Home Blog Page 121

कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 BEO को DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने काम में लापरवाही बरतने वाले 2 BEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसका आदेश जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, NPS और OPS फार्म के कार्य में धीमी गति के कारण मनोरा व कुनकुरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस दिया गया हैं।

अम्बिकापुर के मानिकप्रकाशपुर में गौ–वंश की हत्या… खेती के नाम पर खरीदा और जंगल में ले जाकर कर दी हत्या….

हिंद स्वराष्ट्र लक्ष्मी नारायण तिवारी अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के मानिकप्रकाशपुर गांव से एक गौ हत्या का मामला निकल कर सामने आया हैं जहां आरोपियों द्वारा खेती किसानी के नाम पर बैल को खरीद कर ले जाया गया था लेकिन उसकी हत्या कर उस बैल के मांस को खाया और बेचा दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर बैल का मालिक मौके पर पहुंचा और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत गांव के सरपंच से की हैं। सरपंच द्वारा हिंद स्वराष्ट्र टीम को बताया गया हैं कि उनको मामले की जानकारी मिली हैं और अगर आरोप सही साबित होते हैं तो उनके द्वारा आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करवाई जायेगी।

दरअसल मामला ग्राम पंचायत मानिक प्रकाशपुर (घुमपारा) वि.खं. अम्बिकापुर जिला-सरगुजा का हैं दिनांक 23.02.22 को ग्रामवासी रमेश से लालमाटी के रहने वाले 2 लोग, कईला व मनबोध व नावागढ़ का एक मुस्लिम व्यक्ति खेती करने बोल कर उससे एक बैल 30000 में खरीद कर ले गये और दूसरे दिन दिनांक 24.02.23 उनके द्वारा बैल की हत्या कर उसका मांस खाया व बेंचा गया। इसकी जानकारी जंगल में बैल चरा रहे लोगों ने रमेश को दिया की तुम्हारे बैल का सिर व हड्डी वहां पड़ा हुआ है, जिस पर रमेश ने जाकर देखा तो यह दृश्य देख कर स्तब्ध रह गया और उसे ठगी का एहसास हुआ, जिसपर रमेश ने ग्राम पंचायत के सरपंच अजीत राम तिकी को सारी जानकारी दी तब सरपंच अजीत राम तिर्की ने मामले गंभीरता से लेते हुए खरीददारों को बुलाने आदमी भेजा पर आज तक वो लोग नहीं आए और जानकारी मिल रही हैं कि तीनों आरोपी फरार है।

छात्र गणित का प्रश्न नहीं कर पाया हल तो शिक्षक ने छात्राओं से पिटवाया…

हिंद स्वराष्ट्र राजपुर : आठवीं का छात्र गणित का प्रश्न हल नहीं किया तो नाराज शिक्षक ने कक्षा की छात्राओं से उसकी पिटाई करा दी। करीब 30 छात्राओं ने नाराज शिक्षक के आदेश का पालन करते हुए छात्र को थप्पड़ जड़ दिए। कान और गाल के पास थप्पड़ से पिटाई के कारण बालक को अंदरुनी चोट भी आई है। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन के साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व राजपुर थाने में मामले की शिकायत की है। राजपुर बीइओ मामले की जांच कर रहे हैं। पूरा मामला राजपुर से लगे ग्राम झींगों स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान का है।बाल सुरक्षा को लेकर लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।बालक-बालिकाओं के अधिकार को लेकर स्कूलों में शिविर भी लग रहे हैं लेकिन शिक्षण संस्थान में ही छात्र को शिक्षक द्वारा छात्राओं से पिटाई कराने का यह मामला पिता द्वारा की गई लिखित शिकायत के बाद सामने आया है।पीड़ित छात्र बुधवार को स्कूल गया था।गणित के कालखंड में शिक्षक,बच्चों से सवाल पूछ रहे थे। गणित का एक सवाल छात्र नहीं बना पाया।

इससे गणित शिक्षक गुस्से में आ गए।आरोप है कि उन्होंने छात्र को उसी कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं से पिटवा दिया। छात्राओं ने शिक्षक के आदेश का पालन किया और एक के बाद एक वे छात्र के गाल पर थप्पड़ मारते गए। घटना से छात्र को न सिर्फ ग्लानि हो रही है बल्कि वह शिक्षक से डरा हुआ है। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचने के बाद घर पहुंच कर स्वजन को घटना की जानकारी दी। छात्र के पिता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में बेटे का इलाज कराया और अंदरूनी चोट होने कारण चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन,शिक्षा विभाग एवं पुलिस सहित कलेक्टर से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

सूरजपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 2 युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में रफ्तार और लापरवाही ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. दरअसल, गुरुवार को बारातियों से भरी स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 2 बाराती की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 6 अन्य बाराती घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया, वहां से दो गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना बसदेई चौकी इलाके की है. बुधवार रात ग्राम कुरूवा से रजौलीपारा बारात आई थी. शादी के बाद 8 बाराती गुरुवार को स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए.
दरअसल, विश्रामपुर थाना इलाके के ग्राम कुरुवा से बुधवार की रात बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बंजा से लगे रजौलीपारा में बारात आई थी. रात में शादी के बाद गुरुवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई. इसके बाद 8 बाराती स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी29/एसी/5069 से अपने गांव कुरुवा वापस लौट रहे थे. स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी. इसी बीच स्कॉर्पियो ग्राम बंजा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के सामने पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार होने के कारण वह सड़क छोड़ मैदान में कई बार पलट गई. इस दौरान तेज रफ्तार से पलट रही स्कॉर्पियो का दरवाजा खुलने से कुछ लोग जमीन पर इधर-उधर जा गिरे. वहीं सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सोनू (30 वर्ष) और ऋषभ (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 6 घायल हो गए. इनमें से मृतक सोनू ग्राम कुरुवां और ऋषभ बिश्रामपुर के कुम्दा गांव का निवासी था. इधर हादसे के बाद घटनास्थल पर गांव वालों की भीड़ लग गई. उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी.

खुशियां बदलीं मातम में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि 4 बारातियों का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है. मृत युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं. दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों के घर में शोक का माहौल है.

हज यात्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी पहुंचा जेल…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर. अंबिकापुर के मायापुर निवासी फैजान आलम अंसारी ने मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है। उसने अगस्त 2022 में अजीजी इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल्स के एजेंट नवागढ़ मदरसा के पीछे निवासी इमरान रजा उर्फ इमरान शेख से हज यात्रा के लिए संपर्क किया था।
15 अगस्त 2022 को वह उसके घर आया और सउदी अरब स्थित उमराह टूर (हज यात्रा) का प्लान बताया। जब उसने ट्रैवल एजेंट से 8 लोगों की हज यात्रा का खर्च पूछा तो उसने 3 लाख 48 हजार रुपए बताया। इस पर उसने 3 लाख 1 हजार रुपए के 3 चेक उसे तत्काल दे दिए। इसके कुछ दिन बाद 47 हजार रुपए का एक और चेक कुल 3 लाख 48 हजार रुपए दे दिए थे।
कुछ दिन बाद उसे पता चला कि इमरान रजा उर्फ इमरान शेख ने हज यात्रा के नाम पर कई लोगों से ठगी की है और फरार है। जब उसने उसके घर व कार्यालय पर संपर्क किया तो वह नहीं मिला। इसके बाद उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टी एस सिंहदेव को जीता कर अंबिकापुर की जनता अब पछता रही है- रामकृपाल साहू

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय विधायक व मंत्री टी एस सिंहदेव के आवास एवं कार्यालय का घेराव कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी रामकृपाल साहू के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, मोर आवास मोर अधिकार संभागीय प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
स्थानीय पुराना बस स्टैंड से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का समूह जोरदार नारों के साथ अग्रसेन चौक होते हुए टी एस सिंहदेव के निवास और कार्यालय व्हाइट हाउस के समीप पहुंचा। भीख नहीं अधिकार मांगते हम अपना आवास मांगते के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेटिंग के सामने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अंबिकापुर प्रभारी रामकृपाल साहू ने कहा कि टी एस सिंहदेव को जीता कर अंबिकापुर की जनता अब पछता रही है, गरीबों का आवास छीनने वाली भूपेश सरकार और उसके अकर्मण्य ऐसे मंत्री को जाने से अब कोई नहीं रोक सकता।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा के विकास को टी एस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कुर्सी की आपसी लड़ाई ने दशकों पीछे धकेल दिया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि 2022 सभी गरीबों को छत मिले परंतु छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की गरीब जनता को वहां के राज्य सरकारों ने छलपूर्वक आवास मिलने नहीं दिया, इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर मोर आवास मोर अधिकार संभाग प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि टी एस सिंहदेव का चाल, चरित्र और चेहरा आम जनता पहचान चुकी है, गरीबों को आवास देने के मामले में नाखून कटाकर शहीद बनाने का ढोंग कर रहे हैं टीएस बाबा, यदि उन्हें गरीबों के आवास की इतनी ही चिंता थी तो वे मंत्री पद छोड़ कर आम जनता के संघर्ष में शामिल क्यों नहीं हुए।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि केवल पंचायत विभाग से इस्तीफा देकर आम जनता को मूर्ख बना रहे हैं टी एस सिंहदेव, अंबिकापुर विधानसभा के विधायक और मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने पत्र में जिस कारण से विभाग छोड़ने की बात कही थी उसे भूपेश सरकार ने आज भी पूरा नहीं किया है, ऐसे में तत्काल उन्हें अपना मंत्री पद छोड़ देना चाहिए।
इस अवसर पर अंबिकापुर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा के गरीब जनता को अगर आज प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है तो इसके सबसे बड़े दोषी भूपेश बघेल नहीं बल्कि टीएस सिंहदेव हैं, अपने कर्मों के कारण टी एस सिंहदेव जनता में मुंह दिखाने के लायक भी नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार अंबिकापुर को ज्ञापन भी सौंपा गया।
घेराव कार्यक्रम में निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, नगर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, बलराम जयसवाल, राजबहादुर शास्त्री, आलोक दुबे, फुलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, राधेश्याम ठाकुर, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, मुनेश्वर रजवाड़े, रामकेश्वर रजवाड़े, दिनेश साहू, अनिल सिंह, राजेंद्र जयसवाल, विश्वविजय तोमर, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, संजय अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक सोनवानी, वीरेंद्र बघेल, मनोज सोनी, संजीव वर्मा, पंकज गुप्ता, प्रिया सिंह, ज्योति चौरसिया, माया मिश्रा, संजय त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, शानू कश्यप, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

BJYM ने किया पवन खेड़ा का पुतला दहन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में अंबिकापुर में पवन खेड़ा का पुतला दहन किया गया तथा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, सोनिया गांधी तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर किए गए टिप्पणी से पूरा देश आहत है, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करते हुए आज पुतला दहन कर रही है और कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा और राहुल गांधी से मांग करती है कि वो सार्वजनिक रूप से इस कृत्य के लिए माफी मांगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोघ कश्यप ने कहा कि देश के युवा इस घटना से आक्रोशित है और वह पवन खेड़ा को माफ नहीं करेंगे। जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा की पवन खेड़ा को सरगुजा की धरती पर आने नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह प्रधानमंत्री जी से क्षमा नहीं मांगते।
पुतला दहन के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिरुद्ध मिश्रा, मनीष दुबे, जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, शरद सिन्हा, वीर सोनी, भाजयुमो नगर महामंत्री रवि सोनी, दीपक यादव,अनुराग शुक्ला, विवेक सिंह, मोंटी यादव अतिश पांडे, रौनी मिश्रा, हिमांशू सिंह सेंगर, रिशु अंबेस्ट, रजनीश सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रिंस चौबे, राहुल दुबे, दीपू पांडेय,अश्वनी जयसवाल, युवराज कुमार, नितेश पांडे, आर्यन तिवारी, हनी दुबे, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर 11 की मौत, 10 घायल….

हिंद स्वराष्ट्र बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसो की संख्या बढ़ रही हैं ऐसी ही एक दर्दनाक हादसा देर रात बलौदाबाजार जिले में हुआ इस हादसे ने शादी की खुशी मातम में बदल दी है। दरअसल, शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में अर्जुनी गए साहू परिवार के लोग जब अपने गांव खिलोरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, हादसा पिकअप व ट्रक की टक्कर से हुआ है। जब परिवार चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अर्जुनी से खिलोरा वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं।

खड़ी ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस, कई यात्री घायल…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा जिले में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खड़े टेलर से बस जा भिड़ी और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के चोटिल होने की खबर है। यह हादसा मंगलवार शाम लगभग 5:30 से 6 के मध्य पसान थाना अंतर्गत बैरा पुल के आगे घटित हुआ। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक जयश्री सर्विस की बस क्रमांक सीजी 04 C7 7867 कटघोरा से पेंड्रा रोड जा रही थी। पसान से लगभग 4 किलोमीटर पहले सड़क के किनारे कोयला लदा ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 डीसी 7861 खड़ा था। बताया जा रहा है कि बस इसी रास्ते से गुजर रही थी कि ऐन वक्त पर सामने से एक ट्रक आता नजर आया और दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। बस के चालक ने ट्रक से बचने के लिए स्टेरिंग घुमा दिया और इसके साथ ही तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर के डाला से जा भिड़ी।
हेल्पर की साइड में ट्रेलर से बस के टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक महिला और पुरुष यात्री चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112, संजीवनी 108 और पसान थाना से एएसआई अजय दान लकड़ा व स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत कार्य ग्रामीणों की मदद से शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त और दुर्घटनाकारित दोनों वाहन को जप्त कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

शराब के नशे में युवक ने खुद पेट में मार लिया चाकू, मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बिश्रामपुर व अंबिकापुर निवासी एक अधेड़ व एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृ़त अधेड़ शराब पीने का आदी थी। उसने 2 दिन पूर्व इतनी शराब पी रखी थी घर में उसका विवाद हो गया। इसी बीच उसने गुस्से में खुद के पेट में चाकू घुसेड़ लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अंबिकापुर निवासी एक नवविवाहिता पेट दर्द से काफी परेशान थी। इसी बीच उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहला मामला सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर का है। अनूप चक्रवर्ती 56 वर्ष विश्रामपुर का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। 19 फरवरी की रात को वह शराब पीकर घर आया और परिवार वालों के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान गुस्से में उसने खुद ही अपने पेट में चाकू मार लिया।
यह देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज शुरु किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र बालोद : छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीती रात चार लोगों की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर से एक पारिवारिक कार्य पूरा कर परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। तभी कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा की घटना है। बताया जा रहा है कि जिस कार से सलूजा परिवार घर लौट रहा था वह किसी राहुल ट्रेवल एजेंसी की थी। जो कि रायपुर से बालोद तक रेंट पर आ रही थी।

पंचायत चुनाव में बड़ा घोटाला : आरक्षित सीटों में सरपंच बन कर बैठे हैं गैर आदिवासी लोग…”ऊपर से नीचे तक सबकी मिलीभगत, जाएंगे तो सब जाएंगे मैं अकेले नहीं जाऊंगा”–???

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पंचायत चुनाव 2020 में सरगुजा जिले समेत संभाग के अन्य जिलों में भारी अनियमितता बरती गई हैं। जहां आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटों पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोग सरपंच बन कर बैठे हैं। आपको बता दें की सिर्फ सरगुजा जिले में ही ऐसे अनेकों सरपंच हैं जिनकी जाति आरक्षित सरपंच सीट से परे हैं लेकिन वे पिछले 3 वर्षों से सरपंच बन मलाई चाटने का काम कर रहे हैं। इस मलाईदार सीट का मजे सरपंच अकेले नहीं ले रहे हैं बल्कि जनपद सीईओ भी इस मामले में उनके सहयोगी हैं। जनपद सीईओ की इस मामले में फिलहाल क्या भागेदारी हैं इस बात की जानकारी तो ऐसे भ्रष्ट सरपंचों को होगी जो जनपद सीईओ का खुले तौर पर नाम लेते हुए कहते हैं कि “सीईओ सर को सब पता हैं।” इन सरपंचों के हौसले बुलंद होने का एक कारण यह भी हैं क्योंकि उनका कहना हैं कि “ऊपर से लेकर नीचे तक सब इसमें मिले हुए हैं मैं अकेले नहीं जाऊंगा जाएंगे तो सब जाएंगे।” अब इन सब में कौन कौन शामिल हैं यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। आपको बता दें की चुनाव के वक्त इन सभी घोटालेबाज सरपंचों द्वारा 6 माह का समय जाति प्रमाण पत्र जमा करने के लिए लिया गया था बावजूद इसके 3 वर्ष बीतने के बावजूद उनके द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही किया गया हैं लेकिन मामले की सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। अधिकारी जिन्हे मामले में मलाई खाने को मिल रहा हो और जब इस मामले को उठाने वाला कोई न हो तो अधिकारी इस मामले में ध्यान देने की जहमत क्यों उठाएंगे।

सूरजपुर जिले में जनरल कैटेगरी के लोग आदिवासी महिलाओं से शादी कर बिना प्रमाण पत्र जमा किए बन बैठे हैं सरपंच

हम आपको बता दें कि पंचायत चुनाव में किस प्रकार की धांधली हुई हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सूरजपुर के रविंद्रनगर, महावीरपुर जैसे पंचायतों के सरपंच बन सरपंच पति धौष दिखाते घूम रहे हैं जबकि वे जनरल कैटेगरी में आते हैं और वहां की आरक्षित सीटों पर उनके द्वारा उनकी पत्नियों को सरपंच बनवाया गया हैं न तो चुनाव बीतने के 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद उनके द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया हैं और न ही उनकी पत्नियों द्वारा पंचायत का कोई कार्य किया जाता हैं। केवल इन सरपंचों द्वारा अपनी पत्नी के नाम का इस्तेमाल किया जाता हैं और सरपंच पति सरपंच बन जाता हैं।

लाखों के घोटाले मामले में 2 रेंजर, 1 डिप्टी रेंजर व वन रक्षक निलंबित…

सिंधु स्वाभिमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले के मरवाही वनमंडल के बहुचर्चित नेचर कैम्प घोटाला मामले में जांच के बाद दो रेंजर,एक डिप्टी रेंजर व एक वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल मरवाही के नेचर कैंप और साल्हेकोटा वन प्रबंधन समिति का है जहां मरवाही रेंज के साल्हेकोटा वनप्रबंधन समिति अंतर्गत आने वाले नेचर कैम्प गगनई में नेचर कैम्प प्रबंधन समिति जामवंत माड़ा गगनई के नाम से फर्जी वनसमिति गठित कर लाखों की राशि निकाल ली गई थी। जिसकी शिकायत वनप्रबंधन समिति साल्हेकोटा के अध्यक्ष द्वारा की गई थी। जहां मरवाही वन मंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने आदेश जारी किया हैं जिसमे सुनील चौधरी वनरक्षक के द्वारा मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत रोपणी प्रबंधन समिति चिचगोहना एवं नेचर कैम्प प्रबंधन समिति जामवंत माड़ा गगनई (साल्हेकोटा परिसर) में विभिन्न योजनाओं की शासकीय राशि का फर्जी समिति का गठन कर इन समिति के खाते में जमा राशि का हेरा-फेरी करने एवं गंभीर वित्तीय अनियमितता किये जाने संबंधित शिकायत की जांच में वृत्त स्तरीय जांच समिति द्वारा शिकायत सत्य पाये जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 का उल्लंघन के फलस्वरूप सुनील चौधरी वनरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं निलंबन अवधि में मुख्यालय वन परिक्षेत्र पेण्ड्रा निर्धारित किया जाता है। वहीं निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

2 रेंजर,एक डिप्टी रेंजर व एक वन रक्षक को किया निलंबित
सीसीएफ के निर्देश पर त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी। वही मरवाही डीएफओ ने घोटाले के आरोपी बीटगार्ड सुनील चौधरी को डीएफओ कार्यालय में अटैच किया था जहां जांच के बाद सुनील चौधरी को डीएफओ सत्य देव शर्मा ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारिका प्रसाद रजक,, परिक्षेत्र सहायक मरवाही अश्वनी दुबे, डिप्टी रेंजर मरवाही इंद्रजीत सिंह कंवर को भी निलंबित कर दिया गया हैं।

विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर लगाई गई प्रतिबंध…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का पंचम विधानसभा का सोलहवां सत्र 1 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाना है। कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा 20 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक विधान सभा सत्र के दौरान जिलें में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विधानसभा सत्रावधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय, मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगें। अतिआवश्यक कार्य, अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में कलेक्टर से लिखित में अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अवकाश पर प्रस्थान करेंगें।

28 तक भर सकेंगे आईटीआई का परीक्षा फार्म…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के राज्य व्यावसायिक परीक्षा की तिथि निर्धारित हो चुकी है। इस परीक्षा के अंतर्गत एक वर्षीयीय, द्विवर्षीयीय एवं पूरक परीक्षा के पात्र परीक्षार्थी प्रशिक्षणार्थी 28 फरवरी 2023 तक परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा फार्म भर सकते हैं।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में निर्धारित शाखा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
ज्ञातब्य है कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार राज्य व्यावसायिक परीक्षा 13 मार्च 2023 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक जानकारी सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ
72 परीक्षा केन्द्रों में 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल….
23 फरवरी से होगा गोपनीय सामग्री का वितरण….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 हायर सेकण्डरी 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक तथा हाईस्कूल का 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित होंगे। इस वर्ष जिले में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए 72 केन्द्र निर्धारित किए गए है। जिसमें 19 हजार 675 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्र संपन्न होंगे। कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में हाईस्कूल के 9 हजार 843 एवं हायर सेकण्डरी 9 हजार 832 हैं। विगत वर्ष कुल पंजीकृत 20 हजार 922 रहे जिसमें हाईस्कूल में 11 हजार 584 एवं हायर सेकण्डरी 9338 थे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा गोपनीय सामग्री 23 फरवरी 2023 प्रात 10 बजे से समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चत्तर माध्यमि विद्यालय अम्बिकापुर सभी 72 केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष व प्राचार्यो को वितरण किया जायेगा। परीक्षा गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु एक सहयोगी के साथ दो कुन्दों वाला 02 पेटी लेकर वितरण केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटी में रखकर 1-4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में निर्धारित रूट चार्ट अनुसार बस में परिवहन कर संबंधित थाने एवं चौकी में पेटियां रखी जायेगी।

दो जनपद सीईओ व एक तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी….लखनपुर सीईओ के वेतन रोकने के निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल की समस्या न हो इस़के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों पर पहले से ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीपा, गोठान तथा गोधन न्याय योजना के कार्य मे लापरवाही पर लखनपुर जनपद सीईओ ओपी पांडेय का वेतन रोकने सहित कारण बताओ सूचना उदयपुर के जनपद सीईओ पारस पैकरा व तहसीलदार लखनपुर गरिमा ठाकुर को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निराकरण एक्शन मोड़ में करने जन समस्या सामाधन शिविर को पुनः सक्रिय करने तथा ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि विगत वर्षों में जिन ग्रामों या बसाहटों में ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या थी वहां पहले से ही इरेजर पाइप तथा पानी की स्रोत की व्यवस्था कर लें। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पेयजल समस्या वाले गांव का सर्वे कराकर चिन्हांकन करा लें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जो परियोजना पूर्ण हो गया है तथा भुगतान भी हो गया है वहां हर हाल में लोगो को पानी मिलना चाहिए।
कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क, गोठान, गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को चयनित रीपा गोठान के कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने तथा निरस्त गोठान ग्रामो में गोठान निर्माण के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ हर दिन प्रातः काल से फील्ड विजिट करे और कार्य की प्रगति का निरीक्षण करें। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा के अधिकारियों को भी कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय स्कूल व महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, मरम्मत व अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी भवनों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण 15 जून से पहले पूरा कराएं। स्कूलो भवन निर्माण एवं 1 मरम्म्त की मॉनिटरिंग के लिए विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित 4 या 5 सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए मिशन 90 प्लस के तहत 6 विषयो के लिए 90 शिक्षक चयनित कर प्रत्येक विषय के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इस ग्रुप में विद्यार्थी विषय संबंधित प्रश्न या समस्यांए बताएंगे जिसका हल शिक्षकों को करना होगा। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणो की समीक्षा करते हुए कहा कि छोटे छोटे समस्या लेकर जिला कार्यालय काफी संख्या में आते हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण फिल्ड स्तर पर ही हो जाना चाहिए उन्होंने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार अपने स्तर पर आरआई और पटवारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करें और जो प्रकरण अपने स्तर पर निराकृत होने योग्य हैं उनका निराकरण कराएं। जिला कार्यालय केवल वही प्रकरण आने चाहिए जिनका निराकरण मैदानी स्तर पर नह हो सके। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने या नई पेंशन योजना में यथावत बने रहनें का विकल्प 24 फरवरी 2023 तक सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को से प्राप्त कर कार्मिक संपदा में अपलोड कराने के निर्देश दिए।
घण्टाडीह में शिविर आज-कलेक्टर ने लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चांदो अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाती पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम घण्टाडीह में बुधवार को समस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व,स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर एएल ध्रुए सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा- तुलसी कौशिक…

हिंद स्वराष्ट्र बतौली : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण कल बैठक मंगल भवन बतौली में ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी तुलसी कौशिक के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तुलसी कौशिक ने कहा कि ओबीसी मोर्चा पर भाजपा संगठन की आगामी चुनाव को लेकर बहुत सारी उम्मीदें हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। आगे उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों व गतिविधियों का वृत्त लेते हुए कार्यकर्ताओं से पिछड़ा वर्ग समाज को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मोर आवास मोर अधिकार अभियान प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से मोर आवास मोर अधिकार अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा का महत्त्वपूर्ण अंग है मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी जिले के प्रत्येक बूथ में ओबीसी मोर्चा की टीम खड़ा करने का काम जल्द से जल्द पूरा करें ताकि आने वाले चुनाव में मोर्चा प्रभावी ढंग से अपना काम कर सके। इस अवसर पर भाजपा जिला संवाद प्रमुख व मोर्चा प्रभारी संतोष दास ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज भाजपा के स्थाई वोटर हैं जहां जहां पिछड़ा वर्ग समाज के लोग निवास करते हैं उन बूथों में भाजपा को लीड मिलती है, सरगुजा संभाग की समान्य सीटें पिछड़ा वर्ग समाज की बहुतायत संख्या के कारण हैं ऐसे क्षेत्रों में ओबीसी मोर्चा अपना संपर्क बढ़ाए। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि ओबीसी मोर्चा का काम बहुत व्यापक है छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में ओबीसी समाज की बहुत बड़ी संख्या है और यह समाज लंबे भाजपा से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगामी चुनाव में भाजपा का अग्रणी मोर्चा बनेगा। रायपुर प्रदेश मोर्चा की बैठक में तय कार्यक्रमों के संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मार्च महीने में ओबीसी समाज का सम्मेलन आयोजित करना है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, प्रोफेसर गोपाल राम, बंशीधर उरांव, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री द्वय जितेंद्र सोनी व हरि गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जमुना यादव, अनिल गुप्ता, सरोज गुप्ता, बिंदु भगत, रामप्रवेश पांडे, आर डी चौहान, संदीप सोनी, प्रभु यादव, अमित गुप्ता, महेश जायसवाल, मोती गुप्ता, संजीव सेठ, अजय सोनी, गणेश कुशवाहा, मयंक जयसवाल, रोहित कुशवाहा, प्रभात विश्वास, बालेश्वर यादव, त्रिलोचन सदावर्ती, संजय जायसवाल, श्याम शंकर ठाकुर, राजेंद्र गुप्ता, बनारसीदास, लक्ष्मण यादव, इंद्रदेव गुप्ता, बृजभूषण बेहरा, केदार यादव, अजय सोनी कुन्नी, सुरेश पातर, शंकर यादव, राम प्रसाद कुशवाहा,राजू पांडे, धर्मेंद्र यादव, अतीश सिंह, राजेश राठौर, पप्पू यादव, राहुल यादव, रज्जू राम, निशांत गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, ललिता भगत, विशाल गुप्ता, शिवमंगल यादव, विश्वनाथ यादव, सूरज बहादुर यादव, आशीष गुप्ता, नितिन गुप्ता, सतनारायण गुप्ता, चंदर मिंज सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ड्यूटी पर तैनात जवानों पर नक्सलियों ने की गोलीबारी, दो जवान शहीद…

हिंद स्वराष्ट्र राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने पुलिस गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना की पुष्टि डीएसपी अजीत ओगरे ने की।
बता दें कि राजनांदगांव जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सली घटना हुई है। राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने यह चेकप्वाइंट लगाया था। इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। 2 दिन पहले इस चेक पोस्ट में पुलिस ने 180 पेटी शराब भी पकड़ी थी। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर प्वॉइंट लगाए गए थे। सोमवार को बोरतालब थाने में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इससे दो जवान शहीद हो गए। फिलहाल नक्सलियों की तलाश में पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है।

मैनपाट मे मिला एक और नाला: भूतइया नाला में पर्यटक जल्द उठा सकेंगे बोटिंग का लुत्फ…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मैनपाट के पर्यटन पॉइंट में जल्द एक नाम और जुड़ने वाला है जहा पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। ग्राम पंचायत रोपखार अंतर्गत बॉयो डाइवर्सिटी पार्क के आगे भूतईया नाला में वन विभाग द्वारा अर्दन डेम का निर्माण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है वही इस डेम के बनने से किसानों को सिंचाई सुविधा भी मिलेगी। इस डेम से करीब 800 मीटर की दूरी पर घने जंगलों के बीच भूतईया झरना भी है जो करीब 50 फूट की ऊंचाई से प्रकृति की नीरव गोद मे गिरती है और सुंदर नाद करते हुए नीचे बह जाती है। डेम से इस झरने तक पहुंच मार्ग बन जाये तो पर्यटक प्रकृति के इस मनोरम दृश्य का आसानी से दीदार कर सकेंगे और अच्छा पर्यटन स्थल बन सकता है।
प्रभारी वनपाल श्री फेंकू चौबे ने बताया कि बॉयो डायवर्सिटी पार्क के पास भूतईया नाला का उदगम स्थल है जहाँ से पानी बारहों माह निकल कर नाला के रूप में बहता है। वन विभाग द्वारा यहां करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से अर्दन डेम का निर्माण करीब एक वर्ष से करा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्गम स्थल के पास नाला काफी संकरा था जिसे खुदाई कर चौड़ीकरण व गहरीकरण कराया गया है। अब इस नाला में करीब 40 फुट पानी भरा है। भूतिया नाला के इस स्थान को पर्यटन पॉइंट एवं बोटिंग क्लब के रूप में विकसित करने की कार्य योजना है। उन्होंने बताया कि इस डेम के बनने से ग्राम सुपलगा और बिसरपानी के किसानों को खेती के लिये सिंचाई की सुविधा मिलेगी वही पर्यटन बढ़ेगा तो स्थानीय लोगां को रोजगार भी मिलेगा।
ग्राम बिसरपानी के ओंकार नाथ यादव एवं रोपखार के अजित एक्का ने बताया कि इस डेम के बनने से सुपलगा व बिसरपानी तक नहर से पानी किसानों के खेत तक पहुंच जाएगा जिससे किसानों को फायदा होगा। साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से सड़क बन जाएगा। लोग भ्रमण के लिए आएंगे तो स्थनीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसलिए इस डेम का कई मायनों में महत्व बढ़ेगा।

error: Content is protected !!