Home Blog Page 132

बच्चों को परोसा जा रहा कीड़े पड़े पानी से बना मध्यान भोजन… अव्यवस्थाओं का गढ़ बना प्राइमरी स्कूल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: लुण्ड्रा विकासखंड के प्रार्थमिक शाला खोल्ही पारा अनियमितताओं का गढ़ बना हुआ हैं। प्राथमिक शाला में 2 शिक्षक पदस्थ है लेकिन स्कूल की हालत काफी दयनीय है। स्कूल में साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है बच्चों को मध्यान्ह भोजन के नाम पर कच्चे-अधपक्के जानवरों के जैसे भोजन परोसा जा रहा है। स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर को संजोकर रखा गया है वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर को जमीन पर रख दिया गया है। स्कूल में 15 छात्र हैं जिनके ऊपर 2 शिक्षक पदस्थ है लेकिन बच्चों की स्थिति बेहद शर्मनाक और बेहाल है। इस स्कूल में मध्यान भोजन ऐसे बर्तनों में बनाया जा रहा है जिस बर्तन में बना खाना जानवर भी खाना पसंद नहीं करेंगे, जिस पानी से भोजन निर्माण किया जा रहे हैं उस पानी में कीड़े पड़े हुए नजर आए थे साथ ही पानी मटमैला और गंदा था।

ऐसे में कोरवा जाति बहुल इस क्षेत्र में स्कूल की ऐसी स्थिति काफी चिंतनीय हैं। ऐसा प्रतीत होता हैं मानो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए इस स्कूल का संचालन किया जा रहा हैं और यहां पदस्थ शिक्षक मुफ्त की सैलरी ले रहे हैं। स्कूल में 2 शिक्षक पदस्थ हैं ओमदत्त साहू प्रधान पाठक हैं वही सहायक शिक्षक अशमिना प्रवीण बानो हैं। महिला शिक्षक के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही हैं कि वह प्रतिदिन स्कूल भी नही आती हैं।

बीईओ ने कही अटपटी बात

जब इस मामले के बारे में BEO लुण्ड्रा डी.के.गुप्ता से की गई तो उन्होंने बेहद ही अटपटा जवाब देते हुए कहा की ” मेरे चेयर में आकर के बैठ जाइए मेरे अंडर में 500 स्कूल हैं मैं हर एक स्कूल की जाकर के जांच तो नही कर सकता हूं ना”। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की तस्वीर मामले में कहा कि कुछ कुछ चीजों को नजरंदाज करना पड़ता हैं। अगर सम्मान गिरा हैं तो हम सम्मान वापस ला देंगे। आगे उन्होंने पत्रकारों को धमकाने के अंदाज में कहा कि तुमलोगो को जो छापना हैं छाप दो। किसी जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह से पत्रकारों से बात करना कहा तक शोभनीय हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का छाल वृन्दावन धाम…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ चित्रसेन चौहान : रायगढ़ जिले से 48 कि.मी. दूरी में बसा छाल तहसील का ओम अमृतेश्वर मन्दिर लोगों के आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। कहा जाता है मन्दिर प्रागन में प्रवेश करने मात्र से ही मन में शान्ति की अनुभूति होती है। हाल ही में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकत कार्यक्रम में यहाँ मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था।
प्रत्येक दिन आस पास व दूर दराज गावों और शहरों से लोग बड़े तादात में दर्शन करने आते है ।
एक प्रकार से ओम अमृतेश्वर मन्दिर को वृंदावन धाम के नाम से जाना जाता है, जो लोगों के आध्यात्म से जुडा हुआ है। इस मन्दिर का निर्माण पूर्व विधायक व मंत्री स्व. चनेश राठिया द्वारा किया गया है । इस मन्दिर प्रांगण में 12 ज्योतिर्लिंग, चारो धाम और समस्त सन्तो देवी देवताओं की मूर्तियां विद्यमान है।

छ.ग सरकार को इस मन्दिर का विकास वृहद् स्तर पर करना चाहिए ताकी पर्यटन व दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जा सके ।

ट्रक से भिड़ंत के बाद पलटी यात्री बस, 1 की मौत दर्जनों घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : राजपुर –बलरामपुर मुख्यमार्ग nh 343 पर चाची फॉरेस्ट बेरियर के पास ट्रक और बस की टक्कर में एक श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस पलट गई जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 2 महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई हैं वही अन्य दर्जन भर लोगो को चोटे आई हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद घायलों को एंबुलेंस और पुलिस के वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से हिंदुस्तान यात्री बस कुसमी के मदगुरी जा रही थी और चाची फॉरेस्ट बैरियर के सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसके बाद बस पलट गई। बस पलटने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई वही 2 महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सरगुजा आईजी अजय कुमार यादव समेत कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: सरगुजा आईजी अजय यादव का तबादला कर दिया गया हैं। अजय यादव को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही उन्हें रायपुर के आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौपा गया हैं।

फर्जी दस्तावेज के आधार पर कुछ फर्जी लोग कर रहे शिक्षा विभाग में नौकरी…. सर्टिफिकेट किसी और का और नौकरी किसी और की…?

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के अंतर्गत शिक्षा विभाग में एक फर्जीवाड़े की जानकारी सूत्रों से मिल रही है। यहां ऐसा फर्जीवाड़ा देखने को मिल रहा है जो शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पैरो तले जमीन हिला देने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले में कई ऐसे शिक्षक हैं जिनकी योग्यता इतनी नही है की उन्हे एक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाए और इन शिक्षकों ने अपने नियुक्ति के दौरान चयनकर्ताओं को धोखे में रख कर अपनी नियुक्ति प्राप्त की है। साथ ही इन शिक्षकों के दस्तावेज भी ऐसे हैं जिनके बारे सूत्र बताते हैं की इन शिक्षकों ने दस्तावेज सत्यापन के दौरान अपने दस्तावेज जैसे 5वी 8वी आदि के जो प्रमाण पत्र जमा किए हैं वो एक जैसे नाम और सरनेम का फायदा उठा कर दूसरे का प्रमाण पत्र जमा कर दिए हैं जिससे उनकी नौकरी बतौर एक शिक्षिका और शिक्षक के तौर पर हुई है।

मिलते जुलते नाम का फायदा उठा कर कर रहे हैं शिक्षा विभाग में नौकरी..?

सूत्रों की माने तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मिलते जुलते नाम और सरनेम का फायदा उठा कर उनके दस्तावेज को लगा कर अपना दस्तावेज सत्यापन करा कर शिक्षक के पद पर पदस्थ है और कुछ तो इसमें ऐसे भी हैं जो हेड मास्टर या प्रधान पाठक तक बने फिर रहे हैं।
अब जरूरी हैं की सभी साक्ष्यों के साथ इन फर्जी शिक्षकों की पोल खोली जाए इसके लिए जल्द से जल्द इनके नाम उजागर कर संबंधित अधिकारियों के सामने रखा जाए जिससे ऐसे लोगों को नौकरी से हटा कर इन पर उचित कार्यवाही करते हुए वेतन रिकवरी और उचित कानूनी कार्यवाही हो सके।

इंस्टाग्राम में फोटो शेयर करना IAS अधिकारी पड़ा भारी, चुनाव ड्यूटी से हटाया गया…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक आईएएस अधिकारी को सोशल मीडिया पर जनरल ऑब्जर्वर के रूप में पोस्ट करने के बाद चुनावी ड्यूटी से हटा दिया हैं। ईसी ने अपने आदेश में कहा, “अब आयोग के संज्ञान में यह आया है कि श्री. अभिषेक सिंह, आईएएस (यूपी: 2011) ने जनरल ऑब्जर्वर के रूप में अपनी पोस्टिंग/जॉइनिंग साझा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ का उपयोग किया है और अपनी आधिकारिक स्थिति को प्रचार स्टंट के रूप में इस्तेमाल किया है।” आयोग ने कहा कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है और इसलिए, अभिषेक सिंह, आईएएस (यूपी: 2011) को सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में उनके कर्तव्यों से तुरंत मुक्त कर दिया गया है और अगले आदेश तक चुनाव संबंधी किसी भी कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है। इससे पहले, आयोग ने सिंह को गुजरात के अहमदाबाद जिले के विधानसभा क्षेत्र 49-बापूनगर और 56-असरवा के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

डॉक्टरों की लापरवाही से 10 माह के बच्चे की मौत, 7 डॉक्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज, हॉस्पिटल की मान्यता रद्द…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : दुर्ग जिले के एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही से 10 माह के बच्चे की जान चली गई हैं। घटना की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने हॉस्पिटल के 7 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी कर दिया हैं।

दरअसल पूरा मामला भिलाई 03 के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल का हैं। जहां डॉक्टरों की लापरवाही से एक बच्चे की जान चली गई हैं। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा करवाई गई और मामले की सच्चाई सामने आने पर हॉस्पिटल का मान्यता रद्द कर दिया गया है वहीं आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले में एक प्रेस नोट जारी किया गया हैं। प्रेसनोट में लिखा गया हैं कि प्रार्थी डिकेश कुमार वर्मा पिता महेश कुमार वर्मा निवासी सागर पारा देववतीया के पुत्र शिवांश वर्मा उम्र 10 माह को सर्दी जुकाम होने से दिनांक 27.10.2022 को ईलाज हेतु सिद्धिविनायक बच्चों का अस्पताल सिरसागेट चौक भिलाई 03 में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर एस. आर. प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने से आईसीयू में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा था दिनांक 31.10.2022 को बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ने से अस्पताल में ईलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो जाने की सूचना पर थाना पुरानी भिलाई में मर्ग क्रमांक 106/2022 धारा 174 द.प्र. सं. कायम कर शव का पंचानामा कार्यवाही पश्चात पीएम कराया गया। उक्त घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समिति गठन कर घटना के संबंध में जांच किया गया, जांच पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीत राज प्रसाद, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गा सोनी, डॉ. हरिराम यदु, डॉ. गिरीश साहू, एवं नर्सिंग स्टाफ श्रीमती आरती साहू, कुमारी निर्मला यादव के द्वारा बच्चे के ईलाज में लापरवाही बरतने पर दोषी होना पाया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पश्चात उपरोक्त सात आरोपीगणों के विरुद्ध थाना पुरानी भिलाई में दिनांक 16.11.2022 को अपराध क्रमांक 523/2022 धारा 304ए भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

NSUI प्रदेश महासचिव रेप केस में गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : NSUI के प्रदेश महासचिव को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। बता दें कि NSUI के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन पर दुष्कर्म के आरोप लगे हुए हैं। कांकेर PG कालेज की एक छात्रा ने शिकायत कोतवाली थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन पर पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब यहां भानुप्रतापपुर में उप चुनाव होने हैं और इस उप चुनाव के लिए रुहाब मेमन को सह प्रभारी बनाया गया था। अब मेमन की गिरफ्तारी को भानुप्रतापपुर उप चुनाव के बीच एक बड़ी खबर माना जा रहा है। कालेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार रुहाब मेमन भानुप्रतापपुर का ही रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में बताया गया है कि रुहाब मेमन ने कॉलेज में दाखिला दिलवाने के नाम पर उसकी मदद करने का कहते हुए उसका मोबाइल नम्बर ले लिया था। छात्रा ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात रुहाब कांकेर पहुचा और फोन कर उसे घड़ी चौक बुलाया। इस दौरान छात्रा से पढ़ाई के विषय में बात करते हुए उसे कार में बैठा लिया। बात करते करते वह उसे शहर से दूर सिंगारभाट के जंगल में ले गया, जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बताए अनुसार किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और कोतवाली थाना पहुंकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए ओरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

वन विभाग को टीम पर हमला, महिला रेंजर को युवक ने कुल्हाड़ी लेकर दौराया…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में वन विभाग की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। उसने पहले तो टांगी लेकर महिल रेंजर को दौड़ाया। इसके बाद दूसरे वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। बताया गया है कि वन विभाग की टीम उसके घर में दबिश देने गई थी। जिसके बाद यह घटना हुई है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। इस पर वे डिप्टी रेंजर रवि कुमार जगत, वनकर्मी अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, उपेंद्र कुमार देवांगन, क्षेत्र रक्षक नंदकिशोर सिंह, अरविंद बंजारे, चौकीदार शिवकुमार यादव के साथ ग्राम करवा पहुंचीं थी।
मंगलवार को वनकर्मियों की टीम ने गांव में राजू पात्रे के घर में दबिश दी। इस दौरान उसके घर से सागौन लकड़ी से बने फर्नीचर मिले। इसके दस्तावेज नहीं होने पर वनकर्मी इसे जब्त कर वन विभाग के वाहन में भरवा रहे थे। इसी बीच राजू पात्रे वहां पहुंच गया और उसने उनपर और उनके सहयोगियों पर हमला कर दिया।

2365 हितग्राहियों के अधूरे घर अब होंगे पूरे,पीएम आवास योजना के किश्त की राशि साढ़े दस करोड़ मिली…..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 2 हजार 365 हितग्राहियों का पक्के आवास का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा। योजना के तहत 10 करोड़ 57 लाख रुपये आवास निर्माण के किश्त के रुप में मिली है जिसे हितग्राहियों के खाते में जमा की गई है। तीन साल बाद पीएम आवास की किश्त की राशि मिलने से आवास निर्माण को लेकर हितग्राही उत्साहित हैं।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिला पंचायत के पीएम आवास योजना के प्रभारी को किश्त की राशि प्राप्त सभी हितग्राहियों के आवास निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने व जिनको किश्त की राशि नहीं मिली है उन्हें भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वित्तीय वर्ष 2016-20 तक कुल 51242 आवासों का लक्ष्य प्राप्त है। इनमें से आज पर्यन्त तक कुल 44092 आवासों को पूर्ण किया जा चुका है। विगत कुछ वर्षो से आवासों की राशि नहीं होने के कारण शेष आवासों की प्रगति नहीं हो पा रही थी परन्तु आज पर्यन्त की स्थिति में जिले में कुल 2365 हितग्राहियों को किश्तों की राशि (10 करोड़ सन्तावन लाख रुपये) प्राप्त हो चुकी है तथा उनमें सभी कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2016-20 के निर्माणाधीन आवासों में भी कार्य प्रगति पर है तथा आवासों के विभिन्न स्तर पर कार्य पूर्ण होने की स्थिति में हितग्राहियों को किस्तों की राशि एफ.टी.ओ. के माध्यम से प्रदाय की जा रही है।

पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द होगा लागू– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया जगत के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा है कि मीडिया जगत निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से लोकतंत्र को एक नई दिशा प्रदान करता है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित में सक्षम बनाता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतन्त्रता और जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार लगातार छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। प्रावधानों में आवश्यक संशोधन कर ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके प्रयास किये गए हैं। वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि को 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रति माह किया गया है। पत्रकार कल्याण कोष से जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता की सीमा को 50 हजार रूपए से बढ़ाकर दो लाख रूपए किया गया है। राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा पत्रकारों के हित में उनकी सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई है।

मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए टी.वी. चैनलों, वेब-पोर्टल, समाचार पत्रिका और समाचार एजेंसी के पत्रकारों को भी अधिमान्यता दी जा रही है। नए नियमों के तहत राज्य में पहली बार विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इस दिशा में काम करती रहेगी।

क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन 25 तक…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 के एवं नियमों के प्रभारी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु अनुभाग स्तर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानी है। इस हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ता के नियुक्ति 9 माह के लिए की जाएगी। क्षेत्रीय कार्यकर्ता को 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन 25 नवंबर 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर में किया जा सकता है।
उक्त पदों के लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण हैं। आवेदकों को कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए साथ ही उन्हें वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन का न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।

कराटे प्रशिक्षण हेतु आवेदन 23 नवंबर तक..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट कराटे, वुशु व ताइक्वाडों विद्याओं का प्रशिक्षण देने मार्शल आर्ट प्रशिक्षण संस्थाओं से 23 नंवबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रशिक्षित एवं यथासंभव महिला प्रशिक्षकों की सूची के साथ जिला परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन कलेक्टोरेट परिसर कंपोजिट बिल्डिंग में जमा कर सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत जिले में चयनित पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को कराटे का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 31 दिसंबर के पूर्व दिया जाना है।

छग पुलिस में ASI से SI पदोन्नति सूची जारी….33 ASI का SI पद पर हुआ प्रोमोशन….DGP ने जारी की सूची….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर: आज देर शाम डीजीपी ने जारी की प्रमोशन सूची। इस सूची में 33 एएसआई को एसआई के पदों पर पद्दोन्नत किया गया है। देखे सूची :

52 पुलिसकर्मियों के तबादले: एक ही थाना के 15 आरक्षकों के एक साथ हुए तबादले…देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर: बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने आज 52 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। किए गए तबादले में 22 प्रधान आरक्षक और 30 आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। वही इस तबादले में ग्रामीण थाना पचपेढ़ी के लभगभ सभी आरक्षकों को एसएसपी ने हटा दिया है। यहां के 15 आरक्षकों को एसएसपी ने जिले के अन्यत्र थानों में भेजा है। जबकि अन्य थानों से 14 आरक्षकों व 1 प्रधान आरक्षक को लाइन से वहां पदस्थ किया गया है।

वन परिक्षेत्र मैनपाट में “वन मितान” कार्यक्रम का किया गया आयोजन, स्कूली बच्चों को दी गई वन्य जीव जंतुओं से संबंधित जीवंत परिचय…

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट : वन परीक्षेत्र मैनपाट के नागाडांड़ में वन मितान कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को वनों का भ्रमण करवाकर वन्य जीव जंतुओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मैंनपाट फेंकू चौबे, प्रभात दुबे (एन.जी.ओ.), परिक्षेत्र सहायक कमलेश्वरपुर, परिक्षेत्र सहायक नमर्दापुर, परिक्षेत्र सहायक आमगांव, परिक्षेत्र सहायक परपटिया अन्य परिसर रक्षक, समिति प्रबंधक कमलेश्वरपुर एवं विभिन्न स्कूल के शिक्षक की उपस्थिति में वन, पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरुकता “वन मितान” कार्यक्रम के तहत दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत 97 स्कूली बच्चों को वनों की भ्रमण कराकर वनों एवं वन्य जीवों की महत्त्व के बारे में बारिकी से बताया गया।

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर पिता–पुत्र की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर : अंबिकापुर में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कार को पलट दिया और उसमें आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोगों ने किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, टपरकेला निवासी बदलू राम (45) अपने पड़ोसी माझी राम गोंड़ के 11 साल के बेटे संदीप सिंह के साथ लखनपुरी से रजपुरी की ओर जा रहा था। अभी वे दोपहर करीब 2.45 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम रजपुरी कला स्थित कस्तूरबा आश्रम के पास पहुंचे थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।

उपचार के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम
हादसे में बदलू राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की गाड़ी से ग्रामीणों ने संदीप को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को पलट दिया और उसमें आग लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के कार्यों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अनिरुद्ध मिश्रा को अब तहसील अम्बिकापुर में नायब तहसीलदार, संजय कुमार को नायब तहसीलदार कार्यालय दरिमा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रांजल गोयल को प्रभारी नायब तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भुवनेश्वर टोप्पो को प्रभारी नायब तहसीलदार रघुनाथपुर के पद पर पदस्थ किया है।

PWD ठेकेदार के घर से 5 लाख के जेवर पार…

हिंद स्वराष्ट्र भिलाई :भिलाई शहर में PWD ठेकेदार के सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी हो गई। ठेकेदार घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने बेटे को दिल्ली छोड़ने गया था। वहां से लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो चोर घर का सारा कीमती सामान ले जा चुके थे। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला थाना अंतर्गत आनंद विहार दाउबाड़ा तालाब के पास राधिका नगर में दिनेश सिंह का बंगला है। दिनेश सिंग PWD के बड़े कांट्रैक्टर हैं। दिनेश सिंह ने सुपेला पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह 2 नवंबर की सुबह अपने परिवार के साथ बेटे को दिल्ली छोड़ने गए थे। शनिवार को वहां से वापस लौटा तो देखा कि दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था।

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला और लॉकर टूटा था। चोरों ने लॉकर के अंदर से नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। दिनेश सिंह की माने तो उनके यहां से लगभग 5-6 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। वहीं सुपेला पुलिस मात्र डेढ़ लाख की चोरी होना बता रही है।
लाखों का कीमती सामान हुआ चोरी
दिनेश सिंह के मुताबिक घर की आलमारी के लॉकर से 6 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी सोने की कान की कनौती, 3 जोड़ी कान का टॉप्स, 2 सोने की चेन, 1 सुई धागा, 1 मूंगा जड़ित सोने की अंगूठी, 1 मोती जड़ी अंगूठी, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, 5 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी पैर का छड़ा और नगदी रकम चोरी हुई है।

SECL के सब एरिया मैनेजर व गार्ड पर 2 दर्जन कोयला चोरों ने डंडे व पत्थर से किया हमला…

हिंद स्वराष्ट्र बैकुंठपुर: कोयला चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न ही एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों व अधिकारियों का। आए दिन काफी मात्रा में माइंस एरिया से कोयले की चोरी की जा रही है। यदि कोई चोरी रोकने जाता है तो उसके ऊपर कोयला चोरों द्वारा हमला कर दिया जाता है। ऐसी ही घटना एसईसीएल चरचा में शनिवार की देर शाम घटित हुई। कोयला चोरी की सूचना पर एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर व गार्ड मौके पर पहुंचे तो करीब 2 दर्जन कोयला चोरों ने उनपर लाठी व पत्थर से हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोटें आई हैं, किसी तरह से वे वहां से जान बचाकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल गार्ड को प्राथमिक उपचार पश्चात अपोलो रेफर किया गया है। वहीं मामले की सूचना पर रात में ही विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे थे।

एसईसीएल चरचा के बेल्ट डी-1 व डी-2 के बीच 12 नवंबर की शाम करीब 25 लोगों द्वारा कोयले की चोरी की जा रही थी। सूचना मिलते ही सब एरिया मैनेजर केपी मंडल व माइंस के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक श्याम सुंदर तथा गार्ड राहुल मौके पर पहुंचे। तीनों को देखते ही चोरों ने गाली-गलौज करते हुए उनपर डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। हमले में तीनों को चोटें आई हैं।
चोर गिरोह द्वारा अचानक हुए हमले के बाद तीनों किसी तरह से वहां से भाग निकले। हमले में घायल सब एरिया मैनेजर व सुरक्षा गार्ड को एसईसीएल चरचा में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात गार्ड की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
इधर एसईसीएल चरचा आरओ के सुरक्षा प्रभारी नरेश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 व 353 के तहत अपराध दर्ज कर हमले में शामिल 6 आरोपियों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। अन्य हमलावरों की खोजबीन जारी है।

error: Content is protected !!