हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/विश्रामपुर : गायत्री खदान में कार्यरत गेनवेल कंपनी के एक कर्मचारी की आज सीएम मशीन की चपेट में आने से एक हाथ की कलाई कटकर अलग हो गई है। घायल कर्मचारी को अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के गायत्री खदान में गेनवेल कंपनी द्वारा कोयला उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। यहां पर बुधवार को प्रथम पाली में मेंटेनेंस के दौरान सीएम मशीन अचानक स्टार्ट कर दिए जाने के कारण गेनवेल कर्मचारी अंबिकापुर निवासी 24 वर्षीय रामेश्वर का दाहिना हांथ की कलाई के पास से कटकर अलग हो गया है। घायल कर्मचारी को तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर लाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया है। गेनवेल कंपनी का कर्मचारी रामेश्वर के कटे हुए कलाई को आइस बॉक्स में डालकर उसके के साथ अपोलो बिलासपुर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मेंटनेश के दौरान मशीन का मेन स्विच नहीं काटा गया था और ना ही कोई भी सक्षम व्यक्ति या अधिकारी मेनटेंस स्थल पर मौजूद थे। जहां सीएम मशीन चल रही है, वहां ऐसी घटना बार-बार देखने को मिल रही है।
खदान में ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर से पार्क में छात्रा की हुई मौत…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर/कुनकुरी : पत्थर खदान में हुए ब्लास्टिंग की चपेट में आने से एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई है। घटना कुनकुरी से लगे मयाली पत्थर खदान की है। बताया जा रहा हैं कि छात्रा मयाली पार्क घूमने आई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 फरवरी को ही इस पार्क का उद्घाटन किया था। पार्क के पास ही पत्थर खदान है, जहां अक्सर ब्लास्टिंग होती रहती है।
पत्थर तोड़ने के लिए किये गए बारूदी विस्फोट से छिटके पत्थर के टुकड़े की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।
आपको बता दें कि कुनकुरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्व पर्यटन स्थल मयाली में स्थित एक पत्थर खदान में बुधवार को पत्थर तोड़ने के लिए बारूदी विस्फोट किया जा रहा था। इसी दौरान अपने सहेली से मिल कर घर की ओर वापस लौट रही ग्राम खटंगा निवासी केसरी बाई पिता नंदे राम के सिर पर विस्फोट से उड़ा एक पत्थर छिटक कर आ गिरा। सिर में आए गंभीर चोट से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका केश्वरी बाई कुनकुरी ब्लॉक के खटांगा गांव में रहने वाली थी। वह चरईडांड हायर सेकेंड्री स्कूल में 12वी की छात्रा थी।
हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/ सहायिकाओं को सरकार का अल्टीमेटम 48 घंटे में काम पर ना लौटने पर पद से बर्खास्त करने के निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल के फलस्वरुप आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाएं बाधित हो रही है जिसको देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कड़े रुख अपनाते हुए हड़ताली कर्मचारियों एवं सहायिकाओं को 48 घंटे का अल्टीमेटम देने का निर्देश दिया है 48 घंटे में कार्य पर वापस न लौटने पर हड़ताली कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को पद से बर्खास्त करने का भी आदेश दे दिया गया है।


SECL में मौत की खदान: ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की मौत पर एक्शन, कोयला खान प्रबंधक, शिफ्ट इंचार्ज, बेल्ट इंचार्ज, सेफ्टी ऑफिसर के खिलाफ FIR दर्ज़….
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया विशेष संवाददाता : दिनांक 12/02/2022 दिन रविवार को सूत्रों के अनुसार आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से महज 10 किमी स्थित शिवपुर चर्चा कालरी SECL के खदान में श्रमिक के मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शक में एक्शन लिया है। वहीं एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खदान सुरक्षा की रिपोर्ट के आधार पर चरचा पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 3 साल पहले 29 मई 2020 को देर रात चरचा कॉलरी में एनिसेन्ट तिर्की की ऑपरेटिंग करते समय डिस्चार्ज ड्रम में फंसने से मृत्यु हो गई थी, जो कि खदान के अंदर अकेले ही ड्यूटी कर रहा था. उसके साथ अन्य किसी भी व्यक्ति की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी, जबकि बेल्ट ऑपरेटिंग करते समय दो व्यक्तियों की ड्यूटी लगी रहती है. उसे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी.
ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह करते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया था. जांच के दौरान सब एरिया मैनेजर चरचा और खान सुरक्षा महानिदेशालय बिलासपुर से मौत के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी, जो रिपोर्ट में खान सुरक्षा महानिदेशालय बिलासपुर ने मृतक के मृत्यु का कारण फॉल्ट ऑफ डिशेस एंड मैनेजमेंट का होना पाया। लेकिन लोगों के मन में अस
पुलिस ने खान प्रबंधक,जो कि अभी भी नगरवासियों और श्रमिक परिवार को प्रताड़ित करने जैसा भी मामला सामने आ रहा वहीं इसमें शिफ्ट इंचार्ज, बेल्ट इंचार्ज, सेफ़्टी ऑफिसर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है.।। बस देखना है कि शासन प्रशासन को इस खबर का असर होता है या नहीं।।
ईट भट्ठे के ऊपर सो रहे जीजा–साले समेत 3 की मौत…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर रवि डे : ईट भट्टे में आग लगाकर उसके ऊपर सो रहे जीजा साला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं और मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि ईट भट्टे में लगी आग से निकल रहे धुएं में दम घुट कर तीनों की मौत हुई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटपाली के टुहलु पाथर में 40 वर्षीय ग्रामीण बनवा चेरवा द्वारा ईट भट्ठे का निर्माण किया गया था और कल उसी ईट भट्ठे के नीचे आग जलाकर भट्ठे के ऊपर अपने रिश्तेदार 28 वर्षीय राजदेव चेरवा और अपने साले 20 वर्षीय साले छोटू के साथ सो रहा था इसी दरम्यान तीनो की मौत हो गई। मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस टीम द्वारा मृतकों के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा हैं।
सैलानियों का पसंदीदा हिल स्टेशन मैनपाट, आइए जानें प्राकृतिक सौंदर्य व अनूठे संस्कृति के संगम के बारे में….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर/ मैनपाट : समुद्र तल से करीब 1085 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तथा विलग जलवायु के कारण छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट अब सैलानियों का पसन्दीदा हिल स्टेशन बनते जा रहा है। चारो ओर से पहाड़ी व सुरम्य वादियों से घिरा मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के साथ तिब्बती व जनजातीय संस्कृति का संगम स्थल भी है। यहां संस्कृतियां सद्भाव के साथ फल-फूल रही हैं। मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा विकास को गति देने के लिए हर वर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के नामी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति व विभागीय स्टॉलों के द्वारा विकास की झलक देखने को मिलती है। मैनपाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन ने सड़क विकास के साथ सुविधायें और टूरिस्ट पॉइंट को बेहतर करने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। पर्यटकों के ठहरने के लिए रिजॉर्ट व विश्राम गृह भी बनाये गए हैं। अम्बिकापुर से दरिमा होते हुए मैनपाट जाते जैसे ही घाट शुरू होता है दूर-दूर तक हरियाली नजर आती है। पहाड़ी पर घुमावदार रास्ते के दोनों ओर ऊंचे-ऊंचे पेड़ व नयनाभिराम दृश्य देखते ही बनता है। मैनपाट पुंहचने पर बौद्ध मंदिर, तिब्बती, लामा को देखकर अलग ही एहसास होता है। इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 14 से 16 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप किया जा रहा है।
टाइगर प्वाइंट- मैनपाट के महत्वपूर्ण प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट में टाइगर प्वाइंट का अपना विशेष महत्व है। टाइगर प्वाइंट एक खूबसूरत प्राकृतिक झरना है जिसमें पानी इतनी तेजी से गिरता है कि शेर के गरजने जैसी आवाज आती है। टाइगर प्वाइंट देखने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है यहां का ठण्ड भी अच्छा लगता है तथा देखने के लिए चारों तरफ घनघोर जंगलों के बीच पहाड़ से गिरता हुआ झरना बहुत ही आकर्षक लगता है। टाइगर प्वाइंट दर्शनीय स्थल में बहुत पहले शेर हुआ करते थे जो झरने का पानी पीने आते थे। इसलिए इस स्थान का नाम टाइगर प्वाइंट पड़ा। टाइगर प्वाइंट इको प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है।
उल्टापानी- मैनपाट के बिसरपानी गांव में स्थित उल्टापानी छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा अचंभित और हैरान करने वाला दर्शनीय स्थल है। यहां पर पानी का बहाव नीचे की तरफ न होकर ऊपर यानी ऊँचाई की ओर होता है। यहां सड़क पर खड़ी न्यूट्रल चारपहिया गाड़ी 110 मीटर तक गुरूत्वाकर्षण के विरूद्ध पहाड़ी की ओर अपने आप लुढ़कती है। यहां से घाटी का खूबसूरत नजारा देखकर मन तृप्त हो जाता है। वास्तव में उल्टापानी अदभुत तथा अकल्पनीय है।
जलजली- मैनपाट में प्रकृति के नियमों से दूर जलजली वह पिकनिक स्पॉट है जहाँ दो से तीन एकड़ जमीन काफी नर्म है और इसमें कूदने से धरती गद्दे की तरह हिलती है। आस-पास के लोगों के मुताबिक कभी यहां जल स्त्रोत रहा होगा जो समय के साथ उपर से सूख गया तथा आंतरिक जमीन दलदली रह गई। इसी वजह से यह जमीन दलदली व स्पंजी लगती है। यहां पर पास में ही जंगलों तथा पहाड़ों के बीच एक झरना प्रवाहित होता है। यहां पर्यटक घुड़सवारी का भी आनन्द लेते हैं।
फिश प्वाइंट- मैनपाट में पर्यटकों के लिए जंगलों के बीच एक रोमांचकारी और मन को लुभाने वाला मशहूर जगह फिश प्वाइंट (मछली) स्थित है। फिश प्वाइंट में जलधारा में तैरती रंगीन मछलियां मन को मोह लेती हैं।
मेहता प्वाइंट- मैनपाट में स्थित मेहता प्वाइंट एक अद्भुत झरना तथा दर्शनीय स्थल के पास स्थित है जो चारो तरफ लम्बे पहाड़ों तथा घाटियों से घिरा हुआ है। मैनपाट की खूबसूरत वादियों में प्रकृति का आनंद लेने के लिए मेहता प्वाइंट प्रसिद्ध है। यहां पर ऊँचे और लम्बे पहाडियां, गहरी खाईयां, घाटियां तथा वन मनोरम दृश्यों से भरपूर हैं। मेहता प्वाइंट में छत्तीसगढ़ व भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। मैनपाट आने वाले पर्यटक प्रकृति के अनसुलझे रहस्यों का आनन्द लेने के लिए इस पिकनिक स्पॉट में अवश्य पहुंचते हैं।
करमा एथनिक रिसॉर्ट एवं जोहार मोटल – स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 21 करोड़ 37 लाख 38 हजार रुपये की लागत से मैनपाट विकासखंड के कमलेश्वरपुर में ’’इको एथनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन’’ के रूप में करमा एथनिक रिसॉर्ट विकसित किया गया है। पर्यटकों के लिए सरगुजा क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश की थीम पर एथनिक रिसॉर्ट का विकास किया गया है जिससे पर्यटक स्थानीय जनजाति एवं ग्रामीण परिवेश में रहने एवं यहां की आदिवासी संस्कृति तथा यहां के इको टूरिस्ट स्थलों को करीब से जानने का अनुभव एवं आनंद प्राप्त कर सकेंगे।
प्रदेश में जारी हुआ नकल विरोधी कानून, पकड़े गए तो उम्र कैद के साथ देना होगा 10 करोड़ का जुर्माना…
हिंद स्वराष्ट्र उत्तराखंड : उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में राजभवन ने अध्यादेश लागू किया है। राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश, 2023 पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन पर राज्यपाल ने 24 घंटे के भीतर यह कदम उठाया है। इस कानून के तहत अगर कोई प्रिटिंग प्रेस, कोचिंग इंस्टीट्यूट या मैनेजमेंट सिस्टम नकल कराने पर दोषी पाया जाता है, तो उसे उम्र कैद और 10 करोड़ रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा।
मेटाडोर की चपेट में आकर पति–पत्नी और बेटी की मौत, दूसरी बेटी की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मेला जा रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
घसीटते हुए ले गया बाइक को…
मिली जानकारी के अनुसार, कोटा क्षेत्र के ग्राम लमकेना निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल साहू तिफरा के मन्नाडोल पत्नी 32 वर्षीय ईश्वरी साहू और दो बेटी 13 वर्षीय तृप्ति साहू और 8 वर्षीय भगवती साहू के साथ रहता था। वो घर का खर्चा चलाने के लिए ड्राइवरी करता था। शनिवार को मोहनलाल अपनी पत्नी और बच्चियों को लेकर तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार चारों सदस्य उसलापुर ओरवब्रिज से निकले थे। उसी समय पीछे से आ रही मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद मेटाडोर बाइक को घसीटते हुए ले गया। हादसे में मोहन, उसकी बड़ी बेटी तृप्ति बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, छोटी बेटी भगवती बाइक से उछल कर सड़क किनारे जा गिरी। इससे वह भी घायल हो गई। घटना में महिला ईश्वरी की भी मौके पर ही मौत हो गई।
गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक
हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर को छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिम्स पहुंचने के बाद मोहन और उसकी बेटी तृप्ति की भी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी भगवती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद उसलापुर रोड में जाम की स्थिति निर्मित हो गई और वाहनों की कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गया। मेटाडोर चालक की लापरवाही ने एक हस्ते खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा- भाजपा सरगुजा
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अलोकतांत्रिक करार देते हुए सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी एवं भारत सिंह सिसोदिया, निगम नेताप्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा, जनजाति गौरव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष धनराम नागेश, जिला मीडिया प्रभारी संतोष दास एवं सह मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार में लगातार हो रहे भाजपा नेताओं की हत्या का हम घोर निंदा करते हैं, नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू को गोली मारकर हत्या कर दी, और एक माह के अंदर भाजपा के नीलकंठ ककेम व बुधराम करताम की भी नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि लगता है एक गहरी साजिश के तहत कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है, इस सरकार में नक्सलियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगा, इनके खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा।
भाजपा नेताओं की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि कल दिनांक 12 फरवरी रविवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भाजपा नेताओं की शहादत को सम्मान देने मशाल रैली निकाली जाएगी जो एसपी कार्यालय तक पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में गत शुक्रवार की रात थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई।
खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा- भाजपा सरगुजा
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अलोकतांत्रिक करार देते हुए सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी एवं भारत सिंह सिसोदिया, निगम नेताप्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा, जनजाति गौरव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष धनराम नागेश, जिला मीडिया प्रभारी संतोष दास एवं सह मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार में लगातार हो रहे भाजपा नेताओं की हत्या का हम घोर निंदा करते हैं, नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू को गोली मारकर हत्या कर दी, और एक माह के अंदर भाजपा के नीलकंठ ककेम व बुधराम करताम की भी नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि लगता है एक गहरी साजिश के तहत कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है, इस सरकार में नक्सलियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगा, इनके खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा।
भाजपा नेताओं की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि कल दिनांक 12 फरवरी रविवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भाजपा नेताओं की शहादत को सम्मान देने मशाल रैली निकाली जाएगी जो एसपी कार्यालय तक पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में गत शुक्रवार की रात थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई।
नक्सलियों ने की बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या…
हिंद स्वराष्ट्र नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटे डोंगर में बीजेपी नेता की नक्सलियों की स्मॉल एक्शन की टीम ने गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली मारने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए.परिजनों ने गंभीर हालत में बीजेपी नेता को छोटे डोंगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता सागर साहू नारायणपुर जिला के बीजेपी उपाध्यक्ष भी हैं. नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने शुक्रवार रात करीब 8 से साढ़े 8 के बीच इस वारदात को अंजाम दिया.
ग्रामीण वेशभूषा में आए थे नक्सली
नारायणपुर के एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि छोटे डोंगर में रहने वाले बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर में घुसकर हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी है, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची. परिजनों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण वेशभूषा में कुछ लोग आए और दरवाजा खोलने को कहा. हमने दरवाजा खोला तो वे लोग घर के अंदर घुस आए और सामने ही हॉल में बैठे बीजेपी नेता सागर साहू की कनपटी पर बंदूक रखकर उन्हें गोली मार दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए.
पहले से नक्सलियों के निशाने पर थे सागर साहू
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इससे पहले भी सागर साहू नक्सलियों के निशाने पर थे लेकिन शुक्रवार रात को घर में मौजूदगी की खबर मिलने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही सेकंड पहले उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से लगातार मौके पर जिले के बड़े बीजेपी नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल
जानकारी के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष सागर साहू काफी लंबे समय से बीजेपी के सदस्य थे और उन्हें बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था. वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है और नक़्सलियों की स्माल एक्शन टीम के बारे में भी पता लगा रही है.
देश में पहली बार लिथियम मिला: जम्मू-कश्मीर के रियासी में 59 लाख टन का भंडार, यहां सोने के 5 ब्लॉक भी…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : देश में पहली बार लिथियम का भंडार मिला। इसकी कैपेसिटी 59 लाख (5.9 मिलियन) टन है। लिथियम के साथ ही सोने के 5 ब्लॉक भी मिले हैं। लिथियम (G3) की यह पहली साइट है, जिसकी पहचान जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में की है। लिथियम एक ऐसा नॉन फेरस मेटल (अलौह धातु) है, जिसका उपयोग मोबाइल-लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत अन्य चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है। यह एक रेअर अर्थ एलिमेंट है। भारत लिथियम के लिए अभी पूरी तरह दूसरे देशों पर निर्भर है।
भारत अपनी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। 2020 से भारत लिथियम आयात करने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर रहा। भारत अपनी लिथियम-ऑयन बैटरियों का करीब 80% हिस्सा चीन से मंगाता है। भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अर्जेंटीना, चिली, ऑस्ट्रेलिया और बोलिविया जैसे लिथियम के धनी देशों की खदानों में हिस्सेदारी खरीदने पर काम कर रहा है।
जीएसआई ने 51 खनिज के ब्लॉक्स की रिपोर्ट राज्य सरकारों को सौंपी
62वीं सीजीपीबी की मीटिंग के दौरान जीएसआई ने लिथियम और गोल्ड समेत 51 खनिज के ब्लॉक्स की रिपोर्ट राज्य सरकारों को सौंपी। इनमें से 5 ब्लॉक सोने के भंडार हैं। इनके अलावा, पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल से जुड़े हुए हैं। ये मेटल्स 11 राज्यों के अलग-अलग जिलों में मिले हैं। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।
वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा, सूरज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हुआ अलग…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : सूरज के बारे में वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा टुकड़ा टूटकर अलग हो गया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने सूरज के टूटने की यह घटना देखी है। इस दावे के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक सहमे हुए हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने और एक स्पष्ट तस्वीर पेश करने के लिए इस घटना का विश्लेषण कर रहे हैं। वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ। अंतरिक्ष मौसम वैज्ञानिक डॉ. तमिता शोव ने ट्विटर पर इसके फुटेज साझा किए हैं। उन्होंने कहा है कि एक हिस्सा प्रमुखता से फिलामेंट से अलग हो गया है और उत्तरी ध्रुव के चारों ओर एक विशाल ध्रुवीय भंवर के रूप में धूम रहा है। उन्होंने कहा, यहां 55 डिग्री से ऊपर सूर्य के वायुमंडलीय गतिकी को समझने की जरूरत है।
धरती पर क्या होगा असर?
सूर्य के टुकड़े के टूटने से पृथ्वी पर इसका क्या असर होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं। एक स्पेस वेबसाइट के मुताबिक शक्तिशाली सौर फ्लेयर (solar flare) से सात फरवरी को प्रशांत महासागर में एक शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट भी हुआ था। बोल्डर, कोलोराडो में नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के एक उप निदेशक और सौर भौतिक विज्ञानी स्कॉट मैकिन्टोश ने समझाया कि हर सौर चक्र में एक बार सूर्य के 55 डिग्री अक्षांश के साथ कुछ अजीब होना असामान्य नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने इस नए भंवर जैसा कभी नहीं देखा था।
कलेक्टर के आदेश पर 34 पटवारियों का तबादला, कुछ के नहीं बदले प्रभार, तीन साल से अधिक एक ही हलके में जमे पटवारियों का होना था ट्रांसफर…
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : राज्य शासन ने तीन साल से एक ही हलके में जमे पटवारियों को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। आदेश के कई महीनों बाद अब जाकर बदलाव शुरू हुआ है। रायगढ़ अनुविभाग में 34 पटवारियों के प्रभार बदले गए हैं। हालांकि कुछ के प्रभार यथावत् ही हैं।शासन ने कहा था कि एक ही हलके में तीन साल से अधिक समय से जमे पटवारियों का तबादला किया जाए। कई महीनों तक रायगढ़ जिले में सन्नाटा रहा। भू-अभिलेख शाखा ने ऐसे पटवारियों की सूची मंगवाई थी। सभी तहसीलों ने इसकी जानकारी भेजी ही नहीं। कई महीनों तक चुप्पी के बाद नवपदस्थ कलेक्टर ने एक बार फिर ऐसे पटवारियों को बदलने का आदेश दिया था। बुधवार को रायगढ़ अनुविभाग में 34 पटवारियों के प्रभार बदले गए हैं। 27 पटवारियों के प्रभार तकरीबन पूरी तरह बदल दिए गए हैं, लेकिन सात पटवारी ऐसे हैं जिनको पुराने हलके में ही पदस्थ रखा गया है।उदाहरण के तौर पर भरत सिंह ठाकुर अब तक कांशीचुआं में पदस्थ थे। बुधवार के आदेश में उनको कांशीचुआं के साथ परसदा का भी प्रभार दिया गया है। इसी तरह अमीलाल सिदार को पुसौर तहसील के पडिग़ांव के साथ त्रिभौना का प्रभार दिया गया था। नए आदेश में उनसे त्रिभौना का प्रभार छीनकर केवल पडिग़ांव का जिम्मा दिया गया है। ऐसा आदेश सात पटवारियों के साथ हुआ है।
कहां हैं इतने पटवारी
एक साथ सात पटवारियों को दो हलकों का प्रभार देने का आदेश किसी के गले नहीं उतर रहा है। कई जानकार इस पर सवाल उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पटवारियों की संख्या इतनी कम नहीं है कि किसी को दोहरा प्रभार दिया जाए। कई पटवारियों को पुराने हलके में ही काबिज रखा गया है। अतिरिक्त प्रभार को भी इस आदेश में जोडऩे पर सवाल उठ रहे हैं।
शमशान की जमीन पर गोठान का निर्माण : ग्रामीणों ने तहसीलदार को पत्र लिख की न्याय की मांग …
हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट/ बरिमा: मैनपाट के ग्राम पंचायत बरिमा में शमशान की जमीन पर गोठान निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है। तहसीलदार को ज्ञापन सौप गोठान को कही और स्थानांतरित करने की मांग की हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि जिस जमीन पर गोठान निर्माण करवाया जा रहा हैं वह जमीन माझी समाज,पनिका समाज और बरगाह समाज के लोगो का शमशान घाट हैं जहां उनके द्वारा अपने समाज के लोगो के मरणोपरांत दाह संस्कार किए जाते हैं। जिस जमीन पर गोठान निर्माण का वे विरोध कर रहे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा इकट्ठा होकर अपनी शमशान की जमीन को बचाने के लिए तहसीलदार मैनपाट नर्मदापुर को ज्ञापन सौपा हैं।



खाद्य मंत्री ने किया 2.69 करोड के नल-जल योजना का भूमिपूजन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को दरिमा तहसील के नानदमाली व बडा़दमाली में 2.69 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम खिरखिरी में विद्युतीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगतार विकास के कार्य हो रहे हैं। किसानों के करीब 10 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। देश में धान का सबसे ज्यादा मूल्य छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड पहले कई रंग का बनता था जिससे भ्रम की स्थिति निर्मित होती थी लेकिन अब एक ही रंग का कार्ड बन रहा है जिससे लोगों को सुविधा हो रही है। कोविड काल मे भी सरकार ने ईलाज, दवाई व खाने की व्यवस्था में पीछे नहीं रहा। सरकार लगातार बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था पर विशेष जोर दे रही है। हाल ही में स्कूल भवनों के मरमम्त के लिए सरगुजा जिले 847 भवनों के लिए 40 करोड़ की राशि स्वीकृत किया गया है।
इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा, सरपंच पीयूष लकड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 बच्चों की मौत 7 गंभीर रूप से घायल…
हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : एक दिल दहला देने वाली भीषण सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां 5 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई वही 7 बच्चें गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना उस वक्त हुई जब स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना कांकेर के भानुप्रतापपुर के कोरर के पास हुई। ऑटो ड्रायवर की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद 12 बच्चे ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे, इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आतंकवाद-नक्सलवाद से जुड़े लोगों का संपत्ति से मालिकाना हक हटेगा, परिजन भी नहीं बेच पाएंगे…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम कसने की दिशा में केंद्र सरकार एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। इसके तहत आतंकवादियों और नक्सलियों को वित्तीय मदद करने वालों का उनकी संपत्ति से मालिकाना हक खत्म किया जा रहा है। इससे आतंकवाद और नक्सलवाद से जुड़े लोगों के परिजन भी उनकी संपत्ति नहीं बेच सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर के राज्यों और ओडिशा में पड़ेगा। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति बेचकर उसका इस्तेमाल टेरर फंडिंग में होता है। खासकर जम्मू-कश्मीर में 4000 से अधिक लोग आतंकी गतिविधियों के संचालन के लिए पाक-अधिकृत कश्मीर चले गए। उनके परिजन और रिश्तेदार उनकी संपत्ति बेचते हैं। इनमें मकान, दुकान, जमीन, वाहन, बैंक बैलेंस आदि हैं।
ऐसे लाेगाें का लैंड रिकार्ड से नाम हटाया जाएगा और 7 साल बाद रिकार्ड से खारिज कर दिया जाएगा। संबंधित राज्यों के पटवारियों को यह अधिकार दिया जा रहा है कि वह ऐसी संपत्ति का रिकार्ड रखें, जिसका असली मालिक (आतंकवाद-नक्सलवाद में शामिल) खेती करने नहीं आता है। सात साल तक ऐसा होने के बाद मालिक को मृत दिखाकर कलेक्टर की अनुमति लेकर उसका नाम भूमि रिकार्ड से खारिज कर दिया जाएगा।
राज्य सरकारों से सहमति ले रहा मंत्रालय
आतंकवाद में शामिल बहुत से लोग भूमिगत हैं। इनके नाम की संपत्ति को परिजनों या रिश्तेदारों द्वारा बेच दी जाती है। राज्य सरकारों से इस संबंध में सहमति ली जा रही है। आने वाले दिनों में इस नियम का विस्तार उन लोगों पर भी किया जाए जो पीएफआई और सिमी जैसे संगठनों से जुड़े रहे हैं।
जमीन से निकल रहे पानी में पेट्रोल!! हजारों परिवार के सामने पेयजल संकट…
हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर–चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक पेट्रोल पंप संचालक की गलती और लापरवाही से कई वार्डों का ग्राउंड वाटर दूषित हो गया है. हालात ये हैं कि पिछले छह महीने से हजारों लोगों के घरों पर बोरवेल और हैंडपंप से पेट्रोल, डीजल की दुर्गंध वाला पानी आ रहा है. यह पानी न पीने लायक और न ही घर में उपयोग करने लायक. अब लोगों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. लोगों का गुस्सा देखते हुए कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के लिंक रोड पर स्थित पेट्रोल पंप को मंगलवार को सील कर दिया. कलेक्टर ने सख्त हिदायत देते हुए तेल की बिक्री पर रोक लगाई है. लिंक रोड पेट्रोल पंप के आसपास रहने वाले लोगों की शिकायत के बाद मंगलवार को पीएचई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पानी का सैम्पल जांच के लिए एकत्रित किया. वहीं तहसीलदार और अधिकारियों की टीम अंडर ग्राउंड वाटर में पेट्रोल कहां से आया, इसका परीक्षण कर रहे हैं.
जांजगीर चांपा कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ जगनी पेट्रोल पंप की जांच की. शिकायत सही पाए जाने पर व्यावसायिक गतिविधियों को सुधार कार्य किए जाने तक बंद किया. जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 7 लिंक रोड निवासी द्वारा उनके घरेलू बोरवेल में डीजल व पेट्रोल की दुर्गंध आने की शिकायत प्राप्त हुई. इस पर आईओसीएल और खाद्य विभाग अधिकारियों ने पेट्रोल पंप व मोहल्ले के घरों में जाकर जांच की. कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला को सुधार कार्य तक वार्डवासियों को टेंकर के माध्यम से सुबह शाम पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
स्कूल में 4 साल की छात्रा से रेप:बस कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, प्रिंसिपल को भी बनाया गया सह आरोपी; दोनों गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र कवर्धा : कवर्धा जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रेप स्कूल में ही हुआ। दुष्कर्म के आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल जगदीश सांखला को सह आरोपी बनाते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।
कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव ग्राम चचेड़ी का रहने वाला है। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है
घटना 7 फरवरी मंगलवार की बताई जा रही है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। वह आरोपी के संबंध में तो नहीं बता पाई लेकिन उसने स्कूल में ऐसा होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। बच्ची भी उसे देखकर बुरी तरह डरी दिखाई दी। इसके बाद मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया।
इधर घटना सामने आने के बाद पालकों में भारी आक्रोश है घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराने की मांग को लेकर राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर केस चलाकर उसे फांसी दिलवाने की मांग की है।