हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी गई थी। इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च को समाप्त हो जाएगी । आकांक्षी उम्मीदवार जल्द से जल्द ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं । पंजीकरण प्रश्नों के लिए उम्मीदवार wm.joinindianarmy@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन ‘सामान्य प्रवेश परीक्षा’ (सीईई) प्रश्नों के लिए jiahelpdesk2023@gmail.com पर ईमेल और मोबाइल क्रमांक- 7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं । किसी भी प्रकार अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक-0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है ।
सड़क जाम कर मचाया हुडदंग, रोकने आए पुलिसकर्मी की पिटाई…फिर पुलिस ने यूं निकाली हेकड़ी…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : होली के दूसरे दिन भगवानपुर मछली मार्केट के समीप बनारस रोड को जाम कर लगभग 30 –40 हुड़दंगियों ने जमकर हुडदंग मचाया। हुड़दंगियों द्वारा सड़क को जाम करने के अलावा सड़क में आने जाने वाले लोगो को भी रोक दिया गया। हुड़दंगियों ने सड़क पर चल रहे 2 ट्रेलरों को रोक कर ट्रेलर पर चढ़ जमकर उत्पात मचाया। जब उनके द्वारा मचाए जा रहे उत्पात की सूचना गांधीनगर थाने में लगी तो थाने से आरक्षक उमाशंकर यादव व एक अन्य आरक्षक को मौके पर भेजा गया। आरक्षकों द्वारा हुडदंग मचा रहे युवकों को रोड से हटकर होली खेलने की समझाइस दी गई जिससे उत्पात मचा रहे युवक आग बबूला हो गए और उन्होंने आरक्षक उमाशंकर यादव की जमकर पिटाई कर दी।
आरक्षक ने भागकर बचाई अपनी जान
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा आरक्षक को दौरा दौरा कर पीटा गया जिसके बाद आरक्षक ने वहां से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई और थाने पहुंचा। थाने में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कुछ युवकों को उठाकर थाने लाया गया जिसके बाद उनकी काफी खातिरदारी भी की गई। पुलिस ने 4 आरोपियो सुभाजीत मण्डल निवासी डिगमा, सुभाष राय निवासी डिगमा, मिंटु राय निवासी भगवानपुर, संजीव मंडल निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनके खिलाफ FIR दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147-IPC, 149-IPC, 186-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 332-IPC, 341-IPC, 353-IPC,
506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं।
गर्मियों में इन चीजों का सेवन करने से गल जाएगा यूरिक एसिड, घुटनों का दर्द होगा गायब…
हिंद स्वराष्ट्र : शरीर में जब यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगती है तो किडनी के लिए इसे फिल्टर कर पाना मुश्किल हो जाता है। धीरे-धीरे ये यूरिक एसिड क्रिस्टलाइज होने लगता है और छोटे-छोटे कणों के रूप में नसों में बैठने लगता है। जिससे जॉइंट पेन, शरीर में सूजन और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हाई यूरिक एसिड लेवल वाले लोगों में आगे चलकर गठिया रोग की समस्या भी हो सकती है। इसीलिए, शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकना बहुत जरूरी है। गर्मियों में यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए आप डायट में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नेचुरल उपाय और घरेलू नुस्खे जो हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए काफी कारगर हैं।
खीरा
गर्मी के मौसम में खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में इसके सेवन से डिहाईड्रेसन की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं, खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जाकर यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करते हैं। खीरे का सेवन आप कच्चा, सलाद या फिर रायते के रूप में कर सकते हैं।
बेरीज
बेरीज में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, इसके सेवन से जोड़ों में जल्दी यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स नहीं बनते हैं। ऐसे में खून में यूरिक एसिड का लेवल कंट्रोल में रहता है। इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जामुन, स्ट्रॉबेरीज, चेरी और ब्लूबेरीज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
गाजर
ये एक मौसमी सब्जी है जो सर्दियों के दिनों में ज्यादा खाया जाता है। हालांकि, गर्मियों में भी गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये शरीर के फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करने में भी मददगार होते हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए भी गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सलाद, सब्जी या जूस के रूप में कर सकते हैं।
थाना प्रभारी की हत्या : बैरक में मिली लाश..
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : जिले के बांगो थाने में पदस्थ थाना प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार का शव बैरक में मिलने से हड़कंप मच गया। बैरक का दरवाजा टूटा हुआ मिला है। उनके शरीर पर जख्म के निशान हैं, प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना के बाद थाना के बैरक को सील कर दिया गया है वही मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बैरक के अंदर सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उनकी हत्या कर दी हैं।
जनसंपर्क विभाग में तबादले: सरगुजा, सूरजपुर सहायक संचालकों समेत 25 अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग मे 25 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक, समेत सूचना अधिकारी एवं सहायक सूचना अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देखे आदेश :


महिला दिवस की शुभकामनाएं.. जानें महिला दिवस से जुड़ी रोचक बातें….
हिंद स्वराष्ट्र : 8 मार्च- एक ऐसी तारीख़ जब देश से लेकर विदेश तक नारी शक्ति की गूँज होती है. जहाँ एक ओर इस दिन नारी शक्ति के ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, तो वहीं दूसरी ओर उनके हक़ की बात भी की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आख़िर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? क्या है इस दिन के पीछे की कहानी? और क्या है इस दिन का महत्व? महिलाओं को समर्पित इस आर्टिकल में हम इन्हीं सभी बिंदुओं पर बात करेंगे!
8 मार्च की कहानी
तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आख़िर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई! दरअसल, इस दिन को ख़ास बनाने की पहल आज से 115 साल पहले यानी कि वर्ष 1908 में हुई थी. इस दिन तकरीबन 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में अपने अधिकारों के हक़ में एक परेड निकाली थी, जिसमें काम के घंटों, वेतन और वोट डालने जैसी बुनियादी बातों का ज़िक्र शामिल था.
महज एक साल के बाद ही अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया. हालाँकि, इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का सुझाव एक वामपंथी कार्यकर्ता क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया था. क्लारा हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ती थीं.
पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था?
क्लारा ज़ेटकिन के सुझाव के एक साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी , डेनमार्क, और स्विटज़रलैंड में मनाया गया. हालाँकि, इस दिन को औपचारिक मान्यता 1975 में उस समय मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने भी ये जश्न मनाना शुरू कर दिया.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें
1.संयुक्त राष्ट्र हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम तय करता है. वर्ष 1975 में इस दिन की पहली पहली थीम ‘गुज़रे हुए वक़्त का जश्न और भविष्य की योजना बनाना’ निर्धारित की गई थी. इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी है.
2.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वेबसाइट के अनुसार इस दिन के लिए जामुनी, हरा और सफ़ेद रंग निर्धारित किए गए हैं. जिसमें जामुनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग आशा और सफ़ेद रंग शुद्धता को दर्शाता है.
3.अमेरिका में पूरा मार्च का महीना महिलाओं को समर्पित किया जाता है, जिसे Women’s History Month कहा जाता है.
4.सर्बिया, अल्बानिया, मैसेडोनिया और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में महिला दिवस के साथ मदर डे भी मनाया जाता है.
5.इस दिन अफ़ग़ानिस्तान, वियतनाम, मंगोलिया, जॉर्जिया, यूगांडा, लाओस, कंबोडिया, जर्मनी, क्यूबा, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, रूस और यूक्रेन जैसे देशों में आधिकारिक अवकाश होता है.
Big breaking: पटवारी कार्यालय में पटवारियों ने जमकर छलकाया जाम…..वीडियो बनने के बाद सिर चढ़ गए नशे में पत्रकारों से की बदसुलूकी और जबरन डिलीट करवाया वीडियो…देखे जाम छलकाते और पत्रकारों से बदसुलूकी का वीडियो….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : होली में 2 दिन बाकी है लेकिन होली के रुझान आने शुरू हो गए हैं। ताजा मामला कल शाम का हैं जहां स्थानीय बीटीआई कॉलेज के समीप पटवारी कार्यालय में पटवारियों द्वारा खुलेआम जाम छलकाया और होली पार्टी मनाई गई। नशे में धुत्त पटवारियों द्वारा सरकारी कार्यालय में जमकर शराब पार्टी की गई। जब हमारे प्रतिनिधि उनका वीडियो बनाने पहुंचे तो नशे में धुत्त पटवारियों द्वारा पत्रकार को ही शराब ऑफर कर दी। पटवारियों ने पत्रकार को कहा की “आप मेहमान बनकर आए हैं तो एक पैग तो ले लीजिए कम से कम….”
देखे वीडियो :
जब मामले की जानकारी हिंद स्वराष्ट्र की टीम को लगी तो हमारे प्रतिनिधि द्वारा उनका वीडियो बना लिया गया और वीडियो हमें भेज दिया गया। वीडियो बनाने के बाद हमारे प्रतिनिधि जब मामले को कवरेज किया जाने लगा तो पहले तो एक एक कर सब वहां से रफूचक्कर हो गए और थोड़ी देर में 25–30 पटवारी और उनके माई बाप भू माफियां वहां इक्कट्ठे हो गए और शराब के नशे में गुंडागर्दी में उतर आए और गंदी भद्दी मां बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
जान से मारने की कोशिश में बनाया बंधक
पटवारियों और भू माफियाओं ने पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर दिया और पत्रकारों को घेर लिया और जान से मार कर फेंक देने की धमकी देते हुए पत्रकारों से मोबाइल छीन लिया और वीडियो कैसे बना लिया और सरकारी दफ्तर में कैसे घुस गए बोलकर पत्रकारों द्वारा बनाए गए वीडियो को डिलीट कर दिया। जिसके बाद पटवारियों के भेष में घूम रहे गुंडों द्वारा पत्रकारों को काफी समय तक बंधक बना कर रखा और जम कर बदसुलूकी की।
अन्य मीडियाकर्मियों की मदद से बची जान
पत्रकारों से मारपीट करने के लिए पटवारियों द्वारा 100 से 150 लोगों को बुलाया था जिसकी जानकारी अन्य मीडिया कर्मियों को पहुंची और 2 अन्य पत्रकार मौके पर पहुंच गए और जिनकी मदद से किसी तरह पत्रकारों की जान बच सकी। आपको बता दें कि नशे में राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी इतने मदहोश थे की उनके द्वारा पत्रकारों की मदद के लिए आए हुए दो अन्य पत्रकारों से भी दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें भी अश्लील गाली गलौज किया गया।
सीएम बघेल ने पेश किया बजट: बेरोजगारी भत्ते से लेकर नए मेडिकल कॉलेज तक कई घोषणाएं…पढ़े और क्या मिला बजट में…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम उन्हें 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता की घोषणा
आंगनबाड़ी कार्रकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार किया गया
आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया
मुख्यमंत्री ने की नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा
101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे
मनेंद्रगढ़ ,जांजगीर, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज
– चालू वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद में 8% वृद्धि का अग्रिम अनुमान।
– केंद्र के 4.1% की तुलना में 4.8% दर से वृद्धि का अनुमान है।
– राज्य की वृद्धि दर केंद्र से अधिक अनुमानित हैं।
– प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में बढ़ोतरी, 1,33,498 रुपए का अनुमान।
शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी।
25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी।10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा
मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800
ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा
राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि
मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी
25000 की जगह 50 हजार
रीपा का शहरी क्षेत्र में भी स्थापना
101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे
नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो
मनेन्द्रगढ़, जांजगीर- चांपा, कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज।
उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में centre of excellence की स्थापना की जाएगी
छत्तीसगढ़ को हमने धान का कटोरा का दर्जा दिलाया है।
1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन उपार्जित किया है।
राजनांदगांव, रायगढ़ जिले में नवीन उर्वरक प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त सेटअप के लिए प्रावधान।
रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों की गुणवत्ता युक्त परीक्षण हेतु रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना का प्रावधान।
– आधुनिक तकनीकों के प्रदर्शन हेतु रायपुर अटल नगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी।
– विकासखंड मुख्यालय में कृषकों को गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु दो करोड़ का प्रावधान।
अंतागढ़, कटघोरा, सरायपाली में अपर क्लेक्टर कार्यालय, सात नवीन तहसीलों का गठन।
– राजस्व भूमि का पुनः सर्वेक्षण रडार के जरिए, 7 करोड़ का प्रावधान।
– राजिम माघी पुन्नी मेला के विकास एवं सुविधाओं के लिए नवीन मद में 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में 700 बिस्तर के एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 85 करोड़ रुपए का प्रावधान
– सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान।
– अब तक 20 लाख ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ जल, शेष परिवारों तक जल पहुंचाने 2 हजार करोड़ रुपए की राशि। (राज्यांश से)
कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़ का प्रावधान
नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना, 100 करोड़ का प्रावधान।
– कौशल्या समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी।
– आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान।
– सड़कों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।
– मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परख सम्मान योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
रिश्वत मामले में SI और ASI लाइन अटैच…
रिश्वत लेते हुए पुलिस की वीडियो और ऑडियो के साथ ईओडब्ल्यू में शिकायत करने पर भी प्रार्थी को केवल सप्ताहभर यहां से वहां घुमाया गया…
हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : पुलिस में रिश्वतखोरी चरम पर है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रिश्वत लेते हुए पुलिस की वीडियो और ऑडियो के साथ ईओडब्ल्यू में शिकायत करने पर भी प्रार्थी को केवल सप्ताहभर यहां से वहां घुमाया गया। आखिरकार प्रार्थी ने सीएसपी छावनी में जाकर जब शिकायत की तो दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। ताजा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। यहां बीते दिनों ट्रक एक्सीडेंट की घटना सामने आई थी। उस दौरान खुर्सीपार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने सतीश साहू ने ट्रक को जब्त किया था। साथ ही ट्रक मालिक से चालान कोर्ट में पेश करने के बदले 6000 रूपए रिश्वत की मांग करने लगा। इसके बाद ट्रक मालिक ने सब इंस्पेक्टर के रिश्तेदार के खाते में 3000 रूपए ट्रांसफर किए। तो वहीं दूसरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। यहां के एएसआई नन्द कुमार तांडेकर पर एक ट्रक ड्राइवर से रिश्वत एलेन का आरोप लगा है। इसके द्वारा 15000 रूपए की रिश्वत ट्रक के मालिक से मांगी गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने 2000 रूपए पेटीएम किया और 3200 रूपए नगद कैश रिश्वत दी थी।
रिश्वत देने के दौरान पीड़ित ने पुलिस ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ईओडब्ल्यू में प्रार्थी ने शिकायत की लेकिन उसे केवल सप्ताहभर यहां से वहां भगाया गया। आखिरकार पीड़ित ने सीएसपी छावनी में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।
थप्प्ड़बाज डॉक्टर का एक और कारनामा: शराब के नशे में धुत पहुंचा अस्पताल, मरीज और परिजनों से की अभद्रता…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। लेकिन, कुछ डॉक्टरों की हरकत से यह पेशा भी बदनाम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नशे में धुत होकर लड़खड़ाते एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आग से झुलसी महिला के परिजनों से अभद्रता भी की है। इससे पहले डॉक्टर पर महिला मरीज को थप्पड़ मारने पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब इस मामले में डीन ने मुख्यालय को पत्राचार करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुद्धेश्वर सिंह कंवर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह आए दिन नशे की हालत में अस्पताल पहुंचते हैं। बीते दिनों उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंची महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा। वह शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए सीधे अस्पताल जा पहुंचे।
उन्होंने बर्न वार्ड में दाखिल आग से झुलसे मरीज से बिना मतलब के सवाल शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने परिजनों से भी अभद्रता शुरू कर दी। जिससे परिजन परेशान हो गए। उनके आक्रोशित होने पर डॉक्टर ने अस्पताल से बाहर आना मुनासिब समझा थोड़ी देर बाद लड़खड़ाते हुए पुनः अस्पताल की ओर जाने लगे, इस दौरान डॉक्टर अपने पैरों में चलने लायक भी नहीं थे। उन्हें लड़खड़ाते देख कुछ लोगों ने कंधे का सहारा देकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया।
मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने न सिर्फ मुख्यालय को पत्राचार किया है, बल्कि जांच के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।
पत्नी की हत्या के बाद 6 टुकड़े कर 2 महीने छिपा के रखा पानी टंकी में, चोरी की घटना ने खोला राज..
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 6 टुकड़े किए और फिर उसे पानी की टंकी में छिपा दिया था। यह मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति का नाम पवन ठाकुर है जबकि मृत पत्नी का नाम सीता साहू बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद दोनों के रिश्तों में शक के कारण खटास आ गई।
पवन और सीता की शादी के बाद दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे की उम्र करीब 5 साल है। वहीं, छोटे बेटे की उम्र 3 साल बताई जा रही है। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद दोनों बच्चों को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया था।
आरोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था जिस कारण से उसके 5 जनवरी को उसकी हत्या कर दी। हत्या के जुर्म से बचने के लिए उसने पत्नी के शव के 6 टुकड़े करके उसे पानी की टंकी में डाल दिया था। युवक ने पत्नी के शव के टुकड़ों को एक प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखा था। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि वह हत्या के बाद पत्नी की लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसे मौका नहीं मिला। जिस कारण से करीब दो महीने तक उसने शव को पानी के टंकी में ही छिपाकर रखा।
पुलिस ने युवक को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने युवक के घर की तलाशी ली। पुलिस को तलाशी के दौरान अजीब दुर्गंध आई। इस दुर्गंध की खोज करते हुए पुलिस पानी की टंकी के पास पहुंची तो हैरान रह गई। पुलिस को टंकी में बॉडी पार्टस मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए घायल, पसली में लगी चोट, सांस लेने में दिक्कत….
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने दी है. अमिताभ बच्चन ने बताया है, ‘हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था. उसी दौरान घायल हो गया. पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है. शूट कैंसल कर दी गई है. डॉक्टर से सलाह ले ली गई है. हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है. वापस घर लौट आया हूं…चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है. चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा. दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं. जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है.’
‘प्रोजेक्ट के’ एक एक्शन फिल्म है. इसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी, 2024 है. यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है जिसमें हाई लेवल का एक्शन नजर आएगा. इसी तरह के एक्शन सीन को शूट करते हुए ही, अमिताभ बच्चन घायल हुए हैं.
अमिताभ बच्चन 80 वर्ष की उम्र में भी बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं. कुछ समय पहले ही उनकरी फिल्म ऊंचाई और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी. इससे पहले वह गुडबाय में भी नजर आए थे. अमिताभ बच्चन गणपथ, घूमर और द उमेश क्रॉनिकल्स में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगे. प्रोजेक्ट के की शूटिंग इन दिनों चल ही रही थी. इसके अलावा बटरफ्लाई और खाकी 2 में भी नजर आएंगे. इस तरह बिग बी के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं. लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना होगा.
बीजापुर में मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका…
हिंद स्वराष्ट्र बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। खबरों के अनुसार मंदिर पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना का काम कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी। मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
घटना शनिवार शाम को सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस इस हत्या का कारण आपसी रंजिश व वादविवाद मान कर जांच में जुटी है। घटनास्थल मिरतुर थाना के समीप बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच कर पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। थाना में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिरतुर एक तरह से नक्सल क्षेत्र है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है। इस हत्या के संबंध में एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की 4-5 लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया कि अभी मौकै से कोई सबूत नक्सली वारदात के संबंध में नही मिले है। इसलिए नक्सली घटना कहना जल्दबाजी होगी।
सरगुजा संभाग से बनेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, पुरे प्रदेश में भूपेश सरकार के खिलाफ परिवर्तन की लहर – ओम माथुर
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर के मुख्य आतिथ्य में आज भाजपा सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, केन्द्रीय जनजातीय कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व जनजातीय आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द कुमार साय, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उधेश्वरी पैंकरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सरगुजा संभाग के अपने प्रथम प्रवास पर पधारे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी माथुर ने उपस्थित सरगुजा संभाग के भाजपा पदाधिकारियों का परिचय लिया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर बैठक में भाजपा पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति से खुश होकर सरगुजा के भाजपा संगठन की तारीफ करते हुए श्री माथुर ने कहा कि सरगुजा के परिश्रमी, ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओ के दम पर सरगुजा सहित पुरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा तथा इस बार सरगुजा संभाग से ही भाजपा की सरकार बनेगी। आगे उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बल देते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ जीते तो सब जीते अर्थात् प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ जितने का प्रण ले लें तो हम चुनाव जीत जायेंगें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है। भूपेश बघेल के राज में अपराध, नशाखोरी, सूदखोरी, भू-माफिया और रेत माफ़ियाओ का आतंक चरम पर है। प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार निर्मम संवेदनहीन और लोकतन्त्र की हत्यारी सरकार है, अब इस भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार की जड़ें खोखली हो चुकी है, जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसे उखाड़ फेकने का संकल्प ले लिया है।
इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणजनो के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम किया है, कांग्रेस के कथनी और करनी में बड़ी अन्तर होने से आज केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवार वंचित है, भूपेश सरकार ने गरीबो का छत छीनने का काम किया है, आगामी चुनाव में यही जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आगामी 15 मार्च को रायपुर में गरीबों को आवास के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव भाजपा करेगी।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, अनिल सिंह मेजर, कृष्णा राय, राजा पाण्डेय, बाबुलाल गोयल, कमल भान सिंह, चम्पा देवी पावले, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, सिद्धनाथ पैकरा, विजयनाथ सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती रजनी त्रिपाठी, रामकिशुन सिंह, रामकृपाल साहू, शिवनाथ यादव, उपेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
महिला तहसीलदार के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर: सूरजपुर तहसीलदार के रूप में वर्षा बंसल को पदस्थ हुए 1 हफ्ते भी नही हुए हैं लेकिन उनके खिलाफ भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम-पचिरा राजस्व मंडल पचिरा की पटवारी शशि सिंह द्वारा जनता से राजस्व कार्य करने, अभिलेख दुरुस्ती, चौहदी, ऋण पुस्तिका, बंटवारा, सीमांकन के लिए रुपयों की मांग की जाती है। पैसे नहीं देने या कम देने पर परेशान कर अपने घर का चक्कर कटवाती हैं। कार्यालय पर कभी उपलब्ध नहीं रहती है। पटवारी अपने घर मुख्य मार्ग गिरवरगंज में रहकर कार्य करती है। इसकी शिकायत मौखिक रूप से जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार वर्षा बंसल से की। आरोप है कि उनके द्वारा भी कहा गया कि पैसे आप लोग क्यूं नहीं दे देते हो, जितना पटवारी मांगती है उतना दो और काम कराओ। मैं अपने राजस्व टीम के खिलाफ कुछ नही सुनूंगी।ज्ञापन में राजस्व तहसील में खुले आम रुपयों की मांग करने वाले कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय किसान संघ द्वारा 06/03/23 को तहसील कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण राजवाड़े, केदार राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, संजय कुर्रे, सरपंच दिलभरन, शांति सिंह, किरण खेस, नन्दनी सिंह और मनोज पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सुनीता सोनोग्राफी का लाइसेंस निलंबित, 3 नर्सिंग होम को नोटिस जारी…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत राज्य स्तरीय दल की ओर से निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर कलेक्टर व जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी कुंदन कुमार की ओर से शहर के सुनिता सोनोग्राफी सेंटर का लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है, वहीं लाइफ लाइन हॉस्पिटल, किलकारी हॉस्पिटल व तेज सोनोग्राफी सेंटर को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि संस्थान की ओर से पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत पाई गई कमियों के कारण संस्था को आगामी 15 दिनों के लिए निलंबित किया जाता है तथा निलंबन अवधि के दौरान संस्था संचालित पाए जाने पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार कारण बताओ सूचना पत्र में तीनों संस्थानों को सात दिवस के भीतर जिला कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण व आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है।
चोरी की जांच कर लौट रहे TI खुद हो गए चोरी का शिकार, चलती ट्रेन से पिस्टल, कारतूस और वर्दी उड़ा ले गए चोर…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : अगर किसी के घर चोरी होती है तो हम थाने में जाकर इसकी शिकायत करते हैं। इसके बाद पुलिस उन चोरों को या अपराध करने वालों को पकड़कर उन्हें जेल में डालती है या सजा दिलवाती है। लेकिन क्या हो यदि पुलिस के यहां ही चोरी हो जाए? जी हां, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।
दरअसल, उत्तरप्रदेश से चोरी की जांच कर लौट रहे टीआई खुद चोरों की चपेट में आ गए। चोरी की जांच के बाद वे ट्रेन से वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। लेकिन यह क्या, चलती ट्रेन से चोरों ने उनकी पिस्टल, कारतूस और वर्दी चुरा ली। बताया जा रहा है कि वे दो पुलिसकर्मियों के साथ सारनाथ एक्सप्रेस में लौट रहे थे। टीआई की शिकायत पर बिलासपुर जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक़, ओडिशा के बलांगीर जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरसीपाथी के रहने वाले शरूबाबू छत्रिया (46) पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर काम करते हैं। उनकी संबलपुर थाने में पदस्थ है। उन्होंने थाने में यह शिकायत की है कि वे चोरी के किसी मामले की जांच पड़ताल के सिलसिले में दो आरक्षक दिलेश्वर प्रधान और मिनकेतन घरुआ के साथ उत्तरप्रदेश से लखीमपुर खीरी गए थे। 28 फरवरी को सारनाथ एक्सप्रेस से वे लौट रहे थे।टीआई और आरक्षक ट्रेन के एसी कोच बी-2 में बैठे हुए थे। उन्हें 66 नंबर की सीट मिली थी। प्रयागराज से बिलासपुर तक उनकी टिकट थी। लेकिन रात लगभग 10.30 बजे उन्होंने खाना खाया। इसके बाद उन्होंने सीट के नीचे बैग में वर्दी, टोपी, 9 एमएम पिस्टल और 14 राउंड कारतूस को डिब्बे को रख दिया। पिस्टल में 10 राउंड कारतूस लोड था। रात में सभी सो गए। सुबह जब साढ़े पांच बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। उस दौरान ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पहुंचने वाली थी।
अब इस वारदात से सभी जीआरपी थानों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मेल को लेकर सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए है। आरपीएफ को भी इसकी सूचना दी गई। उन्होंने भी अब अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।
28 फर्जी फार्मासिस्टों के खिलाफ रायपुर में दर्ज हुई FIR…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में यूपी-बिहार, झारखंड, तामिलनाडू और राजस्थान के कॉलेजों के फर्जी सर्टिफिकेट जमा कर फार्मासिस्ट की डिग्री लेने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, भिलाई, बलौदाबाजार और महासमुंद के अलग-अलग ठिकानों में छापे मारकर 9 जालसाज फार्मासिस्टों को गिरफ्तार किया है। 19 जालसाजों की तलाश में एक दर्जन जिलों में छापेमारी चल रही है। पुलिस को डिग्री फर्जीवाड़े में संगठित रैकेट का हाथ होने का शक है।
उनका नेटवर्क पूरे राज्य में फैला है। केवल 2 से तीन लाख में ये रैकेट राज्यभर के बेरोजगारों का फर्जी सर्टिफिकेट से काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवा रहा था। पुलिस अफसरों के अनुसार अभी 19 जालसाज फार्मासिस्टों की तलाश की जा रही है। उनकी खोजबीन में जुटी टीम उनके परिजनों और करीबियों को जांच के घेरे में रखा है। अफसरों के अनुसार करीब 270 फार्मासिस्टों की फर्जी डिग्री होने के दस्तावेज मिले हैं।
उनका परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण शुरू किया है। ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर उनका रजिस्ट्रेशन कैसे हो गया? इसके पीछे ही बड़ा रैकेट का हाथ होने के संकेत हैं, जिनका लिंक पूरे प्रदेश में है।
राजनांदगांव का मेडिकल घेरे में : राजनांदगांव स्थित विजय मेडिकल स्टोर्स ने एक साथ सौ से ज्यादा लोगों को इंटर्नशिप का प्रमाणपत्र जारी किया है। राजनांदगांव के मेडिकल स्टोर ने जिन लोगों को प्रमाण पत्र दिया है, उन्होंने तामिलनाडु के कोयंबटूर फार्मेसी कॉलेज से पढ़ाई की है। ऐसे प्रकरण भी है कि इस मेडिकल स्टोर से जिस दिन ट्रेनिंग पूरी करने का सर्टिफिकेट जारी किया गया था, उसी दिन उस सर्टिफिकेट को तामिलनाडू कोयंबटूर के कॉलेज के प्राचार्य ने सत्यापित किया। उसी दिन और उसी दिन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी हो गया।
ऐसे 50 से ज्यादा का फार्मासिस्टों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा चुका है। कांपीटिशन एग्जाम से प्रवेश : फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए कांपीटिशन एग्जाम पास करना जरूरी है। इसके बाद भी प्राइवेट कॉलेजों में मोटी फीस देकर पेमेंट सीट में प्रवेश मिलता है। फार्मासिस्ट के लिए सरकारी और प्राइवेट नौकरी के दरवाजे खुल जाते हैं। इसके अलावा दवा दुकान खोलने का लाइसेंस भी मिलता है। इस वजह से इसकी जबरस्त डिमांड है।
फार्मेसी काउंसिल घोटाले का भंडाफोड़ पिछले साल दिसंबर में हुआ था उसी के बाद से पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी। पुलिस ने करीब 75 दिन जांच के बाद छापेमारी की। पुलिस ने अभी तक जितने संदिग्ध फार्मासिस्टों की डिग्री की जांच की है, उनमें 28 फर्जी मिले हैं। संबंधित कॉलेजों ने लिखकर दे दिया है कि संबंधित फार्मासिस्ट ने उनके कॉलेज से पढ़ाई की ही नहीं है, फिर भी जालसाजों ने वहीं का सर्टिफिकेट जमा किया है। अभी तीन हजार से ज्यादा संदिग्ध डिग्रियों की जांच पेंडिंग है।
3 हजार डिग्रियां जांच के घेरे में
तीन हजार फार्मासिस्टों की डिग्री जांच के घेरे में है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हो चुका है कि दूसरे राज्यों के कॉलेजों का सर्टिफिकेट जमा करने वालों का प्रमाणपत्र सही है या नहीं ये जानने वेरिफिकेशन नहीं कराया। कई ऐसे लोगों को डिग्री दे दी जिन्होंने 3 माह ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र भी नहीं जमा किया।
छापे में गिरफ्तार
रविंद्र कुमार साहू जांजगीर चांपा, रामेश्वर साहू कसडोल बलौदाबाजार, डामेश्वर कुमार साहू राजनांदगांव, संजय कुशवाहा दुर्ग, खेमलाल धीवर खरोरा रायपुर, रमाकांत निषाद पलारी, चंद्रेश साहू बसंतपुर राजनांदगांव, सूरज अग्रवाल महासमुंद, शीतल कुमार चिखली दुर्ग।
राज खोला राज्यों से आई हुई चिटि्ठयों ने
- वायबीएन कॉलेज झारखंड- 10 ने यहां का सर्टिफिकेट जमा किया था। एक ने भी पढ़ाई नहीं की है।
- सनराइज यूनिवर्सिटी राजस्थान- 2 उम्मीदवारों ने सर्टिफिकेट जमा किया था। दोनों ने वहां पढ़ाई नहीं की है।
- सत्य सांई यूनिवर्सिटी सीहोर- 2 उम्मीदवारों के बारे में चिट्ठी भेजी गई है। दोनों ने वहां दाखिला नहीं लिया है।
- ओपीजेएस, चुरु राजस्थान- यहां से भी दो उम्मीदवारों के नाम चिट्ठी जमा हुई है। पढ़ाई नहीं की है।
- मोनाद यूनिवर्सिटी पंजाब- एक उम्मीदवार के संबंध में पत्र आया है। उसने पढाई नहीं की है।
- श्रीधर यूनिवर्सिटी पिलानी राजस्थान- 3 उम्मीदवारों ने यहां का सर्टिफिकेट दिया है, तीनों ने पढ़ाई नहीं की है।
- स्वामी विवेकानंद यूनिर्विसटी सागर- एक उम्मीदवार के बारे में चिट्ठी भेजी है। उसने पढ़ाई नहीं की।
मार्च में मिल सकती है रायपुर से पटना, जयपुर और विशाखापट्टनम उड़ान की सौगात…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मार्च महीने के आखिर में प्रदेश के हवाई यात्रियों को रायपुर से पटना, जयपुर और विशाखापट्टनम उड़ान की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी द्वारा इसे अपने शेड्यूल में शामिल किया है और प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज भी दिया है। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 26 मार्च से ही इंदौर से पांच व भोपाल से एक नई उड़ान शुरू की जा रही है।
विमानन कंपनियों ने अपने शेड्यूल में किया शामिल
ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि विमानन कंपनी द्वारा रायपुर से इन शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने पर सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे में यह भी देखा गया है कि रायपुर से इन शहरों के लिए ट्रैफिक कैसा रहेगा। यहां के आम यात्रियों, व्यावसायियों व व्यापारिक संगठनों द्वारा इन शहरों के लिए कितनी मांग बनी हुई है। पटना, जयपुर व विशाखापट्टनम के साथ ही आने वाले दिनों में रायपुर से शिर्डी, अमृतसर व राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इस वर्ष जनवरी में तो रायपुर से गोवा की सीधी उड़ान शुरू हो गई है।
व्यास हालीडेज हुआ पुरस्कृत
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा व्यास हालीडेज को वर्ष 2022 के लिए बेस्ट एजेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कंपनी के मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं महाप्रबंधक विक्रांत देशमुख व इंडिगो छत्तीसगढ़ प्रमुख अभिषेक शर्मा द्वारा व्यास हालीडेज को यह पुरस्कार दिया गया। व्यास हालीडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर से 13 शहरों के लिए 26 उड़ानें संचालित है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर हमले के तीन आरोपित गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : भटगांव में आक्रोश रैली से लौट रहे भैयाथान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर प्राणघातक हमला करने के मामले में भटगांव पुलिस ने रेत कारोबारी संजय अग्रवाल समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े संजय अग्रवाल एवं चंदन उर्फ चंद्र प्रकाश शर्मा के विरुद्ध विभिन्न् थानों में कई अपराध पंजीबद्ध है। मामले के फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाली जंगल में डोमनहील चिरमिरी निवासी आदतन अपराधी रोहित सिंह और उसके साथियों के द्वारा भैयाथान भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व उसके साथियों का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए राड से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। वारदात में अमन प्रताप सिंह के दोनों पैर टूट गए हैं। हत्या के प्रयास की वारदात के बाद भाजपा द्वारा जगह-जगह पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में हमले से गंभीर रूप से घायल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 341, 147, 148, 149, 294, 506, 307 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी थी।
पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके रहने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई और नई तकनीक की भी मदद ली गई। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी रेत कारोबारी संजय अग्रवाल पिता महगीलाल निवासी बैकुण्ठपुर समेत चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा पिता रामा सिंह शर्मा निवासी गोदरीपारा चिरमिरी व आफताब खान उर्फ गोलू पिता इस्लाम खान निवासी पोडी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक अभरिक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की पतासाजी की जा रही है।