हिंद स्वराष्ट्र अजबनगर : छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का आज 10वा स्थापना दिवस सूरजपुर इकाई द्वारा भ्वयतापूर्वक अजबनगर दुर्गाबाड़ी प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सूरजपुर के जिलाध्यक्ष रघु देवनाथ एवं उपाध्यक्ष तारक सरदार , सचिव एडवोकेट तपन साहा, सचिव शुभेंदु चटर्जी, शंकर राय एवं पूरी टीम को मनोनयन पत्र वितरण किया गया सूरजपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष मन्मथ विश्वास एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्यामल समदार को संभाग अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी के हाथों मनोनयन पत्र दिया गया। इन सभी का कार्यकाल 3 साल का रहेगा।
इस अवसर पर युवा व्यवसाई मन्मथ बाछार के पुत्र अविनाश बाछार का आकस्मिक निधन पर बंगाली समाज के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान की करने कामना किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि द्वारा अपनी बात रख समाज के विकृतियों को मिटाकर नई धारा एवं दिशा में जोड़ा जाए शासन के योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिले इस पर काम करने का निर्णय लिया गया एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए एवं संगठन के माध्यम से समाज के हितों की मांग को शासन एवं प्रशासन को रखने का संकल्प लिया गया एवं पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के उत्पीड़न घरेलू हिंसा को कैसे रोका जाए इन पर इस पर भी मंथन किया गया।
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाया अपना 10वा स्थापना दिवस…
कलेक्टर के औचक निरीक्षण में 10 शिक्षक मिले अनुपस्थित, 2 शिक्षक अवैतनिक..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देश पर संकुल प्रार्चायों, जनशिक्षक के द्वारा 01 दिसम्बर 2022 को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान श्रीमती सुमित्रा मेहता मा०शा०नवापारा सरहरी, श्री प्रमोद कुमार टोप्पो प्राशा कोडाकूपारा नवाडीह, श्री लोचन राम प्रा.शा.माटीडांड़, मो० हारुन खान प्रा.शा. नवापारा, श्री सहदेव प्रसाद प्रा.शा. परमेश्वरपुर श्री चन्द्रधन सिंह प्रा.शा. चिटकापारा, श्री हेमन्त कुमार प्रा.शा. नवापारा सौतार. श्री गजेन्द्र सिंह प्रा.शा.पावर्तीपुर, श्री अवधनाथ सूर्यवंशी प्रा.शा. सारसताल. श्री श्याम कुमार पैकरा प्रा.शा.जजावल विकासखण्ड- प्रतापपुर अनुपस्थित पाये गये। इनको कारण बताओ पत्र जारी किया गया है एवं श्री समय लाल यादव प्रा.शा. केशवपुर, श्री राकेश सिंह प्रा.शा.माझापारा विकासखण्ड – रामानुजनगर को अवैतनिक किया गया है।
जन शिक्षण संस्थान में विश्व एड्स दिवस पर किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के दिशनिर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान सरगुजा,(छ.ग.) में दिनाॅक 01 दिसम्बर 2022 को जन शिक्षण संस्थान के सभागार में विश्व एडस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विकास पाण्डेय ब्लड बैंक प्रभारी अम्बिकापुर, विशिष्ट अतिथि हिमांशु सोनी इकाई प्रभारी सी.बी.सी.फ्ल्डि आउट रीच ब्यूरो अम्बिकापुर साथ ही एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, अजय कुमार कुजूर जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर एम सिद्दीकी ने कहा कि एचआईवी एक तरह का वायरस है जो हमारे खून में जाकर सफेद रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। बता दें दुनियाभर के किसी भी देश में एड्स का इलाज मौजूद नहीं है। यदि समय रहते इसका इलाज ना करवाया जाए, तो व्यक्ति अपनी जान गंवा सकता है। साथ ही इसी तारतम्य मे श्री विकास पाण्डेय ब्लड बैंक प्रभारी अम्बिकापुर के द्वारा भी एच.आई.वी. संक्रमण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि सावधानी ही बचाव है। इसे मेडिकल भाषा में हयूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस यानि एच.आई.वी. के नाम से जाना जाता है। इसी तारतम्य मे श्री हिमांशु सोनी ने बताया कि एच.आई.वी. संक्रमण के बारे में विस्तार रूप से बताए एवं उनकी कैसी रोकथाम करनी चाहिए उसके बारे में बताया गया। यह व्यक्ति के रोगप्रतिरोधक क्षमता पर हमला करता है। जिसकी वजह से सामान्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता है। इससे बचाव ही सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है।
विश्व एडस दिवस पर जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के मध्य पेंटिग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता यादव, द्वितीय कमलावती दास, तृतीय सोनम सोनकर, एवं सोनाक्षी साहू रहीं। साथ ही पंटिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन भगत, द्वितीय आरती गोस्वामी, तृतीय में सीता एवं राजिया नाज ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आभार एवं समापन सुश्री स्नेह लता ठाकुर के द्वारा किया गया।
जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एडस दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक के अजय कुमार कुजूर, हरिहर सिंह, मास्टर ट्रेनर वंदना मानिकपुरी, विवेक सिंह, रमेश यादव, राकेश रोशन खाखा, जगेश्वर एवं जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत..एक अन्य घायल..
हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर युसूफ मोमिन – मुख्य मार्ग भैसामुंडा में अंबिकापुर के तरफ से आने वाले ट्रक क्रमांक NL 01AB 1096 से बाइक क्रमांक CG 15 DR 2452 सामने से टकरा गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हों गई। बताया जा रहा हैं की बाइक में दो लोग सवार थे एक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया हैं वही दूसरे की मौत हो गई हैं। बता दें कि दोनों बाइक सवार ग्राम पंचायत दवनकरा के बरपारा अपने सम्बंधियों के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने आये थे और अपने घर लौट रहें थे। बताया जा रहा हैं की मृतक जलेश्वर राजवाड़े सिवारिपारा कपसरा का निवासी था, वहीं घायल गोरखनाथ समाज कल्याण विभाग के तत्वधान में होने वाले राज्यव्यापी दिव्यांग सर्वे का कार्य करता था जो बैजनाथपुर का निवासी था।
दो IPS अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखे आदेश :

प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद मनेंद्रगढ़ रोड में नही लग रहा रोड लाइट…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के सबसे व्यस्ततम रोड एमजी रोड में रोज होती हैं छोटी मोटी दुर्घटनाएं लेकिन आज पर्यंत रोड लाइट की व्यवस्था यहां नही हो पाई हैं। रेलवे स्टेशन के बाद आगे की सड़को में नही हैं रोड लाइट की व्यवस्था। सबसे बड़े दुर्घटनाजन्य क्षेत्र काली घाट के पास खतरनाक मोड़ जहां हर दूसरे दिन होती हैं दुर्घटना इसके बावजूद नही लगा हैं रोड लाइट। आपको बता दें कि रात भर इस मार्ग में गाडियां चलती हैं जिसके चलते राहगीरों को अनेक समस्याएं होती हैं। इतनी घटनाओं के घट जाने के बाद हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वे जल्द से जल्द इस मार्ग पर रोड लाइट की व्यवस्था करवाए ताकि आगे और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
BIG BREAKING: प्रतापपुर रेंजर की लापरवाही ने ली एक और दंतैल की जान….सूचना के बावजूद अब तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: प्रतापपुर रेंजर की लापरवाही ने आज फिर एक दंतेल की जान ले ली हैं। प्रतापपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पकनी में दंतैल हाथी की मौत करंट की चपेट में आकर हुई है ऐसा सूत्रों से हमे जानकारी मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा जंगली हाथियों से अपनी फसल के बचाव के लिए फेसिंग तार का इस्तेमाल किया गया था जिसकी चपेट में आकर के एक हाथी की आज दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां से लगाए गए करंट के तारों को हटा दिया हैं। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की मौत करंट की चपेट में आकर ही हुई है। ग्रामीणों ने साथ में यह भी आरोप लगाया है कि 2 घंटे पहले ही इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है लेकिन अब तक वन विभाग का एक चौकीदार भी वहां तक नहीं पहुंच पाया है। रेंजर से हमारे प्रतिनिधि द्वारा संपर्क की कोशिश की गई लेकिन शायद चैन की नींद ले रहे रेंजर शाहब ने फोन उठाकर अपनी नींद में खलल डालना सही नही समझा गया और कॉल रिसीव नहीं किया।
जनवरी में भी हाई टेंशन तार की चपेट में आकर हुई थी हथनी की मौत आज तक नहीं कर पाए कोई कार्यवाही
हाथी की मौत को पूरे 11 महीने होने के बावजूद आज पर्यंत नही हो पाई कोई कार्यवाही। हिंद स्वराष्ट्र के दबाव के बाद मान सिंह जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट 6 महीने बाद पेश कर दिया था लेकिन जांच रिपोर्ट आने के 5 महीने बीत जाने के बावजूद रेंजर ने आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की हैं। जबकि जांच करता ने कैमरे के सामने हिंद स्वराष्ट्र को दिए बयान में बताया था की जांच रिपोर्ट में पूरी गलती लाइन मैन और विद्युत विभाग की हैं। इस तरह से जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्यवाही न करना किसी मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा हैं।

BIG BREAKING: 1 करोड़ 38 लाख के घोटाले में रेंजर निलंबित…जल्द रिकवरी और FIR…
1 कोरोड़ 38 लाख के घोटाले में रेंजर को निलंबित कर दिया गया हैं।
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत हुए ग्रीन इंडिया मिशन योजना मामले में हुए घोटाले में बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने रेंजर मृत्युंजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। बता दें कि रेंजर मृत्युंजय शर्मा द्वारा पाली में ग्रीन इंडिया मिशन योजना में 1 करोड़ 38 लाख रुपए का घोटाला किया गया था, घोटाले को लेकर एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है। बताया गया है की भ्रष्ट रेंजर मृत्युंजय शर्मा से रकम की वसूली भी जल्द की जाएगी साथ ही उनके ऊपर जल्द ही एफआईआर दर्ज किया जायेगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में आज संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने संविधान का निर्माण करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए, संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया तत्पश्चात उन्होंने संविधान दिवस के उपलक्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई दी एवं उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, छात्रों, कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।
लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने और भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया एवं भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था”। लक्ष्मी गुप्ता जी ने आगे कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी जी ने कहा कि वो संविधान ही है जिसने सभी को समानता का अधिकार दिया और हमारे अधिकारों की रक्षा भी करता है । इस कड़ी में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता जी ने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र को हमारा संविधान ही मजबूती से थामे हुए है और हम सभी को इस संविधान की रक्षा करनी चाहिए। गोपाल केसरवानी , डॉक्टर शिव मंगल सिंह एवं भरत प्रसाद गुप्ता जी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कमलेश यादव, आलोक यादव, जनकलाल गुप्ता
शुभम ठाकुर, हेमंत मिश्रा, अमित सिंह, फरान खान, सेवा दल युथ जिला अध्यक्ष शाकीब फिरदौसी, रोहन साहू, सुरज जायसवाल, करन, राम सिन्हा, विकास साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन मोहम्मद आरिफ खान ने किया।।
डॉ संजय अलंग साहित्य के “सूत्र सम्मान“ से होंगे सम्मानित…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोक कवि ठाकुर पूरन सिंह की स्मृति में दिए जाने वाले साहित्य के “सूत्र सम्मान“ से इस वर्ष, कवि, लेखक, इतिहासकार डॉ संजय अलंग को सम्मानित करने का निर्णय निर्णायक समिति द्वारा लिया गया है। यह पुरस्कार विगत 25 वर्षों से लगातार दिया जा रहा है और संजय अलंग को दिया जाने वाला पुरस्कार 26 वें वर्ष का है। यह साहित्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
सम्मान घोषणा के साथ संजय अलंग की साहित्य में निरंतर सक्रियता को रेखांकित करते हुए कहा गया कि उनकी कविताएँ मिट्टी और जीवन से उर्वर हुई कविताएँ हैं। कविता संग्रह ‘नदी उसी तरह सुन्दर थी जैसे कोई बाघ’ में कविताओं ने जीवन का आख्यान रचा। वे सहज भी हैं। यह भी कहा कि संजय अलंग ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और इतिहास पर लगातार और महत्वपूर्ण कार्य किया।
ज्ञातव्य है कि डॉ संजय अलंग के तीन कविता संग्रह शव, पगडंडी छिप गई थी (यह संग्रह छत्तीसगढ़ पर एकाग्र है) और नदी उसी तरह सुन्दर थी जैसे कोई बाघ प्रकाशित हो चुकी है। उन्हें कविता के दिनकर सम्मान, श्रीकांत वर्मा सम्मान आदि सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
डॉ संजय अलंग एक आई.ए.एस. अधिकारी भी हैं और वर्तमान में बिलासपुर व सरगुजा संभाग के कमिश्नर हैं।
डबरी निर्माण में गड़बड़ी पर जूर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : ग्राम पंचायत जूर में डबरी खोदाई में अनियमितता की जाँच अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक (मनरेगा) द्वारा किया गया। प्रेषित जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत जूर जनपद पंचायत भैयाथान में पदस्थ पंचायत सचिव मो. अबिदुल हक अंसारी के द्वारा हितग्राही शिवधारी, धर्मपाल, रामदीन, निशा, आयशा खातून, जयराम, वारिश अफी, मो. अफी के निजी भूमि पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत डबरी निर्माण कार्य में बिना कार्य कराये फर्जी तरीके से मस्टर रोल जारी कर कुल राशि 7,58,296 ( सात लाख अन्ठानवन हजार दो सौ छियानवे रुपए) का भुगतान किए जाने के आरोप प्रदर्शित होने के परिणाम स्वरूप कार्यालयीन कारण बताओ सूचना जारी किया गया था। किंतु समाधानकारक प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। अतः मो. अबिदुल हक अंसारी के द्वारा उक्त कारित कृत्य पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1) (2) (3) एवं छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव की शक्तियां तथा कृत्य नियम, 1999 के नियम 3, 4, 5एवं 6 के विपरीत होने के कारण कदाचरण की श्रेणी में पाया गया है।
अतः मो. अबिदुल हक अंसारी, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत जूर जनपद पंचायत भैयाथान को उपरोक्त कृत्य के लिए छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में अपचारी कर्मचारी को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा निलंबित अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भैयाथान, जिला सूरजपुर (छ.ग.) नियत किया गया है
पेंशनर अब बैंक के साथ ही पोस्ट ऑफिस में भी जमा कर सकते हैं अपना जीवन प्रमाण-पत्र..
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने हेतु अपने बैंक शाखा में जाना पडता था तथा संबंधित बैंक कार्य की अधिकता के कारण उन्हें ज्यादा समय नहीं दे पाते थे, जिसके कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता था। पेंशनरों की हो रही असुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिला कोषालय अधिकारी को शिविर का आयोजन कर पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर के निर्देश पर पेंशनरों से जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस बलरामपुर के द्वारा जिला कोषालय कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में पेंशनर अपने आधार कार्ड की मदद से किसी भी बैंक शाखा में अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकता है, उसके लिए उन्हें अपने बैंक में नहीं जाना पड़ेगा। यह शिविर माह नवम्बर एवं दिसम्बर के प्रत्येक शुक्रवार को जिला कोषालय बलरामपुर कार्यालय में आयोजित की जायेगी। अन्य दिनों में पेंशनर बैंक के अतिरिक्त नजदीकी किसी भी पोस्ट ऑफिस में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
लिव–इन–रिलेशनशिप पार्टनर की हत्या : दूसरे शख्स से बात करने पर था नाराज…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया गया कि महिला किसी दूसरे शख्स पर फोन पर बात करती थी। इसी वजह से उसका आए दिन आरोपी के साथ विवाद होता था। इस बार फिर से जब विवाद हुआ, तब आरोपी ने उसे मार डाला। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली सविता सिंह(35) सब्जी बेचने का काम करती थी। उसकी 2 बेटियां भी हैं। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह बलरामपुर जिले के रहने वाले कुंजलाल(50) के साथ पिछले 2 महीने से रह रही थी।
बताया गया कि कुंजलाल मजदूरी करता था। लेकिन आए दिन उसका सविता से विवाद होता था। इस बीच बुधवार को सविता सब्जी बेचने बाजार नहीं गई। तब उसके एक पड़ोसी को संदेह हुआ और वह उसका पता लगाते हुए महिला के घर पहुंच गया। उस दौरान शाम हो चुकी थी। घर पहुंचने पर पड़ोसी ने सविता की बेटियों से बातचीत की। बेटियों ने बताया कि उनकी मां घर के अंदर है, हम लोग सुबह से घर पर नहीं थे। अभी ही हम लोग आए हैं।
कमरे के अंदर थी लाश
इसके बाद सविता के बेटियां कमरे के अंदर गईं, तब उन्होंने अपनी मां की लाश देखी थी। लाश देखने के बाद उन्होंने पड़ोसी को ही इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि कुंजलाल महिला के साथ रहता था। लेकिन उसकी बनती नहीं थी।
बलरामपुर से गिरफ्तार
ये पता चलने के बाद पुलिस ने बलरामपुर में कुंजीलाल के मूल निवास पिपरौल में दबिश दी। पुलिस के आने की जानकारी मिलती ही आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसका पीछा किया और जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि सविता किसी दूसरे शख्स से भी बात करती थी। मैंने उसे कई बास समझाया भी था। मगर वह मानती ही नहीं थी। इसलिए बुधवार को मैंने उसकी हत्या कर दी है।
पहली बीवी को मार चुका है
पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामला का खुलासा किया और बताया कि आरोपी पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। अब वह अंबिकापुर में आकर रह रहा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
धान काटकर खेत से लौट रही महिला को हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लुड्रा वनपरिक्षेत्र के तहत ग्राम रिरि में बीती शाम धान काटकर खेत से लौट रही महिला को दंतैल हाथी ने कुचलकर मार डाला। महिला के पीछे आ रहे ग्रामीण ने भागकर अपनी जान बचाई। दंतैल हाथी अपने दल से बिछड़कर ग्राम पंचायत पसेना के जंगल पहुंच गया था। वनविभाग के साथ ही अधिकांश ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी की जानकारी नहीं थी। उक्त दंतैल हाथी अब भी पास के जंगल में डटा हुआ है। वनविभाग ने आज महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनां को सौंप दिया।लुंड्रा रेंजर आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत पसेना अंतर्गत रिरि निवासी कलकली बाई पति देवाधि 58 वर्ष गुरूवार दोपहर धान काटने गई थी। देर शाम वह खेत से लौट रही थी। वह कोरवापारा स्कूल के पास पहुंची थी, जहां अचानकर दंतैल हाथी उसके सामने आ गया। हाथी को देखकर वह हड़बड़ा गई। जब तक महिला भाग पाती, दंतैल हाथी उसके पास पहुच गया और उसे उठाकर नीचे पटक दिया जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला से कुछ दूर पर उसका पति भी था, जिसने भागकर जान बचाई। महिला को मारने के बाद दंतैल हाथी पास के जंगल में चला गया। वनविभाग ने शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हाथी की मौजूदगी से दहशत में लोग
ग्रामीणों ने बताया कि महिला को मारने वाला हाथी दल से बिछड़कर पसेना के जंगल पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त हाथी सुबह से पसेना के जंगल में पहुंचा हुआ था। कुछ ग्रामीणों ने हाथी को देखा था एवं सूचना अन्य ग्रामीणों को देते हुए जंगल न जाने के लिए कहा था। जंगल से हाथी कोरवापारा स्कूल के पास पहुंच गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी, जिसके कारण महिला उसके पास पहुंच गई। हाथी अब भी पास के जंगल में डटा हुआ है, इससे लोग दहशत में हैं। हाथी अपने पुराने पथ पर ही विचरण करते हैं। रिरि का क्षेत्र हाथियों का विचरण क्षेत्र रहा है।
कुनकुरी से अंबिकापुर आ रही बस पलटी, 12 यात्री घायल…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: सुबह सुबह कुनकुरी से अंबिकापुर आ रही यात्री बस रनपुर से पांच किमी आगे दोंदरोघाट के पास पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्रियाें में से 12 काे चोंटे आई हैं। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के दोंदरोघाट गांव का है। सुबह कृष्णा बस अंबिकापुर आ रही थी लेकिन हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट पर बस कर्मचारियों ने माेबिल पाेत दिया। आशंका जताई जा रही हैं कि बस संचालक खटारा बस को बिना कागजात के सड़क पर दाैड़ा रहा था। और अब इस दुर्घटना के बाद अपनी चोरी छिपाने की कोशिश कर रहा हैं। वहीं एक बस स्टाफ ने इस मामले में बताया की मालिक बिना फिटनेस टेस्ट कराए ही बस को चला रहे हैं।
बेरोजगारी दर पर कांग्रेस छलावा ना करे : अभिषेक शर्मा
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अभी कुछ समय पहले छग के मुख्यमंत्री जी ने सी एम आई ई की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षित बेरोजगारी दर 0.4 प्रतिशत बताकर अपनी पीठ इतनी जोर से थपथपाई कि कर्कश थपथपाहट की आवाज मधुर संगीत होने का भ्रम बन कर बेरोजगारों के दिल में उतर गई और ऐसा लगा जैसे जादूगर ने जादू की छडी घुमाई और सभी बेरोजगार काम पर आ गए परंतु प्राप्त प्रामाणिक रिपोर्ट का आंकड़ा यह चीख चीख कर पुकार कर रहा है कि मेरे साथ शिक्षित बेरोजगारी दर 0.4 प्रतिशत वाली अंक गणितीय खेल कर मुख्यमंत्री जी बेरोजगारों के भावनाओं से खेल रहे हैं। उपरोक्त व्यंगात्मक कथन के साथ अभिषेक शर्मा अधिवक्ता टैक्स, जिला सह कोषाध्यक्ष भाजपा सरगुजा एवं प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक सरकारी दस्तावेज के आधार पर जनवरी 2019 से सितंबर 2022 तक छग में कुल 1067250 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीयन करवाया था परंतु सितंबर 2022 तक महज 13484 लोगों को ही ज्वाईनिंग का आफर लेटर प्राप्त हुआ। यदि केवल इसी आंकड़े पर पंजीयन प्राप्त लोगों का रोजगार प्रतिशत देखा जाऐ तो सिर्फ 1.2 प्रतिशत ही है, जो बेरोजगारों का नहीं। आश्चर्यजनक तो यह है कि सरकारी आंकड़ों में भी बड़ी भिन्नता है, आर टी आई से प्राप्त दस्तावेज और छग शासन की शासकीय वेबसाइट में दर्शित संख्या में 758067 पंजीयन बेरोजगारों की संख्या का भी अंतर है, शासकीय वेबसाइट पर सितंबर 2022 तक 554592 अनसूचित जनजाति, 457047 अनुसूचित जाति, 218335 अ. पि. वर्ग एवं 595343 सामान्य वर्ग के आवेदक पंजीकृत हैं जिनका योग 1825317 होता है जो आर टी आई के दस्तावेजों से 758067 ज्यादा संख्या बताता है। यदि शासकीय संख्या पर रोजगार का प्रतिशत देखा जाए तो यह महज 0.07 प्रतिशत ही होता है। आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा कि इसके विपरीत केंद्र सरकार की PLFS (perodic labour force survey) की जून 2022 की राज्यवार रिपोर्ट के अनुसार सभी आयु वर्ग के बेरोजगारी के आंकड़ों में बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों में पुरूषों का 11.3 प्रतिशत और महिलाओं का 11.4 प्रतिशत लगभग है जो समयानुसार परिवर्तनशील होता है। इसके साथ ही प्रत्येक 100 व्यक्तियों में काम करने वाले लोगों का लेबर फोर्स पारटिसिपेशन रेट जून 2022 में केवल लगभग 2.5 प्रतिशत ही है।
आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य की कांग्रेस सरकार शिक्षित बेरोजगारी को बेरोजगारी नहीं मानती तथा बेरोजगारी दर को 0.4 प्रतिशत बताकर सरकार की विफलता और विवशता पर पर्दा डालना चाहती है, बेरोजगारी का यह आंकड़ा सरकार पर प्रश्न चिह्न है , भ्रामक जानकारी देते हुए वाहवाही लूटने से अच्छा कांग्रेस को रोजगार देने पर पहल करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आज राज्य का शिक्षित बेरोजगार कांग्रेस से पूछ रहा है कि आपकी सरकार रोजगार तो दे नहीं सकी बताईये सरकार बनने की तारीख से आज तक 18 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा.
जिले के 46 उपार्जन केन्द्रों में शुरू हुआ धान खरीदी, अब तक 82068 क्विंटल धान की खरीदी,शुक्रवार के लिए 509 किसानों ने कटवाया टोकन….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 हेतु 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी अंतर्गत जिले के नवीन उपार्जन केन्द्र लोसगा को छोड़कर सभी उपार्जन केन्द्रों से खरीदी शुरू हो गया है। अब तक 82068 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। 25 नवम्बर के लिए 44 उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए 509 किसानों ने टोकन कटवाया है। नवीन उपार्जन केन्द्र लोसगा के साथ इस वर्ष जिले में कुल 47 धान उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी होगी।
नागरिक आपूर्ति निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र अमेरा में 1704 क्विंटल, पुहपुटरा में 581, अमलभिट्ठी 4501, उदयपुर 1542, केदमा 200, कुंदीकला 283, कुन्नी 3453, कमलेश्वरपुर 1074, केरजू 1155, करजी 690, सखौली 40, कर्रा 244, नवानगर 1184, खम्हरिया 1107, खैरबार 359, गेरसा 642, चांदो 3308, जमगला 5045, डुमरडीह 901, डांडगांव 342, दरिमा 1912, धौरपुर 2106, नमनाकला 628, परसा 741, नर्मदापुर 1772, निम्हा 1046, पेटला 1361, प्रतापगढ़ 2916, बटईकेला 1814, बटवाही 783, खड़धोवा 752, बतौली 1460, वंदना 3043, बरगीडीह 1063, भूषू 3060, मेण्ड्राकला 2023, रामपुर 1285, खंडगांव 2048, राजापुर 1910, लखनपुर 3535, सुखरी 2295, सेदम 4048, सलका 2611, ससौली 1386, सहनपुर 1992 एवं सीतापुर में 6340 कि्ंवटल धान खरीदी हुई है।
बाल संरक्षण इकाई में मनोवैज्ञानिक, मनोसामाजिक कार्यकर्ता से आवेदन आमंत्रित..
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान ने जानकारी दी है कि किशोर न्याय(बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 15 के अधीन किशोर न्याय बोर्ड द्वारा 16 वर्ष या अधिक आयु के बालक द्वारा किये गये जघन्य अपराध की दशा में उसकी मानसिक और शारीरिक क्षमता, अपराध के परिणामों को समझने की योग्यता और उन परिस्थितियों को जिनमें बालक ने अपराध किया था, के बारे में प्रारंभिक निर्धारण करने हेतु अनुभवी मनोवैज्ञानिक, मनोसामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य विशेषज्ञों की सहायता ली जानी है। सदस्यों से सेवाएं लेने की दशा में 500 रुपये प्रति बैठक की दर से मानदेय का भुगतान किया जायेगा। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 12 दिसम्बर 2022 कार्यालयीन समय तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98262-78915 एवं 97700-55820 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में 1299 खिलाड़ी विभिन्न विधाओं में दिखाएंगे प्रतिभा…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला स्तरीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर स्थित हॉकी मैदान में हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व राज्य गीत के साथ किया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा रस्साकस्सी में जोर आजमाईश कर प्रतियोगिता की शुरुआत किया गया। खिलाड़ियों को निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण व खेल भावना के साथ खेलने की शपथ खिलाड़ियों को दिलाया और खेल प्रतियोगिता विधिवत प्रारंभ करने की घोषणा की। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 7 विकासखण्ड के 1299 खिलाड़ी विभिन्न पारंपरिक खेल विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे। जिला स्तर पर चयन होकर करीब 282 खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य शफी अहमद ने कहा कि छत्तसगढिया ओलंपिक परंपरागत खेल में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के मंच दे रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा इन खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ओलम्पिक खेल ग्रामीण क्षेत्र की छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने का काम कर रहा है। इस खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में एक परिचय का दायरा बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने कहा कि खेल में हार और जीत होते है। बिना खेले इन दोनों में से एक भी हासिल नहीं होता। हार से आगे बढ़ने का सबक मिलता है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़िया थींम पर ओलंपिक की परिकल्पना की गई और इतने बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है। छत्तसगढिया ओलम्पिक के प्रारंभिक चरण में करीब 8000 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 1299 खिलाड़ी चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि सरगुज़ा संभाग में खेल का बेहतर माहौल है। खेल और पढाई दोनों में समान समय दें। जब तक प्रयास जारी रखते हैं तब तक असफल नहीं होते लेकिन जिस दिन प्रयास करना छोड़ देते है उसी दिन से असफल हो जाते है।
बताया गया कि 24 से 26 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, पिट्ठुल आदि 14 प्रकार के पारंपरिक खेल होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन रस्साकस्सी, कबड्डी और लंगड़ी दौड प्रतियोगिता में 556 खिलाड़ी भाग लिए जिसमें 284 महिला व 272 पुरूष खिलाड़ी शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, पार्षद दीपक मिश्रा, प्रमोद चौधरी संध्या रवानी, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसड़ीएम प्रदीप साहु, पीजी कॉलेज के प्राचार्य एसएस अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनपतिनिधि तथा बड़ी संख्या में खिलाडी उपस्थित थे।
खबर का असर : जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को जारी किया कारण बताओ नोटिस…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: हिंद स्वराष्ट्र द्वारा प्रकाशित खबर का असर देखने को मिल रहा है। आज ही सुबह हमारे द्वारा लुण्ड्रा विकासखंड के खोल्ही पारा जोरी के प्रार्थमिक शाला में हो रही अनियमितताओं की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा संजय गुहे के द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बच्चों को परोसा जा रहा कीड़े पड़े पानी से बना मध्यान भोजन… अव्यवस्थाओं का गढ़ बना प्राइमरी स्कूल…