हिंद स्वराष्ट्र यूसुफ मोमिन प्रतापपुर : सोमवार को ग्रामीण अंचल में होने वाले पारम्परिक पर्व सेंधो कर्मा के अवसर पर जनपद पंचायत प्रतापपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर के धूमाडाड़ में डाक्टर प्रेम साय सिँह शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात किया इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कर्मा नृत्य, सइला नृत्य तथा वहाँ के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत पारम्परिक नृत्य को देखकर आनंदित हुए साथ ही इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने गावं में सीसी सड़क निर्माण, विधुत व्यवस्था के तौर पर तत्काल ट्रांसफ़र्म लगाने की तथा कोडाकु समाज में वन पट्टा प्रदाय करने की घोषणा की उन्होंने लोगों को आगे आने की अपने अधिकार की माँग और बच्चों को स्कूल भेजने वहाँ के स्कूलों में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि कुमार देव सिंह,ज़िला सदस्य शिवभजन मरावी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी निजामुद्दीन, डॉक्टर अब्दुल मजीद, शतीश चौबे, बनवारी गुप्ता, सुखलाल, अशोक सिंह, रनसाय सोनपाकर, दीपक नाविक, शिवनंदन पैकरा तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लापता नायब तहसीलदार की कार मिली कुंए में…सभी के शव बरामद…
हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : कांकेर के एनएच-30 से लापता हुए नायब तहसीलदार और उनके परिजनों समेत उनकी कार मिल गई है। कांकेर पुलिस ने कार को जंगलवार कॉलेज के पास एक कुएं से बरामद किया है। साथ ही कार सवार चारों के शव भी कार से बरामद की गई है। चारों की मौत कार समेत कुएं में गिर जाने से हुई है ऐसी आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में सपन सरकार, पत्नी रीता सरकार, साला विश्वजीत अधिकारी और एक अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा उमरकोट निवासी नायाब तहसीलदार सपन सरकार 66 वर्ष अपनी पत्नी रीता सरकार 50 साल के साथ 6 दिसम्बर को कांकेर के गोविंदपुर शादी समारोह में आये थे। 10 दिसम्बर को रिशेप्शन में शामिल होने के बाद अपनी कार से कोंडागांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (रिश्ते में साला) व एक परिचित हजारी लाल ढाली 67 वर्ष के साथ कोंडागांव के लिए रवाना हुए थे। और देर रात तक भी कोंडागांव नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल से सपन और रीता के मोबाइल पर कॉल किया जहां सभी का मोबाइल बंद था। जिसके बाद सपन के बेटे उन्हें खोजने के लिए 10 दिसम्बर शनिवार की रात को ही निकल गए काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर कांकेर पुलिस में इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुट गई। पुलिस को कॉल लोकेशन के आधार पर दुधवा चौक जंगलवार कॉलेज के पास उनका लास्ट लोकेशन मिला। सीसीटीवी और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को कांकेर एनएच-30 जंगलवार कॉलेज के पास उनकी कार कुएं में मिली। कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को क्रेन की मदद से कुएं से निकाला जा सका। कार के अंदर ही चारो मृतकों का शव भी बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे की वजह से कार अनबैलेंस होकर कुएं में गिर गई होगी। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
अम्बिकापुर शहर से उभरता नया कलाकार ऋषभ शर्मा…आपने अब तक नहीं सुना इनका गाना तो जरूर सुने….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर के भगवानपुर निवासी ऋषभ शर्मा जिनका यूट्यूब पर एक चैनल है। यूट्यूब पर उनके गाए हुए गानों को लोग बहुत पसंद करते हैं। दर्शकों का बहुत प्यार और सपोर्ट उन्हें मिल रहा हैं। ऋषभ बचपन से ही संगीत के प्रति बहुत आकर्षित रहे है जिनका सपना हमेशा से ही एक गायक बनने का रहा है। ऋषभ 10 साल की उम्र से ही गाने में रुचि रखते थे इन्होंने स्कूल और कॉलेज टाइम में भी बहुत से मुकाबले जीते है। ऋषभ को मॉडलिंग और रील्स बनाने में काफी दिलचस्पी रही है। इस नए उभरे कलाकार से लोगो को काफी उम्मीदें हैं और उम्मीद हैं की जल्द ही वे अंबिकापुर के साथ ही देश का नाम भी रोशन करेंगे।

https://youtube.com/@rishabhsharmaofficial3691
बीईओ समेत बीआरसी और लेखापाल को गबन मामले में राज्य सरकार ने किया निलंबित…
25 संकुलों की राशि में 8 लाख 40 हजार गबन का मामला
हिंद स्वराष्ट्र बगीचा : बीआरसी के भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार ने बगीचा के बीईओ रेशम लाल कौशले, बीआरसी कृष्ण कुमार राठौर और बीआरसी कार्यालय के लेखापाल शैलेष अंबष्ट को सस्पेंड कर दिया है। तीनों के खिलाफ 8 लाख 40 रुपए शासकीय राशि के गबन का आरोप जांच में सिद्ध हुआ है। बीईओ के खिलाफ हुई जांच में पाया गया कि बीईओ ने स्व सहायता समूहों को मार्च 2021 से अप्रैल 2021 के बुकिंग कास्ट का भुगतान देर से किया और पुराने सभी समूहों को भंग कर 170 नए समूहों को काम दिया। लेखापाल शैलेष अंबष्ट ने 13 हजार रुपए की रिश्वत ली, यह जांच में सिद्ध हुआ। सबसे बड़ी गड़बड़ी 21 संकुलों को आई अनुदान राशि में हुई। 21 संकुलों के लिए 40-40 हजार रुपए अनुदान राशि शासन से जारी की गई थी। जिसमें स्कूलों के लिए आवश्यक सामग्री खरीदा जाना था। पर सभी संकुलों की कुल राशि 8 लाख 40 हजार रुपए को बिना किसी सामग्री खरीदी के एक फर्म के नाम पर बिल पेश कर निकाल लिया गया और तीनों ने मिलकर इस राशि का गबन किया। बीईओ को इस गड़बड़ी में आंशिक सहयोगी पाया गया है। ऐसे में कार्रवाई की गई।
तकनीकी सहायक (संविदा) के दो कर्मचारियों की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने की सेवा समाप्त..
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ तकनीकी सहायक (संविदा) बृजेश तिवारी एवं निकिता जायसवाल के द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किये जाने, तथा बगैर पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने एवं कार्यालय के उच्च अधिकारियों के आदेश/निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उक्त दोनों कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति सेवाएं समाप्त कर दिया है।
गिरदावरी व न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज गौतम सिंह ने तहसील रामचन्द्रपुर के पटवारी हल्का क्रमांक 08 तथा 09 में पदस्थ पटवारी अनिल भगत को बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने व गिरदावरी कार्य सहित न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में अनिल भगत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा भगत का मुख्यालय तहसील रामानुजगंज निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के ट्रैक पर उतरने को तैयार `वंदेभारत एक्सप्रेस`…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को वंदेभारत ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी. ट्रेन 11 दिसंबर से पटरी पर दौड़ने की संभावना है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है. बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन की तैयारी भी शुरू हो गई है. रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद जोन और मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है.
सबसे तेज चलने वाली ट्रेन
बताया जा रहा है कि यह वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है. यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है. फिलहाल इसे रेलवे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है. यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं. इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं.
जीएम ने किया निरीक्षण
बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम आलोक कुमार ने आज वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया और सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली और निरीक्षण किया और बताया कि रेलवे बोर्ड से बिलासपुर दुर्ग,और नागपुर के बीच 130 किलोमीटर की रफ्तार को स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद अब 130 किलोमीटर की रफ़्तार से चलने वाली ट्रेनो का परिचालन अब यहां से किया जाएगा.
जानिए क्या होगी टाइमिंग
बता दें कि नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन दोपहर 2.05 बजे नागपुर से रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इसके रखरखाव के लिए रेल अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए अलग से यार्ड बनाया गया है.
जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड रचा, हिमाचल में हार के बाद भी विकास का 100% वादा – पीएम मोदी
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : गुजरात में भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। इस जीत के बाद जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने दिल्ली के BJP हेड ऑफिस में PM नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है।
मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें:
गुजरात का प्यार अभूतपूर्व
मोदी ने कहा कि चुनावों के दौरान मैंने गुजरात की जनता से कहा था, इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े इसके लिए मैं जी जान से कोशिश करूंगा। जनता ने गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर नया इतिहास रच दिया है। ढाई दशक से लगातार सरकार में रहने के बावजूद ऐसा प्यार अभूतपूर्व है। लोगों ने जाति-वर्ग आदि विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया।
युवाओं ने हमारे काम पर भरोसा किया
पीएम ने कहा कि इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने भाजपा को वोट देकर संदेश दिया है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा परखा और उस पर भरोसा किया।
युवा विकास वाली योजनाएं चाहते हैं
मोदी बोले- युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं। युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद। युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है। जब महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे, तब जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। महामारी के बाद यूपी समेत तमाम राज्यों में चुनाव हुए तब भी जनता ने भाजपा को चुना। आज जब भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, तब जनता का भरोसा भाजपा पर है।
विकसित गुजरात से विकसित भारत का निर्माण
उन्होनें कहा कि मैं बढ़े बढ़े एक्सपर्ट को याद दिलाना चाहता हूं कि विकसित गुजरात से विकसित भारत का निर्माण। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध कर दिया है कि देश के सामने जब केाई चुनौती होती है तो जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। देश पर कोई संकट आता है तो जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। देश बढ़े लक्ष्य तय करता है तब जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।
पांच-पांच पीढ़ियों की तपस्या से यहां तक पहुंचे मोदी ने बताया कि हम जहां पहुंचे हैं, ऐसे ही नहीं पहुंचे। पांच-पांच पीढ़ियां जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे। तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया है। व्यक्तिगत सुख, आकांक्षाएं, खुशी को तिलांजलि देकर भाजपा का कार्यकर्ता समाज और देश को सशक्त करने में जुटा रहता है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके अपनी रणनीति बनाती है, और सफल होती है।
उतार चढ़ाव हमारे राजनीतिक जीवन में आए हैं, लेकिन हमने आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहकर दिखाया है।
मीठा खाकर बढ़ गया है, शुगर लेवल, अपनाएं ये घरेलू उपाय….
हिंद स्वराष्ट्र : डायबिटीज होने पर आपको लाइफटाइम अलर्ट रहने की जरूरत होती है. मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आपको खान-पान और लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. ज्यादा लंबे टाइम तक भूखे नहीं रहना होता और खाने में बिना स्टार्ज वाले फूड शामिल करने होते हैं. इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है, लेकिन त्योहार के समय कितना भी कंट्रोल करो थोड़ा बहुत मीठा और पकवान खा ही लेते हैं. जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. आपकी जरा सी लापरवाही कई बार बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मरीज दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं. आप इन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर मधुमेह को कंट्रोल कर सकते हैं।
1- जामुन के बीज- डायबिटीज के आयुर्वेदिक इलाज में जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें. इसका चूर्ण बना लें. अब इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें. इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.
2- अंजीर के पत्ते- अंजीर के पत्तों को खाली पेट चबाने या पानी में उबाल कर पीने से मधुमेह कंट्रोल रहता है. अंजीर के पत्तों में मधुमेह विरोधी गुण होते हैं, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम करने में मदद मिलती है।
3- मेथी- मधुमेह के रोगियों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. इसके लिए आपको एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखना है. सुबह खाली पेट बीज समेत पानी को पी लें. आपको इसके आधे घंटे तक कोई दूसरी चीज नहीं खानी है.
4- लहसुन- लहसुन को आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है. सभी के घरों में खाने में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने और मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके लिए रातभर लहसुन की 2-3 कलियों को पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें।
5- दालचीनी- खड़े मसालों में दालचीनी सभी के घर में इस्तेमाल होती है. दालचीनी से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. इसमें मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं. दालचीने के उपयोग से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है. इसके लिए आप रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करें.
क्या फिट और हेल्दी है आपका शरीर, इन 7 लक्षणों से पता लगाएं..
हिंद स्वराष्ट्र : हमारा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण चीज है जिसका हमें ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी डाइट को फॉलो करने से लेकर सही एक्सरसाइज करने तक, हमारे शरीर को अच्छा महसूस करने के लिए कर्तव्यनिष्ठा से देखभाल की आवश्यकता होती है। तनाव से निपटने और लंबा और एक्टिव जीवन जीने के लिए अच्छा स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है।यह हमारा शरीर है जो कुछ गलत होने पर हमें नियमित रूप से संकेत भेजता है। जैसे दिन के अंत तक लगातार थकान की स्थिति या परेशान पेट या पीठ दर्द, आपका शरीर आपको अपने साथ चल रहे सभी सही और गलत के बारे में संकेत देता है।हम अक्सर अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं, लेकिन आप कैसे मापते हैं कि आपका अच्छा स्वास्थ्य कितना अच्छा है? हमने कुछ संकेतों को संक्षेप में लिखने का फैसला किया है, जिन पर आप ध्यान दे सकते हैं, ताकि आप जान सकें कि आप अच्छे स्वास्थ्य में हैं या नहीं!
अच्छे स्वास्थ्य के कुछ लक्षणों के बारे में बताते हुए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक पोस्ट शेयर की। रुजुता ने कैप्शन में लिखा, ‘अच्छे स्वास्थ्य के कुछ लक्षण, सभी शेप और साइज में आना और वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं। लेकिन हेल्दी रहने के लिए आपको वजन कम करने की जरूरत नहीं है। क्या आप सहमत नहीं हैं? टिप्पणी कीजिए जिसे आप अच्छे स्वास्थ्य का लक्षण मानते हैं?’
1. अच्छी नींद लेना
अच्छी नींद सेहत के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि डाइट और एक्सरसाइज। अगर आप लगभग 7-8 घंटे नियमित रूप से अच्छी नींद ले रहे हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है। अच्छी नींद आपके मस्तिष्क के प्रदर्शन, मूड और स्वास्थ्य में सुधार करती है। हालांकि, नियमित रूप से पर्याप्त गुणवत्ता वाली नींद नहीं लेने से कई तरह की बीमारियों और विकारों का खतरा बढ़ जाता है।
2. आसानी से क्षमा करना
अनसुलझे संघर्ष के आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं जिनसे आप अनजान हो सकते हैं। हालांकि, जब आप लोगों को क्षमा करने में सक्षम होते हैं, तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। क्षमा एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसमें आप अप्रिय भावनाओं को छोड़ने का सचेत निर्णय लेते हैं, भले ही वह व्यक्ति इसके योग्य हो या नहीं।यह आपके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ अधिक क्षमाशील रवैया विकसित करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप लोगों को आसानी से माफ करने में सक्षम हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह एक अच्छा संकेत है।
3. स्वादिष्ट भोजन
आनंद और संतोष के साथ भोजन करना उत्कृष्ट स्वास्थ्य बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी तरह, नकारात्मक खाने की भावनाएं जैसे अपराधबोध, चिंता, शर्म और निर्णय हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए वास्तविक परिणाम हैं, जो अच्छे नहीं हैं।
4. नियमित रूप से एक्सरसाइज करना
फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज आपके स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के होने के जोखिम को कम कर सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसारइज करना अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है।
5. पेट को कुशलता से साफ करना
जब आपके पेट का स्वास्थ्य अच्छा होता है, तो आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। अगर आपको खुद को राहत देने के लिए बार-बार बाथरूम नहीं जाना पड़ता है। यह सिर्फ यह दर्शाता है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा है।
नियमित मल त्याग स्वास्थ्य का उत्कृष्ट भविष्यवक्ता है और यदि आप हर दिन अपना पेट उस दर से खाली कर रहे हैं जो आपके लिए सामान्य है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम और आपका बाकी शरीर अच्छी तरह से काम कर रहा है।
6. जोर से हंसना
खुशी महसूस करने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, जो स्वस्थ शरीर और दिमाग का सबसे बड़ा संकेत है। यदि आप अपने आप को हर मिनट जोर से हंसते और प्यार करते हुए पाते हैं, तो यह एक अच्छा संकेतक है।
7. लगातार सीखना
लगातार सीखना भी अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। सीखना जारी रखना आपके कौशल के विस्तार और विकसित करने में मदद करता है। साथ ही ज्ञान और दक्षता प्राप्त करने में आपको स्व-प्रेरित करता है।
एक नही कई तरीकों से शरीर के लिए फायदेमंद हैं काला चना… जानें कैसे पहुंचाता हैं शरीर को फायदा…
हिंद स्वराष्ट्र: पोषक तत्वों से भरपूर काले चने सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो सुबह खाली पेट भीगे काले चने खाते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। काले चने को कई लोग देसी चने के नाम से भी जानते हैं। लोग अक्सर सुबह के नाश्ते के तौर पर काले चने का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से आपकी सेहत को गजब के फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। तो चलिए जानते हैं हर सुबह खाली पेट देसी चने खाने के फायदों के बारे में-
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
भीगे हुए काले चने में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। काले चने के सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं और इससे पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है। रोजान इसका सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
वजन घटाने में मददगार
फाइबर से भरपूर काले चने में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। दरअसल, इसके सेवन से लंबे समय तक आपका पेट भरा लगता है, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।
हृदय के लिए लाभकारी काले चने
भीगे हुए काले चने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भारी मात्रा पाई जाती है। इसमें मौजूद ये दोनों तत्व आपकी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं और शरीर में खून के थक्कों को बनने से भी रोकते हैं, जिससे यह आपके हृदय के लिए फायदेमंद साबित होता है।
खून का बढ़ता है काले चने
भीगे हुए काले चने में प्रोटीन की भी भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इसका सेवन अच्छा रहेगा। साथ ही एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए काले चने काफी गुणकारी है। दरअसल, इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। ऐसे में काले चने शरीर में आयरन की पूर्ति करते हुए हीमोग्लोबिन को सुधारने में मदद करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
देसी चना यानी काला चना विटामिन और मिनरल से भी भरपूर होता है। पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने की वजह से यह आपके बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। रोजाना इसके सेवन से बालों के फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और इनका झड़ना भी कम हो जाता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से काले चने का सेवन असमय बालों को सफेद होने से भी रोकता है।
भाजपा ने की स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग….जमकर लगे नारे किया विरोध प्रदर्शन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे 4 नवजात बच्चों की मौत से आक्रोशित भाजपाइयों ने अस्पताल चौक पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एवं कुप्रबंधन के विरोध मे जमकर नारे लगाए एवं विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही से 4 नवजात बच्चों की मौत पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई है और यह कहा गया है कि नवजात बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी एवं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई है, इसलिए सीएमएचओ, डीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए तथा राज्य के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के जिम्मेदार राज्य के स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को बर्खास्त कर घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाए। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का खामियाजा अब नवजात शिशु भी भुगत रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग को संभालने में असफल स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री इस बात की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।
विरोध प्रदर्शन भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर अनिल सिंह , ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, मंजूषा भगत, मधु चौदाहा, शुभांगी बिहाडे, रूपेश दुबे, रमेश जायसवाल, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, वीरेंद्र बघेल, दीपक सिंह तोमर, कृष्ण शर्मा बल्लू, संजय सोनी, राजेंद्र जायसवाल, हरमिंदर सिंह, कैलाश मिश्रा, मनोज सोनी, दिनेश शुक्ला, ज्योति चौरसिया प्रियंका चौबे, संजू वर्मा, वेदांत तिवारी शरद सिन्हा, शोलु सिह, बीर सोनी, शुभम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
ऐसे स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य व्यवस्थाओ का क्या फायदा जब बिजली गुल होने से 4 नवजात बच्चों को गवानी पड़े अपनी जान!!!!
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के शहर में बिजली 4 घंटे गुल हो जाने से वेंटिलेटर में रखे गए 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप हैं कि बच्चों की स्थिति बिजली गुल होने से पहले ठीक थी लेकिन 4 घंटे बिजली नहीं आई जिससे वेंटिलेटर ने कार्य करना बंद कर दिया और मासूम नवजातों की मौत हो गई। जबकि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना हैं कि बच्चों की डिलीवरी समय से पहले हुई थी जिसके चलते बच्चे कमजोर थे और उनको दिल से संबंधित बीमारियां थी जिसके चलते उनकी मौत हुई हैं।
एक साथ 4 बच्चों की मौत से फैली सनसनी
एक साथ चार बच्चों की मौत हो जाने से जहां चारों और खलबली मच गई है वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी कलेक्टर सहित सभी उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। सवाल यह उठता है कि अगर बच्चों की मौत अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से नहीं हुई है तो चारों बच्चों की मौत एक ही साथ एक ही समय में और बिजली गुल होने के बाद ही कैसे हुई???
5 दिसंबर को मेगा प्लेसमेंट का आयोजन..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में अपेरल, बैंकिंग, फायनेनशियल, आईटी, हेल्थ केयर, टुरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी, लॉजिस्टिक, मेनुफेक्चिरिंग, रिटेल एव सिक्युरिटी सेक्टर में लगभग 46 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। उपराक्त पदों के लिए इच्छुक आवेदक 5 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक को आवेदन करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कौशल विकास प्राधिकरण में उपस्थित होकर अथवा वाट्सएप्प नंबर 9926171930 पर यह गुगल फॉर्म लिंक http://forms.gle/qw8z6hkboDAbRYWs7 एवं रोजगार सेवा के विभागीय वेबसाइट www.cgemployment.gov.in पर जानकारी प्रेषित्र कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
हायर सेकेण्डरी स्कूल केवरा में सरस्वती योजना के तहत 43 छात्राओं साईकल वितरण किया गया…
हिंद स्वराष्ट्र युसूफ मोमिन प्रतापपुर – राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा के मार्ग को सुगम बनाने के लिये बेहतर प्रयास किये जा रहें हैं प्रदेश की बेटियों को घर से विद्यालय आने जाने में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े तथा शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहे इन्ही तमाम विषयों को मद्देनज़र रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सरस्वती साइकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकल वितरण किया जाता हैं सरस्वती योजना से साइकिल मिलने के बाद न केवल छात्राओं के समय की बचत हुई है बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति ललक भी बढ़ी है । कुछ समय पहले गरीबी और शैक्षिक संस्थानों की दूरी अधिक होने की वजह से लड़कियों को स्कूल छोड़ना पड़ता था । लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर कम करने राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना शुरू की योजना के तहत छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान करके उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया | इस योजना के शुरु होने के बाद से प्रदेश में बालिका शिक्षा का आंकड़ा बढ़ा है । योजना के शुभारंभ के दौरान सिर्फ अजजा वर्ग व बीपीएल श्रेणी की छात्राओं को ही साइकिल प्रदान की जाती थी । लेकिन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पिछले कुछ वर्षों से सभी वर्गों की बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है इसी तारतम्य में प्रतापपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत केवरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 43 छात्राओं को साईकिल प्रदान किया गया जिसमे विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण समिती सद्स्य जिला सूरजपुर एवम ज़िला संयुक्त सचिव डॉ अब्दुल मजीद सरपंच देवीशंकर, उपसरपंच रामकुमार राजवाड़े स्कूल स्टाप के साथ साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। इसके साथ रूट भी तय हो गया। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिल गई है। हरी झंडी मिलने के साथ ही जोन व मंडल के रेल अफसरों के निरीक्षण का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार को परिचालन, मैकेनिकल, विद्युत, कमर्शियल विभाग के अधिकारी कोचिंग डिपो का जायजा लेते रहे। अभी कोचिंग डिपो की मरम्मत होगी। बाद में इसके लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की हुई थी घोषणा
केंद्रीय बजट में अगले तीन साल में नई पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई थी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन की सौगात जोन को मिलने के अब तक केवल संकेत मिल रहे थे। अब रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों की टीम के बीच इसे लेकर चर्चा भी होती रही।
कोचिंग डिपो में होगा मरम्मत का कार्य
बोर्ड ने पहले ही कहा है कि बिलासपुर में इस ट्रेन की दो रैक की मरम्मत करने के लिए उचित स्थान चिंहित की जाएगी। हालांकि इसमें कुछ समय लगेगा। उससे पहले कोचिंग डिपो में ही मरम्मत का कार्य होगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारी यह व्यवस्था करने में जुटे रहे है की परीक्षण के लिए वंदे भारत ट्रेन डिपो के अंदर कैसे पहुंचेगी। बिना लोकोमोटिव इंजन के ट्रैक पर दौड़ने वाली इस ट्रेन की मरम्मत के लिए अलग सेटअप तैयार होगा।
परिचालय से रेल सेवा होगी बेहतर
इसके तैयार होने से पहले कोचिंग डिपो में ही मरम्मत की व्यवस्था की जाएगी। पिछले दिनों अधिकारियों की एक टीम ने कोचिंग डिपो के सामने के हिस्से का जायजा लिया। इसके बाद पीछे की जगह का निरीक्षण किया। संभवत नया डिपो यही बनेगा। इसके लिए तैयारी भी चल रही है। मालूम हो की यह ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसके परिचालन से रेल सेवा बेहतर होगी।
छत्तीसगढ़ में अब 76 फीसदी आरक्षण, विधानसभा में सर्वसम्मति से बिल पास….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया। इसके तहत छत्तीसगढ़ में अब अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस को 4 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जिसके बाद अब राज्य में कुल 76 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति समुदायों के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाने वाले दो संशोधन विधेयक पारित किए। दोनों विधेयक- छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण) संशोधन अधिनियम और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से संबंधित एक संशोधन विधेयक शुक्रवार को विशेष सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी दलों से छत्तीसगढ़ में आरक्षण के नए प्रावधानों को नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा उत्सव मनाएं: विधेयक पारित होने के बाद सिलसिलेवार ट्वीट में सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के लिए सर्वसम्मति से पारित विधेयक को केंद्र सरकार के पास भेजने का संकल्प भी विधानसभा में पारित हो गया है।”
अपने दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, “इस संकल्प में केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह इस आरक्षण प्रावधान को नौंवी अनुसूची में शामिल करे। मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी इस संकल्प में साथ देती तो राज्य की जनता को और अच्छा लगता।” उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘बधाई! मनाइए उत्सव। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32%, अनुसूचित जाति के लिए 13%, पिछड़ा वर्ग के लिए 27% और ग़रीबों के लिए 4% आरक्षण विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है।”
छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित: सीएम बघेल ने कहा, “मैंने सभी दलों के नेताओं से अनुरोध किया है कि वे विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के पास चलें और आरक्षण प्रावधानों को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध करें। हमें राज्य की जनता के हितों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखने की ज़रूरत है।” उन्होंने बताया, “छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक, 2022 को भी विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है। इस विधेयक को भी आज रात वरिष्ठ मंत्रिगण महामहिम राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए लेकर जाएंगे।”
एक और ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “अब आरक्षण छत्तीसगढ़ में बाक़ायदा एक क़ानून बन जाएगा। इस विधेयक पर तत्काल हस्ताक्षर करने का अनुरोध लेकर वरिष्ठ मंत्रिगण सदन की बैठक ख़त्म होते ही महामहिम राज्यपाल के पास जाएंगे। उम्मीद है कि यह औपचारिकता भी आज रात तक पूरी हो जाएगी।”
यूएस ने पाकिस्तान-चीन को धार्मिक स्वतंत्रता के लिए बताया खतरा…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : अमेरिका ने धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने वाले 10 देशों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें पाकिस्तान, चीन और रूस भी शामिल है। इन देशों को कंट्रीस ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न की लिस्ट में डाला गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, चीन, क्यूबा, इरिट्रिया, ईरान, निकारागुआ, नॉर्थ कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में धार्मिक आजादी नहीं मिलने की समस्या चिंता की बात है। ये देश धर्म के आधार पर भेदभाव और जुल्म रोक नहीं पा रहे हैं।
धर्म से जुड़ी हिंसा खत्म करेगा अमेरिका
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा- अमेरिका दुनिया भर में धर्म के आधार पर होने वाले जुल्म को खत्म करने के लिए काम जारी रखेगा। अमेरिका कट्टर विचारों के चलते होने वाले जुल्म को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा।
कट्टर संगठनों पर भी अमेरिका की नजर
ब्लिंकन ने कहा- दुनिया में कहीं भी किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के मुताबिक जीने का हक दिलाने में मददगार होगा। अमेरिका की नजर कुछ इस्लामिक कट्टर संगठन हैं। ऐसे 10 संगठनों को ऐसी लिस्ट में डाला है जिनसे चिंतित होने की जरूरत है। इसमें अल-शबाब, बोको हराम, हयात तहरीर अल-शाम, हौथी, ISIS-ग्रेटर सहारा, ISIS-वेस्ट अफ्रीका, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमिन, तालिबान और वैगनर ग्रूप का नाम शामिल है।
स्पेशल वॉच लिस्ट में अल्जीरिया और वियतनाम
ब्लिंकन ने कहा- अल्जीरिया, सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक, कोमोरोस और वियतनाम को स्पेशल वॉच लिस्ट में रखा गया है। इन्हें इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट 1998 के तहत इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इन देशों ने धार्मिक भेदभाव रोकने के लिए अच्छा काम किया है, इसलिए इनका स्पेशल वॉच लिस्ट में लिया गया है।
रुक नही रहा हाथियों के मौत का सिलसिला फिर एक हाथी ने गंवाई अपनी जान…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : हाथियों के मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। आज फिर एक हाथी की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। जशपुर जिले में बुधवार रात करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडांड के बढ़नीझरिया सिकीपानी की है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडांड के बढ़नीझरिया सिकीपानी में कल रात 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आपको बता दें कि क्षेत्र में 40 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है।
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाया अपना 10वा स्थापना दिवस…
हिंद स्वराष्ट्र अजबनगर : छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का आज 10वा स्थापना दिवस सूरजपुर इकाई द्वारा भ्वयतापूर्वक अजबनगर दुर्गाबाड़ी प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सूरजपुर के जिलाध्यक्ष रघु देवनाथ एवं उपाध्यक्ष तारक सरदार , सचिव एडवोकेट तपन साहा, सचिव शुभेंदु चटर्जी, शंकर राय एवं पूरी टीम को मनोनयन पत्र वितरण किया गया सूरजपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष मन्मथ विश्वास एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्यामल समदार को संभाग अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी के हाथों मनोनयन पत्र दिया गया। इन सभी का कार्यकाल 3 साल का रहेगा।
इस अवसर पर युवा व्यवसाई मन्मथ बाछार के पुत्र अविनाश बाछार का आकस्मिक निधन पर बंगाली समाज के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान की करने कामना किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि द्वारा अपनी बात रख समाज के विकृतियों को मिटाकर नई धारा एवं दिशा में जोड़ा जाए शासन के योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिले इस पर काम करने का निर्णय लिया गया एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए एवं संगठन के माध्यम से समाज के हितों की मांग को शासन एवं प्रशासन को रखने का संकल्प लिया गया एवं पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के उत्पीड़न घरेलू हिंसा को कैसे रोका जाए इन पर इस पर भी मंथन किया गया।