Home Blog Page 137

नशीली पदार्थ की तस्करी करते हुए 1 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

हिंद स्वराष्ट्र यूसुफ मोमिन प्रतापपुर : मुखबीर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रतापपुर पुलिस को राजूखान ऊर्फ मनउवर हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं। आरोपी के कब्जे से 50 नग नशीली कफ सिरफ onerex 10 नग एवं Phensirest कफ सिरफ 40 नग कीमती 5820 रु. का एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल बिना नंबर का जिसका इंजन नंबर JC85E-D-0183070 चेचिस नंबर ME4JC855KLDO14758 जिसकी कीमत 50000 रुपये जुमला रकम 55820 बरामद हुई हैं। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 21 (c) Ndps Act का अपराध घटित करना से सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राजूखान ऊर्फ मनउवर हुसैन पिता स्व. जफफर खान उम्र 29 वर्ष साकिन प्रतापपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्र.आर. राजेश यादव, रामाधीन श्यामले, आर. इंद्रजीत सिंह, अरविंद पाण्डेय, मनोज राय, अनिल एक्का, अवधेश कुशवाहा, सत्यनारायण, प्रवीण सिंह सक्रिय रहे।

“छोटे पांव मजबूत कदम” मुहिम के तहत स्कूली बच्चों को किया जाएगा 10 हजार कॉपियों का वितरण…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : छोटे पांव मजबूत कदम जरूरतमंद स्कूली बच्चों को 10 हजार कॉपियों का वितरण करेगा,आज गुरुवार को प्रतापपुर के गोटगांव से इसकी शुरुआत हुई। इस दौरान बच्चों को पेन के साथ पेंसिल, रबर और कटर का वितरण भी किया गया। पिछले तीन सालों से जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों के लिए चल रही इस मुहिम द्वारा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कॉपी व पेन पेंसिल वितरण को बड़ी पहल माना जा रहा है और इसकी सराहना हो रही है क्योंकि कई हजार बच्चों को पढ़ाई में इनका लाभ मिलेगा।
पिछले तीन सालों से जरूरतमंद बच्चों और अन्य लोगों को जनसहयोग से आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के लिये छोटे पांव मजबूत कदम द्वारा चलाई जा रही मुहिम रंग ला रही है। स्वेटर,जूते, कम्बल के बाद इस वर्ष ढाई हजार छातों का वितरण अनूठी पहल थी और अब संस्था जरूरतमंद स्कूली बच्चों को 10 हजार कॉपी का वितरण करने जा रही है और कॉपियों के साथ पेन,पेंसिल,रबर,कटर वितरण की शुरुआत गुरुवार को प्रतापपुर के गोटगांव में आसपास के स्कूलों के लगभग दो सौ बच्चों को पांच सौ से ज्यादा कॉपियों से हुई।स्कूल प्रांगण में इसके लिए आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत कॉपी देकर हुई।इसके बाद बच्चों को कॉपी व अन्य सामग्री का वितरण हुआ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ने छोटे पांव मजबूत कदम और इसके संयोजक राकेश मित्तल,अनिल मित्तल व टीम से जुड़े सभी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने व बेहतर पढ़ाई के लिए किया जा रहा प्रयास अद्भुत है। हम शुरू से इनके साथ हैं और देख रहे हैं कि संस्था किस तरह लोगों को अपनी मुहिम से जोड़ रही है और उनसे सहयोग लेकर बच्चों के हित में काम कर रही है। शक़्कर कारख़ाना अध्यक्ष विद्या सागर सिंह ने कहा कि दस हजार कॉपी सुनकर ही किसी को भी आश्चर्य में डाल सकता है लेकिन छोटे पांव मजबूत कदम के प्रयास से यह सम्भव हो पा रहा है।टीम के लोग तो बधाई के पात्र हैं हीं, जो खुले मन से इन्हें सहयोग करते हैं,उनका सहयोग भी सरहानीय है तथा हमें नियमित रूप से इस संस्था का सहयोग करना चाहिए।जिला पंचायत सदस्य मंजू संतोष मिंज ने कहा कि हमारी पढ़ाई वनांचल में कठिनाई और अभावों के बीच हुई है।आज भी बहुत से बच्चे गरीबी के कारण अभाव में पढ़ाई करते हैं और इन बच्चों के बारे में संस्था जिस तरह की सोच रखते हुए काम कर रही है,जितनी प्रशंसा की जाए,कम है।शक़्कर कारख़ाना उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि संस्था के संयोजक राकेश मित्तल और उनकी सोच के बारे में बोलने के लिए उनके पास शब्द नहीं है।जो खुद अच्छा होता है उसके दिमाग में भी अच्छी सोच आती है और समाज के लिए बेहतर करता है। इन्होंने बच्चों को छाते दिए जिसके बारे में शायद हम सोच नहीं पाते,अब दस हजार कॉपी बांटना अद्भुत है,हम हमेशा संस्था के साथ हैं तथा जो सहयोग होगा अवश्य करेंगे।स्वागत भाषण में संयोजक राकेश मित्तल ने छोटे पांव मजबूत कदम की जानकारी दी,आभार बीईओ एमएस धुर्वे ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राकेश मोहन मिश्रा ने किया।
इस दौरान नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजू दासन, बनवारी लाल गुप्ता,सतीश चौबे,जनपद सीईओ मु निजामुद्दीन, अनुजेश्वर पांडेय,एकलव्य के प्राचार्य भूपेश तिवारी,एबीओ साइमन तिर्की,सिद्धू सिंह,उपसरपंच शिवप्रसाद,पंच विजय,जन शिक्षक धर्मपाल सिंह,दीपक झा,शिक्षक अमिताभ पटवा,उज्जैन यादव,वीरेंद्र पंकज,हेमसाय एक्का,शशि साहू,निर्मल ज्योति जायसवाल,हर्षा जायसवाल,शकीला पैंकरा,रमिया बेग,रोजी एक्का,अजय कुजूर व अन्य उपस्थित थे।
तीन से चार हजार बच्चे होंगे लाभान्वित….

बीईओ एमएस धुर्वे ने छोटे पांव मजबूत कदम के राकेश मित्तल की सोच की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कॉपी मिलने से तीन हजार से ज्यादा गरीब बच्चे लाभान्वित होंगे।ये वे बच्चे हैं जिनके पास कॉपी पेन नहीं होते हैं,उन्होंने बताया पहली कक्षा के बच्चो को एक कॉपी पेंसिल सेट के साथ स्लेट दी जाएंगी।दूसरी के बच्चो को दो कॉपी व पेंसिल सेट,तीसरी कक्षा के बच्चों को तीन कॉपी,पेंसिल सेट व पेन तथा चौथी और पांचवीं के बच्चों को चार चार कॉपी,पेंसिल सेट व पेन दिए जाएंगे जो संस्था के पास उपलब्ध हैं।

बिडम्बना,गरीब बच्चों के पास नहीं होती हैं कॉपियाँ व अन्य जरूरी सामग्री…

मुहिम से जुडे अनिल मित्तल ने कहा कि सरकार बच्चों को किताबें,ड्रेस तो उपलब्ध कराती है लेकिन यह एक बड़ी बिडम्बना है कि उनके पास कॉपी पेंसिल पेन जैसी जैसी चीजें नहीं होतीं जबकि पढ़ाई के दौरान सबसे जरूरी हैं।सरकार को इस दिशा में भी सोचना चाहिए और सरकारी स्कूल के बच्चों को कॉपी पेन व अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध करानी चाहिए ताकि उनकी पढ़ाई निर्वाद्ध चल सके।

स्थापना दिवस पर 3 हजार स्लेट और पेंसिल का होगा वितरण….

छोटे पांव मजबूत कदम के संयोजक राकेश मित्तल ने चर्चा के दौरान कहा कि पिछले तीन सालों से हमारा प्रयास है कि जनसहयोग से जरूरतमंद बच्चों व बुजुर्गों को जरूरी चीजें उपलब्ध कराएं।स्वेटर,कम्बल,जूते बड़ी संख्या में वितरित किये, इस साल जरूरतमंद स्कूली बच्चों को छातों का वितरण हमारे साथ बच्चों के लिए बहुत खास रहा क्योंकि करीब ढाई हजार बच्चे बारिश के कारण स्कूल जाने से वंचित नहीं हो रहे हैं।दस हजार कॉपियाँ बनवाईं हैं जिनका वितरण शुरू हो गया है,इसके साथ पेंसिल सेट व पेन भी दे रहे हैं।हमारी मुहिम एक और प्रयास कर रही है कि स्कूलों में स्लेट का प्रचलन शुरू हो क्योंकि इसके कई फायदे हैं,एक तो पालकों को खर्च कम पड़ेगा और पढ़ाई में कई तरह के फायदे बच्चों को होंगे।उन्होंने बताया कि जनसहयोग से तीन हजार स्लेट व पेंसिल खरीद लिए हैं,29 सितंबर को छोटे पांव मजबूत कदम का स्थापना दिवस है और इस दिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली कक्षा के सभी बच्चों को स्लेट पेंसिल वितरित करेंगे।

गौतम अडानी को एक झटके में हुआ 28 हजार करोड़ का नुकसान, एलन मस्क ने गंवा दिए 9.03 बिलियन डॉलर…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : बीते शुक्रवार दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट के चलते अरबपति कारोबारी गौतम अडानी को एक झटके में 3.50 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। अगर रुपये में आंका जाए तो यह नुकसान लगभग 28,439 करोड़ बैठता है। वहीं दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कुल संपत्ति में से 9.03 बिलियन डॉलर गंवा दिए हैं। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो यह करीब 73,373 करोड़ के बराबर है। बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर एलन मस्क काबिज हैं। इतने बड़े नुकसान के बाद भी उनकी संपत्ति सबसे अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की संपत्ति अभी 245 बिलियन डॉलर (19.90 लाख करोड़) है। जबकि गौतम अदानी 142 बिलियन डॉलर (11.53 लाख करोड़) के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
दुनिया के शीर्ष 70 अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट का कारण शुक्रवार को शेयर बाजार का टूटना था। एलन मस्क, गौतम अदानी, जेफ बेजोस सहित सभी सुपर रिच टाइकून को दुनिया भर के बाजारों में गिरावट के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा था। मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर में लगातार तीसरी बार तीन-चौथाई की बढ़ोतरी के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,020 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
किसको कितना हुआ नुकसान
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलोन मस्क ने को 9.03 बिलियन डॉलर (73,373 करोड़) का नुकसान हुआ। अरबपति टाइकून गौतम अडानी को 3.50 अरब डॉलर (28,439 करोड़) का नुकसान हुआ और अब उनकी संपत्ति 142 अरब डॉलर (11.53 लाख करोड़ रुपये) है। अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस को 3.72 बिलियन डॉलर यानी लगभग 30,227 करोड़ का नुकसान हुआ, जबकि लुई विटन के बॉस बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपनी संपत्ति में 5.75 बिलियन डॉलर (46,721 करोड़) की गिरावट देखी।
मुकेश अंबानी को कितना लॉस
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स सूची में शामिल एक अन्य भारतीय मुकेश अंबानी को 1.77 बिलियन डॉलर (14,382 करोड़) का नुकसान हुआ और वह अमीर लोगों की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं।
रोज 1600 करोड़ कमाते हैं अदानी
आईआईएफएल वेल्थ हारुन इंडिया की 2022 लिस्ट के अनुसार अदानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। 11 लाख करोड़ से अधिक की कुल संपत्ति के साथ वह शीर्ष स्थान पर काबिज हैं और उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी हैं। हारुन इंडिया की सूची में यह भी कहा गया है कि अडानी 2021 से हर रोज 1,600 करोड़ रुपये कमाते हैं।

1 अक्टूबर से होंगे 6 बड़े बदलाव: इनकम टैक्स देने वाले नहीं ले सकेंगे अटल पेंशन योजना का लाभ, कार्ड पेमेंट के लिए टोकनाइजेशन सिस्टम होगा लागू…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली: एक अक्टूबर से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। अगले महीने से इनकम टैक्स देने वाले अटल पेंशन स्कीम में निवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा 1 अक्टूबर से कार्ड पेमेंट के लिए टोकनाइजेशन सिस्टम लागू हो जाएगा। हम ऐसे ही 6 बदलावों के बारे में आपको बता रहे हैं जिनका असर आप पर होगा।
इनकम टैक्स देने वाले अटल पेंशन स्कीम में निवेश नहीं कर सकेंगे
1 अक्टूबर से इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। मौजूदा नियम के अनुसार 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक सरकार की इस पेंशन योजना से जुड़ सकता है, भले ही वह इनकम टैक्स भरता हो या नहीं। इस योजना के तहत हर महीने 5 हजार रुपए तक की मासिक पेंशन दी जाती है।
टोकनाइजेशन सिस्टम लागू होगा
1 अक्टूबर से कार्ड पेमेंट के लिए टोकनाइजेशन सिस्टम लागू हो जाएगा। इसके लागू होने के बाद मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे ग्राहकों की कार्ड से जुड़ी जानकारी को स्टोर नहीं कर सकेंगे। टोकनाइजेशन सिस्टम लागू करने का उद्देश्य ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को रोकना है। टोकनाइजेशन अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह एक ही वेबसाइट या ऐप से बार-बार खरीदारी को आसान बनाता है।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों को नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी
एक अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक डिक्लेरेशन भरना होगा। डिक्लेरेशन में नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी।
एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को निवेशक की जरूरतों के अनुसार फिजिकल या ऑनलाइन मोड में नॉमिनेशन फॉर्म या डिक्लेरेशन फॉर्म का विकल्प देना होगा. फिजिकल विकल्प के तहत फॉर्म में निवेशक के सिग्नेचर होंगे, जबकि ऑनलाइन फॉर्म में निवेशक ई-साइन फैसिलिटी का इस्तेमाल कर पाएंगे।

स्मॉल सेविंग्स स्कीम में मिलने वाले ब्याज में हो सकती है बढ़ोतरी
आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश के ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अब पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स स्कीम जैसे पीपीएफ, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज की दरों में इजाफा हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर 30 सितंबर को नई ब्याज दरों का ऐलान हो सकता है।
डीमैट अकाउंट को लेकर नियमों में बदलाव
डीमैट अकाउंट होल्डर्स को 30 सितंबर, 2022 तक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करना है। इसके बाद ही आप अपने डीमैट अकाउंट में लॉग-इन कर पाएंगे। अगर आप ऐसा नहीं करने हैं तो 1 अकटूबर से आप डीमैट अकाउंट लॉग-इन नहीं कर सकेंगे।
एनएसई के अनुसार मेंबर्स को अपनी डीमैट अकाउंट में लॉन-इन करने के लिए एक ऑथन्टेकेशन फैक्टर के रूप में बायोमीट्रिक ऑथन्टेकेशन का इस्तेमाल करना होगा। दूसरा ऑथन्टेकेशन एक ‘नॉलेज फैक्टर’ हो सकता है। यह पासवर्ड, पिन या कोई पॉजेशन फैक्टर हो सकता है, जिसकी जानकारी सिर्फ यूजर को होती है।

गैस सिलेंडर हो सकता है सस्ता
हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में कच्चा तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी के कारण इस बार घरेलू (14.2 किलो) और कॉमर्श‍ियल (19 किलो) दोनों तरह के गैस स‍िलेंडर की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

खेत में मिली युवक की अर्धनग्न लाश, शरीर में चोंट के निशान, हत्या की आशंका…

0

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। युवक के शरीर में चोंट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है शव 1 दिन पुराना है। मृतक की पहचान की जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह बगीचा स्थित कब्रिस्तान के पीछे कुछ लोग खेत मे काम करने जा रहे थे। जहां युवक की अर्धनग्न लाश दिखाई दी। जिसके बाद लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की लाश करीब 1 दिन पुराना है।
घटनास्थल के आसपास तलाश करने पर पुलिस को खेत से मृतक युवक के कपड़े व पर्स बरामद हुआ। युवक के पर्स में उसका आधार कार्ड मिला, जिससे युवक की पहचान अंकित टोप्पो पिता फ्रांसिस टोप्पो निवासी झरगांव, घोलेंग जशपुर के रूप की गई है।
पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को युवक के शरीर में चोंट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने आठ मोडीफाइड बाइक की जब्त, न्यायालय में किए जाएंगे पेश…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : अवैध तरीके से बाइक सहित अन्य दो पहिया वाहनों को मोडीफाइ करा,सड़क में स्टंट दिखाते हुए,राहगिरों को हैरान परेशान करने वाले 8 दो पहिया वाहनों को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चला कर जब्त कर लिया है। जिला यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर ने बताया कि शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में इन बाइक चालकों द्वारा उत्पात मचाएं जाने की लगातार शिकायतें पुलिस विभाग को मिल रही थी। इसे देखते हुए,एसपी डी रविशंकर ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

एसपी के निर्देशानुसार इन दो पहिया वाहन चालकों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। शहर के पेट्रोल पंप संचालकों को भी इस तरह की बाइक आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया गया था। शहर में अलग अलग स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज से भी जानकारी ली गई। इन रेसर दो पहिया वाहन को पकड़ने के दौरान,दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए,यातायात और सिटी कोतवाली पुलिस के जवानों ने पूरी सावधानी बरतते हुए,मोडीफाइड बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की है। सौरभ चंद्राकर ने बताया कि जब्त किए गए सभी बाइक का प्रकरण तैयार कर,न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

साइलेंसर बदलने के साथ हेडलाइट भी नदारद

जब्त किए गए मोडीफाइड दो पहिया वाहनों कई अजीब तरीके के बदलाव किए गए हैं। इन बाइक में अजीब तरह की आवाज निकालने वाले साइलेंसर और प्रेशर हार्न लगाने के साथ मडगाड और हेडलाइट को गायब कर दिया गया है। चालक,राहगिरों को परेशान करने के लिए हाई एक्सीलेटर देकर बाइक चलाते हैं,जिससे ध्वनी और धुआं का प्रदूषण होता है और राहगिरों के साथ घर,दुकान और अस्पताल में रहने वालों को भी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राजस्थान को आवंटित परसा कोल ब्लॉक में नहीं होगा खनन, मंत्री TS सिंहदेव बोले- CM भूपेश बघेल ने भी दी सहमति…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का परसा कोल ब्लॉक एक्सटेंशन पर बड़ा बयान सामने आया है। राजस्थान विद्युत उत्पादन कंपनी को आवंटित परसा ईस्ट केते बासेन एक्सटेंशन को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कर दिया है कि यह खदानें नहीं खुलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसके लिए सहमति दे दी है। पीकेईबी खदान का विरोध ग्रामीण करीब एक वर्ष से कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने खदान में कोल खनन के लिए एनओसी जारी की थी, लेकिन खदान के विरोध में स्वयं टीएस सिंहदेव ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कह दिया था कि यदि गोली चली तो पहली मुझ पर चलेगी। टीएस सिंहदेव के इस रूख के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नरम पड़ गए। उन्होंने कहा कि राजा साहब नहीं चाहेंगे तो पेड़ की एक डंगाल भी नहीं कटेगी।
बता दें कि सरगुजा जिले के उदयपुर में राजस्थान विद्युत उत्पादन कंपनी को आवंटित परसा कोल ब्लॉक में फिलहाल उत्खनन चल रहा है। वर्ष 2023 तक के लिए स्वीकृत इस परियोजना में कोल खनन समाप्त होने की कगार पर है। इसके बाद परसा ईस्ट केते बासेन एक्सटेंशन परियोजना के लिए ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रदेश सरकार ने खनन की अनुमति दे दी थी। पीकेईबी कोल ब्लॉक का विरोध ग्रामीण एक वर्ष से अधिक समय से कर रहे हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उत्खनन के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कराने पर लोगों ने जंगल में निगरानी शुरू कर दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल परियोजना के लिए प्रशासन ने फर्जी तरीके से ग्रामसभा की अनुमति दी है। ग्रामीणों के विरोध के कारण पेड़ों की कटाई नहीं हो सकी। अनुमान के अनुसार यहां करीब 2 लाख पेड़ काटे जाने थे।

एक्सटेंशन की 2 खदानें हैं प्रस्तावित
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूर्व में संचालित हो रही खदानों को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जिला प्रशासन ग्रामीणों की सहमति से इसका विस्तार कर सकता है। परसा ईस्ट केते एक्सटेंशन खदान का करीब 90 फीसदी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि खदान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सहमति दे दी है कि खदान नहीं खोली जाएगी और इसके लिए जो प्रक्रिया होगी पूरी की जाएगी यानी खदान की स्वीकृति निरस्त कराने की प्रक्रिया की जाएगी। भारी विरोध की वजह से सरकार एनओसी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

2711 हेक्टेयर में कोल खनन की मंजूरी
राजस्थान के विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आवंटित परसा कोल ब्लॉक के डेवलेपमेंट एवं माइनिंग का ठेका अडानी इंटरप्राइसेस के हाथों में है। पहले चरण में परसा कोल ब्लॉक में 841 हेक्टेयर जंगल की भूमि से पेड़ों की कटाई की गई थी। दूसरे चरण में परसा ईस्ट-केते-बासेन कोल ब्लॉक में कुल 2711 हेक्टेयर क्षेत्र में कोल उत्खनन की मंजूरी दी गई थी। इसमें 1898 हेक्टेयर भूमि वनक्षेत्र है, जिसमें परसा, हरिहरपुर, फतेहपुर व घाटबर्रा के 750 परिवारों को विस्थापित करने का प्रस्ताव था। इसी खदान की एनओसी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रायपुर में सीएम भूपेश बघेल से मिलने आए थे। उनके बाद राजस्थान विद्युत कंपनी के एमडी भी खदान शुरू कराने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ चुके हैं।

‘बाबा नहीं चाहेंगे तो नहीं कटेगी डगाल’
पीकेईबी खदान के विरोध का समर्थन करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने ग्रामीणों के समक्ष कहा था कि गोली चली तो पहली गोली मुझे लगेगी। मंत्री के इस बयान के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा साहब (टीएस सिंहदेव) का बयान आया है कि पहली गोली मुझे लगेगी। गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन पर ही गोली चल जाएगी। सीएम बघेल ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि बाबा नहीं चाहेंगे तो पेड़ तो क्या एक डगाल भी नहीं कटेगी। बता दें कि हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा देश सहित विदेशों तक पहुंचा था। देश और विदेशों तक में हसदेव बचाओ कैंपेन शुरू हुआ था। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन भी दिया है।

शराब के नशे में धुत्त पति–पत्नी की अम्बिकापुर–शहडोल ट्रेन से कटकर मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शराब के नशे में धुत्त पति –पत्नी की अम्बिकापुर –शहडोल ट्रेन से कटकर मौत हो गई हैं। पति-पत्नी ने इस हद तक शराब का सेवन किया कि दोनों बातचीत करते हुए शुक्रवार को गांव के बगल से गुजरे रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए। नशे में धुत होने के कारण दोनों को इतना भी होश नहीं रहा कि उसी समय ट्रेन आ रही है। दोनों पटरी पर बैठे ही थे कि शहडोल से अंबिकापुर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से कट जाने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी थी जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। माता-पिता की मौत से उनके 2 मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महावीरपुर में बायपास रेलवे लाइन के पास शुक्रवार की शाम 35 वर्षीय छेरतू राम राठिया व उसकी पत्नी पुनु बाई पटरी के समीप बैठे हुए थे। तभी शहडोल-अंबिकापुर ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पति छेरतू गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका पुनु बाई महावीरपुर निवासी थी। वहीं पति छेरतू राम राठिया धरमजयगढ़ निवासी था जो यहां पर घर जमाई रहकर मजदूरी कर जीवनयापन करता था।
2 मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
पति-पत्नी की ट्रेन से कटकर हुई मौत से उनके 2 मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी काफी ज्यादा शराब का सेवन कर पटरी पर बैठे थे।

प्रश्न पत्र लीक तिमाही परीक्षा रद्द, अब सभी स्कूल पुरानी पद्धति से लेंगे परीक्षाएं..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : तिमाही परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया प्रश्न पत्र लीक हो गया हैं जिसके बाद अब परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब स्कूल अपने स्तर पर परीक्षाएं ले सकेंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करने की छूट दी गई है। बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
बता दे राज्य में पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए तिमाही परीक्षा कराने के फैसले पर उस वक्त पानी फिर गया जब यू-ट्यूब चैनल पर सिर्फ अंग्रेजी नहीं, बल्कि लगभग सभी विषयों के प्रश्न पत्र लीक हो गए। यह जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। मामले की जांच की जा रही हैं पेपर कहां से लीक हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही हैं। परीक्षाओ को निरस्त करने के अलावा यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नौकरी लगाने के नाम पर ऑनलाइन साइट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाला गिरोह, पुलिस के गिरफ्त में…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नौकरी लगाने के नाम से ऑनलाइन साइट कंपनी का मैसेज प्राप्त होने पर उसके द्वारा उस कंपनी के द्वारा दिए गए नंबरों से संपर्क किया था जिसमें उस अज्ञात नौकरी लगाने वाली एक कंपनी के द्वारा अलग-अलग नंबरों से कॉल कर प्रार्थिया को एक्सिस बैंक में नौकरी लगवाने एवं और अधिक पैसे देने पर शाखा प्रबंधक बनाए जाने के संबंध में उसे झांसे में लेकर अलग-अलग समय पर रकम प्राप्त कर राशि आहरित कर गबन कर लिए थे प्रार्थी को नौकरी लगाने के नाम से अज्ञात कंपनी के द्वारा अपने आप को एक रिप्लेसमेंट एजेंसियों के साथ विभिन्न बैंक कंपनियों के साथ अधिकृत तौर पर संबंध होना बताकर प्रार्थिया को झांसी में लेकर घटना कारित किए थे। जिसके बाद थाना प्रभारी गांधी नगर एवं थाना प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मोहम्मद कलीम खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश रवाना की गई थी जहां पर सरगुजा पुलिस की टीम के द्वारा लगातार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाकर एवं मुखबिर लगाकर अपने सूचना तंत्र के साथ-साथ तकनीक आधार पर पाए गए साक्ष्य से आरोपियों के लोकेशन एवं आरोपियों के रहने वाले स्थानों के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली व जानकारी प्राप्त होने के उपरांत टीम के द्वारा दबिश देकर सेक्टर 6 नोएडा के बिजनेस सेंटर के एक कमर्शियल बिल्डिंग में बैठकर लाइव कॉल सेंटर का संचालन कर रहे हैं अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ने में सफल हुई ,जहां पर सभी आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ किया गया जिनके द्वारा अलग-अलग नौकरी लगाने वाली ऑनलाइन साइट के माध्यम से जॉब देने वाली कंपनियों के डाटा लाकर आरोपियों द्वारा विभिन्न नौकरी पाने वाले लोगों को झांसा देकर उनसे रकम प्राप्त कर उनके साथ धोखाधड़ी करना कुबूल किया सभी आरोपियों से अलग-अलग 17 नग मोबाइल 20 से अधिक मोबाइल सिम 10 से अधिक एटीएम कार्ड एवं 20 से 20,000 से अधिक विभिन्न नौकरी पाने वाले लोगों के संबंध में उनके मोबाइल नंबर एवं उनका डाटा व लैपटॉप बरामद किया गया मामले मे 01. अंकित चौहान निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, 02. टिंकू कुमार निवासी अशोकनगर दिल्ली, 03. अनिल कुमार निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान सहायक उपनिरीक्षक सन्तोष तिवारी सहायक उपनिरीक्षक विनयसिंह प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह आरक्षक कुंदन सिंह आरक्षक अंशुल शर्मा, कुंदन सिंह, विकास मिश्रा, विशाल पाठक शामिल रहे।

जनपद पंचायत प्रतापपुर में स्वच्छता पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ…

हिंद स्वराष्ट्र यूसुफ मोमिन प्रतापपुर : स्वच्छता ही सेवा ” अभियान 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर , 2022 तक पूरे प्रदेश में आयोजित किये जा रहे है । गांव और सार्वजनिक स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन करने हेतु शासन की ओर से समस्त जनपद पंचायतों को पत्र के माध्यम से सुझावात्मक गतिविधियों की सूची प्रेषित किया गया है । उपरोक्त के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ” स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के द्वारा संकल्प पारित करने की योजना बनाई गयी है।

इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन योजना से संबंधित बैठक का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा किया गया जिसमें स्वच्छता ही सेवा से संबंधित तथा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामों ग्राम पंचायतों को सम्पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने के लिए शपथ ग्रहण किया गया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के साथ साथ ग्राम पंचायतों में अन्य भी गतिविधि कराने हेतु सचिवों एवं समस्त विभाग प्रमुख को निर्देश दिया गया lस्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी,अनुविभागीय अधिकारी, (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) तथा समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।

8 करोड़ से अधिक की राशि गबन मामले में प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग संजय कुमार ग्रायकर निलंबित..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात का जलवा जारी यू एस राम के बाद संजय कुमार ग्रायकर सहायक अभियंता/ प्रभारी कार्यपालन अभियंता,जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 रामानुजगंज की छुट्टी,,8 करोड से अधिक राशी का बंदरबांट करने का आरोप।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेट मुलाकात कार्यक्रम के बाद बलरामपुर में इस वक्त भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसने की मुहिम जारी है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा यू एस राम कार्यपालन अभियंता के खिलाफ शिकायत की गई थी जिसके पश्चात उनको तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था और अब एक और बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है जिसमें वर्तमान प्रभारी संजय कुमार ग्रायकर सहायक अभियंता/ प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन क्रमांक 2 रामानुजगंज को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हैं उन पर 8 करोड़ से अधिक की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगा है साथ ही कुछ दिन पहले मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि अमवार डैम के कार्य में भी अनियमितता बरती गई है जिसे ध्यान मे रखते हुए संजय कुमार ग्रायकर सहायक अभियंता/ प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन क्रमांक 2 रामानुजगंज छत्तीसगढ़ को वित्तीय संहिता प्रावधानों के साथ-साथ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रथम दृष्टया उल्लंघन के फल स्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है कार्यालय प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग शिवनाथ भवन नया रायपुर अटल नगर में संबंध कर दिया गया है निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार बस जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी प्रेम सिंह धरेन्द्र अपर सचिव छत्तीसगढ़ जल संसाधन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 23.09.2022 क्रमांक एफ 03-05/31/ स्था / 2022 : जल संसाधन संभाग क्रमांक-2, रामानुजगंज अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2022-23 में भू-अर्जन की राशि रु. 867.00 लाख को योर सेल्फ चेक के माध्यम से फर्मों के व्यक्तिगत खाते में फर्जी भुगतान कर वित्तीय अनियमितता करने की शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में भू-अर्जन मुआवजा भुगतान हेतु अपनाई गई प्रक्रिया वित्तीय संहिता के अध्याय-2 (वित्तीय प्रबंध एवं नियंत्रण की सामान्य नीति) खण्ड-1, धन की प्राप्ति के स्पष्टीकरण में किये गये प्रावधान के विपरीत प्रतीत होने से अनियमितता की विस्तृत जांच कर, अनुशासनिक कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है।

अतएव राज्य शासन एतद्वारा श्री संजय कुमार ग्रायकर, सहायक अभियंता / प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग क्रमांक-2, रामानुजगंज को छ0ग0 वित्तीय संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के प्रथमदृष्ट्या उल्लंघन के फलस्वरुप छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9( 1 ) (क) निहित प्रावधानान्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कार्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नया रायपुर अटल नगर में संबद्ध करता है। 2/ निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

आबकारी विभाग बना डकैत, घर से अगवा कर वसूले 4 लाख…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : आबकारी विभाग के दरोगा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पैसे की अवैध वसूली का मामला सामने आया हैं। जहां आबकारी विभाग के दरोगा और ईगल कंपनी के मैनेजर द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके 2 व्यक्तियों का अपहरण कर उनके परिजनों से रंगदारी की रकम 4 लाख रुपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया हैं। आबकारी विभाग के दरोगा और मैनेजर पर दो लोगो के घर में घुस कर जबरन तलाशी करने और उनको अपने साथ गाड़ी में जबरन बैठाकर खुखरी जंगल ले जाने और उनको झूठे मामलों में फसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे 2–2 लाख रुपए की मांग की गई जिसके बाद दोनो व्यक्तियों के परिजनों द्वारा किसी तरह कर्ज में पैसे लेकर उनको जंगल में पैसे पहुंचाए गए जिसके बाद उन्हें आजाद किया गया।
दरअसल मामला राजपुर थाना अंतर्गत आने वाले शिवपुर ग्राम का हैं जहां रहने वाले विश्वनाथ चौधरी और गिरवर प्रजापति के घर 25/08/22 को आबकारी विभाग के दरोगा एस.के. सूर्यवंशी और ईगल कंपनी के मैनेजर आलोक गुप्ता, मुंशी गिरजा शंकर शुक्ला, महिला होमगार्ड हेमन्ती, नीरज साहू और 2 अन्य व्यक्ति 2 स्कॉर्पियों में पहुंचे और उनके घर की तलाशी लेने लगे उन्हे घर की तलाशी में 3 पाव गोवा बरामद किया गया और जबरन उन्हे स्कॉर्पियो में बैठाकर खुखरी जंगल ले गए। जंगल ले जाने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे और झूठे केस में फसाने की धमकी देते हुए 4 लाख रुपयों की मांग की जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह पैसों की व्यवस्था की जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।

आईजी सरगुजा से हुई शिकायत
पीड़ित व्यक्तियों द्वारा मामले की शिकायत आईजी सरगुजा से की गई हैं। आईजी सरगुजा के आदेश पर मामले की जांच की जा रही हैं।

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही 9 दिन के नवजात बच्चे को चढ़ा दी दूसरे ग्रुप की ब्लड….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। यहां एसएनसीयू के स्टॉफ नर्स व ब्लड बैंक के स्टॉफ की लापरवाही के कारण 9 दिन के एक नवजात को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ा दिया गया। दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ाए जाने से बच्चे की स्थिति सुधारने के बजाए और खराब हो गई है। नवजात का पूरा शरीर काला पड़ गया है। इधर गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने का मामला सामने आने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। परिजन ने अस्पताल के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ लखन सिंह को जानकारी लगी तो तत्काल तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा है और दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल, बलरामपुर जिले के राजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेस्की निवासी अंजू तिर्की पति अभिषेक तिर्की को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां महिला ने 12 सितंबर की सुबह नॉर्मल बच्चे को जन्म दिया। जन्म के आधे घंटे बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया और ऑक्सीजन लगाया गया। इसके बाद 19 सितंबर को एसएनसीयू के स्टॉफ नर्स ने बच्चे के पिता अभिषेक तिर्की को बुलाकर कहा कि बच्चे को ब्लड की आवश्यकता है। स्टाफ द्वारा बच्चे का ब्लड सैंपल निकाल ग्रुप जांच कराकर ब्लड व्यवस्था करने के लिए बच्चे के पिता को दे दिया। बच्चे के पिता ने ब्लड बैंक में जाकर सैंपल जांच कराया। जांच कर उसे बताया कि बच्चे का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है।
इसके बाद बच्चे के पिता ने ओ पॉजिटिव ब्लड व्यवस्था की और 25 एमएल ब्लड चढ़ाने के लिए एसएनसीयू के स्टॉफ नर्स को दे दिया। स्टाफ नर्स द्वारा बच्चे को ओ पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की स्थिति में सुधार होने के बजाए और बिगड़ने लगी। यह देख स्टाफ नर्स द्वारा और ब्लड चढ़ाने की बात कही गई। बच्चे को जब दूसरी बार ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता पड़ी तो परिजन पूर्व रिकॉर्ड के अनुसार फिर ब्लड लेने ब्लड बैंक पहुंचें। यहां बच्चे की मां व पिता के नाम से कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। बच्चे को जो ओ पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया गया व किसी और के नाम व पता से दर्ज होने पर परिजन को संदेह हुआ। इसके बाद परिजन ने पुनः बच्चे का ब्लड ग्रुप प्राइवेट अस्पताल व दूसरी बार पुनः ब्लड बैंक में ही कराई तो पता चला कि बच्चे का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। नवजात के पिता अभिषेक तिर्की ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसका कहना है कि बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाए जाने से बच्चे की स्थिति और खराब हो गई है। वहीं बच्चे का शरीर भी काला पड़ गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया कि एक बच्चा एडमिट हुआ था। उसको ब्लड की आवश्यकता थी। मेरे जानकरी में जैसे ही आया वैसे ही विभागाध्यक्ष से बात किया। ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष और प्रभारी से भी बात किया। दोनो ने अपना अपना पक्ष रखा कि उनके तरफ से उन्होंने सैंपल भेजा है। ब्लड बैंक की तरफ से कहा गया कि जो सैंपल आया था वो ब्लड उनके पास उपलब्ध था। उन्होंने आगे बताया कि बाद ने हो सैंपल मिला है उसमें बी पॉजिटिव आया है। किस लेवल में सैंपल एरर हुआ हुआ है इसके लिए जांच कमेटी बनाए हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ये बात उनकी जानकारी में आई है। मिलते जुलते नाम के दो बच्चे थे और बी पॉजिटिव की जगह ओ पॉजिटिव ब्लड किसी कारण से मिल गया। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कमेटी का गठन हो गया है। जवाबदेही तय होगी। उचित कार्रवाई होगी, वो भी होगी। भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए बहुत ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। इस मामले में ओ पॉजिटिव से उतना नुकसान नहीं है लेकिन अगर कोई दूसरा ब्लड ग्रुप होता तो कहीं दिक्कत ना हो जाए। ये एक हादसा टल गया, नुकसान नहीं है, लेकिन लापरवाही हुई, ये भविष्य में कभी नहीं होनी चाहिए।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में स्कूल परिसर कि साफ सफाई कर छात्र छात्राओं द्वारा लिया गया शपथ…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : जिले के प्रतापपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोनगरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा जरही के आ.जा. क. वि. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वक्ष भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत 15सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा शुभारंभ करते हुए सार्वजनिक स्थलों स्कूलों अपने अपने घरों के साथ साथ घरों के आसपास को स्वक्ष रखने तथा स्वच्छता को मद्देनजर रखते हुए शतप्रतिशत शौचालय का उपयोग करने के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लाने के संबंध में संकल्पित होने के साथ साथ अपने अपने विद्यालय के शिक्षकों के समक्ष वचनबद्ध हुए।

ज्ञात हो की 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर , 2022 तक पूरे प्रदेश में आयोजित किये जा रहे है गांव और सार्वजनिक स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन करने हेतु शासन की ओर से समस्त जनपद पंचायतों को पत्र के माध्यम से सुझावात्मक गतिविधियों की सूची प्रेषित किया गया है ।उपरोक्त के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ” स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में निम्नलिखित बिन्दु पर ग्राम सभा के द्वारा संकल्प पारित करने की योजना बनाई गयी है जिसके अंतर्गत गीले और सूखे कचरे को स्त्रोत पर ही अलग – अलग करना, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने पर जुर्माना लगाना, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना, अभियान के बाद भी गांव में स्वच्छता बनाए रखना।

5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, वारदात का वीडियो बना सोशल मीडिया में किया वायरल…

हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कल रात को दो नाबालिग किशोर द्वारा दरिंदगी करते हुए गैंग रेप किया गया । जबकि 22 वर्षीय युवक ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया एवं उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर होने पर मासूम के परिजनों द्वारा मोहन नगर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मोहन नगर पुलिस के द्वारा 22 वर्षीय युवक एवं दो नाबालिग किशोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग दाखिल एवं दोनों ही नाबालिग किशोरों को बाल संप्रेक्षण सुधार गृह में भेज दिया गया है।
मोहन नगर पुलिस के मुताबिक घटना कल रात लगभग 8:00 बजे की बताई गई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 5 वर्षीय मासूम बालिका को 22 वर्षीय युवक एक 15 साल के किशोर एवं एक 16 साल के किशोर के द्वारा जबरदस्ती पकड़ा गया जिसमें से एक नाबालिग के द्वारा बच्चे के बाल पकड़कर खींचे गए दूसरे नाबालिग ने बच्ची के साथ ओरल सेक्स किया। जबकि 22 वर्षीय आरोपी के द्वारा पूरी घटना का वीडियो बनाया गया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया । यह वीडियो बच्चे के परिजनों के पास जब पहुंचा तो देर रात्रि परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस के द्वारा तीनों ही आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 333 / 22 भादवि की धारा 376 (क), 376 B, 376 D, 509 ख, 17CHL, 4CHL, 6CHL के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जिसमें से 22 वर्षीय आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया था जहां से उसे दुर्ग जेल भेज दिया। गया जबकि दोनों ही किशोरों को बाल संप्रेषण सुधार गृह भेज दिया गया है।

ASP-DSP ट्रांसफर : राज्य पुलिस सेवा के तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले, देखें सूची…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अपने आदेश में एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

बाइक सवार युवकों पर पलटी यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र पत्थलगांव : पत्थलगांव से अंबिकापुर की ओर आ रही यात्री बस सडक़ पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे 2 बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गए, बस के नीचे दब जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए, इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी बस बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे पत्थलगांव से अंबिकापुर जाने के लिए पत्थलगांव बस स्टैंड से निकली थी। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। बस कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की हालत बेहद खराब होने के कारण गांव का रास्ता पकडक़र आ रही थी। इसी दौरान बस ग्राम गोढीकला के पास पहुंची ही थी कि खराब सडक़ के कारण बस अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में सडक़ पर चल रहे बाइक सवार 2 लोग बस की चपेट मे आ गए इससे दोनों की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 6 यात्री घायल है उनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

पशु चिकित्सा विभाग, वन एवं ग्रा.या.सेवा विभाग तथा जिला कार्यालय के कर्मचारियों का दबादला…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग जिला सूरजपुर में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए नीचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। श्री शिवकुमार पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय रेवटी प्रतापपुर से पशु चिकित्सालय बिहारपुर, श्री हीरा लाल पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय सूरजपुर से पशु चिकित्सालय सिलफिली, श्री मनोज कुमार साहू स्वच्छकर्ता सह परिचारक, चौकीदर पशु चिकित्सालय बिहारपुर से पशु चिकित्सालय सूरजपुर, श्री गनेश्वर प्रसाद परिचायक कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगंवा, भटगांव से पशु औषधालय जरही, कुमारी आगा परवीन परिचायक पशु औषधालय जरही से कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगवां, श्री अम्बिका प्रसाद पटेल परिचायक पशु चिकित्सालय ओड़गी से पशु औषधालय धरसेड़ी पदस्थ किया गया है।

वन विभाग, सूरजपुर में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए नीचे दर्शाये अनुसार उनके नाम समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। श्री मनोज कुमार तिवारी वनरक्षक परिसर आनन्दपुर वन परिक्षेत्र कुदरगढ़ से वन परिक्षेत्र घुई, सूरजपुर वनमंडल सूरजपुर, श्री मनोज कुमार राजवाड़े वनरक्षक परिसर तमारे परिक्षेत्र सूरजपुर से परिसर लटोरी परिक्षेत्र सूरजपुर, श्री गौरांग प्रधान वनरक्षक परिसर लटोरी परिक्षेत्र सूरजपुर वनमंडल सूरजपुर से परिसर तमोर परिक्षेत्र सूरजपुर वनमंडल सूरजपुर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सूरजपुर में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए नीचे दर्शाये अनुसार उनके नाम समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। श्री रामरतन सूर्यवंशी सहायक ग्रेड 02 ग्रा.या.से. उप संभाग रामानुजनगर से ग्रामीण सेवा यांत्रिकी संभाग सूरजपुर पदस्थ किया गया है।

संयुक्त जिला कार्यालय स्थापना शाखा में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए निचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। संतोष कुमार साहू स.ग्रे. 02 उप तहसील भटगांव से तहसील लटोरी, सुनील कुमार गुप्ता स.ग्रे. 03, अ.वि.अ.(रा) सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, चंद्रकांत भगत स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, कु. प्रिया गुप्ता स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, मयंक द्विवेदी स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, सुजीत कुमार हलदार स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से तहसील लटोरी, मेरी निशा लकड़ा स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, श्रीमती नाजमा खातून स.ग्रे. 03 स्थानीय निर्वाचन जिला कार्यालय सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, देवेन्द्र कुमार साहू स.ग्रे. 03 जिला कार्यालय सूरजपुर से अ.वि.अ.(रा) सूरजपुर, निशान्त गुप्ता स.ग्रे. 03 जिला कार्यालय सूरजपुर से तहसील प्रतापपुर पदस्थ किया गया है।

सिरपुर क्षेत्र के 300 से अधिक किसानों को नहीं मिला बोनस का पैसा : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू..

हिंद स्वराष्ट्र महासमुन्द : दिनांक 20/09/2022 दिन, बुधवार को छत्तीसगढ़ महासमुंद विधानसभा सिरपुर क्षेत्र के अंतर्गत 10 गांवों से अधिक किसानों के खातों पर चार माह बाद भी राशि उनके बैंक खाता में जमा नहीं हुआ है। पीड़ित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के साथ बोनस की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि (बोनस) का प्रथम किस्त राज्य सरकार ने जारी कर दिया है, लेकिन सिरपुर क्षेत्र के 10 गांवों से अधिक किसानों के खातों पर दो माह बाद भी राशि उनके बैंक खाता में जमा नहीं हुआ है। सिरपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चुहरी, खरसा,केसलडीह,नानबारूद, खमतराई, मरौद, सुकुलबाय, फुसेरा,बन्दोरा,रायमुरा,बोरिद,कराडीह के किसान रोहित धुव्र, चंद्रशेखर साहू, सुरेश निषाद, कोमल बरिहा, गिरधारी देवांगन, उमेश साहू, शंभू साहू, जीवनदास, बंशी धुव्र यतेन्द्र कुमार साहू किसान समेत अन्य किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपर कलेक्टर कोसरिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा और बोनस की राशि शीघ्र दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित किसानों ने बताया है कि इस साल खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई 2022 को प्रथम किश्त के रूप में अंतर की राशि बोनस उनके खातों में जमा की गई, लेकिन इन किसानों के खातों में राशि आज तक जमा नहीं हुआ है। बोनस की राशि जारी किए आज 4 माह से अधिक हो चुका है, लेकिन उनके खातों पर आजतक पैसा जमा नहीं किया गया है, इससे किसान परेशान है। प्रभावित किसानों ने बताया कि यह राशि सिर्फ़ के ग्राम चुहरी, खरसा, केसलडीह,नानबारूद, खमतराई,मरौद,सुकुलबाय,फुसेरा,बन्दोरा,रायमुरा,बोरिद,कराडीह किसानों के खातों पर ही नहीं बल्कि उनके आसपास के ग्राम करीब 10 से अधिक गांवो के 300 किसानों के खातों पर बोनस की राशि जमा नहीं हुई है। पीड़ित किसान राशि जमा नहीं होने पर दफ्तरों का चक्कार काट रहे हैं। सोसाइटियों, नोडल कार्यालय व सहकारिता विभाग तक जानकारी ले चुके हैं,थक हार कर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू से मिलकर अपनी दुखद दास्तां सुनाए किसानो की परेशानी को देखते हुए अपर कलेक्टर कोसरिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू प्रेस वार्ता करते हुए कहा राशि राज्य सरकार ने खरीफ खेती-किसानी के शुरूआती दौर पर खातों में जमा की है, लेकिन उनके बैंक खातों में राशि जमा नहीं होने से वे कर्ज लेकर वर्तमान में खरीफ खेती-किसानी की है। राशि के लिए तंगा रहे व्यवसायी
अब उन्हें कर्जदार तंगा रहे हैं, क्योंकि पीड़ित किसानों ने बोनस की राशि आते ही कर्ज देने व्यवसायियों को भरोसा दिलाया था। अब राशि आने में लेटलतीफी होने से इन किसानों की चिंता बढ़ गई है। सात दिनों अन्दर पैसा नहीं मिलने पर आगे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा सभी किसानों मिलकर आंदोलन किया जाएगा जिससे जिम्मेदार शासन प्रशासन होंगी।।

error: Content is protected !!