हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ की सामाजिक सेवा भावी संस्था ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स CM1- संपदा की रायगढ़ ग्रेटर इकाई जो कि समय – समय पर अनेक कार्यक्रम समाज हित के लिये करती आ रही है। सत्र 2023 के लिये बी.ओ. डी. औऱ सामान्य सभा की बैठक में सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिये लीनेस संगीता सरोगी, सचिव लीनेस कृष्णा चौहान, कोषाध्यक्ष लीनेस सुशीला पालीवाल का नाम सुनिश्चित किया गया। पूर्व अध्यक्ष संगीता शर्मा ने अपनी पिन पहनाकर नये अध्यक्ष का स्वागत करते हुए नयी टीम व सभी पदाधिकारियों को ढेरों शुभकामनायें दी। बैठक में उपस्थिति चार्टर सदस्य लीनेस स्नेहलता शर्मा, लीनेस शोभा पाण्डेय, लीनेस लीलदेवी महंत लीनेस सोनाली लीनेस अफसाना लीनेस निशा शर्मा, लीनेस प्रिया शर्मा, लीनेस कल्पना लीनेस निधि, लीनेस सीमा आदि बहने उपस्थित रही।
दल से बिछड़े हाथी ने ली सुरक्षा श्रमिक की जान…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अपने दल से बिछडक़र सप्ताहभर पूर्व अंबिकापुर शहर में डटे हुए हाथी ने फिर एक जान ले ली हैं। दरअसल दल से बिछड़े हाथी को दस्त होने की जानकारी वन विभाग को मिली थी यह देख सुरक्षा श्रमिक डॉक्टर व वन कर्मचारियों के निर्देश पर उनके साथ दवा देने गया था। इसी दौरान हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन सुरक्षा श्रमिक भाग नही पाया और हाथी के चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब है कि पिछले 7 दिन के भीतर इस हाथी ने 2 लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है।
फर्जीवाड़ा मामले में रिटायर्ड रेंजर हीरालाल सेन की पेंशन रुकी, वन रक्षक निलंबित…
हिंद स्वराष्ट्र बैकुंठपुर : वनपरिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के खारीनाला में नाला विकास योजना में स्वीकृत 3.77 करोड़ में से 22.10 लाख का फर्जीवाड़ा करने वाले वनरक्षक अंकित ताम्रकार को निलंबित कर दिया गया है वहीं सेवानिवृत्त रेंजर हीरालाल सेन को आरोप पत्र भेजा गया है साथ ही वसूली या प्रकरण निराकरण होने तक पेंशन राशि पर भी रोक लगा दी गई हैं। गौरतलब है कि लेखा समायोजन में कैंपा नरवा विकास योजना के कार्यों में अनियमितता मिली थी। मामले में मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त अंबिकापुर 26 दिसंबर 2022 में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि वनपरिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ के भौंता में वर्ष 2021-22 में कैंपा नरवा विकास योजना से विभिन्न कार्य कराने 37679000 रुपए की स्वीकृति मिली थी। मामले में भौंता खारीनाला के लिए स्वीकृत राशि के विरूद्ध फरवरी 2022 के लेखा समायोजन में विभिन्न कार्य कराने की मजदूरी भुगतान हुआ है। लेखा समायोजन में कैंपा नरवा विकास योजना के कार्यों में अनियमितता मिली थी। मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर को प्रस्तुत परीक्षण प्रतिवेदन में यह पाया गया कि वनरक्षक भौंता अंकित कुमार ताम्रकार द्वारा 90 प्रतिशत मजदूरों को नकद भुगतान किया गया जो अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वित्त/बजट) रायपुर से 19 फरवरी 2014 को जारी आदेश के विपरीत है। मामले में वनरक्षक ताम्रकार को निलंबित कर वन काष्ठागार मनेन्द्रगढ़ अटैच किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ के वनरक्षक भौंता ने रेंज अफसरों से मिलीभगत कर फरवरी 2022 के लेखा समायोजन में विभिन्न कार्य कराया और एक ही तिथियों में श्रमिकों का डबल-ट्रीपल हाजिरी लगाकर भुगतान कर दिया। जांच रिपोर्ट में जान-बूझकर वित्तीय अनियमितता बरत शासकीय राशि का गबन करने का उल्लेख है। जिसे गंभीर प्रवृत्ति का कदाचरण एवं वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना गया है। जो स्वमेव संदिग्ध व फर्जी भुगतान को प्रमाणित करता है। भौंता वनरक्षक ने कक्ष क्रमांक 676, 683, 682 एवं 684 में कैंपा नरवा विकास योजना की राशि में फर्जीवाड़ा किया है।
टायर फटा, एक के बाद एक टकराए 3 ट्रक:हादसे में तीन की हालत गंभीर, हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे लगा रहा जाम..
हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एनएच 53 में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां एक ट्रक का टायर फटा और उसके अनियंत्रित होने से तीन ट्रक आपस में एक-एक कर टकरा गए। दुर्घटना स्थल में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बुधवार देर रात की है। एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया। वह अनियंत्रित हो गया और दो अन्य ट्रकों से जाकर टकरा गया। सूचना मिलते ही भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन को बुलाकर बड़ी मुश्किल से ट्रकों को हाइवे से दूसरी तरफ करवाया।
भिलाई तीन थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर ये तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। जिसमें एक दुर्घटना में दो युवकों की मौत भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि भिलाई तीन चौक में हर समय ट्रैफिक अनियंत्रित रहता है। गाड़ियां चारों तरफ से तेजी से निकलती है। इसी के चलते दुर्घटना होती है। पुलिस टायर फटने वाले मामले की जांच कर रही है।
नेशनल हाइवे में लगा लंबा जाम
भिलाई तीन थाना अंतर्गत रात 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई है। इसमें एक के बाद एक तीन ट्रक टकराने से एनएच की रायपुर से भिलाई जाने वाली साइड के लेन में ट्रक खड़े हो गए। इससे वहां से कोई भी गाड़ी आगे नहीं जा सकी। पुलिस को वहां से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। तब तक नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
बहु को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 परिजन गिरफ्तार….
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर, बैंक मैनेजर पति, टीचर ननंद समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी बहू इंजीनियर थी और चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति और ससुरालवालों ने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि उसे अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही सुसाइड करना पड़ा। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बेटी की मौत की खबर मिलते जांजगीर जिले के पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचे हेडमास्टर राजकुमार जांगड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें दूसरे नंबर की बेटी युक्तिरानी थी। वह इंजीनियर थीं। उन्होंने उसकी शादी यदुनंदननगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलाने के बेटे रविकांत से 24 जनवरी 2019 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया था। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक, गहने और नगदी पैसे सहित सबकुछ दिया था। लेकिन शादी के बाद उसका पति और ससुरालवाले उसे दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी युक्तिरानी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रविकांत महिलाने, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर जीआर महिलाने, ननंद सुप्रिया महिलाने और टीचर ननंद अनु महिलाने के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जिस दिन हुई थी शादी, उसी दिन करना पड़ा सुसाइड
लड़की के भाई आकाश जांगड़े ने बताया कि युक्तिरानी की 24 जनवरी को शादी की सालगिरह थी। एक दिन पहले ही वह अपनी बहन को लेने आने के लिए प्लान बनाया था। मंगलवार को शादी की सालगिरह पर वह अपनी बहन से मिलकर सरप्राइज देना चाहता था। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस दिन बहन की शादी थी, उसी दिन उसकी मौत की खबर आ जाएगी। उसने बहन की मौत के लिए अपने जीजा और उसके परिवारवालों को दोषी ठहराया है।
रात में मां ने की फोन, तब पति-पत्नी के बीच चल रहा था झगड़ा
युक्तिरानी की मां रंभा जांगड़े ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटी की मौत से पहले उन्होंने मोबाइल में कॉल किया था। युक्ति ने फोन उठाया, तब पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान युक्ति अपने पति रवि से कह रही थी कि अब बहुत हो गया, मैं सहन नहीं कर सकती। मैं तुमसे तलाक लेना चाहती हूं, कुछ सेकेंड की बातचीत में युक्ति बहुत तनाव में थी और परेशान लग रही थी। उसने अपनी मां से बाद में बात करने की बात कहते हुए फोन काट दी। फिर कुछ समय बाद युक्ति के ससुर ने उसकी मौत की जानकारी दी। इससे घबराए परिजन मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी पहुंचे।
ससुरालवालों से अलग रहने के बाद भी कम नहीं हुई प्रताड़ना
युक्तिरानी के परिजन ने पुलिस को बताया कि दामाद रविकांत और युक्तिरानी अपनी 15 माह की मासूम बेटी के साथ मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगे थे। करीब सात माह से किराए के मकान में रहने के बाद भी पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। युक्ति अपनी मां और भाई को मारपीट व मानसिक प्रताड़ना की जानकारी देती थी। लेकिन, परिजन उसे हर बार समझाइश देते रहे। उन्हें क्या पता था कि युक्ति को ससुरालवालों ने जान देने के लिए मजबूर कर दिया था।
पति ने फंदे से उतार दी थी लाश
जिस समय युक्तिरानी फांसी के फंदे पर लटक रही थी, तब पति रविकांत व 15 माह की उसकी बेटी ही घर पर थे। रविकांत ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार दिया था। उसकी इस हरकतों को लेकर भी युक्ति के मायके वालों ने आपत्ति जताई और उसकी मौत को संदिग्ध मानकर जांच की मांग की।
सुसाइड नोट में लिखा, दीदी मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखना
पुलिस ने युक्तिरानी के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन नीलू रानी से कहा है कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखना और प्यार करना। मेरे बारे में उसे बताना कि अच्छी मम्मा थी, आगे लिखा है कि आई लव यू सबको, पामा-मम्मी, पप्पू भाई अन्नू, बंटू भाई तुम सब खुश रहना। मुझे हमेशा याद करना, सबको मैं बहुत प्यार करती हूं। जो होता है, अच्छे के लिए होता है, सब सक्सेसफूल रहना, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है।
मायकेवालों के आरोपों पर दहेज हत्या का केस, पति समेत चार गिरफ्तार
इस घटना को लेकर युक्तिरानी के मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने मायकेवालों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। युक्ति के हेडमास्टर पिता ने इसकी शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रविकांत, ससुर जीआर महिलाने, ननद सुप्रिया और अनु महिलाने को गिरफ्तार किया है।
शहर के करीब पहुंचा दूसरा हाथी…शहर के आस–पास डंटे हैं दोनो हाथी…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जंगल से भटक कर हाथी शहर की ओर रूख कर रहे हैं। 5 दिन के भीतर 2 हाथी शहर से लगे जंगल में आ चुके हैं। सोमवार को अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लालमाटी की ओर से एक हाथी शहर के करीब पहुंच गया, जो मंगलवार को पूरे दिन मणिपुर चौकी क्षेत्र के हर्राटिकरा में डटा रहा। वन विभाग द्वारा इसे सूरजपुर जिले के जंगल की ओर खदेडऩे की तैयारी है। वहीं 19 जनवरी को शहर में प्रतापपुर की ओर से आए हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। उक्त हाथी शहर से लगे बांकी डेम की ओर से बधियाचुआं के पास डटा हुआ है। फिलहाल दोनों क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है।
ईडी की टीम ने 2 माइनिंग अधिकारियों को किया गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ये पहली गिरफ्तारी हैं जब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में शिव शंकर नाग और संदीप कुमार नायक शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार ईडी की पूछताछ में माइनिंग अधिकारी शिव शंकर और संदीप के नाम सामने आए थे। दोनों अधिकारियों पर रायगढ़ और कोरबा में पोस्टेड रहने के दौरान 25 रुपये कोल लेवी घोटाला करने की बातें सामने आई थी। पूछताछ में तथ्य मिलने के बाद ईडी की टीम में दोनों अधिकारियों को आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक एक IAS सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मी कांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, दीपेश टांक सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शहर में घूम रहे हाथी ने युवक को उतारा मौत के घाट..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के आस – पास पिछले तीन दिनों से भटक रहे हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया हैं। मृतक अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकला था परन्तु उसकी लाश आज बांसबाड़ी में मिली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ाघाट निवासी 32 वर्षीय प्रकाश केरकेट्टा आ. रामलाल 20 जनवरी को अपने एक साथी के साथ अपने ससुराल कोरबा जिला अंतर्गत ग्राम मोरगा जाने के लिए बाईक से निकला था परन्तु उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था वही आज सुबह उसका शव गाड़ाघाट स्थित बांसबाड़ी में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला हैं जबकि उसके साथी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं।
36 डीएसपी और सेनानियों के तबादले..देखे आदेश..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य पुलिस सेवा ने डीपीसी में पद्दोन्त 36 उप पुलिस अधीक्षक और सेनानियों का ट्रांसफर किया है।
देखे आदेश:



मोदी जी की आठ वर्ष का कार्यकाल हमारी प्रेरणा है व भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल हमारी शक्ति है- शिवप्रकाश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी महामंत्री संगठन पवन साय जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए शिव प्रकाश जी ने कहा कि लोगो की भावना के अनुरूप केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लाभार्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का यत्न करे। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि उससे सूक्ष्म स्थानीय विषयों पर चर्चा कर बूथ शक्ति का उपयोग करके आंदोलन खड़ा करें। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष में हमारे किए कार्य याद करे व 15 वर्ष के हमारे प्रयास से जनसामान्य के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन आए है वह जनता को याद दिलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल हमारी शक्ति है व मोदी जी की आठ वर्ष का कार्यकाल हमारी प्रेरणा है ।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हमने हर क्षेत्र के, हर वर्ग के ,प्रत्येक व्यक्ति के निजी जीवन के प्रत्येक पहलुओं को छुआ है। उनके लिए विकास के कार्य किए हैं, उनके जीवन स्तर में उन्नति के लिए योजनाएं बनाई है। भूपेश बघेल की सरकार जनहित के बजाय स्वयं हित के कार्य कर रही है। जनता भूपेश सरकार के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है हमें उन तक जाकर उनकी हिम्मत बनना है।
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद हम प्रदेश की कार्यसमिति कर रहे है। अब 1 से 4 फरवरी तक जिला कार्यसमिति व 7 से 10 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति संपन्न किए जायेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आप निरंतर जिला, मंडल तक प्रवास करके पार्टी के कार्यों में गति लाएं। उन्होंने बूथ की सक्रियता, मोर आवास मोर अधिकार, परीक्षा पर चर्चा, मन की बात, आदि कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की।
बैठक के अंतिम दिन रायपुर संभाग प्रभारी व विधायक सौरभ सिंह ने डबल इंजन की सरकार से ही छत्तीसगढ़ में संभव है ,गरीब कल्याण विषय पर योजना प्रस्तुत की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि 16 राज्यों में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम बना रहे हैं। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के छत्तीसगढ़ को मनमोहन सिंह के समय से 4 गुना अधिक पैसा भेज रही है । परंतु यह सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जनहित के कार्य रोक रहे हैं। 4 साल में छत्तीसगढ़ के विकास की जगह लूट और भ्रष्टाचार हुआ है अगर छत्तीसगढ़ को पुनः विकास के रास्ते पर लाना है तो अगले चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनानी होगी और जिस प्रकार जनता का रुख दिख रहा है यह निश्चित है कि 2023 में भाजपा जीतेगी और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के साथ जनता के विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक अंबिकापुर में शुरू…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक आज अंबिकापुर में प्रारम्भ हुई । इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिये गये निर्णयों के अनुरूप यहां प्रदेश के लिये रणनीति बनेगी।
बैठक के प्रथम सत्र में सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति प्रारंभ हुई।

बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। भाजपा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और लोक सभा चुनाव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों व भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ में हुए विकास के साथ नड्डा जी के संगठन नेतृत्व में लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
साव ने कहा कि नई पीढ़ी को मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने बनाया और प्रथम 15 वर्षों में हमने विकास की एक नई गाथा लिखी और छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य के पद पर लेकर गए। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है मुख्यमंत्री निवास भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।
बैठक में सांसद संतोष पांडे ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने किया। आज की बैठक के दो प्रस्ताव पारित किए गये हैं जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव में गुजरात चुनाव में अभूतपूर्व विजय के लिये कार्यसमिति ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा प्रदेश ने एक करोड़ टन से अधिक धान ख़रीदने के लिये भी कार्यसमिति ने मोदी जी का अभिनंदन किया है। बैठक में जी-20 की अध्यक्षता और उसकी एक बैठक छत्तीसगढ़ में भी होने का अवसर देने के लिये भी भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दूसरे प्रस्ताव में सामाजिक आर्थिक संकल्प का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसे केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह और समर्थन किरण देव ने किया।
अमित साहू ने आत्म निर्भर भारत, पुरंदर मिश्रा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मोर आवास मोर अधिकार विषय पर वृत रखा।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, नंदकुमार साए, विष्णु देव साय, ननकीराम कवर, रामसेवक पैकरा, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल राजेश मूणत, प्रेमप्रकाश पांडे, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, किरण देव, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, केदार गुप्ता, संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह मेजर अनिल सिंह, भैयालाल रजवाड़े, कमलभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
लगातार 20 दिनों से राजीव युवा मितान क्लब द्वारा किया जा रहा रक्तदान…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजीव युवा मितान क्लब सरगुजा द्वारा वर्ष 2023 के प्रथम दिवस से ही स्थानीय जिला अस्पताल अम्बिकापुर स्थित रक्त कोष में प्रति दिन रक्त दान करवाया जा रहा है। रक्तदान की मुहिम 15 दिनों के लिए शुरू की गई थी लेकिन स्थानीय लोगो द्वारा राजीव युवा मितान क्लब की इस मुहिम में साथ देते हुए स्वयं रक्तदान करने की इच्छा जता रहे हैं। आज इस मुहीम के बीसवें दिन नगर महापौर डॉ अजय तिर्की और नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिशत ममगाई इस मुहिम में साथ देने पहुंचे। महिलायें भी इस मुहिम में लगातार सामने आ रही हैं आज परिधि ठाकुर द्वारा रक्त दान किया गया। प्रतिदिन रक्तदान पश्चात सरकार की तरफ़ से और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सर्टिफिकेट देकर समस्त रक्त दाताओं का सम्मान भी किया जा रहा है। इस दौरान दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा , प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और राजीव युवा मितान क्लब के ज़िला समन्वयक शैलेंद्र प्रताप सिंह , डॉ अर्पण सिंह , डॉ विकास पांडेय, क्लब के विधानसभा समन्वयक नीतीश चौरसिया,आशीष शील, अंकिता मिश्रा , प्रीति , कंचन देवांगन,शशि , ऋषि गुप्ता तथा अखिल मानिकपुरी उपस्थित रहे।
20–21 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक स्थल किया निरीक्षण…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की अंबिकापुर में होने वाली 20-21 जनवरी की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए व्यवस्था प्रभारी व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि अंबिकापुर की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी जिलों अध्यक्ष तथा महामंत्री एवम प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। आगे उन्होंने बताया कि जून 2016 में अंबिकापुर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित करने का अवसर मिला था, उसके पश्चात चुनावी वर्ष 2023 के प्रारंभ में फिर से अंबिकापुर को यह अवसर मिला है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, इससे भाजपा सरगुजा को बल मिलेगा। आगामी चुनाव के परिपेक्ष्य में पूरे सरगुजा क्षेत्र में इसका सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने होगा।
आगे उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को स्थानीय कलाकेंद्र मैदान में जनजातीय अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न जनजातीय समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
शहर के तकिया रोड में पहुंचा अपने दल से बिछड़ा हाथी…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कई दिनों पहले अपने दल से बिछड़े हाथी के शहर के नजदीक पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई हैं। वन विभाग की टीम द्वारा उक्त हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। आपको बता दें कि 2 दिनों से कल्याणपुर की जंगल में विचरण करने के बाद हाथी शहर से लगे गाड़ाघाट के पास पहुंच गया हैं। हाथी के शहर के नजदीक पहुंचने पर वन विभाग का अमला उसकी निगरानी में जुट गया है हाथी और मानव द्वंद को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा जंगल से दूर रहने लोगो को समझाया जा रहा हैं। हाथी पर नजर बनाए रखने के लिए वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद ले रहा है, जिससे उसके हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही हैं। उक्त हाथी कल्याणपुर, सकालो की ओर से शहर के नजदीक तकिया मार्ग से गाड़ाघाट के खैरबार जंगल में विचरण कर रहा है जिसे चेंद्रा जंगल की ओर भेजने की कोशिश वन विभाग द्वारा की जा रही हैं।
संविदा कर्मचारी महासंघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 26 जनवरी तक मांग पूरा नही होने पर 30 जनवरी के बाद अनिश्चितकालीन हडताल की दी चेतावनी…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : नियमितीकरण की मांग को लेकर विभिन्न विभागों में सालों से पदस्थ संविदा कर्मियों ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली में कर्मचारी एकता का संदेश देते हुए नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी केतका रोड रंगमंच से कार्यालय कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर कलेक्टर महोदय द्वारा चयनित प्रतिनिधि को मनोकामना श्रीफल देकर ज्ञापन सौंपा गया। पिछले चार दिनों से संविदाकर्मी नियमित किए जाने के सरकार के घोषणा पत्र में किये गए नियमितीकरण के सरकार वायदे को पूरा करने की मांग को पूरा करने के लिए जिला स्तर पर निश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
संविदा कर्मियों का आरोप है, कि सालों से सरकार उनका संविदा के नाम पर शोषण कर रही है। इधर आज अलग-अलग विभागों के अनियमित कर्मियों ने रैली निकालकर अपनी मांग को लेकर आवाज उठाई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मी भी शामिल थी।
आपको बता दें कि चुनावी वर्ष में आगे सरकार द्वारा बोला गया था कि हमारी सरकार आने पर सभी संविदा कर्मचारियों को 10 दिनों में नियमित किया जावेगा। परंतु आज 4 साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वारा अपने वादा पूरा नहीं किया गया है जिससे संविदा कर्मचारी काफी आक्रोश में है। संविदा कर्मचारियों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय भूपेश बघेल जी से अनुरोध किया गया है कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा कर अपनी कर्मचारी न्याय योजना को साकार करें। अगर 26 जनवरी 2023 को संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा नहीं की जाती है तो 30 जनवरी के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा किये जाने की चेतावनी दी है।
बताया जा रहा है कि हड़ताली कर्मियों ने सरकार को गत् चुनाव में किए गए घोषणा को पूरा करने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया। पहले भी सरकार से पत्र व्यवहार कर नियमित किए जाने की मांग कर्मी करते रहे हैं।
चुनावी साल होने के कारण कर्मियों ने हड़ताल का रास्ता चुना है। चार दिनों से हड़ताल के कारण विभागीय कामकाज में व्यापक असर पड़ रहा है। ज्यादातर विभागों में संविदाकर्मियों पर बड़ी जवाबदारी हैं। ऐसे में विभागीय गतिविधिया भी प्रभावित हुई है।
बताया गया है कि कल दिनांक 20 जनवरी 2023 को प्रांत स्तर पर विशाल रैली का आयोजन सभी जिलों के संविदा कर्मचारियों के द्वारा किया जावेगा। नियमितीकरण की घोषणा कर कर्मचारी सम्मान देकर कर्मचारी न्याय को छत्तीसगढ़ में स्थापित करें। न्याय ना होने की स्थिति में 30 जनवरी 2023 से सभी संविदा कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए विवश होंगे।
जिलों के प्रभारी सचिवों के प्रभार में परिवर्तन, देखें आदेश..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन ने जिलों के प्रभारी सचिव के प्रभार में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 33 जिलों के प्रभारी सचिव बदले गए हैं। देखें आदेश…


दो दिवसीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…
हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर विशेष संवाददाता : सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत लखनपुर (केवरा) स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय खंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 जनवरी दिन बुधवार को हुआ। आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जंप अध्यक्ष मोनिका पैकरा एवं उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव रहे। मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भगवान श्री राम माता सीता जी के छाया चित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत कराया।
जंप क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये रामायण मंडली के प्रतिभागी कलाकारों ने तुलसी कृत रामायण का पठन पाठन कर बेहतर प्रस्तुति दी चौपाइयों के टीका भी पढ़कर सुनाया। पहले दिन की प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से आरंभ होकर शाम 6 बजे तक चली। दूसरे दिन की प्रतियोगिता 19 जनवरी गुरुवार को मुकम्मल होगी। इस दौरान रामसुजान द्विवेदी,सरपंच प्रयाग सिंह
निर्णायक मंडल के सदस्य कृष्णा प्रसाद यादव, देवधारी चौधरी (सेवा निवृत्त शिक्षक) मुन्ना पांडेय ,शिवब्रत सिंह पालवे (जन शिक्षक) विजय सिंह, अनिल वर्मा पंचायत निरिक्षक अरविंद गुप्ता (मंडल संयोजक) पंचायत सरपंच सचीव रामायण मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव सरगुजा युवराज ने किये पंचायत भवनों के लिए भूमि पूजन…
हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर विशेष संवाददाता – जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत लटोरी एवं बंधा में बनने वाले नवीन पंचायत भवन के लिए भूमि पूजन सरगुजा युवराज जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव (आदि बाबा ) ने 17 जनवरी को किया। साथ ही ग्रामीण अंचल के जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए हालचाल जाना ग्रामीणों के मांग शिकायतों को सुना। लोकरीति से दोनों पंचायतों में ग्राम बैगाओ ने भूमि पूजन कराया।
इस दौरान आदि बाबा लखनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए नगर लखनपुर के वार्ड क्रमांक 14 में वार्ड पार्षद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पराजित होने की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से गहन चर्चा किये। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा उपचुनाव में पार्षद प्रत्याशी की हार नहीं अपितु पार्टी संगठन की हार है कहीं न कहीं हमसे चुक हुईं हैं और इसमें सुधार की निहायती जरूरत है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के दर्जनों पदाधिकारियों ने मै और हम की परिभाषा बताते हुए संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने की बात कही। वार्ड पार्षद उपचुनाव की हार के लिए पदाधिकारियों ने खेद जताया।
संगठन की नहीं बल्कि खुद की हार है कहा
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार साझा करते हुए आदि बाबा ने कहा सारे गिले शिकवे भूलकर समर्पित भाव से माननीय टी0 एस0 सिंह देव तथा कांग्रेस पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करें आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण होगी इसके लिए पार्टी के सभी जिम्मेदार कमर कस लें। आपसी बहस जारी रहा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी भावावेश में एक दूसरे के उपर कमियां मढ़ते रहे बाद इसके अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के एकता अखंडता पर सहमति बनाई गई। अम्बिकापुर एवं लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत कार्यों के पैकेज का आंकलन लगाया गया। दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह देव, दिनेश तायल, रमेश जायसवाल, शराफ़त अली, शैलेश गुप्ता, इरशाद खान, गप्पू खान, मुकेश सिंह, मोजिब खान, सुजीत गुप्ता, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिचौलियों का दो पिकप अवैध धान जब्त…
हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर विशेष संवाददाता : क्षेत्र के ग्राम लोसंगी में वाहन जांच के दौरान 2 पिकअप अवैध धान जप्त किया गया छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।
धान खरीदी केन्द्रों में अनियमितता को प्रभावी तौर पर रोके जाने हेतु प्रत्येक जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार टीम का गठन किया गया है। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा कोचिंयो, बिचौलियों पर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था उसमें शिवानी जयसवाल अनु विभागीय दंडाधिकारी उदयपुर के निर्देशन पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर लखनपुर एवं नायब तहसीलदार आई0 सी0 यादव के द्वारा बिचौलियों पर लगातार नजर रखी जा रही है ।धान की अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर 16 जनवरी के रात ग्राम लोसंगी में पुलिस बल के साथ आने जाने वाली वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 15 डीआर 2833 सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप एवं दूसरी वाहन क्रमांक सीजी 16- 0958 दोनों वाहनों में धान भरा हुआ मिला जिस संबंध में दोनों वाहन चालकों से पूछताछ एवं वैध दस्तावेज की मांग की गई कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं किये जाने कारण दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी कुन्नी में खड़ी कराई गई है जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी उक्त कार्यवाही में तहसीलदार लखनपुर नायब तहसीलदार पुलिस चौकी नवपदस्थ प्रभारी राजेश्वर महंत घनश्याम देवांगन राजेंद्र लकड़ा सक्रीय रहे।
Big breaking: आदमखोर मादा तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली सफलता…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : तीन इंसानों और कई मवेशीयों का शिकार करने वाले आदमखोर मादा तेदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम को सफलता हासिल हो गई है मिली जानकारी के अनुसार मादा तेंदुए को पकड़ लिया गया है वही मादा तेंदुए के बच्चे और एक नर तेंदुए को पकड़ना अभी बाकी है। आपको बता दें कि तेंदूओ पर निगरानी रखने के लिए और उसे पकड़ने के लिए कांकेर से वन विभाग की टीम जनकपुर परिक्षेत्र पहुंची थी। जनकपुर परिक्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी थी कि ये टीम निगरानी रखेगी कि तेंदुआ कहा विचरण कर रहा है और यहा कोई दूसरा जानवर तो नहीं है यह टीम पदचिन्ह के आधार पर पता करेगी की जिस जिस रास्ते में उसके पदचिन्ह मिले रहे हैं उस उस रास्ते में उसके पदचिन्ह की पहचान कर उसे पकड़ा जाएगा।तक
अब तक इस आदमखोर तेंदुए द्वारा 4 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा जा चुका हैं।
मादा तेंदुए के पकड़ में आ जाने से ग्रामीणों और वन विभाग की टीम द्वारा चैन की सांस ली जा रही है और तेंदुए के बच्चों को और नर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।