Home Blog Page 128

कार में मिली एसईसीएल की अधजली लाश की गुत्थी सुलझी….

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जली हुई कार में घरघोड़ा के एसईसीएल कर्मी की लाश मिली थी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। फसल के मुनाफे के बंटवारे को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। इस सबंध में एडिशनल एसपी ने बताया कि कापू और मैनपाट के बीच घाट पर स्विफ्ट कार जली मिली थी जिसमे एक लाश भी थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो शव घरघोडा थाना क्षेत्र के बरौद निवासी सालिकराम कुजूर के रूप में शिनाख्त हुई। मृतक बरौद में एसईसीएल में नौकरी करता था। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने परिजन व आसपास के लोगो से पूछताछ की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि सालिकराम ने विजयनगर में जमीन लिया था जहां बोट साय चौहान व राजू सक्सेना स्व खेती का काम करवाता था। इनके बीच धान के पैसे को लेकर असंतोष था। वही इस बात को लेकर बोट साय व राजू सक्सेना से उसका विवाद हुआ था। इस पर उन्होंने सालिकराम की हत्या करने की योजना बनाई और सालिकराम को मैनपाट की ओर धान दिलवाने की बात कह कर ले गये थे। रास्ते मे तब्बल व अन्य हथियार से उस पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को कार की डिक्की में डाले और बोट साय पास के एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर आया। उन दोनों ने एक अन्य नाबालिग युवक के साथ मिलकर कार को आग लगाकर खाई में धकेलने का प्रयास किया परन्तु पेट्रोल की वजह से आग धधक गयी थी जिससे वही छोड़ कर वे फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग युवक सहित राजू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। वही बोट साय फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े को मातृ शोक…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े की माता स्व.श्रीमती बाल कुंवर राजवाड़े का शुक्रवार को सुबह 9 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 84 वर्ष की हो चुकी थी, तथा लम्बे समय से अस्वस्थ थी, उनका अंतिम संस्कार ग्राम बतरा के स्थानीय मुक्ति धाम में किया गया तथा मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने दिया, दाह संस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गण व आम लोग शामिल हुए साथ ही प्रशासन से भी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अमला शोक सवेदना व्यक्त करने शामिल हुए….स्व श्रीमती बाल कुँवर राजवाड़े अपने पीछे भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े सहित दो पुत्र एक पुत्री सहित नाती, परनाती सहित लम्बा चौड़ा भरा पूरा परिवार छोड़कर पंच तत्व में विलीन हो गयी, वही मातृ शोक के कारण भटगांव विधायक ने आगामी अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए है।

युवक के कत्ल की गुत्थी सुलझी….भाई–बहन और पिता निकले हत्यारे….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवरा में एक युवक के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता, भाई व बहन को गिरफ्तार किया है। दरअसल मृतक आए दिन घरवालों से मारपीट-विवाद करता था। इसी से तंग आकर भाई-बहन ने उसकी पहले तो बेदम पिटाई की और हाथ-पैर पकडक़र बेड पर सुला दिया, फिर पिता ने तकिए से मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं।

आपको बता दें कि आरोपी पिता द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि रात को मृतक शराब के नशे में लड़ाई कर रहा था जिसके डर से परिजन घर छोड़ कर भाग गए थे और सबेरे बेटे को उठाने के दौरान उन्हें पता चला की उसकी मौत हो चुकी हैं।

घर में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान….पुलिस कर रही मामले की जांच…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर केवरा गांव में एक युवक का शव घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वही पुलिस प्रथम दृष्टिया हत्या की आशंका जता रही है. दरअसल यह पूरा मामला प्रतापपुर पुलिस थाना के केवरा गांव का है। जहां नंदलाल चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की उनका पुत्र मृतक संतोष चौधरी रात में शराब की नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसके बाद लड़ाई झगड़ा के डर से माता-पिता घर से बाहर चले गए थे और देर रात घर वापस आ कर सो गए। उनका पुत्र मृतक संतोष चौधरी कब घर आ कर सो गया उनको पता नही चला। सुबह जब संतोष चौधरी को उठाने उसकी मां गई तो संतोष चौधरी को मृत पड़ा पाया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उस घर में शख्स का शव पड़ा हुआ था और शव में चोट के कई निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही हैं।

महाराष्ट्र में बंधक बनाए गए 19 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त…घर वापस लौटकर सबके खिले चेहरे….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में बंधक बनाकर रखे गए जिले के 19 श्रमिकों को जिला प्रशासन की टीम द्वारा मुक्त कराया गया तथा गुरुवार को अम्बिकापुर लाया गया। सकुशल वापसी पर श्रमिकों चेहरे पर खुशी झलकने लगी और उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर कुंदन कुमार को श्रमिकों के परिजनों के माध्यम से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 19 श्रमिकों को बंधक बनाकर रखा गया है जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते श्रमिकों की रेस्क्यू के लिए नायब तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजा। महाराष्ट्र में ये श्रमिक विभिन्न संस्थानों में श्रमिक का कार्य कर रहे थे। अम्बिकापुर की टीम 26 दिसंबर को रवाना होकर 27 दिसंबर को बीड़ महाराष्ट्र पहुंची। टीम ने महाराष्ट्र के बीड़ जिले के जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर दबिश दी। इसके पश्चात श्रमिकों को बंधनमुक्त कराया गया। उपरोक्त सभी श्रमिकों को अवमुक्त कराकर 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सकुशल अम्बिकापुर लाया गया। रेस्क्यू टीम में श्रम निरीक्षक केके प्रजापति, एएसआई बालमुकुंद, आरक्षक रामकुमार, सूरज राठिया सम्मिलित थे।

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट… कार जलकर राख पंत को आई गंभीर चोटे…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उन्हें काफी चोटें आई हैं। हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ। जिसमे पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई हैं जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे और वह खुद गाड़ी चला रहे थे। इस एक्सीडेंट में उनकी मर्सिडीज कार पूरी तरह जल गई। ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ऋषभ की हालत खतरे से बाहर है। कुछ चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनकी पीठ पर गहरे जख्म आ गए हैं। वहीं उनके पैर में भी गंभीर चोट आई हैं।

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन…पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी. पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी.

धर्मान्तरण के खेल पर चिंतामणि चिंतित क्यों नही- राम लखन सिंह पैकरा….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : धर्मान्तरण रोकने की दिशा में कोई पहल नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा ने सामरी विधायक चिंतामणि महाराज को खुला पत्र लिखा है।
खुले पत्र में राम लखन ने कहा है कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश और हमारा सरगुजा संभाग के सामाजिक-धार्मिक, शासकीय-गैर शासकीय सभी लोगों को पता है कि परम पूज्य संत गहिरा गुरु महाराज सनातन संत समाज की स्थापना कर सभी के हृदय में बसे हुए हैं। सरगुजा के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में धर्मांतरण के कुचक्र को रोकने के दृष्टि से संत शिरोमणि गहिरा गुरु महाराज सरगुजा के कण-कण में विद्यमान है। सरगुजा की आदि-अनादि संस्कृति में सनातन संत समाज का स्थापना करके क्षेत्र के जनजाति समाज को निरंतर सुरक्षित रखा, सनातन सरगुजिहा संस्कृति को ईसाई मिशनरियों के षड्यंत्र से बचाने की दृष्टि से, विधायक चिंतामणि के पिता ने संस्कृत विद्यालय का स्थापना की।
खुले पत्र के माध्यम से आगे उन्होंने कहा कि जनजाति समाज की सनातन धर्म संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराओं को बचाने व बनाए रखने के दृष्टि से सनातन संत समाज की स्थापना करके संत गहिरा गुरु स्वमेव माटीपुत्र बन गए, सभी जनजाति समाज को सनातन समाज से जोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य गुरु महाराज ने किया किंतु दुर्भाग्य से अभी भी धर्मांतरण का चक्र उनके पुत्र के नाक के नीचे तेज गति से चल रहा है, आए दिन धर्मान्तरण का मामला सामने आ रहा है ।

विधायक चिंतामणि के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए राम लखन ने कहा कि जनजाति समाज के लोगों के द्वारा धर्मान्तरण विषय पर लगातार चिंता जताया जा रहा है किंतु संत गहिरा गुरु के उत्तराधिकारी का मौन रहना निश्चित रूप से गुरु महाराज के बनाए बताए हुए मार्ग से हट कर है, और निश्चित रूप से इस विषय को लेकर के इनके द्वारा कुछ नहीं कहना, कुछ नहीं करना और अनदेखा करना आदिवासी समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्य जनक विषय है ।
राम लखन ने विधायक चिंतामणि से आग्रह किया है कि समाज हित में धर्मांतरण के गंदे खेल को रोकने में अपना सार्थक योगदान देवें तथा इन गतिविधियों में संलग्न लोगों का बहिष्कार करें, ताकि धर्म को, संस्कृति को तथा रीति-रिवाज व परंपरा को बचाने वाले पिता संत श्री गहिरा गुरु के उत्तराधिकारी सुपुत्र कहलाए।

मैनपाट में जलती कार में मिला एसईसीएल कर्मचारी का शव…

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट : दर्शनीय स्थल मैनपाट के मेहता प्वाइंट से होकर कापू की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह लोगों ने जलती हुई एक कार देखी। कार लावारिस हालत में खड़ी थी जब वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार के पास जाकर देखा तो उन्हें कार के पीछे की सीट पर एक नरकंकाल दिखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मैनपाट थाना प्रभारी विजय प्रताप और रायगढ़ के कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा ने बताया कि जांच के बाद कार के इंजन और चेचिस नंबर से कार मालिक का पता चला। पुलिस ने कार मालिक के परिजनों से बात की तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जल चुके शव की पहचान हाथ के कड़े और पहनी हुई अंगूठी से बरौद रायगढ़ निवासी सालिक राम भगत (55) के रूप में की है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सालिक राम भगत बुधवार को पत्नी को लेकर सीतापुर के पास ग्राम सूर आया था। वहां से पत्नी को छोड़कर वह कापू के लिए निकला था। कापू में उसकी खेती की जमीन है। गुरूवार को धान बेचने के लिए उसे टोकन मिला था। कापू के बाद सालिक राम भगत किसके साथ और क्यों मैनपाट पहुंचा, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके।

बेजा कब्जा खाली कराने पहुंचे निगम कर्मियों के सामने महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग…

हिंद स्वराष्ट्र राजनांदगांव : राजनांदगांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने नगर निगम की टीम के सामने अग्नि स्नान कर लिया। निगम की टीम महिला का आवास खाली कराने गई थी क्योंकि महिला आवास में अनाधिकृत रूप से रह रही थी। आसपास के लोगो ने किसी तरह आग बुझा कर महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने लखोली में अटल आवास बनवाया जहां कई लोग बिना एलॉटमेंट के बेजा कब्जा कर रह रहे है जिसके बाद मकान को खाली करने के लिए सभी को नोटिस जारी किया गया था लेकिन लोग मकान खाली करने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके चलते निगम ने बेदखली नोटिस जारी किया था। मकान खाली नही होने पर आज लखोली अटल आवास में निगम का अमला मकान खाली करवाने पहुँचा था। यहाँ यास्मीन बेगम (49) भी अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ एक मकान में कब्जा कर रह रही थी। इस दौरान उसने घर खाली करवाने का विरोध किया पर निगम टीम ने महिला के घर को सील कर दिया। जिससे नाराज महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। महिला के आग लगाने से मौके पर हड़कंप मच गया और निगम के अधिकारी वहां से नदारद हो गए। आस पास के लोगो ने किसी तरह आग बुझाया और उसे मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव ले कर गए।

करंट की चपेट में आकर एक और हाथी की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर जिले में करंट की चपेट में आने से एक हाथी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हाथी की मौत बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुरडेग गांव में हुई हैं, बताया जा रहा हैं कि उक्त हाथी सिंचाई के लिए लगाए गए बिजली कनेक्शन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हाथी के मुंह पर चोंट के निशान भी मिले है।

धान खरीदी केंद्र में धान का उठाव न होने से खरीदी केंद्र रजौली में धान खरीदी में हो रही समस्या….

हिंद स्वराष्ट्र सोनहत : कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के धान खरीदी केंद्र रजौली में धान का उठाव न होने पर किसानों और खरीदी केंद्र संचालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इस खरीदी केंद्र में 16089 क्विंटल धान की खरीदी तो कर ली गई हैं लेकिन मिलरों द्वारा केवल 2730 क्विंटल धान का ही उठाव किया गया हैं। बाकी मिलरो द्वारा धान का उठाव न करने से खरीदी केंद्र की मुशीबते बढ़ रही हैं। इतनी अधिक मात्रा में धान खरीदी कर ली गई हैं और सभी किसान अपने धान को लेकर के खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं। जिससे धान के रख रखाव के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमानें पर ट्रांसफर, देखिए लिस्ट …

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में भारी मात्रा में तबादले किए गए हैं। एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। देखे लिस्ट :

मोटरसाइकिल को टक्कर मार पलटी आटो, दबने से युवती की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर के रामगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित हो गई। बेकाबू आटो ने पहले तो घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी फिर बीच सडक़ पर पलट गई। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से युवती की मौत हो गई। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें चार महिलाएं भी है। घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। इनमें एक महिला का एक पैर टूट गया है। आटो में सवार लोग सुआ नृत्य के दौरान मिले धान-चावल बेचने उदयपुर आ रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूटा निवासी आठ महिला व पुरुष आटो में सवार होकर रविवार की शाम को उदयपुर आ रहे थे।आटो में धान व चावल के बोरे भी भरे हुए थे।रामगढ़ मार्ग पर स्थित प्राथमिक पाठशाला के समीप चालक का आटो पर से नियंत्रण हट गया।तेज गति की आटो घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी उसके बाद चालक आटो को संभाल नहीं सका और आटो सड़क पर पलट गई।दुर्घटना होते ही सवारियों में कोहराम मच गया।आटो में सवार जुगनी नामक युवती आटो के नीचे दब गई।किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में चार महिलाएं व चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। संजीवनी 108 की टीम ने दस मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था। घायलों में ग्राम पूटा निवासी रामकेली, कुंती, कैलासो, पुसन बाई, सोहर साय व चालक कलिंदर शामिल हैं। घायलों में एक बच्चे का पैर भी टूट गया है सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

भूपेश बघेल बोले- क्या विधानसभा से बड़े हो गए विधिक सलाहकार, 3 जनवरी को निकालेंगे महारैली…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब आरक्षण का मामला आधिकारिक तौर पर राजभवन बनाम कांग्रेस का रूप लेता जा रहा है। अब राजभवन के खिलाफ खुलकर कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन के साथ आंदोलन करने की तैयारी में हैं। अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि सत्ताधारी पार्टी ने ऐसा आंदोलन किया हो मगर आरक्षण संशोधन विधेयक अटका होने की वजह से ऐसे हालात बन रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक से बाहर आकर खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया। उन्होंने राजभवन के अफसरों, विधिक सलाहकारों के प्रति साफ शब्दों में नाराजगी जाहिर की। तल्ख अंदाज में मीडिया से बात करते हुए CM ने पूछा कि राजभवन के विधिक सलाहकर विधानसभा से भी बड़े हो गए हैं क्या।
दरअसल आरक्षण संशोधन विधेयक 2 दिसंबर से राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए अटका हुआ है। कुछ दिन पहले राजभवन की ओर से 10 सवाल भी सरकार से पूछे गए। इसको लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा- ये वैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है। राहुल जी भी कहते हैं कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम हो रहा है। हमारे सभी अधिकारी इस बात के विरोध में थे कि फिर से जवाब देना है। ऐसी कोई संवैधानिक व्यवस्था ही नहीं है।
CM ने आगे कहा- फिर भी मैंने राज्यपाल की जिद को ध्यान में रखकर प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता को आरक्षण का लाभ मिले ये सोचकर जवाब भेजे। राज्यपाल का इगो भी सैटिसफाई हो जाएगा। मगर अब राज्यपाल की ओर से कहा गया है कि परीक्षण करेंगे, कौन करेगा परीक्षण जो विधानसभा से बड़ा हो गया। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट है परिक्षण के लिए, ये काम विधिक सलाहकार करेंगे ये तो दुर्भाग्य जनक है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सभी नेताओं ने फैसला किया है कि 3 जनवरी को बड़ी रैली निकाली जाएगी।
भाजपा ने हमेशा नफरत पैदा करने का काम किया है
कांग्रेस की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी हमेशा नफरत फैलाने का काम करती है। प्रदेश की राज्यपाल भी भाजपा के जाल में फंसी है। ये पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस का विरोध राज्यपाल के खिलाफ होगा, लखमा ने कहा कि नहीं ये प्रदर्शन भाजपा और RSS की विचारधारा के खिलाफ होगा। आरक्षण की जो परिस्थिति प्रदेश में बनी है उसकी जिम्मेदार भाजपा ही है। इसलिए 3 तारीख को बड़ा आंदोलन होगा। हम दिल्ली जाकर भी आंदोलन करेंगे।

ये है नए विधेयक में
छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक और शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक पारित हुआ है। इन दोनों विधेयकों में आदिवासी वर्ग-ST को 32%, अनुसूचित जाति-SC को 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC को 27% आरक्षण का अनुपात तय हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीबों को 4% आरक्षण देने का भी प्रस्ताव है। इसको मिलाकर छत्तीसगढ़ में 76% आरक्षण हो जाएगा। इस विधेयक पर अब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने से प्रदेश में सियासी तनाव बढ़ गया है।

ये भर्तियां अटकी हुई हैं
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम रोक दिया है। वहीं राज्य वन सेवा के साक्षात्कार टाल दिये गये हैं। स्कूल में 12 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी खटाई में है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा के 171 पदों पर इस साल परीक्षा ली थी। मुख्य परीक्षा में सफल 509 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। यह साक्षात्कार 20 से 30 सितम्बर के बीच चला। वहीं 8 से 21 अक्टूबर तक प्रस्तावित राज्य वन सेवा परीक्षा के साक्षात्कार को टाल दिया गया है। इस परीक्षा से 211 पदों पर भर्ती होनी थी।

राज्यपाल की झिझक
राज्यपाल अनुसूईया उइके अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC वर्ग को दिये गये 27% आरक्षण की वजह से आरक्षण विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से हिचक रही हैं। राज्यपाल ने पहले मीडिया से बातचीत में कहा, मैंने केवल आदिवासी वर्ग का आरक्षण बढ़ाने के लिए सरकार को विशेष सत्र बुलाने का सुझाव दिया था। उन्होंने सबका बढ़ा दिया। अब जब कोर्ट ने 58% आरक्षण को अवैधानिक कह दिया है तो 76% आरक्षण का बचाव कैसे करेगी सरकार।
आरक्षण विधेयक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, हाईकोर्ट ने 2012 के विधेयक में 58% आरक्षण के प्रावधान को अवैधानिक कर दिया था। इससे प्रदेश में असंतोष का वातावरण था। आदिवासियों का आरक्षण 32% से घटकर 20% पर आ गया। सर्व आदिवासी समाज ने पूरे प्रदेश में जन आंदोलन शुरू कर दिया। सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने आवेदन दिया। तब मैंने सीएम साहब को एक पत्र लिखा था। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी जानकारी ले रही थी। मैंने केवल जनजातीय समाज के लिए ही सत्र बुलाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सतनामी समाज के लिए किए गए अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा ने एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुलिस कोतवाली पहुंचे और मुख्यमंत्री पर एफआईआर करने की मांग करने लगे, कोतवाली में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा टालमटोल करते हुए बहुत देर बाद मुख्यमंत्री के खिलाफ आवेदन को लिया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल ने बताया कि दिनांक 18 दिसम्बर 2022 को गुरू घासीदास जी की जयंती पर गिरौधपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनामी समाज के लिए अभद्र और निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग कर पूरे समाज को अपमानित किया है, जो कि भारतीय संविधान के अनुसार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। और मुख्यमंत्री इस तरह के कथन से हमारा पूरा समाज आहत हुआ है।

आगे उन्होंने बताया कि जब हम एफ आई आर के लिए आवेदन को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे तो उच्च अधिकारी से बात करने के नाम पर बहुत देर तक हमें बैठाया गया, और जब मालूम हुआ कि हमारे आवेदन को नहीं लिया जाएगा तो एससी मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठने की बात कही गई, तब पुलिस अधिकारी ने आवेदक लेना स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री पर एफ आई आर की मांग को ले कर अंबिकापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, ध्रुव कुमार रवि, गांधी पासवान, शंभू सोनकर, अमन सोनकर, बासु चौधरी, सर्वेश तिवारी, वेदांत तिवारी, अनुराग झूले, अतिश, गणेश एवम् मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : देश-विदेश में बढ़ रही कोरोनावायरस को देखते हुए सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जारी आदेश में लिखा गया हैं कि

विगत कुछ दिनों से विभिन्न सूचना तंत्रों (प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया) के माध्यन से पडोसी देशों में कोविस के प्रकरणों में निरंतर वृद्धि होने की सूचना प्राप्त हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए वायरस से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार एवं नियंत्रण के लिये किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत राज्य में पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बालक/बालिकाओं में संक्रमण रोकने एवं संक्रमण की अवस्था में नियंत्रण हेतु निम्नानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये।

1. संस्था में निवासरत बच्चों को बार बार साबुन व साफ पानी से कम से कम 40 सेकेण्ड तक हाथ धोने हेतु प्रेरित किया जाये।

2 संस्था में निवासरत बच्चों को हाथ की स्वच्छता का नियमित रूप से अभ्यास कराना चाहिये एवं साबुन व साफ पानी से बार-बार हाथ धोना चाहिये।

3. खांसते व छींकते समय रूमाल या कपड़े से मुंह और नाक को ढकने हेतु प्रेरित करे एवं नाक, मुंह आंख, या चेहरे को छूने से बचने की सलाह दें।

4. यदि बच्चे बीमार है, तो अलग कमरे में रखें और मास्क का उपयोग करने हेतु प्रेरित करें, और उनके

5. शरीर के तापमान की जांच नियमित रूप से करते रहें। सर्दी, खांसी या फ्लू जैसे लक्ष्ण वाले किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बच्चों को बचायें साथ ही उन्हें खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनायें रखने हेतु सलाह दें।

6 संस्था परिसर में कार्यरत स्टाफ या बालक/बालिकाओं में से किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के

लक्षण (खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई) हो तो अविलम्ब नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र / डॉक्टर के पास ले जाने की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में ऐसे बच्चों के उपचार हेतु पृथक से कक्ष चिन्हांकित कर उपचार की व्यवस्था किया जाये।

संस्था में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आवासीय स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये जैसे-

7. नियमित रूप से कपड़ों को धोना, कमरों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
8 कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों एवं इसके संभावित खतरों की जानकारी आवासीय बालक/बालिकाओं को आवश्यक रूप से प्रदान करें।
9 बच्चों को भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे पार्क, मॉल, बाजार आदि ले जाने से बचें।
10. बाल देखरेख संस्थाओं को कोविड अनुरूप व्यवहार (जैसे -मास्क लगाना परस्पर भौतिक दूरी एवं हाथ एवं मुंह को साफ रखना) का पालन किये जाने हेतु बच्चों को प्रेरित किया जाये।
11. कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में 12 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रथम एवं द्वितीय डोज शत प्रतिशत करवाने के संबंध में आवश्यक पहल की जावे।
12. कोरोना वायरस के लक्षण होने पर शासकीय जिला चिकित्सालय / राज्य सर्वेलेंस ईकाई नंबर 0771-2235091, 9713373165 या टोल फ्री नम्बर 104 पर तत्काल संपर्क करें। 13. चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 10988 नम्बर डॉयल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्र. 12 के लिए पार्षद चुनाव 9 जनवरी को,कानून व्यवस्था बनाए रखने धारा 144 लागू…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरपालिकाओं के उप निर्वाचन दिसम्बर-जनवरी 2022-23 की तिथि घोषित हो चुकी है तथा चुनाव संबंधी तैयारी, प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिला सूरजपुर के नगर पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत वार्ड क्र. 12 के पार्षद पद हेतु 09 जनवरी 2023 को मतदान होगा। अतएव जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत वार्ड क्र. 12 में लोक परिशान्ति बनाये रखना आवश्यक प्रतीत होता है। इस परिपेक्ष्य में मैं सुश्री इफ्फत आरा, जिला मजिस्ट्रेट सूरजपुर, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपर्युक्त उप चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला सूरजपुर अंतर्गत नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 में निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी करती हूँ।
नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्र. 12 की सीमा क्षेत्र के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बन्दुक, रायफल, पिस्टल, भाला, बल्लम, बरछा, तलवार, गुप्ती, खूखरी लाठी आदि तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क रास्ता व अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा। कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और आपत्तिजनक नारे नहीं लगायेगा। आपत्तिजनक पोस्टर आदि प्रदर्शित नहीं करेगा। जिला सूरजपुर के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर सूरजपुर जनपद पंचायत प्रेमनगर, नगर पंचायत प्रेमनगर के मुख्यालय क्षेत्रों एवं आस-पास किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन, चक्का जाम एवं पुतला दहन किसी भी स्थिति में वर्जित रहेगा। कोई भी राजनैतिक दल अथवा व्यक्ति द्वारा आमसभा, जुलूस, धरना आदि आयोजित करने के 24 घंटा पूर्व उसकी विधिवत् लिखित सूचना सक्षम प्राधिकारी को देगा तथा अनुमति प्राप्त होने के बाद संबंधित राजनैतिक दल अथवा व्यक्ति आमसभा, जुलूस, धरना आदि का आयोजन कर सकेगा। कोई भी राजनैतिक दल अथवा व्यक्ति नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 के किसी भी धार्मिक स्थल या उसके आस-पास 100 मीटर की परिधि में आमसभा का आयोजन नहीं करेगा और न ही धार्मिक स्थलों का उपयोग किसी भी तरह के राजनैतिक प्रयोजनों हेतु करेगा। किसी भी राजनैतिक दल अथवा व्यक्ति द्वारा बिना सक्षम प्राधिकारी अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से किसी प्रकार के नारेबाजी या प्रचार प्रसार एवं वक्तव्य का उद्घोष नहीं करेगा। यद्यपि निषेधाज्ञा आदेश जारी करने के पूर्व नगर पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत वार्ड क्र. 12 के आम नागरिकों को सुना जाना आवश्यक है, किन्तु परिस्थितियों एवं समयाभाव के कारण पृथक से पूर्व सूचना देकर सुना जाना संभव नहीं है। अतएव दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के अधीन एक पक्षीय आदेश पारित किया जाता है। उन व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें अपने कार्य सम्पादन के लिये लाठी या शस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियो, अधिकारियों पर भी लागू नहीं होगा। जिन्हें चुनाव, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा, जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था या लंगडापन होने के कारण लाठी रखना आवश्यक है।

चोरों के हौसले बुलंद : थाने के महज 100 मीटर की दूरी पर दो दुकानों पर चोरों ने किया हाथ साफ…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : गांधीनगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल वक्र्स व सेंटरिंग की दुकान में अज्ञात चोरों ने 2 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब दोनों दुकान के संचालक मौके पर पहुंचे तो एक दुकान का ताला तो दूसरे दुकान की खिड़की खुली देखा। सूचना पर तत्काल गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पूर्णिमा इलेक्ट्रिकल वक्र्स व सरगुजा सेंटरिंग की दुकान पर चोरों ने अपने हाथ साफ किए है। पूर्णिमा इलेक्ट्रिकल वक्र्स के संचालक उत्तम कुमार व्यापारी ने बताया कि बीती रात 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह जब 9 बजे के लगभग हुए दुकान पहुंचे तो उनके बगल की दुकान सरगुजा सैंटरिंग के शटर का ताला टूटा हुआ था। वही उनके दुकान की खिड़की खुली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो छत की सीट भी टूटी हुई थी। दुकान के अंदर से कॉपर वायर, 2 बोरी स्क्रैप ग्राइंडिंग कटर टूल्स सहित अन्य सामान गायब था। वही सरगुजा सेंटरिंग के संचालक राकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके दुकान से भी सामान गायब है। फिलहाल कितने का सामान गायब है उसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। गांधीनगर पुलिस ने सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंच जांच प्रारंभ कर दी है।

CG BREAKING: वन विभाग में थोक में तबादले..देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य सरकार द्वारा वन विभाग में थोक में तबादले किए हैं। जारी आदेश में 60 लोगों के तबादले किए गए हैं। जहां कुछ डिप्टी रेंजरो को रेंजर बनाया गया है।

देखें आदेश :

error: Content is protected !!