Home Blog Page 101

बच्चों के साथ दरिंदगी करने वाली महिला मैनेजर गिरफ्तार, तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित …

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : बच्चों के साथ दरिंदगी करने वाली महिला मैनेजर का वीडियो वायरल होने के बाद महिला मैनेजर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। राज्य सरकार ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी कांकेर चंद्रशेखर मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।
वही छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जांच टीम घोषित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने कांकेर के दत्तक ग्रहण एजेंसी में बच्चियों के साथ निर्ममतापूर्वक मारपीट का समाचार व वीडियो जानकारी में आते ही प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिये हैं। आयोग के सदस्य अगस्टीन बर्नाड को कांकेर में घटना स्थल पर जाकर विस्तृत जाँच कर तुरंत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं, जो आज ही मौके पर जाकर जाँच करेंगे तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने बच्चों की रहवासी संस्थाओं में ऐसी घटनाओं पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही व निर्ममता तथा बच्चों के अधिकारों के घोर हनन की स्थिति पर आयोग बेहद सख्त कदम उठायेगा ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर रेंजर से 50 हजार की मांग, घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए किया हमला…2 के खिलाफ FIR दर्ज….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर 50000 की रंगदारी की मांग का मामला सूरजपुर जिले से निकलकर सामने आया है, जहां रेंजर को दो युवकों द्वारा पैसे के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद युवकों द्वारा फोन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष से बात भी करवाई गई थी। वही पैसे लेने के लिए दोनो युवक रेंजर के निवास पहुंचे थे। जहां पैसे देने से इंकार किए जाने पर युवकों द्वारा रेंजर के साथ गाली गलौज करते हुए ईट से हमला कर दिया गया। रेंजर की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर का है जहां प्रतापपुर वार्ड क्र. 10 निवासी वन परिक्षेत्र निवासी वीरेंद्र पाण्डेय जो की वन परिक्षेत्र अधिकारी कदौरा के पद पर पदस्थ हैं को दो युवकों अभिषेक गुप्ता और उमेश गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर पार्टी में पैसा जमा करने की एवज में ₹50000 की रंगदारी की मांग की जा रही थी। पैसे देने से इंकार कर देने पर अभिषेक गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर किसी से फोन पर बात भी करवाई गई थी लेकिन रेंजर वीरेंद्र पांडे द्वारा पैसे दिए जाने मैं असमर्थता व्यक्त की गई जिससे दोनों युवक आग बबूला हो गए और वन परीक्षेत्र अधिकारी से गाली गुप्तार करते हुए ईट से हमला कर दिया जिसके बाद रेंजर द्वारा शोर मचाए जाने पर बीच बचाव के लिए कुछ लोग पहुंचे जिन्हें देखकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। युवक अपनी क्रेटा कार वहीं छोड़ कर भाग गए जिसमें मंडल अध्यक्ष बीजेपी का बोर्ड लगा हुआ है।

घटना के बाद वन परीक्षेत्र अधिकारी द्वारा प्रतापपुर थाने में जाकर दोनों युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। वीरेंद्र पांडे की शिकायत पर प्रतापपुर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ 294, 384, 336, 452, 506 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं।

BF से झगड़े के बाद मासूम बच्चों के साथ महिला मैनेजर करती थी दरिंदगी, देखे वीडियो…कलेक्टर के आदेश पर संस्थान को किया गया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : कलेक्टर के आदेश पर प्रतिज्ञा विकास संस्थान विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि दत्तक ग्रहण केंद्र में 0 से 6 साल के बच्चे रहते हैं, जिनके साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर के आदेश भी दिए हैं। उल्लेखनीय हैं कि दत्तक ग्रहण अभिकरण में इन बच्चों की गतिविधियों को निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं जिन्हे मैनेजर द्वारा रात को बंद कर दिया जाता था क्योंकि देर रात कोई युवक आता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह युवक मैनेजर का बॉयफ्रेंड है।

देखे वीडियो महिला की छोटे मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी का

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र बड़गांवकला ग्राम बसखोर में एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर के आकस्मिक मृत्यु हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवक आम के पेड़ के नीचे खड़ा था उसी समय अचानक बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया जिसे जनकपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जन सूचना अधिकारी तहसील पुसौर के लिए आरटीआई अधिकार अधिनियम 2005 कानून मजाक..

हिंद स्वराष्ट्र कोसमंदा चित्रसेन चौहान : आरटीआई अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किसी भी व्यक्ति के अनुरोध करने की तिथि से 30 दिवस के भीतर अमुक विभागीय जन सूचना अधिकारी को जानकारी प्रदान करने का प्रावधान है । किन्तु तहसील कार्यालय पुसौर द्वारा आरटीआई अधिकार अधिनियम कानून को अनदेखी कर मजाक बनाया गया है । आवेदन दिनांक 09.01.2023 को दिया गया था तथा कार्यालय को प्राप्ति दिनांक 16.01.2023 को और जानकारी प्रदान करने का पत्र जारी किया गया है 16.03.2023 जिसे आवेदक चित्रसेन चौहान को दिनांक 03.06.2023 को तहसील कार्यालय पुसौर द्वारा निवास स्थान कोसमंदा में ग्राम झाँखर ईश्वर सिदार की उपस्थिति में दिया गया है। जो पत्र में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। इस प्रकार जन सूचना अधिकारी पुसौर द्वारा सूचना अधिकार कानून को मजाक बना कर जैसे तैसे गलत जानकारी प्रदान कर दिया गया है । 20 वर्ष पुरानी जानकारी चाही गई है जिसे नहीं है बताया जा रहा है जबकि आरटीआई अधिकार अधिनियम की धारा 8(3) में कहा गया है-
“उप धारा (1) के खंड (ए), सी और आई के प्रावधानों के अधीन, किसी भी घटना या मामले से मामले से संबंधित कोई भी जानकारी जो कि तारीख से बीस साल पहले हुई या हुई है धारा 6 के तहत कोई भी अनुरोध किया गया है, उस धारा के तहत अनुरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रदान किया जायेगा ।
जबकि मामला पुसौर तहसील कार्यालय का ही है । जिसमें आर. टी.आई. अधिनियम 2005 के तहत आवेदक – बोधराम आत्मज – संतोष ,निवासी – छपोरा तहसील – पुसौर के राजस्व प्रकरण क्रमांक 4 अ -19 (1) 2004 -05 आदेश पारित दिनांक – 10 .12 .2004 न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार पुसौर से सम्बंधित समस्त आर्डर शीट ,वंश वृक्ष , इस्तहार , पटवारी प्रतिवेदन , एवं प्रकरण की समस्त फाईल जबकि अन्य प्रकरण उसी वर्ष 2004-2005 रिकार्डा में मौजूद है किन्तु संबंधित चाही गई जानकारी नहीं है बताया जा रहा है। इसके संबध में अपर कलेक्टर रायगढ़ को अवगत कराया गया है।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, जनपद सीईओ को भी शोकाज नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी एनके दुग्गा ने त्रिस्तरीय पंचायत कार्य में लापरवाही करने पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को भी शोकाज नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत लालपुर में पदस्थ सचिव रामसुभग बंजारे के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों की भ्रामक जानकारी उपलब्ध कराये जाने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ होगा। वहीं जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब माँगा गया है।

खोपा धाम से दर्शन कर लौट रहा ऑटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त , 1 की मौत 8 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में शनिवार शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हैं। इनमें 2 बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी खोपा धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया है। हादसा जयनगर थाना क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बतौली निवासी बिफे राम अपने परिवार के साथ लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सिरकोतंंगा में मेहमानी के लिए आया हुआ था। यहीं से बिफे राम अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मंदिर दर्शन करने जाने निकला था। मगर लौटने के दौरान हादसा हो गया है। इस हादसे में कंचन बाई पति बिफे, राखी, दिनेश, पूना, लिमिहा, कामेश्वर, प्रमिला व अनुसुइया घायल हो गए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल अनुसुइया व राखी को सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

तहसीलदार को धमकाने के आरोप में जनपद उपाध्यक्ष गिरफ्तार….

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर : 3 दिन पूर्व तहसीलदार जनकपुर और जनपद उपाध्यक्ष के बीच हुए विवाद के बाद जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ तहसीलदार की शिकायत पर जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव जनकपुर एसडीएम कार्यालय में काम कर रहे थे, तभी भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा वहां पहुंचे और तहसीलदार से “तुम मेरा फोन नहीं उठाते हो.” और गाली-गलौज करते हुए सत्ता आने पर देख लेने की धमकी दी। आरोप हैं कि जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा जमीन संबंधी कोई काम दबाव पूर्वक तहसीलदार से करवाना चाहते थे। तहसीलदार ने उसमें कुछ गलतियां होने की बात कही थी, जिससे दुर्गा शंकर मिश्रा भड़क गए और मुझे नहीं जानते क्या? सत्ता आने दो तब बताऊंगा कहते हुए तहसीलदार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और तहसीलदार की शिकायत पर आरोपी जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ जनकपुर पुलिस ने धारा 294, 353,189, 506, 186 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जनकपुर के बस स्टैंड में लगे हाइमास्क केवल सो पीस के लिए खड़े…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदर्श ग्राम जनकपुर के बस स्टैंड में लगे हाइमास्क केवल सो पीस के लिए खड़ा है,कांग्रेस सरकार विकास की बड़े बड़े गाथा गाने वाले एक हाइमास्क को रिपेयरिंग नही करा पा रही है,की यात्रियों को सुविधा मिल सके और केवल जनकपुर का ही नही जितने ग्राम में हाइमास्क लगा है इसका यही हाल है,ये योजना लाभ जनताओ को मिलने वाला नही है बल्कि कांग्रेस सरकार के करीबी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने वाली योजना है,लोकल समान लगाकर सरकार के पैसों को दुरुपयोग किया गया है।

कला बड़गांव में सोलर पंप कई महीनों से खराब,भीषण गर्मी मे लोग पानी के लिए परेशान…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : जनकपुर विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत कला बड़गांव में यह सोलर पंप कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है जिसका कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है अतः इसे ध्यान देने वाला कोई शासन भी इसका सुध नहीं ले रहा है जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः इस भीषण गर्मी में यहां के लोगों को पानी की बड़ी दिक्कतें आ रही अतः सचिव और सरपंच भी इसे बनवाने में असमर्थ हैं जिससे देखकर ऐसा लगता है कि इनका होना ना होना सब बराबर है और शासन के पैसों को व्यर्थ ही बर्बाद किया जा रहा है।

मोबाईल चोरी की घटना में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने वाले आरोपियों को कुसमी पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर रवि डे : दिनांक 01.06.2023 को प्रार्थी त्योफिल केरकेट्टा पिता स्व. मोरिस केरकेट्टा उम्र 47 वर्ष सा. नवडीहा थाना कुसमी जिला बलरामपुर रागंज छ.ग. के द्वारा याना कुसमी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भतीजा अनुरंजन केरकेट्टा शादी समारोह में शामील होने रिस्तदारी में गोविन्दपुर के सुरेन्द्र मिंज के घर गया हुआ था। सुबह गांव के कोटवार के जरिये यह सूचना मिली कि विगत रात को अनुरंजन के साथ गोविन्दपुर के लड़कों ने मारपीट किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है लाश वही पड़ी है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचित किया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डां. लाल उमेद सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी को प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित करके थाना प्रभारी कुसमी को अज्ञात आरोपी के पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु घटना स्थल रवाना किया गया। घटना स्थल पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही की गयी एवं प्रथम दृष्टया अपराध हत्यात्मक प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क. 28/2023 धारा 302,34 भादति पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। विवेचना के दौरान एवं गवाहों से पूछताछ करने पर यह पता चला की घटना दिनांक को शादी स्थल पर रात्रि करीब 10:00 बजे डी.जे. बज रहा था। वही पर दो मोबाईल रखे हुये थे एक मोबाईल नरेन्द्र राम नामक लड़के या जो गोविन्दपुर का रहने वाला है उसके मोबाईल को मृतक अनुरंजन केरकेट्टा ने उठा लिया तब वहां उपस्थित विरेश बड़ा, प्रकाश चंद, विनोद बड़ा, अमृतराम, रूपदेव राम और नरेन्द्र राम आदि ने उक्त मोबाईल के बारे में पता किये तो मोबाईल मृतक अनुरंजन केरकेट्टा के जेब से मिला चुकि शादी स्थल पर सभी नशे में थे इस लिये उपरोक्त सभी मृतक को मारपीट करते हुये रोड की ओर ले आये और मोबाईल चोरी करते हो कहकर लात घुस से मारते हुये खेत की ओर ले गये वहां विरेश बड़ा ने मृतक का गला दबा दिया और बाकी लोगों ने चेहरे, कनपटी और छाती पर लात घुसों से मारपीट किया जिससे मृतक अचेत होकर वहीं गिर पक्ष और सभी वहां से भाग गये अचेत अवस्था में रातभर पड़े रहने के कारण एवं अन्दरूनी चोटी के कारण अनुरंजन केरकेट्टा की मृत्यु हो गयी विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से अपराध पंजीबद्ध होने के 12 घंटे के अंदर ही सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संम्पूर्ण कार्यवाही में वाना कुसमी के निरीक्षक सुनिल कुमार केरकेट्टा, उप निरीक्षक कोमल तिग्गा, सउनि, प्रकाश तिर्की, प्र.आर. 274 दीपक बढ़ा, 261 राजेन्द्र टेकाम, 488 भगत राम गोरे, आरक्षक क्र. 681 संजय साहू, 480 कामेशवर पैकरा, 1131 फुलसाय पावले, 924 रामप्रसाद भगत, 548 संजय कुजूर, का टीम गठन कर घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों का पता तलाश करने में लग गये हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों का पता तलाश करने में पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के मार्ग निर्देशन पर एसडीओपी रितेश चौधरी के अथक प्रयास एवं थाना स्टाप के मेहनत एवं लगनता के कारण तत्काल घटना घटित करने वाले आरोपियों-

1. विरेश बड़ा पिता स्व. लखन बढ़ा उम्र 25 साल

2. रूपदेव राम पिता बुधेशवर राम उम्र 23 साल

3. प्रकाश चंद पिता जीतसाथ उम्र 18 साल

4. विनोद बड़ा पिता लखन बढ़ा उम्र 28 साल
5. अमृत राम पिता बुधराम राम उम्र 36 साल

6. नरेन्द्र राम पिता रमेश राम उम्र 32 साल सभी निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना कुसभी जिला बलरामपुर- रा. गंज छ.ग. को घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है।

नाबालिक की मौत मामले में हत्या का अपराध दर्ज करने एसपी सरगुजा को सौंपा ज्ञापन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नाबालिक की संदेहास्पद मौत के बाद मामले में लखनपुर पुलिस द्वारा हत्या का अपराध दर्ज न करके मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एसपी सरगुजा को ज्ञापन सौप अपराधियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की हैं। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देते हुए तीन सदस्यीय टीम बना के जाँच करने का आदेश दिया है।

दरअसल 17 वर्षीय नाबालिक संजय यादव अपने दो दोस्तो के साथ स्कूटी से घर से निकला था। परिजनो को किसी ने फोन के माध्यम से संजय यादव की डैम में डूबकर मौत हो जाने की जानकारी किसी के द्वारा दी गई थी। परिजनो को नाबालिक की मौत टपरकेला डैम में डूबकर हो जाने की जानकारी भी फोन के माध्यम से ही मिली थी। जिसकी लाश को गोताखोरों की मदद से निकाला गया था। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद थे और मृतक की दोनो आंखों पर किसी नुकीली चीज से वार किए जाने के निशान मौजूद थे युवक के हाथ पैरों में भी रस्सी से बांधे जाने के निशान मिले थे। इसके बावजूद पुलिस द्वारा इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए आगे कोई कार्यवाही नही की जा रही थी। लखनपुर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों पर मृतक की मौत स्वयं पानी में डूबकर हुई हैं ऐसा बताने के लिए दबाव डाला जा रहा था। पुलिस की कार्यवाही से परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश था और वे पुलिस की कार्यवाही से खुश नहीं थे। न्याय न मिलते देख कर अब उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से की है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, आनंद सिंह यादव, जनपद सदस्य सुरेंद्र रजवाड़े, ननका यादव, आत्मा यादव तथा यादव समाज के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे में 288 लोगो की मौत, 850 के करीब लोग घायल…

बालेश्वर : ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

हादसे के बाद हावड़ा जाने वाली 42 ट्रेनें रद्द हो गई हैं। वहीं कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

तीन ट्रेनों के बीच हुई थी भीषण टक्कर
बताते चलें कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों में यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी शामिल हैं। घायलों को बालेश्वर मेडिकल कालेज अस्पताल समेत आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बड़ा रेल हादसा : एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, कई लोगो के दबे होने की संभावना…

बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी में जोड़दार टक्कर हो गई हैं। इस हादसे में कई लोगो के घायल होने की बात सामने आ रही हैं। फिलहाल हादसे कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। घायलों के तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। कलेक्टर, बालासोर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बालासोर के बहानागा इलाके में आज शाम कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कम से कम 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों, पुलिस और रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

BIG BREAKING : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में दो FIR दर्ज कर ली गई है। बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर में छह नाबालिग लड़कियों ने गलत तरीके से छूने और सीने में हाथ लगाने का आरोप लगाया है। वही दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग पहलवानों ने अश्लील हरकत और कमरे में बुलाने का आरोप लगाया हैं। जिस पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ धारा 354, 354 A, 354 D और धारा 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पहली एफआईआर- बालिग पहलवानों की शिकायत पर
एक पहलवान ने शिकायत में कहा है कि एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान रेस्टोरेंट में खाने के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने मुझे अपनी मेज पर बुलाया. मुझे गलत नियत से टच किया. इस दौरान छाती से पेट तक छुआ. पहलवान ने कहा इन हरकतों से वह कई दिनों तक गहरे सदमे में थी. इस कुछ दिनों बाद दिल्ली स्थित रेसलिंग फेडरेशन के ऑफिस में एक बार फिर उसे गलत तरीके से छुआ गया. ऑफिस में बिना मेरी इजाजत के मेरे घुटनों, मेरे कंधों और हथेली को छुआ गया. अपने पैर से मेरे पैर को भी टच किया. मेरी सांसों के पैटर्न को समझने के बहाने से छाती से पेट तक टच किया गया.

एक अन्य पहलवान ने कहा, जब मैं चटाई पर लेटी हुई थी, आरोपी (बृजभूषण) मेरे पास आया, मेरे कोच उस वक्त नहीं थे. मेरी अनुमति के बिना मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरी छाती के ऊपर रख दिया. शिकायत में कहा गया कि बृजभूषण ने मेरी सांस चेक करने के बहाने अपना हाथ मेरे पेट से नीचे सरका दिया.

एक खिलाड़ी ने कहा कि फेडरेशन के ऑफिस में मैं भाई के साथ थी. मुझे बुलाया गया और भाई को रुकने को कहा गया. कमरे में मुझे जबरन अपनी तरफ खींचा. खिलाड़ी को माता-पिता से बात करने के लिए कहा गया और यौन संबंध बनाने के बदले रिश्वत का ऑफर दिया.

एक शिकायत में कहा गया कि बृजभूषण ने सांस चेक करने के बहाने नाभि पर हाथ रख दिया.

मैं लाइन में सबसे पीछे थी, तभी गलत तरीके से छुआ, मैने जब दूर जाने की कोशिश की तो कंधे को पकड़ लिया

तस्वीर के बहाने कंधे पर हाथ रखा, मैंने विरोध किया फिर भी नहीं हटाया.


दूसरी एफआईआर- नाबालिग की शिकायत पर

दूसरी एफआईआर नाबालिग के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें कहा गया है कि खिलाड़ी ने जब मेडल जीता तो आरोपी ने तस्वीर खिंचवाने के बहाने कस कर पकड़ लिया. इस दौरान उसके कंधे को जोर से दबाया और फिर जानबूझकर अपना हाथ उसके कंधे के नीचे ले गया. खिलाड़ी के शरीर को गलत तरीके से छुआ. पीड़िता से कहा, वह टच में रहे तो उसे सपोर्ट करेगा. इस पर पीड़िता ने साफ कर दिया कि वह अपने दम पर यहां पहुंची है और आगे भी जाएगी. वह उसका पीछा न करे.

वन विभाग की टीम पर लाठी डंडे से हमला, विभाग ने तोड़े थे 65 घर …

65 लोगों ने 200 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन और 50 हजार से ज्यादा पेड़ काटकर किया था कब्जा।

हिंद स्वराष्ट्र गरियाबंद : एक बार फिर वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया हैं। लाठी डंडे से लैस ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर सरकारी वाहनों को भी क्षति पहुंचाई हैं। वन विभाग द्वारा लगातार अतिक्रमण को हटाया जा रहा हैं और अतिक्रमण को लेकर ही यह विवाद उपजा।

दरअसल टाइगर रिजर्व के ग्राम ईचरादी गांव में 65 लोगों ने 200 हेक्टेयर से ज्यादा वन विभाग की जमीन पर 50 हजार से ज्यादा पेड़ काटकर कब्जा किया हुआ था। जिसके बाद टाइगर रिजर्व अभ्यारण्य प्रशासन ने 26 मई को 65 घरों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को खाली करवाकर लोगों को बाहर कर दिया था। इसके बावजूद वहां रहने वाले ग्रामीण पेड़ के नीचे अपना तंबू लगाकर रह रहे थे और आज वन विभाग की टीम को वहां देखते ही इन लोगों ने अफसर और कर्मियों पर हमला कर दिया।

बिजली की अघोषित कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति ने विद्युत विभाग को सौपा ज्ञापन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर के वार्ड क्र. 2 सुभाषनगर एवं वार्ड क्र. 3 फुन्दुरडीहारी तथा आस पास के इलाकों में विगत कुछ दिनों से बिजली की कटौती की समस्या के कारण इस भीषण गर्मी में लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसे मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति द्वारा वार्ड क्र. 2, 3 व आस पास के ग्रामवासियों के साथ बिजली आफिस पहुंचकर सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंप बिजली की समस्या को दूर करने की मांग की हैं। उल्लेखनीय हैं की नौतपा का समय चल रहा हैं और अंबिकापुर समेत प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही हैं। इस चिलचिलाती गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता काफी परेशान हैं और ऐसे में बिना पूर्व सूचना के बिजली की कटौती कर दी जा रही हैं और संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किसी का फोन नही उठाया जाता हैं जिससे लोगो में काफी आक्रोश भी व्याप्त हो गया हैं।

जिला अस्पताल से हथकड़ी तोड़ कैदी फरार…

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था आरोपी

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही की खबर निकल कर सामने आई हैं जहां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म का आरोपी हथकड़िया तोड़कर अस्पताल से फरार हो गया हैं। बताया जा रहा हैं की फरार कैदी का नाम गोपाल रजक हैं जिसे 30 मई को ही मनेंद्रगढ़ जेल से अंबिकापुर लाया गया था और उसकी तबियत खराब होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में भर्ती करवाया गया था। बीती रात वह मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गया हैं। जिसकी खोजबीन की जा रही हैं।

PWD के अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा 21 अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश :

दंतैल ने मचाया फिर उत्पात, बुजुर्ग ग्रामीण की ली जान….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : पालतू मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गए वृद्ध की हाथी के कुचलने से मौत हो गई हैं। घटना की सूचना पर संसदीय यूडी मिंज, डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय और जशपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे। वनविभाग ने प्रभावित परिवार को 50 हजार की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई है। घटना कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के कोटिया जंगल की है। जानकारी के अनुसार घने जंगल के बीच में स्थित ग्राम कोटिया के जंगल में एक दंतैल घूम रहा था। हाथी की उपस्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय रहवासियों ने गांव में मुनादी कराकर लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की। लेकिन ग्रामीण रातूराम यादव(60) पिता खोगो राम गुरूवार की तड़के स्वजनों को बिना जानकारी दिए पालतू मवेशियों के लिए पत्ती तोड़ कर लाने के लिए जंगल की ओर चला गया। दोपहर तक बुजुर्ग के वापस घर न लौटने पर बुजुर्ग की खोजबीन शुरू हुई। गांव के कुछ युवाओं द्वारा जंगल में खोजने पर वृद्व रातूराम का कुचला हुआ शव मिला।

error: Content is protected !!