हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : खाद्य मंत्री के निजी सचिव एवं उसके परिजनों द्वारा ग्राम भटको में 30 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा बनवा लिए जाने मामले की शिकायत के बाद तत्कालीन पटवारी निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार बतौली ने बताया कि तहसील बतौली के ग्राम भटको में गत दिवस 28 अप्रैल को फर्जी पट्टा बनवा लेने की शिकायत मिली थी। जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं कलेक्टर द्वारा विस्तृत जांच के निर्देश प्राप्त हुए थे।
इसी कड़ी में बतौली तहसीलदार ने बताया है कि निर्देश के परिपालन में 29 अप्रैल 2023 को ग्राम भटको में उपस्थित होकर गठित टीम के साथ विस्तृत रूप से फर्जी पट्टे की त्वरित जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम दृष्टया में ग्राम भटको के तत्कालीन पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।
फर्जी पट्टे की शिकायत पर जांच प्रारंभ, ग्राम भटको के तत्कालीन पटवारी निलंबित…
वनोपज जांच नाका में जांच अधिकारी बन अधिकारी का साला कर रहा ड्यूटी, रायल्टी पर्ची में कर रहा अधिकारी का साइन…देखे वीडियो…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर शहर के रामानुजगंज रोड स्थित वनोपज जांच नाका में वन विभाग के कर्मचारी का एक बड़ा करनामा निकल कर सामने आ रहा है। वनोपज में वाहनों की रायल्टी पर्ची की जांच तथा किसी भी प्रकार से वनोपज की अवैध तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा अधिकारी व कर्मचारी जांच नाके में तैनात किए गए हैं। लेकिन यह जांच नाका अधिकतर समय बंद होता है या फिर यहां से अधिकारी नदारद रहते हैं। अभी एक मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां जांच अधिकारी के स्थान पर उनके साले द्वारा ड्यूटी की जा रही हैं। बात केवल ड्यूटी की नही हैं बल्कि अधिकारी के साले द्वारा वाहनों के रायल्टी पेपर पर अधिकारी जीजा का सील और साइन भी किया जा रहा हैं।
देखे वीडियो :
आपको बता दें की वनोपज जांच नाका अंबिकापुर में ड्यूटी कर रहे विजय कुमार की जगह उसके साले ने रॉयल्टी पर्ची पर विजय कुमार के हस्ताक्षर कर दिए और जब यह घटना कैमरे में कैद हुई तब उसने अपने जीजा का फर्जी हस्ताक्षर उस कागज पर किए जाने की बात भी स्वीकार ली। बता दें की विजय कुमार का साला तपेश्वर सरकारी कागज पर अपने जीजा के जगह पर जांच नाका में जांच अधिकारी बन कर बैठता हैं और वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच करता हैं। जब कभी किसी कागज पर हस्ताक्षर करने की जरूरत पड़ती है तो वह अपने जीजा के जाली हस्ताक्षर भी कागजों पर कर देता हैं। वन विभाग में पदस्थ कर्मचारी द्वारा अपने विभाग की आंखों में धूल झोंकने हुए इस तरह से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कार्य किया जा रहा हैं।
खाद्य मंत्री के निजी सचिव और उसके परिजनों के नाम जारी हुआ सरकारी जमीन का पट्टा, ग्रामीणों ने थाने पहुंच की कार्यवाही की मांग….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक में 30 एकड़ शासकीय भूमि का पट्टा जारी किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भटको के ग्रामीणों का आरोप है कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बतौली निवास का निजी सचिव भूपेन्द्र यादव के नाम करीब 8 एकड़ भूमि, पंचायत के बागपानी के नाम पर फर्जी पट्टा राजस्व विभाग ने जारी कर दिया, जबकि उनके बड़े भाई हेमंत यादव और उनके पिता रामानंद यादव पिता गीता यादव के नाम भटको में कई एकड़ भूमि का फर्जी पट्टा बनाकर ऋण पुस्तिका राजस्व विभाग की ओर से वितरण कर दिया गया है। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत भटको के ग्रामीणों ने तत्कालीन तहसीलदार से लेकर आरआई, पटवारी की मिलीभगत से शासकीय भूमि का बंदरबांट कर पट्टा जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए बतौली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ग्राम पंचायत भटको के सैकड़ों ग्रामीण सरपंच की अगुवाई में बतौली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार, आरआई और पटवारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। शासकीय भूमि का पट्टा बनाने की खबर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने तत्काल भूपेंद्र यादव को निजी सचिव के पद से हटा दिया है।



दरअसल मामला तब प्रकाश में आया जब ग्रामीणों को शासकीय भूमि के आबंटन और फर्जी पट्टों के ऋण पुस्तिकाओ के वितरण की जानकारी मिली तो उनके द्वारा मामले की जानकारी बतौली राजस्व विभाग से ली गई, जहां उन्हें खसरा नंबर 1290 से लेकर 1600 तक की शासकीय भूमि का पट्टा बना कर ऋण पुस्तिका वितरण किए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद कार्यवाही की मांग को लेकर वे थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने खसरा नंबर 1290 से 1600 तक की शासकीय भूमि को सीमांकन कर फर्जी पट्टा को निरस्त किए जाने की मांग की हैं।
इनके नाम जारी किया गया पट्टा
ग्राम भटको की 30 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा भूपेंद्र यादव, हेमंत यादव, रामानंद यादव भटको, सुसील तिग्गा/बाल साय तिग्गा गंगापुर अंबिकापुर, सैलेश कुमार टोप्पो, कुंजन टोप्पो मिशन चौक अंबिकापुर के नाम जारी किया गया है। ठीक उसी प्रकार भूमि 29/2 सेटलमेंट में गोचर मद की है जिसे फर्जी पट्टा सुंदर, सुभग पिता सुखन के नाम से फर्जी पट्टा बनाकर बिक्री बिना गुप्ता पति दयाशंकर गुप्ता ग्राम बतौली के नाम किया गया है। इसका नक्शा 2014 और अब 2023 में पूरी तरह बदलाव कर दिया गया है। इसके नामंतरण पर रोक लगाने आवेदन भी दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी कंच राम पैकरा और आरआई, तहसीलदार नीतू सिंह द्वारा बंदरबांट करते हुए फर्जी पट्टे जारी किए गए हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि जारी पट्टों की जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।
महिला से दुष्कर्म मामले में TI गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : महिला से दुष्कर्म मामले में थाना प्रभारी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. निरीक्षक द्वारा अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर रहने के दौरान एक महिला के साथ रेप किया गया था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत IG से की थी। इस मामले में IG ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
बता दें, मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर उन्हें जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। अभी वे जीवीशा थाने में निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं दोषी पाए जाने के बाद दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने उन्हें निलंबित करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।
वी श्रीनिवास होंगे छ.ग. के नए पीसीसीएफ..आदेश जारी…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य सरकार ने 1990 बेच के आईएफएस अफसर वी श्रीनिवास को प्रभारी PCCF नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश मंत्रालय ने जारी कर दिया है। इससे पहले इस पद की कमान संजय शुक्ला संभाल रहे थे, वे 1 मई को सेवानिवृत होने वाले हैं। इसी के चलते श्रीनिवास राव को जिम्मेदारी दी गई है।
देखे आदेश :

भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म व पुण्य: सचिन सिंह
हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ किशन देव शाह : मानवता की सेवा के लिये जानी जाने वाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस वर्ष भी थाना परिसर के बाहर प्याऊ लगाया है जिससे वे राहगीरों की प्यास बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि लॉकडाउन के दौरान भी थाना प्रभारी सचिन सिंह के नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ के पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद की थी। जरूरतमंदों के लिये थाना में भोजन पकाने से लेकर सूखा राशन पहुंचाने का काम पुलिस टीम द्वारा किया गया था इस वजह से लोग थाना प्रभारी के अन्नदाता कहकर भी पुकारने लगे थे और इनके इसी कार्य की वजह से शहर के आमजनों सहित समाजसेवियों ने भी थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम के कार्यों की जमकर सराहना की थी। पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस द्वारा थाना परिसर के बाहर प्याऊ लगाया गया है जिससे थाना के सामने से गुजरने वाले लोग अपने गले की प्यास बुझा रहे हैं तथा पुलिस के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
जरूरतमंदों के लिये तत्पर रहते हैं थाना प्रभारी
मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह जरूरतमंदों की मदद के लिये सदैव तैयार रहते हैं। लोगों ने बताया कि कई बार उनके द्वारा इस तरह से लोगों की मदद की जाती है कि दूसरों को इसका पता भी नहीं चलता इस वजह से मदद पाने वाला भी उन्हें हृदय से आशीर्वाद देते है।
जिला मुख्यालय के सामने भाजपा ने किया चक्का जाम और पुतला दहन…
हिंद स्वराष्ट्र किशन देव शाह एमसीबी। जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के पास भाजपा के द्वारा चक्का जाम व पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । पुतले को लेकर जमकर पुलिस व भाजपा नेताओं में छीना झपटी हुई।
भाजपा के प्रदेश संगठन के आह्वान पर सरगुजा संभाग के बगीचा के दुर्गापुर में हुई घटना के विरोध में जिला भाजपा संगठन के द्वारा एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के लोक निर्माण तिराहे के पास धरना प्रदर्शन व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।वही भाजपा के नेताओ के द्वारा जमनकर नारे बाजी की गई व भाजपा के नेताओ के द्वारा जम कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा जब पुतला लेकर पहुचे तभी पुलिस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर छीना झपटी हुई जिसके बाद बड़ी मस्कत से पुतला दहन हुआ ही था कि पुलिस के जवानों के द्वारा पानी डाल कर पुतला को कबजे में ले लिया गया । भाजपा के द्वारा जम कर पुलिस के खिलाफ नारे बाजी भी किं गई । भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी के द्वारा कहा गया कि बगीचा में पुलिस विभाग के एसडीओपी शेर बहादुर के द्वारा एक जनप्रतिनिधि को अवमाननिय तरीके से मार पीट करते हुए थाने ले जाकर के और मारपीट की । वे केवल जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह नही थे वे सरगुजा के पूजनीय संत स्व, गहिरा गुरु के छोटे बेटे थे ।जिस वनांचल के स्वराज के विरुद्ध कुनीतियों के विरुद्ध जनजाति समाज को जागृत करने का कार्य जो कर रहा है वो गहिरा गुरु का आश्रम कर रहा है केवल मारपीट इस बात के लिए की आप इस गांव में क्या करने आये है। मैं जनप्रतिनिधि हू ।मुझे जानकारी दीजिये इतना पूछे जाने पर बिना जानकारी के एसडीओपी शेर बहादुर के द्वारा मारपीट की गई । जिसके विरोध में सरगुजा संभाग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बंद का आह्वान किया गया है ।भाजपा के कोषाध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है संभाग मे भाजपा जनप्रतिनिधियों के उपर छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर आदिवासी संत स्व. गहिरा गुरु के पुत्र, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, हिन्दू आदिवासी नेता गेंदबिहारी सिंह के साथ पुलिस प्रशाशन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर, यह कहते हुए की तुम बहुत नेतागिरी करते हो, दुर्गापारा से मारपीट कर पुलिस वालों के साथ बल प्रयोग कर थाना ले आया। जो कि बहुत ही निंदनीय एवं आपत्तिजनक घटना है जिसका हम विरोध करते है।
इस मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा, संजय गुप्ता,धर्मेंद्र पटवा, अजय विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी,धीरज पासवान, कोमल पटेल, निधि मित्तल, आलोक जायसवाल,विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल सिंह, मनीष सिंग,हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंग,किशन शाह, आनंद ताम्रकार, धर्मपाल सिंग टेकाम, स्वप्निल श्रीवास्तव, श्याम लाल सेन, रामधुन जायसवाल, राम रत्न चौधरी, जे के सिंग, जगत राम केवट, शिवम् सिंग, हीरालाल रजक ,मेहरबान श्रीवास्तव आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित हो
दंतेवाड़ा में शहीद डीआरजी के जवानों को भारतीय जनता पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह,, दंतेवाड़ा के अरनपुर की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कल दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवानों पर हमला कर दिया. तथा जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी हमले में उड़ा दिया. इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं. इनमें 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर है,
प्रदेश सरकार की नकामी व नक्सलियों के लिए स्पस्ट नीति न होने के कारण भूपेश बघेल के कार्यकाल की ये दूसरी सबसे बड़ी नक्सली घटना है। इससे पहले 2021 में नक्सली वारदात हुई थी। 3 अप्रैल 2021 को जवानों पर हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। इस बार भी अप्रैल का महीना है और बस्तर की जमी उन्ही के माटीपुत्र के लहू से लाल हुई है।



शहीद 10 जवानों में 8 अकेले दंतेवाड़ा से
दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए IED ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले में शहीद 10 DRG के जवानों में दंतेवाड़ा जिले से 8 जवान ने वीरगति को पायी है, जबकि एक जवान सुकमा और एक बीजापुर का सपूत है। दंतेवाड़ा के शहीद 8 जवानों में 2 जवान तो एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों साथ-साथ भर्ती हुए और दोनों की शहादत भी एक ही दिन हो गयी। राजू राम करटम और जगदीश कोवासी दोनों कुआंकोंडा के बड़ेगुडरा के रहने वाले हैं। दोनों जवान 10 मार्च 2022 को भर्ती हुए थे। उसी तरह कटेकल्याण मारजूम भीमापारा के दुलगो मंडावी और कटेकल्याण के बड़े गादम के जोगा कवासी 6 मार्च 2023 को डीआरजी में भर्ती हुए थे। दोनों एक महीना 23 दिन ही नौकरी कर पाये उनकी शहादत हो गयी जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर मे स्थित जय स्तम्भ मे कार्यकर्ताओ के द्वारा केंडिल जला ,मौन श्रद्धांजलि दी गई इस श्रद्धांजलि सभा मे भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,लखन लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह् राणा, धर्मेंद्र पटवा, संजय गुप्ता,मनोज केशरवानी, हिमांशु श्रीवास्तव, चंदन सिंग, धीरज पासवान, प्रदीप वर्मा, अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता,विवेक अग्रवाल, रामधुन जायसवाल, किशन साह जनकधारी, रितेश ताम्रकार, डॉ. रश्मि सोनकर, कोमल पटेल,निधि मित्तल, सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।
45 नायब तहसीलदारो को तहसीलदार के पद पर किया गया पदोन्नत देखे नवीन पदस्थापना आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय द्वारा कल जारी एक आदेश में 45 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना प्रदान की है। देखें आदेश :



करेला कड़वा है पर खाने के कई फायदे, साथ ना खाएं ये पांच चीजें..
हिंद स्वराष्ट्र : खाने में भले ही करेला कड़वा हो लेकिन यह हमेशा से ही दवाई की तरह काम करता है। अगर हम रोज करेले को भोजन में शामिल करते हैं तो कई तरह की बीमारियां पास ही नही आएंगी। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो करेला पहले से ही रामबाण से कम नहीं है। करेला हमेशा ही डायबिटीज होने की वजह बनने वाले इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल रखता है। पेट से जुड़ी कई बीमारियां भी करेला खाने से होती ही नहीं है। लीवर.अस्थमा के मरीज को करेला जरूर ही अपने खाने में शामिल करना चाहिए। करेला खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी प्राब्लम भी नहीं होती हैं। शायद ही आप जानते हो कि करेला खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की प्राब्लम हो सकती हैं। तो जानते हैं करेले के साथ या बाद किन-किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
करेले के बाद नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें
दूधः करेला और दूध एक साथ मिल जाए तो सेहत को नुकसान कर सकते हैं। दोनों का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से पेट की सेहत बिगड़ सकती है। पेट में कब्ज, दर्द और जलन की समस्याएं हो सकती हैं। अगर कहीं पहले से पेट की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो यह और भी खतरनाक हो सकता है।
दहीः दही और छाछ काफी लोगों की पसंद होती है जो अच्छी बात है। लेकिन अगर करेले की सब्जी या इससे बनी कोई दूसरी चीज खा रहे हैं तो इसके बाद दही औऱ मट्ठा पीने की गलती न करें। असल में दही और छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जता है जो करेले के पोषक तत्व से क्रिया करके स्किन रैशेज और खुजली की वजह बन सकती है। इसलिए कभी भी करेला और दही.छाछ एक साथ बिलकुल न लें।
आमः ये तो सभी जानते हैं कि आम जितना स्वाद और मीठा होता है तो करेला उतना ही कड़वा है। इन दोनों चीजों को भी एक साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से उल्टी, जलन, मतली और एसिडिटी परेशान कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही चीजों को पचने में काफी वक्त लगता है।
मूलीः करेले के साथ मूली खाना भी नुकसानदायक होता है। दोनों की तासीर अलग.अलग होने से पेट में रिएक्शन हो सकता है। इसकी वजह से एसिडिटी और गले में कफ की प्रॉब्लम भी हो सकती है। पहले से सर्दी.जुकाम है तो करेले के बाद मूली भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।
भिंडीः करेला खाने के बाद भिंडी खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। भिंडी खाने से शरीर को करेला के साथ भिंडी को भी पचाना पड़ता है जिसमें ज्यादा मुश्किल होती है और प्रॉब्लम आ सकती है।
बंदूक लेकर स्कूल में घुसा युवक,बच्चों को बंधक बनाने की कोशिश…
हिंद स्वराष्ट्र मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की क्लास में बुधवार (26 अप्रैल) को एक बंदूकधारी घुस गया. इस शख्स ने कक्षा में छात्रों को बंधक बनाने की कोशिश की, बाद में पुलिस ने बच्चों को बचाया और व्यक्ति को हिरासत में लिया. घटना में किसी को चोट नहीं आई. पुलिस जांच चल रही है. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने स्कूल में प्रदर्शन भी किया. जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
मालदा के एसपी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि हमारे पास सूचना आई थी कि बाहरी व्यक्ति (स्कूल में) घुस गया है. बाद में पता चला कि उसके पास हथियार भी हैं. सारे विद्यार्थी सुरक्षित हैं. हमें पता चला कि उसकी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कोई समस्या है जिसको लेकर उसने ये किया है. हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकट को टालने के लिए पुलिस की प्रशंसा की. वे घटना के समय कोलकाता में एक प्रशासनिक बैठक कर रही थीं।
गोली मारने की दे रहा था धमकी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति आठवीं कक्षा में घुस गया था।हाथ में बंदूक लिए वह बच्चों और शिक्षक को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दे रहा था. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कहा कि ‘अगर कोई उसे गोली मारेगा तो वह गोली चला देगा.’ उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान देब बल्लभ नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है. आरोपी के कब्जे से बंदूक, तरल पदार्थ युक्त दो बोतलें और एक चाकू जब्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद परेशान अभिभावक स्कूल पहुंचे हालांकि, घटना के बाद कक्षाएं स्थगित कर दी गईं. मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, “मालदा स्कूल में बंदूक लहराने वाले व्यक्ति का मामला पागलपन का नहीं हो सकता।
बच्चों और महिलाओं पर असाधारण रिपोर्टिंग और उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए राजेश सोनी को किया गया मीडिया चिल्ड्रन अवॉर्ड से सम्मानित…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : यूनिसेफ द्वारा बच्चों और महिलाओं पर असाधारण रिपोटिंग व सामाजिक कार्यों के लिए राजेश सोनी को सम्मानित किया है। बाल अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी वकालत करने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय और एमएसएसवीपी के सहयोग से यूनिसेफ द्वारा मीडिया चिल्ड्रन अवार्ड्स शीर्षक वाले पुरस्कार दिए जाते हैं। बाल और महिला उत्पीड़न उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होकर मीडिया के माध्यम से बेहतर कार्य को अंजाम देने के उद्देश्य से यूनिसेफ मीडिया 4 चिल्ड्रन नाम से प्रदेश के पत्रकारों को सम्मानित करती है। इसी के तहत रायपुर में एक समारोह में यूनिसेफ के तत्वाधान में बच्चों एंव महिलाओं की समस्याओं एंव उसके निराकरण के लिए असाधारण रिपोटिंग पर कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय एंव MSSVP के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत के हाथों नगर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सोनी को सम्मानित किया गया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख जॉब जकरिया, संचार विशेषज्ञ श्याम सुधीर बांदी,रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड, मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग, गौरव द्विवेदी के साथ यूनिसेफ के डी श्याम, एन किशोर, मनोज भारती आदि मौजूद थे।राजेश सोनी बच्चों और महिलाओं के अधिकारों, उनसे जुड़ी परेशानियों कुपोषण, मानव तस्करी व अन्य मामलों के साथ उनके लिए लगातार खबरों के माध्यम से उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया है कोरोनकाल में मरीजो को उपचार उनकी समस्याओं को लेकर बेबाक तरीके से उठाए थे जिसके फल स्वरूप तत्कालीन कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कोविड अस्पताल के सामने टेंट लगवाकर एसडीएम सहित तहसीलदार की ड्यूटी लगाई थी जिससे कोविड के मरीजो को उपचार सुनिश्चित हो सके. नगर में यूनिसेफ, MCCR और MSSVP के सहयोग से, रोको अउ टोको अभियान चलाया गया था जिसमे नगर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे, ओमकार पांडेय,चंचलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पत्रकारों की टीम के साथ स्वंम सेवको ने 2 महीने नगर के वार्ड, अपार्टमेंटों, बाजारों, होटलों, बस स्टैंड और चौराहों पर जाकर लोगों को COVID व्यवहारों के बारे में शिक्षित, उनका पालन, शतप्रतिशत टीकारण के लिए प्रोत्साहित किया था.

समाज में बैगा गुनिया की भूमिका…
यूनिसेफ के तत्वाधान में MCCR के सहयोग से जिले के धर्मगुरु बैगा गुनियॉ का सम्मेलन उनको समाज की मुख्य भूमिका बच्चों और महिलाओं के प्रति जागरूक करने, जिससे बच्चों का टीकाकरण के साथ महिला स्वास्थ के प्रति जागरूक हो साथ समाज के तमाम बुराइयों को दूर किया जा सके. तमाम अनेकानेक गतिविधियों के साथ उनको पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिये जाने जाते है. उनके द्वारा असहाय,गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज हमेशा ही उठाई जाती रही है।
थाना प्रभारी के खिलाफ 2 महिला कर्मचारियों ने कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : तहसील कार्यालय मैनपाट में पदस्थ दो महिला कर्मचारियों ने कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के विरुद्ध देर रात उनके घर का दरवाजा खटखटाने तथा अपमानजनक व्यवहार करते हुए परेशान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में महिला कर्मचारियों ने कलेक्टर कुंदन कुमार को कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। दोनों महिला कर्मचारी नर्मदापुर में शासकीय सेवकों के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निवास करती है। कलेक्टर को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि घटना दिवस 21 अप्रैल 2023 की रात वे भोजन कर सो रही थी।मध्यरात्रि के बाद कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी व एक अन्य व्यक्ति शासकीय निवास पर आकर गाली गलौज करते हुए जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। इन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो और जोर-जोर से धक्का देने लगे। आरोप है कि ऐसा लग रहा था जैसे दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों का आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस अधिकारी ने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था और वापस चले गए थे। रात में ही महिला कर्मचारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को फोन करने का दावा कर बताया गया कि जब अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया तो डायल 112 को सूचित किया गया। डायल 112 के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद उन्हीं लोगों ने दरवाजा खोला। एक महिला कर्मचारी ने सीतापुर तथा दूसरे ने अंबिकापुर में स्थानांतरण करने का भी आग्रह किया है।
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सीएमएचओ, सिविल सर्जन समेत अन्य स्वास्थय अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा कल जारी अपने आदेश में 12 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमें पांच सीएमएचओ शामिल है।



छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला 10 जवान शहीद, ड्राइवर की भी मौत…
हिंद स्वराष्ट्र जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षाबलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट में जवानों का वाहन उड़ा दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया।
हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर- समेली के बीच हुआ। जवान मंगलवार रात हार्डकोर नक्सली कमांडर और 7 लाख के इनामी जगदीश की सूचना पर निकले थे। बुधवार सुबह करीब 7 बजे यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसी दौरान लौट रहे जवानों के वाहन को धमाके से उड़ा दिया। आईजी सुंदरराज पी ने कहा- मौके पर सीनियर ऑफिसर्स भेजे गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
नक्सली हमले में शहीद होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं।
स्वास्थय विभाग में अटैचमेंट खत्म करने आदेश जारी, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : हैल्थ डायरेक्टर भीम सिंह ने अटैचमेंट खत्म करने के लिए समस्त संयुक्त संचालक और सीएमएचओ के नाम पत्र जारी किया है। जारी आदेश में 25 अप्रैल तक की स्थिति में मूल पदस्थापना में अटैच अधिकारी – कर्मचारियों को लौटने को कहा गया हैं। अगर वे अपने मूल पदस्थापना में नहीं लौटते हैं तो उनपर एकतरफा कार्यवाही किए जाने की बात जारी आदेश में लिखी गई हैं।
देखे आदेश :

जिगनिया ग्राम पंचायत के ग्राम डेंगुपानी में तलाब में डूबने से हुई अज्ञात युवक की मौत…
हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : आज दिनांक 26/04/2023 दिन बुधवार जिगनिया ग्राम पंचायत के ग्राम डेंगुपानी में अज्ञात व्यक्ति की तलाब में डूबने मौत हो गई हैं। मृत शरीर को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद लाश 2-3 दिनों से शरीर पानी मे पड़ा हुआ है। युवक की पहचान अभी तक नही हो पाई हैं। अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि युवक की हत्या की गई है। युवक की उम्र लगभग 24-25 वर्ष बताई जा रही है। गांव के लोगो के द्वारा शव को सर्वप्रथम देखा गया और तत्काल सामरी पुलिस को सूचना दी गई। मृत युवक के घर वालो का अभी तक पता नही चल पाया है। युवक की पहचान और परिवार वालो का पता लगाया जा रहा है।
आवारा पशुओं के सड़को पर जमावड़े से राहगीर परेशान…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : जनकपुर विकासखंड भरतपुर के ग्राम वाराणसी में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगातार बना रहता है जिससे रोड में चलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवारा पशुओं के प्रबंधन में प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं दे रही है जिससे दुर्घटनायें प्रतिदिन घटित हो रही हैं। जनकपुर और ग्राम बहरासी में आवारा पशुओं को हर वक्त सड़को पर देखा जा सकता है।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा नरोत्तम चौहान को किया गया रायगढ़ जिलाध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा) नियुक्त…
हिंद स्वराष्ट्र कोसमंदा चित्रसेन चौहान : आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारणी का ऐलान कर दिया है । प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश संयोजक कोमल हुपेडी की मौजूदगी में आज रायपुर के पंचशील नगर स्थित आप मुख्यालय से सूची जारी की गई । जिसमें कोसमंदा पुसौर के नरोत्तम चौहान को रायगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आप मुख्यालय से सदस्य टीम कल निवास ग्राम कोसमंदा बधाई देने और मिलने पहुंचेंगी। इस खबर से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है ।

एसडीएम ऑफिस से होंगे सारे काम: जमीन से संबंधित किसी भी काम को करवाने पटवारी के चक्कर आज से बंद…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरकार ने भुइयां सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव कर दिया है। मंगलवार 25 अप्रैल से नए साॅफ्टवेयर काम करने लगेगा और लोगों के पटवारी दफ्तर के चक्कर बंद हो जाएंगे। जमीन से संबंधित सभी तरह के काम एसडीएम ऑफिस से होने लगेंगे। भू-अभिलेख विभाग ने भुइयां साफ्टवेयर के साथ ही ये नया सॉफ्टवेयर बनाया है। इसमें पटवारी एसडीएम की मंजूरी के बिना किसी तरह का बदलाव या सुधार भी नहीं कर सकेंगे। अभी अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि पटवारी जानबूझकर दस्तावेजों में छेड़खानी कर देते हैं। ये शिकायतें भी आती हैं कि पटवारी कई चक्कर कटवाने के बाद भी लोगों के जमीन से संबंधित काम नहीं करते हैं।
पटवारी छोटी-छोटी खामियां निकालकर काम अटकाते हैं। पटवारी पीठासीन अधिकारी के आदेश के बाद भी रकबा, खसरा क्रमांक, नाम चेंज करने या फिर सरनेम बदलने का काम अपनी मर्जी से करते हैं। इसी वजह से नया सिस्टम बनाया गया है। इस साफ्टवेयर में काम चालू होने के बाद पटवारी की मनमानी खत्म हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत लोगों को अपने छोटे से छोटे और बड़े से बड़े किसी काम के लिए पटवारी की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
लोग सीधे पीठासीन अधिकारी यानी एसडीएम के दफ्तर में अपने दस्तावेजों से संबंधित शिकायत दूर करने या बदलाव करने की अर्जी लेकर जाएंगे। समय पर काम नहीं होने पर वे सीधे अफसर से शिकायत करेंगे। उन्हें पटवारी को तलाश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए साफ्टवेयर में दस्तावेजों को सुधारने के लिए एसडीएम पटवारी के पास ऑनलाइन रिकार्ड भेजेंगे। सबकुछ ऑनलाइन होने के कारण फाइलें ढूंढने या तलाश करने का झंझट नहीं रहेगा। सबकुछ कंप्यूटर की एक क्लिक पर मिल जाएगा। इससे काम जल्दी हो सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन को ऊपर-नीचे भी नहीं किया जा सकेगा। जिस क्रम में अर्जियां जमा होंगी, उसी क्रम में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यानी जिसका आवेदन पहले आएगा पटवारी को उसी की प्रक्रिया पहले पूरी करनी होगी। पटवारी आवेदन के नंबरों को आगे पीछे भी नहीं कर सकेंगे।
कई तरह की दिक्कतें आती हैं अभी
आला अफसरों को ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि कई इलाकों की जमीन काे रिकार्ड में बदल दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर सरकारी जमीन को आवासीय और आवासीय को सरकारी कर दिया जाता है। इसके साथ ही वह खसरा क्रमांक परिवर्तित और विलोपित करने की शिकायतें मिलती हैं। कई लोगों का सरनेम भी बदल जाता है। इसकी जांच करने पर पता चला कि विभागीय स्तर पर जान बूझकर ऐसी गड़बड़ी की जाती है। नए साफ्टवेयर के उपयोग से कोई भी चोरी छिपे जमीन का रिकार्ड नहीं बदल सकेगा। पटवारी को अब जितना एसडीएम या पीठासीन अधिकारी द्वारा आदेश दिया जाएगा वे उतना ही काम कर पाएंगे।
पीठीसीन अधिकारी द्वारा पारित किए गए आदेश के अनुसार रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिसे कल से प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है।
मोनिका सिन्हा, उपायुक्त भू-अभिलेख