Home Blog Page 173

नायब तहसीलदार को पसंद है ब्रांडेड शराब, दफ्तर में किसान से की डिमांड; वीडियो वायरल..

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : एक ओर जहां छत्तीसगढ़ सरकार रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। ताजा मामला छतीसगढ़ के बिलासपुर से लगी मस्तूरी तहसील का है। यहां के एक नायब तहसीलदार ने जमीन की समस्या लेकर गए एक पीड़ित किसान से महंगी ब्रांड वाली शराब की ही डिमांड कर डाली। नायब तहसीलदार के शराब प्रेम का वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल पूरा घटनाक्रम बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय का है। यहां पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में काम कराने के बदले नायब तहसीलदार एक अंग्रेजी शराब ब्लेंडर्स प्राइड की कीमत पूछ रहे हैं, और उसे लाने को कह रहे हैं।

वायरल हुआ घटना का वीडियो
जानकारी के मुताबिक, किसान अपनी जमीन से सम्बंधित समस्या को लेकर मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार के पास पहुंचा था। वहां रमेश ने काम के बदले किसान से अंग्रेजी शराब की कीमत पूछी और उसे लाने को कहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने तत्काल प्रभाव से रमेश कुमार को तहसील से हटा दिया गया है और निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को प्रतिवेदन भेजा है। कलेक्टर ने यह भी कहा है किं किसी भी शासकीय सेवक का आचरण यदि लोकहित में नहीं होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किया लाइन अटैच

मस्तूरी नायब तहसीलदार रमेश कुमार के किसान से शराब मांगे जाने का सोशल मीडिया वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें तहसील कार्यालय से हटाकर जिला कार्यालय अटैच किया है. इसके साथ ही निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए संभागायुक्त को प्रतिवेदन भेज दिया है.

सूरजपुर : 5वी की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़,, केस दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के नरेशपुर प्राथमिक शाला में 5वी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई हैं। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों द्वारा आजाक थाने में आरोपी शिक्षक सुभाष कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक द्वारा छात्रा को अपने केबिन में बुला कर उसके साथ छेड़खानी की गई जिसके बाद मामले की जानकारी छात्रा द्वारा अपने परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक सुभाष कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

सूरजपुर : कलेक्टर के संरक्षण में पटवारी और तहसीलदार कर रहे नित नए घोटाले.!! नही दे रहे संरक्षण तो इतने बड़े घोटाले पर क्यों नही की कार्यवाही.??

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर के भैयाथान ब्लॉक का राजस्व विभाग घपलेबाजी और घूसखोरी का अड्डा बन गया हैं। यहां के पटवारियों द्वारा अपनी मनमानी और घूसखोरी की जा रही हैं। जिनको पूरा समर्थन वहां के तहसीलदार द्वारा दिया जा रहा हैं। ग्रामवासियों का कहना हैं की तहसीलदार ओ. पी.सिंह द्वारा घूसखोर पटवारियों का पुरजोर समर्थन किया जाता हैं और आपसी सांठगांठ से अवैध तरीके से पैसों का लेनदेन करके घपला किया जा था हैं। भैयाथान के कुछ पटवारियों द्वारा अपने आप को ही सर्वोपरि समझते हुए ऐसे ऐसे कारनामे किए जा रहे हैं जो उनकी चोरी को साफ साफ दर्शाते हैं। भैयाथान ब्लॉक के हल्का नंबर 10 के पटवारी सुशील तिवारी द्वारा 50 हजार रुपए लेकर किसी और की जमीन किसी और को नामांतरित करने की शिकायत पहले भी आ चुकी हैं इसके बावजूद उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

4 वर्ष से लगे हैं यूकेलिप्टस उस जमीन के नाम बिकवा दी 46 क्वी. धान
सुशील तिवारी के कारनामों की सूची बहुत लंबी हैं आज उनका एक और कारनामा उजागर हुआ हैं जहां उनके द्वारा ऐसे प्लॉट जहां पिछले 4 वर्ष पूर्व से यूकेलिप्टस के पौधे लगे हैं इस प्लॉट को गिरदावरी में धान की फसल दर्ज कराकर जनवरी 2022 में 46 क्विंटल धान विक्रय करवा दिया गया हैं।

शमशान घाट की जमीन पर शिक्षक के नाम पट्टा 4 साल से बिक रहा धान। शमशान घाट की 1.94 है. जमीन पर शिक्षक चेतन राम द्वारा फर्जी पट्टा बनवा लिया गया हैं। जिस जमीन को भी गिरदावरी में धान की फसल दर्ज करवा कर पिछले 3 – 4 वर्षों से धान विक्रय किया जा रहा हैं। दो वर्ष पूर्व इस जमीन पर बने फर्जी पट्टे को निरस्त करने और पुनः इसे शमशान घाट के लिए आबंटित करने के लिए पंचायत से प्रस्ताव भी पारित किया गया हैं। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए थे लेकिन आज पर्यंत इसकी जांच नहीं की गई हैं।

कलेक्टर को दिया गया आवेदन पर नहीं हुई कोई कार्यवाही

इस मामले को लेकर रामचरण कुशवाहा द्वारा 15.03.22 को कलेक्टर सूरजपुर को लिखित आवेदन दिया गया लेकिन 1 माह बीत जाने के बावजूद कलेक्टर सूरजपुर द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। इस तरह से कार्यवाही का अधिकार होते हुए भी शिकायत मिलने के बावजूद कार्यवाही न करना कलेक्टर की मौन सहमति को दर्शाता हैं।

बार बार मिल रही शिकायत पर नहीं हो रही कार्यवाही

बंजा ग्राम के ग्रामवासियों ने बताया की उक्त पटवारी सुशील तिवारी की शिकायत बार बार तहसीलदार से की जाती हैं लेकिन पटवारी और तहसीलदार के बीच सांठ गांठ होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं होती हैं। एसडीएम भैयाथान और सूरजपुर कलेक्टर द्वारा भी ग्रामीणों की समस्यायों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं।
बंजा ग्रामवासियों द्वारा सुशील तिवारी पटवारी को वहां से हटाने की मांग की हैं, उन्होंने बंजा उप सरपंच और पटवारी द्वारा मिलीभगत से जमीन दलाली किए जाने का आरोप भी लगाया हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की,, 33 वां जिला होगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की. प्रमाण पत्र मिलने के तीन घण्टे के भीतर ही जिला बनाने के वायदे को मुख्यमंत्री ने पूरा किया. छत्तीसगढ़ का 33 वां खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला होगा. मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया. खैरागढ़ उपचुनाव में भारी जीत के बाद पूरा किया वादा.

घोषणा पत्र में था शामिल

सवा तीन साल के कार्यकाल में अब तक पांच नये जिले बने. खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

शराबी पति की करतूत ! नशे में टल्ली होकर पत्नी को लेने पहुंचा, देर रात हुआ विवाद, रेत दिया गला, सुबह फंदे पर मिली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : शराबी पति के द्वारा पत्नी की गला रेतकर, खुद फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोरबी पुलिस चौकी इलाके के जलके पंचायत के खुटापारा की है। बताया जा रहा है कि पति शराबी था। जिसके वजह से पत्नी और उसके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति द्वारा प्रताड़ित करने पर पत्नी मायके में आ कर रही थी। तभी बीती रात पति अशोक अघरिया नशे में टल्ली होकर पत्नी के मायके पहुंचा। और सुषमा को अपने साथ ले जाने के लिए जिद करने लगा। लेकिन उसके ससुराल वालों ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताते हुए भेजने से मना कर दिया।
बीती रात अशोक घर के बाहर अपने साले के साथ सोया हुआ था। तभी रात करीबन 1:00 बजे सुषमा शौच के लिए निकली। तब अशोक गाली गलौज करने लगा और हसिया से सुषमा की गला रेत दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। सुषमा ने जब शोर मचाया तो घर वाले बाहर निकले, तब तक अशोक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई थी। तभी सुबह पता चला कि अशोक की लाश जलके गांव में ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस की माने तो सुषमा का गला देखने के बाद अशोक ने कुछ ही घंटे बाद फांसी लगाकर जान दे दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अशोक अपनी पत्नी सुषमा के चरित्र पर शंका करता था. इसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

आईएएस कॉन्क्लेव में हाय रे सरगुजा नाचे की धुन पर जमकर थिरके सरगुजा संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश की नजरें इस वक्त रायपुर में आयोजित आईएस कॉन्क्लेव पर है प्रदेश के तमाम आईएस इस कॉन्क्लेव में मौजूद हैं जिसका हिस्सा बनने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी पहुंचे जहां कल शाम सभी आईएएस अफसरों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई आमतौर पर सरकारी कामकाजो में व्यस्त रहने वाले आईएएस आज एक अनोखे रूप में ही नजर आए,,,,ऐसा ही नजारा रायपुर में बीती रात देखने को मिला जब सरगुजा संभाग का मशहूर करमा नृत्य करते हुए सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री जी आर चुरेन्द्र, सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, सरगुजा नगर निगम आयुक्त श्री विजय दयाराम के, बलरामपुर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, सूरजपुर सीईओ श्री राहुल देव और सहायक कलेक्टर कु. श्वेता सुमन ने हाय रे सरगुजा नाचे गाने पर करमा नृत्य प्रस्तुत किया तो ऐसा लगा मानो कोई पारंगत कलाकारो की टोली मंच पर प्रस्तुति दे रही हो, जिसे देखकर कॉन्क्लेव में उपस्थित सभी आईएएस झूम उठे इतना ही नहीं प्रदेश के तमाम आईएएस भी यह प्रस्तुति देखकर अपने आप को रोक ना पाए और इस प्रस्तुति भरपूर आनंद लिया।

सरगुजा संभाग के आईएएस अफसरों का दल आज सरगुजा का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करने आज शाम जब स्टेज पर उतरे तब वे सभी पारंपरिक वेशभूषा में मांदर के साथ नजर आए और उस मांदर की थाप कुछ ऐसी थी कि पूरा रायपुर उस थाप पर थिरक उठा जैसे ही यह वीडियो सरगुजा के लोगों तक पहुंचा तो सरगुजा वासियों के चेहरे पर भी अपने पसंदीदा आईएएस अफसरों को इस गाने पर अपना पारंपरिक नृत्य पारम्परिक वेशभूषा के साथ करते देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ की जा रही है।

लव मैरिज के दूसरे दिन पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले किया, बोला- “इनको भी खुश कर दे”

हिंद स्वराष्ट्र इंदौर : इंदौर में एक युवती से उसके पति ने गैंगरेप करवा दिया। वारदात लव मैरिज के दो दिन बाद की है। पति ने कहा- दोस्तों ने शादी कराने में बहुत मदद की है, इनको भी खुश कर दे। इसके बाद उसके दो दोस्तों ने युवती से रेप किया। युवती की शिकायत पर आजाद नगर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विदिशा के शमशाबाद की युवती (19) ने पुलिस को दिए बयान में कहा, छोटेलाल मीणा (24) शादी करने के नाम पर मुझे 9 अप्रैल को इंदौर लेकर आया। यहां मुझसे शादी की। इसके अगले ही दिन पति और उसके दो दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पति ने कहा- दोस्तों ने उनकी शादी कराई है, इसलिए एक बार उन्हें भी खुश कर दे। इसके बाद आंनद मीणा (21) और दीपक मीणा (24) ने रेप किया। जब घर जाने की बात की तो धमकाने लगे कि अगर किसी को कुछ बताया तो भाई को मार डालेंगे।
टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक युवती और छोटेलाल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने इंदौर आजाद नगर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। यहां उसके दोस्त आंनद मीणा और दीपक मीणा भी उसके साथ आए। तीनों ने शराब पार्टी के बाद वारदात की। छोटेलाल और दीपक पिता के साथ किसानी का काम करते हैं। आनंद बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र है।

विदिशा में दर्ज कराई गुमशुदगी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती के परिवार ने विदिशा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके इंदौर में होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने यहां आकर पुलिस की मदद से उसे ढूंढा। इस पर युवती ने अपनी आपबीती और तीनों युवकों की करतूत बताई।

छिपकली से हैवानियत, 4 लोगों ने किया गैंगरेप, नीच करतूत का वीडियो भी बनाया.! चार आरोपी गिरफ़्तार…

हिंद स्वराष्ट्र महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व से शर्मनाक ख़बर सामने आई हैं। जहां दुर्लभ किस्म के मॉनिटर छिपकली से गैंगरैप किया गया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। सभी की पहचान शिकारियों के रूप में हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व में चारों शिकारियों ने अवैध रूप से फारेस्ट में एंट्री की और दुर्लभ किस्म के मॉनिटर चिपकली के साथ चारों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। मामला का खुलासा उस समय हुआ जब वन विभाग की टीम ने शिकारियों को जंगल संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। और पूछताछ के दौरान उनकी तलाशी ली। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने शिकारियों के मोबाइल फोन को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल फोन में मॉनिटर छिपकली के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो शूट किया गया था।
जिसके बाद वन विभाग की टीम ने चारों शिकारियों को गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले कर दिया। जिनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनिय 1972 के तहत आरक्षित प्रजाती को नुकसान पहुंचाने के अलावा अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया जी ने न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सरगुजा कमिश्नर ने अधिकारी व कर्मचारियों को किया आगाह,,कार्यालयों एवं कार्यों में कसावट लाने दिए निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सरगुजा संभाग आयुक्त श्री गोविन्दराम चुरेन्द्र द्वारा आज तहसील कार्यालय प्रेमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने तहसील परिसर में फलदार, छायादार पौधे लगाने तथा परिसर में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा प्रेमनगर में जितने भी शासकीय भवन है उसके लिए श्रमदान करने प्रारूप बनाने कहा और उन्होंने बताया कि श्रमदान करने से सद्भावना, भाईचारा, टीम वर्क करने की भावना लोगों में जागृत होती है। जिला अधिकारियों को इसके लिए प्रतिनिधियों से मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है तथा जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालय में बड़े अधिकारी के आने पर उनके द्वारा दिए गए निर्देशानुसार भवनों के रखरखाव शक्ल सूरत बदलनी चाहिए जहां पर आप 8 से 10 घंटे बैठकर जनहित केे कार्य करते हैं अगर वहां की साफ-सफाई न हो तो फिर कहां की होगी।
उन्होंने मौके पर विभिन्न प्रकरणों को देखा तथा तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि कलेक्टर कार्यालय आने पर कार्यालय से आदेश पारित होते हैं तो उनको प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निराकरण करें एवं जनपद सीईओ से मनरेगा के कार्याे की जानकारी ली तथा पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वाटर मैनेजमेंट कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही इस वर्ष वृक्षारोपण करने वन महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय को व्यवस्थित, दैनंदिनी, संधारण मासिक प्रतिवेदन, दौरा विवरण पंजीयन व अन्य पंजीयों को दुरुस्त रखें। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री सहित पूरा प्रशासनिक अमला जिला का भ्रमण करेंगे इसलिए कार्यालयों एवं कार्यों में कसावट लाने की जरूरत है। उन्होंने लोक प्रयोेजन की भूमि, श्मशान घाट, तालाब के मेड़, देव गुड़ी, हाट बाजार या राड़ो में अतिक्रमण हो रहा है उन पर अभियान चलाकर चरणबद्ध तरीके से हटाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने तहसीलदार, जनपद सीईओ, पटवारी, रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव, पटेल सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने का आवश्यकता है। इस दौरान तहसीलदार शालिक राम गुप्ता, जनपद सीईओ संजय राय, सब इंजीनियर मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

लांजित में मनाया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती समारोह…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 131 जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहब जी की छाया चित्र पर अतिथियों के द्धारा मल्यापर्ण पुष्प अर्पित और केक काटकर की गई। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे सरपंच प्रतिनिधी धर्मजीत सिंह पोया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी को ऐसे महान महापुरुष याद करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना है और उनके विचार के अनुसार हम सभी को चलना है! मुख्यअतिथि के तौर पर सामिल नेशनल आदिवासी पिपुल्श फेडरेशन के उपाध्याय रघुनाथ सिंह मरकाम ने अम्बेडकर जी के जीवनी को विस्तार से बताते हुए देश विदेश में हो रहे St, sc, obc और भारत के सभी नागरिकों के बीच हो रहे शोषण, अत्याचार, छलावा , और भारत के निवासियों को संविधान से मिले अधिकार को विस्तार से बताया गया।

विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए थे जनपद सदस्य रामभरोष सिंह, श्याम, उप सरपंच राजेन्द्र गुर्जर, शिक्षक काशीनाथ मरकाम , शिक्षक शिवप्रसाद श्याम , शिक्षक सरज मरकाम, शिक्षक ओमप्रकाश मनहर,शिक्षक आदेश्वर, सामजिक कार्यकर्ता विन्देश्वरी श्याम , हिमेन्र्द गुर्जर ,गणेश कुर्रे, उमेश्वर जी ,रामबरन सिंह, कृपा निधान, मनोहर नेताम, विशाल पोया, मुख्यरुप से शामिल थे। राम किशुन कर्रे ,विश्वनाथ मरकाम, राजमन कुर्रे,ताराचंद, रामप्रसाद ओईका, मोती लाल कुर्रे, मनोज कुमार, राजु, पवन सिंह, हिरा लाल भुईफोर, शुकुल, प्रदीप सिंह, जवाहर सिंह,संतोष सिंह (सरपंच) (शिक्षिका) इन्दावती श्याम, महेश कुर्रे, ज्ञानी भास्कर, प्रताप सिंह श्याम, अजेन्द गुर्जर, हर्शीद गुर्जर ,अनुराग, बागेश्वर, बृजराज प्रीति सोनवानी,सिता सिंह, तापेश्वर सिंह, सिल्पी सिंह, संध्या सिंह,फुलमती सिंह, बुदेश्वर कोराम, अनिल कोराम, राहुल चेरवा, सुरेश सिंह,वीरनारायण सिंह आदि क्षेत्रवासी सामिल थे। बीच बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुति जोर सोर से बालिकाओं द्धारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में समापन उदबोधन और अभार प्रकट धरम सिंह आयम द्वारा किया गया।

ग्राम पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन पर जनपद सीईओ ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक के दाह संस्कार में शामिल होकर मृतक के परिवार को अनुग्रह राशि एवं अपनी ओर से आर्थिक सहायता की घोषणा दी…

हिंद स्वराष्ट्र सूूरजपुर फिरोज अंसारी : विदित हो कि ग्राम पंचायत सचिव लालमन राजवाड़े की 11/4/2022 को गुम हो जाने की सूचना थाना में दर्ज कराई गई थी। आज दिनांक 14 अप्रेल को सुबह कुछ ग्रामीणों द्वारा परसिया के जंगल के तरफ महुआ बीनने गए थे तो अचानक एक खेत मे एक शव दिखा ।जिसकी सूचना तुरंत थाना ओड़गी में दी गई। उक्त शव की पहचान लालमन राजवाड़े सचिव गोविंदगढ़ के रूप में की गई। तथा तुरंत पुलिस के द्वारा शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम पश्चात उनके परिजनों को शौप दी गई।
जनपद के इतिहास में यह पहला मामला है कि किसी पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन पर मानवता का परिचय देते हुए ना केवल दाह संस्कार में शामिल हुए बल्कि अनुग्रह की राशि 25000 एव जिला पंचायत सीईओ अपने ओर से 10000 रुपये व उप संचालक महोदय द्वारा 5000/ नगद तथा सीईओ जनपद पंचायत भैयाथान श्री विनय गुप्ता के द्वारा 5000 अपने ओर से आर्थिक सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी गई। इसके साथ ही जिला सचिव संघ अध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी व जनपद सचिव संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह द्वारा भी एक निश्चित राशि सचिवों के द्वारा परिजनों को सहायता प्रदान करने की घोषणा की।जिसके पश्चात
जनपद सीईओ की संवेदनशीलतापूर्ण आचरण के लिए सचिव संघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आउटसोर्सिंग बंद करने के वादे को शीघ्र पूरा करे कांग्रेस सरकार : गोपाल प्रसाद साहू

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : प्रदेश के 48 शासकीय विभागों के 680 अधिक कार्यालयों में लाखों अनियमित कर्मचारियों कर्मचारी कार्यरत है| कांग्रेस ने अपने जन-घोषणा पत्र के बिंदु क्र. 11 में नियमितीकरण करने एवं 30 में शासकीय कार्यालयों में आउटसोर्सिंग से नियोजन बंद करने का वादा किया है परन्तु सरकार के 3 वर्ष से अधिक समय होने के उपरांत भी इन बिन्दुओं पर अमल नहीं किया है जिससे इन कर्मचारियों में भरी आक्रोश है|
वर्तमान में 100 अधिक कार्यालयों में 35000 से अधिक अनियमित कर्मचारियों का नियोजन प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से किया गया है| जिनमें मुख्यरूप से नगरीय प्रशासन, जन संपर्क, कृषि, बिजली, पर्यावरण एवं आवास, श्रम, उद्योग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, स्कुल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यटन, सुचना प्रद्योगिकी, मार्कफेड, उच्च शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालय शामिल है|

प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नियोजित अनियमित कर्मचारियों को वर्तमान में कार्यालय से अनुबंध आधार पर दो प्रकार के वेतन देने का प्रावधान है| पहला संविदा वेतन, श्रम विभाग द्वारा निर्धारित वेतन या लमसम मूल वेतन वेतन निर्धारित कर, मूल वेतन पर 18 प्रतिशत जी.एस.टी. एवं 5 से 10 प्रतिशत सेवा शुल्क के साथ एजेंसी द्वारा देयक प्रस्तुत किया जाता है जिससे सरकार को 25 से अधिक प्रतिशत की राशि सरकार को देनी पड़ती है, जिससे सरकारी कोष को भारी नुकसान हो रहा है| दूसरी पद्धति में मूल वेतन में ही एजेंसी द्वारा 18 प्रतिशत जी.एस.टी. एवं 5 से 10 प्रतिशत सेवा शुल्क का कटौती कर कर्मचारी को भुगतान किया जाता है जिससे कर्मचारी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और इसी कारण कर्मचारी एवं संस्थाओं के मध्य हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है| इसके अतिरिक्त नौकरी देने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है|
आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों को कार्यालयों में नियत समय के बाद भी कार्य करने मजबूर किया जाता है, आए दिन नौकरी से निकालने की धमकियाँ दी जाती है, नियमित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दोयम दर्जे का व्यव्हार किया जाता है, जिससे ये निरंतर मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित होते रहते है और नौकरी चले जाने के भय से आवाज उठाने से डरते है| इन परिस्थितियों के कारण कार्यालयों में प्रशासनिक संघर्ष की नौबत आ रही है।
अतः आपके माध्यम से कांग्रेस सरकार से अनुरोध है कि वादे के अनुरूप प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पद्धित को बंद कर जन-घोषणा पत्र के बिंदु क्र. 11 के अनुरूप नियमितीकरण किया जावे।

छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफ.आई.आर.

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर एफ आई आर दर्ज करा दी गई है दरअसल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी राजकुमार सिंह के द्वारा परीक्षा के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकत करने उन्हें धमकी देने और फेसबुक से गंदी चित्र दिखाने संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर से कराया गया। जांच उपरांत प्रतिवेदित किया गया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजकुमार सिंह के द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की गई है उन्हें धमकी दी गई है तथा फेसबुक के माध्यम से गंदी गंदी चित्र दिखाए गए हैं । कई छात्राओं ने यह लिखित में बयान दिया है कि इस तरह की घटना शिक्षक के द्वारा विगत कई माह से की जा रही थी। जब इसकी जानकारी छात्राओं ने प्राचार्य को दी तो प्राचार्य के द्वारा तत्काल दोषी शिक्षक ,पीड़ित छात्राओं उनके अभिभावको को समक्ष में बुलाया गया तथा इसकी सूचना थाने में दी गई । थाना प्रभारी लखनपुर के द्वारा सभी को बैठाकर समझाइश दी गई थी कि यह बहुत गंभीर मामला है ,इस तरह की घटना आपराधिक कृत्य है जिस पर संस्था से लिखित शिकायत मिलने पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी तथा शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जावेगी। प्राचार्य की सूचना तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर के द्वारा दोषी शिक्षक राजकुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा संबंधित शिक्षक के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा Sec 354, 354A, 506, 509 of IPC and Sec 12 of POCSO Act. के तहत एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।

सूरजपुर : पंचायत सचिव की जंगल में मिली नग्न लाश…जानवरों ने नोच लिए मृतक के प्राइवेट पार्ट…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के ग्राम परसिवा में एक युवक की नग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक के शव को जानवरों द्वारा नोच लिया गया हैं और मृतक का पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था।मृतक की पहचान पंचायत सचिव लालमन आ. भजन राम के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और मिर्गी के दौरे पड़ने पर वह कई घंटे बेहोश रहता था।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक लालमन 11.04.22 को घर से निकला था और उसके बाद वापस नही लौटा जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, आज सुबह एक ग्रामीण जंगल की ओर गया हुआ था जिसे लालमन की लाश दिखी जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मामले की पड़ताल कर रही हैं।

पूर्व विधायक के ड्राइवर को आई झपकी और कार जा टकराई सामने से आ रही कार से…पूर्व विधायक समेत 5 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में हुए एक सड़क हादसे में पूर्व विधायक रामदयाल उइके घायल हो गए हैं। वो कार में सवार होकर पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके ड्राइवर को झपकी लग गई और उनकी गाड़ी सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। इस घटना में विधायक के अलावा 5 और लोग घायल हुए हैं। हादसा केंदा चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के पाली-तानाखार के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता रामदयाल उइके मंगलवार दोपहर को करीब 2 बजे पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे। वो अभी बंजारी बस्ती के पास पुहंचे थे कि उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि यदि पूर्व विधायक की कार सामने से आ रही कार से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बगल से एक खाई थी, वहां भी गाड़ी जा सकती थी। इस हादसे में उइके के गाड़ी में बैठे लोग और सामने वाली गाड़ी में बैठे लोग भी घायल हुए हैं। कुल मिलाकर विधायक समेत 6 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ड्राइवर को झपकी आई थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

स्कूली छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने वाले शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे को कुछ दिन पूर्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 1 शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे जिसकी जांच उपरांत आज उस शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राचार्य, शा०क० उ०मा०वि० लखनपुर द्वारा एक आवेदन जिला शिक्षा कार्यालय में दिया गया था जिसकी विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कराई गई जांच में शा०क० उ०मा०वि० लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल०बी०) विज्ञान राजकुमार सिंह के द्वारा संस्था के कक्षा 9वीं के छात्रा को परीक्षा के दौरान रेप करने की धमकी दिया जाना प्रमाणित पाया गया। जाँच अधिकारी द्वारा जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक राजकुमार सिंह के द्वारा कई अन्य छात्राओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है एवं गन्दी फोटो दिखाया गया है। पीड़ित छात्राओं के लिखित बयान एवं जाँच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार राजकुमार सिंह, सहा०शि० विज्ञान (एल०बी०) का उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उपनियत-3 तथा उपनियम-22 (3) से सर्वथा विपरीत होने के कारण इन्हें छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने लिया संकल्प…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सूरजपुर के माता कर्मा चौक स्थित संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा ध्वज ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, श्री नरेश राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री केके अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भगवती राजवाड़े, सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, सरगुजा आईजी श्री अजय कुमार यादव, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा श्री अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, डीएफओ श्री मनीष कश्यप, श्री रामबिलास साहू संरक्षक जिला साहू संघ सूरजपुर, श्री अरुण साहू जिलाध्यक्ष कोरिया, श्री राम कृपाल साहू पूर्व जिला अध्यक्ष साहू संघ सूरजपुर, श्री राम लल्लू साहू जी कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरजपुर, श्री मार्तण्ड साहू पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजपुर, श्रीमती किरण साहू जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर, श्री गैबीनाथ साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरजपुर, श्री प्रदीप साहू जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर, श्री केके गुप्ता जिला अध्यक्ष सरगुजा, श्री नंदलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष जशपुर, श्री राम सेवक गुप्ता जिला अध्यक्ष बलरामपुर, लक्ष्मी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल न किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, लेकिन इसके बाद कोरोना संकट के कारण भक्त माता कर्मा जयंती के समारोहों का आयोजन विगत दो वर्ष नहीं किया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस समारोह का आयोजन साहू समाज द्वारा किया जाता है, लेकिन गांव के सभी समाज के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। छत्तीसगढ़ में जयंती समारोह के दौरान गांवों में कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकालने की भी परंपरा है। इसके माध्यम से भक्त माता कर्मा, भगवान कृष्ण और बलभद्र का स्मरण करते हैं। भगवान जगन्नाथ के भोग के रूप में खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और समर्पण में शक्ति होती है, हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने और समाज में कटुता को दूर कर सामाजिक समरसता और भाई चारे के लिए काम करना है। उन्होंने समाज द्वारा कर्मा धाम के लिए आरक्षित जमीन का पट्टा उपलब्ध कराने की मांग पर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न समाजों को सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए भवन निर्माण के लिए जमीन बाजार मूल्य के मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर दी जा रही है। साहू समाज भी इस दिशा में जल्द पहल करें।
नगरीय प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने इस अवसर पर भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन, समरसता और भाई चारे का वातावरण बनाकर रखंे और संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए विभिन्न समाजों को मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, इसमें 90 प्रतिशत छूट दी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

प्रयास आवासीय विद्यालय में छात्रा के आत्महत्या मामले में छात्रावास अधीक्षिका निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती जोसलिन मिल्डरेड तिर्की कार्यरत थीं। इस प्रयास आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास में निवासरत छात्रा कुमारी प्रतिभा रानी सिंह ने विगत 16 फरवरी 2022 को अज्ञात कारणों से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के प्रस्ताव पर आदिम जाति अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय ईकाई के उप संचालक श्री डी.पी. नागेश द्वारा उक्त घटना के संबंध में जांच की गई थी। उन्होंने प्रकरण में संलग्न आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। जांच के दौरान तत्कालीन छात्रावास अधीक्षिका को कर्तव्य निर्वहन नहीं करना पाया गया।
सरगुजा संभाग के आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि छात्रावास अधीक्षिका ने अपने दायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन किया है। कन्या छात्रावास अधीक्षिका को दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण कार्यालय अंबिकापुर निर्धारित किया गया है।

2 शीर्ष नेताओं की लड़ाई का युद्धभूमि बना हुआ है सरगुजा, सरकार की साढ़े 3 साल की यात्रा में जितना सरगुजा ने भोगा है, वह यहीं के लोग जानते हैं – डॉ. रमन सिंह

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंगलवार को अंबिकापुर पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार की साढ़े 3 साल की यात्रा में जितना सरगुजा ने भोगा है, वह यहीं के लोग जानते हैं। 2 शीर्ष नेता की लड़ाई का युद्धभूमि सरगुजा बना हुआ है। कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर सरगुजा का विकास रोका गया है। मैंने सरगुजा को गोद के रूप में लिया था। कई विकास के काम शक्कर कारखाना, मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कूल समेत अन्य माइलस्टोन के कार्य मेरे कार्यकाल में हुए। आज यहां की स्थिति काफी खराब है। यहां के लोगों ने चुनाव में कांगे्रस का भरपूर समर्थन किया। हम इस विश्वास को खंडित होते देख रहे हैं। विकास की जगह इनके आपस के द्वंद्व ने ले रखा है।कवर्धा की तरह ही तुष्टीकरण की राजनीति यहां भी दिख रही है। कवर्धा की तरह। यहां सुनियोजित तरीके से महामाया की पहाड़ी व बॉर्डर पर लोगों को बसाने का काम किया जा रहा है। यह बड़ा षडय़ंत्र का हिस्सा है, अवैध कब्जा हटाने का भी पावर शासन-प्रशासन के पास नहीं है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, गौरीशंकर अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, सिद्धनाथ पैकरा, रजनी त्रिपाठी, भारत सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रबोध मिंज, अभिमन्यू गुप्ता समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज के हालात में पूरे छत्तीसगढ़ में आश्चर्य करेंगे कि साढ़े 3 साल में कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है। हमने भी 15 साल सरकार चलाई लेकिन 36 हजार करोड़ का कर्ज लिया। इनके साढ़े 3 साल के कार्यकाल में 81 हजार करोड़ रुपए कर्ज पहुंच गया। इन्हें 12 हजार करोड़ रुपए तो हर साल ब्याज देना पड़ रहा है। हमने तो इंफ्रास्ट्रक्चर के काम किए, सडक़ों का जाल बिछाया। यहां अमृत मिशन में मिले 100 करोड़ रुपए का बंदरबांट हो गया।
पूर्व सीएम ने कहा कि अब तक पूरे देश में 1 करोड़ 80 लाख पीएम आवास बन गए। छत्तीसगढ़ में 22 लाख बन जाना था लेकिन नहीं बना। पीएम आवास में 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को लगाना था लेकिन नहीं लगा पाए। मैंने विधानसभा में ये आरोप भी लगाया है। इसका दोषी सिर्फ भूपेश बघेल है। ये लोग कामों का सिर्फ नामकरण करने में लगे हैं।

रामनवमी महोत्सव में रामगढ़ मेला में उदयपुर थाना प्रभारी द्वारा किया गया दुर्व्यवहार…मुख्यमंत्री को पत्र लिख थाना प्रभारी पर कार्यवाही की की गई मांग..

हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर : रामनवमी महोत्सव में हर वर्ष रामगढ़ में मेला का आयोजन किया जाता है जिसमे लाखो श्रद्धांलू काफी लंबा सफर तय करते हैं भगवान का दर्शन करने पहुंचते हैं । शासन प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जाती हैं । ऐसे में पिछले 30 से 35 सालो से राजेश अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लखनपुर द्वारा हर साल भंडारा का आयोजन किया जा रहा हैं जिससे श्रद्धालू को पानी एवं प्रसाद का वितरण किया जाता हैं। इस वर्ष जो गाड़ी पानी एवम अनाज ऊपर पहाड़ों तक लेजाया जाता हैं उसे थाना प्रभारी उदयपुर द्वारा रोका गया साथ ही दुर्व्यवहार किया गया । रामगढ़ जैसे पवित्र धरती पर सामाजिक गतिविधियों पे इस प्रकार रोक काफी शर्म की बात हैं । इस प्रकार की घटना में आमजनों मैं काफी नाराजगी हैं । साथ ही सरगुजा जिला के पुलिस अधीक्षक एवम कलेक्टर से आम नागरिक ने थाना प्रभारी उदयपुर पे कड़ी से कड़ी कार्यवाही को मांग किया हैं । छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सरगुजा जिला सलाहकार एवम प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम आवेदन कर थाना प्रभारी उदयपुर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की हैं ।

error: Content is protected !!