा रहा है भाड़ी तहसील बैकुंठपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़ के नाम से दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है।

शौक़ पुरे करने हेतु मोबाइल दूकान को बनाया निशाना..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के झिलमिली भैयाथान थाना अंतर्गत चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है साथ ही साथ आरोपियों के कब्जे में से लगभग 5 लाख व 50,000 रुपए की कीमत के 35 मोबाइल व स्मार्ट घड़ी जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 3 मार्च को पोरगी निवासी हिमांशु गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भैयाथान कुदरगढ़ उड़ेगी रोड में उनका आशु इलेक्ट्रॉनिक्स का दुकान है विगत 3 मार्च की मध्य रात्रि में उसके दुकान से 44 नग मोबाइल 5 नग स्मार्ट वॉच और 1 ईयर बर्ड्स लगभग सभी की कीमत ₹650000 का अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34 /22 धारा 457 380 भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को चोरी के मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओडगी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली भैयाथान की पुलिस पुलिस की नई तकनीक की मदद से अज्ञात चोर की पतासाजी में जुट गई इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि ग्राम करकोटी में चोरी की मोबाइल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में है जिसके बाद थाना झिलमिली के पुलिस ने उसे पकड़ा पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम कमल उर्फ राहुल ने बताया कि दिनांक 3/3/2022 को वह अपने साथी मुकेश ओम प्रकाश वह दो लोग अन्य के साथ आशु इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला तोड़कर उसके अंदर रखें स्मार्ट वॉच इयरबड्स और मोबाइल को चोरी करके करकोटी स्थित अपने ईट भट्ठा के पास छुपा कर रखे थे आरोपी की निशानदेही पर 34 नग मोबाइल 3 नग स्मार्ट वॉच वह घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने का संबर जप्त कर आरोपी कमल उर्फ राहुल पिता अर्जुन राम उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम करकोटी मुकेश बंजारे पिता धनीराम उम्र लगभग 21 वर्ष साकिर लखनपुर थाना झिलमिली भैयाथान एवं ओमप्रकाश पिता लाल साहेब उम्र 19 वर्ष निवासी केवड़ा थाना भैयाथान झिलमिली को गिरफ्तार किया गया आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल को विक्रय करने के लिए जसपाल बंटी पिता करमचंद 19 वर्ष निवासी केशव नगर और उमा शंकर पिता महेश लाल उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी तिल सीमा सूरजपुर को दिए थे पुलिस ने चोरी का एक मोबाइल को जप्त कर इन दोनों को भी गिरफ्तार किया इन दोनों आरोपियों ने चोरी के मोबाइल को बेचने का जिम्मा लिया था मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी भैयाथान झिलमिली बसंत खलखो एएसआई धनेश्वर कुशवाहा प्रधान आरक्षक हेमंत सुनवानी हितेश्वर राजवाड़े अचल गुप्ता महेश सिद्धार सैनिक नरेंद्र मरावी रामदयाल राठिया दिल पाल कसेरा की सक्रिय भूमिका रही।।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के घर में छाया अंधेरा, सोलर होम लाइट 6 महीने से खराब, प्रशासन बना मूकदर्शक…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले में निवासरत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पण्डो जनजाति के आदिवासियों का जीवन अब एक बार फिर अंधेरे में बीत रहा है। जिले के दूरस्थ अंचल चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत कोल्हुआ एवं आश्रित ग्राम भाटपारा में सोलर लाइट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में यह लाइट सिस्टम खराब हो गया है। जिसके चलते इन आदिवासियों का जीवन एक बार फिर अंधेरा हो गया है। सोलर सिस्टम ख़राब होने के चलते जंगली जानवर से डर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा देने वाले बच्चों के भविष्य में खिलवाड़ हो रहा है जिससे क्षेत्र के पंडो जनजाति के ग्रामीणों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कोलुआ में क्रेडा विभाग द्वारा दिया गया सोलर लाइट अब 80 परसेंट होम लाइट खराब हो चुका है। ग्रामीणों और सरपंच के जरिये जिला अधिकारी को सूचना दिया गया लेकिन सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व 6 महीने से होम लाइट खराब पड़ा हुआ है कोई सुधार नहीं होने के कारण हम लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं और हमारे बच्चों का इस समय परीक्षा भी हो रहा है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा हम गरीब आदिवासियों का कोई देखरेख नहीं किया जा रहा है जिससे हमारे बच्चों को अंधकार में रखने के लिए शासन-प्रशासन मजबूर किया हुआ है

निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले..

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया। जहां सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने बैनर भी लगाए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
कांकेर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मरामापानी में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग लगा दिया। जहां ग्राम कलमुच्चे से मर्रापी तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। 4 मार्च को सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली मौके पर पहुंचे और काम बंद करने की चेतावनी देते हुए एक जेसीबी, दो टिप्पर और दो मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया।
घटना के बाद ठेकेदार अभय बाफना ने पुलिस थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मेरे द्वारा ग्राम कलमुच्चे से मरापी तक सड़क निर्माण कार्य 20 फरवरी 2022 को शुरू किया गया था। कार्य स्थल पर लगभग दस मजदूर व सुपरवाईजर काम कर रहे थे।
शुक्रवार शाम सात बजे निर्माण स्थल पर काम करने वाले सुपरवाईजर रेखराज ने कांकेर आकर बताया की दोपहर लगभग एक बजे आठ वर्दीधारी हाथियार बंद महिला पुरुष नक्सली वहां पहुंचे थे और काम बंद करने की चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य में पांच वाहनों को आग लगा दिया। जिसके बाद काम बंद करने की चेतावनी लिखा हुआ बेनर भी लगा दिये। आगजनी करने के बाद नारा लगाते हुए जंगल की ओर चले गये।
ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बता दें कि इससे पूर्व भी नक्सली जिला मुख्यालय के पास ग्राम पीढापाल में आगजनी की घटना को अंजाम दे चुके हैं, जब कुछ माह पूर्व नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी थी।

error: Content is protected !!