Home Blog Page 125

मोदी सरकार की आदिवासी हितैषी नीतियों से बौखलाई कांग्रेस – भाजपा

कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल नचाया, भाजपा के राज में दिल्ली में तिरंगा फहरा रहे है – केदार कश्यप

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस की टीका टिप्पणी के संदर्भ में आज यहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, राष्ट्रहित की नीतियों को लागू करने के कारण भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस का विनाश हो रहा है। वह सिमटकर तीन राज्यों में ही सत्ता में रह गई है। देश के विकास और अपने विनाश से कांग्रेस बौखला गई है उसके भविष्य की कोई गारंटी नहीं है कि वह बचेगी अथवा गांधी जी की इच्छा को जनता पूरी कर देगी, इसलिए कांग्रेस के नेताओं की मति भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस आचरण से तो भ्रष्ट हमेशा से रही है अब मानसिकता से भी पथभ्रष्ट हो गई है।

कांग्रेस चाहती ही नहीं कि आदिवासी समाज का कोई व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे इसलिए कांग्रेस के नेता बार-बार राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आते। आदिवासियों से नफरत के चलते कांग्रेस के सांसद खुद को राष्ट्रपति पर भी टिप्पणी करने से रोक नहीं पाए। यही कारण है कि इतिहास में पहली बार बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आधारहीन टिप्पणी करके राष्ट्रपति को अपमानित करने की धृष्टता कांग्रेस ने की। उनके अभिभाषण को राजनीति से प्रेरित बताया।

ऽ जब राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ आयी तो किसी भी कांग्रेसी नेता ने उनसे मिलने की जरूरत भी महसूस नहीं की।

ऽ आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति न बने इसके लिए कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति का समर्थन किया जो खुद उनकी पार्टी का नेता नहीं था और एक आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति न बन पाए इसके लिए पूरी ताकत लगाई।

ऽ जब द्रौपदी मुर्मू जी ऐतिहासिक बहुमत से विजयी होकर राष्ट्रपति निर्वाचित हो गईं तब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की अधीरता इतनी निम्नता पर उतर गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपत्नी कहा गया।

ऽ छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी समाज की बेटी महामहिम राज्यपाल महोदया पर लगातार अनर्गल टिप्पणी करके उनको नीचा दिखाने का काम कांग्रेसियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।

*केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के बजट को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।*

ऽ केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए मिनिस्ट्री ऑफ ट्राईबल अफेयर्स के बजट को पिछले वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत बढ़ा दिया वहीं कांग्रेस की सरकार में वर्ष 2013-14 से तुलना करें तो आदिवासी वर्ग के लिए बजट को 190 फीसदी बढ़ाया गया। जबकि कांग्रेस सरकार इसे प्रतिवर्ष 5 फीसदी भी नहीं बढ़ाती थी।

ऽ केन्द्र की मोदी सरकार ने मात्रात्मक त्रुटि को सुधारकर लाखों जनजाति समुदाय के लोगों को इसका अधिकार दिया।

ऽ कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को नचाने का काम किया और आज भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों को देश का सर्वोच्च पर दिलाया है।

ऽ मिनिस्ट्री ऑफ ट्राईबल अफेयर्स का बजट वर्ष 2013-14 में मात्र 4,295 करोड़ रुपए था जो कि अब वर्ष 2023-24 में लगभग 12,462 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

ऽ जनजाति समुदाय के लिए बजट बढ़ाने के साथ-साथ केन्द्र की मोदी सरकार ने कई नई योजनाएं एवं मिशन की घोषणा की है।

ऽ पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज लाभान्वित होने जा रहा है।

ऽ प्रधानमंत्री पीवीजीटी डेव्लपमेंट मिशन आदिवासी समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगा।

ऽ महिलाओं में विशेष कर जनजाति समाज में होने वाली बीमारी एनिमिया जिसमें भूपेश सरकार की बदनीयति के कारण छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है एवं प्रदेश की अधिकतर महिलाएं इस बीमारी से जूझ रही है। मोदी जी ने इस बजट में 2047 तक इस बीमारी को खत्म करने का संकल्प लेकर एक अलग मिशन की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में केवल 3 वर्षों में 25 हजार बच्चों की मौत हुई जिसमें अधिकतर बच्चे आदिवासी थे।

ऽ जनजातीय समुदाय का शैक्षणिक विकास करने एकलव्य विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों की भर्ती से कांग्रेस को पीड़ा क्यों है?

ऽ कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि आदिवासी संतानें शिक्षित हों, आदिवासी समाज प्रगति करे?

ऽ आदिवासी विकास की योजनाओं से कांग्रेस को आपत्ति क्यों है?

ऽ मिलेट्स पर विशेष प्रावधान से आदिवासी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, इसमें कांग्रेस को क्या तकलीफ है?

ऽ प्रधानमंत्री विकास योजना में आदिवासी समाज की तरक्की से कांग्रेस को ऐतराज क्यों है?

ऽ कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता आदिवासियों के अपमान पर चुप क्यों है और वे बताएं कि आदिवासियों के विकास के लिए बजट को 190 फीसदी बढ़ाने पर क्या उन्हें आपत्ति है?

ऽ आदिवासियों के विकास के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाने से क्या उनके पेट में दर्द है?

ऽ क्यां कांग्रेस के आदिवासी नेता भी अपने मुखिया की तरह इस बात से सहमत है कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी नहीं होनी चाहिए?

ऽ क्या छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी आदिवासी नेता कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे राष्ट्रपति के अपमान पर सहमत है?

अगर नहीं तो आदिवासी विरोधी अपनी कांग्रेस पार्टी को यह समझाये कि भारत में आदिवासियों को अपमानित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही भाजपा की सरकार रहते आदिवासियों के विकास को कोई नहीं रोक सकता। पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व विधायक भोजराज नाग, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, राजाराम तोड़ेम, सत्यानंद राठिया, उधेश्वरी पैकरा एवं परमेश्वरी राजवाड़े मौजूद रहें।

तेंदुए के बाद अब बाघ का आतंक, मछली पकड़ने गए युवक को बनाया शिकार….

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी : मनेंद्रगढ़ में तेंदुए के बाद अब बाघ ने आतंक मचाना शुरू कर दिया हैं। आदमखोर बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्रामीण मछली पकड़ने गया हुआ था जहां उसका सामना बाघ से हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर पी.एस ध्रुव वन अमले और प्रशासनिक अफसरों के साथ जंगल में स्टिक लेकर निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी और सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश भी दी हैं।


BIG BREAKING : मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी डिवाइडर से टकराई,, गाड़ी के दोनो टायर फटें…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। नांदघाट के पास स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद सिंहदेव की गाड़ी के आगे का दोनों टायर ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे में उनकी जान बच जाने से समर्थकों ने राहत की सांस ली।

डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी किए निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत 39 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश….देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 20 निरीक्षक, 16 उप निरीक्षक, दो आरआई व एक सूबेदार का तबादला हुआ है। देखें आदेश:

भूपदेवपुर बेलारी में भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र चित्रसेन चौहान : ग्राम भूपदेवपुर बेलारी में एकादशी उद्यापन के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें 1000 माता बहनों ने कलश यात्रा में शामिल होकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। इस विशाल कलश यात्रा का आयोजन सनत कुमार नाग और उनकी पत्नी आशा नाग ने किया। पहली बार क्षेत्र में ऐसे एकादशी व्रत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रात को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें आस पास के ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन का श्रेय समस्त ग्रामवासियो को जाता है जिन्होने अपना योगदान प्रदान किया ।

विद्युत विभाग के ईई से डेढ लाख की ऑनलाइन ठगी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोरियर सर्विस की सुविधा लेने के चक्कर में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। फ्रॉड करने वाले ने इनके खाते से 3 बार में कुल डेढ लाख रुपए गायब कर दिए। ईई के निवास पर जब कोरियर रिसीव करने कोई नहीं आया तो उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया। खाते से 3 बार में डेढ़ लाख रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
अंबिकापुर के रावत रेसीडेंसी निवासी दीपक शर्मा बैकुंठपुर में विद्युत विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। इनके मोबाइल पर 22 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति ने कोरियर सर्विस सेवा के नाम पर फोन किया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके घर से कोरियर उठाकर चाहे गए स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
इसके लिए आपको दिए गए लिंक खोल कर टेक्स्ट मैसेज भरना पड़ेगा और 5 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। इतनी आसान प्रक्रिया देखकर ईई उसके झांसे में आ गए, उन्होंने फार्म भरने के साथ-साथ अपने यूपीआई नंबर से 5 रुपए ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया।
जब कोरियर लेने कोई नहीं आया तो चेक किया अकाउंट
ऑनलाइन रुपए पेमेंट करने के दो दिन बाद भी जब कोरियर लेने इनके घर कोई नहीं आया तो उन्होंने अपना एसबीआई खाता चेक किया। इसमें पता चला कि इनके खाते से 2 जनवरी को 80 हजार व 24 जनवरी को 19 हजार 9 सौ 99 रुपए व 49 हजार 9 सौ 99 रुपए कट गए हैं। इनके खाते से कुल डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन ठगी हो चुकी थी।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके ईई ने मामले की रिपोर्ट मंगलवार को गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
गौरतलब है कि ऑनलाइन ठगों के झांसे में ज्यादातर पढ़े-लिखे लोग आकर अपनी कमाई गंवा रहे हैं। इधर पुलिस-प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वे अपने अकाउंट से संबंधित कोई भी जानकारी देने से बचें तथा अज्ञात लोगों का कॉल उठाकर उनपर भरोसा न करें।

गैर आदिवासी पुरुष द्वारा आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन खरीदने की होगी जांच….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कमिश्नर डॉ संजय कुमार अलंग ने संभाग के जिलों में गैर आदिवासी पुरुष द्वारा आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर जमीन खरीदने के मामले को गंभीरता से लिया है। कमिश्नर डॉ अलंग ने इस मामले की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु उपायुक्त राजस्व नीलम टोप्पो को निर्देशित किया है। कमिश्नर के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व द्वारा ऐसे मामलों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कार्यवाही की समीक्षा करते हुए मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने संबंधी परिपत्र जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि संभाग के जिलों में गैर आदिवासी पुरुष द्वारा आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर जमीन खरीदने संबंधी खबर मीडिया में भी प्रकाशित हुआ था। संभागायुक्त ने उक्त खबर का भी संज्ञान लेकर मामले की जांच एवं निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

बजट 2023 : अब सात लाख तक की आय वालों को नहीं देना होगा कोई टैक्स…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री के कार्यकाल का ये पांचवा बजट है वहीं केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये अंतिम बजट है। वित्तमंत्री ने इस बजट को अमृतकाल का पहला बजट बताते हुए इसकी सात प्राथमिकताओं को बताया, जिसे ‘सप्तऋषि’ का नाम दिया गया।

वित्तमंत्री ने गिनाई बजट की 7 प्राथमिकताएं

वित् मंत्री ने जिन सात प्राथमिकताओं को गिनाया उनमें-समावेशी वृद्धि, ग्रीन ग्रोथ , यूथ पावर, फाइनेंशियल सेक्टर, अंतिम छोर तक पहुंच, बुनियादी ठांचे का विकास और क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल शामिल है। इस बजट में वित् मंत्री ने कई बड़े ऐलानों का ऐलान किया।
केंद्रीय वित् मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे काल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।
वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश है. आयकर से छूट की सीमा को दो लाख रुपए और बढ़ा दिया गया है. अब से पांच लाख की जगह सात लाख की आय पर आयकर रिबेट मिलेगा.

नई छूट सीमा नई आयकर व्यवस्था के तहत मिलेगी. अब से नई आयकर व्यवस्था ही डिफॉल्ट व्यवस्था रहेगी. पुरानी व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, लेकिन स्पष्ट रूप से कहने पर ही उसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इसके अलावा टैक्स के स्लैबों में भी बदलाव किए गए हैं. पहले ढाई लाख तक की आय पर कोई कर नहीं लगता था, अब तीन लाख तक की आय पर नहीं लगेगा. पहले ढाई से पांच लाख तक की आय पर पांच प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब तीन से छह लाख आय पर पांच प्रतिशत टैक्स लगेगा.

इसी तरह अन्य स्लैबों में भी बदलाव किए गए हैं. जानकारों का कहना है कि इन नए स्लैबों से सालाना हजारों रुपए की बचत की जा सकेगी. इसे चुनाव से ठीक पहले मध्यम वर्ग को लुभाने का कदम माना जा रहा है.

अम्बिकापुर में भी जियो की 5जी सर्विस शुरू….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर और धमतरी में भी जिओ की 5जी सर्विस शुरू हो गयी है। मात्र 18 दिनों में छत्तीसगढ़ के 8 शहरों में जियो टू 5जी सेवा शुरू की है। जियो छत्तीसगढ़ में टू 5जी सेवा शुरू करने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। बता दे कि देश के 225 शहरों में अब तक जियो टू 5जी सेवा लॉन्च हो चुका है। आज एक साथ 34 शहरों में जियो टू 5जी शुरू किया गया। आपको ये भी बता दे कि बिना किसी दाम के जियो यूजर्स 1 Gbps+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकते है।
रिलायंस जियो ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर और धमतरी में जियो टू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है।

आज से अम्बिकापुर और धमतरी के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे।
जियो राज्य में सबसे पसंदीदा ब्रांड हैं और दो तिहाई बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी है। जियो टू 5जी के लॉन्च होने से ग्राहकों को विश्वस्तरीय बेहतरीन टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा।
इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि “34 नए शहरों में जियो टू 5जी लॉन्च कर हम बेहद उत्साहित हैं। जियो के टू 5जी जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 225 हो गई है। बीटा ट्रायल लॉन्च के केवल 120 दिनों के भीतर जियो ने 225 शहरों में लॉन्च करने का रिकॉर्ड कायम किया है।
हमे खुशी है कि आज हम अंबिकापुर और धमतरी में भी जियो टू 5जी सेवा शुरू कर रहे हैं। हमने देश भर में टू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो टू 5जी से जुड़ जाएगा।

खोपा धाम में युवक ने की तोड़फोड़,, दो मूर्तियां हुई खंडित…

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान : कल देर रात एक युवक ने खोपा धाम में तोड़फोड़ मचा दी। युवक द्वारा मंदिर में मूर्ति स्वरूप रखी दो पत्थरों को भी खंडित कर दिया गया। जिसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। खोपा धाम ने तोड़ फोड़ मचाने वाले युवक का नाम अरमान बताया जा रहा हैं और युवक की मानसिक स्थिति सही नही हैं ऐसी जानकारी निकल कर सामने आ रही हैं।

खोपा धाम एक धार्मिक स्थल हैं और लोगो की आस्था का केंद्र भी हैं मंदिर में ऐसे तोड़ फोड़ होने से ग्रामीण और स्थानीय बैगाओ में काफी आक्रोश नजर आ रहा हैं।

कुंवारपुर में रिहायशी इलाकों में पहुंचा बाघ…इलाके में मचा हड़कंप….

हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ : वन मंडल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र कुंवारपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम पंचायत तोजा के आरा पहाड़ के पास कंकाली माता मंदिर के नीचे नगदहा स्टापडेम के पास अचानक एक बाघ देखने को मिला। बाघ को देखकर आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया गनीमत रही की बाघ ने किसी पर हमला नही किया और ग्रामीणों की सतर्कता से बाघ रिहायशी क्षेत्र से जंगल की ओर लौट गया। यह घटना शाम लगभग 4:00 बजे की बताई जा रही हैं। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई हैं और वन विभाग द्वारा बाघ और मनुष्य के बीच संघर्ष की स्थिति न बने इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला रेंजर के हरकतों से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के द्वार… जानें क्या हैं पूरा मामला…

हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : महिला रेंजर के अत्याचारों से परेशान होकर आज ग्रामीण एकजुट होकर कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दरअसल पूरा मामला वन परीक्षेत्र उदयपुर के केदमा अंतर्गत चेक डैम व सोख्ता निर्माण कार्य का हैं जिसके लिए खुदवाए गए गड्ढे की मजदूरी भुगतान 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद नही की गई है। जिसके लिए ग्रामीण डीएफओ से लेकर सीसीएफ तक अपनी समस्या लेकर जा चुके हैं। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की कोई मदद नहीं की जा रही हैं।

वन अधिकारियों से किसी प्रकार की सहायता न मिलने पर आज ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर सरगुजा के पास पहुंचे और अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि उदयपुर रेंजर सपना मुखर्जी द्वारा ग्रामीणों को मजदूरी भुगतान की जगह पर मारने पीटने की धमकी भी दी जाती है।

रेलवे की तार चोरी करने के दौरान करंट की चपेट में आकर युवक की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकसपाली के पास अज्ञात युवक की जली हुई शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना घरघोड़ा थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया। घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त अज्ञात युवक रेल्वे का तार चोरी करने के उद्देश्य से आरी ब्लेड से तार काट रहा था और तार में बह रही करंट के चपेट में आ जाने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

अग्निवीर पुरूष भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, प्रदेश से 433 अभ्‍यर्थियों को मिली सफलता…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा के परिणाम 29 जनवरी, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं । छत्‍तीसगढ़ से लिखित परीक्षा में शामिल 1367 अभ्‍यर्थियों में से 433 अभ्‍यर्थियों का चयन जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्‍लर्क और अग्‍निवीर ट्रेड्समैन (GD, Agniveer Technical, Agniveer Clerk and Agniveer Tradesman) के लिए किया गया है। परीक्षा परीणाम ज्‍वाइन इंडियन आर्मी की वेब साइट (Exam Result Join Indian Army Website) पर उपलब्‍ध है । इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है । सभी चयनित अभ्‍यर्थियों को प्रारम्भिक ब्रीफिंग और डिस्‍पैच के लिए 31 जनवरी, 2023 को सुबह 08.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर में उपस्थित होना जरूरी है । सभी सफल अभ्‍यर्थियों की ट्रेनिंग 01 मार्च, 2023 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी ।

भारतीय सेना सभी सफल उम्‍मीदवारों को हार्दिक बधाई देती है और उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करती है । भारतीय सेना में चयन निष्‍पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्‍यता के आधार पर होता है । भारतीय सेना अभ्‍यर्थियों को अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहने की सलाह देती है ।

स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में तैनात ASI ने की गोली मारकर हत्या…

सुरक्षा में तैनात ASI ने गोली मारकर की हत्या

हिंद स्वराष्ट्र ओडिशा : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का रविवार को निधन हो गया. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जाते समय रविवार दोपहर उन्हें एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने गोली मारी थी.
ये घटना दोपहर एक बजे के क़रीब झारसुगुड़ा ज़िले में ब्रजराजनगर के नज़दीक गांधी चौक पर हुई थी.
गोली लगने के बाद उन्हें एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया गया था, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने का काफ़ी प्रयास किया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

महिला को जिंदा जलाया: रेलवे ट्रैक के पास झुलसकर तड़प रही थी, राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी; अस्पताल में कराया भर्ती…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीरनगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
70 फीसदी झुलस गई महिला, नहीं हुई पहचान
टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

महिला को जलाने की आशंका
जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की होगी। माना जा रहा है कि महिला खुद से जली होती, तो रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचती। यह भी आशंका है कि किसी दूसरे जगह से महिला को जलाकर रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया गया है। महिला की उम्र 35 से 37 साल के बीच बताई जा रही है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी है और कान में सोने की टॉप्स पहनी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BIG BREAKING : एयरफोर्स के सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए…

हिंद स्वराष्ट्र राजस्थान : शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक टकराने के बाद दोनों विमानों के दो अलग-अलग जगहों पर गिरने की आशंका है। एक प्लेन मध्यप्रदेश के मुरैना के पिंगोरा में और दूसरे के राजस्थान के भरतपुर में गिरने की बात कही जा रही है। लेकिन तय तौर पर कुछ भी साफ नहीं है। ये भी नहीं पता है कि कौन सा विमान कहां गिरा है। मिली सूचना के मुताबिक, मुरैना में सुखोई और भरतपुर में मिराज गिरने की बात कही जा रही है। हादसे में क्रैश हुए दोनों फायटर जेट ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। मुरैना एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि ‘ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से वायुसेना के दो विमानों के टेक ऑफ करने की जानकारी मिली थी। इनमें से एक पहाड़गढ़ में क्रैश हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के मानपुर के पास क्रैश होने की जानकारी है। हम दूसरे विमान की सर्चिंग कर रहे हैं।’ इधर मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का दावा है कि तीन में से दो पायलट को बचा लिया गया है।
भरतपुर के डीएसपी बोले- सुबह 10 से सवा 10 बजे जानकारी मिली थी
राजस्थान में भरतपुर के डीएसपी अजय शर्मा ने बताया कि ‘हमें सुबह 10 से सवा 10 बजे के करीब प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी। मौके पर आने पर पता चला कि यह एयर फोर्स का फाइटर जेट है। हालांकि, मलबे को देखकर अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह कौन सा फाइटर प्लेन है। अभी तक इसके पायलट के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।’

आसमान में ही आग लग गई थी
ग्रामीणों के मुताबिक, प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है।

संभाग के पहले गोबर पेंट यूनिट का हुआ शुभारंभ, प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट तैयार होगा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में सरगुजा संभाग के प्रथम गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा किया गया।
गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा पीपीपी मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है। संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा प्लांट स्थापना हेतु राशि 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में समूह की दीदियों द्वारा गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति शिफ्ट है जिसमें 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग पेंट निर्माण हेतु किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा, संध्या रवानी, सतीश बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

IPS अधिकारियों को नवीन पदस्थापना…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा 8 आईपीएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को पुलिस उप महानिरीक्षक एसीबी की जिम्मेदारी दी गई है वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर बनाया गया हैं। देखे जारी आदेश :

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के साथ ही नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। देखे आदेश :

error: Content is protected !!