Home Blog Page 162

इंदिरा चौक से इंदिरा की प्रतिमा हटकर बगल में होगा स्थापित, चौड़ा होगा सडक , वाहन मोड़ने में होती है दिक्कत


हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बस स्टैंड स्थित इंदिरा चौक को हटाया जाएगा।स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा को सडक किनारे स्थापित किया जायेगा,शहर के अव्यवस्थित यातायात को दुरुस्त करने के लिए बस स्टैंड स्थित इंदिरा चौक को हटाया जाना है। दरअसल शहर के हृदय स्थल पर एव तीनो शहर से होकर गुजरने वाली प्रमुख शहर अम्बिकापुर,रायगढ़ एव जशपुर जाने वाले मार्ग का संगम स्थल पर स्थापित इंदिरा चौक पर यातायात बेहाल होने से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। लिहाजा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस चुके जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बीते दिनों चौक का निरीक्षण कर यातायात बाधित होने के कारणों को जाना। उन्होंने आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इंदिरा चौक पर अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होने के साथ हादसे का भी खतरा बना रहते देख कलेक्टर ने चौक को हटाकर हटाकर अन्यत्र स्थापित करne की निर्देश दिए ,इससे यातायात जाम से छुटकारा मिलने के साथ व्यवस्था सुधरेगी। जिस पर प्रशासन ने अमल करते हुवे चौक को स्थानातरित करने की कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है/
कार्यक्रमो में इस चौक को सजाने की होड़
दरअसल बस स्टैंड के हृदय स्थल पर मौजूद गोलाकार इंदिरा चौक को शहर वासियों द्वारा प्रत्येक अलग-अलग कार्यक्रमों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजाया जाता है हालांकि हाल के दिनों में साज सज्जा के दौरान सजावट के सामान को हटाने के दौरान एक मजदूर की ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन करंट वायर की चपेट में आकर मौत भी हो चुकी है।
बिजली खंबा बन रही बाधा
दरअसल कुछ वर्षों पूर्व इंदिरा चौक के से सट कर खड़े खंबे को हटाकर जल विभाग द्वारा बगल में खंबा को स्थापित कर शहर की बिजली व्यवस्था एवं चौक के समीप बेतरतीब बिजली के जालो को व्यवस्थित एवं सुचारू किया गया था वर्तमान में इंदिरा चौक को हटाकर यहां लगे खंबे की जगह स्थापित किया जाना है एवं खंभों को अन्यत्र स्थापित किया जाना है फिलहाल खंभों को नवीन जगह पर स्थापित किए जाने को लेकर अड़चनें आ रही है जिसे देखकर प्रशासनिक आला अधिकारी द्वारा खम्बे लगाने हेतु नागरिकों के मध्य चर्चा परिचर्चा का दौर जारी है

नियम कायदों को ताक पर रखकर गांवों में चल रहे लाल ईंट के भट्टे,शिकायत के बावजूद अधिकारी नही करते कारवाई

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर फिरोज अंसारी पत्थलगांव तहसील के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत दिवानपुर , गोढ़ी ,कुमेकेला, भातुडांड , करमीटिकरा सहित शहर के समीप दर्जनों ग्रामो में इन दिनों नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर अवैध लाल ईट का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत के साथ राजस्व और खनिज विभाग को होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।

गर्मी चरम पर है और पानी के लिए लोगों को दूर-दूर लेने जाना पड़ता है। नदी-नाले में जलस्तर गिर रहा है, ऐसी स्थिति में ईट भट्ठा संचालक बोर और नदी तालाबो से पानी लेकर लाखों की तादात में ईट का निर्माण कर रहे है। जिसके प्रति कृषि विभाग के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं ईंट भट्ठा मजदूरों का अब तक ठेकेदार के द्वारा कोई पंजीयन नहीं कराया गया है, जबकि मजदूरों का पंजीयन कराना अनिवार्य होता है, लेकिन ठेकेदार सारे नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर मजदूरों से ईट भट्ठा में ईट का निर्माण करा रहा है।

कृषि योग्य भूमि पर ईट का निर्माण

ग्राम पंचायत दिवानपुर के समाजसेवी ग्रामीण तोताराम यादव ने बताया की दिवानपुर सहित अन्य ग्रामों में कृषि योग्य भूमि पर ईट का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते आने वाले समय में कृषि का कार्य प्रभावित रहेगा। यह जमीन शुरू में काफी उपजाऊ है, लेकिन लगातार ईंट निर्माण के चलते आगे बंजर बन जाएगी तो किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।उन्होंने बताया की अवैध ईंट भत्ते के संचालन की शिकायत अधिकारियों से करने के बावजूद ईंट भट्टो पर किसी भी प्रकार की कारवाई नही होने से ईंट भट्टे संचालको का हौसला चरम पर है


प्रतिवर्ष करते है कारोबार

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत दिवानपुर एव उसके आसपास क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार ईट का निर्माण किया जा रहा है, वह भी बिना अनुमति के। लेकिन आला अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन ईट भट्टों के संचालक प्रदेश के बाहर से जिनका अंदाज उनके भाषा से लगाया जा सकता है।

पर्यावरण को हो रहा नुकसान

अवैध इट भट्टों से ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। दूसरी ओर ईंट भट्टों के कारण निकलने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहा है। जिससे आम नागरिक खासे परेशान है। तहसील के दिवानपुर के समीप ग्रामीण इलाको में कई स्थानों पर रिहायसी क्षेत्र में ईंट भट्टों का संचालन लंबे समय से जारी है जो पर्यावरण के साथ साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक है।
होगी कार्रवाई
इस मामले में पत्थलगांव तहसीलदार रामराज सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है उन्होंने कहा कि क्षेत्र का दौरा कर अवैध ईट संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी

पेड़ बचाओ हसदेव बचाओ का नारा बुलंद कर संघर्ष समिति की हुई प्रथम परिचर्चा बैठक…

सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने लिया पेड़ व पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागरण व आंदोलन का लिया संकल्प और दिये सुझाव

लगातार बढ़ते तापमान अनियमित वर्षा ओलावृष्टि असमय आने वाले सुनामी तूफान चक्रवात ने पृथ्वी पर जीवन को असामान्य कर दिया है ! बेतरतीब वृक्षों की कटाई कोयला बॉक्साइट सहित विभिन्न भू तत्व धातुओं के लिए हो रहे उत्खनन के कारण सरगुजा की जलवायु में भारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है सरगुजा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित परसा साल्ही हरिहरपुर घाटबर्रा जनार्दनपुर व चारपारा ग्राम में परसा टू के नाम से खुली खदान के रूप में कोल उत्खनन के लिए मिली अनुमति ने 3:5 लाख से अधिक वृक्षों के कट जाने पर सरगुजा की स्वच्छ जल वायु पर घोर संकट मंडरा रहा है लाखों वृक्षों की कटाई पर चिंता करते हुए पेड़ बचाओ हसदेव बचाओ संघर्ष समिति संभाग सरगुजा के तत्वाधान में राजमोहिनी भवन में व्यापक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें पूरे नगर के अधिवक्ता पत्रकार खेल संगठन सामाजिक संगठन व्यापारी संगठन चिकित्सक सीए निजी शिक्षण संस्थान साहित्य संगठन योग परिवार लघु उद्योग परिवार वन सिंचाई व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी सेवानिवृत्त प्रोफेसर छात्र संगठन सांस्कृतिक क्षेत्र जनजातीय समाज सहित अनेक क्षेत्रों से उपस्थित बुद्धिजीवी क्षेत्र विशेषज्ञ व गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने पेड़ बचाने को लेकर बनी संघर्ष समिति के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव देते हुए इतनी बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई से जलवायु प्रभावित होने के साथ-साथ जंगली जानवरों पक्षियों के विलुप्त होने के खतरे पर चिंता जाहिर की वहीं पर जंगलों के कट जाने से हाथियों के और अधिक आक्रामक होने का खतरा बढ़ जाने की बात बोली तो किसी ने तापमान के 50 दिन तक पहुंचाने की आशंका जताई किसी ने जंगलों के ग्रामीणों की आजीविका पर सीधे प्रभाव पड़ने की चिंता थी तो किसी ने जमीन में जल स्तर बेहद नीचे तक चले जाने की बात कही किसी ने इस क्षेत्र को राम वन गमन क्षेत्र होने के कारण इसके सनातन अस्तित्व समाप्त हो जाने पर दुख प्रकट किया सुझाव के क्रम में किसी ने चिपको आंदोलन की तर्ज पर तो किसी ने जन जागरण किसी ने पदयात्रा किसी ने भूख हड़ताल से समस्या के समाधान का प्रस्ताव रखा किसी ने न्यायालय में याचिका दायर करने की बात कही तो किसी ने मानसून की बारिश हो जाने से नदी नालों तालाब मैं होने वाले घोर जल संकट की ओर इंगित किया उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सामूहिक संघर्ष पर जोर देते हुए इस समस्या के निष्पादन के लिए लंबे समय तक एकजुट रहने का आह्वान किया!
परिचर्चा का संचालन निलेश सिंह व विनोद हर्ष तथा आभार प्रदर्शन हरमिंदर सिंह टिन्नी ने किया इस अवसर पर सर्वश्री रामनिवास गुप्ता आरएन गुप्ता त्रिलोक कपूर कुशवाहा राज बहादुर शास्त्री बंदना दत्ता डॉक्टर अंजु गोयल श्रीमती इति चतुर्वेदी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार से विनोद अग्रवाल लेखराज अग्रवाल अजय तिवारी डॉक्टर योगेंद्र गहरवार डॉक्टर एमपी जैन सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद सिन्हा सेवानिवृत्त अधिकारी राजेंद्र सिंह कौशल शर्मा चंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ कांत दुबे डॉक्टर अमीन फिरदोसी अनुराग सिंह देव अंबिकेश केसरी सीए अतुल गुप्ता विद्यानंद मिश्रा अधिवक्ता अशोक दुबे धनंजय मिश्रा पत्रकार आलोक शुक्ला श्वेता गुप्ता चैती अग्रवाल श्रीमती अनुभा डबराल डॉ देवेश शुक्ला संतोष दास जन्मेजय मिश्रा सोमनाथ सिंह व्यापारी संघ के मुकेश अग्रवाल जेएस वर्मा अजीत अग्रवाल आंचल जयसवाल बिहारीलाल तिर्की निश्चल प्रताप सिंह राजेश सिंह नीरज वर्मा वेद प्रकाश शर्मा सर्वजीत पाठक शैलेश प्रताप सिंह पीयूष त्रिपाठी अनिल तिवारी अभय साहू मनोज कंसारी अंजली दुबे नछत्तर सिंह शंकर लाल गुप्ता सिकंदर जायसवाल रिंकु त्रिपाठी कमलेश सोनी लव कुमार संतोष कुमार मिश्रा आकाश श्रीवास्तव निशांत गुप्ता संत नायक अंकित जायसवाल मार्कंडेय तिवारी अभिमन्यु श्रीवास्तव बाबू विश्वकर्मा संजीव वर्मा धनंजय द्विवेदी अनिकेत गुप्ता उपेंद्र यादव रवि सोनी छोटे लाल माथुर मनोज प्रसाद किशोर सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में वीडियो सुपरहिट गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार हो गई बेकाबू जा टकराई पेड़ से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा

सुरजपुर हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी जिले के नागारी डीह की एक युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिसे इलाज के लिए गांव के ही रवि शंकर उर्फ नारंग पिता आलेख राम तथा दूसरा राजेश पिता चेतराम और शिव कुमार इन तीनों ने महिला को हॉस्पिटल लेकर गए थे और युवती को हॉस्पिटल में दाखिल कराकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान ओडेकेरा के पहले ही कार पेड़ से टकरा गई टक्कर इतना भयानक था की कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दोनों युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नागारीडीह की महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था जिसे गांव के ही पप्पू नारंग पिता आलेख राम राजेश पिता सेतराम शिवकुमार तीनों युवक मिलकर महिला को उचित उपचार हेतु अस्पताल ले गए थे और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कर तीनों युवक कार से वापस अपने गांव आ रहे थे इसी दौरान ओडेकेरा के पहले ही युवक का कार से नियंत्रण खो गया और कार एक पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और एक अन्य को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया
घटना के बाद घटनास्थल पर भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई और पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को दी गई प्रारंभिक कार्यवाही कर मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 20 हजार रूपये का अवैध गांजा जब्त।

हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी सूरजपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। इसी क्रम में रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 2 किलो गांजा व मोटर सायकल सहित 2 लोगों को पकड़ा है। बुधवार को रामानुजनगर पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम जगरनाथपुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित रसाल पिता स्व. सकरू बंजारा एवं ईश्वर बंजारा पिता भरत बंजारा निवासी भट्ठापारा सूरजपुर को पकड़ा जिनके कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 20 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए दोनों के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रामसागर साहू, विश्वजीत सिंह, धनंजय साहू, अनुज यादव व वेदप्रकाश राजवाड़े सक्रिय रहे।

अम्बिकापुर : खाद्य मंत्री ने किया बायोडायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को बायोडायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन फीता काटकर किया। मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत रोपाखर में वन विभाग द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किया जा रहा है। खाद्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियां सहित पार्क का अवलोकन किया और पौधे भी रोपे।
खाद्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने की कड़ी में बायोडायवर्सिटी पार्क भी जुड़ गया है। हमारी सरकार पर्यटन और सांस्कृति के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्क में पर्यटकों को प्रकृति के विविध रूप देखने को मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क को शासन की मंशानुरूप विकसित करें। पर्यटकों की सुविधा का भी ध्यान रखे।
अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत रोपाखार में वन विभाग द्वारा 1 करोड़ की लागत से 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित की जा रही है। 1-1 हेक्टेयर क्षेत्र में कैक्टस एवं बैम्बू पौधे तथा करीब 2 हेक्टेयर में औषधि पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां निरीक्षण पथ, गार्ड क्वाटर्स सहित अन्य निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। पार्क में विद्युत की व्यवस्था भी होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव, मुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तव, डीएफओ श्री पंकज कमल, श्री गणेश सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अम्बिकापुर : दुष्कर्म के केस में फसाने की धमकी देकर युवक से पैसों की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बहन की शादी के लिए मैरिज ब्यूरो में सारी जानकारी देना भाई के लिए महंगा पड़ गया।बहन की तो शादी हो गई लेकिन मैरिज ब्यूरो का संचालन करने वाली दो महिलाओं ने युवक से न सिर्फ दोस्ती बढ़ा ली बल्कि उसके साथ एक ने खुद का फर्जी तरीके से शादी का प्रमाण पत्र बनवा लिया। युवक का रिश्ता तोड़वा दिया और रुपयों की मांग पूरी नहीं करने पर दुष्कर्म के केस में फंसा देने की धमकी दी।आखिरकार पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

अंबिकापुर के नमनाकला में रहने वाले युवक ने बहन की शादी के लिए बिलासपुर स्थित एक मैरिज संस्थान से संपर्क किया था।इसके लिए उसने परिवार की सारी जानकारी भी दी थी।मैरिज ब्यूरो संचालित करने वाली दो महिलाएं लगातार युवक के संपर्क में रही।इसी बीच युवक के बहन की शादी तय हो गई। मैरिज ब्यूरो वालों का कोई सहयोग नहीं रहा इसके बाद भी दोनों महिलाएं युवक से बातचीत करती रही।पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक युवक एक बार उज्जैन जा रहा था। महिलाओं को इस बात की जानकारी लगी तो वे भी उसी ट्रेन में उज्जैन जाने निकल पड़ी।रास्ते मे इनकी मुलाकात हुई तो ट्रेन में युवक के साथ महिलाओं ने मोबाइल से फ़ोटो भी खिंचवाईं।वापस आने पर महिलाओं ने युवक को पैसों के लिए धमकाना शुरू किया।युवक ने शुरू में तो इसे सामान्य रूप में लिया लेकिन महिलाओं का दुःसाहस बढ़ता चला गया।पुलिस के मुताबिक युवक के विवाह के लिए जिस युवती से रिश्ता तय हुआ था उसकी जानकारी जुटाकर गलत जानकारी देकर युवक का रिश्ता तोड़वा दिया।बाद में साथ में ली गई तस्वीर के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू किया।इतना ही नहीं एक महिला ने शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बहवा लिया।उसे भेजकर युवक से रुपयों की मांग करने लगी।महिला का कहना था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे युवक को दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे।महिलाओं से त्रस्त होकर युवक ने पुलिस से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 420,467,388 व 34 आइपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

अम्बिकापुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार,, दोनो युवकों की दर्दनाक मौत..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक युवक एमआर थे। जो प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 युवक बाइक में सवार होकर अंबिकापुर से भटगांव जा रहे थे। इसी बीच सोनगरा जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवको को अपने चपेट में लिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मृतक युवकों की पहचान अंबिकापुर करजी निवासी अलेशिया फार्मा में एमआर के रूप में पदस्थ कमल कुशवाहा और अलवाकोर कंपनी में एमआर योगेश राजवाड़े के रूप में हुई हैं।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या : पति-पत्नी ने सब्बल से किया वार… जैन समाज के व्यापारियों ने बंद की दुकानें…

हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : धमतरी में सोमवार को एक व्यापारी की नृशंस हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में पति-पत्नी ने व्यापारी के सिर पर सब्बल से इतनी जोर वार किया कि उसके दो टुकड़े हो गए। इसके बाद सब्बल उसके गले में घुसेड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। हत्या के विरोध में जैन समाज ने शहर में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शांति नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र पारख (58) मेडिकल स्टोर संचालक थे और प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। उन्होंने एक जमीन ग्राम अमेठी बस्ती मंच के पास ली थी। इसे लेकिन उनका फिरंगी निर्मलकर से विवाद चल रहा था। इसका मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। राजेंद्र सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे और फिर वहां से अमेठी गांव चले गए। बताया जा रहा है कि राजेंद्र उस जमीन की बाउंड्रीवॉल होने के बाद वहां दरवाजा लगवाने गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 9.30 बजे फिरंगी निर्मलकर अपनी पत्नी फुलेश्वरी निर्मलकर के साथ वहां पहले से मौजूद था। राजेंद्र को वहां देख दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोप है कि फिरंगी ने सब्बल से राजेंद्र पर वार कर दिया। यह देख फुलेश्वरी ने भी उसी सब्बल से मारा।

वार इतनी जोरदार था कि राजेंद्र का सिर फट गया और उसका भेजा तक बाहर आ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके गले में सब्बल घुसेड़ दिया। स्थानीय गांव वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राजेंद्र को पुलिस एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जमीन को लेकर क्या विवाद था, अभी स्पष्ट नहीं है।

वारदात के बाद जैन समाज आक्रोशित हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। नेहरू नगर से हुई बंदी की यह शुरुआत अब पूरे शहर में फैल गई है। व्यापारी शोक में है। उनका कहना है कि हमारे समाज के बड़े व्यापारी की हत्या हुई है। वहीं अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के आधे शटर गिरा दिए।

पुलिस विभाग में कई एसआई एएसआई और प्रधान आरक्षकों को किया इधर से उधर…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सोमवार को एक आदेश जारी किया जिसमें कई एसआई एएसआई तथा प्रधान आरक्षक और आरक्षक का तबादला किया हैं।

पूरी लिस्ट

गैंगवार के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : कैलाश नगर गोलघर के पास रहने वाले सौम्य दुबे पिता राकेश दुबे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि भनपुरी चौक के पास फल वाले को भनपुरी चौक निवासी सुफियान खान और उसके एक साथी और कई लोगों के साथ मिलकर फल वाले के बेटे को गाली गलौज कर रहे हैं सौम्य दुबे के मना करने पर उन्होंने सौम्य दुबे को भी गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी
पुलिस थाना खमतराई से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक सौम्या दुबे उम्र लगभग 19 वर्ष हाल मुकाम कैलाश नगर गोलघर के पास उर्ला जिला रायपुर ।

प्रार्थी ने अपने आवेदन पर यह लिखा कि दिनांक 15 दो 2022 को करीब 7:30 बजे भनपुरी चौक के पास सुफियान खान व उसके अन्य साथी फल वाले के बेटे को गाली गलौज कर रहे थे इसी दौरान सौम्य दुबे के द्वारा मना करने पर सौम्य दुबे को भी गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और इसी बीच मारपीट के बीच बीच-बचाव करने आए सौम्य दुबे के मित्र अनिल नाथ भी बीच-बचाव करने आए और अनिल को भी सुफियान खान और उसके साथियों के द्वारा मारपीट किया जाने लगा जिसकी सूचना पर थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू किया गया
प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपियों के द्वारा अपराध किए जाने पर तीन आरोपी व दो अपचारी बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया और अपचारी बालकों को माना के बाल संप्रेक्षण गृहके लिए भेजा गया
प्रथम आरोपी सुफियान खान पिता मोहम्मद नियाज खान हाल मुकाम गाजी नगर बिरगांव खाना उरला रायपुर और दूसरे आरोपी माजिद खान पिता साजिद खान उम्र लगभग 30 वर्ष हाल मुकाम गाजी नगर बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर और तीसरे अपचारी बालक तौकीर रजा पिता हसनैन रजा उम्र 19 वर्ष साकिन गाजी नगर बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर और दूसरे अपचारी बालक बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

ट्रकों में आमने-सामने की भिडंत, कई घंटे स्टेरिंग में फंसे रहे चालकों के शव …इधर प्याज लूटने में लगे रहे ग्रामीण…

हिंद स्वराष्ट्र बेमेतरा: सोमवार को तड़के अल सुबह समय लगभग 3:00 से 4:00 के बीच बेमेतरा से महज 4 किलोमीटर दूर उप जेल के पास दो ट्रकों में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों ट्रक चालकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और वही एक खलासी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला हॉस्पिटल ले जाया गया।
उक्त मामले में बेमेतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक जो कि प्याज से भरा हुआ था जो कवर्धा से रायपुर की ओर जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक जिसमें सीमेंट लोड था वह ट्रक बेमेतरा की ओर आ रहा था इसी दौरान सुबह के लेखक 3:00 या 4:00 बजे के आसपास दोनों ट्रकों के आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गया और दोनों गाड़ियों के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया उक्त दुर्घटना की जानकारी राहगीरों ने तत्काल थाना बेमेतरा को दिया जिसकी सूचना प्राप्त होते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्यवाही के पश्चात पुलिस में ट्रकों में फंसे वाहन चालकों के शव को निकालने का प्रयास करते रहे और एक गंभीर रूप से घायल परिचालक को पुलिस के द्वारा फॉरेन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
उक्त दुर्घटना में मरने वालों में ट्रक ड्राइवर पीलू राम साहू निवासी इंदौरी कवर्धा का रहने वाला था वही दूसरा ट्रक चालक अंजू साकेत निवासी सिंगरौली खर्थूवा थाना चितरंगी मध्यप्रदेश का होना बताया।

इस पूरे घटना में मानवता को शर्मसार करने वाली भी कुछ खबर मिली
उक्त घटना में दोनों चालकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो जाने से कई लोग मानवता को परे रखते हुए और मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए दोनों ट्रकों में आपसी भिड़ंत हो जाने से ट्रकों का सामान जो इधर-उधर बिखर गया था उसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा प्याज को भरकर ले जाते देखा गया और कुछ ग्रामीणों ने तो बोरे सहित ही मोटरसाइकिल तथा साइकिल से ले जाते देखा गया।
इसे विडंबना ही कहा जा सकता है कि किसी की मदद करने के बजाय मौके का फायदा उठाकर ग्रामीणों के द्वारा यह कृत किया गया।

भालू के हमले में मजदूर की मौके पर मौत,, तेंदूपत्ता तोड़ने गया था मजदूर…

हिंद स्वराष्ट्र लोरमी : लोरमी एटीआर के बफर जोन में 45 वर्षीय बैगा तेंदूपत्ता तोड़ने मजदूरी के कार्य से गया था इसी दौरान उसका सामना भालू से हो गया और भालू ने उस पर प्राणघातक हमला कर बैगा को लहूलुहान कर दिया तथा बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस साल भी मृतक कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मजदूरी में तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य करने जंगल गया था इसी दौरान या घटना हुई।
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दो अन्य ग्रामीणों ने वहां से भागकर भालू के हमले से अपनी जान बचाई इसके फौरन बाद इसकी सूचना फौरन वन विभाग को दी गई सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग के रेंजर सहित स्टाफ मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इस पूरी घटना की पुष्टि एटीआर के डीएफओ श्री शर्मा ने की और इधर इस घटना को लेकर डीएफओ ने अभी बताया कि मामला कोटा बफर जोन के कक्ष क्रमांक 179 का है जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए जंगल मैं ग्रामीणों का सामना भालू से हुआ जिससे बैगा की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो ने भाग कर अपनी जान बचाई।


भालू के हमले से मृत्य हुए व्यक्ति का नाम जवाहर बैगा बताया जा रहा है जिनके परिजनों को मुआवजे के रूप में ₹600000 की शासकीय राहत राशि के रूप में मदद दिया गया।

शासकीय योजनाएं भी नसीब नहीं…! वनवासी होते हुए भी नहीं तोड़ पाते हैं तेंदूपत्ता…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर से लगे ग्राम पंचायत खोहिर, बैजनपाठ, लुल्ह, भुण्डा व तेलई पाठ में पिछले कई दशक से यहां के वनवासी व ग्रामीणों द्वारा जंगल पर आजीविका निर्भर होने के बावजूद तेंदूपत्ता नहीं तोड़ा जाता है। उक्त गांव के लोग बेरोजगारी व शासन की छोटी-छोटी योजनाओं का लाभ न मिल पाने से काफी परेशान हैं। दरअसल उक्त गांवों का क्षेत्र गुरुघासीदास कोरिया के अधीन है। रिजर्व फॉरेस्ट होने के कारण विभाग द्वारा तेंदूपत्ता तोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गौरतलब है कि बैजनपाठ, लुल्ह, भुण्डा एवं तेलई पाठ मूलतः आदिवासी, पंडी व गरीब किसानों का क्षेत्र है। यहां पर लोग राष्ट्रीय वन उद्यान बैकुंठपुर कई दशकों से निवास कर रहे हैं। बेचकर कुछ लाभ कमाने का विभाग द्वारा तेंदूपत्ता तोड़ने पर खाने के लिए चावल, दाल, ये लोग मुख्य रूप से जंगल पर ही निर्भर होकर तेंदूचार, महुआ

महुआ, तेंदूचार को बेचकर चुकाते हैं कर्ज की योजना से वंचित है यहां

ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी जंगल से मिलने वाले वस्तुओं के सहारे ही बाजार से खाने के लिए एक वर्ष का सामान उपर ले आते हैं। फिर अगले वर्ष तेंदूचार, महुआ को बेचकर उधार चुकाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें तेंदूपत्ता तोड़ने की अनुमति देने के साथ ही अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिले तक आजीविका चलाने में दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने कहा यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम भूख हड़ताल व उच्च आंदोलन करेंगे।

पहाड़ी एवं ऊंची पहाड़ी पर बस अपना जीवन यापन करते है

डोरी, साल बीज जैसे वनोपज से इसके अलावा एक रोजगार इनका तेंदूपत्ता संग्रहण भी है। प्रतिवर्ष इनको तेंदूपत्ता के सीजन का इंतजार भी रहता है कि इसे मौका मिलेगा। उक्त सभी गांव पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सीमा वजह से वनवासी तेंदूपत्ता तोड़ने खाद्य सामग्री लाते हैं।
गुरुघासीदास राष्ट्रीय वन उद्यान बैकुठपुर, कोरिया के अधीन है रिजर्व फॉरेस्ट होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस खेती में बरसात की फसल मक्का, कोदो-कुटकी, अरहर की फसल अच्छी हुई तो केवल सीजन भर खाने के लिए मिल जाता है। बाकी दूसरी फसल गेहू, जौ, चना, अलसी, आलू की फसल का लाभ बारिश की कमी व सिंचाई का साधन न होने के कारण नहीं मिल पाता है। इस वजह से यहां के ग्रामीणों का लेकिन उक्त गांवों का क्षेत्र जंगल पर ही निर्भर रहना जरूरी हो जाता है। ये लोग जंगल से ही मिले तेंदूचार, महुआ आदि पर निर्भर करते हैं।

अवैध रेत उत्खनन जोरों पर रेत माफियाओं के हौसले बुलंद खनिज विभाग कुंभकरण की नींद में…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का कार्य जोरों पर है रेत माफिया भी कर रहे हैं धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन प्रशासन बना मुक दर्शक। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले के नाक के नीचे से अवैध रेत उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है जिस और प्रशासन का ध्यान बिल्कुल भी नहीं और खनिज विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से मिलीभगत कर रेत माफिया बिना खौफ के कर रहे हैं अवैध रेत उत्खनन विदित हो कि इन दिनों जिले के ग्राम पंचायत परसोडी के घुनघुट्टा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन का कार्य जोरों पर है और ध्यान देने योग्य बात यह है यह अवैध रेत उत्खनन दिनदहाड़े हो रहा है जो प्रशासन के नाक के नीचे है और गौर करने वाली बात यह भी है कि काफी संख्या में उत्खनन में अवैध रूप से गाड़ियां भी लगी हुई है जो ग्राम पंचायत के कुछ पंचों के द्वारा अवैध रूप से पैसे की उगाही कर रेत निकलवाने का भी काम किया जा रहा है जिसे सरगुजा जिले के जिला प्रशासन को भी राजस्व की काफी हानि हो रही है और खनिज विभाग का भी संलिप्तता इसमें साफ दिख रहा है गौर करने वाली बात यह है यह है कि जिले के नाक के नीचे ही अवैध उत्खनन का काम हो रहा है और उत्खनन के दौरान रेत माफियाओं के द्वारा काफी गहरा गड्ढा भी कर दिया जाता है जिससे कभी भी किसी के डूबने की आशंका बनी रहती है अभी पिछले ही कुछ दिनों पहले ग्राम बंसीपुर में एक महिला के रेत उत्खनन के द्वारा खोदे गए गड्ढे में महिला की मृत्यु हो गई थी और गांव वालों के काफी विरोध करने पर प्रशासन नींद से जागा था और वर्तमान में इस अवैध उत्खनन से भी बालू माफियाओं के द्वारा काफी गहरा गड्ढा किया जा रहा है जिससे भविष्य में किसी अनहोनी की शंका बनी रहेगी रहेगी अब देखना यह है कि उक्त मामले में खनिज विभाग की क्या कार्यवाही रहेगी या खनिज विभाग ऐसे ही मौन धारण कर किसी हादसे का इंतजार कर रही है।

थानेदार को डांस करना पड़ा महंगा पुलिस कप्तान ने दिए जांच के आदेश….

हिंद स्वराष्ट्र : युवतियों के साथ डांस करना थानेदार को भारी पड़ गया हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सुकमा जिले के दोरनापाल थानेदार सुरेश जांगड़े जो अपनी कमर में तमंचा लटका कर कुछ युवतियों के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए मामले को सीख संज्ञान में लेते हुए पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए। विदित हो कि वायरल वीडियो लगभग 15 से 20 दिन पुराना है लेकिन इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया में खुलकर सामने आया जानकारी के अनुसार दोरनापाल इलाके में एक मेला आयोजित किया गया था जिसमें डांस का प्रोग्राम भी रखा गया था उक्त मेले में पुलिस बल की भी ड्यूटी लगाई गई थी इसी बीच सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी अचानक से डांस के स्टेज पर पहुंच गए और तमंचा लटकाए हुए भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के गाने में बगल वाली जान मारेली पर थिरकने लगे अचानक स्थानीय थाना प्रभारी को डांस करते देख आसपास के लोगों ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच उक्त मामले की जानकारी सुकमा एसपी सुनील शर्मा को मिली तो मामले को संज्ञान में लेते हुए फौरन कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्कूली छात्र पर ब्लेड से हमला,, जांच में जुटी पुलिस…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : कक्षा आठवीं के छात्र पर पुराने विवाद को लेकर मोहल्ले के ही युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया घायल छात्र को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती में रहने वाला विकास टंडन कक्षा आठवीं के छात्र हैं, रविवार को रात 8:00 बजे वह जरहाभाटा में अपने दोस्तों के साथ बात कर रहे थे इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक बुद्धा वहां पर आया और किसी बात के विवाद को लेकर विकास से शिकायत भी करने लगा और आरोप लगाने लगा इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उक्त युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया जिससे विकास घायल हो गए जिसकी शिकायत पर पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
जब इन दोनों के बीच विवाद हो रहा था तब वहां पर विकास की मां भी पहुंच गई उसने बीच-बचाव की कोशिश की पर इस युवक ने उससे भी मारपीट की आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया इसके बाद लहूलुहान छात्र ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत की और घायल छात्र को पुलिसकर्मियों ने ही अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया छात्र की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज करते हुए जुर्म दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

बसंतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर एक तस्कर गिरफ्तार

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाने के पुलिस रात्रि गश्त मेथी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी शराब तस्कर के द्वारा कार में 14 पेटी अंग्रेजी शराब बलरामपुर सरगुजा क्षेत्रों में खपाने हेतु ले जा रहा है इसी दौरान पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर कार को रोका गया और कार चालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम अंकित गुप्ता पिता शंकर गुप्ता निवासी गोबरा थाना बसंतपुर होना बताया पुलिस ने कार से 14 पेटी शराब जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹88400 बताई जा रही है को जप्त कर और परिवहन में उपयुक्त वाहन को भी जप्त कर आरोपी के द्वारा कोई वैध दस्तावेज न दिखाने पर उसके खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया

ग्राम पंचायत की निस्तार सड़क को अवैध कब्जा धारियों से प्रशासन ने कराया मुक्त

हिंद स्वराष्ट्र रामसुंदर सिंह : मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लाक के ग्राम पंचायत जूर मे कुछ कब्जा धारियों के द्वारा ग्राम पंचायत के उमेश पुर पहुंच मार्ग को गांव के ही व्यक्तियों के द्वारा ग्राम पंचायत के निस्तारी सड़क के जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था जिसे तहसीलदार भैयाथान के द्वारा लगभग 10–15 दिन पहले हटाने की कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था लेकिन उक्त ग्रामीणों के द्वारा तहसीलदार भैयाथान के निर्देश को परे रखते हुए उक्त कब्जे को नहीं खाली किया गया था इसी तारतम्य में आज तहसीलदार भैया थान के द्वारा अपनी टीम के साथ उमेश पुर पहुंच मार्ग को कबजा मुक्त किया गया पूरी कार्यवाही में राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे और पुलिस चौकी बसदेई के साथ मार्ग को मुक्त किया गया उक्त मार्ग को कब्जे धारियों के कब्जे से ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत होता था आज उक्त कब्जे को मार्ग मुक्त करने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

ओड़गी के राजेंद्र यादव बनाए गए जिला खाद्य कारोबार के प्रतिनिधि, राज्य शासन ने जारी किया आदेश,,समिति में जिले के कलेक्टर होंगे अध्यक्ष..

हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी : खाद्य एवं औषधि की जिला स्तरीय समिति पुनर्गठित जिले से छह की हुई नियुक्ति , राज्य शासन ने जारी किया आदेश । इस समिति में कलेक्टर अध्यक्ष व सीएमएचओ उपाध्यक्ष होंगे तथा पुलिस अधीक्षक , लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा खाद्य संरक्षा एवं मानक विनिमय के तहत जिला स्तरीय समितियों का पुर्नगठन किया गया है ।जिसमें राज्य सुरक्षा एवं पोषण समव्यवसायिक एवं खाद्य कारोबार के प्रतिनिधि व उपभोक्ता संगठन के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है . खाद्य सुरक्षा एवं पोषण में दो संघ व्यवसायिकों में जिले से गोपाल शर्मा कृष्णपुर व पुनित गुप्ता सूरजपुर को नियुक्त किया गया है . वहीं खाद्य कारोबार के दो प्रतिनिधियों में श्रीमती कमला यादव जरही व ओड़गी के राजेन्द्र यादव उपभोक्ता संगठन में चंदा सिंह शिवनंदनपुर व प्रदीप सिंह चंनदनगर को नियुक्त किया गया है . विभाग के अवर सचिव राजेन्द्र सिंह गौर ने इस आशय का नियुक्ति आदेश जारी किया है . जिसमें जिला स्तरीय सलाहकार समिति जिला कृषि विस्तार अधिकारी , जिला खाद्य अधिकारी , महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र , जिला शिक्षा अधिकारी , महिला बाल विकास के जिला परियोजना समन्वयकों को शामिल कर समव्यावसायिक , खाद्य कारोबार व उपभोक्ता संगठन के नामित दो – दो लोगों को जिला स्तरीय समिति में शामिल किया गया है . कांग्रेस संगठन में लंबे समय के बाद जिला स्तरीय समितियों में नियुक्ति से कांग्रेस खेमे में हर्ष का वातावरण है . जिला संगठन के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय विधायकों ने नियुक्त सदस्यों को बधाई प्रेषित की है । साथ ही ओड़गी के राजेंद्र यादव को जिला खाद्य कारोबार का प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर युवा वर्ग में हर्ष का माहौल है।

error: Content is protected !!