Home Blog Page 116

लव जिहाद का शक : पहले से 2 शादी कर चुका मुस्लिम युवक करने पहुंचा तीसरी शादी, तहसील परिसर में भीड़ ने जमकर की कुटाई…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : सूरजपुर जिला अंतर्गत प्रतापपुर में एक हिंदू युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक मुस्लिम युवक के ऊपर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने तहसील परिसर में उसकी जमकर पिटाई कर दी । मिली जानकारी के अनुसार चंदौरा थाना अंतर्गत ग्राम पहिया का 22 वर्ष मुस्लिम युवक बुधवार को चलगली थाना अंतर्गत एक गांव की अगरिया जाति की एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए उसे मोटरसाइकिल से लेकर प्रतापपुर पहुंचा था। वह युवती से कोर्ट मैरिज करवाने को लेकर तहसील कार्यालय के परिसर में कुछ लोगों से अधिवक्ता के संबंध में जानकारी जुटा रहा था तभी इसकी भनक हिंदू संगठनों को हो गई। देखते ही देखते तहसील परिसर में बड़ी संख्या में लोग की भीड़ जमा हो गई। पहले तो भीड़ ने उक्त युवक के साथ मौजूद युवती को उससे अलग किया इसके बाद भीड़ ने युवक के ऊपर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे तत्काल दल बल के साथ तहसील परिसर में पहुंचे और युवक को भीड़ से छुड़ाया तथा उसे व युवती दोनों को थाने ले आए। बताया जा रहा है कि उक्त युवक के साथ कुछ और लोग भी आए थे जो आक्रोशित भीड़ को देखकर मौके से फरार हो गए।

पहले से शादीशुदा हैं दोनों
उक्त युवक व युवती दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। युवक ने बताया कि इससे पहले उसकी दो शादी हो चुकी है जिसमें पहली पत्नी से तलाक हो गया है तथा दूसरी पत्नी से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। वहीं युवती ने बताया कि वह भी शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है और पति की मृत्यु हो चुकी है।

बहन ने जहर पीकर की आत्महत्या, भाई ने लगाया दुष्कर्म और मारपीट का आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर में किराए के मकान में रह रही एक युवती ने 5 दिन पूर्व अपने भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजा, उसने लिखा कि ‘घर वालों को ख्याल रखना’, इसके बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। मैसेज पढक़र भाई तत्काल हॉस्टल पहुंचा और उसके कमरे में जाकर देखा तो वह बेड पर पड़ी थी। बेड के नीचे कीटनाशक की शीशी गिरी थी। इसके बाद वह उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। यहां इलाज के दौरान 5 बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने अपने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट का आरोप लगाया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला निवासी एक युवती अंबिकापुर स्थित गल्र्स हॉस्टल गांधीनगर में किराए में रहकर एक दुकान में काम करती थी। जबकि उसका भाई गांधीनगर में किराए के मकान में रहता है। 24 मार्च की रात 9.30 बजे उसने अपने भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजा। उसने लिखा कि घर वालों का ख्याल रखना। मैसेज देखते ही भाई वहां पहुंचा तो बहन बिस्तर पर लेटी हुई थी। पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बिस्तर के पास ही कीटनाशक की शीशी फेंकी हुई थी। इसके बाद वह बहन को तत्काल प्राइवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, यहांं उपचार के दौरान 29 मार्च की रात उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई ने लगाया ये आरोप
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया था। इससे वह परेशान रहती थी।इसी बीच दो सप्ताह पूर्व युवक ने बहन के कमरे में आकर उसके साथ मारपीट भी की थी। यह बयान मृतिका के भाई ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहायता केंद्र पुलिस की मर्ग डायरी में दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की जमीन के कागज गायब, कलेक्टर ने एसडीएम को जारी किया कारण बताओ नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की जमीन के कागज एसडीएम कार्यालय से गायब हो गए हैं जिनकी तलाश पिछले 1 वर्षों से की जा रही है लेकिन बावजूद इसके आज तक वह कागज नहीं मिल पाए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने एसडीएम अंबिकापुर डी.एस. उइके को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

पत्र में लिखा गया हैं कि :

कृपया विषयांकित संदर्भित पत्र के माध्यम से आपके द्वारा व्यवहार बाद प्रकरण क्रमांक- 175 /अ-2015 (पक्षकार टी०एस० सिंह देव प्रति सचिव, राजस्व विभाग एवं 02 अन्य) में वादभूमि खसरा क्रमांक- 179 से संबंधित सीलिंग प्रकरण के सबंध में अनुरोध किया गया है कि उक्त सीलिंग प्रकरण काफी पुराना है, जिसकी खोजबीन कार्यालय एवं जिला अभिलेखागार में की जा रही है, किन्तु वर्तमान में प्रकरण उपलब्ध नहीं हो पाया है। चूँकि प्रकरण के खोजबीन में समय लगने की संभावना है। अतः वादभूमि से सबंधित सीलिंग प्रकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु एक माह का अवसर प्रदान किये जाने हेतु निवेदन किया गया है।

व्यवहार वाद प्रकरण क्रमांक- 175 /अ-2015 (पक्षकार टी०एस० सिंह देव प्रति सचिव, राजस्व विभाग एवं 02 अन्य) में वादभूमि खसरा क्रमांक- 179 से संबंधित सीलिंग प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने हेतु आर्डर शीट दिनांक-23/10/2021 में निर्देशित किया गया है, जबकि उक्त प्रकरण में आप प्रतिवादी क्रमांक-3 और प्रतिवादी क्रमांक-02 एवं 03 की ओर समस्त कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किये गये है।

उपरोक्त प्रकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु माननीय प्रथम न्यायाधीश वर्ग-3 अम्बिकापुर के द्वारा उक्त प्रकरण आपको उपलब्ध कराये जाने हेतु दिनांक 23.10.2021 को निर्देशित किया गया था, किन्तु आपके न्यायालय में उक्त पत्र पर 01 वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त उक्त नस्ती उपलब्ध कराये जाने हेतु सन्दर्भित पत्र प्रभारी अधिकारी, राजस्व अभिलेख कोष्ठ जिला कार्यालय को प्रेषित किया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि माननीय न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों पर भी आपके द्वारा तत्काल कार्यवाही नहीं की गई है। आपका यह कृत्य छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

अतएव आपको निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्त वादभूमि से सबंधित वांछित प्रकरण / नस्ती पत्र प्राप्ति एक सप्ताह के भीतर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुये अपने जवाब सहित अवगत करायें क्यों न छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 10 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत आपके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उपरोक्त समयावधि में प्रकरण / नस्ती माननीय न्यायालय को उपलब्ध नहीं करायें अथवा माननीय न्यायालय द्वारा शासन के विरूद्ध निर्णय पारित किये। जाने की दशा में आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक / दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी होगी। यदि आपके अधीनस्थ किसी कर्मचारी की लापरवाही प्रतीत होता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही के लिये उसका नाम भी प्रस्तावित करें।

सरला सिंह एवम् शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बालिका गृह के बच्चियों के साथ मनाया राम नवमी का त्यौहार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरला सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शैलेन्द्र प्रताप सिंह सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा राम नवमी के अवसर पर एमएसवीपी द्वारा संचालित बालिका गृह का निरीक्षण किया गया इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को फल, मिठाइयां और चॉकलेट बांटकर बालिकाओं का हालचाल जाना। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। बालिकाओं द्वारा अतिथियों को अपने हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स भी भेंट की गई।

इस दौरान बालिका गृह अधीक्षक डॉ मीरा शुक्ला ,महिला बाल विकास से ताईज़ुद्दीन, आशीष श्रीवास्तव, शिवांशु गुप्ता , अंकिता मिश्रा, रानी साहू, प्रीति सिंह, देवेंद्र सिंह, शशिकांत तथा बालिका गृह के कर्मचारी उपस्थित थे।

रामनवमी पर मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, 20 बचाए गए…

हिंद स्वराष्ट्र इंदौर : रामनवमी के मौके पर हवन के दौरान मंदिर का छत अचानक धड़ाम से नीचे गिर गया और वहां मौजूद सभी लोग छत के नीचे आ गिरे। इस हादसे में 10 महिलाए सहित कुल 13 लोगो की मौत की खबर है वही रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को बचा लिया है. अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है. इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई.
खबर मध्यप्रदेश के इंदौर से है। यहां के बालेश्वर झुलेलाल मंदिर में रामनवमी हवन के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक छत धसकने के चलते करीब 30 लोग 40 फीट गहरे बावड़ी में जा गिरे। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और पुलिस की मदद से लोगो को बावड़ी से बाहर निकाला जा गया। 13 शवों को बाहर निकाला गया जिसमें 10 महिलाएं हैं । वही 20 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं।

बारातियों को लेकर लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 42 लोग घायल..

हिंद स्वराष्ट्र बलौदाबाजार: बारातियों को लेकर जा रही बस और ट्रक की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 42 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बुधवार सुबह 5 बजे गिधौरी थाना क्षेत्र के बरपाली में हुआ है। इस भीषण हादसे में दोनों वाहन पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
गिधौरी थाने की पुलिस के अनुसार बारातियों को लेकर जा रही बस रायपुर से बिलाईगढ़ लौट रही थी। जैसे ही बरपाली पहुंची तभी सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बारातियों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने 112 को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची गिधौरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल सहित प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार बाराती बस रायपुर से बिलाईगढ़ जा रही थी। हादसे में मौत होने वाले व्यक्ति की पहचान बसंत साहू निवासी पंडरीपानी के रूप में की गई है। वहीं घायलों में 25 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घायलों में सभी पुरुष हैं, इनमें 14 -15 वर्ष के बच्चे भी हैं।
गंभीर घायल 12 लोगों को बिलासपुर, बलौदाबाजार में इलाज: बस और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को बिलासपुर, बलौदाबाजार व बिलाइगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच की जा रही है।

मादा बाघ का आतंक खत्म होते ही क्षेत्र में तेंदुए की धमक, 2 मवेशियों का किया शिकार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ओडग़ी ब्लॉक के कालामांजन में बाघ का आतंक थमा नहीं कि अब चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में तेंदुए का उत्पात शुरु हो गया है। यहां स्थित गढ़वतिया देवी धाम के नजदीक जंगल में मंगलवार की सुबह तेंदुए ने एक गाय को शिकार बना लिया। इसके बाद शाम को ग्राम रसौकी में उसने एक और मवेशी को मार डाला। गांव के आस-पास तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। अब वन विभाग तेंदुए की खोज में लगा हुआ है।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के ओडग़ी क्षेत्र में बाघ व तेंदुए का आतंक जारी है। सोमवार की सुबह ओडग़ी क्षेत्र के कालामांजन जंगल में लकड़ी लेने गए 3 युवकों पर मादा बाघ ने हमला कर दिया था। हमले में 2 युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया था। बाघ से बचने युवकों ने उस पर टांगी से हमला किया था, इससे वह घायल हो गई थी।
2 युवकों की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम कालामांजन जंगल में पहुंची। मंगलवार की सुबह उन्होंने मादा बाघ का रेस्क्यू किया। एनटीसीए के रूल्स के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के जंगल सफारी ले जाया गया है।

तेंदुए ने किया 2 मवेशियों का शिकार
मादा बाघ के आतंक से क्षेत्र के लोग ठीक से राहत की सांस भी नहीं ले पाए थे कि ओडग़ी ब्लॉक के ही चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में एक तेंदुए ने आतंक मचाना शुरु कर दिया है। मंगलवार की सुबह उसने ग्राम गढ़वतिया में एक गाय को मार डाला। यह इलाका गढ़वतिया देवी धाम से लगा हुआ है। इस धाम में भी इन दिनों पूजा पाठ का दौर जारी है और लोगों का जमावड़ा होने से यहां भी डर का माहौल देखा गया। इसी बीच शाम को तेंदुए ने ग्राम रसौकी में एक और मवेशी को अपना शिकार बना लिया।

सहारा की चिट फंड योजनाओं में पैसे फंसा चुके लोगों को वापस होगा भुगतान, SC ने केंद्र सरकार को दी अनुमति…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : सहारा की चिट फंड योजनाओं में पैसे फंसा चुके लोगों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी-सहारा फंड से 5 हज़ार करोड़ रुपए इन निवेशकों के लिए जारी करने की केंद्र सरकार को अनुमति दे दी है। निवेशकों से धोखाधड़ी के एक दूसरे मामले में 2012 में बने इस फंड में लगभग 24 हज़ार करोड़ रुपए जमा हैं।

सरकार ने SC में दी थी याचिका

बता दें कि हाल में सरकार ने निवेशकों के पैसों का भुगतान के लिए 5,000 करोड़ रुपये अलॉट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त की थी। इस संबंध में सहकारिता मंत्रालय के पिनाक पानी मोहंती द्वारा एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कई चिट फंड कंपनियों और सहारा क्रेडिट फर्मों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को राशि का भुगतान करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

रायपुर मेयर समेत कारोबारियों के यहां ईडी का छापा…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बुधवार को तड़के शराब और होटल कारोबारियों पर छापे मारी की कार्यवाही की हैं। बड़े उद्योगपति कमल सारडा, कोल परिवहन और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों और कुछ अधिकारियों पर छापे के बाद यह दूसरा दिन है। इन छापों के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जताई गई आशंका की चर्चा तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आते-आते छापे और बढ़ेंगे। जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मेयर एजाज ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, विनोद बिहारी आदि लोगों के यहां ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की है। इनमें ढेबर परिवार के यहां पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ चुका है, जिसके आधार पर ही ईडी द्वारा जांच की बात कहते हुए यह कार्यवाही की जा रही हैं।

बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर…बच्चों समेत ड्राइवर घायल..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कई बच्चों समेत बस ड्राइवर घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बलरामपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस स्कूल के लिए निकली हुई थी। इस दौरान एनएच 343 के चाची मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। हादसे में कुछ बच्चों और बस ड्राइवर घायल हो गए हैं जिन्हे आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

खुद को सेना में अधिकारी बताकर युवक को होटल में बनाया बंधक, अप्राकृतिक कृत्य कर करवाए पैसे ट्रांसफर..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्वयं को सेना का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने युवक को नौकरी का झांसा देकर उसे होटल में बंधक बना अप्राकृतिक कृत्य किया। वहीं, उससे करीब 12 हजार की ठगी भी कर ली। युवक ने तरह स्वजन को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से युवक को होटल से बंधन मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच में युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य की पुष्टि हुई है।अंबिकापुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी अंतर्गत निवासी 28 वर्षीय युवक सिकंदराबाद में क्रशर प्लांट में कार्य करता था। प्लांट से छुट्टी लेकर वह घर जाने शुक्रवार की रात को अंबिकापुर पहुंचा था। रात में बभनी जाने के लिए कोई बस नहीं होने के कारण वह बस स्टैंड में ही रुका हुआ था। उसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने स्वयं को सेना का अधिकारी बताकर युवक से दोस्ती कर ली। युवक को उसने झांसा दिया कि वह आसानी से युवक की नौकरी सेना में लगवा सकता है। युवक उसके झांसे में आ गया। आरोपी, युवक को पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में ले गया। वहां, उसने युवक को बंधक बना जबरन शराब पिलाई और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी ने युवक को कब्जे में रखे उसके मोबाइल से 12 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।युवक को बंधक बनाने वाला कुछ देर के लिए शनिवार को होटल से बाहर निकला तो मौका पाकर पीड़ित ने मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। घरवाले बभनी से सीधे अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंचे व पुलिस से सहायता मांगी। बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित के स्वजन के साथ सीधे होटल में छापा मारा। वहां से युवक को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने युवक को बंधक बनाने और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की शिनाख्त ग्वालियर निवासी 43 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व अंबिकापुर आया था। आरोपी अंबिकापुर क्यों आया था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल टेस्ट भी कराया, जिसमें अप्राकृतिक कृत्य की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य, बंधक बनाने व धोखाधड़ी की धारा 363, 366, 377, 420 सहित आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है, और मामले की जांच कर रही है।

पेड़ के नीचे खेलती रही थी बच्ची ,उसी पेड़ पर पिता ने लगा ली फांसी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक व्यक्ति (30 वर्ष) ने अपनी पांच साल की बेटी को पेड़ के नीचे बिठा कर उसी पेड़ से फांसी लगा ली. उसने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस के द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ के बाद परिजनों को लाने पिकअप वाहन बगीचा के सांबरबार गांव भेजा गया है. घटना बतौली थाना क्षेत्र के नवपारा की है। मृतक पहाड़ी कोरवा समाज से है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह नवापारा बस्ती के समीप ग्रामीणों ने एक युवक को फांसी पर झूलता हुआ पाया. उसकी पांच साल की बेटी पेड़ के नीचे ही खेल रही थी. ग्रामीणों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने उसको अपने संरक्षण में ले लिया. साथ ही उन्होंने पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी. सूचना पाकर मृतक के परिजन देर शाम पहुंचे और उन्होंने उसकी पहचान रामदेव पहाड़ी कोरवा निवासी पुखराटोली सांबरबार बगीचा के रूप में की हैं।

2 लोगो की जान लेने वाले आदमखोर बाघ का किया गया रेस्क्यू…जंगल सफारी में शिफ्ट करने की चल रही तैयारी….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कालामांजन से घायल बाघ का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल बाघ को कुछ देर पहले ही रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाघ को अब पिंजरे में शिफ्ट कर उसे ट्रक से ले जाने की तैयारी की जा रही है। घायल बाघ को रेस्क्यू करने के लिए कुमकी हांथी और जेसीबी मशीन की मदद ली गई और इन्हीं का उपयोग कर घायल बाग का रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघ का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। वहीं जिस क्षेत्र में यह घायल बाघ घुसकर बैठा था। इन सभी क्षेत्र वासियों ने भी राहत की सांस ली है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने घायल बाग का रेस्क्यू कर लिया है। वहीं वन विभाग के लिए भी यह बड़ी सफलता मानी जा सकती है, क्योंकि इससे पहले यह पता नहीं था कि बाघ किस हालत में है और कितना चोटिल है अब चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं जिसे जंगल सफारी में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही हैं।

बता दें कि, सोमवार की सुबह इसी बाघ ने काला मंजन के एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे 2 लोगों की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बस और कार में भिड़ंत : कार के उड़े परखच्चे, 5 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के आकाशवाणी चौक के पास रविवार की रात करीब 2.30 बजे बस व कार में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा दुर्घटनाकारी राजहंस बस को जब्त कर लिया गया है। अब तक इस मामले में अपराध दर्ज नहीं कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजहंस बस पटना बिहार से बारात लेकर वापस अंबिकापुर लौट रही थी और शहर के आकाशवाणी चौक के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एनआर 9218 नावापारा की ओर से जोड़ा पीपल की ओर जा रही थी। तभी आकाशवाणी चौक के पास बस व कार की भिड़ंत हो गई। कार गुदरी चौक के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने राजहंस बस को जब्त कर लिया है।

बाघ के हमले में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओडगी इलाके में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला ओडगी ब्लॉक के कालामांजन गांव का है, जहां सुबह लगभग 6 बजे गांव के ही समय लाल, रायसिंह और कैलाश गांव से लगे जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए हुए थे, तभी अचानक बाघ ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें समय लाल की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि रायसिंह और कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल ओडगी अस्पताल पहुंचाया गया उनकी स्थिति को देखते हुए सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उनका ईलाज जारी है दोनों ग्रामीणों की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इधर बाघ के द्वारा हमला के दौरान ग्रामीणों ने अपने बचाव में बाघ पर टांगी से हमला कर दिया है जिसमें बाघ के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल बाघ गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में है जिसे वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए जाने की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

2 करोड़ का गांजा पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता…

तरबूज के साथ की जा रही थी गांजे की तस्करी…

हिंद स्वराष्ट्र महासमुंद : महासमुंद पुलिस ने ट्रक में तरबूज के बीच गांजे की तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी के पास से 10 क्विंटल 50 किलो गांज मिला है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है। यह पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गांजा तस्करों ने बड़ी ही चालाकी से तरबूज से लदे ट्रक के बीच में गांजा को छिपाकर रखा था। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर नेशनल हाईवे-53 में बालसी पेट्रोल पंप के पास 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से 10 क्विंटल 50 किलो गांज मिला है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है। वही पुलिस ने दो आरोपी पप्पू पाल और लीलाधर पाल को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत की कार्रवाई की गई।

ASI हत्याकांड का हुआ खुलासा: हत्यारा होली के दिन डीजे जब्त करने से था नाराज…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : होली के ठीक अगले दिन कोरबा के बांगो थाना में तैनात एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया हैं. हत्यारा स्थानीय हैं. कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की ह्त्या की बात कबूल ली हैं। पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया हैं की 9 मार्च के दरम्यानी रात को सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार की मर्डर होने से थाना प्रभारी बांगो द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों को घटना के संबंध में सूचना दिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड , सायबर सेल के टीम घटना स्थल पर पहुंचे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस महानिरीक्षक बी एन मीना, बिलासपुर रेंज द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रकरण में थाना बांगो में अपराध क्रमांक 46 / 2023 धारा 458, 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को पकड़ने टीम गठित किये।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड कोरबा एवम बिलासपुर की सयुंक्त सायबर टीम को घटना स्थल का निरीक्षण कर अपने-अपने काम में लग गई। मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान कर रही थी। सयुंक्त सायबर टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी साइबर टीम द्वारा घटना का समय जो रात्रि 12 बजे से सुबह 06:30 बजे के बीच का होने से उस समय का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था जिसमें विश्लेषण के आधार पर संदेही करण गिरी को अडेंटिफाई किया गया।
संदेही करण गिरी को तलब कर पूछताछ किया गया जो पहले घटना करने से इंकार करता रहा फिर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया , बताया कि मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा माह दिसम्बर में शराब प्रकरण में जेल भेज दिया था जो करीबन 15-20 दिन जेल में रहना बताया एवं दिनांक 08/03/2023 को होली त्योहार में मोहल्ला में डीजे बजाकर होली त्योहार मना रहे थे तब थाना से मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार आकर रात्रि 09:30 बजे डीजे बंद कराकर डीजे थाना ले गया था तथा दूसरे दिन दिनांक 09.03.2023 को रात्रि 09:30 बजे तक पुलिस वाले डीजे बजाकर होली मना रहे थे, जिसमें परिहार साहब भी शामिल थे जिसे देखकर आक्रोशित होकर आज रात को मर्डर कर के रहूंगा कहकर पुलिस वालों का आना जाना बंद हो जाने के बाद, सूनसान पाकर परिहार साहाब के कमरा के दरवाजा को खटखटाया जैसे ही परिहार साहब दरवाजा खोले तब मुझे ढंग से होली नहीं मनाने दिये और जेल भेज दिये कहकर आक्रोशित होकर मर्डर करने के लिये टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर परिहार साहब को मारकर वहां से भाग गया।
घटना कारित करने के बाद नदी के पास झाड़ी में टंगिया को छिपा दिया था जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया। घटना में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन, निरीक्षण घटना स्थल, पीएम रिपोर्ट, जप्तशुदा टांगी, कपडा एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी करन गिरी पिता राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष साकिन ठिहाईपारा बावापारा कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग. के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

पवन खेड़ा के मामले में 15 मिनट में कोर्ट गए थे कांग्रेसी ,राहुल गांधी मामले में 24 घंटे में नही गए क्यों?

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा राहुल गाँधी की लोक सभा सदस्यता रद्द हो गई है। वैसे उनकी सदस्यता तभी रद्द हो गई थी जब सूरत की एक अदालत ने राहुल गाँधी को देश के समग्र ओबीसी समाज का अपमान करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गाँधी की सदस्यता जाने में भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उनकी सदस्यता अदालत के फैसले के साथ ही प्रभावी हो गई थी, बस प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे नोटिफाई करना था जिसे लोक सभा सचिवालय ने कर दिया ।
रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951 के तहत अगर किसी सांसद या विधायक को किसी अपराध में दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 साल या इससे ज्यादा की सजा सुनाई जाती है, तो दोषी करार होते ही उसकी संसद या विधान सभा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो जाती है। 2013 में लिली थॉमस वर्सेज यूनियन ऑफ़ इंडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्णय पर मुहर लगाई थी। सजा का ऐलान होते ही पूर्व कांग्रेस के मंत्री वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी मान लिया था कि राहुल गाँधी एक सांसद के तौर पर अयोग्य हो चुके हैं।
राहुल गाँधी की संसद सदस्यता जाने में कांग्रेस पार्टी की भी भूमिका है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी खुद यही चाहती थी कि राहुल गाँधी की लोक सभा सदस्यता चली जाए। पवन खेड़ा वाले मामले में केवल 15 मिनट में कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट चली जाती है लेकिन इस मामले में लगभग 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी ने किसी भी अदालत में कोई अपील नहीं की।
लोकसभा चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक में बेंगलुरु के पास कोलार में राहुल गाँधी ने देश के ओबीसी समाज और तेली समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उनके सरनेम को लेकर उनका अपमान किया था। इसको लेकर देश का ओबीसी समाज और तेली समाज काफी आक्रोशित था। अदालत के फैसले ने उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।
इन चार सालों में ऐसे कई मौके आये जब राहुल गाँधी ओबीसी समाज से माफी मांग कर इस मामले को ख़त्म कर सकते थे लेकिन अपने अहंकार में राहुल गाँधी ने समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफ़ी माँगने के विकल्प को भी नज़रअंदाज़ किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुँचाई। राहुल गाँधी ने पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया। कल अदालत का फैसला आने के बाद भी राहुल गाँधी और कांग्रेस नेता उस बयान को सही ठहराते रहे और अहंकार में डूबे रहे।
राहुल गाँधी की सदस्यता उनके अहंकार के कारण गई है। राहुल गाँधी की सदस्यता उनके द्वारा देश के ओबीसी समाज के अपमान और माफी न मांगने के कारण गई है। वे अपने आप को देश से बड़ा समझने की भूल कर बैठे हैं।
राहुल गाँधी एक सीरियल ऑफेंडर हैं। वे पहले भी कई झूठी बातें बोल चुके हैं। राफेल मामले पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बारे में ही झूठ बोल दिया था जिसके कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।
श्री अरुण साव ने कहा कानून सब के लिए बराबर है राहुल गांधी के लिए अलग से कानून और सविधान बनाया जाए?
राहुल गांधी पहले सदस्य नहीं जिनकी सदस्यता रद्द हुई इससे पहले:-

1. कमल किशोर भगत – झारखंड छात्र मिलन- लोहरदगा से विधायक (विधानसभा चुनाव क्षेत्र), झारखंड – हत्या के प्रयास के लिए दोषी ठहराया गया – जून 2015 अयोग्य घोषित।

2. सुरेश हलवणकर – भाजपा – इचलकरंजी से विधायक महाराष्ट्र – 3 वर्षों के लिए दोषी ठहराया – मई 2014 अयोग्य घोषित।

3. बबनराव घोलप – शिवसेना – देवलाली से विधायक महाराष्ट्र – संपत्ति का मामला 3 वर्षों के लिए दोषी ठहराया – मार्च 2014 अयोग्य घोषित।
4. एनोस एक्का – झारखंड दल – विधायक, कोलेबीरा, झारखंड राज्य – जीवन भर के लिए दोषी ठहराया- 2014 में अयोग्य घोषित।

5. आशा रानी – बीजेपी – बिजावर से विधायक मध्य प्रदेश – नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाना के लिए दोषी ठहराया गया – नवंबर 2013 अयोग्य घोषित कर दिया।

6. रशीद मसूद – कांग्रेस- उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं एमबीबीएस में सीटों का घोटाला – 4 वर्षों के लिए दोषी ठहराया – सितंबर 2013 अयोग्य घोषित कर दिया।

7. लालू प्रसाद यादव – राजद- सारण, बिहार से लोकसभा सांसद हैं – चारे में घोटाला 5 वर्षों के लिए दोषी ठहराया – सितंबर 2013 अयोग्य घोषित कर दिया।

8. जगदीश शर्मा – जद(यू)- जहानाबाद, बिहार से लोकसभा सांसद हैं – चारे में घोटाला 4 वर्षों के लिए दोषी ठहराया – सितंबर 2013 अयोग्य घोषित कर दिया।

9. टी. एम. सेल्वागणपति – डीएमके – तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद – श्मशान में शेड का मामला – 2 वर्षों के लिए दोषी ठहराया – अप्रैल 2014 को इस्तीफा दे दिया।

10 जे. जयललिता – एआईएडीएमके – तमिलनाडु राज्य की मुख्यमंत्री व तमिलनाडु आर. के. नगर से विधायक – 100 करोड रुपए (यूएस डॉलर $13 मिलियन) में असंगत संपत्ति का मामला – 4 वर्षों के लिए दोषी ठहराया कारावास और साथ ही जुर्माना – फरवरी 2017 में निधन।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने कहा कांग्रेस किस लोकतंत्र के हिसाब से हिंसा कर रही है भाजपा कार्यालयों पर हमले कर रही है ?
ये दुर्भाग्यजनक बात है कि हमले कांग्रेस के लोग कर रहे है और एफआईआर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रही है सही मायने में यही लोकतंत्र की हत्या है।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के माजूद रहे।


प्रेस वार्ता के उपरांत राहुल गांधी के गलत कृत्यों,विवादित बयानों,उन पर चल रहे मानहानि के मामलों सहित कई अन्य तथ्य भी प्रस्तुत किए गए ।

राहुल गाँधी पर चल रहे मानहानि के मामले अतिरिक्त जानकारी
ऽ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का पहला केस साल 2014 में हुआ था। ये केस महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में चल रहा है। आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का मामला दर्ज है। राहुल गांधी ने भिवडी में एक भाषण के दौरान संघ (आरएसएस) पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था।
ऽ 2016 में राहुल गांधी के खिलाफ असम के गुवाहाटी में धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा था कि 16वीं सदी के असम के वैष्णव मठ बरपेटा सतरा में संघ सदस्यों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। उनके इस आरोप से संघ की छवि को नुकसान पहुंचा है। ये मामला भी अभी कोर्ट में पेंडिंग है।
ऽ साल 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में एक और केस दर्ज किया गया। ये केस रांची की सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रहा है। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत 20 करोड़ रुपए मानहानि का केस दर्ज है। इसमें राहुल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें उन्होंने मोदी चोर है कहा था।
ऽ 2018 में ही राहुल गांधी पर महाराष्ट्र में एक और मानहानि का केस दर्ज हुआ ये मामला मझगांव स्थित शिवड़ी कोर्ट में चल रहा है। आईपीसीकी धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज है। केस संघ के कार्यकर्ता ने दायर किया था। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने गौरी लकेश की हत्या को बीजेपी और संघ की विचारधारा से जोड़ा।
ऽ सारे मोदी चौर है- वाले बयान पर पटना में भी राहुल गाँधी के खिलाफ सुशील मोदी द्वारा केस दर्ज है।

ऐसा नहीं है कि राहुल गाँधी ने इससे पहले माफी नहीं माँगी थी
तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है। बयान को लेकर 23 अप्रैल 2019 को सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मागई थी। राहुल ने अवमानना के मामले में पहले दायर किए गए दो हलफनामों में सिर्फ खेद जताया था। इस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत से मौखिक रूप से माफी मांगी थी। इसके साथ ही नया हलफनामा दाखिल करने की मोहलत मांगी थी।

राहुल गाँधी के अनर्गल बयान:-

ऽ राहुल ने कहा चौकीदार ही चोर हे राहुल गांधी ने 20 सितंबर 2018 को राजस्थान के डूंगरपुर में कहा कि, नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था में देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता हूँ, में देश का चौकीदार बनना चाहता हूँ लेकिन आज देश के दिल में राजस्थान की जनता के दिल में एक नई आवाज उठ रही है गली-गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है। यह गाली और अपशब्द वह 2019 के पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान देते रहे।
ऽ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिटलर से तुलना 05 अगस्त 2022 को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिटलर से तुलना की और मोदी सरकार को तानाशाही सरकार करार दिया। कहा चुनाव तो हिटलर भी जीतता था।
ऽ सारे मोदी चोर हैं 13 अप्रैल को 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु के पास कोलार में राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।
ऽ मोदी को छह महीने में लोग डंडे मारने लगेंगे 06 फरवरी 2020 को राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि छह महीने में लोग उन्हें उडे मारने लगेंगे।
ऽ राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भोंपू और जेबकतरा तक कहा: 15 अक्टूबर, 2019 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को कुछ उद्योगपतियों का भोंपू करार देते हुए कहा कि उनकी रणनीति एक जेबकतरे जैसी है जो चोरी से पहले लोगों का ध्यान बाट देता है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी अडाणी और अंबानी के भोंपू है।
ऽ जवानों के खून के दलाली राहुल गांधी ने जवानों की वीरता को खून की दलाली कहा। 6 अक्टूबर, 2016 को किसान यात्रा के दौरान दिल्ली पहुंचने पर इन शब्दों का इस्तेमाल किया।
ऽ सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहा 2007 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहा था। गुजरात की जनता ने इस अपमान का बदला लेते हुए कांग्रेस को विधानसभा में सूपड़ा साफ कर दिया।
ऽ सोनिया गांधी ने कहा, जहर की खेती लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फरवरी, 2014 को कर्नाटक के गुलबर्ग में कहा मेरा पूरा भरोसा है कि आप ऐसे लोगों को मंजूर नहीं करेंगे जो जहर का बीज बोते हैं।
ऽ प्रियंका गांधी वाड्रा ने की दुर्याेधन से तुलना 07 मई, 2019 को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अबाला से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी की तुलना दुर्याेधन से कर दी।

राहुल गाँधी के विवादित बयान
ऽ अगस्त 2015 में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर अपरिपक बयान: राहुल गांधी ने ललित मोदी विवाद को लेकर तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर अनर्गत टिप्पणी की थी तब भी राहुल गाँधी से उनके अपरिपक्क बयानों के लिए माफी मांगने की बात हुई थी।
ऽ फरवरी 2016 में जेएनयू विवाद पर राहुल गाँधी की भूमिका: राहुल गांधी ने असम में जेएनयू विवाद को लेकर आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि युवाओं को देशद्रोही बताना उनकी आवाज को दबाने जैसा है। इससे पहले राहुल गाँधी जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगाने वाले देशद्रोही तत्वों के समर्थन में जाकर खड़े हो गए थे तब भी राहुल गाँधी से माफी मांगने को कहा गया था।
ऽ अक्टूबर 2017 में राहुल गाँधी ने आरएसएस और महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी: राहुल गाँधी ने कहा था कि उन्होंने आरएसएस की शाखाओं में कभी भी महिलाओं को शॉर्ट्स पहने नहीं देखा। आरएसएस महिलाओं के साथ भेदभाव करता है।
ऽ रेप कैपिटल: 2019 में झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गाँधी ने भारत को दुनिया की रेप कैपिटल बताया था। इस टिप्पणी को लेकर राहुल की काफी खिंचाई हुई थी और माफी मांगने की मांग हुई थी।
ऽ फरवरी 2022 में लोकसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि भारतीय न्यायपालिका और चुनाव। आयोग राज्यों की आवाज को दबाने के साधक बन गए हैं।
ऽ राहुल गाँधी ने संसद में आँख भी मारी थी जिस पर भी उनके आचरण को लेकर बवाल हुआ था।


राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती से देश का अपमान

ऽ लंदन, मार्च 2023: लंदन में कहा- भारत यूनियन ऑफ स्टेट्स है ( भारत राष्ट्र नहीं, राज्यों का संघ है) राहुल ने कहा कि भारत राष्ट्र नहीं है। इसके बजाय इसे राज्यों के संघ के रूप में वर्णित किया गया है। राहुल गांधी इससे पहले संसद में भी यह बात कह चुके है। इससे यह साफ है कि वे अप्रत्यक्ष रूप से भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं। संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुसार फेडरेशन ऑफ स्टेट्स के बजाय यूनियन ऑफ स्टेट्स को रखने की दो अहम वजहें है। पहला इंडियन फेडरेशन यानी भारतीय संघ अमेरिकी फेडरेशन की तरह राज्यों के बीच एग्रीमेंट का नतीजा नहीं है। दूसरा, राज्यों को फेडरेशन से अलग होने का कोई अधिकार नहीं है। फेडरेशन एक यूनियन है क्योंकि यह तितर-बितर नहीं हो सकता है।
ऽ लंदन, मार्च 2023: हमारे लोकतांत्रिक ढांचों पर वर्वर हमले हो रहे यूरोप-अमेरिका को दखल देना चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर बर्बर हमले हो रहे हैं। देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है। उन्होंने कहा, मीडिया, संस्थागत ढांचे न्यायपालिका संसद सभी पर हमले हो रहे है। राहुल ने कहा कि अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से यह संज्ञान लेने में नाकाम रहे हैं कि लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है। यूरोप-अमेरिका को इसमें दखल देना चाहिए। हालांकि बाद में राहुल गाँधी ने कहा कि ये इंटरनल बात है।
ऽ लंदन, मार्च 2023: भारत की आवाज दबा दी गई है
राहुल गांधी ने डीप स्टेट की बात करते हुए कहा कि देश के प्रमुख संवैधानिक संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा हो गया है। भारत के लोग उन संस्थानों पर हमले देख रहे है जिन्होंने संवैधानिक दायरे में रहकर देश का निर्माण किया। इन संस्थानों पर अब डीप स्टेट का कब्जा है। मैं खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखता हूँ जो भारत के उस विचार का बचाव करता है जब में अपने देश की आवाज को कुचला हुआ देखता हूं, तो यह मुझे परेशान करता है। मैं सोचता हू कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या करना चाहिए।
ऽ लंदन, मार्च 2023 कश्मीर तथाकथित हिंसक जगह
ऽ (केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर को तथाकथित हिंसक जगह करार दिया। उन्होंने कहा कश्मीर में काफी उग्रवाद है और वह तथाकथित हिंसक जगह है।
ऽ लंदन, मार्च 2023: पुलवामा हमले को बताया कार धमाका, शहीदों का किया अपमान: राहुल ने पुलवामा हमले में शहीदों का भी अपमान किया। इतना ही नहीं उन्होंने पुलवामा हमले को महज एक कार में हुआ धमाका करार दिया। राहुल ने कैम्ब्रिज में अपने संबोधन में अपनी एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसमें में उस जगह पर फूल चढ़ा रहा हूँ जहां पर 40 जवान एक कार धमाके में मारे गए थे।
ऽ लंदन, मार्च 2023: विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था
राहुल गांधी ने ये भी दावा किया कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था ओर गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उन्हें फोन करके बताया था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है।
ऽ लंदन, मार्च 2023: चीन की तारीफ, चीन ने प्रकृति के साथ विकास किया
राहुल गाँधी ने अपने केब्रिज़ में चीन की खुले दिल से तारीफ की। कहा कि चीन ने चीन शांति का पक्षकार है। चीन में रेलवे, हवाई अड्डा और बांध सब प्रकृति से प्रेरित है। चीन सद्भावना में विश्वास रखता है। शायद कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में जो डवन् साइन हुआ था और चीन से कांग्रेस के परिवार और ट्रस्ट को जो चंदा मिला था उसी के एवज में राहुल गांधी चीन का गुणगान कर रहे हैं।
ऽ लंदन, मई 2022: देश में मिट्टी का तेल छिड़क दिया गया है. चिंगारी की जरूरत
राहुल ने बेरोजगारी, महंगाई अर्थव्यवस्था व अन्य मुद्दों पर कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। अगर तनाव का माहौल शांत नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।
ऽ लंदन, मई 2022 रूस जो यूक्रेन में कर रहा, चीन लद्दाख में कर रहा
यूरोपीय डीप स्टेट एजेंट जार्ज सोरोस राहुल गांधी को भारत का ब्लादिमीर जेलेस्की बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि 2022 से चीन और भारत को लेकर वह विवादित बयान देते रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चीन का भारत में वही पैर्टन दिख रहा है जो रूस ने पूक्रेन में किया है। रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ उसी तरह से चीन लद्दाख में कर रहा है।
ऽ लंदन, मई 2022: फंड पाने के नए तरीके तलाशने होंगे
राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60 से 70 फीसदी लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है। मीडिया और संचार पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है तो हमें मीडिया और संचार के अन्य तरीके देखने होंगे। फंड को भी पाने के नए तरीके तलाशने होंगे। ये लड़ाई है इंडिया को दोबारा पाने की राहुल गांधी अब भी इंडिया को पाने की चाहत रखते है जबकि इंडिया अब भारत बनने की ओर अग्रसर है।
ऽ लंदन, मई 2022: राहुल ने कहा- भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई
भारतीय विदेश नीति के पैटर्न में आये बदलाव पर उन्होंने कहा कि मैं यूरोप के नौकरशाहों से बात कर रहा था और उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है। अब वे कुछ भी नहीं सुनेंगे। वे घमंडी हैं। अब वे बस हमें बताते हैं कि उन्हें क्या आदेश मिल रहे है।
ऽ ब्राउन यूनिवर्सिटी, 17 मार्च 2021: सद्दाम हुसैन और मुअम्मर गद्दाफी भी चुनाव जीता करते थे
भारत में लोकतांत्रिक मानकों में आ रही गिरावट की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल ने ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में आनलाइन संबोधन में कहा कि इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन और लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी भी शासन में भी चुनाव हुआ करते थे। वे चुनाव जीता भी करते थे। ऐसा नहीं था कि लोग वोट नहीं करते थे, लेकिन उनके वोटों की सुरक्षा के लिए कोई संस्थागत ढांचा नहीं था।
ऽ दुबई, जनवरी 2019: साढ़े चार वर्षों से भारत में असहिष्णुता है
संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत में असहिष्णुता का जिक्र कर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा यूएई और भारत के लोगों को साथ लानेवाले मूल्य विनम्रता और सहिष्णुता है। विभिन्न विचारों, धर्मों और समुदायों के लिए सहिष्णुता मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि घर पर (भारत) साढ़े चार वर्षों से असहिष्णुता है।
ऽ लंदन, अगस्त 2018: लंदन में कहा- भारत अब अच्छी स्थिति में नहीं है
राहुल गांधी ने यही बात 2018 और 2022 में कही थी। राहुल ने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र टूट चुका है। जिसके बाद भारत अब अच्छी स्थिति में नहीं है। देश में शासन के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक जो असहमति करने वालों की आवाजों को कुचलता है और दूसरा वह जो सुनता है।
ऽ मलेशिया, मार्च 2018: नोटबंदी का प्रस्ताव में कचरे के डिब्बे में फेंक देता
मलेशिया दौर के समय राहुल गांधी ने 2016 में हुई नोटबंदी को लेकर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि में प्रधानमंत्री होता और कोई मुझे नोटबंदी करने के प्रस्ताव की फाइल देता, तो मैं उसे कचरे के डिब्बे में कमरे से बाहर या कबाड़खाने में फेंक देता क्योंकि मेरे हिसाब से यह किसी के लिए भी अच्छी नहीं है।
ऽ सिंगापुर, मार्च 2018: कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए नफरत और हिंसा का सहारा ले रहे
सिंगापुर के ली कुआन यी स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के पैनल डिस्कशन में राहुल ने कहा था कि भारत में कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए नफरत और हिंसा का सहारा ले रहे हैं जबकि हमारा दृष्टिकोण लोगों को जोड़ने का है। अगर आप प्रेस से उद्योग जगत के लोगों से बात करेंगे तो वे भी आपको बताएंगे कि हम डरा हुआ महसूस करते हैं। इसलिए आमतौर पर डर का माहौल है।
ऽ बहरीन, जनवरी 2018: सरकार जॉब क्रिएट करने में नाकाम रही
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार विदेश दौरे पर बहरीन पहुंचे थे। राहुल ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा था कि देश में आज विचित्र स्थिति है। सरकार जॉब क्रिएट करने में नाकाम रही है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। सरकार इससे बचने के लिए जातीय व धार्मिक उन्माद पैदा करवा रही है। देश में बांटने वाली ताकतें तय कर रही हैं कि लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। देश में विघटन की स्थिति पैदा हो रही है। दलितों को पीटा जा रहा है पत्रकारों को धमकाया जा रहा है।
ऽ अमेरिका, सितंबर 2017: अहिंसा की विचारधारा आज खतरे में
ऽ सितंबर 2017 में अपने दो हफ्ते के अमेरिकी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बर्कले की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कहा था कि संसद को अंधेरे में रखकर नोटबंदी लाई गई. नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई। आज नफरत और हिंसा की राजनीति हो रही है। हिंसा का मतलब मुझसे बेहतर कौन जान सकता है क्योंकि इसमें मैंने अपनी दादी और पिता को खोया है। अहिंसा की विचारधारा आज खतरे में है।

राहुल गाँधी के अन्य देशविरोधी कारनामें

ऽ राहुल गाँधी ने 13 फरवरी 2020 में भारत का गलत नक्शा द्वीट किया।
ऽ जम्मू कश्मीर के बारे में राहुल गाँधी के बयान को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में उपयोग किया।
ऽ राहुल गाँधी ने आरएसएस को पाकिस्तानी आतंकी संगठन से ज्यादा खतरनाक बताया।
ऽ डोकलाम के समय रात के अँधेरे में चीनी दूतावास के अधिकारियों से मुलाक़ात की।
ऽ गलवान के समय राहुल गाँधी ने देश की सेना का अपमान किया।
ऽ राहुल गाँधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाये थे।
 
कई मामलों में जमानत पर रिहा राहुल

राहुल गांधी देश भर में मानहानि के कई मामलों का सामना कर रहे हैं। चूंकि उनमें से ज्यादातर आपराधिक मानहानि के मामले हैं।

राहुल गांधी को उनके खिलाफ 7वें मामले में जमानत मिल गई है
23 मार्च 2023 को आज श्मोदी सरनेमश् मानहानि मामले में 2 साल की सजा पाए राहुल गांधी को जमानत मिली. अदालत ने 15,000 रुपये के मुचलके पर गांधी की जमानत मंजूर कर ली और उन्हें अपील करने की अनुमति देने के लिए 30 दिनों के लिए सजा पर रोक लगा दी।

सबसे प्रसिद्ध मामला जहां राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं, वह नेशनल हेराल्ड मामला है। राहुल गांधी को उनकी मां सोनिया गांधी के साथ दिसंबर 2015 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा 50,000 रुपए के निजी मुचलके पर दायर मामले में जमानत दे दी गई थी।

6 जुलाई 2019 को, राहुल गांधी को पटना की एक अदालत ने मानहानि के एक अन्य मामले में जमानत दे दी थी। यह मामला भाजपा नेता और बिहार डिप्टी ने अपनी टिप्पणी के लिए दायर किया था जिसमें कहा गया था कि ष्सभी मोदी चोर हैंष्।

12 जुलाई, 2019 राहुल गांधी को मानहानि के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत ने जमानत दे दी। यह मामला अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक द्वारा दर्ज किया गया था, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि बैंक विमुद्रीकरण के दौरान नोटों की अदला-बदली के एक घोटाले में शामिल था।

4 जुलाई, 2019 को राहुल को मुंबई की एक अदालत ने आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि के मामले में जमानत दे दी थी। गौरी लंकेश की हत्या को बीजेपी-आरएसएस विचारधारा से जोड़ने वाली उनकी टिप्पणी के लिए यह मामला दायर किया गया था। जमानत 15 हजार रुपये के मुचलके पर दी गई।

नवंबर 2016 में, महाराष्ट्र की भिवंडी अदालत ने आरएसएस के एक अन्य कार्यकर्ता द्वारा दायर एक अन्य मामले में गांधी को जमानत दे दी थी। राहुल गांधी ने कहा था कि त्ैै ने महात्मा गांधी की हत्या की है. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस तरह की श्सामूहिकश् टिप्पणी के लिए फटकार लगाई थी, और फैसला सुनाया था कि उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा और अदालत में अपनी बात साबित करनी होगी।

आरएसएस द्वारा मानहानि के एक और मामले में गुवाहाटी कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है। सितंबर 2016 में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई थी। राहुल के झूठ बोलने के बाद मामला दायर किया गया था कि उन्हें आरएसएस द्वारा दिसंबर 2015 में असम के बारपेटा सतरा में प्रवेश करने से रोका गया था।

किसी संसद सदस्य की दोषसिद्धि पर सदस्यता की हानि पर कानूनी स्थिति

ऽ भारत के सर्वाेच्च न्यायालय ने लिली का निपटान करते हुए 10 जुलाई 2013 के अपने निर्णय में थॉमस बनाम भारत संघ मामले (लोक प्रहरी बनाम भारत संघ के साथ) ने फैसला सुनाया संसद का कोई सदस्य (सांसद), विधान सभा का सदस्य (विधायक) या एक विधान परिषद (एमएलसी) का सदस्य जिसे एक अपराध का दोषी ठहराया जाता है और कम से कम दो वर्ष का कारावास दिया जाता है, सदन की सदस्यता तत्काल प्रभाव खो देता है ।
ऽ यह पहले की स्थिति के विपरीत है, जिसमें सजायाफ्ता सदस्य अपने पद पर बने रहते थे जब तक कि वे निचले, राज्य और सर्वाेच्च न्यायालय में सभी न्यायिक उपायों को समाप्त नहीं कर देते।
ऽ आगे, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8(4), जिसने अनुमति दी निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी सजा की अपील करने के लिए तीन महीने की घोषणा की गई थी न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक और न्यायमूर्ति एस.जे. की खंडपीठ द्वारा असंवैधानिक मुखोपाध्याय।
 
ऽ सरकार द्वारा निर्णय के बाद प्रतिरोध
ऽ इस निर्णय को पलटने के प्रयास में जनप्रतिनिधित्व (दूसरा संशोधन और मान्यकरण) विधेयक, 2013 को राज्यसभा में पेश किया गया था 30 अगस्त कानून मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा; प्रस्तावित संशोधन द्वारा, सजा के तुरंत बाद प्रतिनिधियों को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा।
ऽ भारत सरकार ने भी एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त।
ऽ चारा घोटाले के फैसले से कुछ दिन पहले 24 सितंबर, 2013 को सरकार विधेयक को अध्यादेश के रूप में लागू करने का प्रयास किया।
ऽ हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक में कहा था कि अध्यादेश की प्रेस यह पूरी तरह बकवास है। यह फाड़ कर फेंक देना चाहिए।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सूरजपुर इकाई ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुसार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने पर यहां पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। गौरतलब है कि प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग पत्रकार लम्बे समय से कर रहे थे। वर्ष 2018 के चुनाव में घोषणा समिति के समक्ष भी यह मांग रखी गई थी तब कांग्रेस ने चुनाव के दरम्यान न केवल पत्रकारों को भरोसा दिलाया था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो वे पत्रकार सुरक्षा कानून बनाएंगे और इसे लागू कर पत्रकारों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस वायदे को घोषणा पत्र में शामिल भी किया गया। प्रदेश सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून के मसौदे को कैबिनट के सामने रखा और इसे मंजूरी दे दी। इससे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जो इस मसले को लेकर मुखर थी और आंदोलन भी किया था ने खुशी जाहिर की है। समिति की जिला इकाई ने शनिवार को सर्किट हाउस में एक बैठक कर सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। इस आशय का पत्र भी जिला प्रशासन के माध्यम से दिया गया है। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी सहित वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे, ओमकार पांडेय, चंचलेश श्रीवास्तव के साथ पप्पू जायसवाल, रमेश गुप्ता, शमरोज खान, कौशलेंद्र यादव, प्रशांत पांडेय, अशोक जायसवाल, सुभाष गुप्ता, नृपेंद्र गुप्ता, मृण्मयी पांडेय, सीपी साहू सहित जिले के पत्रकार मौजूद रहे।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द…लोकसभा सचिवालय ने जारी किया पत्र…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को अपने फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा। कोर्ट ने लिली थॉमस बनाम भारत सरकार के केस में यह आदेश दिया था। इससे पहले कोर्ट का आखिरी फैसला आने तक विधायक या सांसद की सदस्यता खत्म नहीं करने का प्रावधान था।

लोकसभा सचिवालय ने ये पत्र जारी किया है…

अब आगे क्या, 3 अहम पॉइंट…

लीगल एक्सपर्ट के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसदीय सीट वायनाड को खाली घोषित कर दिया है। इलेक्शन कमीशन अब इस सीट पर इलेक्शन का ऐलान कर सकता है। दिल्ली में राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने को भी कहा जा सकता है।
अगर राहुल गांधी की सजा का फैसला ऊंची अदालतें भी बरकरार रखती हैं तो वे अगले 8 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। 2 साल की सजा पूरी करने के बाद वह छह साल के लिए अयोग्य रहेंगे।
राहुल गांधी अब सूरत कोर्ट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकते हैं। कांग्रेस ने एक्शन की वैधानिकता पर भी सवाल उठाया है कि राष्ट्रपति ही चुनाव आयोग के साथ विमर्श कर किसी सांसद को अयोग्य घोषित कर सकते हैं।
कांग्रेस क्या कर रही है
राहुल गांधी की टीम अब सूरत कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करने जा रही है। अगर सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को वहां स्वीकार नहीं किया जाता है तो सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल को अपील दायर करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था।

error: Content is protected !!