Home Blog Page 107

बहन को पहली बार आया पीरियड्स, खून के धब्बे देख संबंध बनाने के शक में भाई ने की पीट-पीटकर हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र : महाराष्ट्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। मुंबई से सटे उल्हासनगर की ये घटना है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और उसकी वजह बस यह थी कि बहन को पहली बार पीरियड्स आए थे और उसके कपड़े पर लगे खून के धब्बों को देख भाई को शक हुआ कि उसका किसी के साथ शारीरिक संबंध है। भाई को शक था कि बहन का किसी से अफेयर है और जिसके साथ है उसके साथ रिलेशनशिप में है। बस फिर क्या था इसी शक में भाई ने अपनी ही छोटी बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है।

जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे 12 वर्षीय बच्ची को उसके परिजन इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल लेकर आए। उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
साथ ही उसके शरीर पर पिटाई के निशान होने के कारण इस घटना की सूचना तुरंत केंद्रीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से नाम और घटना के बारे में पूछा गया। उसने यह भी कबूल किया कि उसने बहन को पीट-पीटकर मार डाला।

पूछता रहा- किसी लड़के से शारीरिक संबंध है?
आरोपी भाई ने पूछताछ में बताया कि तीन दिन पहले उसकी बहन को पहली बार ब्लीडिंग हुई थी। वह बार-बार उससे पूछता था कि क्या उसका किसी लड़के से शारीरिक संबंध है, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद वह पिछले तीन दिनों से बार-बार बहन को लाठी-डंडों से पीट रहा था और उसके गुप्तांग से खून आने के बारे में पूछ रहा था।
जब छोटी बहन ने इस बारे में कुछ नहीं कहा तो वह लोहे की चिमटी से उसे पीटा और वह जमीन पर गिर पड़ी। आरोपी ने कबूल किया कि उसे इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वह उठी नहीं थी और वह नहीं बोल पा रही थी।

CG PSC ने जारी किए प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे, मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित, जानिए कब होगी परीक्षाएं…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित करने के साथ ही मुख्य परीक्षा की तारीख भी जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 18 जून को होगी, जिसमें 3095 अभ्यर्थी शामिल होंगे. बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया गया था. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अम्बिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा सेंटर बनाया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथि के 10 दिन पूर्व प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी आयोग की बेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

छ.ग सरकार विरुद्ध एक नया घोटाला को लेकर एमसीबी जिले में किया गया पुतला दहन… जमकर हुई नारेबाजी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा मनेंद्रगढ़ के बैनर तले दारू घोटाला मुद्दे पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कावासी लखमा पुतला दहन किया गया वही ई. डी. ने प्रेस नोट जारी कर शराब बिक्री में इस सरकार द्वारा *लगभग 2000 करोड़ की कमीशन खोरी* कर घोटाला किए जाने का खुलासा हुआ है तथा घोटाले के विरोध में दिनांक 09 मई दोपहर 4:00 बजे मनेंद्रगढ के गांधी चौक पर*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन* किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे वही उक्त कार्यक्रम दौरान पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहा जहां झुमा झटकी भी हुई।

भाजपा मंडल जनकपुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का फूंका पुतला…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : ब्लॉक मुख्यालय भरतपुर के जयस्तंभ के सामने भाजपा जनकपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया साथ ही साथ भूपेश बघेल के इस्तीफे का मांग किया गया। बता दें कि कथित रूप से 2000 करोड़ के हुए शराब घोटाले को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया, इस संबंध में जनकपुर मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला ने बताया कि शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार ने शराब को निजी आय का जरिया बना लिया है, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को शराब की लत लग चुकी है, शराब में 2000 करोड़ के घोटाले के उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी जी के निर्देशानुसार जनकपुर मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ल के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मंत्री राजकुमारी बैगा, महामंत्री मणि प्रसाद पांडे, महामंत्री नरेश यादव, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, घनश्याम सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लल्ला यादव, अमृतलाल बारगाही, महिला मोर्चा अध्यक्ष मानमती बैगा, महामंत्री रामबाई सिंह , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप तिवारी , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश बर्मन, युवा मोर्चा महामंत्री अंकित तिवारी , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंकर उपाध्यक्ष , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल साहू,अरबिंद सिंह , सनि सिंह , सुदर्शन यादव , अमरजीत यादव , शत्रधन यादव , गोबिंद बैगा ,प्रदीप जोगी, कमलेश यादव ,दीलीप सिंह ,खुलन सिंह ,खुलन सिंह ,बैशाखु बैगा , अमर बैगा , बृजलाल बैगा , सियाराम बैगा , आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

व्यापम शिक्षक भर्ती परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र कोसमंदा चित्रसेन चौहान : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के 07 विकास खंडो में निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ बी बखला द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। जिसके अनुसार पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठा सकते हैं । इसके लिए विकास खंड में अधिकारियों का सम्पर्क नम्बर भी जारी किया गया है।

देखे आदेश और आवेदन का प्रारूप

शिक्षा मंत्री ने जारी किया छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किया. इस वर्ष लगभग सात लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. 10वीं कक्षा में परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत, वहीं 12वीं कक्षा का परिणाम 80 प्रतिशत रहा. 10वीं और 12वीं के परिणाम www.cgbse.nic.in और www.results.cg.nic.in पर देख सकते हैं.

ऐसे चेक करे रिजल्ट

1: आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर विजिट करें.

2: अब होमपेज पर इंटरमीडिएट रिजल्‍ट के लिंक को क्लिक करें.

3: अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट कर दें.

4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

5: अपनी मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

10वीं कक्षा के रिजल्ट में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छात्र राहुल यादव ने टॉप किया है. वहीं 12वीं कक्षा में रायगढ़ जिले की विधि भोसले ने टॉप किया है.

69 उप अभियंताओं का सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति….देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा 69 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई है।

देखे आदेश :

राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अपने आदेश में 39 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखे आदेश :

57 दिनों से जारी पंचायत सचिवों की हड़ताल मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : 57 दिनों से जारी पंचायत सचिव की हड़ताल मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आखिर कार्य स्थगित कर दी गई है, 16 मार्च से पंचायत सचिव संघ अपनी एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जिसे स्थगित कर दिया गया हैं।

छत्तीसगढ़ में ED ने अटैच की 51.40 करोड़ की संपत्ति : 2 विधायक और आईएएस अधिकारी की संपत्ति भी शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन में लेवी और मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने 51.40 करोड़ की संपत्ति अटैच की है जिसने लग्जरी गाड़ी,ज्वेलरी तथा कैश शामिल है। अटैच किए गए संपत्ति में आईएएस अधिकारी रानू साहू सूर्यकांत तिवारी और दो विधायक देवेंद्र यादव तथा चंद्रदेव प्रसाद राय की संपत्ति शामिल है।

अटैच किए गए संपत्ति की जानकारी ईडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा की हैं। देखे ट्वीट :

बिना पंजीकृत कार डीलरों के ठिकानों में छापा, दूसरे राज्यों से बेचने के लिए लाई गईं 100 कार जब्त…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर के परिवहन विभाग ने तेलीबांधा स्थित मॉल की पार्किंग में छिपाकर रखी हुई दूसरे राज्यों की 40 कार को छापा मारकर जब्त किया। इसे रायपुर के मारूति ट्रू वैल्यू और कार-24 ऑटोमोबाइल डीलर द्वारा रखा गया था। बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार करने पर दोनों डीलरों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। साथ ही कार मालिकों को दस्तावेजों के साथ रायपुर आरटीओ कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है। बता दें कि बिना ट्रेड लाइसेंस के पुरानी कार की खरीद-फरोख्त करने की शिकायत परिवहन विभाग को मिली थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि उसके पास दूसरे राज्य की 20 कार है। तेलीबांधा स्थित एक मॉल के पार्किंग में छिपाकर रखी गई थी।

कार जब्त
तलाशी में मारूति ट्रू वैल्यू शोरूम से करीब 60 कार मिली। इसमें से अधिकांश झारखंड, कर्नाटक आंध्रप्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र की कार शामिल हैं। इसे पिछले काफी समय से शोरूम और पार्किंग में रखा गया था। बताया जाता है कि परिवहन विभाग ने सभी कार का नंबर नोट करने के बाद उसे ब्लैक लिस्टेड कर कारोबारियों को लौटा दिया है।

ट्रेड लाइसेंस जरूरी
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने पुराने वाहन के खरीद-फरोख्त में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने 1 अप्रैल 2023 से नया नियम जारी किया है। इसके तहत पुराने वाहनों की खरीदी-बिक्री करने वाले ऑटोमोबाइल्स डीलरों को स्थानीय आरटीओ से ट्रेड लाइसेंस बनाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर उनके द्वारा बेचे गए वाहनों के आरसी का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। लेन-देन पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके बाद भी अब तक प्रदेशभर के केवल 15 और रायपुर में केवल एक डीलर द्वारा ही ट्रेड लाइसेंस लिया गया है।

ट्रेन और ट्रैक्टर की हुई टक्कर…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर में एक ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हो गया। मालगाड़ी उसी पटरी पर आ गई जिस पटरी पर पहले से ट्रैक्टर मौजूद था। इस हादसे के बाद अब रेलवे के कर्मचारी ट्रैक्टर को हटाने का काम कर रहे हैं। यह हादसा रायपुर के फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ। दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था। इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था। जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ। दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था। इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था। जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान: चार टुकड़ों में बंट गया शरीर…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला ने सोमवार को ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन से कटकर महिला के शरीर के चार टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि महिला सुबह से ही स्टेशन के आसपास घूम रही थी। उसे कूदने की आशंका को देखते हुए ट्रेन चालक ने आवाज भी दी, लेकिन महिला ने अनसुना कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची रेलवे पुलिस ने स्थानीय उरगा थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कोरबा स्टेशन से रवानगी के लिए हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी, थोड़ी दूर पर एक महिला आती दिखाई दी। इस पर चालक ने उसे आवाज दी, लेकिन महिला ने अनसुना कर दिया और ट्रेन के सामने कूद गई। इसके चलते महिला के शरीर के टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी ट्रेन चालक ने ही स्टेशन मास्टर को दी। इस पर आरपीएफ की टीम पहुंची। शव के पास मिले परिचय पत्र से महिला की पहचान चिकनी पाली निवासी रामायण बाई (59) के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि रामायण बाई इसी तरह रोज सुबह घर से निकल जाती थी। रामायण बाई ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

गोद लिए बेटे ने की पिता की टांगी मारकर हत्या….

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : गोद लिए बेटे ने अपने पिता की टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करतला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। करतला थाना अंतर्गत फत्तेगंज के सराईभांठा में देर रात हत्या की घटना सामने आई। मृतक दुलार सिंह कंवर 50 वर्षीय की हत्या उसके ही दत्तक पुत्र ने कर दी। हत्या की वजह शराब पी कर घर आना था। बताया जा रहा है दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं हैं। आठ साल पहले उसने अपने बड़े भाई राम लाल के बड़े बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया। जिसके बाद उसने उसका परिवारिक रीति रिवाज के साथ विवाह किया। चंद्र कुमार के दो बच्चे भी हैं, सभी एक साथ रहते थे। चंद्र कुमार दुलार खेती-बाड़ी और अन्य कामों को भी देखता था। कुछ दिनों पहले घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें पूजारी को देने घर पर चावल रखा हुआ था, जिसे दुलार सिंह ने बेच दिया और शराब पी गया। उसके बाद रविवार की देर शाम घर पहुंचा चंद्र कुमार ने इस बात पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद हो गया और चंद्र कुमार ने अपने पिता दुलार सिंह पर टंकी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद फरार होने की फिराक में था। विवाद होने की जानकारी ग्रामीणों को भी पता चल गया था। जब हत्या होने की बात सामने आई तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल करतला थाना पुलिस को दी जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंद्र कुमार को धर दबोचा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट इस दिन होंगे जारी , मार्क्स हो रहे अपलोड…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे 6.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई), रायपुर द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल की घोषणा जल्द ही की जानी है। बोर्ड के सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 15 मई तक कर सकता है। हालांकि, सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट 2023 और छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम का औपचारिक एलान एक रिजल्ट नोटिस के माध्यम से करेगा। इस छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 नोटिफिकेशन को कभी जारी किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड से सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर मिले अपडेट के मुताबिक हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाफल की निर्धारित तिथि व समय पर घोषणा के बाद परिणाम और अंक-तालिका देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस समय दोनों ही कक्षाओं के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 31 मार्च तक किया गया था। इस बार की दसवीं की परीक्षाओं के लिए 3,37,293 छात्र-छात्राएं और बारहवीं के लिए 3,27,935 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। परीक्षाओं के आयोजन के बाद इन परीक्षार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समय पर पूरी कर लिया गया।

कांग्रेस नेता और उनके एक सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वासुदेव यादव और रायपुर निवासी एक व्यक्ति पर सूरजपुर के कोतवाली थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. दोनों पर सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप है. धोखाधड़ी का मामला सूरजपुर के रहने वाले हितेश अग्रवाल नाम के एक व्यापारी ने दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस मामले में धोखाधड़ी के शिकार व्यवसायी हितेश अग्रवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनकी संस्थान आशा स्टील एंड फेब्रिकेशन उद्योग विभाग एंव सीएसआईडीएस में पंजीकृत फर्म है. जो आरसीसी पोल, चैनलिंग, स्टील फर्नीचर और ग्लेनाईड वायर बनाने के लिए सीएसआईडीएस में अनुबंधित है. इस फर्म के जरिये छोटे- छोटे आर्डर की सप्लाई की जाती है. पीड़ित व्यापारी ने बताया कि कोविड के समय काम नहीं मिलने से धंधा बंद होने की कगार पर पहुंच गया था. इसी दौरान उनकी मुलाकात रायपुर के मंजीत हाईट्स निवासी आर एस अय्यर से हुई. अय्यर ने उनको कहा कि रायपुर में ऊपर से सभी काम होते हैं. जिसके बाद अय्यर ने उन्हे दो करोड़ की सप्लाई दिलाने का आश्वासन दिया. आश्वासन के साथ अय्यर ने कहा कि काम का 15 फीसद एडवांस देकर हाई कमान का टोकन कटवाना पड़ेगा. जिसके लिए 15 लाख एडवांस और बॉकी वर्क आर्डर मिलने के बाद देना होगा. इतना ही नहीं काम नहीं होने पर रूपए वापसी के लिए हितेश को एकता इंचरप्राईजेज के करंट अकाउंट का चेक देने की बात कही और फिर अय्यर का स्टाफ गुलाम 10 और 5 लाख के दो चेक लेकर आया और व्यापारी हितेश को दिया. व्यवसायी को ठगी के शिकार होने की जानकारी तब हुई जब उसे काम भी नहीं मिला और जो चेक उसे दिया गया था उसमें बैलेंस नहीं होने के कारण बाउंस हो गया. परेशान होकर सूरजपुर निवासी हितेश ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करावाई है.


पुलिस ने 420 का मामला किया दर्ज

सूरजपुर निवासी व्यवसायी हितेश अग्रवाल शहर से लगे पचिरा इलाके में संचालित आशा स्टील एंड फेब्रिकेशन के संचालक हैं. हितेश ने सूरजपुर कोतवाली थाना में शिकायत दी थी कि रायगढ़ निवासी खुद को पीसीसी का प्रदेश महामंत्री बताने वाले वासुदेव यादव के द्वारा अपने पद की धौंस दिखाते हुए मुझे सरकारी ठेका दिलाने का प्रलोभन दिया गया था. जिसके बाद वासुदेव यादव ने अपने रायपुर निवासी पार्टनर रमेश अय्यर को मेरे पास भेजा. अय्यर ने काम दिलाने के बदले मुझसे पांच लाख रूपये ले लिए थे. जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्रार्थी हितेश अग्रवाल की शिकायत पर धारा 420 के तहत धोकाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर 12489 पदों पर निकली भर्ती….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिन्दू युवा मंच कुसमी के द्वारा साइकिलिस्ट यश सोनी को भगवा गमछा, हनुमान चालीसा एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : राजनांदगांव के रहने वाले साइकलिस्ट यश सोनी जो वर्तमान में साइकिल से पूरे छतीसगढ़ का भर्मण कर रहे है। इसी क्रम में यश का आगमन बलरामपुर जिले के कुसमी में हुआ। आगमन पर हिन्दू युवा मंच के जिला अध्यक्ष निखिल गुप्ता जी के मौजूदगी में यश सोनी के युवाओ के प्रति सोच एवं उनके कार्यो की प्रसन्नता करते हुये यश सोनी को भगवा गमछा से सम्मानित हनुमान चालीसा भेंट कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। निखिल जी ने यश को कहा यह यात्रा छतीसगढ़ के युवाओ में जरूर क्रांति लायेगी।
बता दे की छत्तीसगढ़ की जो दशा है उस विषय में बात करने के लिये यश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने के लिये इस बार 52वे प्रयास कर रहे है। किन्तु मुख्यमंत्री इससे पूर्व 51वे प्रयास तक यश से मुलाकात नही किये।
यश यह साइकिल यात्रा 1 अप्रेल 2023 राजनांदगांव से प्रारम्भ किये है और इस यात्रा का समापन मुख्यमंत्री निवास रायपुर जाकर समाप्त होगा।
यश का लक्ष्य पूरे छतीसगढ़ के लोगो को जागरूक करने का है। यश समाज की पीड़ा बताते हुये कहे की जिस मुख्यमंत्री को हमने अपने मतदान से मुख्यमंत्री बनाया है। उस मुख्यमंत्री को हमसे मिलने का समय नही है। यश ने बताया कि कांग्रेस के बड़े चहरे कव्वासी लखमा ने यश के साथ मुख्यमंत्री से मिलने के विषय मे बड़ी बत्तमीजी से बात की। यश अब तक छतीसगढ़ के 6000 किलो मीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके है।यश को कुसमी से विदा करने हिन्दू युवा मंच के शेर बाबा चौक कुसमी तक गये जिसमे हिन्दू युवा मंच जिलाध्यक्ष निखिल गुप्ता,ब्रिजेश यादव,जिला मंत्री प्रांजल गुप्ता(माफिया निनी),मनोहर यादव,मण्डल महामंत्री अनिकेत कश्यप, विक्की सिंह,हरितेश बुनकर,नीरज गुप्ता,छोटू कश्यप, नीरज कश्यप, तुषार सोनी,अनुराग सोनी,शिवपूजन गुप्ता,राकेश गुप्ता अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यश ने कुसमी से विदा लेते समय हिन्दू युवा मंच परिवार का ह्रदय से धन्यवाद किया।

फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया हैं। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जहां दुलदुला में अजय इंटरप्राइजेज के संचालक अजय गुप्ता देर रात लगभग 2.00 बजे उठे तो उन्होंने देखा कि उनके निवास के सामने उनकी फर्नीचर की दुकान से धुआं निकल रहा है। संचालक ने आनन-फानन में लोगों को जगाया और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग एक विकराल रूप ले चुका था। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर में लगने के बाद फर्स्ट फ्लोर में भी फैल चुकी थी एवं दुकान में रखे लाखों के फर्नीचर जलकर खाक हो गए। स्थानीयों ने घटना को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित…

शिक्षको के स्थानांतरण में गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्यवाही…राज्य शासन ने किया सस्पेंड….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया हैं। के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर राज्य सरकार ने जांच कराया था। सरगुजा संयुक्त संचालक ने डीईओ के खिलाफ जांच की और फिर राज्य सरकार को उसकी रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने जेके प्रसाद को सस्पेंड करते हुए उन्हें संयुक्त संचालक के कार्यालय सरगुजा में अटैच किया है। जांच रिपोर्ट में जेके प्रसाद पर आरोप है कि कार्यालयीन समय पर आगन्तुक/शिक्षक/कर्मचारियों से मिलने के लिए सामान्य शिष्टाचार के तहत व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन वो नहीं करते। कर्मचारियों के मांग अनुरूप सामान्य भविष्य निधि की राशि भी स्वीकृत नहीं की जाती है। वहीं स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के विपरीत सहायक शिक्षक/सहायक शिक्षक एलबी टी संवर्ग के स्थानांतरण सूची अनुसार 5 स्कूलों को शिक्षक विहीन, 57 स्कूलों को एक शिक्षकीय, 24 स्कूलों को अतिशेष, ई संवर्ग के स्थानांतरण सूची के प्रस्ताव में 1 शाला को शिक्षक विहीन, 7 स्कूलों को एकल शिक्षकीय और 5 स्कूलों को अतिशेष का प्रस्तावित सूची को जिला स्तर पर अनुमोदित कराया गया। वहीं व्यापमं के जरिए सहायक शिक्षकों की सीधी भर्ती में टी संवर्ग के 30 शालाओं में शिक्षक की आवश्यकता नहीं होने के उपरांत भी शिक्षकों की पदस्थापना की गयी, जिससे अतिशेष की स्थिति बनी।

error: Content is protected !!