हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आईटी की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही हैं। इस क्रम में आज आईटी की टीम द्वारा अम्बिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के सरकारी आवास पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही आईटी की टीम अधिकारी के घर पहुंची हुई है। सरकारी आवास के बाहर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात है। आईटी के अधिकारी कर्मचारी बजरंग पैकरा के सरकारी आवास के अंदर अभी भी मौजूद हैं और कार्रवाई कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर में माइनिंग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग के किराए के मकान पर भी आईटी की टीम पहुंची हुई है। ये कार्रवाई डिप्टी डायरेक्टर नाग के छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित घर और अन्य ठिकानों पर जारी है। आईटी की टीम अम्बिकापुर और जगदलपुर में दबिश देकर अधिकारियों के पास से मिले दस्तावेजों को खंगाल रही है।
Big breaking: अम्बिकापुर में आईटी की टीम ने मारा छापा..इस अधिकारी के सरकारी आवास पर अभी भी चल रही कार्यवाही…
खनन प्रभावित गांवों को प्रशासन ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव की मंशानुरूप जिले के कोयला खनन प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन द्वारा गांव की आवश्यकता एवं ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में उदयपुर विकासखण्ड के खनन प्रभावित गांवों में विकास के नए आयाम स्थापित करने की सार्थक पहल की जा रही है। पहले चरण में उदयपुर विकासखण्ड के 3 खनन प्रभावित गांव में सीसी रोड, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यां के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सम्बंधित एजेंसी द्वारा शीघ्र ही इन गांवों में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। खनन प्रभावित गांव के लोगों की बरसो पुरानी मांग पूरा होने व कई गांवों में एक साथ इतनी बडी राशि के विकास कार्यों की सौगात मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन दिनों सरगुज़ा में लोक पर्व करमा की भी धूम है ऐसे में इन गांवों के लोगों मे करमा पर्व को लेकर उत्साह दोगुना हो गया है।
इन कार्यों की मिली स्वीकृति- ग्राम साल्ही में नवीन पंचायत भवन निर्माण, 3 सीसी रोड, 5 पुलिया निर्माण, 2 पीडीएस भवन एवं 1 नाली निर्माण, ग्राम घाटबर्रा में 3 सामुदायिक भवन निर्माण, 5 सीसी रोड निर्माण एवं 3 देवगुड़ी निर्माण, माध्यमिक शाला सैदु का उन्नयन कार्य, ग्राम परासा में 1-1 नग आंगनबाड़ी भवन एवं पीडीएस भवन निर्माण, 1 सीसी रोड, हाई स्कूल परसा में अहाता निर्माण, प्राथमिक शाला भुसडी पारा में अहाता निर्माण, खेल मैदान में अहाता निर्माण तथा 2 देवगुड़ी में अहाता निर्माण कार्य शामिल है।
विकास पहुंचाने शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मंशानुरूप जिले के खनन प्रभावित गांव में विकास की धारा बहाने शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रभावित गांव के लोगों की विकास परक जो भी मांग होगी प्रशासन उसे तत्काल स्वीकृति देगी और उस कार्य को पूरा कराने राशि की भी व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा है कि प्रभावित गांव के निवासी गांव के विकास, वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मांग कर सकते है।
शेष गांव में भी जल्द शुरू होंगे विकास कार्य- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया है कि खनन प्रभावित गांव में ग्रामीणों की मांग को तत्काल स्वीकृत किया जा रहा है। अभी पहले चरण में खनन प्रभावित 5 गांव में डी.एम.एफ व सी.एस.आर. मद से 3 करोड़ के कार्य स्वीकृत किया गया है। प्रभावित शेष गांव में भी विकास कार्य जल्द शुरू करने कार्ययोजना तैयार करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा है कि खनन प्रभावित शेष गांवों में भी जल्द निर्माण एवं विकास कार्य के हेतु प्रशासकीय स्वीकृति दी जाएगी। खनन प्रभावित गांवों में विकास के कार्य सतत रूप से जारी रहेगा।
संवाद कायम रखने के प्रयास- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए वहां की स्थानीय आवश्यकता की जानकारी होना जरूरी है और इसके लिए स्थानीय लोगां से संवाद जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए खनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों का प्रशासन के साथ संवाद स्थापित स्थापित करने के प्रयास को बल दिया गया। इसके लिए अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंशी और उदयपुर के जनपद सीईओ पारस पैंकरा को स्थानीय लोगों से संवाद कर गांव की आवश्यकता व समस्या जानने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन तीनां अधिकारियों के द्वारा उदयपुर विकासखण्ड के खनन प्रभावित गांव का लगातार दौरा कर वहां के लोगों से बातचीत की और उनकी मांगों व समस्या की जानकारी लेकर जिला कार्यालय को अवगत कराया गया।
स्कूल से लौटते ढलान पर साइकिल का ब्रेक हो गया फेल, 6वीं कक्षा के छात्र की मौत, दूसरा राजधानी रेफर…
हिंद स्वराष्ट्र बतौली : शिक्षक दिवस के दिन स्कूल से छुट्टी के बाद 6वीं कक्षा में पढऩे वाले 2 चचेरे भाई साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ब्रेक फेल हो गया और साइकिल सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है। हादसे में छात्र की मौत से उसके परिजनों सहित स्कूल में शोक का माहौल है। दोनों छात्रों का गांव अलग-अलग था लेकिन घटना के दिन एक छात्र दूसरे के घर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करदना के कोरकोटढाब निवासी विकास पिता आनंद 11 वर्ष व ग्राम उमापुर झरगवां निवासी सैहुन पिता अशोक 11 वर्ष चचेरे भाई हैं। दोनों बतौली से लगे ग्राम भटको स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल में 6वीं कक्षा में अध्ययनरत थे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने के बाद स्कूल की छुट्टी हो गई।
इसके बाद दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले। छात्र सैहुन अपने घर न जाकर विकास के घर जा रहा था। इसी बीच लैगुघाट के खतरनाक ढलान में उनकी साइकिल का ब्रेक फेल हो गया और साइकिल सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में विकास और सैहुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई, जबकि सैहुन को गंभीर हालत में राजधानी रायपुर में भर्ती कराया गया है।
CG BREAKING: 12 डीएसपी निकले स्वाइन फ्लू संक्रमित, 1 हफ्ते के लिए बंद की गई क्लासेस…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : चंद्रखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में स्वाईन फ्लू फैल गया है। यहां प्रशिक्षण ले रहे 12 डीएसपी को स्वाईन फ्लू हो गया है तो वही 4 अन्य बुखार व सर्दी खांसी से पीड़ित है। राजधानी के चंद्रखुरी में प्रशिक्षण अकादमी हैं। जहां आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक तक के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल यहां 24 डीएसपी ट्रेनिंग ले रहे हैं। सर्दी खांसी व बुखार के लक्षणों को देखते हुए जब सभी का टेस्ट करवाया गया तो उनमें से 12 प्रशिक्षु डीएसपी में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई है। तो वही 4 अन्य बुखार से पीड़ित हैं। स्थित को देखते हुए प्रशिक्षण क्लासेस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दी गई है। सभी को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। एकेडमिक के एक जिम्मेदार अफसर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण और न फैले इसके लिए उपाय किए जा रहे है।
हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की मौत…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट के चपेट मैं आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक अपने छत निर्माण के दौरान तार के चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीण युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उड़मकेला जंगलपारा का है। जहां छत निर्माण के दौरान जीवनराम एक्का (26 वर्ष) हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करके शव को CHC सीतापुर भेज दिया गया है, पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाई में जुट गई है।
CG में शराब-स्टील कारोबारियों पर इनकम टैक्स की रेड: रायपुर-रायगढ़ में कार्रवाई, 50 से अधिक अफसर शामिल, CM बोले-अभी तो ED भी आएगी…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह शराब और स्टील कारोबारियों सहित पर छापे मारे हैं। टीम की कार्रवाई रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में जारी है। IT रेड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। कहा कि, यह तो शुरुआत है। अभी IT आई है, फिर ED आएगी। फिलहाल इस छापे में 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है। एक साथ सभी जगहों पर कार्रवाई की है।जानकारी के मुताबिक, रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के कटोरा तालाब स्थित घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। शराब कारोबारी भाटिया के यहां दो साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है। वहीं ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल उनके पुत्र सुनील व अनिल के यहां इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ छापा मारा है। इसके अलावा रायगढ़ में नटवर रतेरिया व CA अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।
जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिखलाडीह विकासखंड अंबिकापुर मे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती कार्यक्रम का किया गया आयोजन…..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिखलाडीह विकासखंड अंबिकापुर मे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती ( 5 सितंबर शिक्षक दिवस)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम तत्पश्चात डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। शाला प्रमुख कृपा शंकर श्रीवास्तव जी के गरिमामय उपस्थिति में संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य श्री गुप्ता सर, संकुल समन्वयक बृजेश जी, शिक्षिका दिव्या तिवारी जी, सरोज सिंह जी, सरिता भगत जी विद्यालयीन स्टाफ सहित उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों का भी सम्मान किया गया। जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी ( शिव भैया) ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की भारत रत्न से अलंकृत आप का संपूर्ण जीवन शिक्षा क्षेत्र (दर्शनशास्त्र) को समर्पित रहा है। आप एक शिक्षाविद थे तथा शिक्षक होने का गर्व था आप 1962 से 1967 तक भारत के राष्ट्रपति रहे तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिष्टमंडल का नेतृत्व किया। अग्रहरी ने कहा की यदि हम शिक्षकों के प्रति प्रदर्शित सम्मान को स्थाई स्वरूप प्रदान कर सकें तो निसंदेह डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिला कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ महामंत्री डॉक्टर गोविंद गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ राधाकृष्णन जी दर्शन को जीवन व्यवहार की वस्तु मानते थे उनकी मान्यता थी कि दर्शन का उद्देश्य जीवन की व्याख्या नहीं बल्कि जीवन को बदलना है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने दर्शन एवं संस्कृति पर महत्वपूर्ण ग्रंथों का प्रणयन किया जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के संयोजक/अध्यक्ष मोहम्मद साकिब जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमें गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बताएं आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। शिव अग्रहरि ने उपस्थित गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा की शासकीय प्राथमिक शाला चिखलाडीह अपने अध्यापन गतिविधियों में सरगुजा संभाग में”नवाचार” एवं “बाल केंद्रित”शिक्षा के साथ उत्कृष्ट शाला प्रबंधन मैं अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों के तबादले, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन ने कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर किए हैं।
देखे आदेश :


अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड परसा प्रोजेक्ट-अंडर उत्थान एजुकेशन द्वारा सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में किया गया जॉब प्लेसमेंट का आयोजन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय संस्थान के सांस्कृतिक सभाकक्ष सुभाष नगर परिसर में कंपनी नेम- अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड परसा माइनिंग कोल के प्रोजेक्ट अंडर उत्थान प्रोजेक्ट एजुकेशन सीएसआर शैक्षिक विभाग की ओर से प्लेसमेंट हेतु दिनांक 2/9/2022 समय 11:00 बजे कैंप आयोजित किया गया। इस जॉब प्लेसमेंट कैंपस में B.Ed कॉलेज व अन्य कॉलेजों से 100 से अधिक छात्र-छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर व बीएड की डिग्री पूर्ण कर चुके ऐसे विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन व स्वागत समारोह के बाद स्टेट हेड सीएसआर डिपार्टमेंट राजेश रंजन ने अडानी कंपनी के बारे में विस्तृत बताया। चयन की प्रक्रिया में सर्वप्रथम स्क्रीनिंग टेस्ट फिर मूल्यांकन के बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट का इंटरव्यू लिया गया। चयनित उम्मीदवारों को संपर्क सुत्र से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में उत्थान प्रोजेक्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट के राम द्विवेदी (सरगुजा क्लस्टर हेड एचआर) दिलीप पांडे (प्रिंसिपल अडानी) आदर्श विद्या मंदिर के मिस्टर सौरभ सिंह (सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर सीएसआर) डिपार्टमेंट के अधिकारी उपस्थित थे। शिक्षा महाविद्यालय कि प्राचार्य डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में समस्त सहायक प्राध्यापक अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : सप्ताह का एक दिन स्कूलों में छत्तीसगढ़ बोली को रहेगा समर्पित, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत में भी होगी पढ़ाई..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया। बालवाड़ियां नई शिक्षा नीति के अनुरूप 05 से 06 वर्ष आयु के बच्चों के लिए शुरू की गई हैं. बच्चे बालवाड़ी के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित होंगे। स्कूल के माहौल के लिए बच्चों को तैयार किया जा सकेगा। हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी होगी तैनाती। सहायक शिक्षक को हर माह 500 रुपए का मानदेय मिलेगा।
बालवाड़ी में खेल-खेल में एवं रोचक तरीके से अध्यापन के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, बच्चों के अनुकूल खेल सामग्री एवं प्रिंटरीच रंग-रोगन के लिए 01 लाख रुपए की स्वीकृति की गई है. इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां प्रारभ की गई हैं,आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
सप्ताह का एक दिन सभी स्कूलों में छत्तीसगढ़ बोली को रहेगा समर्पित।
आदिवासी बोली और छत्तीसगढ़ी भाषा को समर्पित रहेगा दिन।
भारतीय परंपरा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत में भी होगी पढ़ाई।
सरकारी अस्पताल के बगल में झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक, प्रशासन ने कराया सील…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जगह-जगह झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीजों की जान तक चली गई है। प्रशासनिक टीम द्वारा भी ऐसे क्लिनिकों पर कभी-कभार कार्रवाई की जाती है, इस कारण इनका धंधा शहर से लेकर गांव में फल-फुल रहा है। इसी बीच कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत सकालो में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील कर दिया। जिला मुख्यालय अंबिकापुर से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सकालो में बगैर डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बेधडक़ होकर स्थानीय लोगों का इलाज कर रहा था। आश्चर्य की बात यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर यह क्लीनिक का संचालन कर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा था।
लोगों को भी इतना विश्वास था कि लोग स्वास्थ्य केंद्र में न जाकर झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंचे थे। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सकालो में अनाधिकृत रूप से संचालित मुस्कान क्लिनिक को प्रशासन की टीम द्वारा सीलबंद किया गया।
इसके साथ ही नर्सिंग एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया। नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को ग्राम सकालो में अवैध रुप से संचालित मुस्कान क्लिनिक की जांच की गई।
दस्तावेज नहीं दिखा पाया डॉक्टर, क्लिनिक सील
क्लिनिक का संचालन गौतम हलदार के द्वारा एलोपैथिक ईलाज के लिए किया जा रहा था। क्लिनिक संचालक से क्लिनिक संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने कहा गया लेकिन वह कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर हल्का पटवारी व ग्राम वासियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया और क्लिनिक को सील बंद करने की कार्यवाही की गई।
SAMSUNG यूजर्स हो जाए सावधान!! सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स का पर्सनल डेटा हुआ Leak! कंपनी ने ईमेल के जरिए किया खुलासा…
हिंद स्वराष्ट्र : स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग (Samsung) एक बेहद पुराना ब्रांड है और इसे काफी विश्वसनीय माना जाता है और इस ब्रांड के डिवाइसेज को कई दशकों से इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल ही में, सैमसंग ने अपने कई यूजर्स को एक मेल भेजना शुरू किया है जिसमें यह लिखा है कि उनका पर्सनल डेटा लीक हो गया है और एक थर्ड पार्टी के पास चला गया है. जुलाई में हुए इस डेटा ब्रीच (Samsung Data Breach July 2022) की जानकारी खुद कंपनी अपने यूजर्स को दे रही है. आइए जानते हैं कि ये ब्रीच कैसे हुआ है, इसमें कौन सी डिटेल्स लीक हो गई हैं और इससे यूजर्स को कितना नुकसान हुआ है..
Samsung स्मार्टफोन यूजर्स का पर्सनल डेटा हुआ Leak!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई सैमसंग यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि कंपनी से उनका प्राइवेट डेटा लीक (Samsung Data Leak) हो गया है. कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने FAQ पेज पर भी दी है. प्राइवेट डेटा या पर्सनल इन्फॉर्मेशन में यूजर्स का नाम, उनका कॉन्टैक्ट नंबर, उनकी लोकेशन, डेट ऑफ बर्थ और प्रोडक्ट इन्फॉर्मेशन शामिल हैं और ये अब एक थर्ड पार्टी के पास चली गई हैं. कंपनी ने यह बताया है कि इस डेटा ब्रीच में क्रेडिट और डेबिट कार्ड डिटेल्स चोरी नहीं हुई हैं.
कंपनी ने ईमेल के जरिए किया खुलासा
यह एक कन्फर्म्ड खबर है और इस बात की जानकारी खुद कंपनी की तरफ से आ रही है. जुलाई, 2022 में हुए इस भयंकर डेटा ब्रीच में डेटा का जो नुकसान हुआ है, उस बात को कन्फर्म करते हुए कंपनी ने इस ब्रीच से प्रभावित यूजर्स को एक मेल भेजा है जिसमें उन्होंने बताया है कि Samsung के US सिस्टम का कुछ डेटा चोरी हो गया है और कंपनी एक साइबर सिक्योरिटी फर्म के साथ मिलकर डेटा को रीट्रीव करने की कोशिश कर रही है.
अनिश्चित कालीन आन्दोलन के चौथे दिन बांटी-गेड़ी खेल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयत्न,,कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा महासंघ…..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के लाखों अनियमित कर्मचारी कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में किये गए वादे के अनुरूप अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी के नियमितीकरण एवं किसी भी अनियमित कर्मचारी की छटनी नहीं करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने की मांग को लेकर 01 सितम्बर से अनिश्चित कालीन आन्दोलन कालम बंद-काम बंद हड़ताल में है।

गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक ने अवगत कराया कि आन्दोलन के चौथे दिन अनियमित कर्मचारी ने बांटी-गेड़ी आन्दोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया तथा कल 05 सितम्बर को पांचवे दिन “मुख्यमंत्री निवास घेराव” कर नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांग पर माननीय मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया जावेगा।
श्री दिनेश शर्मा समन्वयक, श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। इससे अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश हैं।
श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, धर्मेन्द्र वैष्णव मिडिया प्रभारी, संजय एडे, भूपेंद्र साहू, ने अवगत कराया की वर्तमान सरकार असंवेदनशीलता ने हमें आन्दोलन करने मजबूर किया है एवं आपके माध्यम से समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील है कि आन्दोलन सम्मिलित होकर मुहीम नियमितीकरण में सहयोग करें।
कांग्रेसी सरकार में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया हैं- नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : तीन दिवसीय दौरा पर आए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है और नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2023 छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है, पौने 4 साल बीत गए लेकिन अभी तक छ.ग. कांग्रेसी सरकार का विजन समझ में नहीं आया है, इस सरकार की दशा दिशा दोनों खराब हो चुके हैं, 36 बिंदु की जंग घोषणा से लेकर अन्य कई वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है, झूठ के पुलिंदों पर टिकी इस कांग्रेसी सरकार में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है, एक तरफ भूपेश सरकार के मंत्री अपनी असफलता को छुपाने के लिए पंचायत विभाग से स्तीफ दे रहे हैं और अपने ही सरकार पर जनता को छलने को लेकर सील मोहर लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर रेत माफिया से लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
अंबिकापुर क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यहां विकास कार्य के नाम पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है, भाजपा के समय में 106 करोड़ रुपए की अमृत जल मिशन अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने थे 24 घंटा पानी की सप्लाई देनी थी परंतु यह कांग्रेस सरकार इस योजना का सही कार्यान्वयन तक नही कर सकी, शहर के कई जगहों पर अभी भी लोग गंदे पानी पीने को मजबूर हैं, इस मद के सारे पैसे खर्च हो गए लेकिन काम धरातल से नदारद है। भाजपा सरकार समय के अधिकांश जनहित योजनाओं को बंद कर दिया गया यहां तक कि हमारे अभिभावक बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना को भी बंद कर दिया गया, भूपेश सरकार कंगाली के कगार पर खड़ी है, कर्जा का ब्याज पटाने के लिए कर्जा ले रही है।
नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा किए गए कथन पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में मंत्री खुद ही भांग खा कर गए थे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने मंत्रियों के लिए यह दिशा निर्देश जारी करना चाहिए कि सार्वजनिक जगहों पर जाकर ऐसे स्तरहीन कथन न करें।
भाजपा के कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे और समूचे प्रदेश से शामिल हुए बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास , जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे सहित पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे।
पत्नी को मारने चलाई लात 22 दिन की बच्ची को लगी..दर्दनाक मौत…
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : पत्नी द्वारा मायके जाने से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। पति द्वारा की जा रही पिटाई के दौरान उसका पैर दुधमुंहे बच्चे पर पड़ गया। बेबस मां अबोध बच्चे को लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंची। यहां बच्चे की मौत हो गई। घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर की है। जानकारी के अनुसार मानमती नामक महिला ने वर्ष 2018 में दरिमा के ग्राम मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। मोहनपुर में ही दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों की एक बच्ची का जन्म पिछले दिनों हुआ था। वह 22 दिन की थी। स्वजन ने बताया कि बीते 31 अगस्त 2022 को पति ने पत्नी को मायके जाने कहा। स्वास्थ्यगत परेशानियों के कारण महिला ने मायके जाने से मना कर दिया। जिस पर पति नाराज हो गया। पत्नी से विवाद के बाद उसने मारपीट भी की। इसके बावजूद महिला मायके नहीं गई। एक सितंबर की रात पति फिर पत्नी के मायके नहीं जाने को लेकर विवाद करने लगा। पत्नी के साथ उसने मारपीट शुरू कर दी। वह पत्नी को हाथ से पीटने के साथ पैर से भी मार रहा था। तभी 22 दिन के अबोध बच्चे के बाएं कनपटी में पैर लग गया। रात होने पर मासूम को इलाज हेतु नही ले जाया गया। पति का व्यवहार नहीं बदला। वह पत्नी से मारपीट व विवाद कर रहा था। उसके घर जाने के बाद मां ने हिम्मत दिखाई। मां मानमती ने निजी वाहन से मासूम को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया यहां जांच उपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे के मौत की खबर मिलते ही मां उसे सीने से लगा बिलख पड़ी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए केस डायरी दरिमा थाने को प्रेषित की जाएगी।
कृष्णा हुंडई शोरूम का प्रबंधक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कृष्णा हुंडई अंबिकापुर के प्रबंधक को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया हैं। कृष्णा हुंडई के प्रबंधक पर 94 लाख रुपयों के गबन का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा आटो प्राईवेट कोरबा के संचालक गौरव मोदी ने अपने सह संस्थान कृष्णा हुंडई अम्बिकापुर के प्रबंधक दीपेश कुमार सिन्हा पर दिनांक 05.09.2019 से 30.11.2021 के मध्य छल पूर्वक नयी एवं पुरानी गाडियो के बिक्री रकम में करीब 94 लाख रूपये के गबन की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी दीपेश कुमार सिन्हा ने गबन किए जाने की बात को स्वीकार भी कर लिया हैं। आरोपी द्वारा हुण्डई शो रूम अम्बिकापुर में जनरल मैनेजर के पद पर रहकर फर्जी सेल स्लिप, फर्जी रकम प्राप्ति रशीद, फर्जी हस्ताक्षर अलग अलग समय पर चार पहिया वाहनों का बिक्री नगदी रकम गबन करना स्वीकार किया गया है। आरोपी द्वारा गबन की बात को स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया हैं।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक प्रविंद सिंह, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, अनुज जयसवाल शामिल रहे।
CG परिवहन विभाग में ट्रांसफर: निरीक्षक, उप निरीक्षक, परिवहन सहायक सहित 150 अधिकारी कर्मचारियों के तबादले…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : परिवहन विभाग में पदस्थ निरीक्षक, परिवहन उप निरीक्षक, परिवहन सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, परिवहन आरक्षक और परिवहन महिला आरक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। जारी लिस्ट में 150 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी के नाम शामिल हैं.
देखे सूची :









सीजी अधिकारी–कर्मचारी हड़ताल : रविन्द्र चौबे की मध्यस्थता में बनी बात, हड़ताल खत्म करने का लिया गया निर्णय…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के पांच लाख कर्मचारी अधिकारियों को दीपावली के मौके पर 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा मिलेगा। साथ ही, हाल ही में महंगाई भत्ते में जो 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, उसका एक साल का एरियर्स जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते की जो लंबित मांग है, उस पर सरकार की ओर से एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यानी दिवाली तक राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत हो जाएगा। भारतीय सेवा के अधिकारियों का भी महंगाई भत्ता फिलहाल 31 प्रतिशत ही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता में सीएम भूपेश बघेल से बातचीत और आश्वासन के बाद आखिरकार अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का निर्णय हुआ हैं।
छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित महंगाई भत्ते से 12 प्रतिशत कम भत्ता दिया जा रहा था। इसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। इसके बाद चार चरणों में आंदोलन का निर्णय लिया गया। पहले चरण में प्रदेशभर से जिले ब्लॉक लेवल पर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया। इसके बाद एक दिन की हड़ताल और फिर पांच दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी जब सरकार ने कोई पहल नहीं की, तब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की लेकिन कर्मचारी इस पर सहमत नहीं थे।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक ने कही यह बात
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि कृषि मंत्री की मध्यस्थता में सीएम से बातचीत के बाद 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से देने और 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिवाली पर देने पर बात बनी है। एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी। वहीं, गृह भाड़ा भत्ता देने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
CG: 513 एसआई बने टीआई, देखें आदेश की कॉपी..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : पुलिस मुख्यालय ने एसआई से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। जारी लिस्ट 513 अधिकारियों के नाम शामिल है। सूची में प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारी के नाम शामिल है, नीचे देखें पूरी लिस्ट…



















