Home Blog Page 174

डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप अव्वल,रिकॉर्ड 10000 डिजिटल सदस्य जोड़ सभी को किया हैरान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता के अम्बिकापुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल सदस्यता में रिकोर्ड 10000 सदस्य मोबाइल में बनाते हुए पूरे प्रदेश में सबसे आगे हैं ।90 विधानसभा में अम्बिकापुर अब दूसरे स्थान पर है साथ ही प्रदेश में 10000 सदस्य बनाने वाले पहले इनरोलर बन गए हैं।प्रदेश में अब तक दस लाख बयालीस हजार छै सौ डिजिटल सदस्य बन चुके हैं जो एक नया रिकोर्ड है प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को सरगुजा विधानसभा का डिजिटल प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया जिसे बखूबी निभाते हुए अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अभी तक प्रथम स्थान पर काबिज है जिसमें अंबिकापुर पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान पर काबीज है छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर भाटापारा का बीज है जिसमें अंबिकापुर और भाटापारा विधानसभा के बीच महज 600 सदस्य का अंतर है प्रथम स्थान पर अंबिकापुर भी काबीज हो सकता है प्रदेश की डिजिटल सदस्यता अभियान 30 मार्च तक रखा गया था परंतु कार्यकर्ताओं की मांग पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव समेत मंत्री विधायक द्वारा भी खुद सदस्यता अभियान कराया जा रहा है अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का सदस्यता अभियान काफी अधिक और तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसका एक सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा

अम्बिकापुर : कमोदा विहार के पास बोरे में लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी….

अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के फुंदुरहिहारी के कमोदा विहार के पास बोरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही हैं। बोरे में लाश पूरी तरह से सड़ चुकी हैं जिसमे कोड़े लग चुके हैं लाश के पास खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं। अभी यह कन्फर्म नही हो पाया हैं की शव किसी व्यक्ति का हैं या जानवर का।

बच्चे के बिखरे हुए कपड़े

सूरजपुर : आदिवासी बहुल एक ऐसा गांव जहां 16 महीने से नहीं है बिजली, ना है सड़क, ना है पानी… बार-बार की जाती है जिला प्रशासन से शिकायत पर नहीं मिलती है कोई भी सहायता….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिला मुख्यालय सूरजपुर से 30 से 35 किलोमीटर दूर ओढ़गी ब्लॉक में स्थित एक ऐसा गांव कुप्पी जहां आज भी लोग अंधेरे में जीने को मजबूर है कारण बस इतना है कि वहां के ट्रांसफार्मर को खराब हुए 16 महीने हो गए हैं और बार-बार सूचना के बावजूद विद्युत विभाग उनकी कोई सहायता नहीं कर रहा हैं, जिसके कारण पिछले 16 महीने से ग्रामवासी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हो गए है। कूप्पी एक ऐसा गांव है जहां तक पहुंचने के लिए सड़क भी नहीं है सड़क है भी इतनी खस्ताहाल कि इन सड़कों पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच सकती। सड़कों की खस्ताहाल के बारे में आप इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि राशन वितरण के लिए राशन लेकर आने वाली गाड़ी भी इस गांव तक नहीं पहुंच पाती है। यहां के लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिलता है यहां हैंडपंपों की भी कोई सुविधा नहीं है। बेचारे भोले भाले मासूम आदिवासी ऐसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं जहां उन्हें खाने को भोजन की व्यवस्था हो पा रही है ना ही पीने को पानी मुहैया हो रहा है और तो और बीमार पड़ने पर अस्पताल जाने के लिए भी एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पाएगी।

जिला प्रशासन को बार-बार की जाती है शिकायत पर नहीं मिलती है कोई सहायता

गांव के सरपंच ने बताया कि उनके द्वारा जिला प्रशासन से इस मामले में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्युत विभाग को भी उन्होंने ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार दी है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा 16 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर को नहीं बनाया गया है।

सूरजपुर में सरकारी स्कूलों की हालत खस्ताहाल जिला शिक्षा अधिकारी नहीं दे रहे हैं इस और कोई ध्यान…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी: सरकारी कर्मचारियों के बच्चे अगर पढ़ते सरकारी स्कूलों में तो इन स्कूलों की हालत शायद इतनी खराब न होती। सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाली स्कूलों के वीडियो हमारे चैनल द्वारा एक के बाद एक लगाई जा रही है जिसमें स्कूलों की खस्ताहालत को दिखाई जा रही हैं। सभी स्कूलों की हालत लगभग एक समान हैं सभी स्कूलों की छत टूट टूटकर गिर रही हैं सभी की हालत खराब हो गई हैं बरसात के मौसम में इन छतों से पानी टपकता हैं और किसी भी वक्त कोई अनहोनी हो जाने की संभावना बनी रहती हैं। आज की खबर स्कूल भवन ग्राम पंचायत बाक जनपद ओडगी की हैं। जहां स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाने को मजबूर हो गए हैं।

शिक्षकों द्वारा बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना दिए जाने के बावजूद उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की जाती है। अगर ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना घट जाती है तो गाज शिक्षकों पर गिरेगी जबकि शिक्षकों द्वारा बार-बार स्कूलों की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जाता रहा है लेकिन ना जाने क्यों जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय इस मामले में चुप बैठकर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बच्चे भारत के भविष्य होते हैं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बेहद ही शर्मनाक हैं। 1 से 5 तक की कक्षाएं अगर एक ही रूम में ली जाएंगी तो यह बताने की आवश्यकता ही नहीं हैं की उन सभी छात्रों को कैसी शिक्षा मिल रही होगी?

अम्बिकापुर-रामानुजगंज एनएच के पैच रिपेयरिंग कार्य में अनियमितता, अफसरों-ठेकेदारों पर एफआईआर का आदेश

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच पर करोड़ों की लागत से पैच रिपेयरिंग कार्य में वित्तीय अनियमितता को लेकर पेश परिवाद पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार कोशले ने विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने का आदेश दिया है। अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी द्वारा
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर के न्यायालय में धारा 156(3) के तहत परिवाद पेश किया गया था( परिवाद स्वीकार करते हुए सीजेएम अंबिकापुर ने संबंधित एनएच के अधिकारियों बीके पटोरिया कार्यपालन अभियंता, एलएल टोप्पो एसडीओ, अमित दास सब इंजीनियर, व ठेकेदार मेसर्स आरके इन्फ्रास्ट्रक्चर व मेसर्स गौरी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने थाना अंबिकापुर में एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें अंबिकापुर-रामानुजगंज रोड में हुई गड़बड़ी के संबंध में अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने की मांग की गई थी।
आवेदन में उल्लेख किया गया था कि कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राज्य मार्ग संभाग कार्यालय अंबिकापुर द्वारा 4 जून २०१९ को मेसर्स आरके इंफ्रास्ट्रक्चर हॉस्पिटल रोड दर्रीपारा अंबिकापुर को बीटी पैच रिपेयरिंग का वर्क आर्डर अंबिकापुर से रामानुजगंज गढ़वा रोड हेतु जारी किया गया था। पीएसी 94.62 लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया था। टोटल कंटेंट 64.99 लाख का था तथा उक्त कार्य को 15 दिसंबर 2019 तक पूर्ण करना था। इसी प्रकार 22 अगस्त 2019 को गौरी कंस्ट्रक्शन कंपनी संगम चौक गौरी भवन अंबिकापुर को बीटी पैच रिपेयरिंग का वर्क आर्डर अंबिकापुर से रामानुजगंज गढ़वा रोड हेतु जारी किया गया था। पीएसी 144.95 लाख का वर्क आर्डर जारी किया गया था तथा टोटल कंटेंट 95.48 लाख का था। उक्त कार्य को 1 माह के अंदर पूर्ण करना था। दोनों कार्य की जांच 10 जून 2020 को सभी अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। इसमें काफी त्रुटि पाई गई। अधिकांश मार्ग में बीटी पैच क्षतिग्रस्त होना पाया गया। इसी प्रकार निरीक्षण में पाया गया कि अनुबंध अपूर्ण होने के कारण माप पुस्तिका में माप दर्ज नहीं होने के कारण मात्रा का सत्यापन नहीं हो सका है। मार्ग के किलोमीटर 42/4, 43/8, 45/6, 45/8, 59/8, 59/6, 60/2, 63/6, 63/8, 84/6, 87/2, 96/2, 102/8, 104/6, 107/4, 107/6 में बीटी पैच रिपेयर का कार्य कराया गया था जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुका है। उक्त तथ्य जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। इसके अलावा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय रायपुर को 27 जनवरी 2021 को जांच प्रतिवेदन मय पत्र को भेजा गया। इसमें उपरोक्त तथ्यों के अलावा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई है। थर्ड पार्टी निरीक्षण दल द्वारा दिनांक 10 जून २०२० को भी संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसमें आरके इंफ्रास्ट्रक्चर बी क्लास द्वारा अंबिकापुर रामानुजगंज से गढ़वा मार्ग में मरम्मत संरक्षण एवं अन्य सुरक्षात्मक सांकेतिक कार्य किए गए थे। इसके लिए 56.73 लाख रुपए का अनुबंध भी हुआ था जिसका भुगतान भी हो गया है। उक्त दोनों वर्क आर्डर के आधार पर ठेकेदारों को उपरोक्त बीटी पैच रिपेयरिंग का कार्य करना था, लेकिन ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों से मिलीभगत कर बीटी पैच के कार्य में लीपा पोती की गई और पूरी राशि निकाली गई।
शासकीय राशि का किया गया गबन
अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग के बीटी पैच रिपेयरिंग कार्य में अनियमितता की गई है तथा शासकीय राशि का गबन किया गया है। इसके लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही के अलावा एक आपराधिक कृत्य भी है। उक्त कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने की मांग करते हुए डीके सोनी द्वारा आवेदन मय दस्तावेज पेश किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया गया था। लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण डीके सोनी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर के न्यायालय में परिवाद पेश किया। इसे स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

श्रीलंकाई संकट से भारतीय निर्यातकों को हुआ फायदा, जानिए किन चीजों की बढ़ी डिमांड…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली: देश के टेक्सटाइल हब कहे जाने वाले तिरूपुर में इन दिनों विदेशी आर्डर बढ़ गए हैं। यही हाल असम और दक्षिण भारत के टी इस्टेट का भी है। आपको पता है कि इन कंपनियों को अचानक एक्सपोर्ट आर्डर क्यों मिलने लगे हैं? दरअसल, इन आर्डरों का श्रीलंकाई कनेक्शन है। श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराने के कारण वहां के निर्यातक अपना कमिटमेंट पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से वह आर्डर भारतीय निर्यातकों को मिलने लगा है।

श्रीलंकाई निर्यातकों को है परेशानी
तिरूपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एम शणमुगम बताते हैं कि श्रीलंका में आए आर्थिक संकट से वहां का मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर भी प्रभावित हुआ है। भारत में तो टेक्सटाइल इंडस्ट्री का इनपुट भी बनता है। इसके उलट श्रीलंका में कपड़े का बटन तक आयात करना पड़ता है। इस समय उनके पास आयात के लिए विदेशी मुद्रा है नहीं। ऐसे में वहां के निर्यातक अपना पुराना एक्सपोर्ट कमिटमेंट भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इस क्षेत्र के ग्लोबल ब्रांड अपना आर्डर श्रीलंका को छोड़ कर तिरूपुर के निर्यातकों को दे रहे हैं।
वैश्विक ब्रांड एशियाई देशों से बनवाते हैं परिधान
जारा, मैंगो और एचएंडएम जैसे ग्लोबल ब्रांड अपने परिधान खुद नहीं बनवाते। पश्चिमी देशों में मजदूरी की दर अधिक है, इसलिए वे अपने कपड़े भारत, श्रीलंका, बंगलादेश, कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों में तैयार कराते हैं। शणमुगम का कहना है कि बंगलादेश, वियतनाम और कंबोडिया के निर्यातकों का आर्डर बुक इस समय भरा हुआ है। इसलिए ग्लोबल ब्रांड के पास अब श्रीलंका का विकल्प भारत ही दिखता है। अपेरल सेक्टर की बात करें तो श्रीलंका इस क्षेत्र का बड़ा प्लेयर है। वहां के निर्यातक हर साल करीब 5.42 बिलियन डॉलर के अपेरल का निर्यात करते हैं।

चाय की भी बढ़ रही है मांग
श्रीलंका सिर्फ अपेरल ही नहीं, चाय का भी बड़ा एक्सपोर्टर है। लेकिन वहां छाए संकट की वजह से अब ग्लोबल टी इंपोर्टर भारत की तरफ देखने लगे हैं। साउथ इंडिया टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शाह बताते हैं कि श्रीलंका के करीब करीब सभी टी प्रोसेसिंग यूनिट में 12 से 13 घंटे का पावर कट हो रहा है। इस वजह से उन यूनिटों में प्रोडक्शन प्रोग्राम गड़बड़ा गया है। इसके साथ ही चाय की क्वालिटी में भी फर्क पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका आर्थोडोक्स टी का बड़ा उत्पादक है। इसका निर्यात इराक, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, लीबिया, रूस और टर्की जैसे देशों में होता है। भारत भी आर्थोडोक्स टी का बड़ा उत्पादक है।

50 से ज्यादा घर जलकर खाक, एक के बाद एक 10 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग…

हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई में पावर हाउस कैंप इलाके में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से जोड़दार ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में एक के बाद एक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हुए। सिलेंडरों के फटने से 50 से ज्यादा घर आग की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना की मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के पावर हाउस कैंप इलाके के एसबीएस अस्पताल के पीछे बस्ती में आज गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई है। एक के बाद एक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं, जिससे 50 से ज्यादा घर खाक हो गए हैं। आग लगने से लोग घरों को छोड़कर इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना स्थल पर 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ी रेस्क्यू के लिए पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से किसी प्रकार की जन हानि होने की सूचना नहीं मिल पाई हैं। आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है।

डी.ए.व्ही स्कूलों मेें शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, अटल नगर रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार जिले के चार विकासखंड भैयाथान, प्र्रतापपुुर, ओड़गी में संचालित डी0ए0व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों मेें शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 25 प्रतिशत एवं निःशुल्क शासकीय कोटा अंतर्गत 08 प्रतिशत दोनों श्रेणी के लिए प्रवेश हेतु आवेेदन किया गया है।संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर 5 मई 2022 तक भरे हुऐ आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आरक्षित सीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

16 निजी स्कूलों की हुई जांच, छह को नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आज भी जिला शिक्षा कार्यालय के 05 दल एवं विकासखण्ड स्तर के 04 दल कुल 09 दलों द्वारा अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण में निरीक्षण दल ने बच्चों द्वारा स्कुलो में उपयोग किया जाने वाले गणवेश, पुस्तक ,काॅपी की खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।  इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार पढ़ने वाले बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं का भी भौतिक सत्यापन किया गया । औचक निरीक्षण में निरीक्षण दलों द्वारा यह भी परीक्षण किया गया की स्कूल द्वारा निर्धारित शुल्क, फीस नियामक समिति द्वारा अनुमोदित है या नहीं, फीस वृद्धि 8 प्रतिशत से अधिक हुई हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई । इसके अलावा स्कुलो में अग्निशमन यंत्र, पेय जल, शौचालयों की साफ-सफाई अध्यापन कक्ष की व्यवस्था, शिक्षकों की एवं बच्चों की उपस्थिति, बच्चो का (कोविड-19 ) टीकाकरण किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया गया ।निजी स्कूलों के 

आज के निरीक्षणो में नवकार पब्लिक स्कूल नवापारा अभनपुर, में फीस समिति द्वारा 8 प्रतिशत शुल्क वृद्धि का अनुमोदन किया गया परन्तु शाल प्रबंधन द्वारा अनुमोदित से 8 प्रतिशत से अधिक लेना पाया गया । इस संबंध में संबधित शाला प्रबंधक/अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। के.पी.एस.गोबरा नवापारा अभनपुर, द्वारा निरीक्षण टीम को कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका । उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। साथ ही संबंधित शासकीय विद्यालय के नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। अशासकीय विद्यालय कांगेर वैली एकेडमी रायपुर के प्राचार्य द्वारा निरीक्षण अधिकारियों को फीस निर्धारण समिति से अनुमोदन एवं समिति गठन संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे तथा गणवेश एवं काॅपी-किताब खरीदने हेतु स्कूल द्वारा दुकानंे निर्धारित की गई है। उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।

अशासकीय विद्यालय रेडिएंट वे स्कूल रायपुर के निरीक्षण में विद्यालय द्वारा विभागीय मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये एवं विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा ही पाठय पुस्तकों एवं काॅपियो का विक्रय किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ तिल्दा को विभागीय मान्यता कक्षा नर्सरी से आठवी तक प्राप्त है। किन्तु विद्यालय द्वारा आर.टी.ई.के अन्तर्गत नर्सरी कक्षा के स्थान पर के.जी.1 में प्रवेश दिया जाना पाया गया । कृष्णा पब्लिक स्कूल डूण्डा रायपुर में मान्यात संबंधी एवं अन्य दस्तावेज का रख रखाव सही तरीके से नहीं है, जिसके लिए शाला प्रबंधन/अध्यक्ष को नोटिस दिया गया है तथा पुरे दस्तावेज के साथ जिला कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये । भामाशाह स्कूल छत्तीसगढ़ नगर में अध्यापन कक्ष एवं प्रशिक्षित शिक्षको की कमी पाई तथा फीस वृद्धि नहीं की गई किन्तु फीस समिति की बैठक एवं  अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया। शासन द्वारा स्कूल को उपलब्ध कराई गई पाठय पुस्तको का वितरण बच्चो को नहीं किया गया ।

आज भी जिला शिक्षा कार्यालय के 05 दल एवं विकासखण्ड स्तर के 04 दल कुल 09 दलों द्वारा अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण में निरीक्षण दल ने बच्चों द्वारा स्कुलो में उपयोग किया जाने वाले गणवेश, पुस्तक ,काॅपी की खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।  इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार पढ़ने वाले बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं का भी भौतिक सत्यापन किया गया । औचक निरीक्षण में निरीक्षण दलों द्वारा यह भी परीक्षण किया गया की स्कूल द्वारा निर्धारित शुल्क, फीस नियामक समिति द्वारा अनुमोदित है या नहीं, फीस वृद्धि 8 प्रतिशत से अधिक हुई हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई । इसके अलावा स्कुलो में अग्निशमन यंत्र, पेय जल, शौचालयों की साफ-सफाई अध्यापन कक्ष की व्यवस्था, शिक्षकों की एवं बच्चों की उपस्थिति, बच्चो का (कोविड-19 ) टीकाकरण किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया गया ।​​निजी स्कूलों के 

आज के निरीक्षणो में नवकार पब्लिक स्कूल नवापारा अभनपुर, में फीस समिति द्वारा 8 प्रतिशत शुल्क वृद्धि का अनुमोदन किया गया परन्तु शाल प्रबंधन द्वारा अनुमोदित से 8 प्रतिशत से अधिक लेना पाया गया । इस संबंध में संबधित शाला प्रबंधक/अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। के.पी.एस.गोबरा नवापारा अभनपुर, द्वारा निरीक्षण टीम को कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका । उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। साथ ही संबंधित शासकीय विद्यालय के नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। अशासकीय विद्यालय कांगेर वैली एकेडमी रायपुर के प्राचार्य द्वारा निरीक्षण अधिकारियों को फीस निर्धारण समिति से अनुमोदन एवं समिति गठन संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे तथा गणवेश एवं काॅपी-किताब खरीदने हेतु स्कूल द्वारा दुकानंे निर्धारित की गई है। उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।

अशासकीय विद्यालय रेडिएंट वे स्कूल रायपुर के निरीक्षण में विद्यालय द्वारा विभागीय मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये एवं विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा ही पाठय पुस्तकों एवं काॅपियो का विक्रय किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ तिल्दा को विभागीय मान्यता कक्षा नर्सरी से आठवी तक प्राप्त है। किन्तु विद्यालय द्वारा आर.टी.ई.के अन्तर्गत नर्सरी कक्षा के स्थान पर के.जी.1 में प्रवेश दिया जाना पाया गया । कृष्णा पब्लिक स्कूल डूण्डा रायपुर में मान्यात संबंधी एवं अन्य दस्तावेज का रख रखाव सही तरीके से नहीं है, जिसके लिए शाला प्रबंधन/अध्यक्ष को नोटिस दिया गया है तथा पुरे दस्तावेज के साथ जिला कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये । भामाशाह स्कूल छत्तीसगढ़ नगर में अध्यापन कक्ष एवं प्रशिक्षित शिक्षको की कमी पाई तथा फीस वृद्धि नहीं की गई किन्तु फीस समिति की बैठक एवं  अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया। शासन द्वारा स्कूल को उपलब्ध कराई गई पाठय पुस्तको का वितरण बच्चो को नहीं किया गया ।

विद्यार्थियों को शाला प्रवेश के दिन 16 जून को ही मिलेगी निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार इस वर्ष भी पूर्व शिक्षा सत्र की भांति छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के माध्यम से राज्य के सभी पात्र विद्यार्थियों को शाला प्रवेश के दिन 16 जून को ही कक्षावार, विषयवार, माध्यमवार पाठ्यपुस्तकों का एक-एक सेट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने निर्देशित किया है कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुव्यवस्थित तरीके से पाठ्यपुस्तक निगम, लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त और समन्वित प्रयास से पाठ्यपुस्तक वितरण की समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 
पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा इस संबंध में सभी कक्षाओं, विषयों और माध्यमों की शेष अमुद्रित पाठ्यपुस्तकों का मुद्रण कार्य, निर्धारित तिथियों में पाठ्यपुस्तको का भण्डारण कार्य से कागज मुद्रण की गुणवत्ता संबंधी आवश्यक परीक्षण भी समय पूर्व सुनिश्चित कर लिया जाएगा। 
पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा शासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तर, कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर, पंजीकृत मदरसों में कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विकासखण्ड स्तर और गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों के लिए सीधे निगम के डिपो स्तर पर पाठ्यपुस्तकों के परिवहन के लिए जरूरी वाहनों का निर्धारण यथा समय पूर्व सुनिश्चित कर लिया जाए। 
पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा पाठ्यपुस्तकों के परिवहन के लिए आवश्यक रूट चार्ट-जिलावार, संकुलवार या संस्थावार, तिथिवार तैयार कर इसकी सूचना सर्वसंबंधित नोडल अधिकारियों-संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्रभारियों और डिपो मैनेजर आदि को समय पूर्व दी जाए, ताकि उत्तरदायी कर्मचारी समय पर पाठ्यपुस्तकें प्राप्त करने तैयार रहें तथा परिवहन और अनलोडिंग कार्य में भी अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो। 
सभी संकुल समन्वय तथा प्राचार्य हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत वितरण होने वाली आवश्यक पाठ्यपुस्तकों की सुव्यवस्थित अनलोडिंग के रख-रखाव के लिए पर्याप्त भवन, स्थान निर्धारण का कार्य पूर्व से ही पूर्ण कर लिया जाए। पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा निर्धारित एवं संसूचित तिथि एवं समय अनुसार संकुल समन्वयक, प्राचार्य हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वारा पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रदायित सेट का भली-भांति संख्या मिलान कर ही प्राप्त किया जाए। 
संकुल समन्वयक अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधानपाठक, शिक्षक को अनिवार्यतः अगले कार्य दिवस में उनके द्वारा पूर्व प्रेषित मांग पत्र, आंकलन के आधार पाठ्यपुस्तकों का सैट सौंपेगें। शाला प्रमुख अपनी शाला के सभी पात्र विद्यार्थियों को अनिवार्यतः पाठ्यपुस्तकों का वितरण शाला प्रवेश के दिन 16 जून को ही सुनिश्चित कराएंगे। पाठ्यपुस्तक वितरण में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं नगरीय निकाय प्रतिनिधि, पालक संघ, शाला विकास समिति एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी अनिवार्यतः सुनिश्चित होनी चाहिए। 
शाला प्रमुख, संकुल समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अनिवार्यतः पाठ्यपुस्तक वितरण के बाद आगामी 7 दिवस के भीतर निर्धारित विभागीय पोर्टल ूूूण्ेेंबीींजजपेहंतीण्हवअण्पद में इसकी एंट्री कराएंगे। 
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना के समयबद्ध तथा सुव्यवस्थित क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और समाधान के लिए राज्य स्तर पर महाप्रबंधक पाठ्यपुस्तक निगम एवं सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, संभाग स्तर पर संभागीय संयुक्त संचालक, जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल स्तर पर संकुल प्रभारी एवं समन्वयक, डिपो स्तर पर डिपो मैनेजर और शाला स्तर पर संस्था प्रमुख नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। 

सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली शिक्षक की लाश…हत्या या आत्महत्या जांच जारी…

हिंद स्वराष्ट्र गरियाबंद : शिक्षक की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली है. शिक्षक पूनम ध्रुव की लाश शुक्रवार शाम कुम्हरपारा के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी हुई मिली. ग्राम बेन्द्री में रहने वाला शिक्षक खट्टी प्रायमरी स्कूल में पदस्थ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अंधेरा हो जाने के कारण शुक्रवार शव का पंचनामा नहीं कर पाई. आज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक पूनम शुक्रवार को स्कूल आया था, लेकिन छुट्टी के बाद वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शव सड़क के किनारे पेड़ पर लटका हुआ मिला. शिक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है. मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है.

सूरजपुर : पटवारी राम आधार यादव का कारनामा पट्टे की 0.19 हे. जमीन कर दी गायब,, जांच रिपोर्ट के नकल के लिए महीनो से भटक रहा बुजुर्ग शिक्षक….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : भैयाथान ब्लॉक के हल्का नंबर 13 पटवारी राम आधार यादव के कारनामों की लिस्ट काफी लंबी है जिसके पन्ने दिन प्रतिदिन हमारे द्वारा खोले जा रहे हैं अभी दो मामले उनके खुले ही थे कि आज एक नया मामला सामने आ गया है दरअसल महा घूसखोर पटवारी राम आधार यादव द्वारा एक शिक्षक रामनारायण कुशवाहा की 0.19 हे. जमीन जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था को शिक्षक के रकबे से हटा दिया गया हैं। इस जमीन पर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके बाद 01/07/2016 को राजस्व निरीक्षक मोतीलाल के द्वारा इस जमीन का सीमांकन व चिन्हांकन कर शिक्षक को दे दिया गया था। लेकिन पटवारी रामाधार यादव जो कि अपने आप को नियम कानून से परे मानता है द्वारा दूसरे की जमीन का सीमांकन किया गया और शिक्षक के रकबे की जमीन को दूसरे की जमीन बताते हुए 0.19 हे. को 0 हे. घोषित कर दिया। जिसके बाद उक्त जमीन में बने घेरे को तोड़ दिया गया और उस जमीन का सीमांकन किसी और के जमीन के रूप में करते हुए शिक्षक के रकबे से 0.19 हे. जमीन को हटाते हुए 0.00 कर दिया गया। अब उक्त जमीन पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा करते हुए तोड़ फोड़ की गई और गाली गलौज की गई। शिक्षक द्वारा मामले की शिकायत एसपी सूरजपुर तथा कलेक्टर सूरजपुर से की गई जिसके बाद एसडीएम भैयाथान को जांच के आदेश दिए गए। मामले की जांच आरआई व पटवारी द्वारा की गई। लेकिन आज पर्यंत शिक्षक को जांच रिपोर्ट प्रदान नही की गई हैं। शिक्षक द्वारा नकल के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया गया हैं लेकिन इतने महीने बाद भी उनको नकल नहीं दिया जा रहा हैं।

अम्बिकापुर:–सहायक ग्रेड–3 की गुंडागर्दी जनप्रतिनिधि के साथ किया दुर्व्यवहार,, 2 साल पहले भी 500 रुपए प्रतिव्यक्ति की रिश्वत मामले में बमुश्किल बची थी नौकरी,,अब बर्खास्त किए जाने की मांग नही तो कल से होगा धरना प्रदर्शन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सहायक ग्रेड–3 द्वारा एक जनप्रतिनिधि के साथ दुरव्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है दरअसल उक्त सहायक ग्रेड 3 द्वारा 2 महिलाओं जो की अपने बच्चों के एडमिशन फॉर्म को जमा करने आई थी उनको कई दिनों से बेवजह परेशान करने की मंशा से उनको भटका रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था। जिसके बाद परेशान महिलाएं दिलीप धर के पास जाते हैं और अपनी समस्या बताते हैं जिसके बाद दिलीप धर जो की उच्चतर मध्यमिक शाला भगवानपुर के SMDC के अध्यक्ष पद पदस्थ है द्वारा आज करीबन 10 बजे दोनों महिलाओं अंकिता एवं करुणा को लेकर स्कूल पहुंचे और रमेश सिंह से फार्म जमा ना लेने का कारण पूछा जिसपर बाबू द्वारा 2011 के सूची रेखा के बिना फॉर्म जमा नहीं करने की

बात कही जबकि उक्त महिलाओं को नगर निगम पत्र में 2012 के सर्वे नम्बर का दिया गया है। जब जनप्रतिनिधि दिलीप धर जी के द्वारा यह कहा गया कि सर इसको जमा ले लीजिए और महिलाओं को परेशान मत कीजिए जिसपर बाबू आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए जनप्रतिनिधि के कुर्सी के पास आकर मारने के लिए हांथ उठाने लगा। जिसके बाद महिलाओं द्वारा बीज बचाओ किया गया और जन प्रतिनिधि दिलीप धर द्वारा मामले की शिकायत गांधीनगर थाना तथा शिक्षा विभाग में की गई हैं। दिलीप धर तथा उनके साथ आए ग्राम वासियों ने उक्त बाबू के ऊपर कार्यवाही करने और उससे भगवानपुर स्कूल से हटाने की मांग की है साथ ही ग्रामवासियों व दिलीप धर द्वारा कार्यवाही न किए जाने वह बाबू को ना हटाने की स्थिति में कल से भगवानपुर स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही है।
आपको बता दें कि अगर इस बाबू के कारनामों की बात करें तो दो साल पहले भी इसी बाबू के द्वारा फॉर्म जमा करने के नाम पर 500–500 रुपए लेने की बात भी सामने आई थी जो जांच में सत्य भी साबित हुई थी लेकिन माफी मांगने तथा महिलाओं से लिए पैसे वापस करने के कारण इस बाबू रमेश सिंह के उपर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

प्रतापपुर :– प्रशासन की लापरवाही का दंश झेल रहे मासूम बच्चे..खस्ताहाल स्कूलों में पढ़ने को मजबूर..कभी भी हो सकते हैं हादसे…

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर फिरोज अंसारी
सुरजपुर जिले के ग्राम पंचायत डांड करवा विकासखंड प्रतापपुर के प्राथमिक शाला भवन इस कदर जर्जर है कि किसी भी दिन कोई गंभीर हादसा हो सकता है जगह जगह दरारें आ गई है और ऊपर का छत तो बुरी तरह से जर्जर स्थिति में है इस संबंध में जब प्राथमिक शाला के टीचर से जब बातचीत हुई तो यह पता चला कि उन्होंने कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया है और बारंबार खंड शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया है यहां तक की सभी ग्रामीण और सरपंचों ने मिलकर ग्राम सभा से प्रस्तावित कर कई बार शिक्षा विभाग को दिया जा चुका है लेकिन फिर भी इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं, जब किसी भी दिन कोई गंभीर हादसा हो जाएगा तो इनकी नींद खुलेगी और शिक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार बरसात में बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ने को हो जाएंगे मजबूर राज्य सरकार शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए काफी प्रयासरत है लेकिन जिले के अधिकारी खामोशी से किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

अब भूमि विक्रेताओं को मिलेंगी पूरी रकम..कलेक्टर ने जारी किए प्रतिफल राशि मिलने के बाद ही जमीनों की रजिस्ट्री करने के आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा भू माफिया और जमीन दलालों पर लगातार नकेल कसने की कार्यवाही की जा रही है दरअसल आए दिन जनदर्शन और कार्यालयीन सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि सरगुजा जिले के भोले-भाले आदिवासियों की जमीन को जमीन दलालों द्वारा छल पूर्वक / बल पूर्वक बेच दिया जा रहा है तथा उन्हें भेजे हुए जमीन की प्रतिफल राशि भी नहीं दी जा रही है जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर ने जिला पंजीयक अंबिकापुर को आदेश जारी करते हुए भू माफियाओं पर पैनी नजर बनाए रखने तथा खरीद बिक्री हो रही भूमि के भूमि विक्रेताओं को जमीन के बदले दी जाने वाली राशि प्राप्त हुई या नहीं इसकी विस्तृत जानकारी बैंक डिटेल पैसे लेनदेन का माध्यम पूरी तरीके से जान कर ही जमीन की रजिस्ट्री करें अन्यथा जिला पंजीयक अम्बिकापुर को इस मामले जिम्मेदार माना जायेगा सरगुजा कलेक्टर द्वारा जिला पंजीयक अम्बिकापुर आदेश जारी कर साफ तौर पर कहा गया है कि कार्यालयीन सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि सरगुजा जिले के भोले-भाले आदिवासियों की जमीन को जमीन दलालों द्वारा छल पूर्वक / बल पूर्वक भूमि बिकी का प्रतिफल राशि भूमि विक्रेता को प्रदाय किए बिना ही भूमि का पंजीयन किया जा रहा है जो पंजीयन नियमों के विपरीत है। अतएव एतद् द्वारा निर्देशित किया जाता है कि भूमि विक्रेता को भूमि विक्रय की प्रतिफल राशि प्राप्त हो गई है. पंजीयन के समय सुनिश्चित करें, साथ ही इस संबंध में बैंक स्टेटमेंट अथवा अन्य स्त्रोत से प्राप्त राशि का प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त कर तथा विक्रेता का कथन दर्ज कर पंजीयन की कार्यवाही करें। उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित की जावे अन्यथा स्थिति उत्पन्न होने पर आप उत्तरदायी होगें।

सुरजपुर : राजस्व विभाग का नया कारनामा 50 हजार लेकर किसी और की जमीन कर दी किसी और को नामांतरित…जब चोर चोर मौसेरे भाई तो कैसे होगी कार्रवाई…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : राजस्व विभाग धांधली और फर्जीवाड़े का अड्डा बन गया हैं। रोज नए नए ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो कि भैयाथान तहसील की पोल खोल कर रख दे रही है राजस्व विभाग द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है और उनके मामलों को वर्षों तक लटका कर उन्हे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रतारित किया जा रहा हैं। राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा लूट घूसखोर पटवारियों द्वारा मचा कर रखा गया हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जहां पटवारी सुशील तिवारी द्वारा 50 हजार रुपए लेकर किसी और की जमीन को किसी और के नाम पर नामान्तरीत कर दिया गया और बड़ी बेशर्मी के साथ प्रार्थी को यह जानकारी भी दी गई। इस मामले में पटवारी के साथ ही तहसीलदार भैयाथान द्वारा भी पटवारी का साथ दिया गया और प्रार्थी की कोई मदद नहीं की गई। प्रार्थी द्वारा मामले की शिकायत एसडीएम भैयाथान से भी की गई जिसके बाद एसडीएम द्वारा 31/08/2019 को पटवारी विजय कुशवाहा और घूसखोर पटवारी राम आधार यादव को जांच कर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया लेकिन इनके द्वारा आज पर्यंत कोई कार्यवाही नहीं की गई।


चोर चोर मौसेरे भाई तो कैसे होगी कार्यवाही
जब चोर चोर होते हैं मौसेरे भाई तो कैसे होगी कोई कार्यवाही…!! दरअसल घूसखोर पटवारी की जांच करने की जिम्मेदारी एक ऐसे पटवारी को सौंपी गई हैं जो खुद एक घूसखोर हैं तो ऐसे में मामले की जांच निष्पक्षता से होगी यह कैसे संभव है?
https://youtu.be/2y8HiCCh5HA
दरअसल पूरा मामला ग्राम जूर का हैं, प्रार्थी के स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि ग्राम जूर पहन रानिम भैयाथान जिला- सूरजपुर (छ0ग0) में स्थित है जो कुल प्लाट 10 कुल रकदा 0.53 हे. है। और रामजन नमक व्यक्ति के द्वारा दिनांक 18 दिसम्बर 1978 को प्रार्थी के स्थान पर किसी अन्य महिला को खड़ा कर विक्रय पत्र बनवा लिया। विक्रय पत्र 1978 में बनाने के बावजूद अनावेदक द्वारा विक्रय पत्र के आधार पर जमीन का नामांतरण नहीं करवाया गया था। और नामांतरण से पूर्व ही कूट रचित फर्जी दस्तावेज नामांतरण की कोशिश किए जाने के संबंध में महिला द्वारा थाने में व एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई गई थी लेकिन इसके बावजूद 2020 में महिला की मृत्यु हो जाने के बाद कूट रचित दस्तावेजों और पटवारी से लेनदेन कर अनावेदक द्वारा जमीन को अपने नाम पर हस्तांतरित करवा लिया गया।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में हुई ओपन स्कूल की परीक्षा की शुरूआत,, 83 परीक्षार्थी हुए शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में आज ओपन स्कूल की परीक्षा शुरू हुई जिसमें 83 परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री लेफ सिंह के मार्गदर्शन में चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच परीक्षा का संचालन हुआ। जिसमें व्याख्याता श्री एस एम नसीम,श्री सुनील दत्त तिवारी, श्री नारद मींज, श्रीमती रानू सिंह, श्रीमती कमलेश पांडे का सक्रिय योगदान रहा।

1ली से 8वी तक के बच्चों को नही किया जा सकेगा फेल,,राज्य शासन ने जारी किए आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को फ़ेल नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. विद्यार्थियों को आगे की कक्षा में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं. इस साल के लिए भी यह आदेश जारी कर दिया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी हुआ है. सभी जिला शिक्षा अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक को आदेश जारी किया गया. बता दें कि 15 अप्रैल के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी. 1 मई से आगामी शिक्षा सत्र के अतिरिक्त कार्य शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किये जाएंगे.

समाचार लगने के बाद घूसखोर पटवारी की बौखलाहट,, आवेदक को दे डाली धमकी…मामला पहुंचा आला अधिकारियों तक…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : 1 लाख की घूस मांगने वाला घूसखोर पटवारी नही आ रहा अपनी हरकतों से बाज, फिर कि उसने आवेदको के साथ बत्तमिजी और दे डाली धमकी। अब मामला आला अधिकारियों तक पहुंच गया हैं परेशान होकर आवेदक ने पटवारी राम आधार यादव की शिकायत तहसीलदार भैयाथान और अपर कलेक्टर सूरजपुर से की हैं।
दरअसल मामला एक वसीयत के जमीन को लेकर हैं जिसके नामांतरण के नाम पर पटवारी द्वारा 1 लाख की घूस मांगी गई थी, घुस ना मिलने के कारण पटवारी द्वारा 3 साल से प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। साथ ही पटवारी द्वारा आवेदक संजय दुबे से अभद्रता और गाली गलौज की जाती थी जिसके बाद इस मामले को हिंद स्वराष्ट्र द्वारा उठाया गया और खबर लगने के बाद पटवारी की बौखलाहट और बढ़ गई और उसने आवेदक और उसके भाई के साथ अभद्रता और गाली गलौज की।
जिसके बाद कल दिनांक 5/4/22 को आवेदक ने मामले की लिखित शिकायत तहसीलदार भैयाथान से की हैं। साथ ही अपर कलेक्टर सूरजपुर से भी मामले की शिकायत की गई हैं।

प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : पुलिस ने सोमवार को मिले युवक की लाश की गुत्थी सुलझा ली हैं। युवक को उसकी प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। प्रेमी से परेशान होकर महिला ने पति के मदद से पहले खूनी साजिश रची फिर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बासनताला बेलटोली पुलिया के पास सोनू यादव (36वर्ष) की लाश मिली थी। जिसके सिर में चोंट के गंभीर निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने पूरे घटना को हत्या से जोड़कर जांच शुरू किया।

शुरुआती जांच में ही पुलिस को पता चला की मृतक युवक का प्रेम प्रसंग बनडीपा निवासी विवाहित महिला सावित्री के साथ चलता था। और युवक अक्सर उससे मिलने जाया करता था। दोनों में शारीरिक संबंध भी था। जिससे परेशान होकर महिला के पति ललित चौहान ने युवक के साथ मारपीट भी किया था।
लेकिन युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आता था। और अपनी प्रेमिका विवाहित महिला से बार – बार मिलता था। और उसे अपने साथ भगाकर ले जाना चाहता था। विवाहित महिला भी अपने आशिक के जिद से परेशान हो गई। और उसने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने की साजिश रच डाली।

जिसके बाद प्लानिंग के तहत 3 अप्रैल को महिला ने अपने प्रेमी को रात में 9 बजे मिलने के लिए पुलिया के पास बुलाया। प्रेमी जैसे ही पहुंचा और महिला से मिलने लगा तो उसके पति ने पीछे से युवक पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद महिला ने रस्सी से उसका गला घोंट कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। और मृतक के मोबाइल और 12 हज़ार रुपए को अपने साथ ले गए।
फिलहाल पुलिस ने सोनू यादव (36वर्ष) के हत्या के आरोपी उसके प्रेमिका सावित्री चौहान और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

error: Content is protected !!