Home Blog Page 106

दादी की तवे से बेदम पिटाई के बाद कुएं में फेंका,,इलाज के दौरान मौत….

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिशुली सोमवार को एक युवक ने अपनी वृद्ध दादी को रोटी बनाने वाले तवे से बेदम पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद दादी को घर के बाहर स्थित कुएं में ढकेल दिया। इस दौरान वह स्वयं भी गिर गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला। अचेत वृद्धा को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिशुली निवासी केरती यादव पति स्व. चरकु यादव उम्र 70 वर्ष सोमवार की दोपहर घर में थी। इस दौरान इसका नाती जयकांत यादव आया और किसी बात को लेकर रोटी बनाने वाले तवे से दादी की पिटाई करने लगा।
बेरहमी से मारपीट करने के बाद वह उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले गया और कुएं में ढकेल दिया। धक्का देने के दौरान वह स्वयं भी कुएं में गिर गया। ये सब वृद्धा के दूसरे नाती ने देखा तो घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

जानकारी मिलते ही परिजनों ने गांव वालों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान वृद्धा बेहोशी की हालत में थी। यह देख परिजन उसे वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर केस डायरी संबंधित थाने को भेज दी है।

अतिक्रमण को लेकर बवाल…चली लाठियां.. कई महिला जख्मी…
गोठान चारागाह मद की भूमि पर अतिक्रमण…समूह की महिलाओं के साथ मारपीट….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिला मुख्यालय सहित लगे गांव में अतिक्रमणकारी की बहार है सुनियोजित तरीके अवैध कब्जा की होड़ लगी हुई. अतिक्रमणकारियों के रूप में महिलाएं सामने आकर जमकर उत्पात मचाने में पीछे नही है. आज जिला मुख्यालय से लगे गांव में गोठान चारागाह मद की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में जमकर लाठियां चली. जिसमे कई महिला जख्मी हुए. दोनों पक्ष की महिला कोतवाली पहुची हुई है फिलहाल पुलिस आहत महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना ग्राम पंचायत तिलसिवा के गौठान एवं चारागाह के पास की है गौठान एवं चारागाह मद की भूमि पर अन्य स्थान से आई महिलाओं ने जबरन मकान, बाउण्ड्री बनाकर कब्जा किया गया है, जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत ने तहसीलदार, अनुविभागीय दण्डाधिकारी,कलेक्टर से कर गोठान चारागाह मद की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों को हटाने की गुहार लगाई थी. जिस पर कार्यवाही के अभाव में अतिक्रमणकारियों किसी को कुछ समझते नही, अगर किसी ने कुछ की तो छेड़छाड़ का आरोप लगाने से बाज नही आती. इन सब के करतूतों से नाराज आज तिलसीवा ने महिलाओं में तहसीलदार को मौके पर बुलाया था और इसी बात से नाराज अतिक्रमणकारी महिलाओं ने गांव की महिलाओं पर पत्थर लाठी से हमला कर दिया. दोनों पक्ष जख्मी होकर थाने पहुँचे है फिलहाल अभी तक किसी पर अपराध दर्ज नही किया गया है.

रेणुकूट से अंबिकापुर की नई लाइन के लिए मृदा परीक्षण शुरू…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : रेणुकूट से अंबिकापुर की जोड़ने के लिए नई रेल लाइन के प्रारंभिक सर्वे के बाद अब स्वायल टेस्टिंग का काम रेलवे प्रशासन की तरफ से कराया जाने लगा है। लगभग 155 किलोमीटर की बनने वाली रेल लाइन के मध्य जहां-जहां ओवरब्रिज बनने हैं और पुलिया का निर्माण होना है, वहां मिट्टी की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। नमूनों को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद रेल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

टेस्टिंग का काम नई दिल्ली की कंपनी ऐंड्रोशाप को दिया गया है। इसके मद्देनजर कंपनी के लोगों की तरफ से इस कार्य को अंजाम दिया जाने लगा है। म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर महुआनार के पास स्वायल टेस्टिंग का काम दो दिनों से चल रहा है। टेस्टिंग करने वालों के मुताबिक रोड के दोनों ओर टेस्टिंग का काम इसलिए चल रहा है, क्योंकि दोनों तरफ बड़े-बड़े पिलर बनाकर ऊपर से रेलवे लाइन ले जाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह उन्हें अंबिकापुर तक विभिन्न स्थानों पर टेस्टिंग का काम करना है।उन्होंने बताया कि रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से उन्हें मोबाइल पर लोकेशन भेज दी जा रही है। उसी लोकेशन पर उन्हें स्वायल टेस्टिंग किया जाना है।ऐसे में यह काम उनके द्वारा लगभग दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस कार्य में पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को लगाकर काम को पूरा कराया जा रहा है।

सीवी रमन यूनिवर्सिटी की मातृ संस्था AISECT को सरकार ने किया ब्लैक लिस्टेड….

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी (AISECT) को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। वर्ष 2001 से 2004 के बीच इंदिरा सूचना शक्ति योजना के अंतर्गत स्कूलों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण का काम इस संस्था को दिया गया था जिसमें 1.82 करोड़ के भुगतान पर विधानसभा की लोक लेखा समिति ने आपत्ति की थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। उल्लेखनीय हैं कि बिलासपुर कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी भी AISECT द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी है इसके कुलपति संतोष चौबे, रजिस्ट्रार गौरव शुक्ला, उप रजिस्ट्रार नीरज कश्यप और पूर्व रजिस्ट्रार शैलेष पांडेय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हो चुका है। यूनिवर्सिटी पर मोटी रकम लेकर फर्जी डिग्रियां बांटने के भी आरोप लगे थे।

शासन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंदिरा सूचना शक्ति योजना के अंतर्गत AISECT को काम दिया गया था। 2001 से लेकर 2004 के बीच AISECT के पास यह काम था। विधानसभा की लोक लेखा समिति ने अपने ऑडिट में यह पाया कि योजना का संचालन दोषपूर्ण था जिसमें 1.82 करोड़ के भुगतान में खामी पाई। AISECT के साथ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जो अनुबंध किया गया था, उसका पालन नहीं किया गया। इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। AISECT ने लोक लेखा समिति के नोटिस का जवाब देने के बजाय सर्वे को अविश्वसनीय माना। लोक लेखा समिति ने अपने 36वें प्रतिवेदन में ब्लैक लिस्टेड करने की अनुशंसा की थी, जिसके आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग ने ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश जारी कर दिया है।

2 एसपी को नोटिस : डीजीपी को गिरफ्तारी वारंट तामील करने के निर्देश…

बिल्डर्स पर गिरफ्तारी वारंट तामील न करने पर हुई कार्यवाही

बिलासपुर : बिलासपुर में महिला को 2 BHK मकान बनाकर देने का झांसा देने वाले अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और वारंट तामिल नहीं करा पा रही है। इस पर राज्य उपभोक्ता फोरम ने बिलासपुर और दुर्ग SP को नोटिस जारी किया है। वहीं, गिरफ्तारी वारंट तामिल कराने के लिए DGP को निर्देशित किया गया है। एडवोकेट श्रीवास्तव ने बताया कि अर्शदीप बिल्डकॉन के डॉयरेक्टर सरदूल सिंह व सतपाल सिंह और उनके मैनेजर ने महिला को बिलासपुर में 24 वर्गफीट जमीन में 2BHK मकान बनाकर देने के लिए एग्रीमेंट किया था, जिसके एवज में 26 लाख 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। मामला 2012-13 का है। पैसे देने के बाद भी बिल्डर ने महिला को न तो मकान बनाकर दिया और न ही पैसे वापस किए।

ब्याज सहित 26 लाख 50 हजार, क्षतिपूर्ति और वाद व्यय देने का दिया था आदेश
एग्रीमेंट के साथ पैसे देने के बाद भी महिला परेशान होती रहीं। फिर भी बिल्डर ने उन्हें न तो मकान बनाकर दिया और न ही पैसे लौटाए। दर-दर भटकने के बाद महिला ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद प्रस्तुत की, जिसकी सुनवाई हुई, तब भी बिल्डर उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में फोरम ने एक पक्षिय आदेश देते हुए अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालकों को 26 लाख 50 हजार रुपए ब्याज सहित लौटाने, क्षतिपूर्ति राशि के साथ ही वाद व्यय देने का आदेश दिया।

आदेश पर अमल नहीं हुआ, तब बिलासपुर और दुर्ग SP को नोटिस
फोरम के आदेश का पालन नहीं करने पर महिला ने दोबारा मामला प्रस्तुत की, जिसके बाद फोरम ने अर्शदीप बिल्डकान के संचालक सरदूल सिंह व सतपाल सिंह को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। बार-बार नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया गया। फोरम ने 17 नवंबर 2020, 25 मार्च 2021, 24 फरवरी 2023 को नोटिस जारी किया। लेकिन, पुलिस वारंट की तामिल नहीं करा पाई और न ही बिल्डरों की गिरफ्तारी की। लिहाजा, फोरम ने बिलासपुर व दुर्ग SP को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही DGP को बिल्डरों को गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस पर संरक्षण का आरोप
परिवादी महिला का आरोप है कि अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालक बिलासपुर में अपना कारोबार कर रहे हैं और दुर्ग में उनका निवास है। पुलिस से उनकी तगड़ी सेटिंग है। उन्होंने बिल्डर के धोखाधड़ी करने की शिकायत भी पुलिस से की थी। लेकिन, जमीन और लेनदेन संबंधी विवाद बताकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब जब फोरम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। इसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर बिल्डरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

जमीन विवाद में आए दिन धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लेती है पुलिस
पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस जमीन संबंधी विवाद पर अपना फायदा देखकर कार्रवाई करती है। शहर में ऐसे कई केस हैं, जिसमें पुलिस जमीन विवाद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लेती है। बिल्डर ने उनसे एग्रीमेंट कर पैसे लेकर धोखाधड़ी की है। इसके बाद भी पुलिस ने इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें कोर्ट जाने के लिए मजबूर कर दी।

महादेव एप से जुड़े 38 खातों में दो करोड़ से अधिक की राशि होल्ड…

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में गिरफ्तार महादेव एप से जुड़े पांच बुकी द्वारा उपयोग किए गए संदिग्ध खातों की जांच में करोड़ों के लेन-देन का पता चला है। अब तक की जांच में प्रतापपुर पुलिस व साइबर सेल ने 38 खातों में जमा दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि होल्ड करा दी गई है।पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के मैचों में आनलाइन सट्टा से जुड़े इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर जारी है। आईपीएल मैचों में आनलाइन सट्टा पर प्रभावी रोक लगाने रेंज में जारी अभियान के तहत बीते एक मई को प्रतापपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर ग्राम खोरमा में किराए के एक मकान में दबिश दी थी।आईपीएल क्रिकेट मैचों में मोबाइल एवं लेपटाप से महादेव एप के माध्यम से सट्टा लगवाने वाले आरोपित केलाबाड़ी थाना पदम्भनामपुर दुर्ग निवासी अनिल यादव , बिलास सिंघारे के अतिरिक्त मोहम्मद उमर अली मोहम्मद अमन जेलपारा सूरजपुर व विजय चन्द्राकर निवासी आमालोरी थाना पाटन जिला दुर्ग को पकड़ा था। इनके पास से 25 नग एन्ड्राईड मोबाइल, तीन लैपटाप, चार्जर, इन्वर्टर बैटरी , पेन मार्कर, दो मोटर साइकिल बरामद किया गया था।मामले की विवेचना में मोबाइलों को जांच का आधार बनाया गया है। जांच में आनलाइन गेमिंग महादेव एप से सट्टा खेलते हुए महादेव बुक के उपलब्ध खातों में सट्टा के लेनदेन करना पाया गया है।

सट्टा का लेन- देन वाले खातों की भी जांच की गई है, जिसमें करोड़ रूपये से अधिक संदिग्ध लेन- देन होने से पुलिस के द्वारा विभिन्न बैंकों के 38 खातों के दो करोड़ से अधिक की राशि को होल्ड कराया गया है। थाना प्रतापपुर पुलिस व साइबर सेल की टीम मामले की बारीकी से विवेचना में लगी हुई है। विवेचना क्रम में साक्ष्य संकलित कर जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। सरगुजा पुलिस रेंज में आईपीएल सट्टा पर पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।पुलिस ने दावा किया है कि संदिग्ध खातों की जांच जारी है। जांच में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना है।

दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या…

कवर्धा : जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। जहां एक शख्स ने अपने 2 सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी हैं। वहीं बीच बचाव करने आए पत्नी, जीजा और बड़े भाई पर भी हमला कर दिया। जिससे ये तीनों घायल हो गए हैं। मामला तरेगांव थाना का है। जानकारी के मुताबिक, तिनहा बैगा(46) के बेटे की शादी रविवार को संपन्न हुई थी। इसके बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम था। इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ तिनहा की पत्नी और उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे। इन तीनों को साथ में डांस करते देख आरोपी तिन्हा आग बबूला हो गया और उसने पास रखें कुल्हाड़ी से अपने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए इस हमले में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही बीच-बचाव करने आए आरोपी के जीजा, पत्नी और बड़े भाई घायल हो गए। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, शव को अपने कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं।

प्रमाण पत्र बनवाने आए छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाने पर पटवारी के खिलाफ अपराध दर्ज, निलंबित…

जाति और निवास पत्र बनवाने आए छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंची महिला और बालिकाओ से छेड़छाड़ और उनके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंची महिला और बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम गेतरा जिला सूरजपुर में पदस्थ पटवारी सैयद मोहम्मद रजा के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त पटवारी के खिलाफ अजाक थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। शिकायत में बच्ची और उसकी मां द्वारा किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि पटवारी द्वारा कुछ कागज कम होने की बात कहकर बच्ची के माता पिता को घर भेज दिया गया था और बच्ची को अपने पास ही रोक लिया था। जिसके बाद पटवारी द्वारा बच्ची से उसके कपड़े उतरवा कर उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया गया। जब बच्ची के माता-पिता वापस लौटे तो बच्ची ने अपने माता पिता को पटवारी की हरकतों के बारे में सूचना दी जिसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

एफआईआर दर्ज होने के बाद एसडीएम सूरजपुर ने किया निलंबित

आरोपी पटवारी सैयद मोहम्मद रजा के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध होने के बाद एसडीम सूरजपुर द्वारा आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया गया है बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी पटवारी फरार है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चिरिमिरी मंडल की कार्यकारिणी घोषित …

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : भा. ज .पा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला एम.सी.बी. के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के निर्देशानुसार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चिरमिरी रघुनंदन यादव के सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चिरमिरी मंडल के पदाधिकारियो, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई। उक्त नवनियुक्त चिरमिरी मंडल के‌ पदाधिकारियों के‌ नाम इस प्रकार से है -अध्यक्ष नासिर अंसारी, उपाध्यक्ष कमल जैन, अब्दुल यूनिस, हसीना बेगम, महामंत्री धर्मेंद्र जैन(बंटी), सरजीत सिंह, मंत्री मनजीत सिंह, साजरा खातून, विक्की जैन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार अंसारी, मीडिया प्रभारी रविकांत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी इस्तियाख शेख को नियुक्त किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल कार्यकारिणी में असर खान, मोहम्मद इकबाल अंसारी, शहबाज खान, सत्यपाल सिंह, चिंटू जैन, विनीत जैन, राज जैन, भानु सिंह, शैलेंद्र तिहारू, अमृत सिंह, अनियन कुंज को नियुक्त किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य नसीमुद्दीन (पप्पू), देवेंद्र जैन, इमरान खान, सौरभ जैन, सलीम कुरैशी, कुर्बान अंसारी, वाहिद खान, अब्दुल रशीद, नगमा खान, महताब अली, दीपक एक्का, फिरोज खान को नियुक्त किया गया उक्त संबंध की जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास ने‌ दी.

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 975 पदों पर भर्ती: लिखित परीक्षा से सीधे भरे जाएंगे पद,, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में होगा सेंटर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण पर लगी रोक हटते ही छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए एक-एक कर तमाम विभागों में रुकी हुई भर्तियां जारी होती जा रही हैं। पुलिस विभाग में अलग-अलग 975 खाली पदों के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती होगी। जिसको लेकर विज्ञापन जारी हो गया है। जिसमें एडमिट कार्ड से लेकर परीक्षा की तिथि बताई गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञापन में सूबेदार, SI-संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। यह मुख्य परीक्षा 26, 27 और 29 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल आयोजित करवाएगा।

इस मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पेपर होगा। फिर दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 27 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक विज्ञान (गणित,भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी। 29 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।

मुख्य लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए संभाग मुख्यालय को चुना गया है। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में परीक्षा का सेंटर होगा। इन परीक्षा केंद्रों के संबंध में सूचना व्यापम अलग से जारी करेगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड कर सकते है।

3 साल की बच्ची के साथ दरिंदे पड़ोसी ने किया दुष्कर्म… एफआईआर दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पिता के उम्र के आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला नवा रायपुर के राखी थाने क्षेत्र का है। राखी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। 12 मई को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसे देखकर 36 वर्षीय आरोपी करण यादव ने मासूम को चॉकलेट का प्रलोभन देकर उसे दुकान ले जाने के बहाने उसके साथ गंदा काम किया। इस दौरान घर में बच्ची के मां खाना बना रही थी। उसका पिता घर पर नहीं था। आरोपी ने खेलते हुए बच्ची को दुकान के बहाने उसे कूड़े के ढेर के पास बने एक कमरा में ले गया। इसके बाद मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पूरी तरह से लहूलुहान होने पर उसे घर के बाहर छोड़कर वहां से भाग निकला। दर्द से रोती हुई बच्ची को आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ती हुई आई। बच्ची को देखकर चौंक गई। मासूम की मां ने देखा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था। बच्ची दर्द से रो रही थी। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटनाक्रम को बताया। इस तरह की हैवानियत को सुनकर बच्ची के माता-पिता ने राखी थाना में आरोपी करण यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया तो मामले की पुष्टि हुई।

अवैध कोल डिपो पर छापा: 7 वाहन समेत 5 लाख का 153 टन कोयला जब्त…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा जिले में शुक्रवार को कोयले के अवैध कारोबार पर जिला प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई की है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम चचिया में मुख्य सड़क के किनारे अवैध रूप से बनाए गए कोल डीपो पर छापा मार 7 वाहन और लाखों रुपए का कोयला जब्त कर लिया गया है। एसडीएम सीमा पात्रे शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। यहां 5 ट्रेलर समेत 7 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि करतला थाना क्षेत्र के ग्राम चचिया में मुख्य सड़क के किनारे अवैध रूप से कोल डीपो का संचालन किया जा रहा है। यहां से लाखों रुपए का कोयला भी जब्त किया गया है। करतला थाने में जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एसडीएम सीमा पात्रे ने बताया कि अवैध रूप से भंडारित 153 टन कोयले को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले भी इसी यार्ड पर अवैध कोयले के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

खदान में आधी रात चली गोलियां,, ग्रामीणों ने दसहत में किया काम बंद…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में आधी रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब केबल चोरी करने खदान के भीतर घुसे चोरों पर सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी। फायरिंग के बाद मौके पर काम कर रहे ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने गोलीकांड की घटना से इनकार कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा गोली चलाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि आधी रात खदान में कुछ चोर केबल की चोरी करने पहुंचे हुए थे जिन पर गोली चला दी गई। खदान में गोली चलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना और सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्णा वर्मा घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे गया जहां नीलकंठ कंपनी और त्रिपुरा राइफल्स के बीच झड़प की सूचना मिली थी जहां पुलिस मौके पर पहुंची जांच कार्रवाई में जुटी हुई है। खदान में गोली चलने की घटना अभी सामने नहीं आई है फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

युवती ने बातचीत की बंद तो शादीशुदा युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : एकतरफा प्यार में पागल युवक ने इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक ने यह कारनामा युवती के घर के सामने की जिसके बाद किसी तरह से आग में काबू पाकर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।

मिली जानकारी अनुसार युवक बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है और बगीचा थाना क्षेत्र की ही किसी युवती से उसकी फोन पर बातचीत होती थी जब युवती को युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली तब युवती ने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया। युवती का इस तरह से उससे बातचीत बंद करना युवक को नागवार गुजरा और उसने युवती के घर जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करना स्टार्ट कर दिया जिसके बाद देखते-देखते युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के इस हरकत से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज अंबिकापुर जिला चिकित्सालय में जारी हैं।

तेज रफ्तार ट्रक पलटने से साइकिल सवार राहगीर की दबकर मौत…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत बहरासी में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे साइकिल सवार एक राहगीर की घटना स्थल पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था और ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 2413 मनेंद्रगढ़ की बताई जा रही है इनके मालिक का नाम राका सेठ है। इस हादसे में ड्राइवर के सिर पर चोट आने से उसे हॉस्पिटल भेज दिया गया है उसके ड्राइवर के साथ बैठे हेल्पर को भी हल्का-फुल्का चोट आया है। ट्रक के नीचे दबकर जिस राहगीर की मृत्यु हो गई उसका नाम छोटेलाल बताया जा रहा जो की मोहनटोला का निवासी था।

शासन जब तक इन वाहन चालकों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करेगी तब तक यह नशे की हालत में किसी ना किसी की जान लेते रहेंगे….

35 राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अपने एक आदेश में 35 राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की है। देखे जारी आदेश :

गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में है 11 अदभुद स्थान… छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने देंगे महत्वपूर्ण योगदान…

हिंद स्वराष्ट्र विशेष रिपोर्ट : विकासखंड सोनहत मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित नीलकंठ नामक स्थान जो चारों ओर से पहाडि़यों की बच बसा है यहां की ऊंची ऊंची पहाडि़यां अपने आप में देखने लायक है और उसी पहाड़ की चोटी पर शिवलिंग स्थापित है जिसे नील कंठ के नाम से जाना जाता है। यहां सावन माह में दूर – दूर से श्रद्वालु भगवान शिव की पूजा करने पहुचते है। दुर्गम वन क्षेत्र में स्थित इस प्राकृतिक शिव मुर्ति को लेकर कई तरह की किवदंतियां जुडी हुई है। यही वजह है कि अत्यंत दुर्गम एवं पहुच विहीन होने के बावजूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढती जा रही है। इस जगह पर पहुंचना आसान नहीं है क्योकी उक्त स्थान पर पहुचने के लिए भीषण पहाड़ पर चढना पड़ता है जिसके लिए उपयुक्त मार्ग नही है कोरिया रियासत के समय इस जगह खोज की गई थी। यहां एक गुफा में प्राकृतिक रूप से शिविलिंग स्थित हैं। घने जंगल में स्थित गुफा के अंदर घुटनों के बल जाना पड़ता हैं। यहां छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मान्यता है कि यहां आने से मनोकमना पूरी होती है।
दिवार के जैसा पहाड़ व झरने का संगम
नीलकंठ में एक पतले पत्थर की अनोखी पहाड़ी भी है जो देखने में अदभुद एवं आश्चर्यजनक भी है जिसे लोगों को देखने के बाद समझ नही आता की यह दिवार किस आधार पर इतने लंबे अरसों से टिकी हुई है वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक इस दिवार में कभी कभार कंपन भी होता है बावजूद इसके यह दिवार जैसा पहाड़ टिका हुआ है साथ ही लोगों का यह भी कहना है की अब इस पहाड़ की उंचाई काफी कम हो गई है इसके अतिरिक्त इसी पहाड़ के बगल से लगा हुआ झरना जो अत्यंत उंचाई से जमीन पर गिरते हुए लोगों का मन मोह लेता है।
सूखी लकड़ी के उपर से निकलता है पानी
इस स्थान पर प्रकृति का एक अनोखा दृश्य यह भी देखने को मिलता है की यहां पर एक सूखी लकड़ी से पानी की धारा निरंतर निकलती रहती है जिसके जल स्रोत का आज तक पता नही चल पाया है आस पास के ग्राम जनों का मानना है की यह पानी इस सूखी लकड़ी से प्राचीन काल से निकलता ही आ रहा है जो आज तक बंद नही हुआ है।
राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में 11 अदभुद स्थान
कोरिया जिले के अलग – अलग इलाकों में प्राकृतिक रूप से कई धार्मिक स्थल स्थापित हैं।

सीतामढी गुफा : राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों के बीच दुर्गम रास्तों से होकर इस धाम तक पहुचा जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए काफी दूर तक घने जंगल में पैदल चलना पड़ता है । श्रद्धालुओं का मनना है कि वे पिछले कई सालों से यहां आ रहे है। यहां आने से सभी मनोकमना पूरी होती है। सीतामढी धाम के आसपास कोई गांव नहीं है। ऐसे बियावन जंगल में पगडंडी रास्तों से होकर कठिनाई से पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को यहां सुखद अनुभूति होति है। ऐसा कहा जाता है की वनवास के दौरान प्रभु श्री राम ने कुछ देर इस स्थान पर माता सीता के साथ विश्राम किया था उक्त स्थान पर कई पद चिन्ह भी मौजूद है ।

आमापानी : दर्शनीय स्थल भी बेहद अदभुद है यहां पर गोपद नदी का उदगम आम के जड़ से हुआ है इसी लिए इसे आमा पानी कहा जाता है।
खेकडा माडा हिलटाप: इस हिलटाप से सघन वन, घाटी एवं पहाड का आनंद लिया जा सकता है।
गांगीरानी माता की गुफा: यह रॉक कट गुफा है जहां गांगीरानी माता विराजमान है। गुफा के पास जल स्रोत है जिसमें सालों भर पानी रहता है। यहां रामनवमी के अवसर पर मेला लगता है।
आनंदपुर: आनंदपुर अपने नाम के अनुरूप सघन नदियों से घिरा रमणीक स्थल है। यह चारों ओर से ऊंचे-ऊंचे जल प्रपात एवं झरनों से घिरा मनोहारी स्थल है।
बीजाधुर: यह कल कल कर बहता हुआ सदाबहारी पहाड़ी नदी है। यहॉं बैठकर सघन वन, एंव पक्षियों की कलरव एवं उनकी जलकीडा का आनंद लिया जा सकता है।
सिद्धबाबा की गुफा: सर्प देवता स्वरूप में सिद्धबाबा का निवास स्थल है यहां रामनवमी के दिन मेला लगता है। यहॉं लोग मन्नत भी मांगते हैं।

च्यूल जल प्रपात: यह च्यूल से लगभग 5 कि.मी. की दूरी पर सघन वन से घिरा लगभग 60 फीट की ऊंचाई से गिरता सदाबहार जल प्रपात है। नीचे जल कुंड है जिसमें जलक्रिडा का आनंद लिया जा सकता है।

खोहरा पाट: यह च्यूल से लगभग 20 कि.मी. है यह स्थान पाइंट हैलटाप पर है जहां खोहरा ग्राम बसा है। यहां से सघन वन, एवं घाटी का विहगंम दृश्य देखते ही बनता है।
छतोडा की गुफा : यह एक रॉक कट छोटी गुफा है जिसमें ग्राम देवता की मूर्तियां हैं।

नेउर नदी: खोहरा पाट से नीचे उतरने पर सदाबहार कल-कल बहती नेउर नदी का चैडा पाट का नजारा देखते बनता है नदी का जल गहरा है रोमांचक स्थल है होने के साथ साथ छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश को जोड़ती भी है

व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने की प्री. बीएड, प्री. डीएलएड और नर्सिंग परीक्षाओं की तारीखो की घोषणा…

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री. बीएड, प्री. डीएलएड, बीएससी और एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है. इसके लिए 13 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं, जून के पहले और दूसरे हफ्ते में प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा और जून में ही परीक्षाएं होंगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा.

पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल…

जशपुर : जिले के पत्थलगांव कुमेकेला मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में कार चालक मौत हो गई हैं वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज पत्थलगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा। मिली जानकारी के अनुसार कार में 3 युवक दयासिंह, हेमराज तथा अंकित महंत सवार थे जबकि कार अंकित महंत चला रहा था इसी बीच मैं अकेला मार्ग पर वाहन अचानक से अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पत्थलगांव पुलिस व राहगीरों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अंकित महंत की मृत्यु हो गई वही हेमराज दया सिंह का इलाज सिविल अस्पताल पत्थलगांव में जारी है।

अब आरसी और लाइसेंस प्रिंट होने की जानकारी वाहन मालिकों को सीधे उनके वाट्सअप पर भी भेज दी जाएगी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : परिवहन सेवाओं को पारदर्शी बनाने आरटीओ ने नई व्यवस्था बनाई है। अब आरसी और लाइसेंस प्रिंट होने की जानकारी वाहन मालिकों को सीधे उनके वाट्सअप पर भी भेज दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही आरसी- लाइसेंस नंबर, आवेदक के नाम के साथ ट्रैकिंग नंबर और आरसी- लाइसेंस प्रिंट कब हुआ और उसे कब भेजा गया यह सभी जानकारी वाट्सअप मैसेज से मिल जाएगी। जैसा कि विदित है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना में यह नयी सुविधा जोड़ दी गई है। जून 2021 से अब तक 19 लाख 28 हजार 916 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 14 हजार 768 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 14 हजार 148 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि अब एसएमएस के साथ-साथ वाट्सअप में भी मैसेज भेजना शुरू किया है। पहले एसएमएस के जरिए संक्षिप्त में जानकारी होती थी, जिसमें केवल आरसी- लाइसेंस नंबर के साथ ट्रैकिंग नंबर की जानकारी होती थी। नाम का उल्लेख भी नहीं होता था। अब ज्यादातर लोग वाट्सअप का उपयोग करने लगें हैं, ऐसे में आरसी प्रिंट के दौरान ही आरटीओ आवेदक के नंबर पर अब वाट्सअप करेगा। आवेदक चाहे तो घर बैठे mParivahan वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आरसी- लाइसेंस डाउनलोड भी कर सकता है।

समय पर नहीं पहुंचा तो हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत-
आरसी प्रिंट होने के बाद बाद स्पीड पोस्ट के जरिए सप्ताहभर के भीतर अगर आरसी नहीं मिला तो परिवहन विभाग विभाग द्वारा जारिए किए हेल्पलाइन नंबर +91-7580808030 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10 से 5:30 तक आरसी- लाइसेंस के पहुंचने संबधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस्या और शिकायतों का भी समाधान मिलेगा।

error: Content is protected !!