Home Blog Page 115

नक्सलियों और माओवादियों में क्या होता है अंतर, क्यों करते हैं ये हिंसा?

हिंद स्वराष्ट्र : आम तौर पर लोग माओवादियों और नक्सलियों को लेकर भ्रमित रहते हैं और दोनों शब्दावली के बीच के अंतर को ठीक से नहीं समझ पाते। नक्सली हमलों को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। पिछले कुछ सालों से नक्सली हमलों में हजारों लोगों की मौत हुई है। वहीं अगर सरकार की मानें तो, नक्सली हमलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है और नक्सल प्रभावित इलाके लगातार सिमटते जा रहे हैं। 1967 में शुरू हुई इस समस्या को सरकारें जड़ से मिटाने में अब तक पूरी तरह सफल नहीं रही हैं।

दार्जिलिंग जिले के गांव नक्सलबाड़ी से हुई नक्सवाद की शुरुआत

नक्सलवाद की पृष्ठभूमि की बात करें तो नक्सलवादी विचारधारा’ एक आंदोलन से जुड़ी हुई है। 1960 के दशक में कम्युनिस्टों यानी साम्यवादी विचारों के समर्थकों ने इस आंदोलन का आरंभ किया था। दरअसल, इस आंदोलन की शुरुआत पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के गांव नक्सलबाड़ी से हुई थी, इसलिये यह नक्सलवादी आंदोलन के रूप में चर्चित हो गया। इसमें शामिल लोगों को नक्सली कहा जाता है। वहीं इस आंदोलन में शामिल लोगों को कभी-कभी माओवादी भी कहते हैं।
नक्सलवादी और माओवादी दोनों ही आंदोलन हिंसा पर आधारित हैं। लेकिन, दोनों में फर्क यह है कि नक्सलवाद बंगाल के नक्सलबाड़ी में विकास के अभाव और गरीबी का नतीजा है, जबकि चीनी नेता माओत्से तुंग की राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित मुहिम को माओवाद का नाम दिया गया। दोनों ही आंदोलन के समर्थक भुखमरी, गरीबी और बेरोजगारी से आजादी की मांग करते रहे हैं।
आजादी के बाद भूमि सुधार की पहलें जरूर हुईं थीं। लेकिन, ये पूरी तरह कामयाब नहीं रहीं। नक्सलबाड़ी किसानों पर जमींदारों का अत्याचार बढ़ता चला गया और इसी के मद्देनजर किसान और जमींदारों के बीच जमीन विवाद पैदा हो गया। 1967 में कम्युनिस्टों ने सत्ता के खिलाफ एक सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत की और यह अभी तक जारी है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता चारु मजूमदार ने किया था आंदोलन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता चारु मजूमदार ने कानू सान्याल और जंगल संथाल के साथ मिलकर सत्ता के खिलाफ एक किसान विद्रोह कर दिया था। 60 के दशक के आखिर और 70 के दशक के शुरुआती दौर में नक्सलबाड़ी विद्रोह ने शहरी युवाओं और ग्रामीण लोगों दोनों के दिलों में आग लगा दी थी। देखते ही देखते इस तरह का आंदोलन बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आम हो गया और धीरे-धीरे यह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तक में फैल गया। आजाद भारत में पहली बार किसी आंदोलन ने गरीब और भूमिहीन किसानों की मांगों को मजबूती दी, जिसने तत्कालीन भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल दी।

2017 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटी
नक्सली हिंसा में कमी की बात करें तो 2008 में 223 जिले नक्सल प्रभावित थे, लेकिन तत्कालीन सरकार के प्रयासों से इनमें कमी आई और 2014 में यह संख्या 161 रह गई। 2017 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या और घटकर 126 रह गई। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार को सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित राज्यों की कैटेगरी में रखा गया है।

सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यों के निरीक्षण के लिए अब प्रत्येक दिन होंगे आकस्मिक निरीक्षण….देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जो कि सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा कार्यालय में अधिकारी एवम् कर्मचारीयो की उपस्थिति एवं कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी कर्मचारी नियुक्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कौशल विकास छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना व तकनिकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, कलेक्टर कार्यालय, जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर 28 मार्च के अन्तर्गत में 1 अप्रैल से 2023 से षिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता का वितरण स्थानीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से किया जाना है। योजना के दिषा निर्देषों के अनुरूप किये जाने हेतु समस्त गांव को 21 क्लस्टर मे विभाजित किया गया है, क्लस्टर स्तर पर सत्यापन दल का गठन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो इस प्रकार है। उ.मा.वि. डुमरिया में अंजू पैकरा प्रभारी अधिकारी, अनिरुद्ध शुक्ला एवं प्रेमचंद लाल सहायक प्रभारी अधिकारी, चंद्रपुर, चंपकनगर, पर्री, पतरापारा, डुमरिया, उ.मा.वि. बसदेई में विनोद कुमार सोनी प्रभारी अधिकारी, रूपनारायण गुप्ता एवं रोशन लाल साहू सहायक प्रभारी अधिकारी, पीढा, बसदेई, झांसी, ऊंचडीह, लोधिमा, हाई स्कूल पसला में टिकेष्वर प्रसाद प्रभारी अधिकारी, परदेषी राम एवं संदीप कुमार सहायक प्रभारी अधिकारी, हाई स्कूल लांची में पी. बखला प्रभारी अधिकारी, रोषन लाल कंवर एवं सुषिल ठाकुर सहायक प्रभारी अधिकारी, सलका, भरतपुर, बेलटिकरी, लांची, उ.मा.वि.केतका में जुगेष्वर प्रसाद प्रभारी अधिकारी, दिनेष सिंह एवं विरेन्द्र राम पैकरा सहायक प्रभारी अधिकारी, केतका, जोबगा, लाछा, पोड़ी, उ.मा.वि. डेडरी में मोती लाल सिंह प्रभारी अधिकारी, जयप्रकाष सिंह एवं संतोष टंडन सहायक प्रभारी अधिकारी, डेड़री, मानी, गेतरा, पेण्डरखी, सपकरा, कन्दरई मेें श्रीमती ईलीना प्रभारी अधिकारी, शांती सुखसार्दन एक्का, एवं आदित्य प्रसाद यादव सहायक प्रभारी अधिकारी, जमदेई, रतनपुर, कन्दरई, कोरिया, राजापुर, उ.मा.वि. कल्याणपुर में नागेष सिंह प्रभारी अधिकारी, अरविन्द सिंह एवं लाल साय आडिल्य सहायक प्रभारी अधिकारी, कल्याणपुर, बृजनगर, छतरपुर, रामेष्वरपुर, अखोराकला, पोड़िपा, हाई स्कूल सुन्दरगंज में बिसनाथ कुजूर प्रभारी अधिकारी, जयेष पाठक एवं धर्मानन्द गोजे सहायक प्रभारी अधिकारी, मंजीरा, पाठकपुर, सुन्दगंज, मोहनपुर, हाई स्कूल कुम्दा काॅलरी में ग्रेस खलखो प्रभारी अधिकारी, आसन पैकरा एवं मकसुद आलम सहायक प्रभारी अधिकारी, वीरपुर, षिवसागरपुर, कुम्दा, पार्वतीपुर, गोविन्दपुर, करमपुर, उ.मा. वि. क. विश्रामपुर में आशीष कुमार भट्टाचार्य प्रभारी अधिकारी, राजवंत सिंह एवं गौरीशंकर पाण्डेय, सहायक प्रभारी अधिकारी, शिवनंदनपुर, सतपता, कुंजनगर, हर्रा टिकरा, जयनगर, तेलाईकछार, शा. मा. वि. करंजी में बी.के.नंदी प्रभारी अधिकारी, कोमल राम एवं अषोक कुमार गुप्ता सहायक प्रभारी अधिकारी, करंजी, सोहागपुर, दतिमा, झूमरपारा, खरसुरा, हाई स्कूल रामनगर में एस.बखला प्रभारी अधिकारी, सुरेन्द्र प्रसाद एवं श्री बिजेन्द्र लाल जायसवाल सहायक प्रभारी अधिकारी, गांगीकोट, रामनगर, रूनियाडीह, सरस्वतीपुर, रामपुर, हाई स्कूल नवापारा में अनिल टोप्पो प्रभारी अधिकारी, अनुरंजन एवं अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल सहायक प्रभारी अधिकारी, नरेषपुर, नमदगिरी, तिलसिवां, देवीपुर, पचिरा, उ.मा.वि. गिरवरगंज मे के.पी. कुजुर प्रभारी अधिकारी, प्रदीप नारायण त्रिपाठी एवं कीर्ति कौषल दुबे सहायक प्रभारी अधिकारी, गिरवरगंज, नयनपुर, कुरूवां, केषवनगर, गोरखनाथपुर, उ.मा.वि. अजबनगर में विरजिनिया केरकेट्टा प्रभारी अधिकारी, विनय ठाकुर एवं नवीन जाॅन सहायक प्रभारी अधिकारी, पंडोनगर, अजबनगर, महावीरपुर, संजय नगर, आमगांव, उ.मा.वि कैलासपुर में मणिषंकर प्रभारी अधिकारी, पाण्डु राम एवं घन्ष्याम राजवाडे सहायक प्रभारी अधिकारी, कमलपुर, करतमा, कैलासपुर, पहाड़गांव, गोपालपुर, गणेषपुर, उ.मा.वि. सिलफिली में श्रीमती विनिता यादव प्रभारी अधिकारी, सत्यम बालाजी एवं जुगेष्वर सिंह सहायक प्रभारी अधिकारी, मदनपुर, रविन्द्र नगर, कनकपुर, परसापारा, सिलफिली, उ.मा.वि. करवां में सतीष कुमार भारद्वाज प्रभारी अधिकारी, जाॅन एडमिन केरकेट्टा एवं मोबिन असांरी सहायक प्रभारी अधिकारी, जुड़वानी, करवां, करकेला, बलरामपुर, कसलगिरी, हाई स्कूल गंगापुर में संतोष भास्कर प्रभारी अधिकारी, मृत्युंजन तिवारी एवं मनिष केहरी सहायक प्रभारी अधिकारी, बिहारपुर, गंगापुर, अनुजनगर, जगतपुर, तुलसी, उ.मा.वि.लटोरी में ओमेगा सिंह प्रभारी अधिकारी, राजेश कुमार सोनी एवं महेन्द्र प्रताप सिंह सहायक प्रभारी अधिकारी, संबलपुर, लटोरी, महेशपुर, गजाधरपुर, द्वारिका नगर, सोनवाही में चिन्हांकित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बिलासपुर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को 11 अप्रैल को स्वयं या फिर अधिवक्ता के माध्यम से अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया हैं। दरअसल जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाना तनु नीर समिति की ओर से स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पर तलाब पाटकर जमीन बेचने के आरोप में हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने नोटिस दिया है।

दरअसल, अम्बिकापुर शहर के मध्य स्थित सार्वजनिक शिव सागर (मौलवी बांध) तालाब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम पर है। इसका खसरा नं. 3467 रकबा 52.06 एकड़ का है। तरू नीर समिति ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में 20 मार्च को याचिका दायर की थी कि इस तालाब को टीएस सिंहदेव की ओर से पाट कर जल क्षेत्र को बंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि 128 व्यक्तियों को टुकड़ों-टुकड़ों में तालाब की भूमि को करोड़ों रुपए में बेचा जा रहा है। इस पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गौतम भादुड़ी और जस्टिस एनके चन्द्रवंशी के बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए टीएस सिहंदेव को नोटिस जारी किया है।

अवमानना मामला: आईएएस पिंगवा को लगातार पांचवां अवमानना नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर आईएएस मनोज पिंगुआ के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है। सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।दरअसल शीतलामाता वार्ड, राजनांदगांव निवासी दुलेलराम कुंजाम का राजनांदगांव से डोंगरगढ़ स्थानांतरण किए जाने पर दुलेलराम कुंजाम द्वारा हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। जिस पर जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू द्वारा मामले की सुनवाई के पश्चात् याचिकाकर्ता के शारीरिक रूप से दिव्यांग और उसकी उम्र 55 वर्ष होने के आधार पर स्थानांतरण समिति को नियमानुसार मामले के निराकरण का निर्देश दिया हैं।

हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का पालन ना किये जाने पर दुलेलराम कुंजाम द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर की गई। यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित स्थानांतरण समिति के अध्यक्ष आईएएस मनोज पिंगवा द्वारा किसी भी मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन ना कर हाईकोर्ट की घोर अवमानना की जा रही है और लगातार एक माह के भीतर डॉ वंदना भेले, डॉ. राकेश प्रेमी, कुंजेश्वर कौशल, योगेंद्र कौशल व दुलेलराम के मामले में सिंगल बेंच पांच मामलों में आईएएस मनोज पिंगवा के विरुद्ध हाईकोर्ट की अवमानना मामले में नोटिस जारी की गई है,लेकिन आईएएस मनोज पिंगुवा द्वारा किसी भी मामले में निर्धारित समयसीमा के भीतर हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।

कोर्ट में यह भी तर्क प्रस्तुत किया गया कि न्यायालय अवमानना अधिनियम 1971 की धारा -12 में जुर्माना एवं कठोर दण्डादेश का प्रावधान किया गया है । जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू द्वारा उक्त अवमानना याचिका की सुनवाई के पश्चात् आईएएस. मनोज पिंगुवा के विरुद्ध अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

बिलासपुर में कांग्रेस रैली के दौरान मंच ढहा, दो विधायक और कुछ नेता घायल…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस के दो विधायक और कुछ नेता घायल हो गये। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम यहां देवकीनंदन चौक पर हुई इस घटना में बाल-बाल बच गए। पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ यहां मशाल रैली आयोजित की थी।
चश्मदीदों के मुताबिक मंच खचाखच भरा हुआ था जिसके कारण वह गिर गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक शैलेश पांडे और रश्मि सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पांडे ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक निकाली गई। देवकीनंदन चौक पर यह मंच बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव और राज्य की प्रभारी कुमारी शैलजा ने रैली की शुरुआत की और फिर वह रायपुर लौट गईं। मार्च शाम को जैसे ही अपने गंतव्य पर पहुंचा, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर चढ़ गए, तभी यह ढह गया। मरकाम, पार्टी के विधायक और जिला इकाई के नेता मंच पर मौजूद थे।
विधायक रश्मि सिंह, उनके पति आशीष सिंह ठाकुर और कुछ अन्य नेताओं को मामूली चोटें आईं। पांडे ने कहा कि उन्हें भी चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया।

पिकअप चोरी करके भाग रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत,, पिकअप के भी हुए 2 टुकड़े..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : पिकअप चोरी कर भाग रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई हैं। डिवाइडर से पिकअप की टक्कर इतनी तेज थी की पिकअप के 2 टुकड़े हो गए वही पिकअप चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक जशपुर से पिकअप चोरी करके भाग रहा था। भागने के दौरान उसने पिकअप से कई जगह ठोकर भी मारी थी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास उसकी एक डिवाइडर से जोड़दार टक्कर हो गई। जिसमे उसकी मौत हो गई।

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पत्नी की कर दी हत्या, फिर शव के साथ की ये हकरत, ऐसे हुआ खुलासा..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुरनगर : दहेज में बुलेट नहीं मिलने से नाराज युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। छत्तीसगढ़ के जशपुर से यह मामला सामने आया है। आरोपी पति ने हत्या को आत्महत्या बताने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जशपुर सिटी कोतवाली के लोदाम पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतिका नाजिश खातून 20 वर्ष, का विवाह, लगभग दो साल पहले मुजाहिद खान 20 से हुई थी। मृतिका और आरोपित दोनों एक ही गांव साईं टांगरटोली के रहने वाले थे। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपित मुजाहिद खान दहेज के लिए परेशान कर रहा था। उसने लड़की वालों से बुलेट की मांग की थी। इसे लेकर नवविवाहिता के साथ मारपीट कर परिवार पर दबाव बनाया।

बीते 29 मार्च को प्रार्थी अकबर खान ने लोदाम चौकी में सूचना दी कि उसकी भांजी ने पति से होने वाले झगड़े से तंग आ कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर घटना स्थल पहुंची, लोदाम पुलिस ने मृतिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम रिपोेर्ट में गला दबाए जाने का पता चला। इसे लेकर पुलिस ने पति मुजाहिद खान से पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

32 नग नशीली इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान 32 नग नशीली इंजेक्शन के साथ युवक को गिरफ्तार करने में गांधीनगर पुलिस ने सफलता हासिल की हैं। मिली जानकारी के अनुसार महुआपारा चर्च ग्राउंड मे एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर लुकने छिपने की कोशिश कर रहा था जिसे संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 32 नग नशिला इन्जेक्शन मिला। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम मनीष राव निवासी गांधीनगर बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया की वह नशीले इंजेक्शन के बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेज दिया हैं।

रसूखदार बिल्डर और व्यापारी समेत आठ जुआरी गिरफ्तार: चर्चित ग्वालानी चेंबर के चौथी मंजिल पर 59 हजार बरामद….

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस ने बिल्डर किशोर ग्वालानी समेत आठ रसूखदार व्यापारियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। उनके पास से 59 हजार 300 रुपए बरामद किया गया है। सभी व्यापारी व्यापार विहार के चर्चित ग्वालानी चेंबर के चौथी मंजिल में स्थित दुकान में जुआ खेल रहे थे। तभी जानकारी मिलते ही पुलिस छापेमारी करने पहुंच गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी को जानकारी मिली कि व्यापार विहार स्थित ग्वालानी चेंबर में बड़े व्यापारी जुए का फड़ लगाकर बैठे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने SP संतोष कुमार से मार्गदर्शन लिया और CSP व प्रशिक्षु IPS संदीप पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम को बिना वर्दी के बुलाकर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस वहां पहुंची थी व्यापारी चौथी मंजिल की एक दुकान में फड़ लगाकर बैठे थे।

पुलिस की तगड़ी घेराबंदी, भाग नहीं पाए व्यापारी
पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की की थी। इसलिए व्यापारियों को भागने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस सीधे दुकान तक पहुंच गई और उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 59 हजार 300 रुपए और ताश की पत्तियां बरामद की गई। फिर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई।

लंबे समय से चल रहा था जुआ
बताया जा रहा है कि ग्वालानी चेंबर में पिछले लंबे समय से जुए की महफिल सज रही थी। पुलिस के अनुसार पहले भी दबिश दी गई थी। लेकिन, व्यापारियों को पुलिस के आने की खबर मिल जाती थी और वे सभी गायब हो जाते थे। पकड़े गए जुआरियों में किशोर ग्वालानी चेंबर का मालिक है।

इन व्यापारियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने जिन जुआरियों को पकड़ा है उनमें व्यापार विहार के किशोर ग्वालानी (55) पिता बंशीलाल, जरहाभांठा के हरगोविंद (54) पिता माधवचंद, जरहाभाठा निवासी सुजीत कुमार (54) पिता मोहन, व्यापार विहार निवासी प्रकाश लतेजा (55) पिता आरके लतेजा, टिकरापारा के रमन चौकसे (62) पिता गोपाल, हेमूनगर निवासी जसपाल कुलचंदनी (54) पिता हेमंत, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी मनोरंजन कुमार (53) पिता देवी प्रसाद, सरकंडा निवासी अर्जुन अग्रवाल (61) पिता जीएल अग्रवाल शामिल हैं।

आरोपियों को छोड़ने घनघनाते रहे फोन
जुआ खेलने वाले सभी रसूखदार और बड़े व्यापारी थे। उनके पकड़े जाने की खबर मिलते ही उन्हें छोड़ने कांग्रेस और भाजपा नेता सहित उनके परिचित और चहेते लोग पुलिस अफसरों को फोन घनघनाते रहे। लेकिन, पुलिस ने उनकी सिफारिश को कोई तवज्जो नहीं दिया और सभी जुआरियों को पकड़कर थाने ले आई।

आईपीएल के पहले दिन जमकर लगा सट्टा
शुक्रवार को आईपीएल क्रिकेट मैच की शुरू हो गई है। इसके साथ ही क्रिकेट सटोरिये भी एक्टिव हो गए हैं। पहले ही दिन शहर में कई चर्चित सटोरिए सक्रिय नजर आए। पहले ही दिन ही मैच पर जमकर पैसों का दांव लगा। मैच के दौरान हर बाल और रन पर हारजीत का दांव लगाते रहे।

छत्तीसगढ़ में रिटायर डीजीपी डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य सरकार ने रिटायर डीजी डीएम अवस्थी को संविदा नियुक्ति दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवस्थी के रिटायरमेंट की शाम 31 मार्च को उनकी संविदा नियुक्ति पर मुहर लगा दी थी। देर रात उनका आदेश भी जारी हो गया।

अवस्थी की अभी सिर्फ संविदा नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। उन्हें ओएसडी बनाया गया है। उन्हें ओएसडी के रूप में दायित्व क्या मिलेगा, इसका आदेश अलग से निकलेगा। वैसे अवस्थी को ईओडब्ल्यू, एसीबी में ही पोस्टिंग की जाएगी, ऐसी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग इसका आदेश निकलेगा। 86 बैच के आईपीएस अवस्थी तीन साल डीजीपी रहे।

बड़ा खुलासा: छत्तीसगढ़ के 8 लाख सहित 67 करोड़ लोगों का डेटा चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : हैदराबाद की साइबराबाद महानगर पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को 66.90 करोड़ लोगों और संगठनों का डेटा चोरी कर बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह डेटा छत्तीसगढ़ सहित 24 राज्यों और आठ महानगरों के लोगों का बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय भारद्वाज के पास शिक्षा-प्रौद्योगिकी संगठनों के छात्र, जीएसटी, राज्यों के सड़क परिवहन संगठनों, प्रमुख इको-समरस पोर्टलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फिनटेक कंपनियों के उपभोक्ताओं का डेटा था। इसके अतिरिक्त रक्षा कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, पैन कार्ड धारकों, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, दिल्ली बिजली उपभोक्ताओं, डी-मैट खाताधारकों, लोगों के मोबाइल नंबर, नीट छात्रों, बीमा धारकों, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों का डेटा शामिल है।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को डेटा बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद में एक वेबसाइट इंस्पायर वेब्ज के जरिए काम कर रहा था और क्लाउड ड्राइव लिंक के माध्यम से ग्राहकों को डेटाबेस बेच रहा था। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी जब्त किए हैं। बताया जाता है कि इनमें भी काफी संवेदनशील जानकारी मौजूद है।

गौरतलब है कि पुलिस ने एक महीने पहले रक्षाकर्मियों समेत 16.80 करोड़ लोगों का डेटा चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया था। इस मामले में सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन आरोपी नोएडा के थे। ये लोग एक कॉल सेंटर से ठगी करते थे।

Chhattisgarh में covid-19 की रफ्तार बढ़ी, पॉजिटिव रेट 2.37 फीसदी, रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण अब नक्सल क्षेत्रों में भी फैलने लगा है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। शनिवार को प्रदेश में 35 कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हुई है। जिसमें रायपुर 9, धमतरी 5, दुर्ग 3, राजनांदगांव 2, बेमेतरा 1, बिलासपुर 4, जांजगीर चापा 2, कोरिया 1, जशपुर 2, कोंडागांव 4, कांकेर 4 मामले मिले है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीज की संख्या 100 के पास पहुंच चुकी है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 91 हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि राज्य में कोरोना के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। सबसे ज्यादा एक्टिव मामले रायपुर में हैं। रायपुर में कोविड के 32 एक्टिव मामले हैं। वहीं, दुर्ग जिले में 14 और बिलासपुर में 12 एक्टिव केस हैं। शनिवार को राज्य में 1479 लोगों का टेस्ट किया गया। जिसमें से 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में कोरोना संक्रमण का पॉजिटिव रेट 2.37 फीसदी पहुंच गया है।

पूरे परिवार ने किया सामूहिक आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली 4 लाश….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थर गांव क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक परिवार ने सामूहिक रूप से खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार पति–पत्नी और दो मासुम बच्चों के साथ पहाड़ी कोरवा दम्पति ने आत्महत्या कर ली है। पूरे परिवार का शव पेड़ पर लटकता मिला हैं। यह घटना सामरबहार गांव के डुमरपारा की है। बगीचा पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है। आत्महत्या करने वालों का नाम राजुराम कोरवा (पति), भिनसारी बाई (पत्नी), देवंती (पुत्री) लगभग 4 साल की, देवन पुत्र लगभग ( 1 वर्ष) की है।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन के बाद बैकुंठपुर सीईओ को हटाया गया…

हिंद स्वराष्ट्र बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में जनपद पंचायत सीईओ की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सीईओ विनय कुमार कश्यप को हटा दिया गया हैं। पिछले दिनों इस सीईओ को हटाने के लिए सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया था और सीईओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे जिसे लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने सीईओ को हटाने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। जिसे संज्ञान में लेते हुए सीईओ को हटा दिया गया। विनय कुमार कश्यप की जगह पर मनोज सिंह जगत को पदस्थ किया गया है।

नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच शुरू हुई बस में नक्सलियों ने दिनदहाड़े लगाई आग, बस्तर में जारी है नक्सली उत्पात…

हिंद स्वराष्ट्र बस्तर : छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाका बस्तर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। वे लगातार किसी न किसी प्रकार के घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा जानकारी के अनुसार शनिवार को नक्सलियों ने नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच हाल में शुरु हुई बस को नक्सलियों ने आग लगा दी है। दिनदहाड़े 20 से 25 हथियार बंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया और जंगलों की ओर भाग खड़े हुए। बता दें कि दंतेवाड़ा से पल्ली नारायणपुर बस सेवा इसी साल सड़क का काम पूर्ण होने के बाद बस सेवा जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू करवाई गई थी। ये नक्सलियों का कोर एरिया है, जंहा आज नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है ये अबूझमाड़ का क्षेत्र है। जानकारी है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन अभी भी मौके पर नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है।

बस्तर में लगातार जारी है नक्सल उत्पात

बस्तर में लगातार नक्सली आगजनी वारदातों को अंजाम दे रहें है। शुक्रवार को बीजापुर जिले के गंगालूर सड़क पर नक्सलियों ने पुलिया को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। वहीं गुरुवार को भी बीजापुर के नेलसनार में आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल हुए था। इसके अलावा नारायणपुर जिले में भी नक्सली वारदात को अंजाम दे चुके है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने कई बार आगजनी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कभी टावर में आग लगा रहे हैं, तो कभी बसों को आग के हवाले कर रहे हैं। इतना ही नहीं आए दिन बम को प्लांट कर हमला कर रहे हैं। बीते दस दिन पहले ही कांकेर में कोइलीबेडा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगे 10 वाहनों में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी और आठ ट्रैक्टर में आग लगाई था। चीलपरस में स्थापित नए कैम्प से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम दिया था।

कालीघाट मंदिर में लाखों की चोरी…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : महावीरपुर स्थित कालीघाट में मन्दिर में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोलकर करीब 3.4 लाख रुपए नकद चोरी कर लिया है। गांधीनगर पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार संभाग मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत महावीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 किनारे स्थित कालीघाट मन्दिर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने पहुंचकर दान पेटी से करीब 1.2 लाख रुपए नगद एवं मन्दिर प्रांगण में एक भक्त द्वारा निर्माण कराए जा रहे रसोई व शौचालय निर्माण कार्य के मजदूरी भुगतान हेतु पुजारी प्रशांत गोलदार के पास करीब 1.50 लाख रुपए देकर गया था जिसे भी चोरों ने पार कर दिया है।

शुक्रवार को जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तब पुजारी द्वारा तत्काल गांधीनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां पर चैत्र नवरात्रि में आए दान का हिसाब फिलहाल नहीं हो सका था। हालांकि गुरुवार की मध्य रात्रि तक स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम में शामिल होने आए किसी व्यक्ति द्वारा ही उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

नवरात्र में रामगढ़ से लौट रहे स्कूटी सवार युवक-युवती को बोलेरो ने मारी टक्कर, कुचलकर युवती की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जशपुर जिले की एक युवती अंबिकापुर में किराए के मकान में रहती थी। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को वह पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ स्कूटी से भगवान के दर्शन करने रामगढ़ धाम गई थी। दर्शन के बाद दोनों देर शाम अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से सडक़ पर गिरी युवती की बोलेरो के पहिए से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जशपुर जिला निवासी प्रियंका रावतिया पिता धनेश्वर 18 वर्ष अंबिकापुर के गंगापुर स्थित नालापारा मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार की दोपहर उसने अपने घरवालों से कहा कि वह पूजा करने मंदिर जा रही है।
इसके बाद वह मोहल्ले में ही रहने वाले युवक अनुज के साथ स्कूटी से रामगढ़ धाम में भगवान के दर्शन करने गई थी। दोनों शाम करीब 7.30 बजे घर लौट रहे थे। वे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर शहर से लगे ग्राम जोगीबांध के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद युवक-युवती सडक़ पर जा गिरे। इस दौरान युवती बोलेरो के पहिए की चपेट में आ गई, इससे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पीएम पश्चात युवती का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

टैक्स, टोल से लेकर सिलेंडर तक… आज से हो गए हैं ये 10 बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2022-23 खत्म हो गया है। आज से नए वित्त वर्ष 2023-24 का आगाज हो गया है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक यह वित्त वर्ष रहेगा। इस वित्त वर्ष में कई सारे नियम बदल गए हैं। नियमों में हुए ये बदलाव आपकी जेब पर काफी असर डालेंगे। इन बदलावों में इनकम टैक्स से जुड़े बदलाव प्रमुख हैं। आज से नए इनकम टैक्स रिजीम में नए स्लैब्स लागू हो गए हैं। साथ ही इनकम टैक्स में बेसिक छूट सीमा भी 50 हजार रुपये बढ़ गई है। अब आपको 7 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। साथ ही आज से टोल भी महंगा हो गया है। आइए जानते हैं कि आज यानी एक अप्रैल से क्या-क्या बदल गया है।

1. महंगी हो गईं सड़क यात्राएं
आज से पूरे देश में राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ सकता है। हर वित्त वर्ष की शुरुआत में टोल टैक्स को रिवाइज किया जाता है। कई एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ने की घोषणा हो गई है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर आज से करीब 10 फीसदी टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है। इससे गाजियाबाद से मेरठ और हापुड़ जाने के लिए ज्यादा टोल चुकाना होगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी टोल बढ़ने की घोषणा हो चुकी है। अब यहां 18 फीसदी ज्यादा टोल चुकाना होगा।
2. 7 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं
एक अप्रैल यानी आज से टैक्स छूट की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़कर 7 लाख रुपये हो गई है। जिस व्यक्ति की आय इस वित्त वर्ष में सात लाख रुपये तक है, उसकी सारी इनकम टैक्स फ्री होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नए टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87ए के तहत मिलने वाली टैक्स छूट को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है।
3. लागू हुए नए टैक्स स्लैब
एक अप्रैल यानी आज से नए इनकम टैक्स स्लैब भी लागू हो गए हैं। बजट 2023 में नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब्स में बदलाव की घोषणा हुई थी। इसमें इनकम टैक्स स्लैब की संख्या को 6 से घटाकर 5 किया गया है। साथ ही अब नया इनकम टैक्स रिजीम ही डिफॉल्ट रिजीम होगा।
4. डेट म्यूचुअल फंड्स पर नहीं मिलेगा एलटीसीजी का लाभ
नए वित्त वर्ष से डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के अंतर्गत टैक्स लगेगा। इससे निवेशकों को यहां लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स का फायदा नहीं मिलेगा। साथ ही मार्केट लिंक्ड डिबेंचर्स में किया गया निवेश भी शॉर्ट टर्म कैपिटल एसेट्स माना जाएगा।
5. सीनियर सिटीजंस को फायदा
नए वित्त वर्ष से सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) के लिए अधिकतम जमा सीमा 15 लाख से बढ़कर 30 लाख रुपये हो गई है। मंथली इनकम स्कीम के लिए अधिकतम जमा सीमा सिंगल अकाउंट के लिए 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख रुपये हो गई है। वहीं, जॉइंट अकाउंट्स के लिए यह सीमा 7.5 लाख रुपये से बढ़कर 15 लाख रुपये हो गई है।
6. सोने की जूलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य
एक अप्रैल, 2023 से सोने की जूलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। अर्थात अब 4 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाली जूलरी की बिक्री नहीं की जा सकती।
7. एलटीए
गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए लीव एनकैशमेंट को एक सीमा तक छूट प्राप्त है। यह लिमिट साल 2002 से 3 लाख रुपये थी। अब इस लिमिट को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।
8. फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड रिसिप्ट में बदलने पर नहीं लगेगा टैक्स
अब से फिजिकल गोल्ड को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद में बदलने या इसका उल्टा करने पर कोई कैपिटल गैन टैक्स नहीं लगेगा।
9. बढ़ सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम
हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं। ऐसे में आज एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होंगे। इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
10. स्टैंडर्ड डिडक्शन
पुरानी टैक्स व्यवस्था में कर्मचारियों को प्रदान किये जाने वाले 50 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेंशनर्स के लिए वित्त मंत्री ने स्टैंडर्ड डिडक्शन के लाभों को नए टैक्स रिजीम में भी डालने की घोषणा की थी। 15.5 लाख रुपये या अधिक की आय वाले हर वेतनभोगी व्यक्ति को 52,500 रुपये का फायदा होगा।

रेत का ठेका दिलाने के नाम पर 41 लाख की ठगी..आरोपी पिता–पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांतिप्रकाशपुर निवासी ग्रामीण से पिता-पुत्र ने रेत का ठेका दिलाने का झांसा देकर चार वर्ष पूर्व 41 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी के शिकार हुए ग्रामीण ने बेटी की शादी एवं निजी उपयोग के लिए 55 लाख रुपये में पैतृक जमीन बेची थी। नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में कार्य करने वाली बेटी के परिचित युवक एवं उसके पिता ने ही ठगी की घटना को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। कांतिप्रकाशपुर निवासी मनीराम राजवाड़े ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसने बेटी की शादी एवं निजी कार्यों के लिए अपनी 33.5 डिसमिल जमीन 55 लाख रुपये में बेची थी। उसकी पुत्री स्मार्ट वेल्यू नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी। उस दौरान उसकी दोस्ती दीपक मारखांडे की पुत्री के साथ हो गई थी। युवती अपने भाई कमलेश मारखांडे 30 वर्ष व पिता दीपक मारखांडे निवासी चकरभाठा, मुंगेली के साथ मनीराम राजवाड़े के घर आती-जाती थी। इससे दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध बन गए थे। इस बीच कमलेश मारखांड़े व दीपक मारखांडे ने मनीराम राजवाड़े को लालच दिया कि रेत के ठेके में ज्यादा फायदा है। उन्होंने ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर टेंडर के नाम पर ग्राम पंचायत चिजपोल, बलौदा बाजार रेत बेचने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बहाने 15 जनवरी 2019 को नगद राशि 11 लाख रुपये ले लिया। बाद में पुनः आरटीजीएस के माध्यम से 22 फरवरी 2019 को छह लाख रुपये एवं 22 जुलाई 2019 को 15 लाख रुपये अनावेदक मनीराम राजवाड़े द्वारा पिता-पुत्र के खातों में भेजा गया। इसके बाद नगदी में लगभग नौ लाख रुपये कमलेश मारखांडे एवं दीपक मारखांडे एवं उसके परिवार के सदस्य नरेश, छोटी, अंजू एवं अनावेदक क्रमांक एक की पत्नी हेमा के द्वारा आकर ले लिया गया।

धमकी मिलने पर हुआ ठगी का एहसास
पिता-पुत्र एवं परिवार ने कुल 41 लाख रुपये मनीराम राजावाड़े से ले लिया। इस बीच मनीराम राजवाड़े को ठगी का ऐहसास नहीं होने दिया गया। आरोपी यह बताते रहे कि कुछ समय बाद उनका पैसा दोगुना होकर वापस हो जाएगा। इस बीच मनीराम ने कई बार पैसों की मांग की तो आरोपी टाल-मटोल करते रहे। मनीराम राजवाड़े ने तंग होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो अनावेदकों ने उन्हें जान से मारने और घर को जला देने की धमकी दी। तब मनीराम राजवाड़े ने थाने पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कमलेश मारखांडे एवं दीपक मारखांडे के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!