Home Blog Page 138

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत बाटें गए ट्राइसाइकिल….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यवसायी प्रकोष्ठ एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा दिवयांगों को ट्राई साईकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सरगुजा के महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जिला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, रविंद्र तिवारी, उमेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आजादी के वर्षों बाद भी पहुंच मार्ग की बाट जोह रहा ग्राम पंचायत केवरा का बिजाडांड मोहल्ला…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर यूसुफ मोमिन : आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश ने मनाया परंतु प्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत केवरा के बिजाडांड मोहल्ला वासी आज भी पहुंच मार्ग निर्माण होने की बाट जोह रहा है पूरा देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है किंतु ग्राम वासियों को आज भी बरसात के समय की किचड़ों में पैर रखकर अपने घर में दाखिल होना पड़ता है गर्मी के मौसम में धूल डस्ट से प्रभावित होकर न जाने कितनी गंभीर और जटिल बीमारि होने की संभावना बनी रहती है ग्राम वासियों की माने तो कई बार सरपंच के पास और आला अधिकारियों के पास पहुंच मार्ग की मांग को लेकर गुहार लगाया गया किंतु किसी ने ग्राम वासियों पर दया नहीं खाई निर्दयता पूर्वक उनके बातों को नजरअंदाज कर दिया गया जिसका खामियाजा समाज के नौनिहालों को भोगना पड़ता है जो कीचड़ों को पार करके अपने भविष्य के निर्माण के लिए स्कूलों के दहलीज तक जाते हैं और फिर वापस अपने घर आते हैं बच्चों ने भी कहा कि क्या करें साहब सरकार हमारी सुनती ही नहीं इस तरह बदहाली का जीवन जी रहे ग्रामवासियों को आजादी के 76 वर्ष बाद भी आज तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है साथ ही ग्रामवासियों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है.

हेड मास्टर को नहीं आती जनवरी– फरवरी की स्पेलिंग,, देखे वीडियो में स्कूल के बच्चों की स्थिति…

हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड का शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोकरनारा एक ऐसा स्कूल हैं जहां के हेड मास्टर को जनवरी फरवरी की स्पेलिंग तक नहीं आती हैं। शिक्षक की शैक्षणिक योग्यता 12वी पास हैं जिन्हे विद्यालय का हेड मास्टर बना दिया गया हैं। इस विद्यालय में दो शिक्षक हैं और 15 बच्चे हैं लेकिन शिक्षा का स्तर इतना नीचा हैं कि 5वी कक्षा के बच्चो को भी 10 तक के पहाड़े नही आते। बच्चो को शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम नही आते। बच्चो के अलावा हेड मास्टर साहब को भी शिक्षा मंत्री के नाम नही मालूम। आपको बता दें कि ये वही शिक्षक हैं जिनके कंधों में भारत के भविष्य को सवारने की जिम्मेदारी हैं लेकिन जब इनमे ही ज्ञान की कमी हैं तो ये भारत के भविष्य इन बच्चों को क्या शिक्षा देंगे।

देखे वीडियो :

बूंद बूंद को तरसता भैसामुंडा पेय जल की नहीं है व्यवस्था….

हिंद स्वराष्ट्र भैसामुंडा यूसुफ मोमिन : मूलभूत सुविधाओं के नाम पर यूँ तो सड़क, बिजली, पानी, की सुविधा कागजों पर केवल बेहतर तरीके से विभागीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केवरा के आश्रित ग्राम भैसामुंडा जो बनारस हाइवे पर महान नदी के किनारे बसा है में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं कहने को तो कहने को तो यह गांव नदी के किनारे बसा है लेकिन उसके बाद भी पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है यहां पर सोलर पंप के लिए पाइप लाइन बिछाए गए हैं लेकिन पानी किसी को प्राप्त नहीं हो पा रहा है बस स्टैंड पर एकमात्र हैंडपंप भी है वो भी खराब होकर बन्द पड़ा है जिससे स्थाई ग्रामीण एवं यात्री बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने के लिए बाध्य है कई बार सरपंच एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतापपुर को इस संबंध में अवगत कराया गया किंतु लापरवाही पूर्वक आश्वासन देकर के छोड़ दिया जाता सरपंच ग्राम पंचायत केवरा के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 भैंसामुंडा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि बनारस हाईवे मार्ग पर स्थित गांव में उक्त मार्ग से गुजरने वाली सैकड़ों वाहन का स्टॉपेज यहां है किंतु यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में आसपास बसे दर्जनों गांव से यात्रा के लिए आने जाने वालों को बेवजह इधर-उधर भटकने पर विवश होना पड़ता है कई बार दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने खड़े होने पर भी आपत्ति दर्ज कराई जाती है ऐसी स्थिति में कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाता है। ज्ञात हो की माह दिसंबर में कई अखबारों ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था साथ ही डॉ.अब्दुल मजीद (अल्पसंख्यक कल्याण समिती सद्स्य जिला सूरजपुर एवम ज़िला संयुक्त सचिव ) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतापपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर को दूरभाष के माध्यम से सूचित कर समस्या से अवगत कराया था किंतु किसी भी अधिकारी के द्वारा अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया और उपरोक्त समस्याएं ज्वलंत रूप लेकर के बनी हुई है वही ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, 13 घायल, JCB से हटाया जा रहा मलबा…

हिंद स्वराष्ट्र नोएडा : नोएडा की एक सोसायटी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सेक्टर 21 में एक दीवार गिर जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। नोएडा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं डीएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, ‘सेक्टर 21 जलवायु विहार के पास ड्रेनेज रिपेयर के काम के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। हमें यहां के लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार की ईंट को हटा रहे थे। पूरी दीवार ढह गई, जिसकी जांच की जाएगी। घायलों को जिला हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 लोगों की मौत हो गई।’

जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। नोएडा प्रशासन, पुलिस विभाग मौके पर मौजूद है। बचाव कार्य जारी है। डीएम सुहास ने बताया कि घायलों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। घटनास्थल की जांच भी हो रही है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में बीएड प्रशिक्षार्थी शिक्षक की लापरवाही से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा मासूम…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में गृहकार्य नहीं करने से नाराज बीएड प्रशिक्षार्थी शिक्षक ने कक्षा आठवीं के बुखार पीड़ित छात्र को डेढ़ सौ बार उठक बैठक कराई। इससे छात्र की हालत गंभीर हाे गई। वह रायपुर के एकता हास्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित स्वामी आत्मानंद माध्यमिक शाला हिंदी माध्यम का है। पार्वती शिक्षा महाविद्यालय मदनपुर के बीएड फाइनल वर्ष का प्रशिक्षार्थी युवराज यादव अध्यापन कराने का कार्य महीने भर से कर रहा था। नौ सितंबर को कक्षा आठवीं में अध्यापन कार्य कराने पहुंचे बीएड प्रशिक्षार्थी शिक्षक युवराज यादव ने शाला में उपस्थित बच्चों पर गृह कार्य नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उसके बाद उसने कक्षा आठवीं की छात्राओं को छोड़कर सभी 27 छात्रों को गृह कार्य नहीं करने पर उठक बैठक की सजा सुनाई।
घटना के बारे में एक छात्र ने बताया कि उठक बैठक के दौरान ग्राम सतपता निवासी छात्र राज कुमार( 13) ने प्रशिक्षार्थी टीचर को बताया कि वह दो दिन से बुखार पीड़ित है। इस कारण वह गृह कार्य नहीं कर पाया और वह उठक बैठक कर पाने में असमर्थ है। इस पर प्रशिक्षार्थी टीचर नाराज हो गया और डांटकर उससे करीब डेढ़ सौ बार उठक बैठक कराई। जबकि बाकी 26 छात्रों से सौ बार से अधिक उठक बैठक कराई। उसके बाद सभी छात्रों के पैर में दर्द होने लगा।

दो दिन बाद बिगड़ी छात्र की तबीयत

छात्र राजकुमार यादव ने डर की वजह से जानकारी अपने स्वजन को नहीं दी। दो दिन बाद स्कूल से लौटते समय वह लड़खड़ा कर गिरने लगा। तब उसका सहपाठी चचेरे भाई ईश्वर उसे साइकिल से घर ले गया और पूरी बात बताई। जानकारी मिलने पर स्वजन ने विद्यालय पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। इस पर विद्यालय प्रशासन ने उनसे शिकायत नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे उसके उपचार में सहयोग कराएंगे। उसके बाद छात्र के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर परिजनों से तत्काल श्री राम हास्पिटल अंबिकापुर ले गए। वहां से उसे अंबिकापुर में ही प्रकाश हास्पिटल रिफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर स्वजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए तो उन्होंने उसे तत्काल रायपुर ले जाने की सलाह दी। उसे शनिवार को सुबह एकता हस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। उसे आइसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है।

19 पुलिसकर्मियों के तबादले,, देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र बलौदाबाजार: कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार –भाटापारा द्वारा जारी किए गए आज एक आदेश में 5 प्रधान आरक्षक और 14 आरक्षकों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में पीआईबी की मीडिया कार्यशाला- ‘वार्तालाप’ का हुआ आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) रायपुर द्वारा केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरुता के मुख्य आतिथ्य में ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर, 2022 (सोमवार) को दोपहर 11.00 बजे से किया गया।
वार्तालाप कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती रेणुका सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये पाँच प्रण के बारे में विस्तार से बताया और पत्रकारों से आह्वान किया कि आप योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। योजनाओं की जानकारी होने पर हितग्राही आगे आकर इनका लाभ लेंगे और देश का विकास होगा ।

कार्यक्रम के संबंध में पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के निदेशक, श्री कृपा शंकर यादव ने बताया कि ‘वार्तालाप’ का उद्देश्य पीआईबी की पहुंच देश व प्रदेश की राजधानी से दूर जिला, ग्रामीण व आदिवासी अंचल के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकरी योजनाओं से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। इसीलिए कार्यशाला का नाम ‘जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रसार में ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका रखा गया है। श्री यादव ने वार्तालाप में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों वह उनकी शंकाओं का समाधान किया और भारत सरकार द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों व उनके परिवारों को आर्थिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही पत्रकार कल्याण योजना की जानकारी विस्तार से दी।

आयोजित वार्तालाप में आए पत्रकारों को पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के उपनिदेशक सुनील कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्तालाप के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत सरकार द्वारा देश व देशवासियों के कल्याण के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इन योजनाओं को आपके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपेक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वार्तालाप की इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, अंबिकापुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रविंद्र तिग्गा, नवोदय विद्यालय अंबिकापुर से प्राचार्य सुरेंद्र पाल, नेहरू युवा केंद्र से युवा अधिकारी अनिरुद्ध संघारे, जन शिक्षण संस्थान से एम सिद्दीकी, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन श्री गिरीश गुप्ता उपस्थित रहें।
इस मौके पर वार्तालाप में स्थानीय जनप्रतिनिधि अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया एवं ललन प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एफपीए के वी गिरी ने किया । समस्त कार्यक्रम के सुचारु समन्वय में हिमांशु सोनी, प्रशान्त कुमार व अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चलती ट्रेन के बाहर लटका रहा चोर, 15 KM तक उसे टांग कर ले गए यात्री, VIDEO देखकर कांप जाएंगे आप भी…

हिंद स्वराष्ट्र बिहार : रेलवे स्टेशन पर चोरी, पॉकेटमारी जैसी घटनाएं होती रहती हैं. अक्सर चलती ट्रेन की खिड़की या दरवाजे पर से चोर सामान झपट्टा मारकर फरार हो जाते हैं. कई बार लोगों के महंगे फोन तक छीन लेते हैं. कई बार सोने की चेन भी छीनकर चलते बनते हैं. चलती ट्रेन के कारण यात्री कुछ कर भी नहीं पाते हैं. ऐसी घटना लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि एक यात्री की सूझबूझ से ना सिर्फ उसका फोन बच गया बल्कि उस चोर को भी पकड़ लिया गया और चलती ट्रेन में 15 किलोमीटर तक उस शख्स को टांगकर यात्री ले गए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
घटना बिहार के बेगूसराय का है. एक मोबाइल चोर को ऐसी सजा दी गई कि रूह कांप जाएगी. चोर को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटका दिया. 15 किलोमीटर तक चोर अपनी जान की भीख मांगता रहा. बाद में उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. मोबाइल चोर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का पंकज कुमार है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन साहेबपुर कमाल-उमेशनगर के बीच गुजर रही थी. इसी दौरान ट्रेन की खिड़की के पास एक यात्री बैठा था. वह मोबाइल से बात कर रहा था. जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो चोर यात्री के फोन को झपट्टा मार दिया. यात्री ने शातिर चोर का तुरंत हाथ पकड़ लिया. इसके बाद चोर को साहेबपुर कमाल से खगड़िया तक ट्रेन के बाहर खिड़की तक लटका कर ले आए. 15 किलोमीटर तक खिड़की पर दोनों हाथ के सहारे चोर लटका रहा. यात्रियों ने उसे सजा देने के मकसद से ऐसा किया. वीडियो में युवक लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है. लगातार कहता है कि मुझे मत छोड़ना नहीं तो मर जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में त्याहारों के लिए गाइडलाइन जारी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आने वाले त्योहार नवरात्र, दशहरा , दीपावली के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इन त्योहारों में शहर में सड़कों पर पंडाल और स्वागत द्वार नहीं लगाए जा सकेंगे । इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी किया है। अब इसे छत्तीसगढ़ का प्रशासन लागू कराएगा। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय ने तमाम कलेक्टर और एसपी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल बेंच के आदेश की वजह से अब सड़कों पर पंडाल या स्वागत द्वार नहीं लगाए जा सकेंगे। प्रशासन की अनुमति के बिना यदि कोई पंडाल या स्वागत द्वार सड़क पर लगाया जाता है, तो इसे फौरन हटाया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि धार्मिक और सामाजिक स्तर पर निकाले जाने वाले जुलूस में ध्वनि और वायु प्रदूषण न हो इसका भी पूरी तरह से ध्यान रखना होगा। तेज आवाज में डीजे बजाकर निकलने वाले जुलूस पर कार्रवाई होगी। सड़कों पर पंडाल या स्वागत द्वार बनाए जाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई बड़े शहरों में दुर्गा पूजा, दिवाली, दशहरा के मौके पर इस तरह के स्वागत द्वार और पंडाल लगाए जाते हैं। आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि, ऐसे पंडालों की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या होती है। इस वजह से एनजीटी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
नागरिक संघर्ष समिति ने की थी मांग

छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति द्वारा मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र के बाद आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन ने यह निर्देश जारी किया है। समिति के डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमने एनजीटी में शिकायत की थी। खांसी अस्थमा के मरीज शहर में बढ़ रहे हैं, शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के बाद बच्चों बुजुर्गों के फेफड़े रूप से कमजोर हो गए हैं। समिति के सदस्यों ने मुख्य सचिव अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण कलेक्टर पुलिस अधीक्षक नगर निगम कमिश्नर सभी जोन कमिश्नर और थानेदारों को इस एनजीटी के पत्र से अवगत कराया है। जिसमें एनजीटी ने स्वागत द्वार पंडाल और जुलूस में नियमों का पालन कराने की बात कही है।

रायपुर के मंदिर में चल रहा था फैशन शो,बजरंग दल के दखल के बाद बंद हुआ कार्यक्रम, अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में ऐसा हुआ है. यहां एक सालासर मंदिर में फैशन शो चल रहा था, इसकी खबर आग की तरह फैल गई. जब बजरंग दल के कार्यकर्ता के पास ये खबर पहुंची तो वो इसे बंद कराने पहुंच गए. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान काफी हो-हंगामा भी देखा गया.
घटना शहर के तेलीबानधा पुलिस थाना स्टेशन की है. यहां एक सालासर मंदिर में फैशन शो चल रहा था. इस फैशन शो का आयोजन एफडीसीए ने किया था. मंदिर में इसका आयोजन मनीष सोनी और आरिफ ने करवाया था. इस फैशन शो की सूचना जैसे ही बजरंग दल के लोगों को मिली, वो मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. उन्होंने मंदिर में फैशन शो को रोकने की मांग की।
जिस समय बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे, फैशन शो अपने मध्य चरण में था. उन्होंने हंगामा करने के बाद फैशन शो को बीच में ही रुकवा दिया. इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पत्र लिखकर इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने पत्र में लिखा है कि फैशन शो के ऑर्गनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
मंदिर में फैशन शो को लेकर बजरंग दल का विरोध काफी तीखा था। बताया जा रहा है कि जब उसके कार्यकर्ता पहुंचे तब फैशन शो बीच में ही था। दल के कार्यकर्ता तब हंगामा करते रहे, जब तक फैशन शो बंद नहीं कर दिया गया। कार्यक्रम बंद होने के बाद उन्होंने इसकी पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और मामले को शांत कराया गया।

अग्रसेन सेवा सदन अम्बिकापुर में किया गया निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज दिनांक 18/09/2022 को छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई, एनएचएमएमआई सूपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, रायपुर एवं गायत्री हास्पिटल एवं पैथो लैब सेंटर, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन, अम्बिकापुर में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से रायपुर से डाक्टर स्नेहिल गोस्वामी, सलाहकार- हृदय रोग एवं अम्बिकापुर से डाक्टर रितेश गुप्ता, मधुमेह एवं थायरायड रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क सभी मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य शिविर में आए सभी मरीजों की ईसीजी की जांच डाक्टर रितेश गुप्ता के सौजन्य से पूर्णतः निःशुल्क की गई। साथ ही चैम्बर आफ कामर्स, सरगुजा इकाई के विशेष आग्रह पर विद्या डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा ईको जांच एवं गायत्री पैथोलैब द्वारा खून एवं अन्य लैब संबंधी जांच बहुत ही रियायती दरों पर की गई। स्वास्थ्य शिविर का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से 02 बजे तक था जिसमें करीब 70 मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ। छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई की पूरी कार्यकारिणी द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर में अपना पूर्ण योगदान दिया गया। शिविर के समापन पर चैम्बर आफ कामर्स की तरफ से सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं उपहार दे कर किया गया। साथ ही इस शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान देने हेतु डाक्टर स्नेहिल गोस्वामी, डाक्टर रितेश गुप्ता,एन एच एम एम आई रायपुर से आए श्री उपेंद्र शुक्ला, गायत्री पैथोलैब से नवीन द्विवेदी एवं उनकी टीम का चैम्बर आफ कामर्स द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया गया। उक्त शिविर के आयोजन में चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई के अध्यक्ष अजीत कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गुलाब चंद धनवानी, अमित अग्रवाल, इति चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, अमित तिवारी, शिवांशु गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, वेदांत चतुर्वेदी, श्री अभिषेक, रश्मी जी ने अपना हर संभव सहयोग प्रदान किया।

अनियमित कर्मचारियों की बार-बार, भिन्न-भिन्न प्रकार की जानकारी मांग कर “नियमितीकरण को अनदेखा” कर रही है कांग्रेस सरकार – गोपाल प्रसाद साहू

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांग को लेकर निरंतर आन्दोलनरत है तथा इसी क्रम में 01 से 7 सितंबर 2022 तक आन्दोलन किया तथा 1 सितंबर से प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी हड़ताल में थे, 5 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकले थे जो 72 घण्टे बाद धरना स्थल मंच पर वापस आये। आन्दोलन के दबाव में सामान्य प्रशासन विभाग ने गठित कमेटी के बैठक दिनांक 16.08.2022 का हवाला देते हुए समस्त विभाग से अनियमित कर्मचारियों की 5 बिन्दुओं पर जानकारी तत्काल उपलब्ध करने लेख किया गया है।
सरकार अपने वादे को पूरा न कर अनियमित आन्दोलन को येन-केन प्रकारेन दबाने की कोशिश कर रहा है तथा बार-बार भिन्न-भिन्न प्रकार की जानकारी मांग कर अनियमित कर्मचारियों को गुमराह करने, आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है।
माननीय मुख्यमंत्री ने अपने नोटशीट दिनांक 22.07.2019 के माध्यम से “शासन के विभिन्न विभागों और उनके अधीन निगम/मंडलों में दैनिक वेतन भोगी/कार्य भारित/संविदा/प्लेसमेंट एजेंसी अथवा अन्य अस्थायी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किये जाने” मुख्य सचिव को निर्देशित किया। मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन ने अपने नोटशीट दिनांक 23.07.2019 के माध्यम से “10 दिनों के भीतर” जानकारी प्रस्तुत करने सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए। सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने पत्र दिनांक 26.07.2019 को पत्र जारी कर “3 दिवस में जानकारी प्रस्तुत करने समस्त सचिव, विभाग” को पत्र लिखा।
समान्तर रूप से दिनांक 08.03.2019 को अनियमित/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के सम्बन्ध में विभिन्न कर्मचारी संघों द्वारा की गई मांग का परिक्षण करने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग के अध्यक्षता में समिति गठित की गई। फिर इसे निरस्त कर दिनांक 11.12.2019 को प्रमुख सचिव, वाणिज्य विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। समिति के निर्देशों का हवाला देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व में भी दिनांक 08.09.2020, 16.12.2020 को जारी पत्र के माध्यम से समस्त विभाग से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी तथा वर्तमान में 13.09.2022 को पत्र के माध्यम से जानकारी मांग रही है। माननीय मुख्यमंत्री बार-बार सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर नियमितीकरण के विषय को टालते है परन्तु सुप्रीम कोर्ट ने चंदरमोहन नेगी विरुद्ध हिमाचल प्रदेश सरकार 17.04.2020 में स्पष्ट कर चुका है कि कोई कर्मचारी से निरंतर कार्य लिया जा रह है तो उमा देवी जजमेंट के आधार पर उनके नियमितीकरण को नहीं रोक सकते।
सामान्य प्रशासन ने माननीय मुख्यमंत्री की मंशा को अनदेखा करते हुए 26.07.2019 के पत्र में मांगी गई जानकारी एवं 13.09.2022 में मांगी गई जानकारी के स्वरूपों में जमीन-आसमान का अंतर हैं। इस क्रायटेरिया से 99 प्रतिशत अनियमित कर्मचारी बाहर हो जायेंगे क्योंकि 99 प्रतिशत कर्मचारी – प्लेसमेंट, 200 से अधिक केंद्र प्रवर्तित योजना में कार्यरत कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी/श्रमिक, पंचायत भृत्य, गो सेवक, किसान मित्र, वेक्सिन वाहक, रसोइया, मितानिन, आंगनबाड़ी कर्मचारी रूप में कार्यरत कर्मचारी है। इस प्रकार की कार्यवाही अनियमित कर्मचारियों के सपनो पर कुठाराघात है एवं टालने वाली कार्यवाही है।
माननीय मुख्यमंत्री से हम आपके माध्यम से अनुरोध करते है कि घोषणापत्र में किये वादे के अनुरूप प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। अन्यथा हम अपने 4 सूत्रीय मांग हेतु प्रतिबद्ध है, और नई ऊर्जा एवं रणनीति के साथ अनियमित आंदोलन को अपनी लक्ष्य तक पहुंचाएंगे।

भाई को छुड़ाने दूसरे राज्य से आए व्यक्ति से जमानत के नाम पर युवक ने की लाखों की ठगी…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : प्रार्थी इमरान खान निवासी बागपत उतरप्रदेश द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की मेरे छोटे भाई का प्रकरण सिविल न्यालय अम्बिकापुर में लंबित है। रैन बसेरा बस स्टैण्ड अ०पुर में दिनांक 03/08/2022 के रात्री में ठहरने के दौरान मुझसे मेरे भाई के जमानत कराने के नाम पर 1,17,500/- रूपये की ठगी कर लिया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोतवाली पुलिस द्वारा गठित टीम के द्वारा जांच विवेचना प्रकरण के आरोपी जयप्रकाश मिश्रा थाना सोहागपुर म०प्र० को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आईटेल कंपनी का मोबाईल ठगी किये रकम से क्रय करने पर वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी द्वारा जमानत कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक मंटू गुप्ता शामिल रहे।

ऑनलाइन गेम में हारी रकम की भरपाई करने ग्रामीणों से की ठगी,आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : चंदौरा थाना अंतर्गत ग्राम ठूठीझरिया में तेंदूपत्ता कार्ड का केवाइसी कराने के नाम पर 21 ग्रामीणों का अंगूठा लगवाकर उनके खाते से 1 लाख 25 हजार 700 रुपए निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2022 को ग्राम ठूठीझरिया में एक अज्ञात व्यक्ति तेंदूपत्ता कार्ड का केवाईसी करने के नाम से आया।
उसने लगभग 21 ग्रामीणों का आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट मशीन में अंगूठा लगवा कर सभी के खातों से कुल 1 लाख 25 हजार 700 रुपए निकाल लिए। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
आरोपी की गहनता से खोजबीन की जा रही थी और नई तकनीक की भी मदद ली गई। इसी बीच मुखबिर से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर आरोपी तुलसी यादव पिता जगदीश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी गझगवां को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले 7-8 महीनों से ऑनलाइन तीन पत्ती वीडियो गेम खेलने का आदि हो चुका है।
इसमें लगभग ढाई लाख रुपए हार गया था। इसी दौरान उसे पता चला कि ग्राम ठूठीझरिया में तेंदूपत्ता कार्ड का केवाईसी नहीं हुआ है और वहां मोबाइल सिग्नल भी ठीक से नहीं आता है तब वीडियो गेम में हारी रकम की भरपाई के लिए ग्राम ठूठीझरिया के ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करने का षड्यंत्र बनाया व घटना को अंजाम दिया। धोखाधड़ी किए गए पैसों को भी वह ऑनलाइन वीडियो गेम में हार गया है।
आरोपी के कब्जे से मामले में इस्तेमाल किए गए मोटर साइकिल, एंड्राइड मोबाइल एवं फिंगरप्रिंट मशीन को जब्त कर लिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा शिवकुमार खुटे, एएसआई अत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, रामकुमार, उदय सिंह, आरक्षक सेलवेस्टर लकड़ा, रवि जायसवाल व विनय कुमार सक्रिय रहे।

प्रेमनगर में हाथियों का आतंक, महिला समेत 2 को कुचलकर मार डाला..

हिंद स्वराष्ट्र प्रेमनगर : सूरजपुर जिले में 10 जंगली हाथियों के एक दल ने महिला सहित दो लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को तत्कालीन सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपये की सहायता की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिछले 5 दिनों से 10 हाथियों का दल प्रेम नगर इलाके में उत्पात मचा रहा है, दरअसल कोरिया जिले से आए 10 हाथियों के दल ने अभी तक प्रेमनगर इलाके में दर्जनों मकान तोड़ दिए हैं और बड़ी संख्या में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग का दावा है कि वे लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह दे रहे हैं। देर रात लगभग 12 बजे यह हाथियों का अभयपुर गांव पहुंचा और घर में सो रहे मनबोध पर हमला कर दिया, हालांकि ग्रामीण ने भागने की कोशिश जरूर की लेकिन वह हाथी के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में सुबह लगभग 5 बजे जनार्दनपुर गांव में हाथियों का दल पहुंचा और वहां घर में सो रही एक वृद्ध महिला को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं वन विभाग के अनुसार वे लगातार ग्रामीणों को समझाइश दे रहे थे कि जंगल से लगे घरों में ना रहे। यह दोनों घटनाएं जंगल से लगे मकान में हुई है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

24 घंटे में लगा भूकंप का दूसरा झटका, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : चीन से लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच शनिवार और रविवार का दिन ताइवान के लिए काफी टेंशन वाला रहा. यहां शनिवार के बाद रविवार दोपहर को भी भूकंप के झटके लगे. रविवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने यहां की सरकार की टेंशन बढ़ा दी. दरअसल, 24 घंटे के अंदर यह दूसरा भूकंप था. इससे पहले शनिवार को ताइवान में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
शनिवार रात आया था 6.6 तीव्रता वाला भूकंप

बता दें कि शनिवार रात को  ताइवान के पूर्वी तटीय इलाके में 6.6 मैग्नीट्यूड के साथ भूकंप आया था. राहत की बात ये रही कि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल की क्षति नहीं पहुंची. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप रात करीब 9:30 बजे टैटुंग के उत्तरी तटीय शहर से करीब 50 किमी दूर आया था. इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था. भूकंप की सूचना मिलते ही टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई थी. बता दें कि भूकंप ताइवान के लिए नई चीज नहीं है. यहां अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं. दरअसल, ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के बीच बसा हुआ है।
लोग टेंशन में, लेकिन अभी सूनामी का खतरा नहीं
लगातार दो भूकंप के झटके से लोग टेंशन में हैं. उन्हें सूनामी का भी डर सता रहा है, लेकिन आपको बता दें कि ताइवान में तब तक सूनामी का अलर्ट जारी नहीं किया जाता जब तक कि भूकंप की तीव्रता 7.0 मैग्नीट्यूड न हो. हालांकि 6.0 तीव्रता के भूकंप भी काफी तबाही मचा सकते हैं, लेकिन यह भूकंप की जगह और गहराई पर निर्भर करता है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस तरह के भूकंप से ताइवान में नुकसान की संभावना कम है. हालांकि छोटो-मोटा नुकसान हो सकता है. भूकंप के मामले में काफी हद तक यही स्थिति जापान की भी रहती है. वहां भी अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं।

चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के घर से 4 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा जिला न्यायायलय से एक मोटरसाइकिल तथा 3 मोटरसाइकिल सकालो जंगल में पुटू खुखरी बिनने गए लोगो से चोरी करने की बात कही गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, अशोक मिश्रा, सउनि अभिषेक पाण्डेय, आर. जयदीप सिंह, रूपेश महंत, मन्टु गुप्ता, शिव राजवाडे, विमल कुमार एवं पुलिस टीम शामिल रहे।

कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित जनसंवाद में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सुनी लोगों की समस्याएं…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज दिनांक 17 सितंबर 2022 राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) अंबिकापुर में जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कांग्रेस सेवा दल के ध्वज वंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में माननीय मंत्री महोदय के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया। ध्वज धूप में रक्षक के रूप में जिला कांग्रेस सेवा दल की महामंत्री एवं ध्वज रक्षक प्रभारी मृण्मयी पाण्डेय के द्वारा ध्वज वंदन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा भारतीय संविधान की रक्षा देश की एकता एवं अखंडता भाईचारा प्रेम सद्भावना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कांग्रेस सेवा दल के ध्वज वंदन कार्यक्रम की सराहना की एवं भारतीय राष्ट्रवाद एवं संगठन नेतृत्व से जुड़े इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनता जनार्दन की समस्याओं से रूबरू होते हुए उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों पर समस्या समाधान हेतु समुचित कार्रवाई कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने समस्या तथा मांग से संबंधित लगभग 216 आवेदन दिए। मंत्री श्री भगत ने संबंधित विभागों को आवेदन के निराकरण के लिए तत्काल निर्देशित किया। कार्यक्रम में तृतीय लिंग समुदाय के लोगों सहित 18 लोगों को शिक्षा, ईलाज और स्वरोजगार के लिए 1 लाख 65 हजार रुपये का स्वेच्छानुदान राशि का चेक प्रदान किया गया।

उपस्थित जन समुदाय के मध्य मंत्री महोदय के कर कमलों से जरूरतमंदों को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक भी वितरण किया गया। भगत जी के द्वारा नवनियुक्त जिला एनएसयूआई अध्यक्ष निकेत चौधरी के साथ उपस्थित एनएसयूआई के भारी भरकम साथियों के साथ उनके प्रवेश कक्ष का फीता काटकर जिला एनएसयूआई कार्यालय का उद्घाटन किया। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय ने मंत्री जी के इस जन संवाद कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर खाद्य आयोग के चेयरमैन ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरुप्रीत सिंह बावरा, प्रवीण गुप्ता अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ अंबिकापुर, अरुण मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजीव अग्रवाल महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, गोपाल केसरवानी, गोविंद गुप्ता, महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल श्याम लाल जयसवाल, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेश इरफान सिद्दीकी, सचिव प्रदेश कांग्रेश ( पिछड़ा वर्ग ) गिरजा शंकर मिश्रा, (अधिवक्ता) डॉ शिवमंगल सिंह, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आदिवासी प्रकोष्ठ) डॉक्टर लालचंद यादव, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेश गणेश यादव, महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल,पार्षद दीपक मिश्र युवक कांग्रेस के नेता नीतीश ताम्रकार एवं समस्त युवा कांग्रेस के साथी गण,भरत गोयल, फिल सीता अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल, राजेश पांडे महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल,हरकीरत सिंह बॉबी महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल, विक्की गुप्ता महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल, अरुण गुप्ता अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल सीतापुर, हलीम फिरदोसी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल, नोहर प्रसाद यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल उदयपुर, अशोक बारी सचिव जिला कांग्रेस सेवादल कांग्रेस जिला सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष मोहम्मद साकिब, अमन सिंह,जवाहर सोनी जी ( नाटा) पंडित बाबूलाल दुबे,आदर्श बंसल,परवेज आलम, जिला कांग्रेस सेवा दल के सोशल मीडिया श्रीजैद अंसारी सहित कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों के समस्त पदाधिकारी गण जिले के समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं लोकप्रिय समाचार पत्रों के संवाद प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी ने उपस्थित समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी गणों का एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर ने जारी किए 5 तहसीलदारों के तबादला आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र गौरेला–पेंड्रा– मरवाही: कलेक्टर ने एक साथ पांच तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। जिले की अधिकांश तहसीलों में तहसीलदार के पद रिक्त थे। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। इस बात की मांग किए जाने के बाद जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पांच तहसीलदारों का जिले में तबादला किया है। जारी सूची के अनुसार गौरेला के प्रभारी तहसीलदार प्रफुल्ल रजक को पेंड्रा का तहसीलदार बनाया है। वहीं तुलसी मंजरी साहू को गौरेला तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर ऋचा चंद्राकर को मरवाही तहसीलदार, सोनू अग्रवाल को सकोला तहसीलदार और गिरीश निंबालकर को मरवाही का नायब तहसीलदार बनाया गया है। इन पदों पर तहसीलदारों की नियुक्ति से जनता को काफी सहूलियतें होगी। वहीं जिले में कई राजस्व निरीक्षक पद खाली है इन पर भी राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति किये जाने की आवश्यकता भी ग्रामीण महसूस कर रहे हैं, उम्मीद है प्रशासन का ध्यान इस ओर भी जल्द जाएगा।

error: Content is protected !!